DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

कोविड-19 से बचाव व सुरक्षा के लिए तैयार किये गए टीका का प्रयोग शुरू

January 19, 2021
Dbg

16.01.2021 (दरभंगा) : कोविड-19 (कोरोना वायरस) से बचाव व सुरक्षा के लिए तैयार किये गए टीका का आज प्रयोग किया गया। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने डी.एम.सी.एच. के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बनाये गये टीकाकरण केन्द्र का फीता काटकर दरभंगा जिले में टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डी.एम.सी.एच. के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार गुप्ता को वहाँ पहला टीका लगाया गया। इसके बाद दूसरा टीका लगवाने वाले वहीं के डॉ. ओम प्रकाश रहें एवं तीसरा टीका डीएमसीएच के स्टोर कीपर मो0 इब्राहिम को लगाया गया। लगभग 30 मिनट तक वे तीनों ऑब्जर्वेशन में रहें और वे तीनों बिल्कुल सामान्य दिखें। इस अवसर पर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उत्सव का माहौल रहा। टीका लेने वालों की कतार लगी रही। इस अवसर पर संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए डीएम ने कहा कि पूरे देश में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा एवं बिहार में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

दरभंगा में डी.एम.सी.एच. से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनके समक्ष तीन लोगों को टीका लगाया गया, वे तीनों ऑब्जर्वेशन में बिल्कुल सामान्य दिखें। इस तरह कोविड-19 का टीका सफल रहा। जिस वायरस से हम विगत 08 महीने से परेशान थे, जीवन की गतिविधियाँ असामान्य हो गयी थीं, अब खुशी है कि इस टीकाकरण के बाद हम पुनः सामान्य जीवन में लौट जाएंगे। लेकिन, अभी भी कोविड-19 से सुरक्षा व बचाए के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करते रहना जरूरी है। मास्क, सामाजिक दूरी एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना है। क्योंकि, प्रथम टीकाकरण के बाद पुनः 28 वें दिन उसी व्यक्ति को दूसरी बार टीका लगाया जाएगा और उसके 15 दिनों के बाद उस व्यक्ति के शरीर में पूर्णतः कोरोना का प्रतिरोधक क्षमता तैयार होता है। इसलिए सुरक्षा के उपाय अभी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज प्रथम चरण के टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों, स्वास्थ्य संस्थाओं के सफाई कर्मी, एम्बुलेंस चालक एवं चिकित्सकों का टीकाकरण किया जा रहा है।

दूसरे चरण में फ्रन्ट लाईन वर्कर, जिनमें नगर निकाय के सफाई कर्मी, पुलिस बल, सेना के जवान, राजस्व एवं ग्रामीण विभाग के कर्मियों/पदाधिकारियों का टीकाकरण किया जाएगा। तीसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर वाले एवं समस्याग्रस्त लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जल्द ही आम लोगों को भी टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में दरभंगा के 10 सत्र स्थलों (टीकाकरण केन्द्र) पर टीकाकरण किया जा रहा है। प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्हें मैसेज भेजा जा चुका है, जो छूट जाएगे, उन्हें बाद में बेहद अफसोस होगा, इसलिए लोगों से अपील है कि वे अपना टीकाकरण निश्चित रूप से करा लें।

इस अवसर पर डी.एम.सी.एच. के प्राचार्य डॉ. एच.एन. झा, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राकेश गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार मिश्र, डी.पी.एम. (हेल्थ) विशाल कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. वाशव राज, यू.एन.डी.एफ. के पंकज कुमार, यूनिसेफ के ओंकार चन्द्र व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके उपरांत डीएम ने दूसरे टीकाकरण केन्द्र पारस हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। वहाँ सुधाकर मिश्र, अजय कुमार दुबे एवं विजय कुमार पासवान को टीका लगाया जा चुका था। वे अवलोकन कक्ष में बिल्कुल सामान्य रूप से बैठे थे। डीएम ने वहाँ की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा अवलोकन कक्ष में कुर्सी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी मौजूद थे। फिर उन्होंने तीसरे टीकाकरण केन्द्र आर.बी. मेमोरियल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। वहाँ रूबी, लाल बाबु यादव और अर्पणा कुमारी को टीका लगाया जा चुका था। वे सभी अवलोकन कक्ष में सामान्य रूप से बैठे थे। उन्होंने वहाँ की व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

द्वितीय अपील के तहत 16 मामलों की सुनवाई में 7 मामलों का निष्पादन किया गया

January 15, 2021
Dbg

15.01.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने द्वितीय अपील के तहत 16 मामलों की सुनवाई में 7 मामलों का निष्पादन किया तथा 9 मामलों की सुनवाई हेतु अगली तिथि को रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया। उनके द्वारा द्वितीय अपील की सुनवाई के क्रम में कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल फतुहा को सुनवाई में उपस्थित नहीं होने तथा अस्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के कारण 5000 रुo का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। मामला फतुहा के अलावलपुर गांव के निवासी कृष्ण कुमार सिंह का है जिनके निजी भूमि पर उनकी सहमति के बिना ट्रांसफार्मर का अधिष्ठापन किया गया। उनके द्वारा निजी भूमि से ट्रांसफार्मर हटाने के अनुरोध के उपरांत भी हटाया नहीं गया। तत्पश्चात लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल फतुहा को बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की धारा8(1) के तहत उन्हें अर्थदंड अधिरोपित किया गया। साथ ही कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल फतुहा को अगली सुनवाई में रिपोर्ट के साथ ससमय उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। दूसरा मामला मसौढ़ी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सर्वा का है जहां प्रांजल कुमारी को 2018-19 के पोशाक राशि प्रधानाध्यापक द्वारा अंतरित नहीं करने का परिवाद पत्र उनके पिता जैनेंद्र सिंह द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।

डीएम के द्वितीय अपील की सुनवाई के द्वारा प्रांजल कुमारी को 600 रुo पोशाक राशि का अंतरण कर दिया गया है। साथ ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को 2000 रुo की जुर्माना राशि भी वसूल कर ली गई। लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत शिकायतों का निवारण समयबद्ध तरीके से की जाती है। डीएम ने सभी लोक प्राधिकारों को जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील होने तथा जवाबदेही से कार्य निष्पादन का निर्देश दिया है।

मिथिला पेंटिग से लोगों को मिलेगा रोजगार

January 15, 2021
Dbg

15.01.2021 (दरभंगा) : कोविड-19 से सुरक्षा व बचाव को लेकर किए गए लॉक डाउन के दौरान अन्य राज्यों से बिहार वापस लौटने वाले कुशल प्रवासी कामगारों का समूह बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना के तहत मिथिला पेंटिंग पर आधारित सूक्ष्म एवं लघु उद्योग जय मिथिला आर्ट का सदर प्रखंड के वासुदेवपुर में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने अपने कर-कमलों से दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जय मिथिला आर्ट समूह के नेतृत्वकर्त्ता अमित कुमार झा, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक रंजन, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, दरभंगा मो0 अंजारूल हसन ने दिप प्रज्ज्वलन में सहयोग प्रदान किया। डीएम ने उद्योग केन्द्र का भ्रमण कर संचालित अत्याधुनिक सिलाई मशीन एवं उस पर किये जा रहे कार्य का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना के तहत जय मिथिला आर्ट समूह को 10 लाख रूपये की सरकारी सहायता दिया जाना है।

इस समूह को अबतक इ 05 लाख रूपये उपलब्ध कराया जा चुका है। इस योजना के अंतर्गत दरभंगा जिले में मखाना, मिथिला पेंटिंग, फेवर ब्लॉक एवं रेडीमेड गारमेंट्स के लिए 10-10 प्रवासी मजदूरों का समूह एल.एल.पी (लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप) के आधार पर बनाई गई है।

इनमें से एक समूह, मिथिला मखाना, बहादुरपुर प्रखंड के मेखना वेदा पंचायत के कक्षाही ग्राम में महेश मुखिया के नेतृत्व में संचालित है, जो दरभंगा के मखाना से तरह-तरह के व्यंजन बनाने का कार्य कर रहा है। दूसरा समूह, पुअर होम चौक, दरभंगा के राजेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में मिथिला संचार आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स, दरभंगा (सृजन मिथिला) मिथिला पेंटिंग वाला मास्क बनाने का कार्य कर रहा है। तीसरा समूह, हार्ड मेक फेवर ब्लॉक, मनीगाछी प्रखंड के कायस्थ कवई ग्राम में बिंदेश्वर राम के नेतृत्व में कार्य कर रहा है एवं चौथा समूह, रेडीमेड गारमेंट्स, सदर प्रखंड के सुंदरपुर, बेला में अमित कुमार झा के नेतृत्व में कार्य कर रहा है। डीएम ने जिले के उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए अप्रवासी कुशल मजदूरों के साथ मिलकर बृहद उद्योग की स्थापना करने की अपील की। उन्होंने कहा है कि इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर नए उद्यमी को बियाडा की जमीन एवं अन्य योजनाओं से भी ऋण उपलब्ध कराई जाएगी ताकि व्यापक पैमाने पर स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया करायी जा सके।

पहले चरण के टीकाकरण को लेकर हुई ऑनलाइन बैठक

January 15, 2021
Dbg

15.01.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने पहले चरण के टीकाकरण को लेकर अपने कार्यालय कक्ष से सभी टीकाकरण केंद्र से ऑनलाइन बैठक की। बहुचर्चित एवं बहुप्रतीक्षित कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत 16 जनवरी (शनिवार) से हो जाएगा। डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम के आदेश के आलोक में प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने अपने-अपने टीकाकरण केंद्र का भ्रमण कर प्रोटोकॉल के अनुरूप टीकाकरण के लिए की गयी व्यवस्था की जांच की। वरीय उप समाहर्ता राहुल कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जाले, टोनी कुमारी ने पीएचसी, मनिगाछी, डीसीएलआर सदर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, केवटी, सत्यम सहाय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बहेड़ी, संस्कार रंजन ने सिंहवाड़ा +2 चौधरी केदारनाथ उच्च विद्यालय, जिला परिवहन पदाधिकारी ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहादुरपुर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने डीएमसीएच एवं प्रबंध निदेशक आत्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमाननगर का भ्रमण कर वहां टीकाकरण के लिए की गयी व्यवस्था का मुआयना किया। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के टीकाकरण कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े चिकित्सक, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, वहां के सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी के साथ-साथ स्वास्थ सेवा से जुड़े आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता का टीकाकरण किया जाएगा। प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए 10 स्थल चयनित हैं।

जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर, बहेड़ी, जाले, केवटी, मनीगाछी, सिंहवाड़ा एवं हनुमान नगर तथा डीएमसीएच एवं निजी अस्पतालों में आर बी मेमोरियल एवं पारस हॉस्पिटल शामिल हैं। बैठक में सिंहवाड़ा, मनीगाछी एवं जाले से बताया गया कि वहां इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है। डीएम ने बीएसएनएल के पदाधिकारी को आज रात्रि तक हर हालत में इंटरनेट कनेक्शन कर देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक विशाल कुमार ने बताया कि नेटवर्क कमजोर होने के कारण सभी लोगों को एस एम एस नहीं गया है, लेकिन जिला स्तर से सभी को एस एम एस भेजा जा रहा है। डीएम ने कहा कि अद्यतन निर्देश के अनुसार आधार कार्ड जरूरी है आधार के साथ लिंक मोबाइल की आवश्यकता नहीं है।

यदि कोई व्यक्ति आधार के साथ नहीं आते हैं तो उनका फोटो खींच कर डाल दें। डीएमसीएच में एईएफआई की पुख्ता व्यवस्था की गई है। डीएम के द्वारा कल डीएमसीएच में टीकाकरण का शुभारंभ किया जाएगा। जबकि अपर समाहर्ता द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर एवं अपर समाहर्ता विभागीय जांच द्वारा किसी निजी अस्पताल में टीकाकरण का शुभारंभ किया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच विभूति रंजन चौधरी, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्र, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ.वाशव राज, यूएनडीपी के पंकज कुमार, यूनिसेफ के ओंकार चंद्र, केयर की जिला समन्वयक श्रद्धा झा एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

सांसद ने पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर कानून व्यवस्था बनाएं रखने की बात की

January 15, 2021
Dbg

13.01.2021 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा के पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार से मुलाकात कर दरभंगा में बीते समय में हुए आपराधिक घटनाओं पर चर्चा की तथा कानून व्यवस्था बनाएं रखने की बात कही। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में बीते दिनों अपराधियों ने अपनी सक्रियता बढाई हैं तथा लगातार हो रहे आपराधिक घटना से आम लोग दहशत में है। उन्होंने कहा कि दरभंगा शहर में हुए सोना लूट कांड, गौड़ाबौराम विधानसभा के विशनपुर गांव निवासी बम बम झा और बहादुरपुर विधानसभा के कोकट गांव निवासी दीपक चौरसिया की निर्मम हत्या, दरभंगा शहर में हुए गोली बारी और व्यापक स्तर पर ग्रामीण इलाकों में हुए लूट व चोरी की घटनाओं ने दरभंगा को अशांत व अस्थिर कर दिया है। सांसद ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन आपराधिक घटनाओं से स्वाभाविक है कि आम लोग स्वयं असुरक्षित महसूस करेंगे है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को अपने स्तर से सभी घटनाओं की गहन जांच कर अविलंब उचित एवं कठोर कारवाई करने के लिए कहा ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना ना घटित हो। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि असमाजिक तत्वों व अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो ताकि दहशत का माहौल खत्म हो और आम लोगों 24 घण्टे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस मुलाकात में एसएसपी बाबू राम, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सहनी एवं बम बम झा तथा दीपक चौरसिया के परिजन भी मौजूद रहें।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।