DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

डीएम ने बस टर्मिनल की तैयारी का निरीक्षण किया

February 14, 2021
Dbg

14.02.2021 (पटना) : डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पाटलिपुत्रा बस टर्मिनल की तैयारी का निरीक्षण किया। गौरतलब है की प्रथम चरण में गया एवं जहानाबाद के लिए पाटलिपुत्र बस टर्मिनल की शुरुआत की जा रही है। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही बसें मीठापुर बस स्टैंड तथा गया एवं जहानाबाद से खुलेगी किंतु सभी बसें उस दिन टर्मिनल पर ही टर्मिनेट होगी। साथ ही मंगलवार से टर्मिनल से ही बसें गया एवं जहानाबाद के लिए नियमित रूप से खुलेगी एवं टर्मिनेट भी होगी। टर्मिनल पर यात्रियों की सुचारू व्यवस्था हेतु ऑटो एवं सिटी बस की सुविधा प्रदान की गई है तथा उसके किराया का निर्धारण भी किया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा वाहन संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारी प्रदान की गई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीरो माइल मोड़ तथा टर्मिनल की ओर जानेवाले मार्ग पर आवागमन की सुचारू व्यवस्था रखने तथा जाम की समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश पुलिस उपाधीक्षक यातायात को दिया गया है। टर्मिनल के सुचारू कार्य संचालन तथा समन्वय हेतु जिला प्रशासन एवं बुडको की ओर से एक-एक पदाधिकारी की तैनाती भी की गई है। उल्लेखनीय है कि टर्मिनल से चरणबद्ध तरीके से बस सेवा शुरू कराने हेतु डीएम द्वारा कई बार स्थलीय निरीक्षण तथा अधिकारियों के साथ बैठक एवं सतत मानिटरिंग कर कार्य में प्रगति लाया गया जिसके उपरांत टर्मिनल के प्रथम चरण की शुरुआत कल से होने जा रही है।

विधि-व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

February 14, 2021
Dbg

12.02.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम व एसएसपी बाबूराम की संयुक्त अध्यक्षता में सरस्वती पूजा, पैक्स चुनाव, शराबबंदी एवं विधि व्यवस्था को लेकर कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पैक्स चुनाव की तैयारी की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 2 सीटों पर चुनाव बढ़ गया है, अब 87 पैक्स के लिए चुनाव होगा। पैक्स चुनाव के लिए हायाघाट के घोषरामा को संवेदनशील बताया गया। समीक्षा के दौरान डीएम ने उपस्थित सभी थाना प्रभारियों को कहा कि यदि पैक्स चुनाव में किसी समर्थक का अपराधिक इतिहास रहा हो तो उसे थाना में बुलाकर उससे बॉन्ड भरवा लिया जाए।

हर हाल में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न किया जाए। सरस्वती पूजा की समीक्षा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारियों एवं सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि विगत वर्षों में जहां भी सरस्वती पूजा के दौरान विवाद उत्पन्न हुए हैं, उन सभी स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए निगरानी रखी जाए। बैठक में बताया गया कि विगत वर्ष असराहा, ननौरा आदि स्थलों पर विवाद हुआ था। जाले के 5 गांवों को भी संवेदनशील बताया गया। एसएसपी ने सभी एसएचओ को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के सरस्वती पूजा का कोई भी जुलूस नहीं निकलेगा। इसलिए पूजा समितियों से आवेदन प्राप्त कर ली जाए तथा पूजा समितियों को 17 फरवरी को विसर्जन कर लेने को कहा जाए। क्योंकि 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा प्रारंभ हो रही है।

इसलिए शहरी क्षेत्र में भीड़ बढ़ जाएगी, पूजा समितियों को हिदायत दी जाए कि वे अपने जुलूस को पूर्णतया अनुशासित रखेंगे। शराबबंदी की समीक्षा के दौरान उत्पाद अधीक्षक, दरभंगा को निर्देशित किया गया कि पंचायत स्तर पर निगरानी समिति का गठन कर लिया जाए। पूर्व में भी यह आदेश जारी किया गया है निगरानी समिति में वर्तमान मुखिया, पूर्व मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव व अन्य जागरूक व्यक्ति को शामिल किया जाए।

एसएसपी ने कहा कि महीने में एक-दो बार छापेमारी करने की बजाय लगातार छापेमारी की जाए। उन्होंने कहा कि एक ही जगह पर बार-बार छापेमारी की जा रही है अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जाए। उन्होंने उत्पाद अधीक्षक,दरभंगा को पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय से शराब बनाने वाले गांव की सूची प्राप्त कर लेने को कहा। विधि व्यवस्था की समीक्षा के दौरान भूमि विवाद के गंभीर मामले को प्राथमिकता देकर समीक्षा करने एवं कार्रवाई करने के निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक को दिया गया। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष (ऑनलाइन) उपस्थित थे।

सांसद ने पाइपलाइन के माध्यम से घरों में रसोई गैस (एलपीजी) आपूर्ति हेतु ज्ञापन सौंपा

February 14, 2021
Dbg

11.02.2021 (दरभंगा) : केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मुलाकात की तथा उन्हें मिथिला परंपरा अनुसार पाग, चादर व मिथिला पेंटिंग से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मिथिला एवं मिथिला के केंद्र दरभंगा के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा विकास संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। सांसद श्री ठाकुर ने मिथिला के केंद्र दरभंगा में पाइपलाइन के माध्यम से घरों में रसोई गैस (एलपीजी) आपूर्ति हेतु आग्रह करते हुए ज्ञापन सौंपा ताकि आम लोगों को सिलेंडर की प्रक्रिया से मुक्ति मिले तथा उनके समय की भी बचत हो सकें। उन्होंने कहा कि दरभंगा में बढ़ती जनसंख्या और शहर के हो रहे विस्तार को ध्यान में रखते हुए दरभंगा शहर सहित जिले के अन्य प्रमुख इलाकों में पाइपलाइन के माध्यम से घरों में रसोई गैस (एलपीजी) आपूर्ति करने की आवश्यकता है।

सांसद ने ज्ञापन देते हुए जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य प्रमुख इलाकों मंथ सीएनजी गैस स्टेशन स्थापित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सीएनजी दूसरे ईंधनों से सस्ता प्राकृतिक ईंधन है तथा इससे पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि दरभंगा के सर्वांगीण विकास हेतु देश के अन्य प्रमुख शहरों की तरह दरभंगा के लोगों को गैस पाइप लाईन के माध्यम से रसोई गैस और सीएनजी गैस स्टेशन के माध्यम से सीएनजी ईंधन, का लाभ मिलें। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी "सतत योजना" (SATAT) के तहत दरभंगा में कंप्रेस्ड बायो गैस(सीबीजी) के उत्पादन एवं उपयोग हेतु उद्यम स्थापित करने के लिए भी आग्रह किया ताकि संपीडिट बायो गैस उत्पादन में प्रयुक्त होने वाले अपशिष्ट का निस्तारण हो सके। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दरभंगा व मिथिला सहित पूरे देश का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री ने विकास संबंधित सभी बातों पर संज्ञान लिया तथा आश्वस्त करते हुए सकारात्मक संदेश दिया।

स्मार्ट पुलिसिंग देखने को मिलेगी – आईजी

January 28, 2021
muzaffarpur

28.01.2021 (Darbhangaonline Desk) : किसी वस्तु के गुम होने का सनहा अथवा वाहन चोरी के प्राथमिकी के लिए बार बार थाना जाने की समस्या से छुटकारा पाने हेतु आईजी गणेश कुमार, तिरहुत रेंज, मुजफ्फरपुर के द्वारा एक अनूठा पहल किया गया है।

इस बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा की किसी वस्तु के गुम होने अथवा वाहन चोरी के सम्बन्ध में आवेदक अपना आवेदन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सधारित मोबाइल नंबर - 7070201201 पर आवेदन मैसेज के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन में वे अपना पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर, घटना की जानकारी के साथ लिखकर भेजेंगे। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से यह आवेदन सम्बंधित थानाध्यक्ष को उनके मोबाइल पर भेज दिया जायेगा। थानाध्यक्ष द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर वापस पुलिस महानिरीक्षक के मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा, जहाँ से उसे आवेदक को भेजा जाएगा।

आईजी गणेश कुमार ने बताया की यदि आवेदक को थाना के प्रतिवेदन, सनहा की मूल प्रति चाहिए तो वे किसी भी कार्य दिवस को थाना से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा की सनहा प्रतिवेदन की मूल प्रति आवेदक को देने में यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वाहन चोरी इत्यादि के आवेदन प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष एक प्रतिवेदन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में भेजेंगे, जो आवेदक को भेज दिया जाएगा। इसके बाद थानाध्यक्ष एवं जांच पदाधिकारी की जिम्मेवारी होगी की वे आवेदक से संपर्क कर उनके आवेदन पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें प्राथमिकी की एक कॉपी देंगे। यह सभी कार्रवाई सामान्यतः एक दिन में पूर्ण हो जानी है।

यदि किसी कारणवश प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकती है तो इसकी भी सुचना मैसेज के माध्यम से आवेदक को एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय को देंगे। उन्होंने कहा की पूरी प्रक्रिया में किसी भी अनावश्यक विलम्ब में यह माना जायेगा की गलत मंशा से देरी की जा रही है। वाहन चोरी इत्यादि के प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व कागजात इत्यादि की मांग करना अनुचित है। अनुसंधानक ये सारे कार्य प्राथमिकी दर्ज करने के उपरान्त कर सकते हैं। आगे उन्होंने बताया की थानाध्यक्ष के थाना से बाहर होने के कारण किसी भी प्रतिवेदन को भेजने में बिलम्ब नहीं किया जायेगा।

यदि थानाध्यक्ष किसी कार्यवश थाना से बाहर हैं तो मौजूद वरीयतम पदाधिकारी सनहा दर्ज करना, प्राथमिकी करना इत्यादि सभी कार्य कर सकते हैं और उन्हें करना है। जो आवेदक सीधे थाना में किसी आवेदन को ले कर आते है तो उन्हें अविलम्ब इसकी प्राप्ति रसीद पदाधिकारी द्वारा दी जाएगी एवं इसमें नियमानुसार सनहा अथवा प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा। आईजी श्री कुमार ने कहा की आनेवाले समय में जरूरत के हिसाब से लोगों को स्मार्ट पुलिसिंग देखने को मिलेगी।

पुलिस को और ज़्यादा मेहनत करनी होगी – एसएसपी

January 28, 2021
Dbg

26.01.2021 (दरभंगा) : 72वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर लहेरियासराय स्थित पुलिस लाइन में एसएसपी बाबू राम ने झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली तथा उनकी सराहना करते हुए कहा की पिछले कई दिनों से आपलोगों ने इस कड़ाके की ठंढ में प्रैक्टिस की है जो काबिले तारीफ़ है। एसएसपी द्वारा परेड में जवानों को पुरुष्कृत भी किया गया। उन्होंने दरभंगा पुलिस की तारीफ़ करते हुए कहा की कोविड -19 में हुए लॉकडाउन तथा चुनाव में सभी ने मिलकर बेहतर कार्य कर्मठता से किया। उन्होंने कहा की समाज के सभी वर्ग खासकर जो कमजोर वर्ग में महिलायें बच्चे बुजुर्ग हैं वो कैसे अपने आप को और सुरक्षित महसूस कर सके तथा अपराधियों, असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ ज़्यादा से ज़्यादा हो इसके लिए पुलिस को और ज़्यादा मेहनत करनी होगी। विधि व्यवस्था सख्त बनाये रखने के लिए हमेशा तत्पर रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर एसएसपी ने पिछले एक साल में पुलिस द्वारा कुछ उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा की 5200 से अधिक अपराधी तथा 2700 से अधिक वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। आर्म्स बरामदगी के रूप में 24 पिस्टल, 16 देशी कट्टा 01 राइफल सहित अनेक हथियार तथा गोली की बरामदगी की गयी। शराब बंदी को लागू करने में दरभंगा पुलिस ने दिन रात एक कर दिया और पूरी तरह से अंकुश लगाया है। उन्होंने कहा की 7200 लीटर से अधिक विदेशी शराब तथा 20000 लीटर से अधिक देशी शराब की बरामदगी की गयी है। 1495 व्यक्तियों को मध् निषेध अधिनियम के उलंघन में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 217 से अधिक वाहनों को जब्त किया गया। उन्होंने बीते दिनों दो अपराधिक घटना ( सिंघवाड़ा स्वर्ण व्यवसायी का अपहरण तथा शहर में सोना लूट कांड ) का जिक्र करते हुए कहा की दरभंगा पुलिस की काफी आलोचना हुई। पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी, लेकिन पुलिस की कर्मठता से दोनों ही केश में सफलता मिली। उन्होंने कहा की दरभंगा पुलिस का हमेशा से ये प्रयास रहा की आम नागरिकों के जान माल की सुरक्षा हो। इस कड़ी में एक महत्वपूर्ण अभियान है सड़क सुरक्षा अभियान। लोगों को जागरूक करना की उनके एक छोटे से लापरवाही से बड़ी से बड़ी दुर्घटना हो जाती है। जिसके लिए पुलिस द्वारा समय समय पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाती है ताकि आमजन सुरक्षित रहें।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।