DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सप्ताह में कम से कम एक दिन खादी का वस्त्र अवश्य पहनें

September 15, 2023
Dbg

14.09.2023 (दरभंगा) : उद्योग मंत्री, बिहार सरकार, समीर कुमार महासेठ ने अपनी दरभंगा यात्रा के दौरान चार खादी संस्थानों की ओर से आयोजित ग्रामोद्योग प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारोह में हिस्सा लिया। इন कार्यक्रमों में बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी भी शामिल हुए। दरभंगा के रामबाग में उन्होंने एवं विधायक ने बिहार राज्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के सौजन्य से मकरंदा भंडारिसौं ग्रामोदय सहयोग समिति की ओर से आयोजित रेडीमेड वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए। तत्पश्चात उन्होंने व विधायक ने उग्र नारायण खादी ग्रामोद्योग आश्रम की ओर से संचालित अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सौजन्य से दूसरा कार्यक्रम मनीगाछी प्रखण्ड में आयोजित किया गया। इसमें राम खादी ग्रामोद्योग संस्थान द्वारा सूत कटाई के प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

मनीगाछी में शांडिल्य खादी ग्रामोद्योग आश्रम द्वारा चलाए गए सिल्क सूत कटाई कार्यक्रम के प्रशिक्षकों को भी मंत्री व विधायक ने प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ खादी संस्थाएं कार्यरत हैं, उनके माध्यम से प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की खादी संस्थाओं को 9,00 चरखे भी प्रदान किए जा रहे हैं। उपस्थित लोगों से उन्होंने अपील की कि सप्ताह में कम से कम एक दिन खादी का वस्त्र अवश्य पहनें। उन्होंने कहा कि खादी का वस्त्र हर मौसम में अनुकूल होता है और इसके उपयोग से बीमारी भी नहीं होती है।

खादी और ग्रामोद्योग से हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और हमारे गांव-कस्बों में रह रहे लोगों को रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि उद्यमी बनाकर सभी लोग नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनें। बिहार के प्रोडक्ट उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं और उनके एक्सपोर्ट की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जेड सर्टिफिकेशन के मामले में बिहार राज्य नंबर वन पर आ गया है। इसी तरह इंडस्ट्रियल एरिया के विकास की तेज गति बिहार में है। दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में बिहार राज्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक नवल किशोर पासवान, जिला खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारी रिजवान खान आदि उपस्थित थे।

डेंगू से बचाव को लेकर डीएम ने नगर आयुक्त को सभी वार्डों में सुबह एवं शाम नियमित फॉगिंग करवाने के निर्देश दिये

September 15, 2023
Dbg

13.09.2023 (दरभंगा) : एन.आई.सी में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में डेंगू से बचाव को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने कहा कि दूर्गापुजा, दिपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर आएंगे, इसलिए डेंगू के प्रति सावधानी बरतनी आवश्यक है। साथ ही लोगों में जागरूकता फैलाई जाए कि वे पूरा बदन ढकने वाला कपड़ा पहने, अपने घर के छत एवं परिसर में रखे गये गमला, टायर-ट्यूब, कुलर या किसी बर्तन में जमा पानी नहीं रखें। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को अपने स्तर से सभी विद्यालय को निदेशित करने को कहा सभी विद्यार्थी फुलस्लीव ड्रेस पहनकर ही विद्यालय आवें, ताकि मच्छर काटने की संभावना कम से कम हो।

उन्होंने नगर आयुक्त कुमार गौरव को सभी वार्डों में सुबह एवं शाम नियमित फॉगिंग करवाने के निर्देश दिये। कुमार गौरव ने बताया कि उनके पास 50 छोटा एवं 02 बड़ा फॉगिंग मशीन उपलब्ध है। उन्होंने सिविल सर्जन को नालियों में एन्टी लार्वा लिक्विड का स्प्रे करवाने के निर्देश दिये। डी.पी.एम. (स्वास्थ्य) ने बताया कि कल तक स्प्रे मशीन आ जाने की संभावना है। एन्टी लार्वा टेनीफॉस लिक्विड मुजफ्फरपुर से मँगवाया जा रहा है। डीएम ने कहा कि वैसी जगह जहाँ ज्यादातर समय आधी संख्या में लोग एक-दूसरे के समीप बैठते है, वहाँ नियमित रूप से फॉगिंग करायी जाए। इसी प्रकार नगर परिषद्, बेनीपुर एवं बिरौल को नियमित रूप से फॉगिंग कराने के निर्देश दिये गए। साथ ही सभी मुख्य चौक-चौराहों पर डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता लाने हेतु प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिये गये।

सिविल सर्जन ने बताया कि सदस्य सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति, दरभंगा की अध्यक्षता में 17 जुलाई 2023 को डेंगू एवं चिकिनगुनिया से संबंधित अन्तर विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित आयोजित की जा चुकी है। इसके साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/अनुमण्डलीय अस्पताल, बेनीपुर तथा रेफरल अस्पताल, मनीगाछी एवं जाले से 02-03 चिकित्सा पदाधिकारी को डेंगू एवं चिकनगुनिया पर 11 अगस्त 2023 को जिला स्तर पर Clinical & Management Training दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अनुमण्डल अस्पताल, बेनीपुर में डेंगू एवं चिकनगुनिया मरीजों की जाँच हेतु 960 NS1 Elisa Test Kit & 160 NS1 Antigen Rapid Kit उपलब्ध है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथकिमक स्वास्थ्य केन्द्र में 02-02 बेड, अनुमण्डल अस्पताल, बेनीपुर में 10 बेड तथा रेफरल अस्पताल, जाले एवं मनीगाछी में 05 बेड मच्छरदानी युक्त तैयार है तथा सभी स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में Antigen Rapid Kit उपलब्ध है। दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में 40 बेड मच्छरदानी युक्त डेंगू मरीज हेतु तैयार है।

जिला मलेरिया कार्यालय में 4.5 किलोग्राम टेकनिकल मालाथियॉन फौगिंग हेतु उपलब्ध है तथा 02 फौगिंग मशीन कार्यरत है। उन्होंने कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु 19 हजार पम्पलेट तथा 47 क्लॉथ बैनर उपलब्ध कराया गया था, जिसका वितरण एवं प्रदर्शन कराया जा चुका है।

उक्त बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्रा, डी.पी.एम. (स्वास्थ्य) शैलेश चन्द्र, बिरौल एवं बेनीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

विश्वविद्यालय के ऑडियो- वीडियो लैब में शिक्षकों के व्याख्यान रिकॉर्डिंग प्रारंभ

September 12, 2023
Dbg

11.09.2023 (दरभंगा) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश से विश्वविद्यालय के एडवांस्ड रिसर्च सेन्टर में स्थापित ऑडियो- वीडियो लैब में शिक्षकों की व्याख्यान रिकॉर्डिंग प्रारंभ हुआ। आज पहले दिन विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डा आर एन चौरसिया तथा उर्दू विभाग की प्राध्यापिका डा नासरीन सुरैया ने अपने- अपने व्याख्यान रिकॉर्ड करवाए। डा चौरसिया ने "महाभारत का स्वरूप, महत्त्व, रचनाकाल एवं वर्ण्य- विषय पर, जबकि डा सुरैया ने "उर्दू के विभिन्न साहित्यिक आंदोलनों एवं रुझानों का परिचय" शीर्षक पर अपना व्याख्यान रिकॉर्ड कराया। व्याख्यान रिकॉर्डिंग में विश्वविद्यालय आईटी सेल इ मुकुन्द माधव ने हर तरह की तकनीकी सुविधा उपलब्ध करवाया। एडवांस्ड रिसर्च सेन्टर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो सुरेन्द्र कुमार ने व्याख्यान रिकॉर्डिंग को विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे दूरस्थ एवं निर्धन छात्रों को भी बेहतर शिक्षकों के व्याख्यानों से अत्यधिक लाभ होगा।

ऑडियो- वीडियो लैब की विश्वविद्यालय में स्थापना कुलपति प्रोफेसर एस पी सिंह की अति दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक निर्णय है। इस लैब का लाभ सिर्फ विश्वविद्यालय के छात्रों को ही नहीं, बल्कि बिहार सहित भारत के अन्य सभी विश्वविद्यालय के छात्रों को भी होगी। यह लैब इसी तरह से अपने विश्वविद्यालय एवं अन्य दूसरे विश्वविद्यालयों के अच्छे शिक्षकों के भी व्याख्यान रिकॉर्ड कराकर छात्र- छात्राओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

लैब के कोऑर्डिनेटर डा आर एन चौरसिया ने बताया कि इस प्रथम चरण में जिन 28 शिक्षकों के व्याख्यान रिकॉर्डिंग होने हैं, उनमें जन्तु विज्ञान से डा पारुल बनर्जी, वनस्पति विज्ञान से डा ख्वाजा सलाहउद्दीन, अंग्रेजी से प्रो पुनीता झा, गणित से विपुल स्नेही, गृह विज्ञान से डा अपराजिता कुमारी, मनोविज्ञान से अमृत कुमार झा, इतिहास से डा अमिताभ कुमार तथा डा ज्योति प्रभा, उर्दू से डा नासरीन सुरैया, दर्शनशास्त्र से डा संजीव कुमार साह, बीएड रेगुलर से डा मिर्जा रूहुल्लाह बैग तथा डा निधि वत्स, एपीजे अब्दुल कलाम डब्ल्यूईटी से डा रश्मि कुमारी, भूगोल से डा मनुराज शर्मा, डा रश्मि शिखा तथा डा सुनील कुमार सिंह 'ए', राजनीति विज्ञान से गंगेश कुमार झा, भौतिकी विभाग से पूजा अग्रवाल तथा डा दीपक कुमार, वाणिज्य से डा निर्मला कुशवाहा, संगीत एवं नाट्य विभाग से प्रो पुष्पम नारायण तथा प्रो लावण्य कीर्ति सिंह 'काव्या', मैथिली से डा सुरेश पासवान, समाजशास्त्र से डा प्रमोद गांधी, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान से रंजीत कुमार महतो, अर्थशास्त्र से नवीन कुमार, एआईएच एण्ड सी विभाग से डा प्रतिभा कुमारी तथा संस्कृत विभाग से डा आर एन चौरसिया के नाम शामिल हैं।

दरभंगा में एम्स निर्माण को लेकर आमरण अनशन आरम्भ

September 12, 2023
Dbg

11.09.2023 (दरभंगा) : दरभंगा में एम्स निर्माण को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा कर्पूरी चौक पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आरम्भ हो गया है। इस अनशन में उग्रनाथ मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणधीर झा , विजय श्री टुन्ना, अभिषक झा, नीरज क्रांतिकारी, नवीन सहनी, संजय झा, अभिषेक यादव, मोहित झा समेत दर्जनों लोग बैठे हुए है। अनशनकरियो ने बुलंद इरादे के साथ कहा की एम्स को लेकर केंद्र व राज्य की सरकारें लगातार मूर्ख बनाते आ रही है। पिछले 08 सालों से एक पाले से दूसरे पाले करके लटकाने की साजिश कर रही है। एम्स को 08 साल तक अटका के रखा है।

यह सरकार लगातार मिथिला के साथ छल करने का काम किया है। MSU का प्रयास यह है कि दरभंगा में शीघ्र अतिशीघ्र अबिलम्ब एम्स का निर्माण हो। यहाँ के लोगो को स्वास्थ्य सेवा के अभाव में अन्य राज्यो में असहनीय दुखो का सामना करना पड़ रहा है। आमरण अनशन को संबोधित करते हुए अविनाश भारद्वाज ने वर्तमान सांसद पर प्रहार करते हुए कहा की मिथिला के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, साहित्यिक और भाषा के क्षेत्र में समग्र विकास के लिए को ठोस प्लान नहीं है। मिथिला सूखा और बाढ़ का निरंतर शिकार होता आ रहा है, जहां एक ओर खेती चौपट हो गई है, वहीं मिथिला के मजदूर पलायन करने को विवश हो रहे हैं। चीनी मिल, पेपर मिल, जूट मिल व अन्य उद्योग - धंधे आदि यहां कबाड़ का ढेर मात्र बने हुए हैं। श्री भारद्वाज ने कहा की कृषि, उद्योग-धंधा, पर्यटन, शिक्षा एवं संस्कृति के विकास से ही इस क्षेत्र की दुर्दशा तथा बेरोजगारी का अंत हो सकता है।

इस अनिश्चितकालीन अनशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मोहन, गोपाल चौधरी, मिथिलावादी नेता विद्या भूषण राय, प्रियरंजन पांडेय, अनूप मैथिल संस्थापक, उदय नारायण, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अविनाश मिश्र(पूर्णिया), मधुबनी जिलाध्यक्ष राघवेंद्र रमण, मयंक विश्वास, राजेश मंडल, विकास साहू, मिथिलावादी पार्टी जिलाध्यक्ष विनय ठाकुर, अभिषेक (निर्मली), सुमित, अनीश, भरत महापात्रा, अरविंद, अर्जुन दास, अविनाश सहनी, प्रसुन चौधरी, दिवाकर मिश्रा, रणवीर, अविनाश सत्यपति, सदरे आलम, सब्बू खान, कृष्णमोहन, सुधांशु(समस्तीपुर), शिवम प्रणव, विकास साहू ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।

भारत के बढ़ते वैश्विक ताकत और महत्व का जीता जागता उदाहरण है G-20 का सफल आयोजन – सांसद

September 12, 2023
Dbg

11.09.2023 (दरभंगा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व में भारत के बढ़ते वैश्विक ताकत और महत्व का जीता जागता उदाहरण है G20 का सफल आयोजन। उक्त बातें सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंने जी20 के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के लिए संपूर्ण मिथिलावासी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी सहित आयोजन में लगे सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विश्वभर के नेताओं ने भारत के आतिथ्य की सराहना किया, वहीं भारत ने भी इस आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के साथ देशभर की कला संस्कृति एवं खानपान से विदेशी मेहमानों को रूबरू कराने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

उन्होंने कहा की मिथिला क्षेत्र की प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग से बनी कलाकृतियां सभी का ध्यान आकृष्ट कराने में सफल रहा, जो प्रत्येक मिथिलावासी के लिए गर्व की बात है। सांसद ने कहा कि पहले की सरकार में मिथिला की उपेक्षा किसी से छुपा नही है, परंतु जबसे नरेंद्र मोदी देश के प्रधानसेवक के रूप में कार्यभार संभाले है तब से मिथिला विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप को गहरा करता जा रहा है। बात चाहे मिथिला संस्कृति की हो अथवा मिथिला पेंटिंग या फिर मखान और मिथिला व्यंजन की हो सभी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में पहला आयोजन था जो भारतीयता को प्रस्तुत कर रहा था। वसुधैव कुटुंबकम्, भारत मंडपम जैसे नाम इसको भव्य बना रहा था। सांसद ने कहा कि राजघाट पर विश्व की सभी महाशक्ति के प्रमुख का एकत्रित होना, बदलते और नए भारत की तस्वीर को प्रदर्शित करता है। वहीं बिना किसी रोक टोक के संयुक्त घोषणा पत्र को मंजूरी मिलना और भारत - मिडल ईस्ट - यूरोप इकोनॉमी कॉरिडोर बनाए का ऐलान करना एक बड़ी जीत है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।