DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध प्रशासन शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम करती है – आयुक्त

October 10, 2023
Dbg

10.10.2023 (पटना) : आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना, कुमार रवि द्वारा पटना शहर में चल रहे अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान की आज समीक्षा की गई। आयुक्त कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, नगर आयुक्त, पटना नगर निगम, अनिमेष कुमार पराशर, अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर/पटना सिटी, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था एवं अन्य भी उपस्थित थे।

आयुक्त श्री रवि ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कड़ाई से स्पेशल ड्राइव चलाएं। अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करें। पब्लिक न्यूसेंस हटाने के लिए पुलिस से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर दं.प्र.सं. की धारा 133 में नोटिस देकर कार्रवाई करें। प्रावधानों के अनुसार अर्थदंड लगाएं। पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में फॉलोअप टीम लगातार सक्रिय रहेगी। जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है वहां यह टीम पुनः अतिक्रमण की घटना से सख्ती से निपटेगी। पुनः अतिक्रमण नहीं होने देने की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित थानाध्यक्ष की है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थानाध्यक्षों के माध्यम से पुनः अतिक्रमण की घटना को हर हाल में रोकें। विदित हो कि आयुक्त श्री रवि द्वारा सोमवार दिनांक 09.10.2023 से अतिक्रमण के विरूद्ध स्पेशल ड्राइव चलाने का निदेश दिया गया था। उनके निदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह एवं एसएसपी राजीव मिश्रा द्वारा सात टीम का गठन कर पटना नगर निगम के सभी अंचलों तथा नगर परिषद्, दानापुर निजामत में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है जिसका आज दूसरा दिन है।

इस फेज में यह अभियान 18 अक्टूबर तक चलेगा। इस पर आयुक्त लगातार नजर रखे हुए हैं तथा इसकी नियमित समीक्षा कर रहे हैं। आज के इस बैठक में अतिक्रमण हटाओ अभियान के सभी पहलुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी, एसएसपी एवं नगर आयुक्त द्वारा आयुक्त के संज्ञान में विभिन्न तथ्यों को विस्तार से लाया गया। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि डेडिकेटेड फ़ॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रहेगी तथा पुनः अतिक्रमण होने की घटना को सख़्ती से रोकेगी। एसएसपी द्वारा बताया गया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बल को लगाया जा रहा है। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी अंचलों में कार्यपालक पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीम 24x7 सक्रिय है। आयुक्त ने कहा कि आने वाले पर्व-त्योहारों के मद्देनजर उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात तथा विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से सभी प्रशासनिक कार्रवाई किया जाना अपेक्षित है।

जनहित में अतिक्रमण उन्मूलन विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम सहित सभी सम्बद्ध विभागों एवं एजेंसियों के पदाधिकारियों द्वारा अभियान में अच्छा काम किया जा रहा है। खाली कराए गए जगहों पर वृक्षारोपण कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने अभियान में शामिल सभी विभागों एवं एजेंसियों -प्रशासन, पुलिस, नगर निकाय, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, अग्निशाम, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, विद्युत, वन एवं अन्य विभाग- के अधिकारियों को आपस में सुदृढ़ समन्वय कायम करते हुए अभियान को सफल बनाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बल को अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में लगाएँ। संबंधित अनुमंडलों के भूमि सुधार उप समाहर्ता अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नेतृत्व करें।

प्रत्येक टीम में नगर निकायों से कार्यपालक पदाधिकारियों, नगर प्रबंधकों, मुख्य सफाई निरीक्षकों, कर्मियों तथा वीडियोग्राफर की कर्तव्य स्थल पर ससमय उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। आयुक्त श्री रवि ने कहा कि जनहित में सड़कों, फुटपाथ एवं सर्विस रोड को अतिक्रमणमुक्त रखना आवश्यक है। सभी मुख्य मार्गों एवं प्रधान मार्गों (आर्टिरियल रोड तथा ट्रंक रोड) से अवैध वेंडिंग तथा अवैध पार्किंग को हटाएँ। किसी भी मार्ग पर किसी भी तरह की अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधि की स्वीकृति नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सुगम यातायात के लिए यह अनिवार्य है। नेहरू पथ (सगुना मोड़-राजाबाजार-चिड़ियाघर-राजवंशी नगर-शास्त्री नगर-विश्वेश्वरैया भवन/विकास भवन-बिहार म्यूजियम-आयकर चौराहा), खगौल नहर रोड, अटल पथ, चितकोहरा, गर्दनीबाग, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, चिरैयाटांड पुल, बांकीपुर, कुम्हरार, बाईपास, अशोक राजपथ, पटना सिटी एवं अन्य सभी क्षेत्रों में नियमित तौर पर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाने का निदेश दिया।

उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी तथा नगर कार्यपालक पदाधिकारी अभियान चलाने से पहले क्षेत्र में विधिवत माईकिंग कराएंगे। अतिक्रमण हटाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य हेतु नगर निकायों को समुचित शक्ति प्रदत्त है । अस्थायी अतिक्रमण की स्थिति में 5,000/- रुपया तथा स्थायी अतिक्रमण की स्थिति में 20,000/- रुपये का दंड लगाने का अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण में प्रयुक्त सामानों की ज़ब्ती की जाए तथा अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध नियमानुसार अर्थदंड लगाया जाए। आयुक्त श्री रवि ने कहा कि एसएसपी यह सुनिश्चित करेंगे कि थानाध्यक्ष अतिक्रमण हटाने का विवरण स्टेशन डायरी में भी अंकित करें। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस विशेष अभियान चलाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करे।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक, यातायात को हेल्मेट चेकिंग एवं अवैध पार्किंग के विरूद्ध कार्रवाई के लिए स्पेशल टीम तैनात करने का निदेश दिया। ट्रैफिक एसपी वन-वे ट्रैफिक प्लान, रोड कट क्लोजर योजना, सड़क पर से अवरोध उन्मूलन हेतु कार्रवाई करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारियों को व्यावसायिक स्थलों के नजदीक अवैध पार्किंग को चिन्हित करने एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया। आयुक्त के निदेश पर जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा विशेष अभियान के तहत प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन अभियान संचालित करने के लिए एक चार-सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है।

आयुक्त ने निदेश दिया कि मल्टी एजेंसी अभियान में विशेष अभियान प्रारम्भ से लेकर कार्य समाप्ति तक मॉनिटरिंग सेल के सभी पदाधिकारी संयुक्त रूप से क्रियाशील रहकर विशेष निगरानी रखेंगे। आयुक्त ने नगर आयुक्त को बिल्डिंग प्लान का उल्लंघन करते हुए चलाए जा रहे अवैध प्राईवेट कंस्ट्रक्शन एवं अवैध वेंडिंग हटाने तथा मेन रोड के अवैध दुकानों को बंद कराने का निदेश दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को उन सभी सड़कों, जहाँ से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण सुनिश्चित करने का निदेश दिया। साथ ही नगर निगम एवं वन विभाग के पदाधिकारी को वृक्षारोपण करने का निदेश दिया गया।

विदित हो कि आयुक्त श्री रवि के निदेश पर पटना शहर में नियमित अंतराल पर तथा लगातार अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण अक्सर यातायात पर दबाव देखा जा रहा है। कंजेशन की समस्या दूर करने तथा सुचारू परिवहन के लिए यातायात-प्रबंधन आवश्यक है। इससे सड़क दुर्घटना को रोका जा सकता है। अतिक्रमण हटाने से इस लक्ष्य को हासिल करना आसान होगा। जिला नियंत्रण कक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर/पटना सिटी तथा दानापुर शहरी क्षेत्रों में सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करें। अवैध संरचना/अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारियों के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाएँ।

आयुक्त श्री रवि ने अतिक्रमण उन्मूलन विशेष अभियान में शामिल सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को तार्किक परिणति तक पहुँचाने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यातायात व्यवधान, अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध प्रशासन शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम करती है। निदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।

02 बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया

October 10, 2023
Dbg

10.10.2023 (दरभंगा) : श्रम अधीक्षक, दरभंगा राकेश रंजन के द्वारा बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में बहादुरपुर प्रखंड के विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल की टीम के द्वारा सघन जाँच अभियान चलाया गया। जाँच के क्रम में आयुष ढोशा, छोला भटूरा कमर्शियल चौक लहेरियासराय से 02 बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया है। विमुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति, दरभंगा के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। श्रम अधीक्षक ने बताया कि बाल श्रमिकों से किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अंतर्गत गैरकानूनी है तथा बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना और दो वर्षों तक के कारावास का प्रावधान है।

इसके अतिरिक्त माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा एम.सी मेहता बनाम तमिलनाडु सरकार 1996 में दिए गए आदेश के आलोक में नियोजकों से 20000 रुपये प्रति बाल श्रमिक की दर से अलग से राशि की वसूली की जाएगी, जो जिलाधिकारी के पदनाम से संधारित जिला बाल श्रमिक पुनर्वास सह कल्याण कोष में जमा किया जाएगा। राशि को जमा नहीं कराने वाले नियोजक के विरुद्ध एक सर्टिफिकेट केस या नीलाम पत्र वाद अलग से दायर किया जाएगा। धावा दल टीम के सदस्य के रूप में लक्ष्मण कुमार झा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सिंहवाड़ा प्रभारी बहादुरपुर, शुभम श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान, मनीष कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जाले, प्रयास संस्था से नारद मंडल एवं संदीप कुमार झा,काष्ठ संस्था से नारायण कुमार मजमुदार, तहसीन आलम, सपोर्ट पर्सन कार्ड्स एवं अजय कुमार प्रोग्राम कॉर्डिनेट और पुलिस लाइन से तीन हवलदार शामिल थे।

धावा दल की टीम के द्वारा लहेरियासराय स्थित सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जाँच की गई तथा सभी नियोजको से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने हेतु एक शपथ पत्र भरवाया गया। श्रम अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह संचालित होगा तथा दरभंगा शहर के साथ-साथ सभी अनुमंडल मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालयों में भी धावा दल संचालित किया जाएगा तथा बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दुर्गापूजा को लेकर हुई बैठक, एसएसपी ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

October 10, 2023
Dbg

09.10.2023 (दरभंगा) : प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकाश आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी व एसएसपी अवकाश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में दुर्गापूजा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला शांति समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा के अवसर पर किए जाने वाले कार्यों एवं विधि व्यवस्था संधारित रखने से संबंधित अपने-अपने विचार दिए। जिसमें सप्तमी से दशमी तक शहर की याता-यात व्यवस्था खासकर मौलागंज, रहमगंज, हसन चौक, कादिराबाद चौराहा एवं बाजार समिति में व्यवस्थित रखने हेतु व्यवस्था करने, अष्टमी से दशमी तक रात्रि 8:00 बजे से 2:00 तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने, पंडालों में सीसीटीवी लगवाने, पहली, छठवीं एवं सप्तमी को विभिन्न स्थलों से निकलने वाले कलश यात्रा में महिला बल को प्रतिनियुक्त करने, पंडालों में अग्निशमन की व्यवस्था करने, श्यामा माई मंदिर, हसन चौक पर भारी भीड़ के लिए नियंत्रण की व्यवस्था, लक्ष्मी सागर एवं कटहलबाड़ी पूजा समिति को साउंड सिस्टम कम आवाज में रखना ताकि रेलवे गेट पर दुर्घटना न घट सके आदि।

बैठक में बताया गया कि जोर-जोर से साउंड सिस्टम के बजने से दोनार, म्यूजियम एवं कटहलबाड़ी गुमटी पर घटना घटित होने की संभावना रहती है। प्रतिमा का विसर्जन 24 अक्टूबर की संध्या एवं कुछ प्रतिमा का विसर्जन 25 अक्टूबर की सुबह 10:00 बजे से किया जाना है, अधिकतर प्रतिमा का विसर्जन एकमी घाट पर किया जाता है। शांति समिति के कई सदस्यों ने बताया कि बिजली के तार जो घरों से सटे है, को प्लास्टिक से कवर करवाया जाना आवश्यक है। जिला स्कूल से नीम चौक के बीच रात्रि में सुनसान रहता है, इसलिए वहां गश्ती की आवश्यकता है। जिला दुर्गापूजा समन्वय समिति के अध्यक्ष ने बताया कि दुर्गापूजा पंडालों में आपत्तिजनक गीत नहीं बजेंगे।

शहर में पुलिस लिखा हुआ बाइक का लहरिया कट परिचालन की शिकायत पर एसएसपी ने डीएसपी टाउन को अभियान चला कर ऐसे मोटर साइकिल चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी वाहनों पर पुलिस अंकित करना, कानून गलत है। बैठक में अल्लपट्टी चौक, बंगाली टोला, मजार से नागेंद्र झा कॉलेज मार्ग में भी गश्ती करवाने की माँग की गई। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्र में वाहन पार्किंग स्थल मुहैया कराने की माँग की गई।

बैठक में जिला शांति समिति के सभी सदस्यों ने शांति के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न करवाने का भरोसा दिलाया। उप महापौर नाजिया हसन ने जिला शांति समिति को संबोधित करते हुए कहा कि यह हिंदुस्तान की खूबसूरती है कि सभी धर्म के लोग मिलजुल कर भाईचारे के साथ सभी त्यौहार मनाते आये हैं। उन्होंने सभी से भाईचारगी और सामाजिक सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की तथा नगर निगम की ओर से साफ-सफाई एवं अन्य माँग की गई व्यवस्था को पूरा करने का आश्वासन उन्होंने दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी श्री कुमार ने जिला शांति समिति पर, शांतिपूर्ण त्यौहार संपन्न करने के संकल्प पर भरोसा जताते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की माँग पर पर्याप्त संख्या में बल उपलब्ध कराया जाएगा,नो एंट्री के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में छिंतई की घटना पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी है कि मकान मालिक अपने किराएदारों की सूची आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं फोटो के साथ संबंधित थाना को उपलब्ध करा दें। छिंतई के विभिन्न घटनाओं के अन्वेषण में यह तथ्य उभर कर आया है कि किरायेदार बाहरी लोग ही ज्यादातर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा जहाँ तहाँ सब्जी मंडी लगने से भी जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, शहरी क्षेत्र में भेंडिंग जोन चिह्नित करना आवश्यक हो गया है। उन्होंने दुर्गापूजा समन्वयी समिति से आग्रह किया की रात्रि 10:00 के बाद शहरी क्षेत्र में साउंड सिस्टम न बजाए जाएं यह वे सुनिश्चित करावें, इससे माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देश का उल्लंघन होता है।

उन्होंने कहा की पूजा के दौरान पुलिस सादे लिबास में भी रहेगी, पूजा पंडालों को 25 व्यक्ति पर एक वालंटियर रखना होगा तथा उनकी सूची भी उपलब्ध करानी होगी। अग्निशमन एवं सीसीटीवी की व्यवस्था पूजा पंडाल को करना होगा। उन्होंने कहा कि जिला शांति समिति के सदस्य सोशल मीडिया पर अफवाह या दूसरे की भावना आहत करने वाले संदेश पर नजर रखें एवं वैसे संदेश को ग्रुप में डालने के बजाय स्थानीय पदाधिकारी को उपलब्ध करा दें।

शांति समिति को संबोधित करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि जिला शांति समिति के सदस्यों के सुझाव को संबंधित पदाधिकारी द्वारा नोट किया गया है। पार्किंग, लाइटिंग, पानी लीकेज सभी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जिला आपका है और आपकी जिले की छवि पूरी दुनिया में कैसी होगी। यह आप पर निर्भर करता है, किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाले संदेश सीधे प्रशासन की संज्ञान में लाएं। अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि कई शहरों में प्रतिमा विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए यह एक अच्छा कदम है। यहाँ की पूजा समितियां की सहमति होगी तो नगर निगम के माध्यम से कृत्रिम पोखर का निर्माण कराया जा सकता है।

पूजा समितियां द्वारा अनुज्ञप्ति निर्गत करने हेतु सिंगल विंडो सिस्टम की माँग पर उन्होंने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा, लेकिन पूजा समितियों से भी अनुरोध है कि वह अपने आवेदन स-समय उपलब्ध करा दें।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुश्री चंद्रिमा अत्री, पुलिस उपाधीक्षक नगर अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) इमरान अहमद, डीएसपी यातायात, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निदेशक सांख्यिकी शंभू प्रसाद, विशेष कार्य पदाधिकारी गौरव शंकर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

उक्त बैठक में शांति समिति के सदस्य नवीन सिन्हा, अजय कुमार जालान, राजीव कुमार चौधरी, नवीन खटीक, अशोक नायक, रीता सिंह,मो. उमर, सुनील कुमार मंडल, शशि कुमार,अंकुर गुप्ता, विकास चौधरी, सुजीत मल्लिक, मनीष जायसवाल,कन्हैया महतो, विष्णु कुमार ठाकुर, इंद्र नारायण महतो, अखिलेश कुमार सिंह,मो.असलम, राकेश कुमार,धरम कुमार, मो. नेतासउल हक, शहनवाज कमर, प्रदीप गुप्ता,भूपेंद्र किशोर गुप्ता, सुरेश कुमार शर्मा, सुभाष महतो, मो. अनवार अली अंसारी, अशोक कुमार, कुशेश्वर महतो, विपिन कुमार राय, नागेंद्र कुमार ठाकुर, देवेंद्र महतो, मन्नू राम एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

सांसद ने दरभंगा एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा

October 10, 2023
Dbg

09.10.2023 (दरभंगा) : दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन सह स्थानीय सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने नई दिल्ली में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी असंगबा चूबा आओ से मुलाकात कर दरभंगा एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा किए। उन्होंने कहा कि लगभग 920 करोड़ की लागत से 54 एकड़ भूमि पर सभी मॉडर्न सुविधा से युक्त अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार पूर्णतः वातानुकूलित एयरपोर्ट के निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रियाधीन है, जो नवंबर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट का डीपीआर बनाया जा चुका है।

सांसद ने कहा कि चौबीस एकड़ में पांच करोड़ की लागत से कैट वन लाइटिंग का कार्य तीव्र गति से जारी है और जल्द ही लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महत्वाकांक्षी उडान योजना के तहत 8 नवंबर 2020 से दरभंगा एयरपोर्ट से यात्री विमान का परिचालन प्रारंभ किया था। वर्षों बीत जाने के वाबजूद बिहार सरकार द्वारा इस एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन देने में आनाकानी करते रहे, परंतु जनता की मांग और केंद्र सरकार के दवाब के चलते 05 जून 2023 को दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एएआई और बिहार सरकार के बीच 78 एकड़ जमीन को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। उन्होंने कहा कि जिस दिन 78 एकड़ जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को प्राप्त हुआ, उसके अगले दिन से केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय द्वारा दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार हेतु 920 करोड़ की लागत से डिटेल्स फिजीबिलिटी रिपोर्ट बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया था, जो अब पूर्ण हो चुका है।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि प्रारंभ काल से लेकर अब तक यह एयरपोर्ट यात्री उड़ान के मामले देशभर में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सीमित संसाधन के वाबजूद अब तक लगभग साढ़े सोलह लाख से अधिक यात्री इस एयरपोर्ट से आवागमन का लाभ उठा चुके है। 8 नवंबर 2023 को स्पाइस जेट का आरसीएस खत्म हो जाएगा, इसके पश्चात अन्य एयरलाइन कंपनी यहां से अपने विमानों का परिचालन कर सकेगी। सांसद ने कहा कि आज के बैठक में उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट से 365 दिन कार्गो सेवा उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा किए। उन्होंने कहा की बीते वर्ष उनके द्वारा वर्तमान टर्मिनल बिल्डिंग पर कार्गो सेवा का शुभारंभ किया गया था और शुभारंभ के पश्चात कई टन लीची सहित अन्य स्थानीय उत्पाद का निर्यात भी किया गया है। जिससे किसानों को काफी फायदा हुआ है। सांसद ठाकुर ने कहा कि जो लोग लंबे समय से दरभंगा एयरपोर्ट को राजनीति का अखाड़ा बनाकर इसका इस्तेमाल आरोप प्रत्यारोप के लिए कर रहे थे, उनके इरादों पर मोदी सरकार द्वारा वर्ष 2020 में पानी फेर दिया गया है। बिना किसी संसाधन के केंद्र सरकार ने यहां से हवाई यात्रा प्रारंभ कर उत्तर बिहार को ऐतिहासिक सौगात देने का कार्य किया था।

परंतु बिहार सरकार की उदासीनता और मिथिला के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया के कारण कई वर्षों से इसके विकास और विस्तार हेतु बिहार सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध नही कराया जा रहा था, जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सांसद ने कहा कि जहां बगल के राज्य उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 800 एकड़, कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए 700 एकड़, नोएडा में एयरपोर्ट निर्माण हेतु 1200 एकड़ जमीन तुरंत उपलब्ध करा दिया गया, वहीं बिहार सरकार इस एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 78 एकड़ जमीन देने में कई वर्ष लगा दी वहीं बिहार में अन्य एयरपोर्ट निर्माण के लिए अब तक जमीन नही उपलब्ध कराया है।

उन्होंने कहा दरभंगा एयरपोर्ट पर सिविल एविएशन की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है,परंतु कई बार अनुरोध के वाबजूद बिहार सरकार द्वारा अभी तक वहां मौजूद जंगली जानवर को नहीं हटाया गया है वहीं दिल्ली मोड़ से एयरपोर्ट द्वार तक सीसीटीवी कैमरा भी नही लगाया गया है, तथा एयरपोर्ट पर उचित पार्किंग की व्यवस्था नही किया गया है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने भारतीय वायु सेना से लीज पर प्राप्त 2.3 एकड़ भूमि पर सिविल एनक्लेव का निर्माण किया है वहीं 2.42 एकड़ भूमि पर 36 करोड़ की लागत से नए टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण भी तेज गति से जारी है, और अगले कुछ महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान टर्मिनल बिल्डिंग परिसर में सीसीआर बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुका और जल्द ही इसका शुभारंभ होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री और नेता को दरभंगा सहित मिथिला में लगाए गए उद्योग एवं विकास परियोजना का विस्तृत विवरण आम जनता के बीच सार्वजनिक करना चाहिए, सिर्फ हवा हवाई बातें करने वालों को जनता माफ नही करती है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रथम फेज में दरभंगा एयरपोर्ट के विकास पर 120 करोड़ रुपया खर्च किया जा चुका है। जिसमे रनवे, टैक्सी ट्रैक, एप्रन सहित अन्य संबद्ध कार्यों का सुदृढ़ीकरण, ग्राउंड लाइटिंग, आरडबल्यूवाई शोल्डर्स, रेसा और वीएफआर से आईएफआर एवं ब्लास्ट पैड, सीसीआर भवन निर्माण, आईटीबी का विस्तार, डिस्पर्सल एरिया से टर्मिनल बिल्डिंग तक कनेक्टिंग सड़क,टर्मिनल भवन निर्माण, विविध सिविल कार्य, कूलिंग पिट निर्माण, वीआईपी कक्ष एवं एएआई कार्यालय, विविध विद्युत इत्यादि कार्य शामिल है।

न्याय दिलाने की प्रक्रिया में पत्रकारिता का अभूतपूर्व योगदान हो सकता है

October 04, 2023
Dbg

04.10.2023 (दरभंगा) : विश्वविद्यालय हिंदी विभाग में पत्रिकारिता एवं जनसंचार सर्टिफिकेट कोर्स के 2022–23 सत्र का प्रारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार की उपस्थिति में प्रबोधन कार्यक्रम से हुआ। इस अवसर पर छात्र–छात्राओं को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि पत्रकारिता का बड़ा दायित्व है समाज में। समाज में जो किसी न किसी रूप में नीचे हैं, हाशिए पर हैं, उनको उठाने का दायित्व हमेशा सच्ची पत्रकारिता की पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि एक छोटा–सा समाचार भी बहुत प्रभावकारी हो सकता है।

न्याय दिलाने की प्रक्रिया में पत्रकारिता का अभूतपूर्व योगदान हो सकता है, इसका ध्यान रखना चाहिए। प्रेस लॉ को ध्यान में रखकर जनता की सेवा करना प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए। इसी में आपके ज्ञान की, इस कोर्स की सार्थकता है। मौके पर संकायाध्यक्ष ए. के. बच्चन ने कहा कि पत्रकारिता निस्वार्थ सेवा है, समाज के प्रत्येक व्यक्ति की कठनाइयों को प्रकाश में लाने का दायित्व पत्रकारों के ही कंधे पर है। बतौर पत्रकार छात्र–हित पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पत्रकारों को समाज निर्माण में अपनी भूमिका को गंभीरता से लेना होगा।

प्रो. सुरेंद्र सुमन ने कहा कि पत्रकारिता की राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका है। देश को परतंत्रता की बेड़ियों से स्वाधीन कराने में पत्रकारिता का अविस्मरणीय योगदान था। अखबार कभी जनशत्रुओं का रखवाला नहीं हो सकता। आज के दौर में पत्रकारिता बहुत बदनाम हो गई है। पत्रकारों को सत्ता का चाकर नहीं होना चाहिए। आज ऐसी स्थिति है कि जो जनपक्षधर पत्रकार हैं उनको सत्ता के क्रूर दमन का शिकार होना पड़ रहा है। वास्तव में, सत्ता से टकराने की हिम्मत हो तभी सच्चे पत्रकार बन सकते हैं। वहीं, सीसीडीसी महेश सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है, रीढ़ है। इसके बिना देश नहीं चल सकता। स्वाधीनता आंदोलन के समय से ही पत्रकरिता ने देशवासियों के लिए तेज शस्त्र के रूप में काम किया है। आज की पत्रकारिता मूल उद्देश को नजरंदाज करके गैर जरूरी चमक–धमक में उलझी हुई है।

पत्रकारिता के छात्र होने के नाते बहुत सूक्ष्मता से देखना होगा कि राष्ट्र हित में क्या है? क्या दिखाना, क्या लिखना ज्यादा महत्वपूर्ण है? इस बोध को बचाना होगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ विद्वान शिक्षक प्रो. प्रीतम झा ने कहा कि पत्रकारिता मानव जीवन में नमक की तरह है। वह एक साथ सेवा और व्यवसाय दोनों है। बल्कि सेवा के अधिक करीब है। यह सर्टिफिकेट कोर्स बहुत उपयोगी है। आगामी भविष्य में पत्रकारिता से एम.ए कोर्स भी लाने का प्रयास किया जाएगा। विभागीय शिक्षिका डॉ. मंजरी खरे ने कहा कि जागरूकता का प्रसार करना पत्रकारिता का बड़ा काम है। पत्रकारिता एक मिशन है। इस प्रशिक्षण को गंभीरता से लेना चाहिए।

डॉ. संतोष दत्त झा ने पत्रकारिता को एक बड़ी विधा के रूप में रेखांकित करते हुए कहा कि पत्रकारिता के छात्रों पर बड़े बदलाव लाने की जिम्मेदारी है। आप बतौर पत्रकार हाशिए के लोग की आवाज बन सके तो यह आपके पत्रकारिता की सफलता है। कार्यक्रम में शिक्षिका अनुराधा प्रसाद सहित रागिनी कुमारी, वरुण कुमार चौधरी, सुधीर कुमार, शोध छात्र समीर, दुर्गानंद, कंचन, ज्योति, मलय, ज्योति, पुष्पा व अन्य छात्र–छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।