DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

एयरपोर्ट के विकास, विस्तार एवं यात्री सुविधा से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गयी

November 13, 2022
Dbg

07.11.2022 (दरभंगा) : दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन सह स्थानीय सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा एयरपोर्ट के निदेशक मनीष कुमार, डीजीएम चांदना जी, एजीएम सत्येंद्र झा सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ एयरपोर्ट के विकास, विस्तार एवं यात्री सुविधा से जुड़े विभिन्न कार्यों का समीक्षा किए। बैठक के क्रम में उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ईस्टर्न रीजन के आरईडी मनोज गंगल से भी दूरभाष पर भी बात की। इस दौरान सांसद डॉ ठाकुर ने मुख्य रूप से एयरपोर्ट पर वर्तमान टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार एवं नए टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण, 78 एकड़ भूमि का जल्द अधिग्रहण, दरभंगा एयरपोर्ट से विभिन्न स्थानों के लिए उड़ान प्रारंभ करने, रनवे कार्य पूर्ण करने,डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम लगाने, सुरक्षा दृष्टिकोण को देखते हुए चहारदीवारी ऊँचीकरण, नील गाय एवं अन्य जंगली पशु हटाने, सीसीटीवी कैमरा लगाने,रनवे पर विजिबिलिटी यंत्र लगाने सहित यात्री सुविधा बढ़ाने पर चर्चा किया। उन्होंने कहा की दरभंगा एयरपोर्ट पर आधारभूत संरचना के विकास हेतु 78 एकड़ जमीन का हस्तांतरण होना था, अधिकारियों द्वारा उन्हें जानकारी दिया गया की प्रथम फेज में 24 एकड़ जमीन का हस्तांतरण जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हस्तांतरण के पश्चात विकास एवं विस्तार कार्यों में तेजी आएगी।

सांसद ने कहा कि मिथिला के किसानों की बेहतरी को मद्देनजर रखते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा दरभंगा एयरपोर्ट को कृषि उड़ान योजना में भी शामिल किया गया है। जिससे आने वाले दिनों में लीची सहित अन्य कृषि उत्पादों को आसानी से अधिक से अधिक निर्यात किया जा सकेगा और कृषकों को टैक्सेशन में भी लाभ मिलेगा। 36 करोड़ की लागत से 2.4 एकड़ भूमि पर बनने वाले प्रीफैब टर्मिनल बिल्डिंग बनाने को भी स्वीकृति मिल चुका है और जल्द ही यह कार्य प्रारंभ हो जाएगा, इसके अलावा रनवे का कार्य भी पुनः प्रारंभ हो गया है। नए टर्मिनल बिल्डिंग बन जाने से यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा ठंड के मौसम में कुहासा के कारण फ्लाइट उड़ान में व्यवधान उत्पन्न न हो इसको लेकर पूर्व में ही रनवे लाइटिंग सिस्टम सहित अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश अधिकारियों दिया ताकि निर्बाध रूप से विमान परिचालन हो सके। सांसद ने जानकारी देते हुए कहा की दरभंगा से गुहावटी के बीच सीधी उड़ान सेवा अगले साल मार्च से प्रारंभ हो जाएगा। बिहार में वैट कम करने के लिए विभागीय स्तर पर बिहार सरकार से बात करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की राज्य सरकार द्वारा अधिक वैट वसूलने के कारण विमान परिचालन करने वाली कम्पनी यात्री किराया घटाने में असमर्थ साबित हो रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। बिहार सरकार द्वारा 78 एकड़ जमीन देने में विलंब होने के कारण एयरपोर्ट का विकास कार्य अवरूद्ध हो रहा है। उन्होंने फैंसिंग, नीलगाय सहित अन्य जंगली जानवर हटाने का कार्य को मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश दिए। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि प्रवेश द्वार पर निर्मित मल्टी सेल बॉक्स कल्वर्ट का प्रारंभ होने से यात्री को आने जाने में काफी सहूलियत हो रहा है। वहीं एयरपोर्ट के लिए वहां पार्किंग की व्यवस्था हो जाने से यात्रियों को जाम की समस्या से निजात मिल गया है।

दुष्कर्म मामले में गुड्डू झा को आजीवन कारावास

November 05, 2022
04.11.2022 (दरभंगा) : श्री विनय शंकर, विशेष न्याधीश (पोक्सो एक्ट), के न्यायालय द्वारा एक नाबालिग के दुष्कर्म मामले में दोषी पाते हुए जिले के एक गाँव निवासी आरोपित गुड्डू झा को आजीवन सश्रम कारावास व 50 हज़ार रूपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। उक्त राशि नहीं देने पर छः माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इस घटना के बारे में बयाया जाता है की तीन अगस्त 2020 को ढाई साल की मासूम अपने घर के बाहर बहनो के साथ खेल रही थी तभी गुड्डू झा ने पीड़िता को बाइक पर बिठा कर ले गया। जब पीड़िता की माँ बच्ची को खोजने निकली तो वह पूल के पास बेहोश मिली। बच्ची को DMCH इलाज के लिए ले जाया गया। दिनांक 04.08.2020 को FIR दर्ज की गयी। आरोप पत्र समर्पित होने के बाद अभियुक्त गुड्डू झा के विरुद्ध धारा 376 ए बी भा.द.वि. एवं 06 पोक्सो एक्ट में आरोप गठन किया गया। न्यायालय ने पीड़िता के पुनर्वास हेतु 10 लाख रूपए का भुगतान DLSA को करने का निर्देश दिया है। सरकार की ओर से अभियोजन का संचालन डॉ. विजय कुमार पराजित, विशेष लोक अभियोजक, (पोक्सो एक्ट) ने किया।

MSU का सत्याग्रह

November 05, 2022
Dbg

04.11.2022 (दरभंगा) : बहादुरपुर प्रखंड के डरहार में डायरिया फैलने के विरोध में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नेतृत्व में बंबईया चौक पर आयोजित सत्याग्रह के दूसरे दिन अपनी मांगों को लेकर बैठे रहे। विरोध को देखते हुए सदर एसडीपीओ अमित कुमार के द्वारा सकारात्मक पहल कर जल संसाधन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय में डायरिया प्रभावित गोविंदपुर, डरहार हरिपट्टी एवं नहर के किनारे स्थित अलग अलग मुहल्ले में ठहरे हुए प्रदूषित जल को जहां जहां पर रोककर बाधित किया गया था उसकी निकासी करने के लिए जेसीबी एवं अन्य कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। वहीं पर ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव का छिड़काव आदि की व्यवस्था भी की गई है। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के दरभंगा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने मांग रखते हुए कहा कि इस मानव जनित फैली महामारी में संलिप्त व्यक्ति पर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित हो। वही मौके पर उपस्थित संगठन के जिला कोषाध्यक्ष नीरज भारद्वाज ने बहादुरपुर सीएचसी प्रबंधक को धन्यवाद कहते हुए बताया कि पिछले 25 दिनों से मेडिकल टीम की सकारात्मक प्रयास से कई गंभीर मरीज की जान बचाने का प्रयास किया गया है, और वर्तमान में अभी भी कई डायरिया से ग्रसित लोग बेड पर भी परे हुए हैं। यह बीमारी कोई और भयानक रूप ना ले ले इसके लिए प्रशासन के द्वारा ठोस सकारात्मक पहल की आवश्यकता है। वही मौके पर सामुदायिक केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक संजय पासवान ने सत्याग्रहयों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। इस मौके पर यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य सागर नवदीया, अमित ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, राज पासवान, अभिषेक बसकटिया, अविनाश सहनी, भरत महापात्रा सहित कई लोग मौजूद थे।

माइंड फेस्ट का आयोजन किया गया

November 05, 2022
Dbg

04.11.2022 (दरभंगा) : रुद्र सावित्री फाउंडेशन के तत्वावधान में 03-04 नवंबर 2022 को दरभंगा जिला के नेहरू ऑडिटरियम मे दरभंगा माइंड फेस्ट का आयोजन किया गया, जिसके विभिन्न विधा यथा- क्रॉस वर्ड, जनरल क्विज, इंडियन क्विज, स्पेलिंग बी, क्रिएटिव राइटिंग, मेन्टल एबिलिटी टेस्ट एवं पेंटिंग में दरभंगा जिला के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 2000 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।

समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे मंत्री, जल संसाधन विभाग सह सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार, संजय कुमार झा, विशिष्ट अतिथि के रूप मे विवेक कुमार सिंह, विकास आयुक्त, बिहार, मनीष कुमार, आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा, राहुल कुमार, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका, बिहार, अरविन्द वर्मा, जिलाधिकारी, मधुबनी, योगेंद्र सिंह, जिलाधिकारी समस्तीपुर,एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष- सह- जिलाधिकारी, दरभंगा, राजीव रौशन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे बच्चों को पुरस्कार वितरण करते हुए अपने सम्बोधन मे मंत्री संजय कुमार झा ने बच्चो को इस प्रकार के आयोजन से उन्हें जीवन में होनेवाली उपलब्धि के बारे में बताया और आयोजन समिति एवं विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से दरभंगा जिला के युवाओं का सर्वांगीण विकास होगा और उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सुविधा होगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। क्रॉस वर्ड मे प्रथम स्थान पंकज कुमार, शुभम कुमार एवं आदित्य राज को प्राप्त हुआ, जबकि दूसरा स्थान उन्नति सौम्या झा, नितेश आनंद एवं अलोक कुमार गिरी को प्राप्त हुआ। अनुराग झा, आयुष चौधरी और स्वपनल्ली थियम कॉले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जेनरल क्विज में प्रथम स्थान अरमान कर्ण, दिग्विजय प्रधान व इशान आनंद ने प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर आयुष कुमार, अदनान खालिद एवं अनुराग झा रहे। मोनम सिंह, सोनम सिंह एवं अभिषेक अम्बर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंडिया क्विज में प्रथम स्थान पर मोनम सिंह, सोनम सिंह एवं अभिषेक अम्बर रहे। आदित्य कुमार झा, हर्षित कुमार एवं शुभम कुमार झा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तीसरे स्थान पर आयुष कुमार, अदनान खालिद व अनुराग झा रहे। स्पेलिंग बी अंग्रेजी (क्लास 6 से 8) में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी, दूसरे स्थान पर सरस्वती एवं तीसरे स्थान पर चंचल कुमारी रहीं। स्पेलिंग बी अंग्रेजी (क्लास 9 से 12) में प्रथम स्थान अक्षय वैश्या, दूसरा स्थान ज्योति भारती एवं तीसरा स्थान अरमान कर्ण ने प्राप्त किया। *स्पेलिंग बी हिंदी (क्लास 9 से 12) प्रतियोगिता में विवेक राज ने प्रथम स्थान, प्रिया राज ने दूसरा स्थान एवं ज्योति भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।* स्पेलिंग बी हिंदी (क्लास 6 से 8) में प्रथम स्थान - लक्ष्मी, दूसरा स्थान चंचल कुमारी एवं तीसरा स्थान - हैप्पी राज ने प्राप्त किया। क्रिएटिव राइटिंग हिंदी (क्लास 6 से 8) में प्रथम स्थान चंचल कुमारी, दूसरा स्थान वैभव झा एवं तीसरा स्थान कुमारी आकांक्षा ने प्राप्त किया। क्रिएटिव राइटिंग अंग्रेजी (क्लास 6 से 8) में प्रथम स्थान स्नेहा राज, दूसरा स्थान चंचल कुमारी व तीसरा स्थान आदिति रंजन ने प्राप्त किया।

क्रिएटिव राइटिंग अंग्रेजी (क्लास 9 से 12) में प्रथम स्थान आयुष कुमार, दूसरा स्थान तृषा श्रीवास्तव एवं तीसरा स्थान श्रेया ने प्राप्त किया। मेन्टल एबिलिटी टेस्ट (क्लास 6 से 8) में प्रथम स्थान निलेश नमन, दूसरा स्थान सक्षम आचार्य व तीसरा स्थान कुमार श्रीवंश ने प्राप्त किया। मेन्टल एबिलिटी टेस्ट (क्लास 9 से 12) में प्रथम स्थान राधा रमन, दूसरा स्थान प्रत्युश कुमार झा एवं तीसरा स्थान शिवम् कुमार ने प्राप्त किया। पेंटिंग (क्लास 6 से 8) में प्रथम स्थान आँचल कुमारी, दूसरा स्थान अंतरीप दास व तीसरा स्थान जिया कुमारी ने प्राप्त किया। पेंटिंग (क्लास 9 से 12) में प्रथम स्थान अतुल कुमार शर्मा, दूसरा स्थान इशान आनंद व तीसरा स्थान श्रवण कुमार ने प्राप्त किया।* क्लॉथ पेंटिंग में प्रथम स्थान मंजीत कुमार मुखिया, दूसरा स्थान सोमनाथ कुमार व तीसरा स्थान कृति कुमारी ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विशाल गौरव, जीतेन्द्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह के अतिरिक्त आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारियों सतत प्रयास से प्रतियोगिता का सफल संचालन सम्भव हुआ।

जीविका स्वास्थ्य सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया गया, बिचौलियों के गोरखधंधे होंगे बंद

November 05, 2022
Dbg

03.11.2022 (दरभंगा) : दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डी.एम.सी.एच अधीक्षक डॉ. हरिशंकर मिश्रा एवं जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) डॉ. ऋचा गार्गी द्वारा संयुक्त रूप से जीविका स्वास्थ्य सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया गया। उक्त अवसर पर आगंतुक अतिथियों का कावेरी जीविका महिला संकुल संघ की दीदीयों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर अधीक्षक ने बताया कि जीविका की यह एक अच्छी पहल है, इसके माध्यम से गरीब परिवारों को आवश्यक जानकारी एवं उन्हें बिचौलियों से दूर रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डी.एम.सी.एच में बिचौलियें बहुत सक्रिय हैं, जानकारी के अभाव वाले रोगियों को जाँच व प्राइवेट डॉक्टर, अस्पताल आदि के नाम पर बरगलाकर उनका फ़ायदा उठाते हैं। उन्होंने कहा कि अब जीविका के स्वास्थ्य सहायता केन्द्र की मदद से इन बिचौलियों के गोरखधंधे बंद हो जायेंगे। गौरतलब है कि डी.एम.सी.एच में इलाज करवाने के लिए दरभंगा से ही नहीं आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। सहायता केन्द्र के खुलने से दूर दराज से इलाज के लिए आने वाले लोग व जानकारी के अभाव में भटकने वाले मरीजों को सहायता मिलने से उनकी परेशानी कम होगी। जीविका के द्वारा हेल्प डेस्क काउंटर पर दो शिफ्ट में सुबह 6.00 बजे से 2.00 बजे तक एवं 2.00 बजे से रात 10.00 बजे तक जीविका स्वास्थ्य मित्र मौजूद रहेगी, जो ईलाज कराने में मदद करेगी।

वहीं जिला परियोजना प्रबंधक ऋचा गार्गी ने हेल्प डेस्क हेतु मोबाइल न. - 7488789437 जारी करते हुए बताया कि जीविका स्वास्थ्य मित्र अस्पताल में मरीजों का रजिस्ट्रेशन कराने, डॉक्टरों से जाँच करवाने, पैथोलॉजी जाँच, भर्ती करवाने, पुनः लाभार्थियों के आने में सहयोग करेगी, जिससे मरीजों को होनेवाली परेशानी कम हो सके। जीविका के प्रबंधक, स्वास्थ्य एवं पोषण संतोष कुमार ने बताया कि हेल्प डेस्क के लिए जीविका स्वास्थ्य मित्र का चयन जीविका समूह से जुड़ी दीदियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के बीच से चयन प्रक्रिया के तहत किया गया है। बहुत जल्द ही इनका एम्स, पटना में 2 दिन का प्रशिक्षण कराया जाएगा, जिसमें उन्हें अलग अलग विभागों से संबंधित बुनियादी जानकारी दी जायेगी। संचार प्रबंधक राजा सागर ने बताया कि जीवका के इस काउंटर पर कोई भी मरीज या उनके स्वजन डी.एम.सी.एच के किसी भी विभाग और वार्ड की जानकारी ले सकते हैं। स्वास्थ मित्र उपचार की आसन रहें बतायेंगी, कौन से मरीज को कौन से विभाग या वार्ड में इलाज के लिए जाना है, ये भी बतायेंगी साथ ही मरीजों को किस रोग के लिए किन चिकित्सकों से किन स्थान पर मिलना है। अगर कोई मरीज या स्वजन पैथोलॉजिकल एवं रेडियोलॉजिकल जाँच घर और दवाओं के लिए भटक रहा है, तो जीविका दीदी ओपीडी के मरीजों की खोजबीन कर ऑन द स्पॉट भी सहायता करेंगी। अब ओपीडी के किसी भी मरीजों को किसी उपचार के लिए भटकने नहीं दिया जायेगा।

मौके पर PCI क्षेत्रीय कार्यक्रम अधिकार मधुकर दास, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सदर मो सिकंदरे आजम, युवा पेशवर स्वास्थ्य एवं पोषण सुश्री लवली कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक सुजाता आनंद, श्रीदेव सिंह कमल, सामुदियक समन्वयक ज्योति कुमारी, सोनी कुमारी,अंकिता कुमारी, मास्टर रिसोर्स पर्सन स्वास्थ्य एवं पोषण बबिता कुमारी,जीविका स्वास्थ्य मित्र – कुमारी मित्तल, मनिला कुमारी, कावेरी जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष सोनी देवी, कोषाध्यक्ष आशा देवी इत्यदि उपस्थित थीं।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।