DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

शराबबन्दी एवं भूमि विवाद को लेकर बैठक में डीएम ने दिए कई निर्देश

April 30, 2022
Dbg

29.04.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में मद्य निषेध एवं भूमि विवाद को लेकर अपर समाहर्त्ता, उत्पाद अधीक्षक, जिले के सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के साथ बैठक की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए डीएम ने कहा कि मद्यनिषेध कानून में बदलाव किया जा चुका है। अतः अब वाहन जप्ति के लिए प्रपत्र-12 ‘क’ में एवं परिसर में शराब बरामदगी के लिए प्रपत्र - 12 ‘ख’ में संबंधित मालिक को नोटिस किया जाएगा। वाहन के बीमा मूल्य का आधा जुर्माना राशि देने के लिए यदि वाहन मालिक प्रपत्र - 4 में 15 दिनों के अन्दर सहमति देंगे तो जुर्माना राशि प्राप्त कर वाहन छोड़ने का आदेश निर्गत किया जाएगा।

परिसर के मालिक यदि उस भूमि क्षेत्र के लिए निर्धारित मूल्य का आधा 15 दिनों के अन्दर जमा करने की सहमति देंगे, तो उसे राज्यसात नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीने वाले अब पकड़े जाएंगे, तो उन्हें जुर्माना अधिरोपित कर छोड़ा जा सकेगा, लेकिन उसकी प्रविष्टि आई.ई.एम.एस. पोर्टल पर किया जाएगा, ताकि दुबारा पकड़े जाने पर जेल भेजने के लिए निर्णय लेने में सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि 01 अप्रैल 2022 के बाद के मद्यनिषेध के सभी मामले नये अधिनियम के तहत निष्पादित किये जाएंगे। शराब विनिष्टिकरण प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए जिस थाने में भी शराब विनिष्टिकरण लंबित है, वे शीघ्र शराब विनिष्टिकरण कर लें। उन्होंने कहा कि थानों द्वारा ब्रेथ एनेलाईजर का प्रयोग निरंतर किया जाए तथा आसूचना संग्रह किया जाए।

सूचक की जानकारी सार्वजनिक नहीं किया जाए। उन्होंने जिले के सीमावर्ती थानों को विशेष सर्तक रहने को कहा ताकि अन्य जिलों से शराब की आवाजाही न हो सके तथा भनरेबुल क्षेत्र में लगातार छापेमारी करते रहने का निर्देश दिया। जीविका के डी.पी.एम. द्वारा बताया गया कि जिले में नीरा का उत्पादन तेजी से किया जा रहा है, सूबे में यह 14वें स्थान पर पहुंच गया है। जिले में 33 नीरा बिक्री केन्द्र चल रहे हैं। डीएम ने इसमें और वृद्धि करने के निर्देश दिये। सहायक लोक अभियोजक, मद्य निषेध द्वारा बताया गया कि अप्रैल माह में मद्यनिषेध के 17 मामलों का निष्पादन कराया गया है, जिनमें 02 मामलों में 05--05 साल की सजा हुई है। डीएम द्वारा उन सबों के कार्य की प्रशंसा की गयी। भूमि विवाद मामलों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में जिले के सभी अंचलों की जाँच करायी गयी है।

दरभंगा सदर अंचल में दाखिल-खारिज के अत्यधिक मामलें लंबित पाए गए है। उन्होंने भूमि सुधार समाहर्त्ता, सदर को 63 दिन से अधिक वाले लंबित मामलों में संबंधित अंचलाधिकारी के विरुद्ध स्वतः संज्ञान लेते हुए जुर्माना अधिरोपित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद के मामले में यदि दोनों पक्ष नहीं आ रहा है, तो एक पक्षीय निर्णय लिया जाए, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107, 133, 145 एवं 147 की कार्रवाई की जाए। सरकारी जमीन के मामलें में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 133 के तहत कार्रवाई की जाए। भू-मापी के मामलें में अभिलेख में प्रविष्टि नहीं करने के पाए गए मामले से भी अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि भू-मापी के सभी मामलों की प्रविष्टि अभिलेख में की जाए। दुबारा भू-मापी के लिए भूमि सुधार उप समाहर्त्ता के यहाँ अपील करना अनिवार्य होता है। उन्होंने बहेड़ी, बहादुरपुर, अलीनगर सहित सभी अंचल से 01-01 कर उनके लंबित मामलों के संबंध में जानकारी ली।

पेयजल की समस्या को लेकर हुई बैठक

April 30, 2022
Dbg

29.04.2022 (दरभंगा) : मुख्य सचिव, बिहार, आमिर सुबाहनी की अध्यक्षता में पेयजल समस्या को लेकर प्रभावित रहने वाले बिहार के 10 जिलों के जिलाधिकारियों एवं पीएचईडी के साथ बैठक की गयी।बैठक में कैमूर, जमुई, नालंदा, गया, नवादा, रोहतास, मुंगेर, बांका, पश्चिमी चंपारण एवं दरभंगा जिला के जिलाधिकारी एवं पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, वुडको एवं नगर निगम के पदाधिकारी शामिल थे। दरभंगा जिला के संबंध में जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि दरभंगा के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान में पेयजल की समस्या नहीं है। दरभंगा का भूजल स्तर औसतन 12 फीट 8 इंच है। दरभंगा नगर निगम के लालबाग क्षेत्र के बोरिंग खराब होने से वहाँ पेयजल की समस्या है, वहां बोरिंग लगाया जा रहा है बोरिंग के बन जाने पर वहां की समस्या दूर हो जाएगी। तत्काल 10 टैंकरों के माध्यम से वहाँ पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वुडको के द्वारा पानी पाइप लाइन से गृह संयोजन की गति धीमी रहने के कारण कुछ क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है। यदि पाइप लाइन से सभी गृह का संयोजन कर दिया जाता तो समस्या समाप्त हो जाती है। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को वुडको प्रबंधन निदेशक से बात कर इसमें जल्द कार्य करवाने के निदेश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि दरभंगा नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में 100 चापाकल पीएचईडी के माध्यम से लगवाया जा रहा है। साथ ही सभी 48 वार्ड में एक-एक समरसेबुल लगाया गया है तथा एक-एक समरसेबुल के लिए पीएचईडी को नगर निगम द्वारा राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

हवाई अड्डा के रनवे विस्तार हेतु 24 एकड़ जमीन चिन्हित किया गया

April 28, 2022
Dbg

28.04.2022 (दरभंगा) : दरभंगा जिले के नवनिर्मित दरभंगा हवाई अड्डा के रनवे विस्तार हेतु लगातार मांग के मद्देनजर दरभंगा हवाई अड्डा के रनवे विस्तार हेतु जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा 24 एकड़ जमीन चिन्हित किया गया है। परियोजना की महत्ता को देखते हुए जिला समाहर्ता सह जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा स्वयं चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया गया एवं जमीन के किस्म का निर्धारण किया गया। अब दरभंगा हवाई अड्डा के रनवे विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। वांछित जमीन उपलब्ध हो जाने से शीघ्र ही रनवे का विस्तार किया जा सकेगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी सदर, अवर निबंधक, मंत्रिमंडल के उप सचिव के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

आर्थिक हल युवाओं को बल के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा

April 28, 2022
Dbg

28.04.2022 (दरभंगा) : विकसित बिहार के सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल युवाओं के बल के अंतर्गत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को देने हेतु प्रत्येक प्रखंड में एक दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है। डीएम राजीव रौशन द्वारा इसके लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र दरभंगा के 01-01 पदाधिकारी एवं 03-03 सिंगल विंडो ऑपरेटर को नामित करते हुए 04 जागरूकता दल का गठन किया गया है, जो रोस्टर के अनुसार प्रखंडों में जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे। डीएम द्वारा जारी किया गया जागरूकता कार्यक्रम के अनुसार 04 मई को दरभंगा सदर प्रखंड में, 05 मई को बहादुरपुर प्रखंड, 06 मई को हनुमाननगर, 07 मई को बहेड़ी, 09 मई को हायाघाट, 11 मई को बेनीपुर, 12 मई को घनश्यामपुर, 13 मई को गौड़ाबौराम, 14 मई को बिरौल, 17 मई को कुशेश्वरस्थान, 18 मई को कुशेश्वरस्थान पूर्वी, 19 मई को मनिगाछी, 20 मई को तारडीह, 21 मई को किरतपुर, 23 मई को केवटी, 24 मई को जाले, 25 मई को सिंहवाड़ा एवं 26 मई को अलीनगर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम में उस प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका), प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड समन्वयक, शिक्षा विभाग, प्रखंड प्रमुख, सभी मुखिया, सभी पंचायत समिति सदस्य, सभी सरपंच, सभी विकास मित्र, प्रखंड में संचालित बिजनेस स्किल्स एवं डेवलपमेंट सेंटर तथा स्किल डेवलपमेंट सेंटर के संचालक शामिल होंगे।

ईद के नमाज की तैयारी को लेकर डीएम व एसएसपी ने गाँधी मैदान का निरिक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश

April 28, 2022
Dbg

26.04.2022 (पटना) : डीएम डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह एवं एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने ईद के नमाज की तैयारी के लिए आज गाँधी मैदान, पटना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन, अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था, अपर समाहर्त्ता, पुलिस अधीक्षक यातायात, अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर, अध्यक्ष नमाज-ए-इदैन कमिटी, कार्यपालक पदाधिकारी पटना नगर निगम, विद्युत कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी सहित अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष ईद का त्योहार दिनांक 03 मई, 2022 को चाँद के दृष्टिगोचर होने के अनुसार मनाये जाने की संभावना है। इस अवसर पर गाँधी मैदान में ईद की नमाज अदा की जाती है जिसमें काफी संख्या में लोग भाग लेते हैं। डीएम डॉ0 सिंह एवं एसएसपी श्री ढिल्लो ने गाँधी मैदान में साफ-सफाई, पार्किंग, विधि-व्यवस्था, जलापूर्ति, प्रकाश की व्यवस्था सहित विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की तथा पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया। डीएम डॉ0 सिंह ने पटना नगर निगम, नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी को गाँधी मैदान की ससमय एवं समुचित सफाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया। नमाज अदा करने के वक्त धूल से नमाजियों को परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने गाँधी मैदान में पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गाँधी मैदान में गड्ढों की भराई एवं ससमय समतलीकरण करने का निदेश दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को उक्त अवसर पर जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया। जिला अग्निशाम पदाधिकारी अग्निशमन दस्ता की प्रतिनियुक्ति करेंगे।

सिविल सर्जन गाँधी मैदान में चिकित्सा सुविधा एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था रखेंगे। जिला नजारत उप समाहर्त्ता सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में रखेंगे।डीएम डॉ0 सिंह एवं एसएसपी श्री ढिल्लो ने कहा कि इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। थानाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी आसूचना तंत्र को सुदृढ़ रखेंगे ताकि किसी भी तरह के अफवाह को फैलने से रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक, यातायात वाहन की पार्किंग हेतु समुचित संख्या में यातायात पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे ताकि यातायात अवरूद्ध न हो। ईद के नमाज हेतु सारी प्रशासनिक तैयारी एवं अन्य व्यवस्था ससमय पूरी कर लेने का निदेश दिया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।