DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

'न्यू इंडिया- 75 कार्यक्रम' के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

August 18, 2021
Dbg

18.08.2021 (दरभंगा) : प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ- 2022 को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने 'न्यू इंडिया- 75 कार्यक्रम' की शुरुआत की है। इसमें बिहार राज्य के 75 महाविद्यालयों एवं 75 विद्यालयों को शामिल किया गया है, जिनमें मिथिला विश्वविद्यालय के 11 महाविद्यालय शामिल किए गए हैं। दरभंगा जिला से सी एम कॉलेज, सी एम साइंस कॉलेज, एमएलएसएम कॉलेज, के एस कॉलेज तथा मारवाड़ी कॉलेज का चयन किया गया है। जहां एड्स, यक्ष्मा तथा रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम 3 चरणों में अगस्त 2021 से मार्च 2022 तक चलाए जाएंगे, जिसके तहत शॉर्ट वीडियो, कम्पटीशन, पोस्टर मेकिंग तथा स्पीच कम्पटीशन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस जागरूकता कार्यक्रम की सफलता एवं सुचारु संचालन हेतु दरभंगा जिला में नोडल पदाधिकारी के रूप में सी एम कॉलेज, के डॉ आर एन चौरसिया को नियुक्त किया गया है। डा चौरसिया द्वारा नवगठित दरभंगा जिला स्तरीय कार्यकारी समूह की एक महत्वपूर्ण बैठक रेड रिबन क्लब के विश्वविद्यालय नोडल पदाधिकारी डा विनोद बैठा की अध्यक्षता में ऑनलाइन व ऑफलाइन संपन्न हुई। बैठक में संयोजक डा आर एन चौरसिया, एमएलएसएम कॉलेज के एनएसएस पदाधिकारी डा कालिदास झा, डीएमसीएच रक्त अधिकोष के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा संजीव कुमार, नेहरु युवा केन्द्र, दरभंगा के जिला युवा पदाधिकारी रौशन कुमार, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, दरभंगा के सचिव मनमोहन सरावगी, सी एम कॉलेज के एनएसएस पदाधिकारी द्वैय प्रौ रितिका मौर्या एवं प्रो अखिलेश कुमार राठौर, के एस कॉलेज, लहेरियासराय के एनएसएस पदाधिकारी डा अशोक कुमार सिंह, एनसीसी पदाधिकारी डा शैलेंद्र श्रीवास्तव, संगीत की प्राध्यापिका डा प्रेम कुमारी तथा पियर एजुकेटर सत्यम कुमार आदि ने भाग लिया।

जिला स्तरीय कार्यकारी समूह के संयोजक डा आर एन चौरसिया ने बताया कि 'न्यू इंडिया-75 संकल्पना' के तहत कुशल, पारदर्शी एवं उत्तरदाई शासन हो। इस परिप्रेक्ष्य में किशोर एवं युवाओं के साथ संवाद करना भी शामिल है, ताकि एचआईवी व एड्स संबंधी सुरक्षित व्यवहार, स्वास्थ्य खतरे, सामाजिक कलंक, भेदभाव तथा सहरूगणता आदि को कम किया जाना महत्वपूर्ण है। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के पत्र के आलोक में जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 12 अगस्त- 2021 से प्रारंभ होकर 30 मार्च, 2022 तक 3 चरणों में संपन्न किया जाना है। प्रत्येक चरण में भाग लेने वाले सभी छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जबकि तीनों चरणों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी का चयन कर विश्वविद्यालय स्तर पर तथा अंततः राज्य स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रथम चरण में प्रतिभागियों का पंजीकरण तथा एचआईवी व एड्स संबंधी 1 मिनट का वीडियो बनाकर भेजना है, जबकि प्रत्येक महाविद्यालय में एक छात्र तथा एक छात्रा को ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। साथ ही पंजीकृत प्रतिभागियों का ऑनलाइन ओरियंटेशन प्रोग्राम होगा, जिसमें रक्तदान,एचआईवी व एड्स, यक्ष्मा तथा रक्तदान आदि से संबंधित पूर्ण व सही जानकारी दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़कर एक प्लेटफार्म पर लाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक को डा विनोद बैठा, डा आर एन चौरसिया, डा कालिदास झा, डा सतेन्द्र झा, प्रो अखिलेश राठौर, मनमोहन सरावगी तथा डा अशोक कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। बैठक के मुद्दों की विस्तृत जानकारी देते हुए संयोजक डा चौरसिया ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस पदाधिकारी प्रो रितिका मौर्या ने किया।

छात्रों के लिए इंटरैक्टिव सेशन का हुआ आयोजन

August 18, 2021
Dbg

18.08.2021 (दरभंगा) : वनस्पति विभाग में बाटनी और बायोटेक्नोलॉजी के PAT 2020 शोध छात्रों के लिए इंटरैक्टिव सेशन वनस्पति विभाग में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के अध्यक्ष डाॅ अभय कुमार ने की। आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य नये शोध छात्रों को कोर्स वर्क वर्ग समाप्ति के बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा परीक्षा की तैयारी करना था। इस कार्यक्रम में बाटनी के 6 तथा बायोटेक्नॉलॉजी के 5 स्कालरों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रिसर्च की कई समस्याओं पर विचार आया। जिसमें मुख्य रूप से प्रयोगशाला के उच्च उपकरण तथा रसायन की कमी की बात आयी, जिसके लिए आस पास के रिसर्च सेंटर जैसे मखाना रिसर्च सेंटर, लीची अनुसंधान केंद्र, मुज़फ़्फ़रपुर, राजेंद्र ऐग्रिकल्चर यूनिवर्सिटी, पूसा, नैनोटेक्नॉलजी के लिए स्नातकोत्तर रसायन विभाग आदि से सहयोग या एम॰ओ॰यू॰ बनाने की बात आयी। शोध मार्गदर्शक की तरह उनके शोध के क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ताकि शोधार्थी उनसे सम्पर्क कर सके तथा सिनोपसिस की तैयारी कर सके। सभी शोध छात्र इस कार्यक्रम से लाभालाभान्वित होने पर बहुत खुश थे। उक्त कार्यक्रम में डॉ के॰ के॰ साहु, डॉ राम नरेश झा और गजेंद्र प्रसाद ने अपने अपने विचार रखे।

शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने का निर्देश सभी तकनीकी सहायक को दिया गया

August 18, 2021
Dbg

17.08.2021 (दरभंगा) : विकास भवन अवस्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, दरभंगा आलोक राज की अध्यक्षता में सभी तकनीकी सहायकों के साथ पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित सभी योजनाओं को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रखण्ड पंचायत पदाधिकारी, केवटी, सिंहवाड़ा एवं तारडीह उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा जिला में पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित नल-जल योजना की समीक्षा की गयी। समीक्षा क्रम में पाया गया कि वर्तमान में दरभंगा जिला के 49 वार्डों में नल-जल योजना अपूर्ण है, जिन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने का निर्देश सभी तकनीकी सहायक को दिया गया। पंचायत सरकार भवन की समीक्षा में पाया गया कि जिला में 26 पंचायत सरकार भवन में काम चल रहा है। शेष 47 पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि चिन्हित करने का निर्देश सभी तकनीकी सहायक को दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा जिला में कुल 73 पंचायत सरकार भवन बनाया जाना है। बैठक में सभी तकनीकी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन पंचायतों का भ्रमण कर कम से कम 05 वार्डों में नल-जल योजनाओं का अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे तथा पानी की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी तकनीकी सहायक को पंचायती राज विभाग द्वारा जारी दीर्घकालीन अनुरक्षण नीति का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पंचायती राज विभाग के 15वें वित्त आयोग के बंधी हुई राशि (सशर्त) से ग्राम पंचायत द्वारा जल-जीवन-हरियाली योजना अन्तर्गत सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसके साथ ही सोख्ता का भी निर्माण कराया जाएगा। वर्तमान में जिला में 175 कुओं का जीर्णोद्धार का काम चल रहा है, जिनमें 26 कुओं का जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण करा लिया गया है साथ ही शेष बचे 149 कुओं को भी चिन्हित कर जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश सभी तकनीकी सहायक को दिया गया। सभी तकनीकी सहायक को पंचायती राज विभाग के सभी योजनाओं का सतत अनुश्रवण करते रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिला स्तर पर आई.ओ.टी डिवाइस का डैश बोर्ड लगाया जाएगा, इससे यह पता चलेगा कि कि पंचायत के किस वार्ड में कितना देर तक पानी चला है। आई.ओ.टी डिवाइस लग जाने से जिला स्तर से भी इसका अनुश्रवण किया जा सकेगा।

खुले मंदिरों के व्यवस्थापक के विरूद्ध हुई प्राथमिकी दर्ज

August 18, 2021
Dbg

17.08.2021 (दरभंगा) : 16 अगस्त 2021 को मुहर्रम एवं श्रावणी पूजा सहित आगामी त्योहारों के लिए आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में शहरी क्षेत्र के कुछ मंदिरों के खुले रहने की प्राप्त जानकारी पर डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा इसकी जाँच कर सही पाये जाने पर कोविड-19 के लिए जारी गाइड लाइन के उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा महामारी अधिनियम के उल्लंघन के लिए उक्त अधिनियमों की सुसंगत धाराओं के तहत दोषी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिये गये थे। बैठक में प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक-सह-नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद द्वारा भी जिले के सभी थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र अन्तर्गत गश्ती कर इसकी जाँच करने के आदेश दिये गये थे। 16 अगस्त को लहेरियासराय थाना के गश्ती दल को के.एम. टैंक अवस्थित शिव मंदिर एवं नीम चौक अवस्थित शिव मंदिर पर लाउडस्पीकर बजते हुए एवं मंदिर का पट्ट खुला हुआ तथा मंदिर परिसर में 30-35 श्रद्धालुओं की भीड़ पायी गयी। इस संबंध में लहेरियासराय थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि गश्ती दल द्वारा दोनों मंदिर का पट्ट खुला हुआ तथा मंदिर के अन्दर पूजारी द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना कराते एवं भीड़ एकत्रित करने तथा मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाते पाये जाने के साक्ष्य के आधार पर लहेरियासराय थाना कांड संख्या - 398/21 के तहत के.एम. टैंक अवस्थित शिव मंदिर के व्यवस्थापक-सह-पूजारी बाबा भारती एवं नीम चौक अवस्थित शिव मंदिर के व्यवस्थापक विजय महतो के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता धारा - 188, 269 एवं 271, लाउडस्पीकर एक्ट की धारा - 09, महामारी एक्ट की धारा - 03 एवं आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा - 51 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं नगर थाना के राजकुमार गंज अवस्थित प्रधान पोखर शिव मंदिर के व्यवस्थापक दिनेश पंडित के विरूद्ध नगर थाना कांड संख्या - 193/21 के तहत भारतीय दण्ड सहिता की धारा - 188/269/271 एवं महामारी एक्ट की धारा - 03 एवं आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा - 51 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गश्ती के दौरान मंदिर का दरवाजा खुला पाया गया तथा पूजा हेतु श्रद्धालुओं को आते जाते पाया गया, जो कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का उल्लंघन है। इसलिए उक्त अधिनियमों की सुसंगत धाराओं के तहत मंदिर के व्यवस्थापक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

जल-जीवन-हरियाली योजनाओं की प्रगति को लेकर हुई बैठक

August 16, 2021
Dbg

16.08.2021 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली की योजनाओं की प्रगति एवं जल जीवन-हरियाली पोर्टल पर पूर्ण किए गए योजनाओं की प्रविष्टि की स्थिति की समीक्षा की गई।समीक्षा में सार्वजनिक जल संचयन संरचना यथा-तलाबों, पोखरों, आहरों, पईन का जीर्णोद्धार, जल संचयन संरचनाओं को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई, सार्वजनिक कुओं को चिन्हित कर उनका जीर्णोद्धार, सार्वजनिक कुओं व चापाकल के किनारे सोख्ता का निर्माण, छोटी-छोटी नदियों नालों एवं पहाड़ी क्षेत्रों में जल संग्रहण हेतु चेक डैम का निर्माण, नए जल स्रोतों का सृजन, भवनों में छत वर्षा जल संचयन की संरचना का निर्माण, पौधशाला का सृजन एवं सघन वृक्षारोपण को लेकर समीक्षा की गई। वर्ष 2020-21 में ली गयी व पूर्ण की योजनाओं की जल जीवन हरियाली पोर्टल पर प्रविष्टि के अंतर को 20 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।