DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

पत्रकारिता आज भी सत्य के साथ खड़ी है, पर इसमें व्यावसायिकता का प्रवेश हो चुका है - नगर विधायक

October 13, 2023
Dbg

13.10.2023 (दरभंगा) : देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में शुमार कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं संस्कृत के प्रखर विद्वान प्रोफेसर देवनारायण झा ने कहा की पत्रकार, समाज का आईना है, आदर्श है, और यह जितना बेहतर होगा समाज उतना ही स्वच्छ बनेगा। ख्यातिलब्ध पत्रकार एवं समाजसेवी स्वर्गीय राम गोविंद प्रसाद गुप्ता की 88वीं जयंती के अवसर पर शहर के दोनार चौक स्थित सागर फैमिली रेस्टोरेंट के सभागार में "समय का सत्य और पत्रकारिता की मर्यादाएँ" विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रोफेसर झा ने कहा कि सत्य को उजागर करनेवाले पत्रकारिता का पथ कांटों भरा है। इसी पथ पर चलकर पत्रकार समय के सत्य को मर्यादा के साथ प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने विषय-वस्तु की अक्षरसः व्याख्या कर बताया कि सत्य सदैव सत्य ही रहता है पर समय के प्रभाव से बस नजरिया बदल जाता है। उन्होंने कहा कि शासक के पास अपना नेत्र नहीं होता वो दूसरों के नेत्र से राष्ट्र को देखता है और पत्रकारिता समाज का चक्षु है जो वर्तमान यथार्थ को अपनी लेखनी से उजागर करता है। प्रोफेसर झा ने कहा कि मर्यादा का पालन आवश्यक है इसलिए सत्य की कटुता से परहेज वर्तमान दौर का यथार्थ बन गया है। इस स्थिति में पत्रकारिता की भूमिका महती हो गई है। पत्रकारिता के ऊपर समाज के आदर्श को यथावत बरकरार रखने के साथ ही सत्ता को निरंकुश बनने से रोकने की दोहरी जिम्मेदारी होती है। प्रोफेसर झा ने कहा कि पत्रकारों की भूमिका राजसत्ता पर अंकुश लगाने में है। उन्होंने पत्रकारों का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र को जीवित रखने में आप अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ बरकरार रखें। विपरीत परिस्थितियों में भी रहते हुए आप सत्य को सामने लाते हैं हम इसके लिए आपको शुभकामना देते हैं।

संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि पत्रकारिता आज भी सत्य के साथ खड़ी है पर इसमें व्यावसायिकता का प्रवेश हो चुका है। जिसके कारण स्थिति में बदलाव आया है। वैसे पत्रकारिता का फलक बढ़ा है और जो खबर पहले चार दिन में सामने आती थी वो अब चंद मिनटों में दिख जाती हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारो को लेखनी कुंदता की ऒर न बढ़े इसका भी ख्याल रखना होगा। नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि सत्य का स्वरूप नहीं बदलता वो हर युग में एक समान रहता है। पत्रकारिता को सत्य का पहरेदार माना गया है और सत्य को उजागर करना ही पत्रकारिता धर्म है। उन्होंने कहा कि युग के अनुरूप पत्रकारिता में भी बदलाव आया है और यह आज उद्योग बन चुकी है। फिर भी इसकी विश्वसनीयता कायम है तो इसका सबसे बड़ा कारण सत्य ही है। सत्य के कारण ही मीडिया का जनजुड़ाव बरकरार है। वैसे बाजारू प्रवृत्ति के कारण नकारात्मक पत्रकारिता का दौर बढ़ रहा है। सोशल मीडिया के इस दौर में बिना विश्लेषण के खबरों का प्रसारण हो रहा है। यूट्यूब चैनलों की बढ़ोतरी से अब खबर तुरंत मिल जाती हैं पर पहले आने की आपाधापी में सत्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य पीछे छूट रहे है। यह स्थिति स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विद्यमान है। उन्होंने कहा कि मूलतः पत्रकारिता की प्रक्रिया ऐसी होती है जिसमें तथ्यों को समेटने, उनका विश्लेषण करने फिर उसके बाद उसकी अनुभूति कर दूसरों के लिए अभिव्यक्त करने का काम किया जाता है।

वरिष्ठ रसायन शास्त्री एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ० प्रेममोहन मिश्रा ने कहा कि भारत में आधुनिक पत्रकारिता का आगाज मिशन के साथ हुआ था। जो कालांतर में सत्ता सरंक्षक बनने के बाद अब विज्ञापन के कमीशन से बंध गई है। फिर भी पत्रकारिता से मर्यादा की अपेक्षा इसलिए हो रही क्योंकि यह आज भी सत्य का उद्धघाटन कर रहा है।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ राजनीतिक चिंतक प्रोफेसर अनिल कुमार झा ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नैतिक मूल्यों का छरण हुआ है पत्रकारिता भी इसे अछुती नहीं है। इस परिस्थिति में पत्रकारों का यह दायित्व है कि वे सत्य के साथ समझौता नहीं करें और चीजों का सही मूल्यांकन कर लोगों के सामने लाये। उनसे अपेक्षित भी है कि मानवीय मूल्यों के प्रति पत्रकारों को संवेदनशील होना चाहिए।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग एवं पत्रकारिता विषय के शिक्षक प्रो० आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बाजार के प्रवेश से पत्रकारिता की गरिमा गिरी है और एक पक्षीय खबर का प्रकाशन बढ़ रहा है।

पत्रकार रविभूषण चतुर्वेदी ने बताया कि जिस तरह से समय के साथ सत्य के निर्धारण का मापदंड बदला है वैसे ही पत्रकारिता की मर्यादा बदली है। सोशल मीडिया के प्रवेश से इस मर्यादा में विखंडन आरंभ हुआ है, जबकि वरिष्ठ पत्रकार गंगेश मिश्र ने कहा कि जनसंचार और पत्रकारिता के घालमेल से स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही हैं, वहीं पत्रकार विष्णु कुमार झा ने बताया कि तात्कालिक उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही पत्रकारिता सत्य को प्रगट करती है।

नवीन सिन्हा ने कहा कि सत्य को व्यक्त करने पर पहले भी पत्रकार उत्पीड़ित होते थे और आज भी यह दौर जारी है। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए हिन्दी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर और पत्रकार डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि सच्चा पत्रकार हमेशा पत्रकारिता की गरिमा का ख्याल रखता है। यह प्रवृत्ति आज भी बरकरार है। इससे पूर्व संगोष्ठी का आरंभ अतिथियों ने स्व० रामगोविंद प्रसाद गुप्ता की तस्वीर पर पुष्प अर्पण से किया, जबकि संगोष्ठी में विषय प्रवेश प्रो रामचंद्र सिंह चन्द्रेश ने कराया। उन्होंने कहा कि सत्य हमेशा सत्य होता है समय भले बदलता रहता है।

अतिथियों का स्वागत पत्रकार प्रदीप गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद गुप्ता ने किया। संगोष्ठी का संचालन डॉ० अनंत देव नारायण सिंह ने किया। संगोष्ठी को राजीव चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान समय के सत्य के तौर पर वक्ताओं ने दरभंगा एम्स को लेकर हो रही राजनीति पर भी चर्चा की। जिसकी वर्तमान स्थिति को स्पष्ट कर विधायक संजय सरावगी ने बताया कि एम्स दरभंगा में ही बनेगा।

सुरक्षित एयर ट्रैफिक सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है – आयुक्त

October 13, 2023
Dbg

13.10.2023 (पटना) : आयुक्त-सह-अध्यक्ष, विमानपत्तन पर्यावरण प्रबंधन समिति, पटना कुमार रवि ने जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सर्वाेत्तम नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता तथा उच्चतम सुरक्षात्मक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। वे आज पटना एयरपोर्ट के सभाकक्ष में विमानपत्तन पर्यावरण प्रबंधन समिति (एइएमसी) की बैठक में अध्यक्षीय संबोधन कर रहे थे। आयुक्त ने कहा कि सुरक्षित एयर ट्रैफिक सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने इसके लिए सभी भागीदारों (स्टेकहोल्डर्स) के बीच अंतर्विभागीय समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। एयरपोर्ट सार्वजनिक सुविधा का अत्यंत महत्वपूर्ण केन्द्र है तथा प्रशासन के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वाेपरि है। इसके लिए पर्यावरणीय प्रबंधन एवं सतत विकास के मूलभूत सिद्धांतों को ध्यान में रखना पड़ेगा। वैश्विक पर्यावरण प्रबंधन मानकों के अनुसार एयरपोर्ट का संचालन आवश्यक है।

आयुक्त श्री रवि ने कहा कि विमानन सुरक्षा नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा सभी हवाई अड्डों के सुरक्षित संचालन के लिए मानक निर्धारित किया गया है। इसका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। नगर कार्यपालक पदाधिकारी, फुलवारीशरीफ एवं नूतन राजधानी अंचल द्वारा आयुक्त के संज्ञान में लाया गया कि खुले में मांस-मछली की दुकानों को नियंत्रित करने तथा कूड़े के उचित निस्तारण के लिए नोटिस चिपकाने तथा वाल पेंटिंग कराने का कार्य किया गया है। आयुक्त ने नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को ऐक्ट एवं रूल्स के प्रावधानों के साथ नियमित तौर पर नोटिस चिपकाने तथा वाल पेंटिंग कराने का निदेश दिया। आयुक्त ने पक्षियों के आकर्षण स्रोतों यथा दुकानों एवं कूड़ों का मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार क्रमशः संचालन एवं निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दुकानदारों को ऐक्ट के प्रावधानों के प्रति नियमित तौर पर जागरूक करें। जन सुरक्षा के महत्व के बारे में संवेदीकरण अभियान चलाएँ। साथ ही खुले में मांस-मछली की दुकानों पर लगातार नजर रखें। प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत दंडात्मक एवं कानूनी कार्रवाई करें। पशु क्रूरता अधिनियम, प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम तथा अन्य प्रासंगिक अधिनियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

आयुक्त ने कहा कि खुले में मांस एवं मछली की गतिविधि न केवल सुरक्षित एयरक्राफ्ट ऑपरेशन के लिए खतरा है बल्कि यह लोक स्वास्थ्य के प्रति भी प्रत्यक्ष चुनौती है। उन्होंने कहा कि विमानों एवं यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है कि पटना एयरपोर्ट के आस-पास के क्षेत्रों में पक्षियों के आकर्षण के स्रोत को कम किया जाए। उन्होंने कहा कि पक्षियों के अधिकतम जमावड़े वाले स्थान को हटाना जीवन-सुरक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के नियम 91 के प्रावधान के अनुसार हवाई अड्डा के निर्धारित त्रिज्या क्षेत्र में एसओपी के अनुसार दुकानों का संचालन कराने तथा कूड़े का समुचित निस्तारण करने एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया ताकि बर्ड-हीट की घटना पर नियंत्रण पाया जा सके। विदित हो कि आयुक्त श्री रवि द्वारा इस उद्देश्य हेतु पूर्व में नगर परिषद, फुलवारीशरीफ एवं नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी, एजीएम नागर विमानन विभाग, पटना हवाई अड्डा तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, फुलवारीशरीफ की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया था।

निदेशक, नगर विमानन विभाग, पटना हवाई अड्डा द्वारा आयुक्त के संज्ञान में लाया गया कि जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से नगर परिषद फुलवारीशरीफ क्षेत्र में अनेक दुकानों को हटाया गया है। नूतन राजधानी अंचल अंतर्गत कई स्थानों पर से अतिक्रमण हटाया गया है। नूतन राजधानी अंचल एवं फुलवारीशरीफ नगर परिषद द्वारा नियमित तौर पर अभियान चलाया जा रहा है, खुले में मांस एवं मछली की दुकानों को नियंत्रित करने के लिए नोटिस चिपकाया गया है तथा कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। इस टीम को सक्रिय एवं तत्पर रहने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। इसके लिए पदाधिकारीगण हर संभव प्रयास करें। मांस की दुकानों को स्थानांतरित करने के लिए नगर निकाय इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से सृजन करें। आयुक्त ने सक्षम प्राधिकार से विधिवत अनुमोदन प्राप्त करते हुए कैट-। लाईट के अधिष्ठापन, डॉप्लर वेरी हाई फ्रिक्वेंसी ओम्नि डायरेक्शनल रेंज (डीवीओआर) के कमिशनिंग कार्य में सुगमता एवं ऑप्टिकल लैंडिग सिस्टम (ओएलएस) सर्वे के अनुसार पेड़ों की छंटाई हेतु कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।

इस बैठक में पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णयों के आलोक में अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई तथा अद्यतन प्रगति का जायजा लिया गया। निदेशक, नगर विमानन विभाग, पटना हवाई अड्डा अंचल प्रकाश द्वारा पावर प्वाईंट प्रिजन्टेशन के माध्यम से एयरपोर्ट की सुरक्षा एवं विकास के बारे में जानकारी दी गयी। पटना एयरपोर्ट के चल रहे विस्तार एवं विकास कार्यों के मद्देनजर यातायात प्रवाह प्रबंधन एवं सुरक्षात्मक मुद्दों पर विस्तार से विमर्श किया गया। कैट-। लाईट का अधिष्ठापन, डीवीओआर का कमिशनिंग, ओएलएस सर्वे के अनुसार अतिरिक्त पेड़ों की छंटाई, बिहटा एयरफोर्स स्टेशन परिसर से नीलगायों का स्थानान्तरण, पटना एयरपोर्ट के नजदीक कूड़े का उचित निस्तारण सहित सभी सुरक्षात्मक कार्य-बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सुगम यातायात हेतु एयरपोर्ट की व्यवस्था के बारे में निदेशक ने विस्तार से बताया। आयुक्त ने कहा कि पथ निर्माण विभाग, पटना नगर निगम, वन एवं पर्यावरण विभाग, नगर विकास विभाग, पटना पुलिस, यातायात, जैविक उद्यान, विद्युत विभाग सहित सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए पटना हवाई अड्डा पर सुरक्षित एयर ट्रैफिक हेतु अपेक्षित कार्यों का ससमय सम्पादन करें। निदेशक, नगर विमानन विभाग, पटना हवाई अड्डा श्री प्रकाश ने बताया कि फ्लाईट सुरक्षा हेतु नियमित अंतरालों पर पेड़ों की छंटाई किया जाना आवश्यक है।

इसके लिए संजय गाँधी जैविक उद्यान के निदेशक के साथ नियमित तौर पर समन्वय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाती है। श्री रवि ने वन विभाग के पदाधिकारी को एयरक्राफ्ट एक्ट, 1934 के प्रावधानों के तहत अब्सटैकल लिमिटेशन सर्वे के अनुसार बाधाओं को हटाने एवं पेड़ों की छंटाई करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने नगर विकास एवं आवास विभाग के पदाधिकारियों को पटना एयरपोर्ट के आस-पास के क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान नियमित तौर पर संचालित करने तथा ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ रखने का निदेश दिया। नगर आयुक्त द्वारा प्रमंडलीय आयुक्त के संज्ञान में लाया गया कि नगर निगम की टीम द्वारा पटना एयरपोर्ट परिसर से नियमित तौर पर आवारा कुत्तों को पकड़ा जाता है। आयुक्त ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए पटना एयरपोर्ट परिसर से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाने का निदेश दिया।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की कुत्ता पकड़ने वाली टीम सप्ताह में कम से कम एक बार पटना हवाई अड्डा क्षेत्र का भ्रमण करेगी एवं आवारा कुत्ता को पकड़ेगी। आयुक्त ने कहा कि यह ट्रैफिक सुरक्षा के लिए आवश्यक है। आयुक्त ने बिहटा एयरफोर्स स्टेशन परिसर से नीलगायों की समस्या को दूर करने के लिए वायुसेना, वन विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को इनके स्थानान्तरण पर नियमानुसार अपेक्षित कार्रवाई करने का निदेश दिया। हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति के दिशा-निदेशों के अनुरूप सभी पदाधिकारियों को सुरक्षित यातायात प्रबंधन एवं एयर ट्रैफिक सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा।

इस बैठक में डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, नगर आयुक्त, पटना नगर निगम, अनिमेष कुमार पराशर, वन प्रमंडल पदाधिकारी,अम्बरीश कुमार मल्ल, निदेशक, नागर विमानन विभाग, पटना विमानपत्तन, अंचल प्रकाश, कमान्डिंग ऑफिसर भारतीय वायुसेना, बिहटा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, पटना प्रमंडल, संजय गाँधी जैविक उद्यान के निदेशक, समादेष्टा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, पटना हवाई अड्डा, मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर के प्रतिनिधि, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

आपदा के प्रभाव को कम करनेवाली प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता है

October 13, 2023
Dbg

13.10.2023 (दरभंगा) : जिला परिषद के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता सह वरीय प्रभारी आपदा प्रबंधन श्री राजेश झा राजा, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुरक्षित ग्राम: विशेषताएं और हमारी भूमिका विषय पर आयोजित उन्मूखीकरण सह कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा कब आएगी, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है, आपदा अचानक आती है, इसकी पूर्व तैयारी रखने पर आपदा के समय उसका प्रभाव कम होता है।

उन्होंने कहा कि कुछ आपदायँ नियमित रुप से आती है, जैसे बाढ़ सुखाड़ की आपदा इसकी तैयारी सरकार एवं जिला प्रशासन के स्तर से पूर्व से की जाती है, जिसके कारण बाढ़ के समय होने वाली जान माल की क्षति को कम से कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि अब मौसम जनित आपदा भी आ रही है, विगत वर्ष सुखाड़ की समस्या आयी थी। किसानों को काफी कठिनाइयों झेलनी पड़ी, अब जल संकट हो रहा है, इस तरह मौसम जनित आपदा भी अब आ रही है। अतः पंचायत स्तर पर भी आपदा के प्रभाव को कम करनेवाली प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता है, ताकि आपदा के समय अच्छी तरह से समस्याओं से निबटा जा सके, जो भी वांछित संसाधन हैं वे पूर्व से चिह्नित रहे, सूचीबद्ध रहे, ताकि कम से कम समय में वो उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि अब अमूमन भूकंपरोधी मकान बनवाए जा रहे हैं, यह भी एक तरह से आपदा की जोखिम को न्यून करने की दिशा में एक कदम है। हर पंचायत की भौगोलिक स्थिति अलग होती है, इसलिए संभावित आपदा भी अलग होगी, उसे चिन्हित करना होगा और उसी के अनुरूप पूर्व तैयारी रखनी होगी। एसडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षित आपदा मित्र सभी पंचायत को उपलब्ध कराया गया है, उनके माध्यम से और भी लोगों को आपदा बचाव से संबंधित प्रशिक्षण दिलवाया जा सकता है। बिहार सरकार का संकल्प है कि राज्य के संसाधन पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है और इसके लिए सरकार आपदा के समय संवेदनशील व तत्पर रहती है, जिसके परिणाम है कि आपदा प्रभावित परिवार को अतिशीघ्र मुआवजा एवं अन्य देय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

उन्होंने सभी मुखिया जी एवं पंचायत सचिव को कहा कि आप अपने क्षेत्र को अच्छी तरह से समझते हैं, तदनुसार तैयारी रखें। कौन सा संसाधन कहाँ से मिलेगा इसकी पूरी जानकारी संकलित रखें, ताकि आपदा के समय काम आ सके और कम समय में आपदा से निपटा जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता सह वरीय प्रभारी आपदा प्रबंधन श्री राजेश झा राजा ने आपदा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आपदा कई प्रकार के होते हैं। प्राकृतिक आपदा में बाढ़, सुखाड़ एवं भूकम्प इत्यादि है, बाढ़ की तैयारी प्रशासन पूर्व से रखती है, इसी प्रकार ग्राम पंचायत को भी पूर्व तैयारी रखनी होगी। उन्होंने बक्सर रेल दुर्घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि आपदा सूचना देकर नहीं आती है, अचानक आती है।

उन्होंने कहा कि आपदा के प्रभाव को हम कम कर सकते हैं तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं के लिए अलग-अलग गाइडलाइन दिए गए हैं और इसी गाइडलाइन के आधार पर हम संसाधनों को एकत्रित रखते हैं, जिनमें मानव संसाधन एवं यांत्रिक संसाधन शामिल हैं और ये संसाधन आपदा के समय कहाँ से प्राप्त होंगे, जिला आपदा प्रबंधन द्वारा चिन्हित किया गया है, और इसे ऑनलाइन भी किया गया है, जिसे आप देख सकते हैं। यांत्रिक संसाधन में जेसीबी हो सकता है, रोलर, ट्रैक्टर एवं एंबुलेंस भी हो सकता है।

आपदा के समय इन सभी की आवश्यकता पड़ती है, इस प्रकार जितने भी वांछित संसाधन है जिनकी आवश्यकता आपदा के समय पड़ती है उसे चिन्हित करके रखना आवश्यक होता है। इससे आपदा के समय आपदा के प्रभाव कम करने में सुविधा होती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप निदेशक जन संपर्क पदाधिकारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाने का उद्देश्य है कि आपदा के प्रति लोगों को जागरुक एवं मानसिक रूप से तैयार रखा जाए। विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक, मानव जनित आपदाएं आती है, जिनमें भूकंप, बाढ़, सुखाड़, आगजनी, रेल,सड़क दुर्घटना विभिन्न प्रकार की महामारी शामिल है।

इसके संबंध में पूर्व से बचाव के उपाय की जानकारी तथा उन संसाधनों की उपलब्धता के स्रोत की जानकारी रहने से आपदा के समय बचाव में कम समय लगता है। बिहार सरकार बाढ़ पूर्व तैयारी रखती है, मई माह से ही वांछित सामग्री एवं संसाधनों की तैयारी कर ली जाती है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी आपदा ने कहा कि पंचायत के विकास के सूचकांक में आपदा से संबंधित भी 17 प्रश्न शामिल है। अब पंचायत की रैंकिंग उनके सूचकांक पर की जाएगी, जो ऑनलाइन प्रक्रिया है। इसलिए पंचायतों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए भी तैयारी रखनी होगी, उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में भी कार्य करने होंगे। इस अवसर पर बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप के श्याम किशोर सिंह ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ग्राम पंचायतों द्वारा आपदा के जोखिम का न्यूनीकरण के लिए पूर्व में की जाने वाली तैयारी के लिए किए जानेवाले कार्य व उपाय की बिंदुवार जानकारी दी। कार्यक्रम को मुखिया संघ के अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बिरौल, बहादुरपुर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

सीएम ने दो हजार पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास किया

October 13, 2023
Dbg

12.10.2023 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से) पंचायती राज विभाग बिहार के दो हजार पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास किया गया। उल्लेखनीय है कि बिहार के कुल 8053 पंचायत में से 1517 पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जा चुका है। 857 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। आज 4171 करोड़ रुपये की लागत से 2000 पंचायत में पंचायत भवन सरकार भवन का शिलान्यास रखा गया। शेष 3679 पंचायतों के लिए एक महीने में जमीन चिन्हित कर उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित जिलाधिकारी को दिया गया है। इस अवसर पर सीएम ने ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत 9500 अनुरक्षको का प्लंबिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया, साथ ही 366 नवनियुक्त अंकेक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया की एवं ई पंचायत पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित सभागार में पंचायती राज विभाग द्वारा उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखलाया गया, जिसमें प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, सभी प्रखंड के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मिगण शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिला के 58 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा चुका है। आज 72 पंचायत सरकार भवन के लिए शिलान्यास रखा गया।

बेटी बचाओ, बेटी पढाओ

October 13, 2023
Dbg

12.10.2023 (दरभंगा) : प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में "बेटी बचाओ-बेटी पढाओ" का उदघाटन समारोह-सह-बेटी जन्मोत्सव सम्मान एवं स्कूली छात्राओं के साथ कॉफ़ी संवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत एवं मंच संचालन वन स्टॉप सेन्टर के केन्द्र प्रशासक अजमातुन निशा द्वारा किया तथा स्वागत के उपरान्त "बेटी बचाओ-बेटी पढाओ" कार्यक्रम का विमोचन कॉफ़ी मग पर "बेटी बचाओ-बेटी पढाओ" लोगो द्वारा सन्देश देते हुए किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी ने बच्चियों के अधिकारों, महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता एवं बच्ची के जन्म से लेकर परिवार में उसकी स्थिति, शिक्षा के अधिकार और कैरियर में महिलाओं के विकास में आने वाली समस्यों को दूर करने के बारे में ख़ास सन्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा, लड़कर जितने के लिए खूब मन लगाकर पढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि लड़की आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, समाज को जरुरत है कि लड़की, लड़कों में भेद-भाव न करें। उक्त समारोह में सभी उपस्थित प्रतिभागियों को लड़की एवं लड़कों में भेद-भाव नहीं करने हेतु शपथ भी दिलायी गयी।जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा बच्चियों के अधिकार के साथ-साथ केन्द्र सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान बेटी जन्मोत्सव के अवसर पर दरभंगा सदर, हायाघाट एवं बहादुरपुर प्रखण्ड से आए अभिभावक जिन्होंने अपने बच्चियों का पूर्ण टीकाकरण करवा लिया है, उनको प्रशस्ति पत्र एवं बेबी किट देकर सम्मानित किया गया, जिसमें दरभंगा सदर प्रखण्ड से रिया कुमारी, धानी कुमारी, दिशा कुमारी, निक्की कुमारी एवं परी, हायाघाट प्रखण्ड से सोनाक्षी कुमारी, नीतू कुमारी, सहरिन फातिमा, रिया कुमारी एवं अन्नू कुमारी तथा बहादुरपुर प्रखण्ड से लव्या कुमारी, प्रियांशी कुमारी, रियांशी कुमारी, परी कुमारी, अंशी कुमारी अपने अभिभावक के साथ मौजूद रहें। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय एवं हेकॉक इंस्टीट्यूशन मध्य विद्यालय, लहेरियासराय समेत जिले के सिंहवाड़ा, मनीगाछी, बहादुरपुर एवं दरभंगा सदर प्रखण्ड में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय, दरभंगा में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा मेमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रामानंद मिश्र बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया।

हेकॉक इंस्टीट्यूशन मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में आयोजित पेंटिंग तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कक्षा-6 की नाजदा प्रवीन को, द्वितीय पुरस्कार कक्षा-7 की रिजवाना को एवं तृतीय पुरस्कार कक्षा-7 की लक्ष्मी को दिया गया। इसके साथ ही बाकी प्रतियोगिता में शामिल बच्चियों को पुरस्कार के रूप में कलम दिया गया। कार्यक्रम समापन के उपरान्त प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन कार्यालय एवं वन स्टॉप सेन्टर कार्यालय के परिसर में सम्मानित बच्चियों के नाम पर पौधारोपण किया गया। उक्त प्रांगण में बहेड़ी परियोजना से आई महिला पर्यवेक्षिका खुशबू गुप्ता, पिंकी कुमारी, बबिता कुमारी, पूजा कुमारी द्वारा मनमोहक रंगोली बनाया गया।

कार्यक्रम के अंत में ऋषि कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सेव द चिल्ड्रेन के मो. जाहिर के साथ-साथ सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिका, बाल कल्याण समिति के सदस्य, वन स्टॉप सेंटर के सभी कर्मी , जीविका के प्रतिनिधि, रामानंद मिश्र बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों समेत लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।