March 01, 2021

01.03.2021 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय विद्यालय संख्या 2, दरभंगा के निर्माण हेतु बहादुरपुर प्रखंड के तारालाही में प्रस्तावित भूमि का पटना से आये हुए केंद्रीय विद्यालय और पावरग्रिड की टीम तथा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दरभंगा में दूसरे केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के क्रम में तकनीकी समस्या उतपन्न हुई है जिस कारण विलंब हुआ है। उन्होंने कहा कि समस्या के निदान हेतु संबंधित सभी विभाग के पदाधिकारीयों के साथ स्थल निरीक्षण हेतु निर्देशित किया था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संख्या-2, दरभंगा जो कि अस्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय संख्या-1,एयरफोर्स स्टेशन,दरभंगा के भवन में दूसरी पाली में संचालित हो रही है। हजारों छात्रों को 10 से 15 किलोमीटर का सफर तय कर विद्यालय जाना पड़ता है जिस कारण छात्रों एवं उनके अभिभावकों को काफी परेशानी होती है। सांसद ने कहा कि दरभंगा में दूसरे केंद्रीय विद्यालय के निर्माण होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय निर्माण हेतु सभी प्रकार के तकनीकी समस्या के निदान हेतु स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय विद्यालय के साथ समन्वय अत्यंत जरूरी था ताकि स्थल को लेकर किसी प्रकार की समस्या ना रहें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण से पूर्व दरभंगा परिसदन, लहेरियासराय में भी सभी अधिकारियों के साथ बैठक भी की। विदित हो कि केंद्रीय विद्यालय निर्माण हेतु 5 एकड़ की भूमि का प्रावधान है लेकिन बिहार सरकार ने केंद्रीय विद्यालय संख्या-2,दरभंगा के लिए 4 एकड़ भूमि दिया गया।
इस क्रम में संसाद ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जी से मुलाकात कर 4 एकड़ भूमि के प्रस्ताव को स्वीकृत करने का आग्रह किया था, जिसे मंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी। इसी कारण दरभंगा सहित बक्सर, छपरा, गोपालगंज, सिवान और महराजगंज में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु स्वीकृति मिल गई, जहाँ 5 एकड़ से कम की भूमि का प्रस्ताव भेजा गया था। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दरभंगा सहित समस्त मिथिला का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु लगातार प्रयासरत हूं और इसके लिए लोकसभा में प्रश्न भी किया, निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में तेजी से पहल होगा। सांसद के साथ निरीक्षण में सदर डीसीएलआर शाहदुल हसन खान, जिला आपदा प्रभारी सत्यम सहाय, बहादुरपुर अंचलाधिकारी कमलेश कुमार, अंचल अमीन सुरेन्द्र दास केंद्रीय विद्यालय के सहायक आयुक्त ए के मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी एस के त्रिपाठी, दरभंगा केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य अनंत कुमार मिश्रा और पूर्व प्राचार्य आर एल महतो, पावरग्रिड के सीजीएम एम क्यू हुदा, जीएम प्रणव कुमार, मुख्य प्रबंधक सीमन्त चौधरी, मैनेजर अविनाश कुमार, ट्रांसमिशन लाइन के प्लांनिग मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, सर्वेयर श्याम यादव, कार्यपालक अभियंता, ट्रांसमिशन राकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
March 01, 2021

28.02.2021 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मिथिला के केंद्र दरभंगा में बनने वाले आईटी पार्क के प्रस्तावित स्थल का भारतीय सॉफ्टवेयर टेक्क्नॉलोजी पार्क(एसटीपीआई) के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आईटी पार्क के जल्द निर्माण हेतु लगातार प्रयासरत रहा हूँ। इस क्रम में दिसम्बर 2019 में जमीन रजिस्ट्री की गई तथा कोरोना काल के कारण अक्टूबर 2020 में टेंडर का कार्य पूरा हुआ। दरभंगा के महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रामनगर के ठीक बगल में आईटी पार्क का निर्माण होगा।
सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि लगभग 9.5 करोड़ की लागत से 2 एकड़ में आईटी पार्क का निर्माण होगा, जिसमें ग्राउंड प्लस 1(G+1) का भवन तैयार होगा। उन्होंने कहा कि आईटी पार्क के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया आदि सहित उद्यमी व उद्यमकर्ता को बढ़ावा मिलेगा, जिससे मिथिला के युवा वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक आईटी पार्क के निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से युवा व आम लोग सहित आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत ही कम मूल्य पर अत्याधुनिक सुविधा युक्त स्थान मिलेगा, जहां सॉफ्टवेयर, ऐप और उससे जुड़ी सुविधाओं आदि का विकास किया जाएगा जिसके माध्यम से युवा व आम लोग आत्मनिर्भर बन सकेंगे। वहीं रोजगार के कई अवसर भी उपलब्ध होंगे तथा अपने निवास स्थान से दूर बैंगलुरू, मुम्बई, गुजरात, दिल्ली आदि प्रमुख शहरों में आईटी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विभागीय मंत्री रविशंकर प्रसाद जी के नेतृत्व में आईटी के क्षेत्र में मिथिला सहित देश में अभूतपूर्व कार्य हुए है, इस क्रम में दरभंगा में आईटी पार्क का निर्माण होना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के डिजिटल युग में देश आत्मनिर्भर बनकर मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनेगा। निरीक्षण के क्रम में सांसद के साथ एसटीपीआई के निदेशक,बिहार राजीव कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर कौशल किशोर, साइट इंजीनियर विजय कुमार सिंह, निर्माण कम्पनी के जे.ई सुरेंद्र तिवारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम मिश्रा रिंकू सहित आदि लोग मौजूद रहें। वहीं सांसद श्री ठाकुर ने श्रम संसाधन विभाग के सहायक निदेशक(नियोजन) आशीष आनंद के साथ समीक्षा बैठक की और चल रहे विभागीय कार्य से अवगत हुए। उन्होंने 31 लाख की लागत से बनने वाले मॉडल कैरियर सेंटर के तहत होने वाले निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सांसद ने कहा कि इस कैरियर सेंटर के माध्यम से युवाओं और बेरोजगार अभ्यर्थियों को काउंसलिंग, करियर गाइडेंस, प्रशिक्षण सहित करियर संबंधी सभी प्रकार की सहायता मिलेगी। सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस इस केंद्र के माध्यम से युवा अपनी दक्षता को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इस केंद्र में आइटी लैब भी होगा जिसके माध्यम से युवा डिजिटल रूप से सशक्त करने का कार्य होगा।
March 01, 2021

28.02.2021 (दरभंगा) : बहुउद्देश्यीय भवन में चल रहे एम.एस.यू. के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरे और अंतिम दिन विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। यूनियन का मुख्यपत्र मिथिलावाद का लोकार्पण यूनियन के अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज, महासचिव गोपाल चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रवेश झा, प्रवक्ता धीरज कुमार झा बिहार प्रभारी शिवेंद्र वत्स, लीगल हेड मनीष पांडे ने संयुक्त रूप से किया।
दूसरे दिन के प्रथम सत्र "गाँव गाँव मे मिथिलावाद के प्रचार-प्रसार पर मंथन" का आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा कि अपने संघर्ष के बदौलत हमलोगों ने मैथिलों के दिल और दिमाग मे स्थायी जगह बनाने का कार्य किया है। मिथिलावाद मिथिला को समृद्धि के महल तक पहुँचाने का रास्ता है। यह आंदोलन मिथिलावादी विचार पर टिका हुआ है। विचारधारा जितना मजबूत होगा संगठन भी उतना ही मज़बूत होगा। मिथिला में व्यापत शैक्षणिक अराजकता, उद्योगों की बदहाली, किसान के दयनीय हालत, पलायन की समस्या, स्वास्थ्य सेवा का बदतर हालात आदि मुद्दों को लेकर गाँव-गाँव जाना होगा, लोगों को जगाना होगा, तभी जाकर समृद्ध मिथिला का परिकल्पना साकार हो सकता है।
वहीं द्वितीय सत्र " पंचायती चुनाव में यूनियन की भागीदारी" विषय पर बोलते हुए वक्ता के रूप में सागर नवदिया ने कहा कि भारत की आत्मा गाँव मे बसती है। और पंचायती राज की आत्मा ग्रामसभा में । लेकिन पंचायत के निर्वाचित पदाधिकारी को अपने अधिकार और कर्तव्य का पता नहीं होता है जिससे पंचायती राज का उद्देश्य धरातल पर सफल नहीं हो पाता है। लेकिन पिछले 6 सालों में समाज के लिए संघर्ष करनेवाले एक नौजवानों के फौज हमने तैयार किया है। अब समय आ गया है व्यवस्था परिवर्तन व्यवस्था में रहकर करना आसान हो जाता है। समृद्ध मिथिला तभी हो सकता है जब मिथिला का प्रत्येक गाँव समृद्ध हो। हमलोग लोकतंत्र के सबसे छोटी इकाई पंचायती राज चुनाव के मिथिलावादी सोच का विकसित पंचायत बनाएंगे। यूनियन के 500 सैनानी पंचायती राज चुनाव-2021 में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ेंगे यह घोषणा अधिकारिक रूप से यूनियन करती है। दरभंगा मधुबनी के जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष यूनियन का हो, जिसके बाद जिला के विकास के लिए " जिला विकास फ्रंट" का गठन हमलोग करेंगे मौका मिला तो जिला का कायाकल्प करने का काम हमलोग करेंगे ।
February 24, 2021

24.02.2021 (दरभंगा) : कई राज्यों में कोविड-19 के पुनः बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दरभंगा जिला में भी एहतियात के तौर पर पुनः मास्क चेकिंग अभियान शुरू कर दी गई है। प्रभारी डीएम तनय सुल्तानिया ने स्वयं सड़कों पर उतर कर मास्क चेकिंग अभियान का जायजा लिया। उनकी उपस्थिति में लोहिया चौक पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश गुप्ता एवं वरीय उप समाहर्ता आलोक राज द्वारा मास्क का उपयोग न करने वाले लोगों पर जुर्माना अधिरोपित किया गया। केवटी थाना के समीप अंचलाधिकारी केवटी ने स्वयं मास्क चेकिंग किए एवं बिना मास्क वाले अनेक लोगों पर जुर्माना किया गया। यह अभियान संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र, दरभंगा बस/ टैम्पू स्टैंड एवं आस-पास के क्षेत्र, लहेरियासराय बस/ टैम्पू स्टैंड, चेकिंग, दरभंगा रेलवे स्टेशन एवं आस-पास के क्षेत्र, संपूर्ण सदर अनुमंडल क्षेत्र, संपूर्ण बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र, संपूर्ण बिरौल अनुमंडल क्षेत्र, लहेरियासराय थाना समाहरणालय, टावर चौक, लोहिया चौक, बाकरगंज, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र बेंता चौक, अल्लपट्टी, नाका नंबर 06, नगर थाना क्षेत्र आदि जगहों पर चलाया गया।
February 24, 2021

22.02.2021 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने लहेरियासराय, थलवारा, काकरघाटी स्टेशन और शीशों हाल्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने लहेरियासराय, थलवारा और काकरघाटी स्टेशन परिसर पर स्वच्छता बनाएं रखने तथा स्टेशन पर उपलब्ध जमीन का सीमांकन कर कुल रकवा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया एवं पार्किंग की व्यवस्था अविलंब बहाल करने, कुर्सी की संख्या बढ़ाने तथा यात्री सुविधा के लिए सभी जरूरी सुविधा स्वच्छ पेयजल, लाइट, शौचालय आदि की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कहा। सांसद ने शीशों से काकरघाटी प्रस्तावित दरभंगा वायपास का भी निरीक्षण किया और वस्तु स्थिति से अवगत हुए।
सांसद श्री ठाकुर ने कहा की निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लगभग 253 करोड़ की लागत से 9.5 किलोमीटर रेलखंड निर्माण, जमीन अधिग्रहण और स्टेशन का निर्माण होना शामिल है। दरभंगा वायपास हेतु 2021- 22 के बजट में राशि भी स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा की चट्टी गुमती नाला पर रेलिंग, उसकी साफ-सफाई, लहेरियासराय स्टेशन परिसर पर मिट्टीकरण, परिसर से स्क्रैप को हटाने आदि कार्य के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने की आवश्यकता है और इस क्रम में स्टेशन का सौंदर्यीकरण भी होगा। लहेरियासराय में रेलवे कर्मचारियों के लिए मकान(24 यूनिट क्वार्टर), स्टेशन परिसर में पार्क, फाउंटेन, रैन बसेरा, पुराने भवनों का मरम्मत व रिनोवेशन आदि निर्माण होगा। चट्टी चौक से लहेरियासराय स्टेशन सड़क का भी चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण होगा, वहीं स्टेशन के पूरब की तरफ सड़क को जीणोद्धार करने के लिए निर्देश दिया।
सांसद ने लहेरियासराय और थलवारा स्टेशन पर हुए एवं हो रहे निर्माण कार्य पर असंतोष व्यक्त किया तथा उच्च स्तरीय जांच की बात कही। उन्होंने सभी छोटे स्टेशन पर डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने तथा नामकरण मिथिलाक्षर में करने की बात कही। रेलवे स्टेशन पर नव निर्मित भवनों पर नाम लिखने, पूछ-ताछ काउंटर के समीप समय-सारणी के साथ ट्रेनों का चार्ट लगाने तथा स्टेशन पर अवस्थित दुकान व वेंडर द्वारा रेट चार्ट लगाने के लिए कहा ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। वहीं शहर के जल निकासी हेतु पंडासराय से कंगवा गुमती तक 8 किलोमीटर लम्बा और लगभग 8 फिट चौड़े नाला निर्माण तथा लो कॉस्ट ओवरब्रिज निर्माण हेतु विभागीय सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा ताकि निर्माण कार्य अविलंब शुरू हो सके।
सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और रेलमंत्री पीयूष गोयल जी के कार्य कुशलता में भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक विकास हुआ है, इसी क्रम में मिथिला व दरभंगा का सर्वांगीण विकास हो रहा है, जिसमें लगभग 519 करोड़ से दरभंगा- समस्तीपुर रेलखंड का दोहरीकरण व विद्युतीकरण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि रेलगाड़ियों की गति को बढ़ाने और अत्याधुनिक व तेज गति वाली रेल चलाने सहित विद्युतीकरण, दोहरीकरण और डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। सांसद ने कहा कि लगभग 11 करोड़ की लागत से लहेरियासराय और थलवारा स्टेशन भवन का निर्माण हुआ है। 1.42 करोड़ की लागत से दरभंगा स्टेशन पर रेस्ट हाउस का निर्माण हुआ है। लगभग 6.25 करोड़ की लागत से लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ी(एसकेलेटर) का निर्माण हुआ है। दरभंगा स्टेशन हाई लेवल प्लेटफार्म 4 और 5 पर 3 करोड़ की लागत से निर्माण हुआ है। दरभंगा स्टेशन का रिनोवेशन 60 लाख की लागत से हुआ है। सांसद ने कहा कि आत्मनिर्भर मिथिला व बिहार के साथ आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य पूर्ण होगा और इसमें भारतीय रेलवे की भूमिका सबसे अहम है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण किसान रेल और मिथिला पेंटिंग से रेलवे स्टेशन एवं रेलगाड़ी का सौंदर्यीकरण किया जाना है।
निरीक्षण के क्रम में सांसद के साथ में सीनियर डीईएन 1, समस्तीपुर विनोद गुप्ता, यातायात निरीक्षक अमित कुमार मौजूद साथ रहें। दरभंगा स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार, जीआरपी एसएचओ हारून रासीद, लहेरियासराय स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव, थलवारा स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक मदन कुमार गुप्ता और काकरघाटी स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक नित्यानंद झा मौजूद रहें।