DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पुरी चुश्ती एवं मुश्तैदी के साथ ड्यूटी करेंगे

October 01, 2022
Dbg

29.09.2022 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित सभागार में अपर समाहर्त्ता (राजस्व)-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ब्रिफिंग की गयी। वहीं सभी प्रखण्ड स्तरीय प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी ने संबंधित प्रखण्ड कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ब्रिफिंग में भाग लिया।बैठक को सम्बोधित करते हुए अपर समाहर्त्ता (राजस्व)-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी द्वारा बताया गया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार द्वारा जिला संयुक्तादेश निर्गत किया गया है।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारित रखने हेतु जिले के सभी संवेदनशील स्थलों सहित 396 स्थलों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दुर्गापूजा का त्योहार 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। उक्त पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु विशेष चौकसी एवं सतर्कता बरतने की आावश्यकता है। उन्होंने बताया कि जिला संयुक्तादेश में कहा गया है कि नगर निकाय आम निर्वाचन, 2022 के मद्देनजर आमलोगों के बीच आपसी एवं राजनीतिक द्वेष तथा वर्चस्व के कारण भी विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से सभी अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना/ओ.पी. अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सतर्कता बरतते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधी एवं उग्रवादी तत्वों की गतिविधियाँ भी इस पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर सकती है। इसके अतिरिक्त धार्मिक संस्थानों की गतिविधियाँ विशेषकर साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। इसलिए उग्रवादी/उपद्रवी तत्वों एवं गुण्डा तत्वों एवं साम्प्रदायिक अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए, आवश्यकता पड़ने पर उनके विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिला संयुक्तादेश में वर्ष 2006 से विभिन्न प्रखण्डों में घटित संप्रदायिक विवाद का उल्लेख करते हुए, वैसे स्थलों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने का निर्देश संबंधित थाने को दिया गया।उन्होंने कहा है कि इन अवसरों पर यदि कोई व्यक्ति धर्म, नस्ल, भाषा वगैरह के आधार पर नफरत फैलाने की कोशिश करते हुए पाये जाते है, किसी दूसरे वर्ग या समुदायक के धर्म को अपमानित करने के उद्देश्य से धार्मिक स्थल को नुकसान अथवा अपवित्र करता है या करने की कोशिश करता है, उनके धर्म अथवा धार्मिक मान्यता को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से जानबूझकर दुर्भावना से ग्रसित होकर कोई कार्य करता है तथा कानूनी रूप से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान अथवा पूजा में बाधा पहुँचता है, तो उनके विरूद्ध भा.द.वि. की धारा 153‘‘ए’’ एवं 295, 295‘‘ए’’एवं 296 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आदेश में कहा गया है कि अफवाह फैलाने वाले तत्वों, सांप्रदायिक भावनाओं को प्रोत्साहित करने वाले समाचार प्रकाशित करने वालों के विरुद्ध भा.द.वि. की धारा 505 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी इस संबंध में सभी थानाध्यक्ष का ध्यान भा.द.वि. की धारा 153 की ओर आकृष्ट किया जाता है। उन्होंने कहा कि अनुमण्डल दण्डाधिकारी समाजिक सद्भाव बिगाड़ने तथा साम्प्रदायिक विद्वेश पैदा करने वाले तत्वों के विरूद्ध दं.प्र.सं. के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सभी पूजा आयोजकों को निदेशित किया गया है कि पूजा पंडाल/अन्य स्थल का किसी राजनैतिक प्रचार के लिए प्रयोग न किया जाए, इसके उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध सुसंगत अधिनियम/नियम तथा आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वरा सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष/पुलिस निरीक्षक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपर्युक्त निरोधात्मक कार्रवाई का अनुपालन सख्ती से सुनिश्चित करेंगे तथा अपने क्षेत्रान्तर्गत साम्प्रदायिक घटनों की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए पूर्ण सावधानी बरतेंगे।

उन्होंने कहा कि उक्त त्योहार के अवसर पर असामाजिक तत्वों/गुण्डा तत्वों एवं साम्प्रदायिक तत्वों के विरूद्ध पूर्व में ही निरोधात्मक कार्रवाई किया जाना आवश्यक है, इसलिए सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष ऐसे तत्वों के विरूद्ध द.प्र.सं. की धारा - 107/116 (3)/113 के अन्तर्गत कार्रवाई करेंगे, ताकि किसी प्रकार की अशांति अथवा तनाव होने पर ऐसे तत्वों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी स्थान जहाँ पूर्व में घटना घटित हुई है, अथवा इस त्योहार के अवसर पर शांति भंग होने की आशंका है अथवा जहाँ मेला आदि लगता है, जूलूस निकालते हैं, वैसे स्थानों पर दोनों समुदायों के बीच सौहार्द/सद्भावना बनाये रखने की दिशा में प्रत्यनशील रहने की आवश्यकता है। इसलिए उन स्थानों पर मुखिया, सरपंच, दोनों समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के अतिरिक्त क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों को भी शांति समिति के सदस्य बनाया जाए तथा शांति समिति की बैठक करते हुए दुर्गापूजा को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई किया जाए। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाये रखने की सफलता बहुत हद तक पूर्व आसूचना के संकलन पर निर्भर करती है। इसलिए उचित समय पर सही आसूचना एकचित्र करने की ठोस व्यवस्था संबंधित पदाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय पदाधिकारी का भी महत्वपूर्ण दायित्व है। शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिकोण से सभी संबंधित पदाधिकारी आसूचना संकलन कर ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इस हेतु ग्रामीण क्षेत्र में मुखिया, सरपंच आदि की भी सहायता ली जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पुलिस बल एवं दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति 02 अक्टूबर 2022 से 06 अक्टूबर 2022/प्रतिमा विसर्जन तक होगी। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को 02 अक्टूबर के अपराह्न में अपना प्रतिनियुक्ति स्थल ग्रहण कर लेने का निर्देश दिया साथ ही वे अपने वरीय पदाधिकारियों के आदेश प्राप्त करने के उपरान्त ही प्रतिनियुक्त स्थल को छोड़ेगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश शांति भंग होने या तनाव होने की संभावना हो तो प्रतिनयुक्त बल तथा पदाधिकारी तब तक प्रतिनियुक्त स्थल पर बने रहेंगे, जब तकि उस स्थान विशेष की स्थिति शांत नहीं हो जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में होंगे। दुर्गा पूजा के अवसर पर दरभंगा, समाहरणालय में 02 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी हैं, जिसका दूरभाष नम्बर - 06272-240600 है।

जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्रीमती अमृषा बैंस, उप विकास आयुक्त, दरभंगा (मोबाइल नंबर 94 318 18365) रहेंगी। इसके साथ ही पुलिस उपाधीक्षक रक्षित को जिला नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया तथा अश्रुगैस दस्ता एवं बज्रवाहन तैयारी हालत में जिला नियंत्रण कक्ष में रखेंगे। इसके साथ ही सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को अपने-अपने अनुमण्डल मुख्यालय में एक-एक नियंत्रण कक्ष खोलकर उसमें दण्डाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अग्निशाम दस्ता की एक युनिट की प्रतिनियुक्ति जिला नियंत्रण कक्ष में 02 अक्टूबर के अपराह्न से 06 अक्टूबर तक करेंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय स्थित भी.एच.एफ कन्ट्रोल 24 घंटे खुला रहेगा। इसके साथ ही सभी थाना/ओ.पी. अध्यक्ष 24 घंटा वितन्तु सेट को खुला रखेंगे तथा अपने-अपने थाना का खैरियत प्रतिवेदन निश्चित रूप से समर्पित करेंगे।

दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के शहर में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए दरभंगा शहरी क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन हेतु 02 अक्टूबर 2022 के प्रातः से 06 अक्टूबर 2022 तक दरभंगा शहरी क्षेत्र में निम्नानुसार यातायात व्यवस्था रहेंगी। 01.शिवधारा मोड़ से कादिराबाद बस स्टैण्ड तक कोई बस, ट्रक, ट्रैक्टर या व्यवसायिक वाहन की आवाजाही नहीं होगी। 02.दरभंगा शहर में बहेड़ा (बेनीपुर) की ओर से आने वाले व्यवसायिक वाहन किसी भी स्थिति में दिलावरपुर दाल मिल से आगे नहीं आयेगी। 03.बहेड़ी की ओर से दरभंगा शहर में आने वाली सभी प्रकार के व्यवसायिक/चार पहिया वाहनों का परिचालन रामनगर आई.टी.आई. तक होगा। आवश्यकतानुसार देकुली मोड़ से बहादुरपुर थाना होते हुए चट्टी चौक तक। 04.समस्तीपुर से दरभंगा आने वाले बड़े व्यवसायिक वाहन लहेरियासराय बस स्टैण्ड से आगे नहीं जायेंगा। 05.दारु भट्टी से किलाघाट की ओर किसी भी प्रकार का व्यवसायिक वाहन नहीं जाएगा। 06.सभी प्रकार के वाहनों (ऑटो सहित) का परिचालन शहर क्षेत्र में 03 बजे अपराह्न से 04 बजे पूर्वाह्न तक बन्द रहेगा। 07.भंडार चौक से कोई भी वाहन कटहलवाड़ी मुहल्ला की ओर नहीं जाएगा, वाहन ऊपर से ब्रीज होकर जाएगी। 08.आयकर चौक से कोई भी वाहन हसन चौक की ओर नहीं जाएगा। 09.विद्यापति चौक से भारी वाहन कटहलवाड़ी मुहल्ला की ओर नहीं जाएगा। 10.मधुबनी से मुजफ्फरपुर जाने वाली बसें सीधे फोरलेन से जाएगी तथा मुजफ्फरपुर से दरभंगा आने वाली बसें दिल्ली मोड़ तक ही परिचालित होगी। 11.मधुबनी से दरभंगा होते हुए समस्तीपुर की ओर जाने वाली बसें 02 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक दिल्ली मोड़ से भाया - शोभन चौक, एकमी रोड, विशनपुर होते हुए समस्तीपुर जायेगी। 12.दरभंगा रेलवे स्टेशन के बाहरी भाग, अल्लपट्टी, दोनार चौक, कादिराबाद बस स्टैण्ड के सामने सड़क पर एवं बेंता चौक पर किसी भी परिस्थिति में ऑटो का ठहराव नहीं होगा। इसके साथ ही थानाध्यक्ष, यातायात यह सुनिश्चित करेंगे कि 02 अक्टूबर से लेकर 06 अक्टूबर तक शहर के अन्दर बड़ी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारूढ़ंग से संचालित करने हेतु स्वंय भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिला संयुक्तादेश में उक्त त्योहार के अवसर पर सभी प्रकार के अवकाश सभी पदाधिकारी/पुलिस कर्मी के लिए स्थगित किया गया है, विशेष परिस्थिति में जिला दण्डाधिकारी द्वारा अवकाश स्वीकृत किया जायेगा। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले वैसे ग्रामों का निश्चित रूप से भ्रमण कर लेने का निर्देश दिया गया, जहाँ दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जा रही है तथा पूजा अर्चना की जाती है। इसे साथ ही वे पूजा आयोजकों से विचार विमर्श कर सूचना प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सभी प्रतिनियुक्त बल एवं पुलिस पदाधिकारी को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन शिल्ड आदि की आपूर्ति करेंगे। साथ ही सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पुरी चुश्ती एवं मुश्तैदी के साथ ड्यूटी करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर मुख्यालय द्वारा प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है, वहाँ पर संबंधित थानाध्यक्ष आवश्यकतानुसार अपने अधीनस्थ बल, चौकीदार, दफादार आदि की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि भीड़-भाड़ वाले पूजा पंडालों में अवांछनीय तत्वों की निगरानी हेतु पूजा समितियों के आयोजकों से समन्वय स्थापित कर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी दुर्गापूजा त्योहार के अवसर पर अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा अपने दिशा-निर्देशन में प्रतिनियुक्ति करते हुए सुरक्षा व्यवस्था/विधि-व्यवस्था बनाये रखते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपने आवंटित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/थानाध्यक्ष से समन्वय करते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे, यदि कोई घटना होने की सूचना प्राप्त होती है, तो तुरन्त उस स्थल पर पहुँचकर उसे नियंत्रित करते हुए पूर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करायेंगे।

विधि-व्यवस्था संधारण हेतु *अपर समाहर्त्ता(राजस्व)-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ (मो-9473191318) सदर अनुमण्डल के, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गणेश कुमार (मो-9431818422/9304096651) बेनीपुर अनुमण्डल के तथा जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार (मो-8084572525/6202751046) बिरौल अनुमण्डल के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे*। वे संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी से समन्वय एवं क्षेत्र भ्रमण कर उक्त पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। दूर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर दरभंगा शहर अन्तर्गत ट्राफिक व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न प्रवेश मार्गों में बैरिकेटिंग/ड्रॉप गेट की व्यवस्था करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता (भवन) को दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी बैरिकेटिंग/ड्राप गेट पर 01 पुलिस पदाधिकारी एवं 01-03 गृहरक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जो दिये गये निर्देशों के अनुसार अपराह्न 03:00 बजे से पूर्वाह्न 04:00 बजे तक बड़ी वाहनों को शहर में प्रवेश से रोकेंगे एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि रामनगर आई.टी.आई. से पुरब मोड़ पर, चट्टी, लहेरियासराय रेलवे गुमटी के पूरब त्रिमुहानी के पास, एकमी घाट, शिवधारा मोड़, एन.एच - 57 से सटे बाजार समिति वाली रोड, दिल्ली मोड़, बेला मोड़, नाका नम्बर - 08 के पास मोड़, बी.एम.पी. - 13 के आस-पास बैरिकेटिंग/ड्राप गेट की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर शरी क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था संधारण हेतु 02 अक्टूबर से 06 अक्टूबर/प्रतिमा विसर्जन तक शहरी क्षेत्र में 07 सेक्टर का गठन करते हुए सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार, मद्यनिषेध कोषांग को 04 लाठी बल के साथ हाजमा चौक, दारू भट्ठी चौक, गायत्री मंदिर, इमामबाड़ी, उर्दू बाजार, नीम चौक एवं किलाघाट का सेक्टर पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं इन्द्रकान्त झा, मानवाधिकार शाखा को 04 लाठी बल के साथ पंडासराय, हाजमचा चौक, दारू भट्ठी चौक, नाका नम्बर - 06, रहमगंज, मौलागंज, नाका नम्बर - 05 एवं मिलान चौक का सेक्टर पदाधिकारी, रामप्रकाश सिंह, सेशन प्रभारी व्यवहार न्यायालय, दरभंगा को 04 लाठी बल के साथ बंगलागढ़, बड़ी बाजार, दरभंगा टावर, इनकम टैक्स, हसनचक, नगर थाना एवं किलाघाट का सेक्टर पदाधिकारी, चन्द्रमा यादव, कोर्ट सुरक्षा प्रभारी को 04 लाठी बल के साथ दोनार चौक, भठियारी सराय, नाका नम्बर - 05, मिलान चौक एवं किलाघाट का सेक्टर पदाधिकारी, महेन्द्र राय, सेवा पुस्तिका प्रभारी को 04 लाठी बल के साथ लहेरियासराय टावर, बेंता चौक, कर्पूरी चौक, अल्लपट्टी, दोनार, रेलवे स्टेशन एवं हराही पोखर का सेक्टर पदाधिकारी, नरेन्द्र मिश्रा, र.अ.नि. द्वितीय को 04 लाठी बल के साथ बेला गुमटी, कैदराबाद, शिवधारा एवं बाजार समिति का सेक्टर पदाधिकारी तथा रंजन कुमार, त्वरित विचारण कोषांग को 04 लाठी बल के साथ नाका नम्बर - 05, खनका चौक, मिर्जापुर चौक, इनकम टैक्स गोलम्बर, रेडिया स्टेशन एवं हराही पोखर का सेक्टर पदाधिकारी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि सेक्टर में प्रतिनियुक्त सेक्टर प्रभारी, थानाध्यक्ष, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक का यह दायित्व होगा कि वे जहाँ पूजा पंडाल स्थापित हुआ है, खासकर पूरी रात्रि में जिन पुलिस पदाधिकारी एवं सिपाहियों की ड्यिटी लगायी गयी है, वे पूजा पंडाल में बने हुए है या नहीं से सम्पर्क कर उन्हें पूजा पंडाल में उपस्थित कराएगें तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले के संबंध में वरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

उक्त बैठक में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सदर राकेश कुमार रंजन, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी, सहायक कोषागार पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी व दण्डाधिकारीगण उपस्थित थे।

दरभंगा एयरपोर्ट के गुणवत्ता एवम सुख सुविधा पर प्रश्न चिन्ह, डिवीज़नल चैंबर* ऑफ़ कॉमर्स ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन

October 01, 2022
Dbg

29.09.2022 (दरभंगा) : डिवीज़नल चैंबर* ऑफ़ कॉमर्स ने दरभंगा हवाई अडडे को किसी खडयंत्र का शिकार बनाये जाने की अटकलों के बीच एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस वार्ता में चैंबर के अध्यक्ष अजय कुमार पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका, प्रधान सचिव सुशील कुमार जैन, सचिव अभिषेक चौधरी एवम कोषाध्यक्ष मुकेश खेतान उपस्थित थे। अध्यक्ष अजय कुमार पोद्दार ने विस्तार से बतलाया कि उड़ान योजना के तहत स्थापित सभी हवाई अड्डों में सर्वाधिक सफल हवाई अडडे के रूप में विकसित दरभंगा हवाई अडडे से शुरु के काल में यात्रियों की विशाल संख्या के कारण उड़ानों में वृधि करनी पड़ी। एक-एक उड़ान से शुरु होकर बंगलूरू और दिल्ली के लिए तीन तीन और मुंबई तथा कलकत्ता के लिए दो दो उड़ानें करनी पड़ी और इतनी अधिक उड़ानों के बाद भी प्रति विमान यहां से यात्रियों की औसत संख्या 160 बनी रही। यात्रियों की इतनी विशाल संख्या को देखकर इस क्षेत्र की जनता कहां तो विभिन्न जन सुविधाओं मे सुधार और विकास की मांग कर रही थी और कहां ना जाने किन कारणों से यहां से हर उड़ान में यात्री किराये में पटना के मुकाबले मनमाने ढंग से किराया बढ़ाकर यात्रियों को पटना से यात्रा के लिए विवश किया जाने लगा और इस नाम पर उड़ानों की संख्या को 20 उड़ान प्रति दिन से गिराकर 8 उड़ान पर ले आया गया।

पवन कुमार सुरेका ने बताया कि इस सन्दर्भ में सारी बातों का जिक्र करते हुए एक पत्र भारत के नागरिक एवम उड्डयन मन्त्री को लिखा गया है। लिखे गये पत्र में इस बात पर भी कड़ा विरोध जताया गया है कि जब दरभंगा और देवघर दोनों हवाई अड्डों को उड़ान योजना के अधीन ही स्थापित किया गया है तब इन दोनों अड्डों की गुणवत्ता एवम सुख सुविधा में इतना विभेद क्यों किया गया है। इस क्षेत्र की जनता इस भेद भाव का प्रबल विरोध करती है। चैंबर के उपाध्यक्ष कृश्नदेव सह ने बताया कि आने वाले समय में कुहासा से एक भी उड़ान रद्द नहीं हो इसकी समय से पहले ही समुचित व्यवस्था की जानी चाहिये। यहां से रात्रिकालीन सेवा भी प्रारंभ होनी चाहिये तथा वर्तमान अडडे पर तत्काल अच्छी क्वालिटी की पर्याप्त कुर्सी की व्यवस्था होनी चाहिये तथा टूटी हुई ट्रॉली सेवा से हटानी चाहिये। नये निर्मित टर्मिनल पर सर्व सुविधा सम्पन्न लाउंज की भी स्थापना होनी चाहिये। सुशील कुमार जैन ने दरभंगा हवाई अडडे के खिलाफ चल रहे किसी भी खड़यंत्र को अविलंब रोकने और दरभंगा से पुणे, सुरत, मद्रास, गुवाहाटी, जयपुर आदि शहरों के लिए भी शीघ्र उड़ान प्रारंभ करने की मांग की।

अभिषेक चौधरी एवम मुकेश खेतान ने दरभंगा के लिए सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाओं के साथ दरभंगा के अपने नये टर्मिनल भवन के शीघ्र निर्माण की मांग की। चैंबर ने यह भी जानकारी दी कि हमने उड्डयन मन्त्री से यह भी मांग की है कि दरभंगा से अन्य सेवा प्रदाता कम्पनियों यथा INDIGO, GO AIR, AIR INDIA आदि को उड़ान प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहित किया जाये ताकि SPICE JET की मनमानी पर अंकुश लगाया जाये। अगर इस ओर समुचित ध्यान नहीं दिया गया तो जनता कठोर कदम उठाने पर विचार करेगी। दरभंगा हवाई अड्डे के सम्बंध में जो पत्र चैंबर ने भारत सरकार के नागरिक एवम् उड्डयन मन्त्री को भेजा है उसकी प्रति दरभंगा के जन प्रतिनिधियों को भी भेजते हुए उनसे अनुरोध किया है कि वे भी इस मामले में इसके सर्वांगीण विकास और समस्याओं के निराकरण का अपने स्तर से प्रयास करें।

Excise Act के तहत दो को कारावास

October 01, 2022
Dbg

28.09.2022 (दरभंगा) : जिला अभियोजन कार्यालय, दरभंगा द्वारा अपने कन्विक्शन प्रतिवेदन में बताया गया है कि श्री संजीव कुमार सिंह, माननीय विशेष न्यायालय, उत्पाद कोर्ट संख्या - 02, दरभंगा द्वारा 28 सितम्बर 2022 को मनीगाछी थाना काण्ड संख्या - 158/2021, 30 (a) Excise Act के तहत मनीगाछी के नजरा बाबू टोल के दो अभियुक्त यथा - अशोक कुमार सिंह, पिता-हेम नारायण सिंह एवं राजेन्द्र कुमार सिंह, पिता-जय नारायण सिंह को 05-05 वर्ष का कारावास के साथ 01-01 लाख रूपये जुर्माना की सजा दी गयी है। उन्होंने अपने प्रतिवेदन में बताया कि उक्त अभियुक्तों द्वारा जुर्माना की राशि नहीं देने पर अतिरिक्त 06 माह का साधारण कारावास की सजा भुगतना पड़ेगा। इस मुकदमे के अभियोजन पदाधिकारी अपर विशेष लोक अभियोजक, उत्पाद, दरभंगा, संजय कुमार सिंह हैं।

02 अक्टूबर को संपूर्ण दरभंगा जिला क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक रहेगी

October 01, 2022
Dbg

27.09.2022 (दरभंगा) : 02 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को प्रतिवर्ष की भाँति निरामिष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सरकार द्वारा इस आशय का पत्र जारी किया गया है। उक्त अवसर पर 02 अक्टूबर 2022 को संपूर्ण दरभंगा जिला क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक रहेगी। डीएम राजीव रौशन ने नगर आयुक्त, दरभंगा सहित सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को 2 अक्टूबर को अपने-अपने क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में 02 अक्टूबर के 11:00 बजे पूर्वाह्न में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीरों पर सभी पदाधिकारी/कर्मियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। तत्पश्चात् लहेरियासराय टावर अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा।

आगामी त्योहारों को लेकर सड़कों की मरम्मति एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में बैठक आयोजित की गई

September 26, 2022
Dbg

26.09.2022 (पटना) : डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आगामी त्योहारों के अवसर पर सड़कों की मरम्मति एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। डीएम द्वारा सभी निर्माण एजेंसियों को पर्व-त्योहार के दौरान सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती करने तथा यातायात में अवरोधों को दूर करने का निर्देश दिया गया। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं के तहत कराये जा रहे निर्माण कार्य के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों एवं यातायात में अवरोध से दुर्घटना की संभावना और जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। आगामी पर्व-त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों का सपरिवार आवागमन होता है। अतः क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति और यातायात प्रबंधन अत्यावश्यक है। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि रोड की खुदाई से पर्व-त्योहार में दुर्घटना होने की संभावना रहती है।

उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निदेश दिया कि दिनांक 29.09.2022 से 07.10.2022 तक कोई नया निर्माण कार्य नहीं करेंगे। यदि कार्य किया जाता है तो संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/थाना कार्रवाई करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि छोटी पहाड़ी से शीतला मंदिर रोड, गुलजारबाग शेरशाह रोड, पटना म्यूजियम के पीछे का रास्ता, अदालतगंज तालाब के पास, स्वामीनंदन तिराहा, अनिसाबाद-एम्स रोड, गर्दनीबाग नई सरकारी आवास क्षेत्र, कंकड़बाग कॉलोनी मोड़, खजांची रोड से भद्र घट रोड एवं अन्य पथों पर गड्ढों की मरम्मती कर मोटरेबल बनाए। जहाँ कहीं पथ निर्माण विभाग या नमामि गंगे एवं अन्य एजेंसियों का कार्य हो रहा है, वहाँ संबंधित विभाग/संस्था का बोर्ड/बैनर लगा रहे ताकि पता चले कि किस विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है।

बैठक में डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था, नगर दंडाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर/पटना सिटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सदर/पटना सिटी, पथ निर्माण विभाग, पुल निर्माण विभाग, बुडको के कार्यपालक अभियंतागण, गेल के प्रतिनिधि, पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के परियोजना निदेशक,पटना नगर निगम के विभिन्न अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।