DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक क्लेम/वाद का निस्तारण किया जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को त्वरित न्याय मिल सके

April 25, 2022
Dbg

25.04.2022 (दरभंगा) : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संपत कुमार की अध्यक्षता में 14 मई 2022 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए आज विभिन्न बीमा कम्पनी एवं उनके अधिवक्ताओं के साथ डी.एल.एस.ए. सभा भवन में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार जावेद आलम ने कहा कि इस बार 14 मई 2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक क्लेम/वाद का निस्तारण किया जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में 14 मई 2022 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10ः30 बजे से व्यवहार न्यायालय दरभंगा, बेनीपुर, बिरौल के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद यथा - शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एन. आई. एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बी.एस.एन.एल, ग्राम कचहरी में लंबित वाद इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा। इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठावें।

इच्छुक पक्षकार एवं विद्वान अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि अपने अधिक से अधिक शमनीय वादों के निष्पादन हेतु संबंधित न्यायालय, संबंधित पंचायत के ग्राम कचहरी से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा से सम्पर्क कर सकते हैं। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के टॉल फ्री हेल्पलाइन 15100 पर सम्पर्क किया जा सकता है। विशेष जानकारी हेतु फोन नंबर 06272-240113 तथा राष्ट्रीय लोक अदालत/विधिक सहायता से संबंधित किसी प्रकार की सहायता/जानकारी हेतु सम्पर्क कर सकते हैं।

67वां रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया

April 25, 2022
Dbg

25.04.2022 (DarbhangaOnline Desk) : हाजीपुर मुख्यालय प्रागंण स्थित ‘वैशाली रेल प्रेक्षागृह‘ में ‘‘67वां रेल सप्ताह समारोह‘‘ का आयोजन किया गया । समारोह का उद्घाटन महाप्रबंधक अनुपम शर्मा एवं पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती भारती शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी जे.के.पी.सिंह सहित अन्य उच्चाधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा वर्ष 2021-22 में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु मण्डलों को दक्षता एवं सर्वांगीण दक्षता शील्ड सहित कुल 59 शील्ड/ट्रॉफी प्रदान किया गया। इसके साथ ही विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा के लिये मुख्यालय एवं मंडलों में कार्यरत विभिन्न विभागों के 25 अधिकारियों एवं 161 कर्मचारियों सहित कुल 186 रेलकर्मियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि भारतीय रेल को देश की जीवन रेखा होने का गौरव प्राप्त है । 16 अप्रैल 1853 को यात्रा प्रारम्भ कर, अब तक भारतीय रेल 65 हजार किलोमीटर से भी अधिक रेलवे लाइनों के तंत्र ने, न केवल देश को एक सूत्र में पिरोया, वरन् आर्थिक और सामाजिक उन्नति में भी इसकी प्रमुख भूमिका रही है भारतीय रेल के शुभारम्भ के उन्हीं ऐतिहासिक अवसर को याद करते हुए, हर वर्ष अप्रैल माह में ‘रेल सप्ताह समारोह’ मनाने की परम्परा है। इसी क्रम में, आज पूर्व मध्य रेल, 67वाँ रेल सप्ताह समारोह मना रहा है। भारतीय रेल के प्रगति में हमारे रेलकर्मियों का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके इस योगदान के मद्देनजर उनके उत्साहवर्द्धन हेतु रेलकर्मियों को आज पुरस्कृत किया जा रहा है। महाप्रबंधक ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 पूर्व मध्य रेल के लिए रिकॉर्ड ब्रेकिंग वर्ष रहा है। 167 मिलियन टन पर हमारी लोडिंग अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुॅंची है एवं भारतीय रेल के समस्त क्षेत्रीय रेलों में हम माल लदान के क्षेत्र में चौथे स्थान पर हैं। इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल ने माल ढ़ुलाई से तीसरा सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने वाला क्षेत्रीय रेल बनने का गौरव हासिल किया है। हमारी आय पिछले सभी रिकॉर्ड को पार करता हुआ 22 हजार 282 करोड़ रुपए रही । इसमें यात्री आय से 02 हजार 520 करोड़ रूपए तथा माल ढुलाई से 19 हजार 327 करोड़ रूपए प्राप्त हुए। यह हमारे लिए अत्यंत ही गर्व का विषय है कि 2021-22 में धनबाद मंडल ने सभी मंडलों में लदान से प्राप्त राजस्व में रिकॉर्ड कायम करते हुए भारतीय रेल में प्रथम स्थान हासिल किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के क्षेत्र में भी 186 किमी की दोहरीकरण/आमान परिवर्तन/नई लाईन, 209 रूट किमी का इलेक्ट्रिफिकेशन, 40 आरआरआई/ईआई/पीआई का कार्य पूर्ण किया गया है।

अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पूर्व मध्य रेल के सेंट्रल हॉस्पिटल, पटना सहित सभी मंडल रेल चिकित्सालयों में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की कमीशिनिंग की जा चुकी है। सेंट्रल हॉस्पिटल, पटना में आरटी-पीसीआर लैब की स्थापना की गयी है। सेंट्रल हॉस्पिटल, पटना सहित सभी मंडल रेल चिकित्सालयों में Health Management Information System’s Modules कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। महाप्रबंधक ने कहा कि यात्री सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेवारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में रेलवे की एकीकृत हेल्प लाईन नंबर 139 पर सुरक्षा से जुड़े 7429 अनुरोध का तत्काल निवारण किया गया। इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलती ट्रेनों में 44 यात्रियों को मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की गयी। रेल यात्रियों की सुविधाओं में भी इस वर्ष अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। अब तक विभिन्न स्टेशनों पर 27 लिफ्ट, 31 एस्केलेटर की सुविधा दी जा चुकी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 05 जोड़ी नई गाड़ियों एवं त्योहारों के अवसर पर 214 विशेष गाड़ियों का परिचालन किया गया। इसके साथ ही 03 जोड़ी ट्रेनों का मार्ग विस्तार, ट्रेनों में स्थायी रूप से 12 कोच तथा अस्थायी रूप से 538 कोच लगाये गये। साथ ही संरक्षा में वृद्धि करते हुए 05 जोड़ी गाड़ियों के 09 रेक को एलएचबी रेक में बदलाव किया गया है।

सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सीसीटीभी कवरेज दिया गया है, जिससे स्टेशन ज्यादा सुरक्षित हो गये हैं। कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में भी पूर्व मध्य रेल में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। 7605 कर्मियों को पदोन्नति और 1774 कर्मियों को एमएसीपी का फायदा दिया गया तथा 567 रेल कर्मियों की असामयिक मृत्यु के मामलों में अनुकंपा के आधार पर उनके परिजनों को नियुक्ति प्रदान की गई। प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी जे.के.पी.सिंह ने सभी रेल कर्मचारी एवं रेल अधिकारियोें का स्वागत करते हुए रेलकर्मियों के लिए इसे काफी महत्वपूर्ण दिन बताया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के कलाकारों द्वारा स्वागत गान, लोकगीत, भावपूर्ण नृत्य इत्यादि प्रस्तुत किया गया जिसकी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सराहना की गयी। समग्र क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य दक्षता के लिए 2021-22 का महाप्रबंधक सर्वांगीण दक्षता शील्ड धनबाद मंडल को जबकि रनर्स-अप कप पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल को मिला। पूर्व मध्य रेल में सफाई अभियान के लिए बड़े स्टेशनों की श्रेणी में धनबाद को, मध्यम श्रेणी के स्टेशनों में मधुबनी को तथा छोटे स्टेशनों की श्रेणी में राजगीर स्टेशन को स्वच्छता शील्ड प्रदान किया गया।

जनशिकायत निवारण में श्रेष्ठ प्रदर्शन से संबंधित शील्ड धनबाद मंडल को दिया गया। इसी क्रम में प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु पं.दीन दयाल उपाध्याय मंडल को जनसंपर्क शील्ड प्रदान किया गया।

सांसद ने सभी दस ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में चल रहे विभागीय प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे उच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया

April 25, 2022
Dbg

25.04.2022 (दरभंगा) : दरभंगा सहित मिथिला से जुड़े विभिन्न रेल विकास परियोजना एवं यात्री सुविधाओं को लेकर सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने हाजीपुर रेल निकेतन स्थित रेल महाप्रबंधक कार्यालय में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा, प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर पी के गुप्ता एवं समस्तीपुर मंडल के रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर सभी योजना का समीक्षा किया और आगामी कार्य योजना को लेकर दिशा निर्देश दिए। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा की बैठक के दौरान दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र के रेल सेवा से जुड़े कई विकासात्मक कार्यों व विकास परियोजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण किये जाने को लेकर वार्ता हुई तथा प्रस्तावित व स्वीकृत परियोजनाओं को यथाशीघ्र प्रारंभ किये जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को समस्तीपुर मंडल के सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर यात्री सुविधा से जुड़े सभी चीजों को प्राथमिकता देने को कहा। सांसद डॉ ठाकुर ने वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के तहत दरभंगा में मिथिला पेंटिंग सामग्री की दुकान एवं दरभंगा स्टेशन पर सेल्फ ऑपरेटेड अनारक्षित टिकट (एटीभीएम) प्रारंभ करने हेतु रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने बीते दिनों जयनगर से वर्दीवास (नेपाल) तक रेल परिचालन प्रारंभ करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आठ करोड़ मिथिलावासियों की ओर धन्यवाद ज्ञापित किए। सांसद डॉ ठाकुर ने लहेरियासराय - कुशेश्वरस्थान (देकुली, उघरा,खैरा, बिठौली, पड़री, नवभरण, जमालपुर, मुसहरिया) नई रेलखंड निर्माण को लेकर इसका सर्वे कार्य प्रारंभ करने हेतु विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कहने को कहा। सांसद ने दरभंगा मुजफ्फरपुर रेल लाइन निर्माण कार्य को उच्च प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करने हेतु चल रहे विभागीय प्रक्रिया की भी समीक्षा किए। सांसद डॉ ठाकुर ने 253 करोड़ की लागत से बन रहे काकरघाटी - शीशो स्टेशन के बीच बन रहे बायपास रेल लाईन निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा कर उसमे तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किये जाने को लेकर चल रहे विभागीय प्रक्रिया से भी अवगत हुए और संबंधित निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने को कहा। सांसद डॉ ठाकुर ने 2.5 करोड़ की लागत से लहेरियासराय स्टेशन का हो रहे सौंदर्यीकरण, जिसमे नया स्टेशन भवन, फैकेड, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म शामिल है, के भी प्रगति रिपोर्ट से अवगत हुए। उन्होंने निर्माणाधीन दरभंगा समस्तीपुर रेलखंड दोहरीकरण कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द पूर्ण करने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने जिले में स्वीकृत सभी दस ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में चल रहे विभागीय प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे उच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया एवं लहेरियासराय स्टेशन सहित अन्य जगहों पर पर लो कॉस्ट ओवरब्रिज के जल्द निर्माण को भी लेकर प्रक्रिया तेज करने को कहा। पंडासराय गुमती से कंगवा गुमती तक प्रस्तावित नाला निर्माण को लेकर भी समीक्षा किए। उन्होंने दरभंगा रेलवे स्टेशन से देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद पर्यटन एवं तीर्थ स्थल के लिए नई ट्रेन परिचालन एवं लहेरियासराय स्टेश पर प्रमुख रेलगाड़ियों के ठहराव हेतु मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। सांसद डॉ ठाकुर ने सकरी - हसनपुर परियोजना में हरनगर से हसनपुर रेलखंड निर्माण हेतु सक्रियता बढ़ाते हुए इस रेल परियोजना को एक समय सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने महाप्रबंधक को उक्त मामले में एक उच्चस्तरीय टीम गठित कर एवं राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ स्थल जांच करने का सुझाव दिया। इसके अलावा उन्होंने सकरी - हरनगर रेलखंड के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधा का विकास करने, बेनीपुर एवं जगदीशपुर को क्रॉसिंग स्टेशन बनाने तथा बेनीपुर एवं जगदीशपुर में वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनाये जाने हेतु भी दिशा निर्देश दिया। मिथिला क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर मिथिलाक्षर में नाम लिखे जाने हेतु चल रहे विभागीय प्रक्रिया से भी अवगत हुए।

उन्होंने मिथिला के सुप्रसिद्ध भोजन चूड़ा-दही एवं मखाना के खीर को ट्रेन के मेन्यू में शामिल करने हेतु चल रहे विभागीय प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर चेज करने को कहा। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा की पिछले दिनों वह नई दिल्ली में रेल संबंधी स्थाई समिति की बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों को रखे है। बैठक के दौरान जीएम शर्मा ने कहा की वह सभी विषयों को अपने स्तर से मॉनिटरिंग कर रहे है और कई कार्य प्रक्रियाधीन है। वह जल्द से जल्द सभी कार्यों को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत है। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सभी बिंदुओं पर त्वरित कारवाई करने का आदेश भी दिया। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव जी मिथिला व दरभंगा के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

पिछड़े/कमजोर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता देने हेतु चलाया जाएगा विधिक जागरूकता कार्यक्रम

April 24, 2022
22.04.2022 (दरभंगा) : अपर जिला न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला सेवा प्राधिकार, जावेद आलम द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा गया है कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार दरभंगा जिला अन्तर्गत शहरी, ग्रामीण, पिछड़े आदि क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों/ गरीब/ असहाय एवं आर्थिक रूप से पिछड़े/ कमजोर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता देने हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का संचालन सफलता पूर्वक किए जाने हेतु पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक को प्रतिनियुक्ति कर कार्य टीम गठित की गई है, जो निर्धारित समय सीमा में अपने कार्यों का सफलतापूर्वक संपादन करते हुए अधिक से अधिक आमजनों को इसका लाभ पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि 01 मई 2022 (रविवार) को केवटी प्रखण्ड के ननौरा पंचायत भवन में पैनल अधिवक्ता अजय कुमार, मोबाईल नम्बर - 9006294361 एवं पारा विधिक स्वयंसेवक नीलाम्बर मिश्रा, मोबाईल नम्बर - 8986370073 के द्वारा नालसा योजना 2015 (श्रमिकों को कानूनी सेवाएं असंगठित क्षेत्र में, मजदूर दिवस के बारे में, मौलिक कर्तव्य और पॉस्को अधिनियम, व्यावसायिक विवाद में संस्था-पूर्व मध्यस्थता और निपटान, मध्यस्थता और लोक अदालत, बच्चे और किशोर न्याय अधिनियम एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया जाएगा। वहीं 26 जून 2022 (रविवार) को बहादुरपुर प्रखण्ड के डरहार पंचायत भवन में पैनल अधिवक्ता साकेत सरण, मोबाईल नम्बर - 9572102399 एवं पारा विधिक स्वयंसेवक त्रिपुरारी झा, मोबाईल नम्बर - 9386790804 के द्वारा नालसा योजना, 2015 (नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशीली दवाओं के खतरे के उन्मूलन के लिए कानूनी सेवाएं, वरिष्ठ नागरिक और गोद लेने के कानून और प्रक्रिया के विषय पर, मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से पीड़ित के लिए मुआवज़ा योजना, 5. बाल यौन अपराधों का संरक्षण अधिनियम, 2012, मध्यस्थता प्रक्रिया और विवाद का वैकल्पिक समाधान(ए.डी.आर.) तंत्र के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम एवं मेडिको लीगल अवेयरनेस (चिकित्सीय विधिक जागरूकता) कार्यक्रम से संबंधित जागरूकता किया जाएगा।

उन्होंने सभी संबंधित को संबंधित विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम (Legal Awareness Programme) का शिविर का आयोजन एवं निर्धारित तिथि को ससमय करने को कहा। इसके साथ ही विधिक जागरूकता कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता/ सलाह उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन बिहार सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए कराना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक को निर्देशित किया जाता है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दिए गए निर्देशों का नियमानुसार पालन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन 11:00 बजे पूर्वाह्न से करेंगे।

जिला प्रशासन को उत्कृष्ट लोक प्रशासन -2021 के पुरुस्कार से नवाजा गया

April 24, 2022
Dbg

21.04.2022 (दरभंगा) : दरभंगा जिला प्रशासन ने "एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत मखाना" को लेकर दरभंगा के किसानों को प्रशिक्षित किया तथा मखाना का प्रोसेसिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देकर मखाना का उत्पादन, कारोबार और लाभ में अभूतपूर्व वृद्धि की। जिसका सीधा लाभ दरभंगा के कृषकों को और उद्यमियों को मिल रहा है। मखाना कृषकों एवं उद्यमियों के सहयोग से जिले के समग्र विकास में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए तथा प्रयासों को परिणामों में बदलने के लिए सिविल सेवा दिवस के अवसर पर पटना के अधिवेशन भवन,पटना में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन, बिहार सरकार' के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार द्वारा दरभंगा जिला प्रशासन को उत्कृष्ट लोक प्रशासन -2021 के पुरुस्कार से नवाजा गया है। जिला प्रशासन की ओर से सीएम द्वारा उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया ने पुरस्कार ग्रहण किया। उप विकास आयुक्त द्वारा दरभंगा जिला में चलाए जा रहे बिहार सरकार के महत्वकांक्षी अभियान जल- जीवन- हरियाली एवं सौर ऊर्जा कार्यक्रम का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।