DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

तटबंध टुटा तो कार्रवाई तय

August 17, 2019
Dbg

16.08.2019 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने जल संसाधन विभाग के सभी अभियन्तागणों को साफ लहज़े मेँ बता दिया गया है कि अगर दुबारा बाढ़ आती है और उससे तटबंध टुटा तो किसी को बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा की इनलोगो के विरुद्ध आपदा विभाग नियमों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कठोर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बार फ़्लैश फ्लड के चलते जिन तटबंधों मेँ कटाव हुआ हैं उन सभी कटाव स्थलों की शीघ्र मरम्मति की जाये। मरम्मति कार्य मेँ विभागीय मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि कार्यपालक अभियंतागण संपुर्ण निर्माण कार्य का स्वयं नियमित अनुश्रवण करें। डीएम द्वारा इसे पुनः दुहराया गया कि जमींदारी बांधों की मरम्मति भी जल संसाधन विभाग द्वारा ही कराया जाना हैं। इसमें कोई संशय की स्थति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह निर्देश कार्यालय प्रकोष्ठ मेँ आयोजित तटबंध एवं सड़क मरम्मति कार्य की समीक्षा बैठक मेँ दिया। जिला के सभी पथ प्रमंडल एवं ग्रामीण कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया हैं कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सभी पथों की मरम्मति तेज़ी से कराया जाये ताकि बाढ़ प्रभवित क्षेत्रों मेँ आवागमन जल्द सामान्य हो जाये। पथ प्रमंडल एवं ग्रामीण कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता द्वारा बैठक मेँ जानकारी दी गयी कि क्षतिग्रस्त पथों की मरम्मति कार्य तेज़ी से किया जा रहा हैं।

ग्रामीण कार्य प्रमंडल बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 15 पथों की मरम्मति करा दी गयी हैं और उसपर आवागमन चालू हो गया हैं। डीएम ने सभी कार्यपालक अभियंता को मरम्मति किये गये पथों का प्रतिवेदन फोटो के साथ जिला आपदा शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मेँ हैंड पंप के द्वारा लोंगो को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने की योजना पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा हैं। इसके तहत वर्तमान मेँ मौजूद चापाकलों एबं चापाकलों की और अतिरिक्त जरूरत का सर्वेक्षण बीडीओ के द्वारा कराया गया हैं। डीएम ने कार्यपालक अभियंता PHED को बीडीओ द्वारा प्रस्तुत सर्वेक्षण प्रतिवेदन का क्रॉस एक्जामिन करा लेने का निर्देश दिया हैं।

स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2019
Dbg

15.08.2019 (दरभंगा) : लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में दरभंगा जिला के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडोतोलन किया। इस शुभ अवसर उन्होंने कहा की भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के समग्र इतिहास में मिथिलावासियों का अतुलनीय योगदान रहा है। भारत माता के बलीवेदी पर हंसते-हंसते अपने प्राणों का न्यौछावर करने वाले सभी वीर सपूतों का हम दिल से नमन करते हैं। इस स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियों एवं प्राथमिकताओं को बताया। श्री हजारी ने कहा की सरकार का मूल संकल्प राज्य का न्याय के साथ सर्वांगीण विकास है और विकास की इस यात्रा के क्रम में जो संकल्प लिए गए हैं, उसकी प्राप्ति के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। लेकिन इस वर्ष दरभंगा जिला के लोगों ने जिस बहादुरी के साथ दो-दो प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया एवं संकट की घड़ी में प्रशासन द्वारा उन्हें हर संभव सहायता पहुँचाने की कोशिश की गई वो सराहनीय है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना सहित कई विकासत्मक कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा की सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है विधि-व्यवस्था का संधारण एवं कानून का राज स्थापित करना। राज्य के सभी नागरिक बिना भय के अमन-चैन से रहें एवं साम्प्रदायिक सौहार्द, भाई-चारा बनाये रखें, समाज के सभी वर्गों को न्याय एवं उनका हक मिले, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा की दरभंगा पुलिस-प्रशासन द्वारा आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके फलस्वरूप कानून एवं विधि-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हो रहे हैं। आज इस महान अवसर पर हम समाज के सभी धर्मों, सम्प्रदायों, वर्गों, जातियों के लोगों का आह्वान करते हैं कि देश और राज्य को आगे बढ़ाने में मिल जुलकर काम करेंगे एवं जागरूक रहकर भ्रष्टाचार मुक्त एक स्वस्थ एवं समृद्ध देश का निर्माण करेंगे।

सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

August 10, 2019
Patna

10.08.2019 (पटना) : डीएम कुमार रवि की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में दिनांक 12 अगस्त, 2019 को बकरीद पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु एवं गाँधी मैदान, पटना में अदा की जाने वाली बकरीद की नमाज हेतु समुचित व्यवस्था करने से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से ये जांच कर लेंगे कि सुरक्षा के दृष्टि से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल बकरीद पर्व के एक दिन पूर्व संध्या 06.00 बजे तक प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचे है कि नहीं ।

तदनुसार अविलम्ब वैकल्पिक व्यवस्था अपने स्तर से करेंगे एवं अनुपस्थित दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के संबंध में सूचना देंगे। उन्होंने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थलों इलाके में प्रतिष्ठित व्यक्तियों से अनुरोध करेंगे कि शांति व्यवस्था कायम रखने में वे उनको सहयोग देंगे। इस संबंध में दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी को यह स्मरण रखना चाहिए कि हर हालत में शांति व्यवस्था कायम रखने का पूरा उत्तरदायित्व उन पर तथा सशस्त्र बल पर ही है। शांति कायम रखने के लिए कड़ी से कड़ी किन्तु विवेकपूर्ण कार्रवाई करने में उन्हें कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। बैठक में उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त, पटना नगर निगम यह सुनिश्चित करेंगे कि मुख्य नमाज के पहले गाँधी मैदान की पूरी तरह सफाई हो जाय एवं आवारा पशु का विचरण नहीं होने पाये। इसके लिए वे अपने अधीनस्थ पदाधिकारी/कर्मचारी को बकरीद के एक दिन पूर्व सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश देंगे।

जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष गांधी मैदान भी इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे ताकि सुनिश्चित कराया जा सके कि आवारा पशुओं का प्रवेश गाँधी मैदान में न हो सके। डीएम ने बरसात के मौसम को देखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी, नूतन राजधानी अंचल, पटना नगर निगम पटना को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के पूर्व गांधी मैदान में 04-05 सेक्शन मशीन की व्यवस्था रखेंगे ताकि नमाज स्थल अथवा गांधी मैदान के अन्य हिस्सों में जल-जमाव होने की स्थिति में जल निकासी की जा सके। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, पटना प्रमंडल, पटना को निर्देश दिया कि गांधी मैदान के जिस क्षेत्र में नमाज अदा की जाती है उस क्षेत्र के गड्ढों को भर कर स्थल का समतलीकरण कर दिया जाय।

डीएम ने उक्त त्यौहार के अवसर पर पेयजल की व्यवस्था हेतु सम्बंधित विभाग को कहा है। बैठक में डीएम ने कहा कि अनिल कुुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, पुलिस उपाधीक्षक प्रारक्ष, नवीन पुलिस केन्द्र से समन्वय स्थापित करते हुए जिला में उपलब्ध संसाधन एवं प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों की तैनाती करते हुए कार्यक्रम स्थलों तथा सभी प्रवेश द्वारों पर पर्याप्त संख्या में डी0एफ0एम0डी0 लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। साथ ही पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) विशेष शाखा से अनुरोध है कि उक्त अवसर पर कार्यक्रम स्थलों पर बम डिस्पोजल पार्टी की प्रतिनियुक्ति करने की कृपा करेंगे। डीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखें तथा अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाय। डीएम कुमार रवि ने लोगों से अपील की कि अफवाहों से बचे। अगर किसी तरह की घटना घटती है तो जिला प्रशासन को संज्ञान में देकर जिला प्रशासन को सहयोग करें।

गांधी मैदान, पटना में बकरीद की नमाज के अवसर पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर किसी विपरीत स्थिति से निपटने हेतु डीएम ने सिविल सर्जन, पटना को निर्देश दिया कि गांधी मैदान के पुराने चार मुख्य प्रवेश द्वारों एवं जिला नियंत्रण कक्ष तथा जिला नियंत्रण कक्ष पटना सिटी में एक-एक एम्बुलेंस की प्रतिनियुक्ति चिकित्सक, चिकित्सा दल तथा आवश्यक दवाओं के साथ सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने इस अवसर पर किसी विपरीत परिस्थिति से निपटने के दृष्टिकोण से जिला अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया कि गांधी मैदान स्थित नमाज स्थल के पास, जिला नियंत्रण कक्ष, पटना एवं नियंत्रण कक्ष पटना सिटी में एक-एक फायर यूनिट की प्रतिनियुक्ति ससमय सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में डीएम ने कहा कि गांधी मैदान स्थित नमाज स्थल के आस-पास नमाजियों के वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा की जाएगी। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति का बैठककर शांति समिति के सदस्यों से शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील करें। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी को यह स्मरण रखना है कि हर हालत में शांति व्यवस्था कायम रखने का पूर्ण उत्तरदायित्व उन पर है।

सोशल मीडिया का गलत उपयोग एक दंडनीय अपराध

August 10, 2019
Dbg

10.08.2019 (दरभंगा) : सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट जिसकी सत्यता प्रमाणित नहीं है का संप्रेषण करने अथवा इसे फॉरवार्ड करने वाले सदस्यों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं एसएसपी बाबुराम द्वारा सभी सोशल मीडिया के एडमिन एवं सदस्यों के लिए संयुक्त रूप से स्टैडिंग आर्डर जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि प्रोद्योगिकी क्रांति के युग में संवाद सप्रेषण का सबसे सरल, सुगम एवं तेज माध्यमयों में सोशल मीडिया ने एक बड़ा स्थान बना लिया है। इस मीडिया का तेजी से प्रसार हो रहा है। हर उम्र वर्ग के लोग इसमें सक्रिय हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर समाचार के नाम पर विभिन्न ग्रुप एक्टिव है। कई अन्य नामों से भी बड़ी संख्या में ग्रुप एक्टिव है।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कभी-कभी विवादित तथ्यों का संप्रेषण कर दिया जा रहा है जिसकी सत्यता प्रमाणित नहीं होती है। कई संदेश बिना पुष्टि के धड़ल्ले से कट-पेस्ट/फॉरवार्ड किये जा रहे है। इससे किसी वर्ग के जातीय अथवा धार्मिक भावना को ठेस लगने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए आगामी माहों में मनाये जाने वाले छोटे/बड़े पर्व त्यौहारों/राष्ट्रीय पर्व जिसमें बकरीद, स्वतंत्रता दिवस, दुर्गा पूजा, छठ, मुहर्रम, होली आदि शामिल है, के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सोशल मीडिया एवं इसके सदस्यों के लिए निम्न अनुदेश जारी किया गया है।
ग्रुप एडमिन वही बनें जो इस ग्रुप के लिए पूर्ण जिम्मेवारी और उत्तरदायित्व का वहन करने में समर्थ हो।
ग्रुप एडमिन को अपने ग्रुप के सभी सदस्यों से पूर्णतः परिचित होने चाहिए।
ग्रुप के किसी सदस्य द्वारा गलत बयानी, बिना पुष्टि के समाचार, जो अफवाह बन जाये, पोस्ट किये जाने पर या सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले पोस्ट पर ग्रुप एडमिन को तत्काल उसका खंडन कर उस सदस्य को ग्रुप से हटा देना चाहिए तथा इसकी सूचना पुलिस को तत्काल देनी होगी।
अफवाह/भ्रामक तथ्य/सामाजिक समरसता के विरूद्ध तथ्य पोस्ट होने पर संबंधित थाना को भी तत्काल सूचना दी जानी चाहिए।
ग्रुप एडमिन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर तथा पुलिस को सूचना नहीं देने पर उन्हें भी इसका दोषी माना जायेगा और उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जायेगी।

Whatsapp/Facebook/Twitter/Instagram आदि सोशल मीडिया पर जातीय/धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली टिप्पणी करना, ऐसे वीडियो/पिक्चर पोस्ट करना तथा ऐसे पोस्टों पर विवादित टिप्पणी करना दंडनीय अपराध है। दोषी पाये जाने पर आई.टी. एक्ट, 2000 तथा भारतीय दण्ड विधान की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी।

जल-जीवन-हरियाली अभियान

August 10, 2019
Patna

09.08.2019 (पटना) : सीएम नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित जल-जीवन-हरियाली अभियान के जागरूकता कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर जल-जीवन-हरियाली अभियान के जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। आप सबको मालूम है कि आज अगस्त क्रांति दिवस है। हमलोगों ने वर्ष 2011 से इसी दिन बिहार पृथ्वी दिवस का आयोजन शुरू किया था जिसका उद्देश्य पृथ्वी का संरक्षण एवं इसमें जन सहभागिता को बढ़ाना है। आज हमलोगों ने पृथ्वी को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए 11 सूत्री संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संकट से जो स्थिति उत्पन्न हुई है उसके लिए हमलोगों ने एक विशेष अभियान चलाया है और एक विशेष कार्य योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली से संबंधित कार्य योजना के बारे में मुख्य सचिव ने विस्तारपूर्वक बताया है। वनों के महत्व से संबंधित मुख्यमंत्री ने कविता की कुछ पंक्तियां पढ़ते हुये कहा -“तुम याद करो कैसे वन में खुले ठहाके भरते थे, शेरों को डांटा करते थे, चिड़ियों से बातें करते थे...सुख दुःख में साथ निभाते थे, कैसे फिर याद कराएंगे” आगे की पंक्तियों में उन्होंने कहा कि ‘बादल को मोहब्बत है जिनसे, पेड़ लगाओ जल के लिए, बच्चों से मोहब्बत है तुझको, तो पेड़ लगाओ कल के लिए’ आने वाली पीढ़ियों के बच्चे तेरा गुण गायेंगे’। इसके आगे उन्होंने कहा- ‘आमों की चाहत है मन में तो पेड़ों से कैसी दूरी है, गुरुजन कहते हैं फल पाना है तो कर्म किये जाना है, यह मर्म है सारे धर्मों का यह सबको समझाना है’।है।

सीएम ने कहा कि इस गीत के एक-एक वाक्य के महत्व को समझना होगा। सीएम ने कहा कि जिस ढंग से दुनिया विकास के नाम पर वृक्षों की कटाई कर रही है, उससे पर्यावरण पर संकट पैदा हो रहा है। एक फिल्म के माध्यम से बेहतर ढंग से अभी इसे दिखाया गया है। राज्य में पहले जहां वर्षापात 1200 से 1500 मि0मी0 था, पिछले 30 वर्षों में राज्य का औसत वर्षापात 1027 मि0मी0 रिकाॅर्ड किया गया है, जबकि पिछले 13 वर्षों में राज्य का औसत वर्षापात 900 मि0मी0 रह गया है। पिछले वर्ष तो वर्षापात 771 मि0मी0 था। नेपाल की तराई एवं उत्तर बिहार के सीमावर्ती जिलों में अचानक तेज बारिश से फ्लैश फ्लड की स्थिति बनी और बाढ़ आयी। इसी वर्ष किशनगंज में 04 दिनों में 500 मि0मी0 वर्षा हुई।है।

उन्होंने कहा कि वर्षा की अनियमितता, वज्रपात और लू की स्थिति की वजह पर्यावरण में हो रहा बदलाव है। इस वर्ष राज्य में एक तरफ बाढ़ की स्थिति बनी तो दूसरी तरफ सुखाड़ की स्थिति बन रही है। इन सब परिस्थितियों से निपटने के लिए हमलोगों ने जून एवं जुलाई माह में बैठकें की थीं और फिर 18 अगस्त को इस संबंध में बैठक करेंगे। पिछले वर्ष कई प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था। राज्य में आपदा की स्थिति में आपदा पीड़ितों की हमलोग पहले सहायता करते हैं। हम शुरू से कहते आयें हैं कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से काफी गर्मी बढ़ रही है इससे पृथ्वी पर खतरा उत्पन्न हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 जुलाई 2019 को सभी पार्टी के विधायकों एवं विधान पार्षदों की जलवायु परिवर्तन के संबंध में संयुक्त बैठक हुई थी, जिसमें सभी लोगों के बीच इस बात पर सहमति बनी थी कि पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक जन अभियान चलाया जाए, साथ ही एक विस्तृत कार्य योजना बनाकर काम किया जाए।है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इसके लिए व्यापक कार्य योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चाहे मनुष्य हो, पशु पक्षी या अन्य जीव हो सबका जीवन, जल और हरियाली पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि इसके लोगो पर लिखा है- जल-जीवन-हरियाली होगी, तभी होगी खुशहाली। जल है, हरियाली है तभी जीवन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बंटवारे के बाद राज्य का वन क्षेत्र 7 प्रतिशत रह गया था। सरकार में आने के बाद सर्वे से पता चला कि राज्य का हरित आवरण क्षेत्र 9.7 प्रतिशत था। राज्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बिहार पृथ्वी दिवस, वन महोत्सव मनाया जाता है। हरियाली मिशन की शुरूआत की गयी। राज्य में हरित आवरण क्षेत्र को बढ़ाने के लिए 24 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया जिसमे 19 करोड़ पौधे लगाये गये। हमलोग हरित आवरण के 17 प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम कर रहे हैं। अगले एक साल में डेढ़ करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सड़कों के किनारे, बांध, तालाब, पोखर, पईन, आहर के किनारे वृक्ष लगाने की योजना है और उसके लिए काम किया जा रहा है। सड़कों के किनारे वृक्ष लगेंगे तो कितना अच्छा दृष्य होगा। हमने सड़कों एवं पुलों के निर्माण के साथ-साथ उसके मेंटेनेंस के लिये भी नियम बना दिया है। वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उसका रख-रखाव भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अक्षय ऊर्जा है वह सदैव कायम रहने वाली है। जब तक सूर्य और पृथ्वी रहेगी यह ऊर्जा कायम रहेगी। लोगों को यह बात समझनी होगी। सभी सरकारी भवनों की छतों पर सोलर प्लेट लगाये जा रहे हैं। निजी भवनों पर भी सोलर प्लेट लगाने के लिये लोगों को प्रेरित किया जायेगा। मुख्यमंत्री आवास में भी हरित आवरण क्षेत्र बढ़ाने के लिये कई पौधे लगाये गये हैं। सभी सरकारी भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल के संरक्षण के लिए सबको मिल जुलकर काम करना होगा। जल-जीवन-हरियाली का मतलब है जल और हरियाली के बीच जीवन। जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बनाने के लिये सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पारंपरिक जलस्रोेतों के संरक्षण के साथ-साथ नये जल स्रोतों का प्रबंध करना, स्वायल कनजर्वेषन, मौसम अनुकूल फसल चक्र, ड्रीप इरिगेषन, जैविक खेती को बढ़ावा देना, मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिये हमें काम करना है।

उन्होंने कहा कि जितनी जरूरत हो उतनी ही बिजली का उपयोग करें, जल के दुरूपयोग से भी बचें। राज्य में सोलर प्लांट लगाये जा रहे हैं ताकि सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। सभी जन प्रतिनिधि जो वीडियो कास्टिंग के माध्यम से जुड़े हैं चाहे वे नगर निकाय एवं पंचायती स्तर के जन प्रतिनिधि हों, साथ ही सभी अधिकारियों एवं लोगों से अपील करता हॅू कि एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनायें। लोगों में इसके लिये जन जागृति लानी होगी। उन्होंने कहा कि जन सेवा ही मेरा धर्म है। पूरी प्रतिबद्धता के साथ हम जन सेवा के कार्य में लगे हैं। बापू का कथा वाचन स्कूलों में कराया जाता है। सभी सरकारी भवनों में गांधी जी द्वारा बताये गये सात सामाजिक पापों की चर्चा की गयी है। इन सब चीजों पर लोग ध्यान दें। बापू ने कहा था कि पृथ्वी लोगों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है लेकिन लालच को नहीं।

इस बात पर भी गौर करने की जरूरत है कि जितनी जरूरत हो उसी के बारे में सोचें, मन में लालच की बात से बचें। उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के लिये कार्य योजना बनायी जा रही है और इसे मिषन मोड में किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान एक पर्यावरण गीत की प्रस्तुति की गई। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन पर आधारित एक फिल्म के साथ-साथ कटते वृक्ष की व्यथा पर एवं वर्षा जल संचयन पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर धरती को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए 11 सूत्री संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के ‘लोगो’ का भी लोकार्पण किया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।