DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

विश्वविद्यालय के ऑडियो- वीडियो लैब में शिक्षकों के व्याख्यान रिकॉर्डिंग प्रारंभ

September 12, 2023
Dbg

11.09.2023 (दरभंगा) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश से विश्वविद्यालय के एडवांस्ड रिसर्च सेन्टर में स्थापित ऑडियो- वीडियो लैब में शिक्षकों की व्याख्यान रिकॉर्डिंग प्रारंभ हुआ। आज पहले दिन विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डा आर एन चौरसिया तथा उर्दू विभाग की प्राध्यापिका डा नासरीन सुरैया ने अपने- अपने व्याख्यान रिकॉर्ड करवाए। डा चौरसिया ने "महाभारत का स्वरूप, महत्त्व, रचनाकाल एवं वर्ण्य- विषय पर, जबकि डा सुरैया ने "उर्दू के विभिन्न साहित्यिक आंदोलनों एवं रुझानों का परिचय" शीर्षक पर अपना व्याख्यान रिकॉर्ड कराया। व्याख्यान रिकॉर्डिंग में विश्वविद्यालय आईटी सेल इ मुकुन्द माधव ने हर तरह की तकनीकी सुविधा उपलब्ध करवाया। एडवांस्ड रिसर्च सेन्टर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो सुरेन्द्र कुमार ने व्याख्यान रिकॉर्डिंग को विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे दूरस्थ एवं निर्धन छात्रों को भी बेहतर शिक्षकों के व्याख्यानों से अत्यधिक लाभ होगा।

ऑडियो- वीडियो लैब की विश्वविद्यालय में स्थापना कुलपति प्रोफेसर एस पी सिंह की अति दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक निर्णय है। इस लैब का लाभ सिर्फ विश्वविद्यालय के छात्रों को ही नहीं, बल्कि बिहार सहित भारत के अन्य सभी विश्वविद्यालय के छात्रों को भी होगी। यह लैब इसी तरह से अपने विश्वविद्यालय एवं अन्य दूसरे विश्वविद्यालयों के अच्छे शिक्षकों के भी व्याख्यान रिकॉर्ड कराकर छात्र- छात्राओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

लैब के कोऑर्डिनेटर डा आर एन चौरसिया ने बताया कि इस प्रथम चरण में जिन 28 शिक्षकों के व्याख्यान रिकॉर्डिंग होने हैं, उनमें जन्तु विज्ञान से डा पारुल बनर्जी, वनस्पति विज्ञान से डा ख्वाजा सलाहउद्दीन, अंग्रेजी से प्रो पुनीता झा, गणित से विपुल स्नेही, गृह विज्ञान से डा अपराजिता कुमारी, मनोविज्ञान से अमृत कुमार झा, इतिहास से डा अमिताभ कुमार तथा डा ज्योति प्रभा, उर्दू से डा नासरीन सुरैया, दर्शनशास्त्र से डा संजीव कुमार साह, बीएड रेगुलर से डा मिर्जा रूहुल्लाह बैग तथा डा निधि वत्स, एपीजे अब्दुल कलाम डब्ल्यूईटी से डा रश्मि कुमारी, भूगोल से डा मनुराज शर्मा, डा रश्मि शिखा तथा डा सुनील कुमार सिंह 'ए', राजनीति विज्ञान से गंगेश कुमार झा, भौतिकी विभाग से पूजा अग्रवाल तथा डा दीपक कुमार, वाणिज्य से डा निर्मला कुशवाहा, संगीत एवं नाट्य विभाग से प्रो पुष्पम नारायण तथा प्रो लावण्य कीर्ति सिंह 'काव्या', मैथिली से डा सुरेश पासवान, समाजशास्त्र से डा प्रमोद गांधी, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान से रंजीत कुमार महतो, अर्थशास्त्र से नवीन कुमार, एआईएच एण्ड सी विभाग से डा प्रतिभा कुमारी तथा संस्कृत विभाग से डा आर एन चौरसिया के नाम शामिल हैं।

दरभंगा में एम्स निर्माण को लेकर आमरण अनशन आरम्भ

September 12, 2023
Dbg

11.09.2023 (दरभंगा) : दरभंगा में एम्स निर्माण को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा कर्पूरी चौक पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आरम्भ हो गया है। इस अनशन में उग्रनाथ मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणधीर झा , विजय श्री टुन्ना, अभिषक झा, नीरज क्रांतिकारी, नवीन सहनी, संजय झा, अभिषेक यादव, मोहित झा समेत दर्जनों लोग बैठे हुए है। अनशनकरियो ने बुलंद इरादे के साथ कहा की एम्स को लेकर केंद्र व राज्य की सरकारें लगातार मूर्ख बनाते आ रही है। पिछले 08 सालों से एक पाले से दूसरे पाले करके लटकाने की साजिश कर रही है। एम्स को 08 साल तक अटका के रखा है।

यह सरकार लगातार मिथिला के साथ छल करने का काम किया है। MSU का प्रयास यह है कि दरभंगा में शीघ्र अतिशीघ्र अबिलम्ब एम्स का निर्माण हो। यहाँ के लोगो को स्वास्थ्य सेवा के अभाव में अन्य राज्यो में असहनीय दुखो का सामना करना पड़ रहा है। आमरण अनशन को संबोधित करते हुए अविनाश भारद्वाज ने वर्तमान सांसद पर प्रहार करते हुए कहा की मिथिला के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, साहित्यिक और भाषा के क्षेत्र में समग्र विकास के लिए को ठोस प्लान नहीं है। मिथिला सूखा और बाढ़ का निरंतर शिकार होता आ रहा है, जहां एक ओर खेती चौपट हो गई है, वहीं मिथिला के मजदूर पलायन करने को विवश हो रहे हैं। चीनी मिल, पेपर मिल, जूट मिल व अन्य उद्योग - धंधे आदि यहां कबाड़ का ढेर मात्र बने हुए हैं। श्री भारद्वाज ने कहा की कृषि, उद्योग-धंधा, पर्यटन, शिक्षा एवं संस्कृति के विकास से ही इस क्षेत्र की दुर्दशा तथा बेरोजगारी का अंत हो सकता है।

इस अनिश्चितकालीन अनशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मोहन, गोपाल चौधरी, मिथिलावादी नेता विद्या भूषण राय, प्रियरंजन पांडेय, अनूप मैथिल संस्थापक, उदय नारायण, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अविनाश मिश्र(पूर्णिया), मधुबनी जिलाध्यक्ष राघवेंद्र रमण, मयंक विश्वास, राजेश मंडल, विकास साहू, मिथिलावादी पार्टी जिलाध्यक्ष विनय ठाकुर, अभिषेक (निर्मली), सुमित, अनीश, भरत महापात्रा, अरविंद, अर्जुन दास, अविनाश सहनी, प्रसुन चौधरी, दिवाकर मिश्रा, रणवीर, अविनाश सत्यपति, सदरे आलम, सब्बू खान, कृष्णमोहन, सुधांशु(समस्तीपुर), शिवम प्रणव, विकास साहू ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।

भारत के बढ़ते वैश्विक ताकत और महत्व का जीता जागता उदाहरण है G-20 का सफल आयोजन – सांसद

September 12, 2023
Dbg

11.09.2023 (दरभंगा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व में भारत के बढ़ते वैश्विक ताकत और महत्व का जीता जागता उदाहरण है G20 का सफल आयोजन। उक्त बातें सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंने जी20 के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के लिए संपूर्ण मिथिलावासी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी सहित आयोजन में लगे सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विश्वभर के नेताओं ने भारत के आतिथ्य की सराहना किया, वहीं भारत ने भी इस आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के साथ देशभर की कला संस्कृति एवं खानपान से विदेशी मेहमानों को रूबरू कराने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

उन्होंने कहा की मिथिला क्षेत्र की प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग से बनी कलाकृतियां सभी का ध्यान आकृष्ट कराने में सफल रहा, जो प्रत्येक मिथिलावासी के लिए गर्व की बात है। सांसद ने कहा कि पहले की सरकार में मिथिला की उपेक्षा किसी से छुपा नही है, परंतु जबसे नरेंद्र मोदी देश के प्रधानसेवक के रूप में कार्यभार संभाले है तब से मिथिला विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप को गहरा करता जा रहा है। बात चाहे मिथिला संस्कृति की हो अथवा मिथिला पेंटिंग या फिर मखान और मिथिला व्यंजन की हो सभी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में पहला आयोजन था जो भारतीयता को प्रस्तुत कर रहा था। वसुधैव कुटुंबकम्, भारत मंडपम जैसे नाम इसको भव्य बना रहा था। सांसद ने कहा कि राजघाट पर विश्व की सभी महाशक्ति के प्रमुख का एकत्रित होना, बदलते और नए भारत की तस्वीर को प्रदर्शित करता है। वहीं बिना किसी रोक टोक के संयुक्त घोषणा पत्र को मंजूरी मिलना और भारत - मिडल ईस्ट - यूरोप इकोनॉमी कॉरिडोर बनाए का ऐलान करना एक बड़ी जीत है।

सरकारी भूमि की जमाबंदी करने के निर्देश

September 12, 2023
Dbg

11.09.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में राजस्व विभाग व आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान ऑनलाइन दाखिल खारिज, परिमार्जन, आर.ओ.आर. से संबंधित प्रतिवेदन, लगान वसूली, समपरिवर्तन, सैरात, लंबित दाखिल-खारिज आवेदन, भू-स्वामित प्रमाण पत्र, सरजमीनी सेवाएं (अमीन-नापी), अभियान बसेरा-1/2,ऑपरेशन भूमि दखल देहानी, लोक भूमि अतिक्रमण, भू-समाधान पोर्टल से प्राप्त प्रतिवेदन, जल-जीवन-हरियाली, अपर समाहर्त्ता न्यायालय से संबंधित प्रतिवेदन एवं आंतरिक संसाधन बिंदुओं पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा "राजा" ने संबंधित पदाधिकारी से फीडबैक लिए तथा संबंधित पदाधिकारी को लंबित मामले को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम ने अनुमण्डलों में अभियोजकों के कार्यालय भवन निर्माण के साथ-साथ अग्निशमन कार्यालय, सहकार भवन, नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम के आवास निर्माण हेतु, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, दरभंगा, मब्बी ओ.पी, बेंता ओ.पी, पतोर ओ.पी भवन निर्माण हेतु, आई.बी. पोस्ट के कार्यालय भवन हेतु एवं गृह रक्षक ट्रेनिंग सेंटर निर्माण हेतु संबंधित पदाधिकारी को जमीन चिन्हित कर लेने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी अंचलाधिकारी को सैरात आम, खास भूमि की पंजी को डिजिटाइजेशन हेतु अपर समाहर्त्ता को मौजा/हल्कावार प्रारूप बनवाकर सभी संबंधित अंचलाधिकारी को दे देने के निर्देश दिए।उन्होंने सरकारी भूमि की भी जमाबंदी करने के निर्देश दिए तथा जमा बंदी पंजी खोलने के निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि भूमि विवाद एवं भू-समाधान पोर्टल पर लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करने हेतु सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण हेतु सभी अंचलाधिकारी को जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी को प्रखण्ड भवन निर्माण हेतु जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

जिले में केवल दो ही अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर चल सकता है, दो से अधिक नहीं

September 12, 2023
Dbg

09.09.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में में पी.सी. एवं पी.एन.डी.टी. एक्ट-1994 के क्रियान्वयन एवं एक्ट के अंतर्गत जिले में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित करने हेतु अनुज्ञप्ति देने एवं अनुज्ञप्ति का नवीकरण करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन दरभंगा डॉ.अनिल कुमार ने पी.सी. एंड पी.एन.डी.टी. एक्ट-1994 के अंतर्गत दरभंगा जिले में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित करने हेतु अनुज्ञप्ति प्राप्त करने एवं नवीकरण कराने के लिए दिए गए संबंधित चिकित्सकों के आवेदनों को प्रस्तुत किया।

बैठक में जिला स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्यों की उपस्थिति में उक्त अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर की अनुज्ञप्ति के लिए प्रपत्र-(ए) में दी जानेवाली वांछित जानकारी के साथ संलग्न किये जानेवाले दस्तावेजों पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि आवेदक दरभंगा जिले में केवल दो ही अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर चला सकता है, दो से अधिक नहीं। उन्होंने सिविल सर्जन को पूर्व में सरकारी चिकित्सकों के नाम निर्गत अनुज्ञप्ति की जाँच कर लेने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि उनके स्थानांतरण हो जाने के उपरांत उनकी अनुज्ञप्ति रद्द होनी चाहिए।

इसके साथ ही आवेदक से इस आशय का शपथ पत्र लेने का 'कि उसके नाम से दो से अधिक अल्ट्रासाऊंड क्लिनिक/केंद्र संचालित नहीं है' प्राप्त करने का निदेश दिया गया। साथ ही वांछित प्रमाण पत्र अद्यतन हो इसकी जाँच कर लेने को कहा गया। नए अल्ट्रासाऊंड क्लिनिक/सेंटर संचालन के लिए अनुज्ञप्ति हेतु दिए गए आवेदन के लिए चार सदस्यीय समिति द्वारा तीन दिनों के अंदर स्थल जाँच कर लेने तथा सलाहकार समिति को एक सप्ताह के अंदर कागजातों की जाँच कर अनुशंसा भेजने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी, उप निदेशक जन संपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा टोनी कुमारी, सलाहकार समिति के सदस्य डॉ.प्रतिभा झा, डॉ. रौनक खातून, डॉ.वेद प्रकाश गुप्ता, श्रीमती ऋतु सिंह, विजय शंकर पाठक, अधिवक्ता-सह-विधि सलाहकार दिवाकर कुमार ठाकुर उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।