DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

August 13, 2021
Dbg

11.08.2021 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम के आदेश पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था की मुआयना करने माननीय सर्वोच्च न्यायालय की टीम दरभंगा आने वाली है, जो दरभंगा जिले में सड़क सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों द्वारा किए गए प्रयासों का अवलोकन करेगी। मसलन जिन स्थलों पर प्रायः दुर्घटना घटित होती है, वैसे चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर महत्वपूर्ण सूचनाओं के साइनेज लगाए जाने हैं। नजदीकी ट्रामा सेंटर व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का मोबाइल नंबर प्रदर्शित किया जाना है। वैसे ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए पथ निर्माण विभाग व एनएचएआई द्वारा ब्रेकर व महत्वपूर्ण सूचनाओं को साइनेज के माध्यम से प्रदर्शित किया जाना है। वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा का अनुश्रवण कराया जाना है। वाहन चालकों का नियमित चिकित्सीय जांच की जानी है। दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग तथा चार चक्के वाले वाहनों में सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग किया जाना है। इन सब तथ्यों का अवलोकन करेंगे। दरभंगा में यातायात नियमों का सही से अनुपालन करवाया जा रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि जो लोग दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करते हैं उन्हें अच्छे मददगार (Good samaritan) का प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। ऐसे लोगों की जानकारी परिवहन विभाग को दी जाए। उक्त बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

दरभंगा के 08 आर ओ बी के लिए भू-अर्जन को लेकर हुई बैठक, दिए गए कई निर्देश

August 13, 2021
Dbg

10.08.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम के कार्यालय प्रकोष्ठ में दरभंगा जिले के आठ रेलवे गुमटी पर आरओबी निर्माण के लिए भू-अर्जन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार पुल राज्य निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता दीपेश कुमार ने बताया कि एल सी नंबर 18 पंडासराय,एल सी नंबर 21 चट्टी गुमटी, एल सी नंबर 1 और 28 कंगवा गुमटी,एल सी नंबर 02 स्पेशल दिल्ली मोर गुमटी एवं एलसी नंबर 32 काकरघाटी गुमटी, एलसी नंबर 39 सकरी गुमटी, एलसी नंबर 26 म्यूजियम गुमटी पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए भू-अर्जन का प्रस्ताव है। डीएम ने सभी गुमटी की जमीन के रकबा एवं व्यय की राशि की बारी बारी से जानकारी ली। जिसमें सकरी का एलसी नंबर 39 में लगभग 10 करोड़ रुपये का भू-अर्जन होगा। क्योंकि, वहां की जमीन मंहगी है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि दिल्ली मोड़ गुमटी के आरओबी निर्माण के लिए वहाँ के कुछ मकानों को हटाना होगा। डीएम ने इसके लिए अंचलाधिकारी सदर के साथ स्थल मुआयना कर आकलन करने का निर्देश दिया।

सीएम ने 2705.35 करोड़ रुपये की 989 योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

August 13, 2021
Dbg

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के 2705.35 करोड़ रुपये की 989 परियोजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ, उद्घाटन एवं लोकार्पण अधिवेशन भवन पटना से किया गया। बिहार चिकित्सा सेवाएँ एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड द्वारा दरभंगा जिलान्तर्गत गौड़ाबौराम प्रखण्ड आसी ग्राम में 1.27 करोड़ रुपये के लागत से बनने वाले अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास/कार्यारंभ किया गया। इसके साथ ही दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सहित राज्य के 05 चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल यथा - पी.एम सी.एच., एन.एम.सी.एच., ए.एन.एम.एम.सी.एच. एवं जे.एल.एन.एम.सी एच में 8.60 करोड़ लागत से 1433 बेड पर मेडिकल गैस पाइप लाइन, बेनीपुर सहित बिहार के 37 अनुमण्डलीय अस्पताल में 20.75 करोड़ रुपये की लागत से कुल 2723 बेड पर मेडिकल गैस पाइप लाइन एवं डी.एम.सी.एच सहित राज्य के 03 चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल जिसमे पी.एम.सी.एच. व एन.एम.सी.एच. शामिल हैं, में 42.81 करोड़ रुपये की लागत से बने क्रायोजेनिक टैंक के माध्यम से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था का उद्घाटन/लोकार्पण किया गया। कुशेश्वरस्थान, गौड़ाबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा नगर, केवटी, जाले, हायाघाट एवं बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत 05-05 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर एवं 01-01अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य तथा कुशेश्वरस्थान पूर्वी, हायाघाट एवं तारडीह में 01-01 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य का उद्घाटन, शिलान्यास, कार्यारंभ व शुभारंभ सीएम द्वारा किया गया। इस अवसर पर दरभंगा से डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम, नगर विधायक संजय सरावगी, उप विकास आयुक्त दरभंगा तनय सुल्तानिया, स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार डीपीएम (हेल्थ) विशाल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा

August 06, 2021
Dbg

06.08.2021 (दरभंगा) : सरकार के विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, बिहार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर 15 अगस्त 2021 (स्वतंत्रता दिवस) के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश निर्गत किया गया है। उक्त आदेश के आलोक में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा आदेश जारी कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को उक्त जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। जारी आदेश के आलोक में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह, 2021 में आम जनता को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को मुख्य समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले महानुभव को आमंत्रण ई-कार्ड के माध्यम से भेजा जाएगा। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच सामाजिक दूरी कायम रखने के संबंध में गृह विभाग, बिहार, पटना द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जवानों की टुकड़ी एवं संख्या का निर्धारण किया गया है तथा बच्चों से संबंधित एन.सी.सी एवं स्काउट को पैरेड में शामिल नहीं किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में समारोह स्थल पर आगन्तुकों के वाहन, स्टेज, पोडियम आदि के लिए सैनिटाइजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर महादलित टोला में स्थानीय पदाधिकारी भाग लेंगे तथा बुजुर्ग महादलित सदस्य के द्वारा ही झंडोत्तोलन किया जाएगा।

सांसद ने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा किया

August 06, 2021
Dbg

06.08.2021 (दरभंगा) : दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दिल्ली स्थित आवास पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मुलाकात की। जहां सांसद ने मिथिला के परंपरा अनुसार पाग, चादर एवं मखान की माला से उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान सांसद ने दरभंगा संसदीय क्षेत्र के जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा किया एवं क्षेत्र से जुड़े मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। सांसद ने दरभंगा एम्स निर्माण हेतु प्रस्तावित जमीन के जल्द हस्तांतरण एवं निर्माण स्थल पर मिट्टीकरन करने हेतु शीघ्र निविदा निकालने का आग्रह किया। सांसद श्री ठाकुर ने उप मुख्यमंत्री से दरभंगा में प्रस्तावित अपशिष्ट शोधन संयंत्र (कचरा निस्तारण प्लांट) के जल्द स्थापना एवं भूमि हस्तांतरण करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि ज़िले में उत्सर्जित हो रहे कचरे को देखते हुए इसका जल्द निर्माण आवश्यक है। इस प्लांट के स्थापित हो जाने से कचरा का उचित निस्तारण हो सकेगा, जिस से पर्यावरण को काफी फायदा होगा। सांसद ने शहर में जल जमाव की समस्या को देखते हुए प्रस्तावित पंडासराय गुमती से कंगवा गुमती तक नाला निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने का आग्रह किया है, उन्होंने कहा कि वह शीघ्र नाला निर्माण प्रारंभ कराने हेतु बिहार सरकार एवं रेलवे के उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। सांसद ने कहा कि इस नाला के निर्माण हो जाने से शहर को जल जमाव की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। सांसद ने उप मुख्यमंत्री से दरभंगा एयरपोर्ट के विकास हेतु 78 एकड़ भूमि की अधिग्रहण प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने का मांग किया। उन्होंने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है और भूमि अधिग्रहण के पश्चात इस एयरपोर्ट का विकास काफी तेज गति से होगा। सांसद ने दरभंगा शहर में एक बड़ा और अत्याधुनिक पार्क निर्माण करने का प्रस्ताव भी दिया है। उन्होंने कहा कि शहर के हो रहे विस्तार एवं विकास को देखते हुए दरभंगा में एक बड़ा और अत्याधुनिक पार्क समय की मांग है। इसके अलावा सांसद ने बेनीपुर नगर परिषद एवं बिरौल नगर पंचायत से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा किया। उन्होंने बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र में सम्राट अशोक भवन के निर्माण, बेनीपुर बस स्टैंड एवं टेम्पु स्टैंड पर यात्री सुविधा से जुड़े संसाधनों की व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण, नगर परिषद क्षेत्र में नाला निर्माण इत्यादि कई विषय को लेकर पत्र सौंपा और इसके जल्द समाधान हेतु आग्रह किया। उन्होंने बिरौल नगर पंचायत में नगर सरकार भवन एवं सम्राट अशोक भवन के निर्माण हेतु भी मांग पत्र सौंपा। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार दरभंगा सहित पूरे बिहार के विकास के लिए कृत संकल्पित है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।