DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

संकल्प से सिद्धि के साथ दरभंगा एम्स का होगा निर्माण, पीएम मिथिला के विकास के लिए प्रतिबद्ध है

October 04, 2023
Dbg

04.10.2023 (दरभंगा) : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने एक साथ दरभंगा के शोभन एकमी बायपास (मौजा पंचोभ-बलिया) में 30 फीट गड्ढे वाली भूमि पर 2 अक्टूबर, गांधी जयंती से दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन अनशन को जूस पिलाकर समाप्त कराया। श्री बघेल ने कहा कि सभी अनशनकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर विश्वास रखे और जिद्दी मुख्यमंत्री के सामने जान ना देकर अपना अनशन समाप्त करें।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एम्स के मानक अनुरूप 200 एकड़ उपयुक्त समतल भूमि उपलब्ध कराते ही एम्स निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एम्स एक बड़ी परियोजना है जो बार-बार नहीं बनती, यूजी और पीजी सीट सहित विभाग बढ़ाने पर व्यवस्था भी बढ़ानी पड़ती है, इसी कारण कई दूरदर्शी सोच वाले राज्यों ने 200 एकड़ से काफी अधिक भूमि एम्स निर्माण के लिए दी हैं। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर 2020 को 1264 करोड़ की लागत से बनने वाले दरभंगा एम्स की केंद्रीय कैबिनेट से स्वीकृति दी गई और एमबीबीएस की पढ़ाई भी शुरू होने वाली थी लेकिन राज्य सरकार के नकारात्मक रवैये के कारण ना निर्माण शुरू हुआ और ना ही पढ़ाई। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय से दरभंगा एम्स के कार्यकारी निदेशक के रूप में डॉ. माधवानंद कर कार्यरत है, जो कि एक बड़े कैंसर विशेषज्ञ भी है।

उन्होंने कहा कि 150 करोड़ की लागत से बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पानी और पार्किंग की सुविधा के अभाव के कारण शुरू नहीं हो सका है, गौरतलब है की इस अस्पताल में पानी की सुविधा स्थानीय सांसद ने अपने ऐच्छिक कोष से उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा की बीते दिनों हुए जी20 सम्मेलन के दौरान आयोजित रात्रि भोज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दरभंगा एम्स को लेकर चर्चा की और जमीन देने का अनुरोध भी किया। उन्होंने बिहार सरकार का पर्दाफाश करते हुए कहा की जिस गड्ढे वाली भूमि को सूबे की सरकार उपयुक्त बता रही है, मुख्यमंत्री जिस टेक्निकल टीम को चाहेंगे, केन्द्र उसी को जांच के लिए भेजेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गड्ढे वाली भूमि सिर्फ वाटर स्पोर्ट के लिए उपयुक्त है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि राज्य का पहला एम्स पटना में श्रद्धेय अटल जी ने दिया और दूसरा एम्स प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी ने मिथिला के केंद्र दरभंगा में देने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अपने जिद के कारण दरभंगा एम्स को अटकाने, लटकाने और भटकाने का कार्य कर रहे है, पूर्व में दरभंगा मेडिकल कॉलेज को अपग्रेड करने की बात कहते थे और आज गड्ढे में निर्माण की बात करते है। उन्होंने कहा कि मिथिला के लोगों के संघर्ष के आगे राज्य सरकार को झुकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में संकल्प से सिद्धि के साथ दरभंगा एम्स का निर्माण होगा।उन्होंने कहा कि 200 एकड़ भूमि की स्वीकृति के बाद ही भारत सरकार ने एम्स निर्माण की मंजूरी दी थी, जिसके 75 एकड़ में लगभग 13करोड़ की लागत से मिट्टीकरण किया गया, जिसमें डेढ़ साल से अधिक समय लगा। उन्होंने कहा कि इस गड्ढे वाली भूमि में टेंडर और अन्य प्रक्रिया के नाम पर राज्य सरकार मिथिलवासियों को ठगने का कार्य कर रही हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा की नीतीश तेजस्वी की सरकार कितनी भी साजिश करे, दरभंगा एम्स बनकर रहेगा। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री की नीति और नीयत में खोट है, पहले दरभंगा के डीएमसीएच परिसर में 200 एकड़ जमीन की स्वीकृति दिए, जिस पर एम्स निर्माण के लिए भारत सरकार ने मंजूरी दी और कैबिनेट करने के साथ, डायरेक्टर की भी नियुक्ति की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एम्स बनाने के लिए तैयार, राज्य सरकार अपना नियत स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार ने बिना कारण बताए दरभंगा एम्स का स्थल परिवर्तित करते हुए गड्ढे वाली भूमि का चयन किया और इस पर मिट्टीकरण व अन्य बुनियादी सुविधा के नाम पर एक बड़े घोटाले की तैयारी की गई है।

उन्होंने राज्य सरकार के एम्स विरोधी मानसिकता को उजागर करने के लिए दरभंगा सांसद सहित सभी अनशनकारी का आभार व्यक्त किया। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने महागठबंधन सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की दरभंगा एम्स के लिए जो भी कीमत देनी होगी, देंगे लेकिन मिथिला के भावना व मिथिलावासियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिथिला के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, केंद्र की सभी परियोजना को धरातल पर लाने के लिए सदन से सड़क तक लड़ाई चलेगी। उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स के लिए नए भूमि के चयन में मुख्यमंत्री ने हड़बड़ी में गड़बड़ी की है।

सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि बिहार सरकार व उनके नुमाइंदों (मंत्री, विधायक, प्रवक्ता व अन्य नेता) का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार के दरभंगा एम्स विरोधी मानसिकता और एम्स निर्माण में किए गए वादाखिलाफी को मिथिलावासी समझ गए है। उन्होंने कहा कि कागजी घोषणा कर मिथिला की आठ करोड़ जनता को गुमराह किया जा रहा है और मोदी सरकार द्वारा दिए गए एम्स रूपी वरदान से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि मिथिला विरोधी राज्य सरकार आठ वर्षों से उपयुक्त भूमि ना देकर एम्स निर्माण में बाधक बनी हुई है, लगातार षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अनशन समाप्त किया है आंदोलन जारी रहेगा और अधिक व्यापक होगा।

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा दरभंगा एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी जी करेंगे, यहीं बात बिहार के मुख्यमंत्री को नहीं भाता है। मधुबनी सांसद अशोक यादव, पूर्व मंत्री सह राजनगर विधायक रामप्रीत पासवान ने भी संबोधित किया।

इस अनशन में भाजपा के अश्विनी यादव, राधेश्याम झा, मणिकांत झा, विकाश विवेक चौधरी, माधव चौधरी, मणिकांत मिश्र, रजनीश झा, विनय पासवान, बालेंदु झा, माधव आजाद, मुनींद्र यादव, रामाज्ञा चौधरी, मुकेश महासेठ, रमाकांत झा मुन्ना, गिरीश चौधरी, रंजीत झा, मणिकांत राय, पिंटू झा, हेमचंद्र सिंह, अनीता कुमारी, सपना भारती आदि अनशनकारी के रूप में शामिल हुए। मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी, जाले विधायक जीवेश मिश्रा, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी, दरभंगा भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, मधुबनी जिलाध्यक्ष शंकर झा, झंझारपुर जिलाध्यक्ष(सांगठनिक) ऋषिकेश राघव, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी राम कुमार झा, अभयानंद झा, संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, सुजीत मल्लिक, ज्योतिकृष्ण लवली, प्रेम कुमार मिश्रा रिंकू, कृष्ण भगवान झा, मिथिला विकास परिषद, कोलकाता के अध्यक्ष अशोक झा, मिथिला राज्य निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष राम मोहन झा, पूर्व सैनिक परिषद, दरभंगा के अध्यक्ष प्रेम झा सहित कई कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

समाज में वृद्ध जनों की महत्ता अहम है, उनका आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे

October 04, 2023
Dbg

04.10.2023 (दरभंगा) : बुनियाद केंद्र बहादुरपुर दरभंगा में वृद्ध जनों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमारी, बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक गिरीश मोहन शरण, सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट उदय कांत, प्रखंड कार्यपालक सहायक बहादुरपुर के जवाहरलाल यादव, टीसीएस गिरीश कुमार ठाकुर एवं राकेश कुमार जिला लेखापाल बुनियाद केंद्र के उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वृद्ध जनों को पाग, चादर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच चित्रकला एवं लेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले छात्रों के बीच पुरस्कार वितरण और शेष छात्रों को सांत्वना पुरस्कार भी उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उप निदेशक जन संपर्क निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा बुनियाद केंद्र की व्यवस्था उत्कृष्ट है, जो उपस्थित वृद्धजनों से भी सुनने को मिला, बुनियाद केंद्र सरकार के द्वारा संचालित किया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में विधवा, दिव्यांग और वृद्धजनों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा हर व्यक्ति के जीवन में वृद्धावस्था का पड़ाव आता है, शरीर कमजोर हो जाने के कारण समस्याएं भी आती है। बुनियाद केंद्र में वृद्धजनों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।

समाज में वृद्ध जनों की महत्ता अहम है। सदैव उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ती रहती है। उनका आशीर्वाद हम लोगो के ऊपर बना रहे। उन्होंने चित्रकला और निबंध लेखन के विजयी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने वृद्धजनों को माला, पाग और चादर से सम्मानित किया। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी ने अपने संबोधन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वृद्ध जनों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 14567 की जानकारी दी तथा अपने आश्रितों के द्वारा भरण पोषण नहीं देने पर अनुमंडल अधिकारी के पास शिकायत करने के तरीकों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई। बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक गिरीश मोहन शरण के द्वारा कार्यकर्म का संचालन किया गया और वृद्ध जनों को सम्मानित करते हुए उन्होंने अपने अनुराग को व्यक्त किया।

उन्होंने अपने वक्तव्य में उपस्थित सभी वृद्ध जनों को उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उपस्थित कुछ वृद्ध जनों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। लाभुक अरुण कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा की बुनियाद केंद्र सभी वर्ग के लाभुकों के लिए वरदान साबित हो रहा है। बुनियाद केंद्र के सभी सेवाओं से मैं बहुत संतुष्ट हूँ। मेरे कंधे में जकड़न एवं दर्द की समस्या थी, यहां पर फिजियोथैरेपी के सेवा से त्वरित लाभ हुआ।

हिमांशु शेखर ने कहा कि मात्र 03 महीने में बुनियाद केंद्र में सेवा पाने के कारण मेरा कमर दर्द एवं मांसपेशी में कमजोरी पूरी तरह से ठीक हो गया। अब मैं सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा हूँ।श्रीमती शीला शरण ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने 2 वर्ष के अनुभव को रखा और यहां के कर्मी और यहां मिलने वाली सुविधाओं की प्रशंसा की, वह अपने कंधे के दर्द की समस्या से पीड़ित थीं, जिसका इलाज उन्होंने बुनियाद केंद्र, बहादुरपुर में करवाया। जिसमें पूर्ण रूप से उनका निदान हो पाया यहां मिलने वाली सुविधाओं के लिए उन्होंने धन्यवाद व्यक्त किया। इंद्रनाथ शरण ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बुनियाद केंद्र में उपलब्ध फिजियोथैरेपी, परामर्श, आँख और कान संबंधी मिलने वाली सुविधाओं की प्रशंसा की।

उन्होंने बुनियाद केंद्र में कार्यरत कर्मी के उज्जवल भविष्य की कामना की।उल्लेखनीय है कि विधवा, दिव्यांगजनों एवं वृद्धि जनों को होनेवाली शारीरिक व मानसिक समस्याओं के निदान के लिए सभी अनुमंडल में बुनियाद केंद्र की स्थापना की गई है जिसमें बढ़ते उम्र के साथ होनेवाली बीमारियों का फिजियोथैरेपी के माध्यम से बेहतर इलाज किया जाता है तथा आंख व कान की जांच की जाती है। कार्यक्रम में बुनियाद केंद्र के सभी कर्मी उपस्थित रहते हुए कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया।

डरहार पंचायत में किया गया जन-संवाद

October 04, 2023
Dbg

04.10.2023 (दरभंगा) : सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु दरभंगा जिला अन्तर्गत बहादुरपुर प्रखण्ड के डरहार पंचायत में प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डरहार पंचायत में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम को प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया। जन-संवाद कार्यक्रम का संचालन करते हुए उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता ने विगत वर्षों में बिहार सरकार के विभिन्न विभागों कल्याणकारी योजनाओं, जिनमें सात निश्चय पार्ट -1/2, जल-जीवन-हरियाली, बिहार सेवाओं का अधिकार अधिनियम, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, बिहार स्टार्ट-अप योजना, बिहार ओद्यौगिक प्रोत्साहन (वस्त्र एवं चर्म) निति, मद्य निषेध अभियान, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। श्रम अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाएँ, बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना, शताब्दी योजना के संबंध में जानकारी देते हुए सभी संबंधित निर्माण मजदूरों को अपना लेबर कार्ड बनवाने हेतु अपील की।

सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) सुश्री नेहा कुमारी ने समाज कल्याण विभाग के विभिन्न पेंशन योजना, अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, संबल योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। एन.सी.डी.ओ. डॉ सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री सहायता कोष योजना के तहत असाध्य रोगों के लिए दिए जाने वाले आर्थिक मदद हेतु विहित प्रक्रिया से लोगों को अवगत कराया गया। साथ ही जननी बाल सुरक्षा योजना, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य विभाग की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन द्वारा आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्डधारी को उपलब्ध कराई जा रही खाद्यानन के संबंध में तथा नये राशन कार्ड बनाने की विहित प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।

अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर चन्द्रिमा अत्री ने विधि-व्यवस्था, पर्व/त्योहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था के लिए किये जाने वाले कार्रवाई, राशन कार्ड एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी ने मोटे अनाजों के उत्पाददन को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले बीज के संबंध में, कृषि यंत्रीकरण के अन्तर्गत 108 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराने के संबंध में, पुआल मनैजमेन्ट के संबंध में जानकारी दी। जिला उद्यान पदाधिकारी ने बागवानी के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा से अवगत कराया।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज ने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत् आरक्षण तथा पंचायती राज व्यवस्था के अन्तर्गत ग्राम पंचायत की भूमिका, अपने गाँव के विकास के संबंध में बताया। अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ ने भू-अभिलेखों के डिजेटाइजेशन एवं ऑनलाईन लगान रसीद कटाने, खतियान डाउनलोड करने की सुविधा से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदी सुजाता देवी एवं शांति कुमारी ने जीविका के माध्यम से जीवन में आयी खुशहाली के अनुभव को साझा किया।

भोला राय ने बताया की किस तरह बुनियादी केन्द्र की फिज्योथैरपी के माध्यम से उन्हें मस्तसिक रोग से उबरने में मदद मिली। जन-संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान पार्ट - 1 के तहत सभी गाँव को ओ.डी.एफ किया गया एवं पार्ट - 2 के तहत स्वच्छ गाँव, समृद्ध गाँव एवं स्वस्थ्य गाँव के अन्तर्गत गाँवों को कचरा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी परिवारों को हरा एवं नीला डस्टबीन, सुखा और गीला कचरा को अलग-अलग रखने के लिए दिया गया है। साथ की कचरे को संग्रहित कर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई पर लाकर उसे वैज्ञानिक तरीके से निष्पादित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के कचरे को रि-साईकिल करके पथ निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपने घर एवं गाँव को गंदगी मुक्त रखने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर अश्वनी कुमार, अंचलाधिकारी, बहादुरपुर एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगण के साथ-साथ डरहार पंचायत की मुखिया पुजा चौधरी, उप मुखिया सोनी देवी, संरपच नगीना देवी, पंचायत समिति सदस्य चन्द्रदेव मंडल सहित स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

दिसंबर में आयोजित पेडिकॉन पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा

October 04, 2023
Dbg

04.10.2023 (दरभंगा) : 04.10.2023 (दरभंगा) : दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सह बिहार पेडिकॉन के आयोजन अध्यक्ष डॉक्टर के एन मिश्रा के शिशु विभाग स्थित कक्ष में दिसंबर 2023 में होने वाले बिहार पेडिकॉन आयोजन के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें दरभंगा आई ए पी के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, सचिव डॉक्टर सलीम अहमद और कोषाध्यक्ष डॉक्टर अरविंद झा शामिल हुए। उपस्थित आई ए पी के अन्य सदस्यों में डॉक्टर एनपी गुप्ता, डॉक्टर कमोद झा, डॉक्टर अमृता मिश्रा, डॉ भुनेश्वर कुमार, डॉ ओम प्रकाश इत्यादि प्रमुख थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिसंबर में आयोजित पेडिकॉन पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। तीन दिन चलने वाले इस कांफ्रेंस में वेंटीलेशन, एडवांस पेडियाट्रिक लाइफ सपोर्ट और एडवांस नियोनेटल रिस्शिटेशन वर्कशॉप आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर एक अविस्मरणीय स्मारिका के प्रकाशन का जिम्मा डॉक्टर ओम प्रकाश को सोपा गया।

डॉक्टर के एन मिश्रा ने अहवान किया कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज के हर विभाग की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आ ए पी के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल हर विभाग में संकाय सदस्यों से मिलेगा और विभागाध्यक्ष से अधिक से अधिक संख्या में फैकल्टी और पीजी छात्रों को शामिल होने के लिए आग्रह करेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि साइंटिफिक सेशन में देश के चुनिंदा शिशु रोग विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाए जिससे कि यहां के डॉक्टर अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम को रंगारंग बनाने के लिए गला डिनर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन का भी निर्णय लिया गया। समय कम होने के कारण निर्णय लिया गया कि हर सप्ताह बुधवार और शनिवार के दिन में 2:00 बजे से बैठक शिशु विभाग में आयोजित की जाएगी।

कोषाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार ने फंड जमा करने की अपनी योजना बताई। सक्रिय रूप से भाग लेते हुए डॉक्टर एन पी गुप्ता डॉक्टर अशोक कुमार ने विभिन्न सुझाव दिए। डॉक्टर एन पी गुप्ता ने सेंट्रल आईएपी के लिए बिहार से चुनाव लड़ने की अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की और सभी से सहयोग मांगा। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉक्टर सलीम अहमद ने किया।

सीएम ने गांधी जयंती पर जाति आधारित गणना की रिपोर्ट प्रकाशित कर रच दिया इतिहास - प्रो० विनय कुमार चौधरी

October 03, 2023
02.10.2023 (दरभंगा) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शों और उनके दिखाएं मार्ग पर बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना के आंकड़े प्रकाशित कर बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से किया अपना सबसे बड़ा वादा पूरा किया।

उक्त बातें बेनीपुर विधायक सह जदयू प्रदेश प्रवक्ता प्रो० विनय कुमार चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक कार्य के लिए संपूर्ण मिथिला वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जाति आधारित गणना से हर तबके के लोगों को मिलेगा उनका पूरा हक तथा हर परिवार के किसी भी जात का हो वह गरीब है उसके उत्थान के लिए और क्या करना है इस जाति आधारित गणना से आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जाति गणना के आंकड़ों की रिपोर्ट की जानकारी देते हुए प्रो० विनय कुमार चौधरी ने बताया कि बिहार की आबादी 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 हो गई एवं परिवारों की संख्या 2 करोड़ 83 लाख 44 हजार 107 परिवार तथा अस्थाई प्रवासीय बिहारी की संख्या 53 लाख 72 हजार 22 लोग हूई वहीं बिहार में रहने वालों की संख्या 12,53,53,228 हो गई है। जिसमें पुरुष की संख्या 64131992 एवं महिलाओं की संख्या 61138640 तथा अन्य की संख्या 82836 हो गई है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।