DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दरभंगा एयरपोर्ट के गुणवत्ता एवम सुख सुविधा पर प्रश्न चिन्ह, डिवीज़नल चैंबर* ऑफ़ कॉमर्स ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन

October 01, 2022
Dbg

29.09.2022 (दरभंगा) : डिवीज़नल चैंबर* ऑफ़ कॉमर्स ने दरभंगा हवाई अडडे को किसी खडयंत्र का शिकार बनाये जाने की अटकलों के बीच एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस वार्ता में चैंबर के अध्यक्ष अजय कुमार पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका, प्रधान सचिव सुशील कुमार जैन, सचिव अभिषेक चौधरी एवम कोषाध्यक्ष मुकेश खेतान उपस्थित थे। अध्यक्ष अजय कुमार पोद्दार ने विस्तार से बतलाया कि उड़ान योजना के तहत स्थापित सभी हवाई अड्डों में सर्वाधिक सफल हवाई अडडे के रूप में विकसित दरभंगा हवाई अडडे से शुरु के काल में यात्रियों की विशाल संख्या के कारण उड़ानों में वृधि करनी पड़ी। एक-एक उड़ान से शुरु होकर बंगलूरू और दिल्ली के लिए तीन तीन और मुंबई तथा कलकत्ता के लिए दो दो उड़ानें करनी पड़ी और इतनी अधिक उड़ानों के बाद भी प्रति विमान यहां से यात्रियों की औसत संख्या 160 बनी रही। यात्रियों की इतनी विशाल संख्या को देखकर इस क्षेत्र की जनता कहां तो विभिन्न जन सुविधाओं मे सुधार और विकास की मांग कर रही थी और कहां ना जाने किन कारणों से यहां से हर उड़ान में यात्री किराये में पटना के मुकाबले मनमाने ढंग से किराया बढ़ाकर यात्रियों को पटना से यात्रा के लिए विवश किया जाने लगा और इस नाम पर उड़ानों की संख्या को 20 उड़ान प्रति दिन से गिराकर 8 उड़ान पर ले आया गया।

पवन कुमार सुरेका ने बताया कि इस सन्दर्भ में सारी बातों का जिक्र करते हुए एक पत्र भारत के नागरिक एवम उड्डयन मन्त्री को लिखा गया है। लिखे गये पत्र में इस बात पर भी कड़ा विरोध जताया गया है कि जब दरभंगा और देवघर दोनों हवाई अड्डों को उड़ान योजना के अधीन ही स्थापित किया गया है तब इन दोनों अड्डों की गुणवत्ता एवम सुख सुविधा में इतना विभेद क्यों किया गया है। इस क्षेत्र की जनता इस भेद भाव का प्रबल विरोध करती है। चैंबर के उपाध्यक्ष कृश्नदेव सह ने बताया कि आने वाले समय में कुहासा से एक भी उड़ान रद्द नहीं हो इसकी समय से पहले ही समुचित व्यवस्था की जानी चाहिये। यहां से रात्रिकालीन सेवा भी प्रारंभ होनी चाहिये तथा वर्तमान अडडे पर तत्काल अच्छी क्वालिटी की पर्याप्त कुर्सी की व्यवस्था होनी चाहिये तथा टूटी हुई ट्रॉली सेवा से हटानी चाहिये। नये निर्मित टर्मिनल पर सर्व सुविधा सम्पन्न लाउंज की भी स्थापना होनी चाहिये। सुशील कुमार जैन ने दरभंगा हवाई अडडे के खिलाफ चल रहे किसी भी खड़यंत्र को अविलंब रोकने और दरभंगा से पुणे, सुरत, मद्रास, गुवाहाटी, जयपुर आदि शहरों के लिए भी शीघ्र उड़ान प्रारंभ करने की मांग की।

अभिषेक चौधरी एवम मुकेश खेतान ने दरभंगा के लिए सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाओं के साथ दरभंगा के अपने नये टर्मिनल भवन के शीघ्र निर्माण की मांग की। चैंबर ने यह भी जानकारी दी कि हमने उड्डयन मन्त्री से यह भी मांग की है कि दरभंगा से अन्य सेवा प्रदाता कम्पनियों यथा INDIGO, GO AIR, AIR INDIA आदि को उड़ान प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहित किया जाये ताकि SPICE JET की मनमानी पर अंकुश लगाया जाये। अगर इस ओर समुचित ध्यान नहीं दिया गया तो जनता कठोर कदम उठाने पर विचार करेगी। दरभंगा हवाई अड्डे के सम्बंध में जो पत्र चैंबर ने भारत सरकार के नागरिक एवम् उड्डयन मन्त्री को भेजा है उसकी प्रति दरभंगा के जन प्रतिनिधियों को भी भेजते हुए उनसे अनुरोध किया है कि वे भी इस मामले में इसके सर्वांगीण विकास और समस्याओं के निराकरण का अपने स्तर से प्रयास करें।

Excise Act के तहत दो को कारावास

October 01, 2022
Dbg

28.09.2022 (दरभंगा) : जिला अभियोजन कार्यालय, दरभंगा द्वारा अपने कन्विक्शन प्रतिवेदन में बताया गया है कि श्री संजीव कुमार सिंह, माननीय विशेष न्यायालय, उत्पाद कोर्ट संख्या - 02, दरभंगा द्वारा 28 सितम्बर 2022 को मनीगाछी थाना काण्ड संख्या - 158/2021, 30 (a) Excise Act के तहत मनीगाछी के नजरा बाबू टोल के दो अभियुक्त यथा - अशोक कुमार सिंह, पिता-हेम नारायण सिंह एवं राजेन्द्र कुमार सिंह, पिता-जय नारायण सिंह को 05-05 वर्ष का कारावास के साथ 01-01 लाख रूपये जुर्माना की सजा दी गयी है। उन्होंने अपने प्रतिवेदन में बताया कि उक्त अभियुक्तों द्वारा जुर्माना की राशि नहीं देने पर अतिरिक्त 06 माह का साधारण कारावास की सजा भुगतना पड़ेगा। इस मुकदमे के अभियोजन पदाधिकारी अपर विशेष लोक अभियोजक, उत्पाद, दरभंगा, संजय कुमार सिंह हैं।

02 अक्टूबर को संपूर्ण दरभंगा जिला क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक रहेगी

October 01, 2022
Dbg

27.09.2022 (दरभंगा) : 02 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को प्रतिवर्ष की भाँति निरामिष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सरकार द्वारा इस आशय का पत्र जारी किया गया है। उक्त अवसर पर 02 अक्टूबर 2022 को संपूर्ण दरभंगा जिला क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक रहेगी। डीएम राजीव रौशन ने नगर आयुक्त, दरभंगा सहित सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को 2 अक्टूबर को अपने-अपने क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में 02 अक्टूबर के 11:00 बजे पूर्वाह्न में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीरों पर सभी पदाधिकारी/कर्मियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। तत्पश्चात् लहेरियासराय टावर अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा।

आगामी त्योहारों को लेकर सड़कों की मरम्मति एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में बैठक आयोजित की गई

September 26, 2022
Dbg

26.09.2022 (पटना) : डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आगामी त्योहारों के अवसर पर सड़कों की मरम्मति एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। डीएम द्वारा सभी निर्माण एजेंसियों को पर्व-त्योहार के दौरान सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती करने तथा यातायात में अवरोधों को दूर करने का निर्देश दिया गया। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं के तहत कराये जा रहे निर्माण कार्य के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों एवं यातायात में अवरोध से दुर्घटना की संभावना और जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। आगामी पर्व-त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों का सपरिवार आवागमन होता है। अतः क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति और यातायात प्रबंधन अत्यावश्यक है। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि रोड की खुदाई से पर्व-त्योहार में दुर्घटना होने की संभावना रहती है।

उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निदेश दिया कि दिनांक 29.09.2022 से 07.10.2022 तक कोई नया निर्माण कार्य नहीं करेंगे। यदि कार्य किया जाता है तो संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/थाना कार्रवाई करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि छोटी पहाड़ी से शीतला मंदिर रोड, गुलजारबाग शेरशाह रोड, पटना म्यूजियम के पीछे का रास्ता, अदालतगंज तालाब के पास, स्वामीनंदन तिराहा, अनिसाबाद-एम्स रोड, गर्दनीबाग नई सरकारी आवास क्षेत्र, कंकड़बाग कॉलोनी मोड़, खजांची रोड से भद्र घट रोड एवं अन्य पथों पर गड्ढों की मरम्मती कर मोटरेबल बनाए। जहाँ कहीं पथ निर्माण विभाग या नमामि गंगे एवं अन्य एजेंसियों का कार्य हो रहा है, वहाँ संबंधित विभाग/संस्था का बोर्ड/बैनर लगा रहे ताकि पता चले कि किस विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है।

बैठक में डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था, नगर दंडाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर/पटना सिटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सदर/पटना सिटी, पथ निर्माण विभाग, पुल निर्माण विभाग, बुडको के कार्यपालक अभियंतागण, गेल के प्रतिनिधि, पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के परियोजना निदेशक,पटना नगर निगम के विभिन्न अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

आईटी पार्क का जल्द होगा उद्घाटन – सांसद

September 26, 2022
Dbg

25.09.2022 (दरभंगा) : केंद्र सरकार की योजना से दरभंगा में नवनिर्मित एसटीपीआई (आईटी पार्क) का जल्द होगा उद्घाटन। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने उक्त बातें आईटी पार्क निरीक्षण के दौरान कहे। सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने एसटीपीआई के डायरेक्टर राजीव रंजन, एनपीसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर कौशल किशोर एवं साइट इंजीनियर विजय कुमार के साथ दरभंगा में बन रहे बिहार के दूसरे आईटी पार्क का निरीक्षण किए, इस दौरान केवटी के विधायक डॉ मुरारी मोहन झा भी मौजूद थे। इस दौरान सांसद ने इसके निर्माण एवं उद्घाटन को लेकर कई दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान के मंत्र को चरितार्थ करते हुए दरभंगा में आईटी पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। उनके ही कार्यकाल में इस आईटी पार्क का जमीन रजिस्ट्री एवं निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था और अब जल्द ही यह क्रियाशील भी हो जाएगा। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) द्वारा 09 करोड़ 90 लाख 16 हजार रुपए की लागत से 02 एकड़ भूमि पर 16 हजार 171 स्क्वायर फीट में बन रहे इस आईटी पार्क निर्माण हेतु वह कई बार विभागीय केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर चुके है। उन्होंने कहा की इस आईटी पार्क से मुख्यतः सॉफ्टवेयर कंट्रोल कार्य, कॉरपोरेट सेक्टर को इंटरनेट उपलब्ध कराना, बीपीओ का संचालन, नए स्टार्ट अप का प्रमोशन एवं वर्क प्लेस मुहैया कराने सहित कई सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। आईटी पार्क के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्टार्टअप इंडिया के तहत उद्यमकर्ता को बढ़ावा मिलेगा, जिससे मिथिला के युवा वर्ग विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस इस केन्द्र के माध्यम से युवा अपनी दक्षता को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, बीसीए, एमसीए व आईटीआई संस्थान से पढ़ाई करने वाले बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा। उनके लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के द्वारा खुलेंगे और इस आधुनिक आईटी पार्क का निर्माण हो जाने से यहां डेटा कम्युनिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी, जिससे बड़ी-बड़ी आईटी कंपनियां अपना ऑफिस यहां खोल सकेंगी, साथ ही आईटी पार्क से इनक्यूबेटर्स को बढ़ावा मिलेगा और नए स्टार्टअप खोलने वाले इच्छुक लोगों को मदद मिलेगा। मौका पर बोलते हुए केवटी विधायक मुरारी मोहन झा ने दरभंगा में ऐतिहासिक बिहार के दूसरे आईटी पार्क के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं स्थानीय सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर को धन्यवाद दिए। उन्होंने कहा कि इसके प्रारंभ हो जाने से स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओं युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।