DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

ध्वनि प्रदूषण को रोककर श्रवण शक्ति को बचाया जा सकता है

March 03, 2022
Dbg

03.03.2022 (दरभंगा) : दिव्यांगता निवारण, पुनर्वास एवं जागरूकता हेतु समर्पित राष्ट्रीय संस्था सक्षम की दरभंगा शाखा तथा हिन्दी साहित्य भारती, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में 'विश्व श्रवण दिवस' के अवसर पर "श्रवण क्षमता का महत्व एवं उसके बचाव हेतु सतर्कता" विषयक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बेगूसराय से सक्षम के प्रांत सह सचिव संजय बंधु, पूर्वी चंपारण से ब्रजकिशोर प्रसाद, डा अरुनेन्द्र कुमार, सतीशचन्द्र पाठक, अंजनी कु झा, श्याम, शरदचन्द्र, नलिन झा, निशितचन्द्र,आशीष, कृष्णा, रामाधार, साधना, मुकुंद, आनंद, नवीन, मनीष, जवाहर, त्रिपुरारी, अभिषेक, विजय, पीयूष, शहनाज, ऋषिकेश, आशुतोष, रौनक, रवीन्द्र, ओमप्रकाश, सुरेंद्र, व धर्मेंद्र 50 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया।

सक्षम के उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष चन्द्रभूषण पाठक की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम का उद्घाटन हिन्दी साहित्य भारती के बिहार प्रांत- अध्यक्ष डा दिनेश प्रसाद साह ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दी साहित्य भारती के बिहार प्रांत- महामंत्री प्रो अजीत कुमार सिंह, मुख्य वक्ता के रूप में अली यावर जंग राष्ट्रीय वाणी एवं श्रवण दिव्यांग संस्थान के उत्तर भारत क्षेत्रीय केन्द्र, नोएडा के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक डा वकील प्रसाद साह, विषय प्रवेशक के रूप में सक्षम, दरभंगा के संरक्षक तथा हिन्दी साहित्य भारती के दरभंगा जिला अध्यक्ष डा आर एन चौरसिया तथा सक्षम के सक्रिय सदस्य रामा शंकर पांडे आदि ने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। अपने संबोधन में प्रो अजीत कुमार सिंह ने कहा कि कान एक अत्यंत महत्वपूर्ण ज्ञानेंद्री है, जिसके माध्यम से हम दूसरों के विचारों एवं भावों को सही तरह से समझ पाते हैं। दुरुस्त ज्ञानेंद्रियों के बल पर पुरुषार्थ चतुष्टय- धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की प्राप्ति संभव है। उन्होंने दिव्यांगों के लिए जागरूकता एवं सरकारी सुविधाओं की जानकारी हर व्यक्ति को दिए जाने पर बल दिया।

डा दिनेश प्रसाद साह ने कहा कि कान का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। उन्होंने विषय को अत्यधिक महत्वपूर्ण एवं समसामयिक बताते हुए कहा कि तेज पटाखों व डीजे आदि विस्फोटक एवं तेज आवाज से दूर रहकर हम अपनी श्रवण शक्ति बचा सकते हैं। मुख्य वक्ता डा वकील प्रसाद साह ने कर्णरोग के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज श्रवण बाधिता दूर करने के अनेक तकनीक व सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बहरेपन से न केवल एक व्यक्ति, बल्कि उनके माता-पिता सहित पूरा परिवार प्रभावित होता है। इससे बचने के लिए अवांछित ध्वनि- श्रवण से बचते हुए कान में पेंसिल, रबड़, खिलौना व लकड़ी आदि नहीं डालना चाहिए। उन्होंने अभिमन्यु का उदाहरण देते हुए कहा कि बच्चा अपने मां के गर्भ से ही सुनना प्रारंभ कर देता है।

अतिथियों का स्वागत व विषय प्रवेश कराते हुए डा आर एन चौरसिया ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष 10 लाख लोगों के बहरेपन के मामले दर्ज होते हैं। यह एक आम समस्या है जो निरंतर चिंताजनक रूप से बढ़ती जा रही है। अनुवांशिकता, अधिक उम्र, संक्रमण, तेज आवाज, चोट, शराब सेवन और धूम्रपान आदि से श्रवण शक्ति को नुकसान होता है। शोर से बचाव, कानों की सफाई, समय पर इलाज तथा श्रवण यंत्रों के प्रयोग से इस बीमारी को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार विश्व की 5% जनसंख्या आंशिक या पूर्ण रूपेण सुनने की समस्या से ग्रसित है। अध्यक्षीय संबोधन में चंद्रभूषण पाठक ने कहा कि समर्थ श्रवण शक्ति द्वारा हम एक- दूसरे की भावनाओं को समझ सकते हैं और व्यक्त भी कर सकते हैं। श्रवण बाधिता जन्मजात या जन्मोपरांत भी उत्पन्न हो सकती है। ठीक से नहीं सुनने के कारण भाषा विकृतियां भी आती हैं। उन्होंने कहा कि तेज घरेलू उपकरणों, उद्योगों के आवाज तथा ध्वनि प्रदूषण को रोककर श्रवण शक्ति को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सक्षम, दरभंगा के सक्रिय सदस्य रमाशंकर पांडे ने किया।

विज्ञान मानव कल्याण के लिए है

March 03, 2022
Dbg

03.03.2022 (DarbhangaOnline Desk) : विमेंस कॉलेज, समस्तीपुर, विज्ञान विभाग द्वारा प्रधानाचार्या प्रोफेसर सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. भोला चौरसिया, पूर्व प्रधानाचार्य आरएनएआर ने इंटीग्रेटेड एप्रोच इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर थीम पर संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान मानव कल्याण के लिए है। विज्ञान और तकनीक ने हमारी जीवन शैली को आसान बना दिया है। उन्होंने छात्राओं को वैज्ञानिक शोध कार्य के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य प्रोफेसर सुनीता सिन्हा ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर श्री सी वी रमन की उपलब्धि और उनके योगदान से छात्राओं को अवगत कराते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। प्रो. बिगन राम ने हमारे दैनिक जीवन में कैटलिस्ट और रसायन विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्रा अंजलि कुमारी, श्वेता शालिनी, श्वेता कुमारी, सिल्क कुमारी, सलोनी कुमारी, प्रेरणा कुमारी, सौम्या कुमारी ने विज्ञान से संबंधित प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका लाल, डॉ. स्मिता कुमारी, प्रो. पुनीता सिन्हा, प्रो. सोनी सलोनी, डॉ. रीता चौहान, डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. सुप्रिया कुमारी, डॉ. श्रीविद्या, डॉ. स्नेहलता, डॉ. स्वीटी दर्शन, आदि सहित अधिक संख्या में छात्राए उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आकांक्षा उपाध्याय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने दिया।

यूक्रेन से लौटे मेडिकल की पढाई करने वाले छात्र

March 03, 2022
Dbg

03.03.2022 (दरभंगा) : प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के मधुबनी जिले के लोहट ग्राम निवासी प्रशांत राउत के पुत्र विनायक निवास, जो यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करते थे, आज फ्लाईट संख्या - एस.जी. 8495 से दिल्ली से दरभंगा एयरपोर्ट पहुँचे। दरभंगा हवाई अड्डा पर जिला प्रशासन, दरभंगा की ओर से उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका मिथिला की धरती पर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। विनायक निवास ने सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी वायु सेना की विमान एवं बिहार सूचना भवन, नई दिल्ली से दरभंगा तक भेजवाने की प्रदत्त सुविधा की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने इसके लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में विनायक निवास को उनके घर तक भेजवाने हेतु वाहन की सुविधा उपलब्धा करायी। इसके लिए भी विनायक निवास ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

विधान परिषद् के रिक्त पद पर निर्वाचन को लेकर संवाददाता सम्मेलन का आयोजम किया गया

March 03, 2022
Dbg

03.03.2022 (दरभंगा) : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में विधान परिषद के सदस्यों का निर्वाचन को लेकर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्रों से बिहार विधान परिषद के सदस्यों का निर्वाचन, 2022 हेतु भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा 02 मार्च 2022 को प्रेस नोट निर्गत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए 09 मार्च (बुधवार) को अधिसूचना जारी की जाएगी तथा नामांकन प्रारंभ हो जाएगा, जिसकी अंतिम तिथि 16 मार्च 2022 (बधुवार) है। वहीं 17 मार्च (गुरूवार) को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा 21 मार्च (सोमवार) को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि है। उन्होंने कहा कि 04 अप्रैल (सोमवार) को 8ः00 बजे पूर्वाह्न से 4ः00 अपराह्न तक मतदान कराया जाएगा एवं 07 अप्रैल (गुरूवार) को मतगणना होगी तथा 11 अप्रैल (सोमवार) तक निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान बैलट पेपर से होगा, ई.वी.एम से नहीं कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निर्वाचक को वरीयता क्रम में संख्यांकन द्वारा मतदान कराना है, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए नाम निर्देशन शुल्क 05 हजार रुपये तथा अन्य अभ्यर्थियों के लिए नाम निर्देशन शुल्क 10 हजार निर्धारित है। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन अधिकतम 04 प्रतियों में दाखिल किया जा सकता है, अभ्यर्थी को राज्य की किसी विधानसभा का निर्वाचक होना चाहिए, प्रस्तावक को विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची का निर्वाचक होना चाहिए, नामांकन पत्र दाखिल करने हेतु 10 प्रस्तावक की आवश्यकता होगी, नामांकन प्रकोष्ठ के 100 मीटर की परिधि में अधिकतम 02 वाहन के प्रवेश की अनुमति होगी, नामांकन हेतु अभ्यर्थियों के साथ अधिकतम दो व्यक्ति नामांकन कक्ष में प्रवेश करेंगे, इस निर्वाचन में व्यय की अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है, 04 मार्च 2022 को प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन सभी विनिर्दिष्ट स्थलों पर किया जाएगा, निर्वाचक सूची में नाम शामिल करने हेतु प्रपत्र-17, विलोपन हेतु प्रपत्र- 7, संशोधन हेतु प्रपत्र-8 एवं मतदान केंद्र स्थानांतरण हेतु प्रपत्र-8(क) को में आवेदन प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में दिया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि दरभंगा जिला में 18 मतदान केन्द्र बनाया गया है, जो सभी प्रखण्ड मुख्यालय में स्थित है। मतदान केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की सुविधा उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि मतदान में कुल - 5,108 मतदाता भाग लेंगे, जिनमें पंचायत प्रतिनिधि - 5052, नगर निकाय (नगर निगम रभंगा) के - 40 पार्षद, दरभंगा जिला के सभी माननीय 10 विधायक, 04 विधान पार्षद एवं 02 सांसद शामिल हैं। संवाददाता को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रेस नोट निर्गत होने के साथ ही संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्गत आदर्श आचार संहिता संबंधी निर्देशों का क्षेत्र अंतर्गत कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तर पर मॉनिटरिंग हेतु स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही निर्वाचन में धन के प्रयोग को नियंत्रित करने हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कोषांग, भी.एस.टी, एफ.एस.टी, एस.एस.टी, भी.भी.टी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेलीविजन चैनल, केवल नेटवर्क, रेडियो पर प्रसारित किए जाने वाले विज्ञापनों पर नजर रखने हेतु मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति/एम.सी.एम.सी का गठन किया जाएगा, यह समिति पेड न्यूज़ से संबंधित मामले इलेक्ट्रॉनिक/प्रिंट मीडिया पर प्रकाशित/प्रसारित होने वाले विज्ञापनों के अनुश्रवण का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संपत्ति विरूपण अधिनियम एवं लाउड स्पीकर एक्ट प्रभावी रहेगा।

उक्त संवाददाता सम्मेलन में उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार एवं विभिन्न प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

यूक्रेन से दरभंगा के 10 छात्र/छात्राओं की हुई वतन वापसी

March 03, 2022
Dbg

02.03.2022 (दरभंगा) : जिला आपदा प्रबंधन,दरभंगा के प्रभारी पदाधिकारी सत्यम सहाय द्वारा बताया गया कि दरभंगा के 28 छात्र/छात्राओं की सूची में से 10 छात्र/छात्राओं को यूक्रेन से वापस भारत लाया जा चुका है, जिनमें राजकुमार, निधि, रिचा झा, मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद जैद, सौरभ कुमार, अनिकेत राज, ज्योति प्रभा, अनिला एवं सौम्या चंद्रा शामिल हैं। शेष छात्रों को लाने के लिए भी बिहार सरकार लगातार केन्द्र सरकार से समन्वय बनाए हुए है तथा केन्द्र सरकार द्वारा भी निरन्तर प्रयास जारी है, जल्द ही शेष छात्रों की वतन वापसी होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध के फलस्वरूप यूक्रेन में उत्पन्न वर्त्तमान संकट के कारण वहाँ के अलग-अलग हिस्सों में फँसे हुए दरभंगा जिले के छात्रों/निवासियों की सकुशल घर वापसी सुनिश्चित कराने हेतु राज्य सरकार के स्तर से बड़ी संजीदगी से प्रयास किए जा रहे हैं। सभी छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों से जिला प्रशासन लगातार समन्वय बनाए हुए है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।