DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

पक्षियों के लिए कुछ पानी रखें, हीट वेभ के पूर्वानुमान को लेकर समुचित तैयारी को लेकर बैठक की गई

March 24, 2023
Dbg

23.03.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा हीट वेभ के पूर्वानुमान को लेकर समुचित तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि वर्तमान वर्ष में देश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। सामान्यतः 45 डिग्री से ऊपर तापमान होने पर हीट वेभ की संभावना बढ़ जाती है। 47 डिग्री से अधिक तापमान भीषण हीट वेभ का सूचक होता है। वही सामान्य तापमान से 5 डिग्री ऊपर विचलन होने पर हीट वेभ माना जाता है।

हीट वेभ की संभावना को देखते हुए अग्नि शमन को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि बेनीपुर में दो, बिरौल में 03, दरभंगा सदर में 05, शकतपुर तारडीह में एक, जाले में एक, केवटी में एक, बहेड़ा थाना में एक, सिमरी थाना में एक, लहेरियासराय थाना में एक, घनश्यामपुर थाना में एक अग्निशमन वाहन तैनात है। डीएम ने सभी वाहन में इंधन एवं पानी भरकर रखने के निर्देश दिए। जिला अग्निशमन के कंट्रोल रूम का नंबर-06272-222707 है, वही बीएसएनल एवं जिओ से 101 नंबर पर डायल किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी में एक, मनिगाछी में एक, कुशेश्वरस्थान पश्चिमी में एक एवं मखाना अनुसंधान केंद्र में एक अग्निशमन वाहन, 01 अप्रैल से तैनात रखने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ सब सेंटर को सक्रिय रखने तथा चलंत चिकित्सा दल को 01 अप्रैल से तैयार रखने का निर्देश दिया गया।

हीट वेभ से पीड़ित व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कैसे किया जाए इसका प्रशिक्षण सभी चिकित्सकों को दिलवाने का निर्देश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी को वाहन के ऊपर यात्री नहीं बैठे, साथ ही सवारी बस के अंदर निर्धारित सीट से अधिक सवारी न रहें, यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। शिक्षा विभाग को 01 अप्रैल से 6:00 बजे पूर्वाह्न से 11:00 तक विद्यालय चलवाने, सभी विद्यालय में ओआरएस पेयजल एवं पंखा की व्यवस्था करने, विद्यार्थियों को टोपी या रुमाल सर पर डाल कर आने जाने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सभी नल जल योजना को चालू रखने तथा हीट वेभ के दौरान क्या करें, क्या न करें का प्रचार-प्रसार मुखिया जी एवं वार्ड पार्षद के माध्यम से करवाने के निर्देश दिए गए। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्र चलाने के निर्देश दिए गए। कोई भी बच्चा खाली पेट न आए, खाली पेट न सोए, रात्रि में कुछ मीठा भोजन उन्हें कराया जाए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि यदि आंगनबाड़ी केंद्र पर पंखा चलते नहीं पाया जाएगा तो वहां के सेविका को चयन मुक्त कर दिया जाएगा। इसे महिला पर्यवेक्षिका को यह सुनिश्चित कराने की जिम्मेवारी दी गई है की, लापरवाही पाए जाने पर महिला पर्यवेक्षिका एवं संबंधित सीडीपीओ भी जिम्मेवार माने जाएंगे, तथा कार्रवाई के भागी होंगी। मनरेगा के तहत पूर्वाह्न 6:00 बजे से 11:00 बजे एवं अपराह्न 3:30 बजे से 6:30 बजे तक ही कार्य कराया जाएगा। उनके कार्यस्थल पर पेयजल की व्यवस्था और अस्थाई शेड की व्यवस्था की जाए। कार्यरत श्रमिक अपने सर पर गमछा या कोई वस्त्र रखकर काम ही करें।

जिला पशुपालन पदाधिकारी को पशु, पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था गड्ढा खोदवा कर करने तथा बीमार पशुओं के लिए चिकित्सा दल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि आम लोगों से अपील है कि इस दौरान अपने छत पर भी पक्षियों के लिए कुछ पानी रखें। पीएचइडी विभाग को सभी चापाकल दुरुस्त कर लेने के निर्देश दिए गए तथा जिन पंचायतों में भू-जल स्तर ज्यादा नीचे चला गया है, वहां के लिए पूर्व से तैयार रहने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी ने बताया कि वर्तमान में भू-जल स्तर ठीक है लेकिन कुछ पंचायतों में यह नीचे है। बिजली विभाग को वर्ग कक्षा चलते समय बिजली नहीं काटने का निर्देश दिया गया। श्रम अधीक्षक को कारखाने व ईट भट्ठा में कार्यरत श्रमिकों के लिए पेयजल और ओ आर एस की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। नगर निगम को स्थानीय व्यापारिक संगठन के सहयोग से प्रमुख स्थलों पर कूलर वाला प्याऊ लगवाने के निर्देश दिए गए।

सभी अंचलाधिकारीयों को अपने-अपने क्षेत्र में गैस गोदाम, विस्फोटक निर्माण स्थल, पेट्रोल पम्प का सर्वे कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्हें अग्निकांड के पीड़ितों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा का भुगतान कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि लोगों के बीच प्रचार किया जाए कि गर्मी के दौरान यथासंभव सर ढक कर ही धूप में निकले तथा शरीर में जल की कमी न होने दें। लू लगने पर ठंडे स्थल पर पीड़ित को ले जाएं, उनके कपड़े ढीले करें ओआरएस का घोल दिया जाए यदि सुधार न दिखे तो नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जाए।

बैठक में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, सहायक समाहर्ता सूर्य प्रताप सिंह, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, डीआरडीए निदेशक राहुल कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहायक, श्रम अधीक्षक राकेश रंजन, एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चैती छठ, रामनवमी एवं रमजान को लेकर हुई बैठक

March 24, 2023
Dbg

23.03.2023 (दरभंगा) : बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबाहनी की अध्यक्षता में चैती छठ, रामनवमी एवं रमजान के दौरान विधि व्यवस्था संधारित करने को लेकर सभी प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला दंडाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, बिहार सरकार, चैतन्य प्रसाद ने बताया कि 22 मार्च से चैती नवरात्र प्रारंभ हो गया है। 31 मार्च को दशमी एवं रमजान का जुम्मा का नवाज दोनों पड़ रहा है। इसके साथ ही 25 मार्च को नहाय खाय से चैती छठ व्रत प्रारंभ हो रहा है। 26 को खरना, 27 को संध्या अर्घ्य एवं 28 को प्रातः अर्घ्य दिया जाना है। इनको लेकर विधि व्यवस्था की तैयारी कर ली जाए।

अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा सुनील कुमार ने बताया कि इन त्यौहार के मद्देनजर थाना, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक कर ली जाए। पूर्व के विवादित स्थलों को चिन्हित कर लिया जाए, यह बिना अनुज्ञप्ति का एक भी जुलूस न निकले, अश्लील एवं भड़काऊ गाने पर प्रतिबंध रहेगा, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले एवं विद्वेष उत्पन्न करने वाले कार्टून पर प्रतिबंध रहेगा। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाए। रामनवमी के जुलूस में धारदार हथियारों पर अंकुश लगाया जाए, बैठक में बताया गया कि चैती छठ दरभंगा में प्रतिमाएं बैठाई जाती है, अभी से ही फ्लैग मार्च करवाने, सीआरपीसी की धारा 107 के तहत कार्रवाई, हथियार जमा करवाने, पुराने मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सोशल मीडिया की निगरानी वरीय पुलिस अधीक्षक के स्तर पर करने का निर्देश दिया गया। सभी जिला में जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखने, व्हाट्सएप ग्रुप पर नजर रखने, जुलूस के रूट में परिवर्तन न करने के निर्देश दिए गए। रात्रि गश्ती के दौरान होटल की जाँच तथा सभी हॉस्टल पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि नए जुलूस के लिए आवेदन मिलता है तो, अच्छी तरह से रूट का सत्यापन करा लिया जाए। निर्धारित रूट से अलग होकर यदि जुलूस निकलती है या बीच में रास्ता बदलती है तो लाइसेंसधारी पर इसकी जवाबदेही तय की जाए। जुलूस के पहले बीच में एवं अंत में पुलिस बल गश्ती करें और सिपाही इसकी वीडियोग्राफी भी करता रहे।

बैठक में दरभंगा एनआईसी से आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा, मनीष कुमार, डीएम राजीव रौशन, वएसएसपी अवकाश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय, वरीय पदाधिकारी गौरव शंकर एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

बिहार दिवस समारोह 2023

March 24, 2023
Dbg

22.03.2023 (दरभंगा) : लहेरियासराय औडिटोरियम में बिहार दिवस समारोह 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार, ललित कुमार यादव एवं मंत्री समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार, मदन साहनी, नगर विधायक संजय सरावगी, डीएम राजीव रौशन के द्वारा किया गया। डीएम द्वारा बिहार की गरिमामई इतिहास का चित्रण करते हुए आगत अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्होंने बिहार के गौरवमई इतिहास से लोगों को अवगत कराया और बताया कि सम्राट अशोक ने बिहार का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया। मंत्री ललित कुमार यादव ने बिहार दिवस आयोजन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और बताया कि 22 मार्च को ही बंगाल से बिहार अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बना था उन्होंने बिहार के गरिमामयी इतिहास एवं इसके संस्कृति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिहार महात्मा बुद्ध की कर्मस्थली एवं महावीर की जन्मस्थली रही है। आज बिहार दिवस मनाया जा रहा है यह बिहार वासियों के लिए गौरव का क्षण है। मंत्री समाज कल्याण विभाग द्वारा बिहार के गरिमामई इतिहास एवं अनुकरणीय संस्कृति से लोगों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार की स्थापना 1912 को हुई है लेकिन इसका इतिहास सदियों पुराना रहा है बिहार और बिहार के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना स्थान बनाया है और अपनी पहचान कायम की है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा स्वास्थ, शिक्षा, सड़क, बिजली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं इसके साथ ही समाज से बाल विवाह दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के उन्मूलन एवं नशा मुक्त बिहार बनाने तथा पर्यावरण के दिशा में जल- जीवन- हरियाली योजना प्रारंभ करने का उल्लेखनीय कार्य किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को आरक्षण प्रदान कर उन्होंने महिला सशक्तिकरण कर गांधी जी के सपनों को साकार किया है। उन्होंने बिहार के गौरव को और मजबूती प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने बिहार के युवा पीढ़ी को बिहार के गौरव गाथा को समझने की आवश्यकता बतायी। नगर विधायक, संजय सरावगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार दिवस समारोह की शुरुआत वर्ष 2010 से हुई यह पूरे बिहार में मनाया जाने लगा दरभंगा में भी जिला स्थापना समारोह का आयोजन प्रारंभ किया गया इससे जिले के विकास को बल मिलता है। बिहार आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा बिहार और दरभंगा का उत्तरोत्तर विकास होता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान दरभंगा जिला के स्वतंत्रता सेनानी जगदीश प्रसाद एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले, अपने कार्यालय में अच्छे कार्य करने वाले तथा मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 13 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राम बाबू झा, रचना झा, कला जत्था मोहित खंडेलवाल, माउंट समर कन्वेंट स्कूल के साथ-साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर नगर आयुक्त व अपर समाहर्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

दरभंगा एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार पर हुई चर्चा

March 24, 2023
Dbg

22.03.2023 (दरभंगा) : सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने नई दिल्ली में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार से मुलाकात कर दरभंगा एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार पर चर्चा किए। बैठक के पश्चात सांसद डॉ ठाकुर ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मिथिला के करोड़ों लोगों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी उड़ान योजना के अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट को प्रारंभ किया गया था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रथम फेज में इस एयरपोर्ट के विकास के लिए स्वीकृत 119.40 करोड़ में से 104 करोड़ रुपया खर्च किया जा चूका है। जिसमे रनवे, टैक्सी ट्रैक, एप्रन सहित अन्य संबद्ध कार्यों के सुदृढ़ीकरण पर 64.61 करोड़, ग्राउंड लाइटिंग पर 5.50 करोड़, आरडबल्यूवाई शोल्डर्स, रेसा और वीएफआर से आईएफआर एवं ब्लास्ट पैड पर 13.35 करोड़, सीसीआर भवन निर्माण पर पौने एक करोड़, आईटीबी के विस्तार पर 34.34 करोड़, डिस्पर्सल एरिया से टर्मिनल बिल्डिंग तक कनेक्टिंग रोड पर 5.76 करोड़,टर्मिनल भवन निर्माण पर 7.62 करोड़, विविध सिविल कार्य पर 1.92 करोड़, कूलिंग पिट निर्माण पर 26 लाख, वीआईपी कक्ष एवं एएआई कार्यालय पर 14 लाख, विविध विद्युत कार्य पर 3.8 करोड़ शामिल है।

सांसद ने कहा कि आने वाले दिनों में दरभंगा हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अनुरूप सिविल एनक्लेव को विकसित करने हेतु मोदी सरकार 916.85 करोड़ रूपया खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने भारतीय वायु सेना से लीज पर प्राप्त 2.3 एकड़ भूमि पर सिविल एनक्लेव का निर्माण किया है वहीं 2.42 एकड़ भूमि पर 36 करोड़ की लागत से नए टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण भी जारी है। कम दृश्यता में उड़ानों की रद्दीकरण कम करने हेतु नव हस्तांतरित 23.75 एकड़ भूमि पर कैट II लाइटिंग प्रणाली लगाया जाना है वहीं 54.65 एकड़ भूमि पर स्थाई टर्मिनल बिल्डिंग, 6 बे एप्रन , आवासीय क्वार्टर, कार पार्किंग, सड़क इत्यादि प्रस्तावित सभी कार्यों का योजना तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष खराब मौसम के कारण कुछ उड़ान रद्द हुआ है, परंतु इस दौरान सभी यात्रियों को उचित घोषणाओं के साथ सहायता प्रदान की गई, जिसमे रद्दीकरण रिफंड, पुनर्निर्धारण और होटल आवास शामिल है।

सांसद ने कहा कि वर्तमान में 45 वर्गमीटर क्षेत्रफल में सात लाख रुपया से कार्गो ढांचा का निर्माण किया गया है, जिससे वर्ष 2021-22 में 36 टन एवं 2022-23 में 220 टन लीची का निर्यात किया गया जा चुका है। बिहार सरकार द्वारा दरभंगा एयरपोर्ट के विकास और विस्तार हेतु जमीन नहीं उपलब्ध कराने के कारण आज तक इसका विकास और विस्तार बाधित था, जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं एयर टरबाइन फ्यूल पर बिहार सरकार द्वारा अधिक वैट वसूलने के कारण उड़ान कंपनी यात्रियों को सस्ते दर पर टिकट उपलब्ध नही करा पा रही है। परंतु बीते दिनों राज्य द्वारा जमीन उपलब्ध करा देने बाद इस एयरपोर्ट का विकास अब तेज गति से होगा। उन्होंने कहा की वह दरभंगा एयरपोर्ट के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कई बार केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित एएआई के सभी वरिष्ठ अधिकारी से मिल चुके हैं। सांसद ने कहा कि आने वाले दिनों में इस एयरपोर्ट पर सभी निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यहां के लोगों को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जैसा सुविधा प्राप्त होगा।

सभी सरकारी चापाकल को दुरुस्त रखने का निर्णय लिया गया है

March 15, 2023
Dbg

15.03.2023 (दरभंगा) : बाढ़ व पर्याप्त वर्षा के अभाव में आने वाले गर्मी के महीनों में भू- जलस्तर का गिरना संभावित है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा स्वत: संज्ञान लेकर जिले के सभी सरकारी चापाकल को दुरुस्त रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि भू जलस्तर गिरने पर जब निजी चापाकलों से पानी निकलने में कठिनाई होने लगे तो सरकारी चापाकल उपलब्ध रहे। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इसी कड़ी में दरभंगा समाहरणालय परिसर अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार के समीप से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने सभी प्रखंडों के लिए एक-एक एवं दरभंगा शहरी क्षेत्र के लिए तीन चलंत चापाकल मरम्मति दल आवश्यक उपकरण एवं सामग्री के साथ रवाना किया। डीएम राजीव रौशन ने इन 21 चलंत चापाकल मरम्मति दल को हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों/ शहरी क्षेत्र के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी सरकारी चापाकल खराब या बंद है और उसकी मरम्मति की आवश्यकता है तो, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, दरभंगा के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर-06272-220256 पर कॉल कर जानकारी दे दें, मरम्मति दल चापाकल की मरम्मति कर देगी, इसके लिए आवश्यक उपकरण एवं सामग्री मरम्मति दल को उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, कार्यपालक अभियंता सुबोध शंकर,सहायक अभियंता, आदित्य कुमार, कनीय अभियंता योगेंद्र कुमार,अवधेश कुमार, फैजान अतिरेक, कृष्ण कुमार, प्रोग्रामर राज किशोर कमल एवं संबंधित अभियंता गण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।