DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

भूमि विवाद के मामले एवं नशा मुक्ति अभियान को लेकर हुई बैठक

September 26, 2022
Dbg

23.09.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में भूमि विवाद से संबंधित मामले का निष्पादन एवं नशा मुक्ति अभियान की सफलता को लेकर राजस्व विभाग व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पदाधिकारियों तथा सभी अंचलाधिकारीयों एवं थानाध्यक्षों के साथ ऑनलाइन बैठक की गयी। बैठक में सबसे पहले भूमि विवाद से संबंधित मामलों की प्रविष्टि भू-समाधान पोर्टल पर धीमी गति से किए जाने को लेकर एसएसपी द्वारा बहेड़ा, बहेड़ी, लहेरियासराय, घनश्यामपुर एवं हायाघाट के थानाध्यक्ष से जवाब तलब किया गया। बैठक में डीएम द्वारा सभी थानाध्यक्षों को तीन दिनों के अंदर कम से कम 10-10 भूमि विवाद से संबंधित मामलों को भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड करवाने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक माह के एक जनता दरबार कार्यक्रम भूमि विवाद व भू-राजस्व से संबंधित रहेगा, जिसमें सभी अंचलाधिकारी को अपने अंचल के लंबित भूमि विवाद के मामले की पूरी तैयारी करके आना होगा। भूमि विवाद व भू राजस्व से संबंधित जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों को भू समाधान पोर्टल पर अपलोड कराया जाएगा। संबंधित थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी गंभीरता से इन आवेदनों को लेंगे। प्र्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के राजस्व विभाग द्वारा भूमि विवाद से संबंधित सभी मामलों को ऑनलाइन उपलब्ध रखने हेतु भू-समाधान पोर्टल बनाया गया है। जिस पर बिहार के सभी थाना के भूमि विवाद को संबंधित थाना द्वारा अपलोड करवाया जा रहा है। ताकि आवेदक को यह पता चल सके कि उनके आवेदन पर क्या हुआ और किस स्थिति में है। मद्य निषेध अभियान की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

एसएसपी ने कहा कि कई बार अन्य राज्यों के कारोबारियों को पकड़ने के लिए अलग संबंधित थाना द्वारा अलग से फोर्स की मांग की जाती है। जबकि अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग टीमें गठित हैं। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को कहा कि मद्यनिषेध से संबंधित 2020 से पहले के सभी मामलों का निष्पादन अक्टूबर माह के अंत तक कर दें। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को संध्या समय में प्रमुख चौक चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर का प्रयोग प्रतिदिन करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत अन्य मादक पदार्थों, जो स्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरनाक है, के नेटवर्क पर भी नजर रखनी होगी। साथ ही दवा की दुकानों पर प्रतिबंधित दवा की बिक्री पर भी नजर रखनी होगी, बिना चिकित्सीय पुर्जा के प्रतिबंधित दवा किसी को न बेची जाए। यह सुनिश्चित करवाना होगा। साथ ही नशामुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है, ताकि लोगों को इसके दुष्प्रभाव की जानकारी मिल सके।

नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 को लेकर उड़न दस्ता दल का गठन करते हुए दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी

September 26, 2022
Dbg

19.09.2022 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा आदेश निर्गत करते हुए नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के दृष्टिगत दरभंगा जिला में राज्य निर्वाचन आयोग के अद्यतन निर्देशों के तहत चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई हेतु तत्काल प्रभाव से उड़न दस्ता दल का गठन करते हुए दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के लिए अंचलाधिकरी, सदर इन्द्रासन साह, मोबाईल नम्बर - 9431414270, अंचलाधिकारी, बहादुरपुर अभयपद दास, मोबाईल नम्बर - 8544412512, राजस्व अधिकारी, सदर मोनी झा, मोबाईल नम्बर - 9122860268 तथा राजस्व अधिकारी, बहादुरपुर नीलम कुमारी, मोबाईल नम्बर - 8084684720 की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सम्पूर्ण नगर परिषद्, बेनीपुर के लिए राजस्व अधिकारी, बेनीपुर रवि कुमार, मोबाईल नम्बर - 8587075105 की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

वहीं सम्पूर्ण नगर पंचायत, हायाघाट के लिए राजस्व अधिकारी, हायाघाट अंकुर राय, मोबाईल नम्बर - 7065275589, सम्पूर्ण नगर पंचायत, बहेड़ी के लिए राजस्व अधिकारी, बहेड़ी शम्मी कुमार, मोबाईल नम्बर - 8920055378, सम्पूर्ण नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान के लिए राजस्व अधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी नादिर बकार यकूबी, मोबाईल नम्बर - 9798255537, सम्पूर्ण नगर पंचायत, सिंहवाड़ा के लिए प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, सिंहवाड़ा रामनाथ राम, मोबाईल नम्बर - 8544412517 एवं सम्पूर्ण नगर पंचायत भरवाड़ा के लिए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सिंहवाड़ा लक्ष्मण कुमार झा, मोबाईल नम्बर - 6207233105 की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

उन्होंने आदेश में कहा है कि प्रत्येक उड़नदस्ता दल में वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक उड़न दस्ता दल में एक-एक वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।प्राप्त जानकारी अनुसार उड़न दस्ता दल का मुख्य कर्त्तव्य अवैध चुनावी आचरण तथा मतदाताओं के उपहार, शराब, पैसे वितरण, घूस देना या अन्यान्य प्रभावित करना जैसे आचरणों पर निगरानी एवं परिवाद प्राप्त होने पर उसकी जाँच करना, आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव से संबंधित खर्च के संबंध में सूचना/परिवाद प्राप्त होने पर उसकी जाँच करना, राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला स्तर से प्राप्त परिवादों की जाँच करना, परिवाद प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करना और यदि घटना स्थल पर पहुँचने में ज्यादा समय लगने की संभावना हो तो वैसी स्थिति में स्थानीय थाना को घटना स्थल पर भेजना एवं उनके द्वारा कृत कार्रवाई की जाँच करना है। इसके साथ ही उड़न दस्ता दल/स्थानीय थाना द्वारा किये गये समस्त कार्रवाई का विडियोग्राफी कराया जाना एवं विस्तृत विवरण या स्पष्टीकरण हेतु परिवादी से सम्पर्क करना, साथ ही कृत कार्रवाई के तैयार की गयी सी.डी./डी.वी.डी. को व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को समर्पित करना है।

उन्होंने आदेश में कहा है कि उड़नदस्ता दल प्रतिदिन अपना प्रतिवेदन वरीय पुलिस अधीक्षक, संबंधित निर्वाची पदााकारी, नोडल पदाधिकारी, व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग को समर्पित करेंगे तथा निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के साथ सम्पर्क में रहेंगे एवं नोडल पदाधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग, दरभंगा के निर्देशानुसार आयोग के अद्यतन निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे।

जाम की समस्या को लेकर हुई उच्स्तरीय बैठक, डीएम ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

September 11, 2022
Dbg

10.09.2022 (पटना) : डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलान्तर्गत जाम की समस्या का निदान एवं यातायात-प्रबंधन से संबंधित विषयों पर बैठक की गई। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि पटना जिला में सुचारू यातायात की व्यवस्था जनहित में आवश्यक है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा जाम की समस्या के समाधान एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विस्तार से बताया गया। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण अक्सर यातायात पर दबाव देखा जा रहा है। कंजेशन की समस्या दूर करने तथा सुचारू परिवहन के लिए यातायात-प्रबंधन आवश्यक है। इससे सड़क दुर्घटना को रोका जा सकता है। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि प्राप्त सुझावों एवं प्रस्तावों पर सब को नियमानुसार समयबद्ध ढंग से अनुपालन करना होगा। आम नागरिकों को कोई समस्या ना हो यह सुनिश्चित करना हम सबका दायित्व है।

डीएम डॉ सिंह ने अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को शहर में अतिक्रमणमुक्ति अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या का स्थायी निदान खोजने के लिए हम सबको प्रतिबद्ध रहना होगा। पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि पटना शहरी क्षेत्र अंतर्गत अनेक मार्गों में रोड पर जो कट है उसे वर्तमान में यातायात ट्राॅली लगाकर बंद किया गया है। परंतु आमजन/ वाहन चालकों द्वारा इसे हटा कर पैदल/ वाहन आर पार करते हैं जिसके कारण यातायात पर दबाव हो जाता है। राजेंद्र नगर टर्मिनल के सामने, करबिगहिया जंक्शन के सामने, कांटी फैक्ट्री रोड मोड़, बेली- बोरिंग रोड क्रॉसिंग के पास, गोला रोड मोड़ एवं आरपीएस मोड़ के पास यातायात ट्राली की जगह डिवाइडर को बढ़ाकर सभी कटों को बंद करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। बोरिंग कैनाल रोड में बोरिंग रोड चौराहा से राजापुर पुल तक डिवाइडर पर बने पार्किंग स्थल को अतिक्रमण मुक्त करने की जरूरत है। बेली रोड में पुनाइचक मोड़ से डाकबंगला चौराहा तक अनावश्यक रूप से काफी संख्या में बने हुए छोटे-छोटे कट को भी बंद किया जाना आवश्यक है ताकि वाहनों के आवागमन में कठिनाई न हो, यातायात का प्रवाह धीमा न हो तथा सड़क दुर्घटना न हो। केवल महत्वपूर्ण चौक-चौराहों के जेब्रा क्रॉसिंग को छोड़कर शेष जगह पर बने कट को बंद करवाने एवं लोहे का ग्रिल लगवाने हेतु अनुरोध किया गया। इसी तरह, पुरानी बाईपास में चौधरी पेट्रोल पंप से कुम्हरार तक, न्यू बाईपास रोड में बेउर मोड़ से शहीद चौक (फुलवारीशरीफ) तक अनावश्यक रूप से काफी संख्या में बने हुए छोटे-छोटे कट को भी बंद किया जाना आवश्यक है ताकि वाहनों के आवागमन में कठिनाई न हो, यातायात का प्रवाह धीमा न हो तथा सड़क दुर्घटना न हो।

केवल महत्वपूर्ण चौक-चौराहों के जेब्रा क्रॉसिंग को छोड़कर शेष जगह पर बने कट को बंद करवाने एवं लोहे का ग्रिल लगवाने हेतु अनुरोध किया गया।पैजावा कटिंग, महिंद्रा शोरूम, ज्ञान गंगा के पास, बाईपास थाना मोड़, रामकृष्ण मोड़, जगनपुरा मोड़ के नजदीक बने अनावश्यक कटों को भी बंद करने की आवश्यकता बताई गई। पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि आईपीएस मेस मोड़ से हड़ताली मोड़ जाने के क्रम में हड़ताली मोड़ पर यातायात का काफी दबाव रहता है। विश्वेश्वरैया भवन के सामने व्यवस्था करने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता नई राजधानी पथ प्रमंडल को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को मीठापुर (जीपीओ गोलंबर) से पटना जंक्शन स्टेशन रोड फ्लाईओवर के नीचे अवैध पार्किंग एवं जाम की समस्या को दूर करने के लिए यातायात पुलिस, नगर निगम, जिला परिवहन तथा जिला पुलिस बल की टीम गठित करते हुए नियमित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा शिवाला चौक (शाहपुर थाना) के पास सड़क चौड़ीकरण एवं रोटरी (गोलंबर) के निर्माण के संबंध में कुछ आवश्यकता बताई गई। शिवाला चौक के पास एवं वहां आने वाली सभी सड़कों का चौड़ीकरण तथा शिवाला चौक पर एक रोटरी (गोलंबर) का निर्माण ताकि वहां पर चारों दिशा से आने वाले वाहन एक दूसरे को सीधे क्रॉस करने के बजाय गोलंबर घूम कर अपने-अपने गंतव्य की ओर जा सके। डीएम डॉ सिंह ने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पश्चिमी प्रमंडल को यातायात पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रस्तावों पर यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ताकि यातायात संबंधी समस्या का स्थायी निदान हो सके।जीपीओ गोलंबर से मल्टीलेवल पार्किंग होते हुए पटना जंक्शन तक पेडेस्ट्रियन सबवे परियोजना के निर्माण कार्य हेतु यातायात संचालन को सुचारु रखा जाएगा। इसके बारे में यातायात पुलिस अधीक्षक आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

यातायात पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि विश्वेश्वरैया भवन के इर्द-गिर्द अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता है। डीएम डॉ सिंह ने अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को जवाहर लाल नेहरु मार्ग में पुनाइचक से अटल पथ नीचे तक अतिक्रमणमुक्त कराने हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया ताकि सड़क को अतिक्रमणमुक्त कर आवागमन को सुगम कराया जा सके। नवनिर्मित जेपी गंगा पथ पर वर्तमान में एएन सिन्हा संस्थान /गांधी मैदान तक यातायात का परिचालन प्रारंभ है। उक्त पथ पर आने वाले समय में यातायात का दबाव बढ़ सकता है और दीघा से गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना सिटी तक यातायात का मुख्य मार्ग के रूप में उपयोग किया जा सकता है। डीएम डॉ सिंह ने पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सीसीटीवी/आईटीएमएस कैमरे एवं अन्य उपकरण जैसे पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम्, ईसीबी,आरएलवीडी, वीएमडी, एएनपीआर आदि स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी जेपी गंगापथ पर आईसीसीसी परियोजना के तहत कैमरे, इमरजेंसी कॉल बॉक्स और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं। डीएम डॉ सिंह ने जेपी गंगापथ पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यातायात पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पटना शहरी क्षेत्र अंतर्गत परिचालित होने वाले बसों यथा नगर सेवा, सिटी राइड, सीएनजी, इलेक्ट्रिक बसों आदि के लिए जगह-जगह बस पड़ाव बना हुआ है, परंतु ऐसा देखा जा रहा है कि इन बसों के संचालक/ चालक के द्वारा निर्धारित एवं चिन्हित बस पड़ाव पर रोकने के बजाय जहां-तहां अवैध रूप से पार्क कर सवारी का उतार-चढ़ाव किया जाता है और कहीं-कहीं बीच सड़क पर ही रोक कर सवारी का उतार-चढ़ाव करते हैं। इसके कारण संबंधित स्थल एवं उसके आसपास का यातायात प्रभावित होता है।

डीएम डॉ सिंह ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित बसों के संचालक/ चालक को चिन्हित करें एवं निर्धारित बस पड़ाव पर ही पार्क करने के संदर्भ में कार्रवाई करें।डीएम डॉ सिंह ने अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को हिंदुस्तान प्रेस से लेकर मल्टीलेवल पार्किंग तक के रोड को अतिक्रमणमुक्त कराने का निर्देश दिया। अशोक राजपथ में कारगिल चौक से एनआईटी मोड़ तक डबल डेकर पुल एवं मेट्रो निर्माण कार्य के कारण यातायात के परिचालन को नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया। डीएम डॉ सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर को दानापुर रेलवे स्टेशन के सामने बसों के अनधिकृत रूप से खड़ा होना रोकने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने दानापुर-खगौल रोड से अतिक्रमण हटाकर यातायात का सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम डॉ सिंह द्वारा ग्रेविटि मॉल, कंकड़बाग के समीप पानी टंकी रोड से पुरानी बाईपास जाने वाले मार्ग पर सुगम यातायात व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बेली रोड में अवस्थित माउंट कार्मेल स्कूल के पास यातायात दबाव कम करने एवं पीक आवर में जाम से निजात के लिए पिकअप जोन/ ड्रॉप जोन विकसित करने की दिशा में सुझावों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि अशोक राजपथ से बारी पथ जोड़ने वाले लिंक पर यथा गोविंद मित्रा रोड, मखनिया कुआं रोड, खजांची रोड, रमना रोड, कुनकुन सिंह रोड आदि में अतिक्रमण रहने के कारण यातायात का दबाव रहता है और कभी-कभी यातायात जाम की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। डीएम डॉ सिंह ने अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को अशोक राजपथ- बारीपथ लिंक रोड को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया। डीएम डॉ सिंह ने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पटना नगर निगम, एनएचएआई के प्रतिनिधियों तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को जाम की समस्या का स्थायी निदान करने में सतत प्रयत्नशील रहने का निर्देश दिया।

इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक यातायात ,अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, एनएचएआई के प्रतिनिधि, अग्रणी बैंक प्रबंधक, कार्यपालक अभियंतागण एवं अन्य भी उपस्थित थे।

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से संबंधित बैठक आयोजित की गई

September 11, 2022
Dbg

10.09.2022 (पटना) : डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से संबंधित बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यों में प्रगति की समीक्षा की गई तथा अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। डीएम डॉ. सिंह ने पटना मेट्रो यार्ड, मौजा पहाड़ी एवं रानीपुर में अर्जनाधीन भूमि के मुआवजा भुगतान हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों से संबंधित मापी तथा मार्गरेखन में अवस्थित संरचनाओं की मापी हेतु शिविर आयोजित करने का निदेश दिया। शिविर का आयोजन परियोजना स्थल पर दिनांक 14 सितम्बर से 17 सितम्बर तक किया जाएगा। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि शिविर में संबंधित रैयतों के द्वारा मुआवजा भुगतान हेतु दावा/आपत्ति प्राप्त कराया जा सकता है। डीएम डॉ. सिंह ने सभी पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाकर समय-सीमा के अंदर परियोजना पूर्ण करने का निदेश दिया।

नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 को लेकर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया

September 11, 2022
Dbg

10.09.2022 (दरभंगा) : डीएम कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 को लेकर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि दरभंगा जिला में कुल 11 नगर निकाय हैं, जिनमें प्रथम चरण में 04 नगर निकाय यथा - नगर परिषद्, बेनीपुर, नगर पंचायत, हायाघाट, नगर पंचायत, बहेड़ी एवं नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी तथा द्वितीय चरण में 03 नगर निकाय यथा - नगर निगम, दरभंगा, नगर पंचायत, सिंहवाड़ा एवं नगर पंचायत, भरवाड़ा में चुनाव कराया जाना है।

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए 10 सितम्बर 2022 से नाम निर्देशन की तिथि प्रारम्भ हो गयी है, जो 19 सितम्बर 2022 तक (अवकाश तिथि को छोड़कर) निर्धारित है। वहीं 20 सितम्बर एवं 21 सितम्बर 2022 को संवीक्षा की तिथि निर्धारित है। 22 सितम्बर से 24 सितम्बर 2022 तक अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है तथा 25 सितम्बर 2022 को प्रतिक (सिम्बल) आवंटित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण का मतदान 10 अक्टूबर 2022 को पूर्वाह्न 07ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक निर्धारित है एवं 12 अक्टूबर 2022 को मतगणना करायी जाएगी। इसके साथ ही द्वितीय चरण के लिए 16 सितम्बर 2022 से नाम निर्देशन की तिथि प्रारम्भ है, जो 24 सितम्बर 2022 तक (अवकाश को छोड़कर) निर्धारित है। 25 सितम्बर एवं 26 सितम्बर 2022 को संवीक्षा की तिथि निर्धारित है। 27 सितम्बर से 29 सितम्बर 2022 तक अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है तथा 30 सितम्बर 2022 को प्रतिक (सिम्बल) आवंटित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण का मतदान 20 अक्टूबर 2022 को पूर्वाह्न 07ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक निर्धारित है एवं 22 अक्टूबर 2022 को मतगणना करायी जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम, दरभंगा के 48 वार्डों के लिए 266 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं, जहाँ 02 लाख 39 हजार 191 मतदाता द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा, जिनमें 01 लाख 25 हजार 640 पुरूष मतदाता, 01 लाख 13 हजार 545 महिला मतदाता एवं 06 अन्य मतदाता शामिल हैं। नगर परिषद्, बेनीपुर के 29 वार्डों के लिए 69 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं, जहाँ 55 हजार 641 मतदाता द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा, जिनमें 29 हजार 406 पुरूष मतदाता, 26 हजार 235 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर पंचायत, बहेड़ी के 15 वार्डों के लिए 23 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं, जहाँ 15 हजार 468 मतदाता द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा, जिनमें 08 हजार 107 पुरूष मतदाता, 07 हजार 361 महिला मतदाता शामिल हैं।

नगर पंचायत, हायाघाट के 17 वार्डों के लिए 24 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं, जहाँ 16 हजार 141 मतदाता द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा, जिनमें 08 हजार 494 पुरूष मतदाता, 07 हजार 647 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के 13 वार्डों के लिए 17 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं, जहाँ 12 हजार 120 मतदाता द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा, जिनमें 06 हजार 244 पुरूष मतदाता, 05 हजार 876 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर पंचायत, सिंहवाड़ा के 10 वार्डों के लिए 17 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं, जहाँ 10 हजार 964 मतदाता द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा, जिनमें 05 हजार 842 पुरूष मतदाता, 05 हजार 122 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर पंचायत, भरवाड़ा के 10 वार्डों के लिए 15 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं, जहाँ 09 हजार 849 मतदाता द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा, जिनमें 05 हजार 262 पुरूष मतदाता, 04 हजार 587 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार 01 लाख 88 हजार 995 पुरूष मतदाता, 01 लाख 70 हजार 373 महिला मतदाता एवं 06 अन्य मतदाता कुल - 03 लाख 59 हजार 374 मतदाता के लिए 431 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम, दरभंगा का मुख्य पार्षद तथा उप मुख्य पार्षद का पद अनारक्षित महिला है। इसी प्रकार नगर परिषद् बेनीपुर का मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद का पद भी पिछड़ा वर्ग अन्य है। नगर पंचायत, बहेड़ी का मुख्य पार्षद का पद पिछड़ा वर्ग अन्य एवं उप मुख्य पार्षद का पद अनारक्षित महिला है। नगर पंचायत, हायाघाट का मुख्य पार्षद का पद पिछड़ा वर्ग महिला एवं उप मुख्य पार्षद का पद पिछड़ा वर्ग अन्य है। नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी का मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद का पद भी अनूसूचित जाति अन्य है। नगर पंचायत, सिंहवाड़ा का मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद दोनों पद अनारक्षित अन्य के लिए तथा नगर पंचायत भरवाड़ा का भी दोनों पद अनारक्षित अन्य के लिए है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी के लिए व्यय की अधिकतम सीमा का निर्धारण किया गया है, जिसमें नगर पंचायत के वार्ड पार्षद के चुनाव के लिए 20 हजार रूपये, नगर परिषद् के वार्ड पार्षद के लिए 40 हजार रूपये, नगर निगम के 04 हजार से 10 हजार तक आबादी वाले वार्ड पार्षद के लिए 60 हजार रूपये तथा 10,001 से अधिक आबादी के वार्ड पार्षद के लिए 80 हजार रूपये अधिकतम तथा मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के मामले में नगर निकाय हेतु वार्डवार निर्धारित राशि, उस निकाय के कुल वार्डों की संख्या के गुणक की आधी होगी।

उन्होंने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय के लिए निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है। नगर निगम, दरभंगा के लिए अमृषा बैंस, उप विकास आयुक्त को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं नगर परिषद्, बेनीपुर के लिए शम्भू नाथ झा, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर को, नगर पंचायत, बहेड़ी के लिए मनोज कुमार पवन, अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेनीपुर को, नगर पंचायत, हायाघाट के लिए गणेश कुमार, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को, नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के लिए संजीव कुमार कापर, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल को, नगर पंचायत, सिंहवाड़ा के लिए राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी को तथा नगर पंचायत, भरवाड़ा के लिए नयना, अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सदर दरभंगा को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 की अधिसूचना निर्गत की तिथि से विधिवत् रूप से परिणाम घोषणा तक सभी नगर निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है।

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के अनुसार अभ्यर्थी एवं उनके कार्यकर्त्ताओं का सामान्य आचारण होना चाहिए। वे ऐसे कोई कार्य नहीं करें, जिससे कि किसी के धर्म, सम्प्रदाय, जाति की भावना को ठेस पहुँचे। बिहार सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का अक्षरशः अनुपालन करें, एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। कहा कि सभा, जुलूस, नुक्कड़ सभा, वाहन के संबंध में संबंधित निर्वाची पदाधिकारी से पूर्वानुमति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर के उपयोग की पूर्वानुमति संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी से प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही कोविड-19 महामारी से सुरक्षा व बचाव हेतु सामाजिक दूरी, फेस मास्क एवं हैण्ड सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों के स्थानान्तरण पर रोक लगा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर निकाय क्षेत्र में योजनाएँ यदि पूर्व से स्वीकृति है और योजना का क्रियान्वयन शुरू हो गया है, उस पर रोक नहीं है, लेकिन नये सिरे से स्वीकृति अथवा स्वीकृति प्राप्त योजना का कार्य प्रारंभ पर रोक होगा।केन्द्रीय सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर कोई पाबंदी नहीं है। पूर्णतः या अंशतः केन्द्रीय सहायता प्राप्त योजनाएँ, जिनका क्रियान्वयन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहाहै, इन योजनाओं पर कोई पाबंदी नहीं है। राष्ट्रीय राज मार्ग एवं राज्य के मुख्य पथों पर कार्य कराने में कोई पाबंदी नहीं है।उन्होंने कहा कि अर्न्तराष्ट्रीय/राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं से सहायता प्राप्त योजनाएँ, आपात योजनाएँ, सरकारी कार्यालयों के आधुनिकीकरण का कार्य, विकास योजना से संबंधित निविदा का आमंत्रण तथा निस्तारण एवं केन्द्र सरकार की योजनाएँ पर रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के अवसर पर नगर पंचायत/नगर परिषद्/नगर निकाय के वार्ड पार्षद, उप मुख्य मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद पद के अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार के लिए अधिकतम निम्नलिखित वाहन अनुमान्य है। नगर पंचायत के वार्ड पार्षद के लिए दो यांत्रिक दोपहिया/तिपहियाँ वाहन अथवा एक हल्का मोटर वाहन, नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद के लिए चार यांत्रिक दोपहिया/तिपहियाँ वाहन अथवा दो हल्का मोटर वाहन एवं नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के लिए चार यांत्रिक दोपहिया/ तिपहियाँ वाहन अथवा दो हल्का मोटर वाहन अनुमान्य होगा।

नगर परिषद् के वार्ड पार्षद के लिए दो यांत्रिक दोपहिया/तिपहियाँ वाहन अथवा एक हल्का मोटर वाहन, नगर परिषद् के उप मुख्य पार्षद के लिए आठ यांत्रिक दोपहिया/तिपहियाँ वाहन अथवा चार हल्का मोटर वाहन एवं नगर परिषद् के मुख्य पार्षद के लिए आठ यांत्रिक दोपहिया/तिपहियाँ वाहन अथवा चार हल्का मोटर वाहन अनुमान्य होगा।इसके साथ ही नगर निगम के वार्ड पार्षद के लिए दो यांत्रिक दोपहिया/तिपहियाँ वाहन अथवा एक हल्का मोटर वाहन, नगर निगम के उप मुख्य पार्षद के लिए सोलह यांत्रिक दोपहिया/तिपहियाँ वाहन अथवा आठ हल्का मोटर वाहन एवं नगर निगम के मुख्य पार्षद के लिए सोलह यांत्रिक दोपहिया/तिपहियाँ वाहन अथवा आठ हल्का मोटर वाहन अनुमान्य होगा। मतदान के दिन अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन क्षेत्र के भ्रमण के संबंध में उन्होंने बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी का यह अधिकार है कि वह मतदान के दिन अपने निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण कर यह देखें कि मतदान की प्रक्रिया सही ढ़ंग से चल रही है, ताकि उसके समर्थकों/मतदान अभिकर्ताओं को कोई परेशानी नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका आम निर्वाचन में पदों एवं प्रत्याशियों की संख्या अत्यधिक रहने एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से वाहनों के परिचालन पर स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावकारी नियंत्रण रखने की आवश्यकता के परिप्रेक्ष्य में, अभ्यर्थियों के लिए निम्नलिखित प्रकार से यांत्रिक वाहन का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी। नगर पंचायत के वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद के लिए चालक सहित एक यांत्रिक दोपहिया/तिपहियाँ वाहन/हल्का मोटर वाहन की अनुमान्य होगी। वहीं नगर परिषद् के वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद के लिए चालक सहित एक यांत्रिक दोपहिया/ तिपहियाँ वाहन/हल्का मोटर वाहन की अनुमान्य होगी। इसके साथ नगर निगम के वार्ड पार्षद के लिए चालक सहित एक यांत्रिक दोपहिया/तिपहियाँ वाहन/हल्का मोटर मोटर, उप मुख्य पार्षद के लिए चालक सहित दो यांत्रिक दोपहिया/तिपहियाँ वाहन/हल्का मोटर वाहन तथा मुख्य पार्षद के लिए चालक सहित दो यांत्रिक दोपहिया/तिपहियाँ वाहन/हल्का मोटर वाहन की अनुमान्य होगी।

उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’, उप निदेश, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार के साथ-साथ विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रनिक मीडिया हाउस के मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।