DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गैस आपूर्ति (पीएनजी) एवं सीएनजी पंप के स्थापना हेतु स्वीकृति मिल गयी

May 05, 2022
Dbg

03.05.2022 (दरभंगा) : सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कोलकाता में होटल ग्रांट ओबराय में बीपीसीएल के जीएम रउफ मोहमद खान, डीजीएम मनीष पाटनी एवं टेरेटरी मैनेजर सैलेश कुमार के साथ सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन एवं सीएनजी स्टेशन की स्थापना को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के सचिव सी एम शर्मा एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी आनंद झा से दूरभाष पर बात करने पश्चात उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं पेट्रोलियम मंत्रालय के अधीन संचालित पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने दरभंगा सहित मिथिला के क्षेत्र के पांच जिला में पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गैस आपूर्ति (पीएनजी) एवं सीएनजी पंप के स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इसके तहत इन चयनित जिलों में कार्य करने हेतु भारत पेट्रोलियम का चयन किया गया है। उन्होंने कहा की इसको लेकर संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी की नियुक्ति हो चुकी है।सांसद ने कहा कि अधिकारियों द्वारा जल्द ही एक डिटेल्स फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार किया जाएगा, और इसके बाद मास्टर प्लान बनाकर कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा की दरभंगा में इस कार्य का शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी जी के कर कमलों से होगा। सांसद ने कहा कि हजारों करोड़ रुपए की लागत वाले इस परियोजना के तहत दरभंगा जिला अंतर्गत दरभंगा सदर, बिरौल, बेनीपुर, बहेरी, बहादुरपुर, अलीनगर, हनुमाननगर, घनश्यामपुर, गौराबौराम, मनीगाछी, तारडीह, किरतपुर, सिंहवाड़ा, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी, हायाघाट,जाले एवं केवटी प्रखंड के सभी रसोई उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा की इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सीएनजी पंप के स्थापना का प्रक्रिया भी जल्द प्रारंभ होगा।

दरभंगा में पीएनजी एवं सीएनजी की स्थापना को लेकर वह जीत के पश्चात से ही प्रयासरत थे एवं इस विषय को लेकर वह केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी एवं पूर्व के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कई बार मिलकर आग्रह भी कर चुके थे, जिसके फलस्वरूप आज यह कार्य धरातल पर उतरने जा रहा है। सांसद ने कहा की आज का दिन मिथिलावासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने इस ऐतिहासिक कार्य को स्वीकृति प्रदान करने हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी जी को आठ करोड़ मिथिलावासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि सिटी गैस वितरण परियोजना के तहत इसका उपयोग घरेलू उपभोक्ता के साथ साथ होटल, अस्पतालों, रेस्तरां, कार्यालयों सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान में भी किया जाएगा। वहीं सीएनजी गैस का उपयोग टेम्पु, बस, ट्रक और कार सहित अन्य परिवहन गाड़ियों में किया जाएगा।सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि पीएनजी की सुविधा उपलब्ध हो जाने से घरेलू उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा। लोगों को गैस की बर्बादी, सिलेंडर बदलने की झंझट, सिलेंडर बुकिंग इत्यादि झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

उन्होंने ने कहा की पीएनजी आने के बाद गैस सिलेंडर पर हो रहे खर्च में पचास प्रतिशत की बचत होगी। इसके अलावा पाइपलाइन से घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में गैस की सुरक्षित, सुनिश्चित और निरंतर आपूर्ति हो सकेगा। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि परिवहन क्षेत्र में प्राकृतिक गैस (सीएनजी) के उपयोग ने वाहनों से निकलने वाले धुआं के कारण होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सीएनजी दूसरे ईंधनों से काफी सस्ता प्राकृतिक ईंधन है तथा इसके उपयोग से पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचता है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार दरभंगा सहित मिथिला के विकास के लिए काफी तत्पर है, जिसके तहत दरभंगा एवं मिथिला को एक के बाद कई परियोजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। वहीं बीपीएसएल के महाप्रबंधक मोहमद खान ने कहा कि दरभंगा में सीएनजी एवं पीएनजी के इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार का सृजन एवं प्रदूषण नियंत्रण होगा और लोगों को रसोई गैस पर हो रहे खर्च में बचत होगी। बैठक के दौरान सांसद के साथ मिथिला विकास परिषद के अध्यक्ष अशोक झा एवं अशोक कुमार उपस्थित रहें।

सघन मिशन इन्द्रधनुष की हुई शुरुआत, सी.एस. ने आयुष को पोलियो खुराक पिलाया

May 05, 2022
Dbg

02.05.2022 (दरभंगा) : सघन मिशन इन्द्रधनुष 4.0 तृतीय चक्र की शुरुआत आँगनवाड़ी केन्द्र संख्या - 155, चौपाल टोल, अलीनगर, शहरी क्षेत्र में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिन्हा द्वारा तेरह दिन के शिशु आयुष को पोलियो खुराक पिलाकर एवं तीन माह की गर्भवती को टीकाकरण कार्ड देकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण बहुत बच्चें एवं गर्भवती महिला नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, वे इस कार्यक्रम के तहत अवश्य अपना टीकाकरण करावें। इसके साथ ही उन्होंने सभी जन समुदाय को सच्चे मन से टीकाकरण को बढ़ाने में अपना सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम बृहद पैमाने पर चलाया जा रहा है, ताकि शिशुओं को बारह जानलेवा बीमारी से एवं गर्भवती महिला का प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात जाँच कर उनकी जिंदगी बचायी जाए। फिलहाल दरभंगा जिला का नियमित टीकाकरण का प्रतिशत 69 तक है, शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी क्षेत्रों में कुल 522 सत्र स्थलों पर जन्म से दो साल तक के 10094 बच्चें एवं कुल 1359 गर्भवती महिला का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम तीन चक्र में चलेगा यथा - प्रथम चक्र 07 मार्च से 13 मार्च तक की गई, द्वितीय चक्र 04 अप्रैल से 10 अप्रैल तक तथा अब यह तृतीय अंतिम चक्र 02 मई से 09 मई तक चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया की इस अभियान की सफलता हेतु सभी सत्र स्थलों के पोषण क्षेत्र में घर-घर घूमकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का सर्वे का कार्य करा लिया गया है। सभी संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं आँगनवाड़ी सेविका का प्रशिक्षण भी पूरा करा दिया गया है। विभिन्न विभागों के सहयोग से जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी के द्वारा सघन अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण का कार्य कराया जाएगा, इसके साथ ही प्रत्येक कार्य दिवस को संध्याकालीन बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसाधारण में अभियान के प्रति जागरूकता करने हेतु विस्तृत संचार योजना बनायी गयी है, साथ ही प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरुक करने का कार्यक्रम चलाया गया है।

उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर से जिला स्तर तक लोगों को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार गतिविधि जारी है। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी से अनुरोध किया गया कि इस अभियान को सफल बनाए तथा- बारह जानलेवा बीमारी यथा - पोलियो, टीबी, टेटनेस, न्यूमोनिया, खसरा, रूबैला, जापानी इंसेफेलाइटिस, डायरिया, काली खाँसी, गोलघोटू, हेपटाइटिस बी, मस्तिष्क ज्वर से बच्चों का जिंदगी बचाएं। इस अवसर पर डीपीएम विशाल कुमार सिंह यूनीसेफ के एस. एम.सी. शशि कान्त सिंह, ओंकार चन्द्र, चाई के सत्य प्रकाश, एएनएम श्वेता कुमारी, आंगनवाड़ी संगीता देवी तथा बच्चे एवं गर्भवती माताओं के साथ-साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

7 निश्चय योजना की हुई समीक्षा बैठक, कई योजना की स्थिति संतोषजनक नहीं

May 05, 2022
Dbg

02.05.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अन्तर्गत आर्थिक हल युवाओं को बल के अर्न्तगत बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम तथा हर घर नल का जल योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी। बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा के दौरान जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र के जिला प्रबंधक ने बताया कि जिले का लक्ष्य 40 हजार 112 तथा 6,131 स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड निर्गत किये गये हैं। डीएम ने कहा कि बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना में जिला की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। बैठक में बताया गया कि बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत छात्रों को 04 प्रतिशत् सामान्य ब्याज दर पर, छात्राओं एवं दिव्यांगों को 01 प्रतिशत् के सामान्य ब्याज दर पर 04 लाख रूपये का ऋण व्यवसायिक, तकनीकी एवं सामान्य उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु उपलब्ध कराया जाता है। राशि आसान किश्तों में (82 किश्त) अध्ययन पूरा होने के उपरान्त ही ली जाती है। डीएम ने कहा कि इतने कम ब्याज दर पर जब राशि उपलब्ध करायी जा रही है, तो फिर छात्र आवेदन क्यों नही कर रहे है। कहीं ना कहीं प्रचार-प्रसार व जागरूकता में कमी नजर आ रही है। उन्होंने डीएम डीआरसीसी को प्रत्येक महाविद्यालय में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने डी.एम., डी.आर.सी.सी. को सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक (जीविका) को 200-200 आवेदन का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जितने भी महाविद्यालय हैं, वहाँ नामांकन के समय ही बच्चों से इसके लिए आवेदन ले लिया जाए और उन्हें ऋण मुहैय्या करने की कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें भी सुविधा मिल सके और जिले का लक्ष्य भी पूरा हो सके। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को आर.टी.पी.एस. काउण्टर पर जाति, आय एवं आवासीय एवं क्रमिलेयर का प्रमाण-पत्र बनवाने वाले को भी इस योजना का लाभ बताकर उनसे आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि बिहार निवासी 12वीं पास आर्थिक रूप से कमजोर छात्र बीए, बीएससी, बी कॉम, बीसीए, बीएससी आईटी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, कंप्यूटर साइंस, बीएससी कृषि,बीएससी लाइब्रेरी साइंस,बीएससी, बीएचएमसीटी, बीटेक, होटल मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा, बीटेक, बीई, बीएससी, बीएससी नर्सिंग, बैचलर आफ फारमेसी, बीवीएमएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, बीडीएस, जीएनएम, बैचलर आफ मॉस कम्यूनिकेशन, बीएससी इन फैशन टेक्नालाजी, बैचलर आफ आर्किटेक्चर, बीपीएड, बीएड, एमएससी, एमटेक, बैचलर आफ फिजियोथेरेपी, बैचलर आफ आक्यूपेशनल थेरेपी, डिप्लोमा इन फूड प्रोसे¨सग, फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड विवरेज सर्विस, बीए, बीएससी, बीएड, इंटीग्रेटेड कोर्स, बीबीए, बीएफए, डिप्लोमा इन फूड, न्यूट्रीशियन, डाइटेटिक्स, एमबीबीएस, बीएल, एलएलबी, आलिम, शास्त्री, बीटेक, बीई, (राज्य स्तरीय शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान में तीन वर्षीय डिप्लोमा में नामांकित) डिग्री के लिए ऋण प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री निश्चय सहायक भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पायी गयी। जिला कौशल प्रबंधक द्वारा बताया गया कि अभी तक कुशल युवा कार्यक्रम के अन्तर्गत 21 हजार 380 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है तथा जिले में 46 केन्द्र चल रहे हैं, जहाँ 2,556 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। डीएम ने इस योजना के लक्ष्य प्राप्ति हेतु सभी कोचिंग सेन्टर एवं जीविका से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। हर घर नल का जल की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 4,456 वार्डों में से 4,417 वार्डों में कार्य पूर्ण हो गया है। 20 वार्डों में प्राथमिकी दर्ज कर राशि वसूली हेतु नीलाम पत्र वाद चलाया जा रहा है। शेष 19 वार्डों में कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है। डीएम ने उन सभी योजनाओं, जो पूर्ण हो गये है, उनकी प्रविष्टि विभागीय पोर्टल पर करवाने का निर्देश दिया।

शहरी क्षेत्र में हर घर मे नल का जल योजना की समीक्षा में बताया गया कि पी.एच.ई.डी. एवं उडको द्वारा 77 हजार घरों को नल जल का कनेक्शन देना था। जिनमें से 40 हजार घरों में ही कनेक्शन दिया गया है, 23 हजार में गृह संयोजन बाकी है। उडको के अभियंता ने बताया कि अब फेज 2 के अंतर्गत 175 किलोमीटर नए पाइपलाइन बिछाकर शेष गृहों को गृह संयोजन करने की कार्रवाई की जा रही है। उडको के द्वारा पाइपलाइन से गृह संयोजन करने में शिथिलता बरतने के लिए डीएम द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। वहीं पी.एच.ई.डी. के द्वारा नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम की राशि से 100 चापाकल गड़वाने में विलम्ब करने को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होंने इन तथ्यों से संबंधित विभाग को अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने उडको को फेज 2 का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने तथा पाइपलाइन से जल्द से जल्द गृह संयोजन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

कोई भी बिचारधीन बंदी रुपया के अभाव में न्याय से वंचित नही होगा

April 30, 2022
Dbg

जावेद आलम (जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश)
(फाइल फोटो)

30.04.2022 (दरभंगा) : कोई भी बिचारधीन बंदी रुपया के अभाव में न्याय से वंचित नही होगा। ऐसे लोगों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार निः शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराता है। उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जावेद आलम ने शनिवार को दरभंगा मंडल कारा में निरीक्षण के क्रम में विचाराधीन वंदियों से कही। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में कारा कर्मी को आवश्यक निर्देश दिया। कारा में बंद कैदियों का हालचाल जाना, कारा के अंदर बने तरुण वार्ड का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने विचाराधीन बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले लाभ से अवगत कराया। तरुण वार्ड में बंद बंदियों के उम्र से संबंधित जानकारी ली। उन्होने बंदियों से मिलकर उसका हाल जाना। उन्होंने बंदियों को मिलने वाली भोजन के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। श्री आलम ने विचाराधीन बंदियों की समस्यों के निदान के लिए पैनल अधिवकता को आवयश्क निर्देश दिया। कारा में पुरुष और महिला वार्ड में जाकर विचाराधीन कैदियों के रहन- सहन, खान पान आदि का जानकारी लिया। उन्होंने कारा के अंदर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली। श्री आलम ने जेल के अंदर पारा लीगल वोलेंटियर को आवयश्क दिशा निर्देश दिए। मौके पर काराधीक्षक संदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

दरभंगा में जल्द रिंग रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा : सांसद

April 30, 2022
Dbg

सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर
(फाइल फोटो)

29.04.2022 (दरभंगा) : केंद्र सरकार ने दरभंगा में रिंग रोड निर्माण को लेकर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है, उक्त बात की जानकारी देते हुए दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कहा दरभंगा में जल्द रिंग रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने ने कहा कि केंद्र सरकार की सहमति के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद रिंग रोड का डीपीआर तैयार होगा। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में रिंग रोड के निर्माण को लेकर वह केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी , बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, एनएच एवं एनएचएआई के डीजी , भारत माला प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर सहित अन्य वरीय अधिकारियों से इस विषय को कई बार मिल चुके थे। सांसद ने इस रिंग रोड निर्माण को स्वीकृति देने हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद एवं बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को साधुवाद दिया। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में ट्रैफिक जाम की समस्या के कारण आम नागरिकों को आए दिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

दरभंगा में रिंग रोड की उपयोगिता, ऐतिहासिक महत्व, पर्यटकीय दृष्टिकोण के अलावा बढ़ते ट्रैफिक दबाव और लोगों को सुविधा युक्त सफर के उद्देश्य से रिंग रोड बनाना अति आवश्यक था। उन्होंने कहा कि दरभंगा में रिंग रोड बन जाने से कम समय में लोग अधिक दूरी तय कर सकेंगे एवं शहरों पर यातायात का भार कम होगा जिससे शहर में जाम की समस्या भी कम होगी। संसद डॉ ठाकुर ने कहा कि दरभंगा बिहार के प्राचीनतम शहरों में से एक है और राज्य का 5वां सबसे बड़ा शहर है। इसे बिहार की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। उत्तर बिहार में दरभंगा एकमात्र ऐसा शहर है, जहां व्यवसायिक एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध है और आने वाले दिनों में एम्स, तारामंडल, आईटी पार्क, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सहित कई परियोजना पूर्ण हो जाने से लोगों का आवागमन और बढ़ेगा। जिस कारण शहर पर वाहनों का दबाव काफी अधिक होगा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता था, इस समस्या को देखते हुए यहां रिंग रोड का निर्माण अति आवश्यक हो गया था।सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के भारत माला परियोजना के तहत मिथिला में नेशनल हाइवे सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में 7000 करोड़ की लागत से बन रहे बिहार के पहले एक्सप्रेस वे सड़क का सौगात भी आमस - दरभंगा के जरिए दरभंगा को दिया गया। उन्होंने ने कहा कि एम्स को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी प्रदान करने हेतु कर्पूरी चौक से पूर्व दिशा की ओर लगभग तीन किलोमीटर लंबे फॉर लेन फ्लाई ओवर सड़क, जो एम्स को सीधे आमस - दरभंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ेगा, के निर्माण को लेकर भी वह सक्रिय है, ताकि एम्स आने वाले मरीज को कोई दिक्कत ना हो।सांसद डॉ ठाकुर ने कहा की वर्तमान में लहेरियासराय से रोसड़ा पथ को भी एनएच सड़क में परिवर्तित करने का स्वीकृति मिल चुका है। यह सड़क अब एनएच 527E के नाम से जानी जाएगी और इस सड़क का निर्माण लगभग 500 करोड़ रूपए से होगा। उन्होंने ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भारत माला धार्मिक संपर्क योजना के तहत उमगांव (उच्चैठ भगवती) से महिषी (तारास्थान) तक बनने वाली सड़क की बजटीय स्वीकृति दे दिया है। इस परियोजना का कुल लागत लगभग तीन हजार करोड़ रूपए है।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा की भारतमाला परियोजना के तहत राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग सड़कों का जाल बिछाया जाएगा, जिससे मिथिला सहित बिहार के तमाम जिलों में बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा की बिहार में इस परियोजना की शुरुआती लागत 50- 60 हजार करोड़ रुपए होगा। इसके तहत भारत-नेपाल बॉर्डर सड़क (552 किमी) को फोरलेन में परिवर्तित करने सहित राज्य के कई सड़क शामिल हैं। सांसद ठाकुर ने कहा कि वह दरभंगा सहित मिथिला में एनएच एवं एनएचएआई सड़कों के अधिक से अधिक निर्माण हेतु प्रारंभ से ही प्रयासरत रहे हैं और इसको लेकर कई बार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं मांग भी कर चुके हैं।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।