DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

रामनगर आई.टी.आई में लगेगा जॉब कैंप

March 11, 2021
10.03.2021 (दरभंगा) : संयुक्त श्रम भवन, रामनगर आई.टी.आई के निकट अवस्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में 12 मार्च 2021 को एक दिवसीय जॉब कैंप का ऑनलाइन आयोजन किया गया है। इस जॉब कैंप में 2COMS CONSULTING Pvt Ltd KOLKATA द्वारा आंध्रप्रदेश के श्री सिटी हेतु एसेम्बलर के पद पर सिर्फ स्वस्थ एवं अविवाहित महिला आवेदकों का चयन किया जाएगा। इस पद हेतु योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। इस जॉब कैंप में 300 पदों हेतु कंपनी द्वारा ऑनलाइन साक्षात्कार का आयोजन इसी कार्यालय में किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को 8 घंटे के कार्य हेतु लगभग 9000 से 12000 रुपये पारिश्रमिक तथा अतिरिक्त कार्य हेतु नियमानुसार अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए सभी योग्यताधारी अभ्यर्थी जिनकी न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होगी, वे योग्य होंगे। आवेदकों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह न्यूनतम दर पर खाने की सुविधा के साथ-साथ रहने की व्यवस्था हेतु कोई शुल्क भुगतान नहीं करना पड़ेगा। नियोजन कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का Ncs Portal पर निबंधन होना अनिवार्य हैं।

व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से मिलकर थाना को चुस्त दुरुस्त करने की मांग की

March 11, 2021
10.03.2021 (दरभंगा) : अपराधियों द्वारा फल व्यापारी दीपू साह की गोली मारकर हत्या के विरोध में चैम्बर ऑफ कॉमर्स, फल- सब्जी विक्रेता संघ एवं अन्य व्यवसाई संगठनों के आह्वान पर आज दरभंगा लहेरिया सराय पूर्ण रूप से बन्द रहा। दरभंगा टावर पर व्यापारियों ने धरना भी दिया। जिसमें चैम्बर के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका प्रधान सचिव सुशील जैन, मुकेश खेतान, राजेश पूर्वे, आशीष सराफ भी सम्मलित थे। व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल चैम्बर के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका के नेतृत्व में स्थानीय एसएसपी बाबू राम से मिला एवं एक स्मारपत्र के माध्यम से इस घटना की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि घटना से मात्र 100 गज की दूरी पर ही थाना है, परन्तु थाना बिल्कुल निष्क्रिय है, अतः इसे चुस्त दुरुस्त करना होगा। एसएसपी ने बताया कि इस घटना के पीछे पांच आदमी का हाथ रहा है। जिसमें कई की पहचान कर ली गई है। उनके यहां छापा मारी कर पकड़े जाने की कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में कुछ पुलिस पदाधिकारियों की कमी की वजह से थाने में पोस्टिंग नही हो पा रही है, जिसे यथाशीघ्र दूर किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल में राज कुमार साह, अध्यक्ष, फल विक्रेता संघ, चैम्बर के प्रधान सचिव सुशील जैन, मुकेश खेतान, शत्रुघन पंजियार, राजेश पूर्वे, आशीष सराफ सम्मलित थे।

पाइपलाइन से रसोई गैस तथा सीएनजी गैस स्टेशन का लाभ भी मिलेगा

March 11, 2021
Dbg

09.03.2021 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने नई दिल्ली के शास्त्री भवन में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव तरुण कपूर के साथ, उनके कार्यालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि इस बैठक में दरभंगा एवं मिथिला के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद श्री ठाकुर ने मिथिला के केंद्र दरभंगा सहित मिथिला के अन्य जिलों में पाइपलाइन के माध्यम से घरों में रसोई गैस(एलपीजी) आपूर्ति किये जाने की आवश्यकता है ताकि आम लोगों को सिलेंडर की प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी तथा उनके समय की भी बचत हो सकें। उन्होंने कहा कि दरभंगा सहित अन्य जिलों में सीएनजी गैस स्टेशन स्थापित करना भी जरूरी है क्योंकि सीएनजी दूसरे ईंधनों से सस्ता है तथा इससे पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता है। विदित हो कि बीते दिनों श्री ठाकुर ने केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर पाइपलाइन के माध्यम से घरों में रसोई गैस(एलपीजी) आपूर्ति करने, सीएनजी गैस स्टेशन स्थापित किये जाने को लेकर मुलाकात की थी, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक संदेश दिया था। सांसद ने कहा कि दरभंगा में बढ़ती जनसंख्या और ऐतिहासिक विकास के साथ हो रहे विस्तार को ध्यान में रखते हुए दरभंगा शहर सहित जिले के अन्य प्रमुख भागों में पाइपलाइन से रसोई गैस आपूर्ति करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को लेकर सीएनजी वाहनों का परिचालन सुनिश्चित किया जाना है और इसके लिए सीएनजी गैस स्टेशन की आवश्यकता है। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि जल्द ही दरभंगा के लोगों को पाइपलाइन से रसोई गैस मिलेगी और सीएनजी गैस स्टेशन का लाभ भी मिलेगा। इस क्रम में विभगीय कार्यवाही तेजी से हो रहा हैं, इसका लाभ मिथिला क्षेत्र के दरभंगा सहित अन्य जिलों को भी मिलेगा। उनहोंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दरभंगा व मिथिला सहित पूरे देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

चुनौती से डरे नहीं बल्कि उससे सामना करना सीखें छात्राएं

March 11, 2021
Dbg

08.03.2021 (दरभंगा) : विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ० दिव्या रानी हंसदा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के कई विभागों की छात्राएँ शामिल हुई।

इस मौके पर विश्वविद्यालय की प्रतिकुलपति महोदया व मुख्य अतिथि प्रो० डॉली सिन्हा ने कहा कि चुनौती से डरे नहीं बल्कि उससे सामना करना सीखें हमारी छात्राएं। कोई भी लक्ष्य आपके साहस के आगे में बड़ा नहीं है। महिलाएं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना होगा। आज कई महिलाओं ने समाज के सामने खुद को साबित किया है। समाज ने उनका लोहा माना है। आप देश-विदेश के प्रतिष्ठित पदों पर विराजमान हों ऐसा मेरा शुभकामना है। संघर्ष कहाँ नहीं है, बिना संघर्ष के व्यक्ति निखरता नहीं बल्कि बिखरता है। संघर्ष के बाद मिले पद व स्थान का अपना एक अलग अहमियत है। संघर्ष से मिला पद व स्थान आपके विचारों को, आपके व्यवहारों को निखारता है। हमारा प्रतिस्पर्धा कभी पुरुषों से नहीं रहा है। समाज निर्माण में किन्हीं की भूमिका को नकार नहीं सकते हैं, वो पुरुष भी मेरा ही बेटा, पिता, भाई व पति है।

आगे उन्होंने कई सफल महिलाओं की प्रेरणात्मक कहानी सुनाई और कहीं कि अगर आप में कुछ करने की जोश व जज्बा होगा तो आपके लिये कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं है। आप उस दिन जरूर सशक्त हो जाएंगी जिस दिन आप अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाएंगी। विशिष्ट अतिथि श्रीमती मालती सिंह ने कहा कि प्राचीन भारत, मध्य कालीन भारत व आधुनिक भारत में महिलाओं की अलग-अलग स्थिति थी। सीता व द्रौपदी दैवीय अंश का रूप थी, जैसा कि मान्यता है। सीता व द्रौपदी का जीवन बस एक अवतार था। इसीलिए उनके जीवन से सीख लेनी चाहिये कि कैसे संघर्ष का उन्होंने सामना किया है। मध्यकालीन भारत में स्त्रियों के अधिकारों का जरूर हनन व शोषण हुआ है लेकिन आज 21 वीं सदी का भारत लोकतंत्र का है। लोकतंत्र में सबों को समानता का अधिकार है। बस अपने अधिकारों को पहचानिये। अपने समय का सदुपयोग करिये। जैसे सूर्य के किरण को रोका नहीं जा सकता है। वैसे अगर आप में प्रतिभा होगा तो आपकी चमक स्वतः जग में बिखरेगी।

विभागाध्यक्ष प्रो० दिव्या रानी हंसदा ने कहा कि हम सदैव इस दिशा में प्रयत्नशील हैं कि हमारी छात्राएं "जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर" बने। मेरा लक्ष्य है कि हमारी छात्राओं का सर्वांगीण विकास हों। समय दर समय आगे भी कार्यक्रम आयोजित होती रहेंगी ताकि आप ज्यादा से ज्यादा स्किल्ड हों। हमारी पूंजी हमारी छात्राएं हैं। आप शिक्षित होंगी तो परिवार शिक्षित होगा। परिवार शिक्षित होगा तो समाज शिक्षित होगा और समाज शिक्षित होगा तो राष्ट्र शिक्षित होगा। इसीलिए राष्ट्र की नींव आप महिलाओं पर टिकी हुई हैं। सरकार आपके सशक्तिकरण के लिये विभिन्न स्कीम चला रही हैं। आपका सशक्तिकरण तभी होगा जब आप अपने अधिकार के प्रति जिज्ञासु होंगी।

मंच संचालन विभागीय शिक्षिका डॉ० प्रगति ने किया। इस मौके पर विभाग की सभी शिक्षिका डॉ० अपराजिता, डॉ० एन० चंदा, डॉ० श्वेता, श्रीमती उषा झा व शिक्षकेत्तर कर्मचारी नवीन कुमार उपस्थित थे। इस मौके पर विभिन्न विभागों की शिक्षिका भी उपस्थित थी जिसमें मानविकी संकाय की संकायाध्यक्ष सह मैथिली की विभागाध्यक्ष डॉ० प्रीति झा, संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० ममता रानी ठाकुर, अंग्रेजी की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ० अरुणिमा सिन्हा, डॉ० पुनीता झा, समाजशास्त्र की डॉ० मंजू झा, डॉ० सारिका पांडे, डॉ० लक्ष्मी कुमारी, जंतु विज्ञान की डॉ० पारुल बनर्जी व संस्कृत विभाग की डॉ० ममता स्नेही उपस्थित थी। अंत में 1 मार्च से 6 मार्च के बीच आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

विधि व्यवस्था को लेकर हुई बैठक, दिए गए कई निर्देश

March 01, 2021
Dbg

01.03.2021 (दरभंगा) : आयुक्त दरभंगा, प्रमंडल दरभंगा राधे श्याम साह की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय के सभागार में विधि व्यवस्था की तैयारी को लेकर प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में 65 वर्ष से ऊपर के 58 संविदा कर्मियों के एक वर्ष की कार्य अवधि विस्तार की सूची विचार हेतु रखा गया। इनमें दरभंगा के 15 एवं समस्तीपुर के 43 कर्मी शामिल हैं। प्रमंडल स्तरीय चयन समिति द्वारा इस पर सहमति प्रदान की गयी। बैठक में बिरौल के अफजला डुमरी को बस पड़ाव के रूप में अधिसूचित करने का प्रस्ताव रखा गया तथा मधुबनी के बेहट बस पड़ाव की जमाबंदी राशि निर्धारण हेतु प्रस्ताव रखा गया। बेहट बस पड़ाव का पूर्व में जमाबंदी राशि 22.99 लाख रुपये था, जिसमें 15 प्रतिशत बढ़ोतरी कर 26.45 लाख रुपये कर दिया गया है। बैठक में आयुक्त के सचिव द्वारा बताया गया कि प्रत्येक 3 वर्ष पर जमाबंदी राशि में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी करनी होती है। आयुक्त राधे श्याम साह ने आगामी होली एवं शब-ए-बरात त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिला, अनुमंडल, थाना एवं ओपी स्थर पर शांति समिति की बैठक कर लेने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर मोहल्ला स्तर पर शांति समिति की बैठक करा ली जाए। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधीक्षक को संवेदनशील स्थानों एवं कब्रगाहों के समीप पुलिस की प्रतिनियुक्ति करा लेने के निर्देश दिए। बैठक में शराब वीनिष्टीकरण एवं सभी थानों में सीसीटीवी के अधिष्ठापन की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक मधुबनी डॉ. सत्य प्रकाश ने कहा कि मधुबनी के सभी थानों में सीसीटीवी का अधिष्ठापन कर दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, समस्तीपुर सह प्रभारी पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने बताया कि समस्तीपुर के 21 थानों में सीसीटीवी लग गया है।

दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने बताया कि सीसीटीवी एवं उसके उपकरण तथा फुटेज का अनुसरण जिला स्तर पर किया जाता है। इसका अनुश्रवण राज्य स्तरीय निगरानी समिति द्वारा भी किया जाता है। आयुक्त ने शराबबंदी अभियान के अंतर्गत जप्त वाहनों की नीलामी ससमय करवाने के निर्देश दिए। नीलाम पत्र वाद की भी समीक्षा की गयी। होली एवं शब-ए-बारात त्योहार के मद्देनजर अपराधिक प्रकृति के लोगों पर धारा-107 के तहत कार्रवाई प्रारंभ कर देने के निर्देश दिए गए। इसके लिए वैसे लोगों को चिन्हित करना प्रारंभ कर देने का निर्देश दिया गया। साथ ही सीसीए की धारा-12 एवं 3 के तहत गंभीर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को क्षेत्र बदर की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। आयुक्त के सचिव दुर्गानंद झा ने कहा कि जिन बस स्टैंडों की बंदोबस्ती कराने की आवश्यकता है, वहां के जिलाधिकारी प्रस्ताव उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा की बस स्टैंडों पर प्रकाश एवं सीसीटीवी की व्यवस्था कराने के निर्देश सभी जिलाधिकारी को दिए। बैठक में समस्तीपुर के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, दरभंगा के प्रभारी जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, मधुबनी के पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश, आयुक्त के सचिव दुर्गानंद झा, समस्तीपुर के प्रभारी पुलिस अधीक्षक, उप निदेशक जन संपर्क,दरभंगा प्रमंडल नागेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।