DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

जिले में केवल दो ही अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर चल सकता है, दो से अधिक नहीं

September 12, 2023
Dbg

09.09.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में में पी.सी. एवं पी.एन.डी.टी. एक्ट-1994 के क्रियान्वयन एवं एक्ट के अंतर्गत जिले में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित करने हेतु अनुज्ञप्ति देने एवं अनुज्ञप्ति का नवीकरण करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन दरभंगा डॉ.अनिल कुमार ने पी.सी. एंड पी.एन.डी.टी. एक्ट-1994 के अंतर्गत दरभंगा जिले में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित करने हेतु अनुज्ञप्ति प्राप्त करने एवं नवीकरण कराने के लिए दिए गए संबंधित चिकित्सकों के आवेदनों को प्रस्तुत किया।

बैठक में जिला स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्यों की उपस्थिति में उक्त अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर की अनुज्ञप्ति के लिए प्रपत्र-(ए) में दी जानेवाली वांछित जानकारी के साथ संलग्न किये जानेवाले दस्तावेजों पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि आवेदक दरभंगा जिले में केवल दो ही अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर चला सकता है, दो से अधिक नहीं। उन्होंने सिविल सर्जन को पूर्व में सरकारी चिकित्सकों के नाम निर्गत अनुज्ञप्ति की जाँच कर लेने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि उनके स्थानांतरण हो जाने के उपरांत उनकी अनुज्ञप्ति रद्द होनी चाहिए।

इसके साथ ही आवेदक से इस आशय का शपथ पत्र लेने का 'कि उसके नाम से दो से अधिक अल्ट्रासाऊंड क्लिनिक/केंद्र संचालित नहीं है' प्राप्त करने का निदेश दिया गया। साथ ही वांछित प्रमाण पत्र अद्यतन हो इसकी जाँच कर लेने को कहा गया। नए अल्ट्रासाऊंड क्लिनिक/सेंटर संचालन के लिए अनुज्ञप्ति हेतु दिए गए आवेदन के लिए चार सदस्यीय समिति द्वारा तीन दिनों के अंदर स्थल जाँच कर लेने तथा सलाहकार समिति को एक सप्ताह के अंदर कागजातों की जाँच कर अनुशंसा भेजने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी, उप निदेशक जन संपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा टोनी कुमारी, सलाहकार समिति के सदस्य डॉ.प्रतिभा झा, डॉ. रौनक खातून, डॉ.वेद प्रकाश गुप्ता, श्रीमती ऋतु सिंह, विजय शंकर पाठक, अधिवक्ता-सह-विधि सलाहकार दिवाकर कुमार ठाकुर उपस्थित थे।

शिक्षक हमें अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करते हैं

September 06, 2023
Dbg

05.09.2023 (दरभंगा) : आदिकाल से हम अपने गुरुओं का सम्मान करते आ रहे हैं। शिक्षक हमें अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करते हैं। हमारे जीवन में प्रेरणा का बड़ा महत्व होता है, पर यह उसके लिए महत्वपूर्ण होता है जो जीवन में कुछ करना चाहता है। यही कारण है कि एक ही शिक्षक के सभी छात्र एक समान नहीं हो पाते हैं। वास्तविक शिक्षक परिस्थितियों को अनुकूल बनाने का कार्य भी करते हैं। उक्त बातें शिक्षक दिवस के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के जुबिली हॉल में आयोजित 'शिक्षक दिवस सम्मान समारोह- 2023' की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कही। कुलपति ने शिक्षक दिवस की शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों में साधारण को और असाधारण तथा योग्य को योग्यतम बनाने की अद्भुत क्षमता होती है जो किसी दूसरे में नहीं होता। भारतीय दर्शन हमें बताता है कि जब हम किसी दूसरे का सम्मान करते हैं तो हम खुद भी सम्मानित होते हैं।

वैसे तो दृष्टि सबके पास होती है, पर दृष्टिकोण सबके पास नहीं होता, क्योंकि वह हमारे विवेक, संस्कार व शिक्षा आदि द्वारा तय होता है। शिक्षक हमारे दृष्टिकोण को सकारात्मक बनाते हैं। कहीं भी जब छात्र अपने गुरु के पैर छूता है, उनके कथनों को कोट करता है या प्रशंसा करता है तो यही उस शिक्षक का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस पर सम्मान करने की यह नई परंपरा विश्वविद्यालय में मेरे कार्यकाल में ही तीन वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई थी और मुझे उम्मीद है कि यह अच्छी परंपरा आगे भी जारी रहेगी।

कुलपति ने बताया कि कल से केन्द्रीय पुस्तकालय संध्या 8:00 बजे तक खुली रहेगी, जहां छात्र- छात्राएं बैठकर पढ़ सकेंगे। प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉली सिन्हा ने कहा कि किसी शिक्षक का अपने छात्र- छात्राओं के बीच रहना ही उनके लिए सर्वाधिक मूल्यवान एवं आनंद का क्षण होता है। हम आज के दिन उन शिक्षकों का विशेष सम्मान करते हैं जो हमें इस लायक बनाया। उन्होंने अपने आदरणीय, प्रेरक एवं संवेदनशील शिक्षकों के अनेक संस्मरणों को सुनाते हुए उन्हें याद किया और कहा कि विषय विशेषज्ञ एवं गुणवान शिक्षकों के प्रति खुद ही सम्मान का भाव जागृत होता है।

प्रति कुलपति ने अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षकों एवं शिक्षककेत्तर कर्मियों से आग्रह किया कि वे अब आजाद हैं और शिक्षा के विकास के लिए कुछ न कुछ कार्य अवश्य करेंगे। अपने स्वागत संबोधन में प्रभारी कुलसचिव प्रो अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान कुलपति ने विश्वविद्यालय को विकास की नई ऊंचाई प्रदान किया है, जबकि प्रति कुलपति का ज्यादा ध्यान शैक्षणिक माहौल बनाने में रहा है। उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष में अवकाश ग्रहण करने वाले सदस्यों का सम्मान कर हम सब गौरवान्वित हो रहे हैं। आशा है कि ये अपने अनुभवों से विश्वविद्यालय को लाभ पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों से सितंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच अवकाश ग्रहण करने वाले 35 शिक्षकों एवं 65 शिक्षकेत्तर कर्मियों को पाग, चादर, माला एवं प्रशस्ति पत्र से कुलपति एवं प्रति कुलपति ने सम्मानित किया।

मंचस्थ अतिथियों का स्वागत पाग, चादर एवं बुके से किया गया। समारोह का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से, जबकि समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुआ। बिहारगीत एवं कुलगीत विश्वविद्यालय संगीत एवं नाटक विभाग की छात्र- छात्राओं ने प्रस्तुत किया। समारोह में प्रो हरि नारायण सिंह, मीना कुमारी, पेंशन पदाधिकारी डा सुरेश पासवान, कुलसचिव प्रथम डा कामेश्वर पासवान, गोपाल चौधरी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, पदाधिकारी एवं शिक्षकेत्तर कर्मी आदि उपस्थित थे। प्रो अशोक कुमार मेहता के कुशल संचालन में आयोजित समारोह में धन्यवाद ज्ञापन प्रो अजयनाथ झा ने किया।

डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध से सभी थाने अपने क्षेत्र के डी.जे. संचालकों को अवगत कराएँ

September 06, 2023
Dbg

04.09.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार की अध्यक्षता में चेहल्लुम एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था, सौहार्द एवं भाईचारा के साथ-साथ विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग की गई।डीएम ने ब्रीफिंग करते हुए कहा की त्यौहार के अवसरों पर निकलने वाले जुलूस में डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध से सभी थाने अपने क्षेत्र के डी.जे. संचालकों को अवगत कराते हुए आदेश का उल्लंघन करने पर जब्ती की कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने सभी संबंधित दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को जुलूस में साथ चलने वाले पर युवकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। थानों को त्योहार के अवसर पर झंडा लगाने के स्थलों की सूची पूर्व में ही प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया गया। साथ ही सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जाए। सरकारी भवनों, स्थलों या बिना सहमती के निजी भवनों पर पोस्टर या झण्डा लगना इस अधिनियम का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि विगत मुहर्रम पर्व के अवसर पर कई जगह विवाद के कारण में वहाँ के चयनित पंचायत जनप्रतिनिधि की भूमिका संदिग्ध रही है। भविष्य में ऐसे लोगों के विरूद्ध लोक प्रहरी के समक्ष उन्हें पद से विमुक्त करने हेतु साक्ष्य के साथ प्रस्ताव दिया जाए। उन्होंने कहा कि एक चयनित जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है कि वह उस क्षेत्र के सभी जनता का खयाल रखें न कि केवल समुदाय विशेष का। वह अपने क्षेत्र के सभी जनता का प्रतिनिधित्व करता है, न कि केवल उनका, जिन्होंने उसे मत दिया है, इसलिए ऐसे शांति भंग करने एवं तनाव उत्पन्न करने में अपनी भूमिका निर्वह्न करने वाले पंचायत जन प्रतिनिधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल के 100 मीटर के इर्द-गिर्द में घुम-घुम कर विधि व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते रहने के निर्देश दिये।

एसएसपी ने ब्रीफिंग करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान सभी पदाधिकारी अपनी संवेदनशीलता बनाये रखेंगे तथा शांति एवं सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करनेवालों पर पैनी नजर रखेंगे। सोशल मीडिया पर दिये गये भड़काऊ बयान या मैसेज का स्क्रीन शॉट लेते हुए तथा उसी साक्ष्य के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि किसी धर्म विशेष के विरूद्ध कोई आपत्ति जनक या तनाव उत्पन्न करने वाला बयान दे रहा है, तो त्वरित कार्रवाई करते हुए साईबर सेल को भी सूचित करेंगे।

बैठक में विभिन्न थानों को उनके थाना क्षेत्र की स्थिति का फीडबैक लिया गया। इस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए निर्गत संयुक्तादेश में 336 स्थलों पर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त सभी थानों में सुरक्षित दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त किये गए हैं। साथ ही क्यू.आर.टी. का भी गठन किया गया है। जिला स्तर पर 05 सितम्बर से 07 सितम्बर तक राउंड दी क्लोक के लिए जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर - 06272-240600 है।

जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त, दरभंगा श्रीमती प्रतिभा रानी रहेंगी। इसके साथ ही अग्निशमन वाहन दस्ता को विभिन्न स्थलों पर नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्वक त्योहार सम्पन्न कराने की जिम्मेवारी दी गई है तथा सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को अपने दिशा-निर्देशन में उक्त अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपेक्षित कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है।

बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करना बेहतर वार्ड सदस्य का मापदण्ड होगा

September 06, 2023
Dbg

04.09.2023 (दरभंगा) : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अन्तर्गत कचरे के पृथ्थकीकरण एवं उपयोगिता शुल्क संग्रहण विषय पर प्रखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम डीएम, उप विकास आयुक्त, दरभंगा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई.सी.डी.एस.) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डीएम द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत चल रहे कार्यों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु ब्रोशियर का विमोचन किया गया।

ब्रोशियर के माध्यम से विभिन्न विषयों (शौचालय रेट्रोफिटींग, उपयोगिता शुल्क संग्रहण, एकल उपयोग वाले प्लाष्टिक के जगह जुट एवं कपड़े के थैले का प्रयोग, कचड़े का अलग-अलग पृथ्थकीकरण, गिले कचरे से कम्पोस्ट खाद का निर्माण एवं उपयोग के संबंध में) पर आमजन को जागरूक किया जा सकेगा। कार्यक्रम में जिला सलाहकार, (सी.बी. एण्ड आई.ई.सी.) द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उपस्थित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के उद्देश्य, ओ.डी.एफ. प्लस के कॉम्पोनेन्ट, ओ.डी.एफ. एस के घटक, एस.एल.डब्लू.एम. के मुख्य घटक, बी.सी.सी./आई.पी.सी./एल.बी./आई.ई.सी. के घटक एवं बी.सी.सी./आई.पी.सी./आई.ई.सी. के विभिन्न मीडिया माध्यम, विभिन्न स्तर पर प्रशिक्षण, धुसर जल का प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट का प्रबंधन, उपयोगिता शुल्क संग्रहण, उपयोगिता शुल्क प्राप्ति के विभिन्न माध्यम, उपयोगिता शुल्क संग्रहण के लिए राशि निर्धारण, स्वच्छता के कार्या को करने हेतु उपलब्ध मद, स्वच्छता के कार्यो में सहायक कौन, निगरानी एवं मूल्यांकन, ग्राम पंचायत स्तर पर कागजातों का संधारण, ओ.डी.एफ. प्लस की घोषणा हेतु मापदंड, तीन माह की बी.सी.सी./आई.पी.सी./आई.ई.सी गतिविधि, क्रियान्वयन इकाईयो के दायित्व एवं कार्य, विभिन्न सहयोगी विभागों से अपेक्षाएँ यथा - जीविका, एन.वाई.के., शिक्षा विभाग, आई.सी.डी.एस., कृषि विभाग, पी.डब्लू.डी./आर.सी.डी. विभाग, पंचायती राज विभाग आदि इन विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

डीएम ने बताया की उपयोगिता शुल्क संग्रहण में उपयोगिता शुल्क के निर्धारण का कार्य ग्राम पंचायतों पर छोड़ना चाहिए जिससे कि वे स्वयं तय कर सके की स्वच्छता के लिए उपयोगिता शुल्क किसी के लिए बोझ न हो और सभी परिवार इसे देने में सहमत हो। डीएम ने कार्यशाला में किये गये प्रश्नों का जबाव देते हुए कहा कि बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करना बेहतर वार्ड सदस्य का मापदण्ड होगा। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों को चाहे वह जीता हो या हारा हुआ प्रतिनिधि हो, अभियान में सबको साथ लेकर चलना होगा।

जीविका को कर संग्रहण अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभानी होगी। अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम में पंजीकृत परिवारों को बेहतर सुविधा प्रदान करनी होगी। उप विकास आयुक्त ने बताया कि यदि स्वच्छता को स्वास्थ्य एवं उनसे जुड़े अन्य लाभों के साथ जोड़कर बताया जाए तो निश्चित ही आम जन स्वच्छता के लिए उपयोगिता शुल्क देने के लिए सहमत होगें।

उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर चन्द्रिमा अत्री, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस. डॉ. रश्मि वर्मा के साथ-साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक, एस.एल.डब्लू.एम. के जिला सलाहकार, जीविका के बी.पी.एम., थिमेटिक प्रबंधक, प्रखण्ड समन्वय लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जरूरतमंदो की मदद करें तथा उनके दुःख में सहभागी बने - विधायक प्रो0 विनय कुमार चौधरी

September 06, 2023
Dbg

04.09.2023 (दरभंगा) : दुनियां के हर धर्म और मजहब में असहाय और पीड़ितों की सहायता करना तथा उसे हर तरह से मदद करना धर्म का सबसे सुगम रास्ता बताया गया है जबकि शास्त्रो की मान्यताओं के साथ साथ भारतीय संविधान में भी इस बात का स्पस्ट उल्लेख है की आपदा पीड़ितों की सहायता करना हर जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता का नैतिक दायित्व बनता है। मेरे सामाजिक जीवन का मूल उद्देश्य है की जरूरतमंदो की मदद करें तथा उनके दुःख में सहभागी बने।

बेनीपुर के विधायक सह जदयू के प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 विनय कुमार चौधरी ने बेनीपुर नगर परिषद् बरानाथ मुशहरी वार्ड 7 के तालाब में डूबकर मृतक रौशनी कुमारी के आश्रित किरण देवी को 4 लाख रूपये का आपदा सहायता राशि का चेक सौपने के बाद उपरोक्त बातें कही। विधयाक प्रो0 चौधरी ने आपदा से पीड़ित आमजनों की सेवा और सहायता को अपने जीवन का मूलमन्त्र बताते हुए कहा की आज की परिस्थिति में अधिकार और पद का रौब दिखाना सामाजिक जीवन का अहम हिस्सा बन गया है जबकि जनप्रतिनिधि अपने पद के निहित उसमे छुपे कर्तव्यों का पालन करना उचित नही समझते। विधायक प्रो0 चौधरी ने सामाजिक जीवन के परिदृश्य में जेपी एवं लोहिया के संदेशों को उद्धृत करते हुए कहा की कमजोर समय के सताये आपदा से पीड़ित जैसे लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करनेवाले शासक ही साम्राज्य का अधिकारी होता है।

बिहार के सीएम लोहिया जेपी के इन सिधांतो को अक्षरशः पूरा करते है। विधायक प्रो0 चौधरी ने बिहार की नितीश सरकार के आपदा निति की जमकर सराहना करते हुए कहा की बिहार देश का पहला राज्य है जहाँ किसी भी आपदा से मौत होने पर उचित सहायता का प्रावधान है। विधायक प्रो0 चौधरी ने नितीश कुमार के बिहार मॉडल को देश स्तर पर श्रेष्ठ शासन का उदाहरण बताते हुए कहा की सड़क स्वास्थ्य शिक्षा मनोरंजन आधारभूत संरचना सहित विकास का कोई ऐसा अय्याम नही है जिसमे नितीश कुमार की सोच ने देश स्तर पर एक उदाहरण नही बना हो। इस मौके पर जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष शंभु नाथ झा, बेनीपुर प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, बेनीपुर अंचलाधिकारी रविकांत सिंह, शोमेन्द्र झा, वार्ड-7 प्रतिनिधि सुधीर महतो, श्याम सुंदर सदा, मोहन सदा, रामसरण सदा, विजय सदा, मोहन सदा, जलधर सदा आदि लोग मौजूद थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।