DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दरभंगा एम्स निर्माण हेतु सांसद ने अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ किया

October 03, 2023
Dbg

02.10.2023 (दरभंगा) : गांधी जयंती के अवसर पर दरभंगा डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बिहार सरकार के दरभंगा एम्स विरोधी नीति, वादाखिलाफी, दरभंगा एम्स निर्माण हेतु उपयुक्त जमीन उपलब्ध नही कराए जाने एवं बार-बार स्थल बदल राजनीति करते हुए बाधा उत्पन्न करने के विरूद्ध राज्य सरकार द्वारा चिन्हित शोभन एकमी बायपास (मौजा-बलिया) में 30 फीट गड्ढे वाली भूमि पर अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ किया। सांसद ने प्रसिद्ध माँ श्यामा माई मंदिर से माता का आशीर्वाद लेकर, बाबा विद्यापति, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, जननायक कर्पूरी ठाकुर, आचार्य सुरेंद्र झा सुमन आदि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अनशन स्थल पर आम लोगों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा दरभंगा में एम्स निर्माण हेतु 200 एकड़ भार मुक्त जमीन, फोर लेन सड़क कनेक्टिविटी, बिजली, पानी, सीवरेज सहित कई अन्य बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पूर्व में ही अधिकारिक सहमति दे चुकी है, जिसके बाद 15 सितंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 1264 करोड़ की लागत 750 बेड वाले एम्स की कैबिनेट स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि आज जनता जनार्दन को गड्ढे वाली जमीन की असलियत का पता चल गया है और राज्य सरकार की एम्स विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है। एम्स के मानक अनुरूप जमीन भारत सरकार को दिए बिना ही गठबंधन के नेता एनओसी की बात कर रहे है, ये हास्यास्पद है। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि 30 फीट गड्ढा वाले सिर्फ 113 एकड़ की घोषणा कर 150 एकड़ जमीन देने का ढिंढोरा पीट रहे है और बिना 36 एकड़ रैयती भूमि का अधिग्रहण किए हुए मिट्टीकरण एवं बाउंड्री के नाम पर राज्य सरकार द्वारा कागजी टेंडर का ढोंग किया गया है।

बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी ने कहा कि भू एवं मेडिकल माफिया को संरक्षण देने वाली सरकार दरभंगा एम्स को ठंडे बस्ते में डाल दी हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी शिवेश राम ने कहा कि दरभंगा एम्स को लेकर मुख्यमंत्री के पलटी मार वाली भूमिका, उनके पलटू राम के नाम को पूरी तरह चरितार्थ करती है। मधुबनी सांसद अशोक यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार दरभंगा एम्स निर्माण नहीं चाह रहे है, ग्रीनफील्ड लैंड के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है तथा दरभंगा एम्स को अटकाने, लटकाने एवं भटकाने का कार्य किया जा रहा है। नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मोदी सरकार दरभंगा एम्स निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है, उपयुक्त जमीन मिलने के साथ ही एम्स निर्माण शुरू हो जाएगा। केवटी विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि बिहार के महगठबंधन सरकार के दरभंगा एम्स विरोधी मानसिकता को मिथिला की जनता जान चुकी है और आने वाले चुनाव में इन्हे सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि दरभंगा एम्स के लिए राज्य सरकार उपयुक्त जमीन दे और छलपूर्ण नीति को त्याग कर एम्स निर्माण में सहयोग करें। पूर्व मंत्री व राजनगर विधायक (मधुबनी) ने कहा कि दरभंगा एम्स निर्माण में राज्य सरकार सहयोगात्मक रवैया अपनाए और सभी बुनियादी सुविधा के साथ अविलंब जमीन देने का कार्य करें।

बिस्फी विधायक(मधुबनी) हरी भूषण ठाकुर बचौल, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, मधुबनी जिलाध्यक्ष शंकर झा आदि ने भी इस अवसर सभा को संबोधित किया।

मौके पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव बैजनाथ चौधरी बैजू, पूर्व सैनिक परिषद दरभंगा के अध्यक्ष प्रेम झा, मिथिला राज्य निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष राम मोहन झा सहित कई समाजसेवियों ने दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर द्वारा किए जा रहे अनशन का भरपूर समर्थन किया और लोगों से सहयोग हेतु सार्वजनिक अपील की। मौके पर पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी, लोकसभा प्रभारी रामकुमार झा, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, झंझारपुर जिला (सांगठनिक) के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव सहित कई कार्यकर्ता और हजारों लोग उपस्थित रहें।

शपथ, सपनों के भारत की

October 03, 2023
Dbg

02.10.2023 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के छविचित्र पर डीएम राजीव रौशन, एसएसपी अवकाश कुमार, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुश्री चंद्रिमा अत्री, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, डीसीएलआर सदर राकेश कुमार, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी,वरीय उप समाहर्ता अमृता कुमारी, गुलशन कुमार विपिन कुमार एवं अन्य ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर डीएम ने गांधी जी के सपनो के भारत की शपथ दिलाते हुए कहां की मैं ऐसे भारत के लिए कोशिश करूँगा, जिसमें गरीब लोग भी यह महसूस करेंगे की वह उनका देश है, जिसके निर्माण में उनकी आवाज का महत्व है। मैं ऐसे भारत के लिए कोशिश करूँगा, जिसमें उच्च और निम्न वर्गों का भेद नहीं होगा और जिसमें विविध संप्रदायों में पूरा मेल-जोल होगा। ऐसे भारत में अस्पृश्यता या शराब और दूसरी नशीली चीजों के अभिशाप के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता है। उसमें स्त्रियों को वही अधिकार होंगे जो पुरुषों को होंगे। शेष सारी दुनिया के साथ हमारा संबंध शांति का होगा। यह है मेरे सपनों का भारत।

इस अवसर पर ओडीएफ प्लस एवं "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनप्रतिनिधि श्याम सुंदर साहू, सुशील मिश्र, रेशमा आरा तथा स्वच्छता पर्यवेक्षक चंदन कुमार यादव, रत्नेश पासवान, पंकज कुमार मिश्र, स्वच्छाग्रही सीतारमण जी रमन,प्रवीण कुमार मंडल, विकास कुमार, * निबंध प्रतियोगिता* के विजयी बच्चे साक्षी कुमारी, कल्याणी कुमारी, रुमा कुमारी, चित्रकारी (प्रतियोगिता) के विजयी बच्चे चंदा कुमारी, राजनंदनी सिंह, प्रियांशु कुमार, शिक्षक प्रमोद कुमार साफी, राम नारायण, डॉ रणधीर कुमार राय, जीविका दीदी माला कुमारी, निधि सिंह एवं रीना कुमारी आँगनबाड़ी सेविका रंजू कुमारी, एन.वाई.के के कार्यकर्ता मुकेश झा, सुधा नंदन झा, पूजा कुमारी प्रखंड समन्वयक सुरेंद्र प्रधान, गौरी शंकर ठाकुर, रूपेश कुमार, वही प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीगाछी अनुपम कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी तारडीह कुमार शैलेंद्र एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंहवाड़ा अमरेंद्र पंडित, जिला समन्वयक सलाहकार संदीप कुमार, प्रभाष चंद्र, प्रशांत कुमार, प्रखंड कार्यपालक सहायक राधा रमन जी सुमन, चंद्रबली शर्मा, गजेंद्र कुमार, जिला वाररूम जिला कार्यपालक सहायक अभिषेक कुमार, संतोष कुमार साह को डीएम, एसएसपी एवं उपस्थित पदाधिकारीयों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि जिन लोगों को प्रशस्ति पत्र मिला है, उन्हें हार्दिक बधाई, वे और भी बेहतर काम करेंगे, ऐसी आशा है, लेकिन जिन्हें प्रशस्ति पत्र नहीं मिला है, वे अपने को कम न समझें और अपना कार्य बेहतर ढंग से करें। उन्होंने कहा कि आज गाँधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी की स्वच्छता ही मूल मंत्र को अपनाते हुए हम अपने गाँव, अपने राज्य, अपने देश को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम का संचालन उप जन संपर्क निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

वृद्ध जन मतदाताओं को किया गया सम्मानित

October 03, 2023
Dbg

01.10.2023 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर वृद्धजन मतदाताओं के साथ डीएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम श्री रौशन ने कहा कि ईवीएम और भीभीपैट का एफएलसी प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि एफएलसी का उद्देश्य यही है की ईवीएम मशीन जिनमें बीयू, सीयू एवं भीभीपैट शामिल है, में कोई कमी नहीं है और यह सही तरीके से कम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल एक प्रतिशत रैंडमली सलेक्टेड ईवीएम मशीन में वोट डालकर भीभीपैट से उसका सत्यापन कर सकते हैं, मशीन से उसका मिलान कर सकते हैं तथा बाद में लोड टेस्ट भी किया जाता है, जिसमें एक सीयू में चार-चार बीयू लगाकर टेस्ट किया जाता है और यह देखा जाता है कि हमारे मशीन को किसी भी परिस्थिति में कोई कठिनाई नहीं होगी। यह विश्वास बढ़ाने वाले कदम हैं, इसके अलावे हम जब कमिश्निंग करते हैं, उस समय भी राजनीतिक दल उपस्थित रहते हैं। भीभीपैट के एफएलसी के पहले प्री लेवल चेकिंग होती है, इसमें भीभीपैट को कई मशीनों के साथ जोड़कर चेक किया जाता है और मशीन जब ओके बताता है तब उसे अंतिम रूप से चयन किया जाता है। और संबंधित कंपनी जिसने उसे बनाया है वो भी इसका सर्टिफिकेट देता है।

उन्होंने कहा कि 01 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग ने हमारे वरिष्ठ मतदाताओं को जिन्होंने मतदाता प्रक्रिया को मजबूती प्रदान की है, जो हम लोगों के लिए आदर्श भी हैं और प्रेरणा के स्रोत भी हैं, जो हमारे युवा मतदाताओं के लिए विशेष प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने जिस तरह से हमारे लोकतंत्र को मजबूत किया है, अपने एक वोट के मूल्य को समझा है और चुनाव में उनकी भूमिका रही है, इससे नई पीढ़ी के लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा ने वृद्ध जन मतदाताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर 106 वर्षीय मतदाता चंद्रकला देवी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

102 वर्षीय मतदाता योगेश्वर पंडित को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा ने साल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। 80 वर्षीय रामचंद्र प्रसाद पासवान को अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुश्री चंद्रिमा अत्री ने साल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। 73 वर्षीय मतदाता रामचंद्र पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार झा ने साल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया एवं 70 वर्षीय कालो देवी को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा, बासपा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, भाजपा के प्रतिनिधि अशोक नायक ने साल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ मतदाताओं को संदेश देते हुए कहा कि *श्रद्धेय वरिष्ठ मतदाता, निर्वाचन प्रक्रिया में निरंतरण योगदान के लिए आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मुझे अत्यधिक खुशी हो रही है।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के अपने जोश एवं समर्पण से अपने देश के युवाओं के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है। आपके जैसे उत्तरदायी ज्येष्ठ मतदाताओं के कारण ही हम एक लोकतंत्र के रूप में दुनिया में फल फूल रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। आप, बदलते समय, सामाजिक-राजनीतिक आर्थिक परिदृश्य और देश में प्रौद्योगिकी के क्रम विकास के साक्षी हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने और निर्वाचनों को सही मयनों में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी, सुगम और सहभागी बनाने के लिए हमारे नियंत्रण प्रगतिशील तंत्र के सभी साक्षी हैं।

आप ने विभिन्न चुनावों के दौरान अपना वोट डालकर सरकार चुनने में अपने एक वोट के मूल्य का वास्तविक अर्थ सिद्ध किया है। मैं, राष्ट्र के प्रति लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरा करने के लिए आप में से प्रत्येक की शक्ति, सामर्थ्य और दृढ़ निश्चय का अभिनंदन करता हूं। वरिष्ठ नागरिकों (80 आयु वर्ग)और दिव्यांग मतदाताओं (40% और अधिक निःशक्तता) की अधिकतम भाग्यदारी सुनिश्चित करने के लिए, भारत निर्वाचन आयोग ने आप लोगों के लिए व्हीलचेयर, रैंप, स्वयंसेवकों आने जाने की नि:शुल्क परिवहन सुविधाओं, कतार-रहित मतदान जैसी कई नई सुविधाओं की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त, आप फार्म 12 (घ) भरकर अपने घर में बैठे-बैठे भी मतदान कर सकते हैं।

मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप आवश्यक सुविधाओं का लाभ उठाकर अपना बहुमूल्य मत डालें और युवा मतदाताओं को अपने संवैधानिक कर्तव्य को पूरा करने के लिए प्रेरित करते रहें। मैं इसके माध्यम से आपके प्रति आभार व्यक्त करता हूँ और सभी वरिष्ठ नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि सदैव की भांति अपना मत अवश्य डालें और युवा पीढ़ी के लिए भारतीय लोकतंत्र में सकारात्मक योगदान के निमित एक उदाहरण बन रहे।

डीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

October 03, 2023
Dbg

01.10.2023 (दरभंगा) : स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत डीएम राजीव रौशन के साथ जिले के आलाधिकारियों ने बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय कैंपस को अपने श्रमदान से पूर्णत: स्वच्छ व साफ़ कर दिया। इस अभियान के अंतर्गत डीएम ने स्वयं अपने हाथों से कचरा उठाया, कुदाल से जमे कचरे को हटाया, स्वंय डस्टबिन में रखकर कचरे को कचरे की गाड़ी में डाला। इस अवसर पर डीएम ने स्वच्छता की शपथ सबों को दिलाई और कहा कि मैं शपथ लेता हूँ कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूँगा और उसके लिए समय दूंगा, हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूँगा। मैं न गंदगी करूँगा न किसी और को करने दूँगा। सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मोहल्ले से, मेरे गाँव से एवं मेरे कार्य स्थल से शुरुआत करूँगा। मैं यह मानता हूँ कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं, इस विचार के साथ में गाँव-गाँव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। इस अवसर पर उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुश्री चंद्रिमा अत्री, उप जन संपर्क निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, डीआरडीए निदेशक राहुल कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी, डीपीओ मनरेगा आमना जोहरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार, अंचलाधिकारी नीलम कुमारी, पी.ओ. प्रांजल गुप्ता, जिला समन्वयक प्रशांत कुमार, जिला सलाहकार संदीप कुमार व प्रभास कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

विकास एक निरंतर प्रक्रिया है, सुधार की हमेशा अपेक्षा एवं संभावना बनी रहती है - जनसंवाद

September 28, 2023
Dbg

27.09.2023 (पटना) : राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आज पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखण्ड में जिला-स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह एवं एसएसपी राजीव मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में महंत श्री नारायण दास उच्च विद्यालय, पंचायत घोसवरी में आयोजित इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में आम जनता ने भाग लिया, योजनाओं से प्राप्त लाभ पर अपना-अपना अनुभव साझा किया तथा फीडबैक दिया। कार्यक्रम की शुरूआत में डीएम, एसएसपी, उप विकास आयुक्त, प्रखंड प्रमुख, मुखिया संघ के अध्यक्ष, ग्राम पंचायत राज मुखिया सहित अन्य जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों द्वारा ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का शुभांरभ किया गया।

कार्यक्रम के दरम्यान उपस्थित जन समूह को प्रखंड में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर वृतचित्र का प्रदर्शन किया गया। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्क्ड़-नाटकों के माध्यम से जनहित की योजनाओं के बारे में आम जनता को जागरूक किया गया। उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण विभागों के जिला-स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में आम जनता को विस्तार से बताया गया। योजनाओं का उद्देश्य एवं प्रगति, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, योजनाओं का आम जनता के जीवन में सकारात्मक प्रभाव तथा जन-सहभागिता पर बारीकी से प्रकाश डाला गया। डीएम डॉ. सिंह ने बताया कि जन संवाद का मुख्य उददेश्य योजनाओं के बारे में जनता को और जागरूक करना है ताकि वे इसका अधिक-से-अधिक लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इसका उद्देश्य जनता से फीडबैक भी लेना है ताकि उनकी आवश्यकता के अनुरूप विकास हेतु भविष्य में कार्य योजना बनाया जाए। पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ पूरे जिले के साथ-साथ बख्तिायरपुर प्रखंड एवं घोसवरी पंचायत में भी विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। पंचायत में जो योजनाएँ चल रही हैं उसके बारे में वक्ताओं द्वारा विस्तार से बताया गया है। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, कल्याण सहित सभी सेक्टर में सरकार द्वारा जनता की इच्छा एवं क्षेत्रीय आवश्यकता के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण, विकसित बिहार के सात निश्चय, आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम, मद्य-निषेध, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा पर रोक, बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, जल-जीवन-हरियाली अभियान, जलवायु अनुकूल खेती आदि क्षेत्रों में आमूल-चूल परिवर्तन आया है।

लगभग 100 से अधिक योजनाओं तथा कार्यक्रमों ने आम जनता की जीवन शैली पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। सरकार की सफल नीतियों के कारण मानव संसाधन विकास के हर इंडिकेटर पर हमलोग अच्छा कर रहे हैं एवं आगे भी अच्छा करेंगे। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। सुधार की हमेशा अपेक्षा एवं संभावना बनी रहती है। जहाँ कहीं भी कमी है वहाँ सुधार करेंगे। लक्ष्य एवं उपलब्धि के गैप को पूरा करेंगे। आज के इस जनसंवाद में लगभग 24 विभागों की 54 योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि पिछले 15 सालों में विद्युत की स्थिति में आमूल-चूल सुधार आया है। सभी गाँवों एवं मुहल्लों में कम से कम 22 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। पंचायत में मुख्यमंत्री कृषि विद्युत सम्बद्ध योजना के तहत कृषि कार्य हेतु लगभग 162 ट्रान्सफॉर्मर अधिष्ठापित किया गया है।

कृषि को करीब 20 घंटे विद्युत की आपूर्ति हो रही है। घोसवरी पंचायत में सोलर लाईट का अधिष्ठापन किया जा रहा है। सौर ऊर्जा के प्रयोग से गॉवों की गलियाँ रौशन हुई हैं। सूर्यास्त के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरे से मुक्ति मिली है। रात के समय में भी ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हुई है। प्रकाश की अच्छी व्यवस्था होने से दुर्घटनाओं में कमी आयी है। भवनों पर जल-जीवन-हरियाली अभियान अर्न्तगत सोलर सिस्टम का अधिष्ठापन किया गया है। सौर ऊर्जा का उपयोग होने से बिजली की खपत में कमी आयी है। पंचायत में डेडिकेटेड कृषि फीडर का तेजी से निर्माण हो रहा है।डीएम डॉॅ. सिंह ने कहा कि घोसवरी पंचायत में पंचायत सरकार भवन बन गया है। इसमें कर्मियों तथा कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति हो रही है। लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सारी सेवा प्राप्त हो जाएगी।सड़कों की स्थिति काफी अच्छी हुई है। प्रखंड में बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध है।

पहले पटना से बख्तियारपुर आने-जाने में कच्ची दरगाह, फतुहा तथा पटना शहर में काफी जाम का सामना करना पड़ता था। अब फोरलेन सड़क बन जाने से 40 से 50 मिनट में बख्तियारपुर से पटना पहुँच जाते हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के नियमित मेन्टेनेन्स के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण परिवहन सुदृढ़ हुआ है तथा स्वरोजगार का सृजन हुआ है। समाज सुधार अभियानों के द्वारा सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियाँ शिक्षा क्षेत्र में काफी आगे हैं। शराब बंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाया है। लिंग भेद में कमी आई है। भ्रूण हत्या पर रोक लगी है। कन्या के जन्म को प्रोत्साहन मिला है। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राशन कार्ड तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र जैसे-निवास प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र इत्यादि जिलेवासियों को आसानी से प्राप्त होता है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है तथा आर्थिक रूप से सबल बनाया है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना से लोग स्वच्छतायुक्त सुरक्षित आवास होने से सम्मानपूर्वक जीवन-बसर कर रहे हैं। हर घर नल का जल तथा घर तक पक्की गली-नालियाँ उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गाँव, समृद्ध गाँव के तहत ग्राम पंचायत द्वारा खुले में शौच से मुक्ति का स्थायित्व के साथ ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का क्रियान्वयन किया जा रहा है। ई-रिक्शा, पेडल रिक्शा एवं डस्टबिन का क्रय गॉव के सभी वार्डों में किया गया है। हर घर से कचड़े का उठाव कराया जा रहा है। सोख्ता, जंक्शन चैम्बर एवं नाली आउटलेट के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी उठा रहे हैं। कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित युवा में कम्प्यूटर, व्यवहार कौशल एवं भाषा कौशल में गुणात्मक वृद्धि आई है। सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाकर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। जिला में कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालयों के संचालन में स्त्री शिक्षा के स्तर में संख्यात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि लाई है। सतत जीविकोपार्जन योजना तथा जीविका से परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। 13 पशु शेड का निर्माण किया गया है। क्षेत्र में शिक्षा की वृद्धि हेतु सीएलसीडीसी लाईब्रेरी की स्थापना की गयी है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आई है। लोगों में ख़ुशहाली आयी है। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि इन बैठकों में आम जनता को लगभग 24 विभागों की 54 योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है तथा योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया जा रहा है।

शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन, अल्पसंख्यक कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, सहकारिता, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, सामान्य प्रशासन, ग्रामीण कार्य, उद्योग, ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, जल संसाधन, पथ निर्माण, परिवहन, पशु एवं मत्स्य संसाधन, गृह, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन विभाग की जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि वे इसका अधिकतम लाभ उठा सकें। सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, जल-जीवन-हरियाली अभियान, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, हर घर नल का जल, मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना, जलवायु अनुकूल खेती सहित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जन-जन को जागरूक किया जा रहा है।

लाभार्थियों द्वारा अपना अनुभव साझा किया जा रहा है। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि आप सबके सुझाव के अनुसार स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि एक पक्ष की अवधि के उपरांत पुनः बैठक स्थल पर अनुवर्ती कार्रवाई (फॉलोअप) का अनुश्रवण कर विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे। सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र जिले वासियों के लिए हमेशा उपलब्ध (एक्सेसिबल) है। आप आवश्यकता पड़ने पर किसी भी कार्यालय में आ सकते हैं। प्रावधानों के अनुरूप आपको उत्कृष्ट सेवा प्रदान की जाएगी। एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि जनसंवाद सहभागी लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पटना पुलिस आप सबकी सेवा में हमेशा तत्पर है।

एसएसपी श्री मिश्रा ने कहा कि बख्तियारपुर प्रखंड के दोनों थाना में डायल-112 की दो गाड़ी 24 घंटे ऑन रोड रहती है तथा ऑन कॉल समस्याओं का शीघ्र समाधान करती है। पिछले एक साल का अध्ययन करेंगे तो डायल-112 का एवरेज रिस्पाँस टाईम 13 मिनट है अर्थात कोई भी सूचना प्राप्त होने पर डायल-112 की गाड़ी औसत 13 मिनट में स्थल पर पहुँचकर हर तरह का सहयोग प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इस रिस्पॉस टाईम को घटाने के लिए कार्य योजना बनाया जा रहा है। पूरे जिले में यह 20 मिनट है जिसे घटाकर 15 मिनट करने की कार्रवाई की जा रही है। जहाँ यह 15 मिनट है वहाँ इसे घटाकर 10 मिनट करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से डायल-112 सुविधा का अधिक से अधिक फायदा उठाने का आह्वान किया। एसएसपी ने कहा कि बख्तियारपुर प्रखंड के दोनों थाना में महिला हेल्प डेस्क कार्यरत है। इस पर पीड़ित महिलाओं को तुरंत सहायता प्रदान की जाती है। हर माह औसतन 15 से 20 शिकायतें आती है जिसका शीघ्र समाधान किया जाता है। उन्होंने आह्वान किया कि आवश्यकता पडने पर महिलाएं इस हेल्प डेस्क पर बेझिझक अपनी समस्या बताएं। उन्हें पूरी सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप विधि का शासन स्थापित करने की दिशा में हम सभी सजग हैं।

एसएसपी श्री मिश्रा ने कहा कि आप सभी के सहयोग से पटना पुलिस द्वारा जिले के विकास के लिए अहम आवश्यक तत्व शांति सफलतापूर्वक स्थापित की जा रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों को कानून के अनुसार ही त्वरित एवं समुचित दंड दिया जाता है ताकि वे भविष्य में इसकी पुनरावृति नहीं करें।डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी एक पक्ष की अवधि के उपरांत पुनः बैठक स्थल पर अनुवर्ती कार्रवाई (फॉलोअप) का अनुश्रवण कर विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आठ-सदस्यीय अनुश्रवण कोषांग का गठन किया गया है जो सभी कार्यों का नियमित अनुश्रवण करेगी।

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि जन संवाद बैठक में आम जन से प्राप्त प्रतिक्रियाओं/सुझावों का डॉक्युमेंटेशन कराते हुए आगे की अनुवर्ती कार्रवाई हेतु कार्य योजना तैयार की जाएगी। जिन सुझाव पर स्थानीय स्तर पर ही कार्रवाई अपेक्षित है उस पर संबंधित बीडीओ द्वारा एक पक्ष की अवधि में कारगर कार्रवाई की जाएगी। वैसे सुझाव जिन पर विभाग स्तर से कार्रवाई अपेक्षित हो उसका समेकित प्रतिवेदन सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।