DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

संस्कृत शिक्षण के सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्सों में नामांकन 31 अक्टूबर तक

October 18, 2023
Dbg

18.10.2023 (दरभंगा) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा स्थापित 'अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केन्द्र' के वार्षिक सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्सों में ऑनलाइन नामांकन की तिथि 31 अक्टूबर तक विस्तारित की गई है। ज्ञातव्य है कि पीजी संस्कृत विभाग में गत वर्ष अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केन्द्र की स्थापना की गई थी तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस पी सिंह के आदेश से 51 नामांकन हुआ था। इस कोर्स में कोई भी दशवीं कक्षा उत्तीर्ण, किसी भी विषय के छात्र- छात्रा, किसी भी अवस्था के महिला- पुरुष ऑनलाइन नामांकन ले सकते हैं।

यदि उन्हंय किसी प्रकार की कठिनाई हो तो विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग में नामांकन फॉर्म भरकर वे राशि जमा कर सकते हैं। विभाग द्वारा उनका ऑनलाइन नामांकन कर दिया जाएगा। औपचारिक संस्कृत शिक्षण की सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्सों में नामांकन की समीक्षा तथा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन वर्गारंभ के उद्देश्य से स्नातकोत्तर संस्कृत विभागाध्यक्ष डा घनश्याम महतो की अध्यक्षता में विभागीय शिक्षकों- शिक्षकेत्तर कर्मियों तथा शोधार्थियों- विद्यार्थियों की एक बैठक हुई, जिसमें केन्द्राधिकारी डा आर एन चौरसिया, विभागीय शिक्षिका- डा ममता स्नेही तथा डा मोना शर्मा, अनौपचारिक संस्कृत शिक्षक अमित कुमार झा, डा कुमारी स्नेह लता आर्या, बृजेश कुमार राय, सदानंद विश्वास, सोनाली मंडल, मणिपुष्पक घोष, नीरज कुमार सिंह, प्रशांत कुमार झा, मंजीत कुमार चौधरी, मंजू अकेला, उदय कुमार उदेश तथा योगेन्द्र पासवान आदि उपस्थित थे। विभागाध्यक्ष डॉ घनश्याम महतो ने बताया कि मात्र ₹1200 शुल्क भुगतान में ही कोई भी व्यक्ति इस कोर्स में नामांकन लेकर अध्यापन तथा अध्ययन सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।

यह मिथिला क्षेत्र के छात्र- छात्राओं, अभिभावकों एवं महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। वे इस कोर्स में नामांकन लेकर न केवल संस्कृत बोलना सीखेंगे, बल्कि व्याकरण का भी अच्छा ज्ञान प्राप्त कर लाभांवित हो सकेंगे। अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केन्द्र के केन्द्राधिकारी डा आर एन चौरसिया ने बताया कि उक्त कोर्सों में अब तक 20 से अधिक ऑनलाइन नामांकन हो चुके हैं। आगामी 31अक्टूबर तक कोर्स में नामांकित हेतु तिथि विस्तारित की गई है। नामांकित सभी व्यक्तियों का नवंबर के प्रथम सप्ताह से विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग में अपराह्न काल में ऑफलाइन तथा संध्या काल में ऑनलाइन वर्गारंभ किया जाएगा।

नामांकित सभी प्रतिभागियों को केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से प्राप्त 2000 रुपए मूल्य की पांच पुस्तकें विभाग द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन के इच्छुक कोई भी व्यक्ति विभाग में आकर अथवा केन्द्राधिकारी से 9905437636 अथवा केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा नियुक्त अनौपचारिक संस्कृत- शिक्षक से 6005312770 नंबर पर बात कर सकते हैं। विभागीय शिक्षिका डा ममता स्नेही ने स्वागत करते हुए बताया कि नामांकन हेतु मैं छात्रों एवं शोधार्थियों के बीच जागरुकता लाने का प्रयास कर रही हूं। अब तक संस्कृत के साथ ही हिन्दी, समाजशास्त्र, वाणिज्य, विज्ञान आदि के कई छात्र- छात्राओं ने नामांकन लिया है।

कोर्स का संचालन केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की छात्रोपयोगी पहल है, जिसका लाभ उन्हें भरपूर उठाना चाहिए। विभागीय शिक्षिका डा मोना शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कोर्स संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त किया और कहा कि इसे संस्कृत न पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों को भी काफी लाभ होगा। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त अनौपचारिक संस्कृत शिक्षक अमित कुमार झा ने बताया कि कोर्स में नामांकन लेने वालों का ऑफलाइन वर्ग पीजी संस्कृत विभाग में अपराह्न 3:00 से 4:30 के बीच तथा ऑनलाइन वर्ग संध्या 7:00 से 8:00 बजे के बीच संचालित होंगे, जिसमें कोई भी व्यक्ति दोनों में से कोई एक वर्ग अथवा दोनों वर्गों में भाग ले सकते हैं।

मजदूरों को लेवर कार्ड बन जाने के उपरान्त 16 तरह के लाभ प्राप्त होते है

October 18, 2023
Dbg

18.10.2023 (दरभंगा) : सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं जनता का सुझाव व अनुभव प्राप्त करने हेतु दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत सरकार भवन, आनन्दपुर सहोरा में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा "राजा" की अध्यक्षता में जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आनन्दपुर सहोरा पंचायत में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम का सर्वप्रथम अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया गया। तत्पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित जिला स्तरीय व प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को पाग, चादर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

जन-संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना बिहार भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित 16 योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि श्रम संसाधन विभाग के अन्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्य में लगे मजदूर को लेवर कार्ड बनवाने तथा लेवर कार्ड बन जाने के उपरान्त 16 तरह के लाभ प्राप्त होते है। उन्होंने कहा कि श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना सभी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के लिए निबंधन कराना जरूरी है, जो मात्र 50 रुपये के शुल्क पर आधार कार्ड, बैंक खाता एवं पासपोर्ट साइज फोटो लेकर वसुधा केन्द्र पर जाने से हो जाता है। उन्होंने बताया कि एक बार लेबर कार्ड बन जाने पर मजदूर तथा उसके परिवार को जीवन प्रयन्त विभिन्न सुविधा व सहायता मिलती है। मसलन औजार खरीदने के लिए 15 हजार रुपये, दो संतान के जन्म के अवसर पर महिलाओं को तीन महीने की मजदूरी के बराबर सहायता राशि, साईकिल खरीदने के लिए 3,500 रूपये, बच्चों के प्रथम श्रेणी मैट्रिक पास करने पर 10 से 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, बच्चों की पढ़ाई के लिए खर्च, मजदूर की स्वभाविक एवं आकस्मिक मृत्यु के उपरान्त उनके आश्रितों को क्रमशः 02 लाख एवं 04 लाख रूपये की सहायता राशि दी जाती है।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त श्रम संसाधन विभाग द्वारा अन्य भी कई लाभ दिये जाते हैं, प्रवासी मजूदरों के दुर्घटना मृत्यु के उपरान्त भी 02 लाख रूपये की सहायता राशि दी जाती है। जन-संवाद कार्यक्रम में सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) सुश्री नेहा कुमारी ने समाज कल्याण विभाग के विभिन्न पेंशन योजना, अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, संबल योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जन-संवाद को सम्बोधित करते हुए कहा कि 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता होने एवं रोजगार व शिक्षा के लिए 03 किलोमीटर की दूरी तय करने वालों को दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साईकिल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दु धर्म के युवक/युवतियों को अन्तर्जातीय विवाह के लिए प्रोत्साहित करने हेतु अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 01 लाख रूपये का एफ.डी. वधु के नाम से दिया जा रहा है, लेकिन इसके लिए शादी के दो वर्षों के अन्दर आवेदन करना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदक द्वारा आवेदन ऑनलाईन किया जा सकता है या जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग में दिया जा सकता है। बुनियाद केन्द्र में 50 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों का आँख, कान की जाँच की जाती है और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दिव्यांगता की ओर बढ़ने वाली बीमारी का ईलाज किया जाता है। डी.पी.एम. (स्वास्थ्य) शैलेश चंद्रा ने अपने जन संबोधन में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष योजना, जननी बाल सुरक्षा योजना, पूर्ण टीकाकरण योजना, ओ.पी.डी. में 108 प्रकार की दवाओं की उपलब्धता, परिवार कल्याण योजना, कुष्ठ रोग कल्याण योजना एवं स्वास्थ्य विभाग की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध विस्तृत में जानकारी दी। जन-संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डी.पी.एम (जीविका) डॉ. ऋचा गार्गी ने जीविका के कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए दीदीयों को दी जा रही सुविधा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

जन-संवाद कार्यक्रम में आये सामाजिक सुरक्षा के लाभुक मो. शोहेल के साथ-साथ जीविका दीदी ममता देवी, हिरणा देवी एवं कंचन देवी ने अपने-अपने अनुभव को साझा किया, जबकि स्वागत गान जीविका दीदी मीरा देवी के द्वारा किया गया। जन-संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी श्री राजेश झा "राजा" ने कहा कि सभी विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने योजनाओं की जानकारी दी तथा उसके लाभ प्राप्त करने के उपाय भी बताएँ, जरूरी है कि आप सभी इन योजनाओं का लाभ उठावें और अपने राज्य को विकसित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभुक अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रथम चरण के तहत खुले में शौच मुक्त कार्यक्रम एवं द्वितीय चरण के अन्तर्गत स्वच्छ गाँव, समृद्ध गाँव एवं स्वस्थ्य गाँव के अन्तर्गत गाँवों को कचरा मुक्त करने का अभियान सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी परिवारों को हरा एवं नीला डस्टबीन, सुखा और गीला कचरा को अलग-अलग रखने के लिए दिया गया है। साथ की कचरे को संग्रहित कर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई पर लाकर उसे वैज्ञानिक तरीके से निष्पादित किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत पुराने कुँआ, तालाब का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है, इसके साथ ही सभी चापाकल और कुँआ के समीप सोख्ता का निर्माण कराया जा रहा है। जल संकट को देखते हुए छत वर्षा जल संचयन स्थापित किया जा रहा है, ताकि भू-जल स्तर बना रहे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही स्वच्छ वायु (ऑक्सीजन) सभी को मिल सके, इसके लिए बड़ी संख्या में जिला में वृक्षारोपण कराया जा रहा है, आप भी वृक्षोरोपण करें और अपने आस-पास साफ-सफाई रखे, ताकि अनावश्यक बीमारी के दौरान होने वाले खर्च एवं समय की क्षति से बचाव हो सके।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा सभी भू-अभिलेख ऑनलाईन अपलोड कर दिए गए है, अब कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन का अभिलेख भूमि पोर्टल पर देख सकते हैं और वे तुरंत ऑनलाईन रसीद कटवा सकते है। उन्होंने कहा कि अभियान बसेरा के अन्तर्गत भूमिहीन परिवारों को राजस्व विभाग द्वारा भूमि भी उलब्ध कराती है। सरकारी जमीन उपलब्ध होने पर बासगीत पर्चा दिया जाता है, जमीन उपलब्ध नहीं रहने पर राजस्व विभाग द्वारा क्रय निति के तहत भूमि क्रय कर प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के निपटरा हेतु प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी द्वारा सुनवाई कर विवाद का निष्पादन कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि यदि दाखिल खारिज से संबंधित कोई समस्या हो, तो भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कोर्ट या अपर समाहर्त्ता न्यायालय में वाद दायर किया जा सकता है। उन्होंने जन-संवाद कार्यक्रम में रैयतों से अपील किया कि वे 31 दिसम्बर, 2023 तक अपना जमाबंदी को हल्का कर्मचारी के माध्यम से आधार से लिंक करवा लें। भूमि विवाद की समस्या नही हो, इसके लिए आप सिर्फ 100 रुपये में मात्र अपने भाईयों के बीच आपसी बटवारा करवा सकते हैं। आनन्दपुर सहोरा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम का मंच संचालन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हायाघाट द्वारा किया गया।

जन संवाद कार्यक्रम में हायाघाट के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी के साथ-साथ जिला व प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारीगण, पंचायत के मुखिया जी कृष्णकांत चौधरी, पंचायत के गणमान्य नागरिक बैद्यनाथ चौधरी, बैजू बाबू व अन्य पंचायत जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

दुर्गा पूजा को लेकर पर्याप्त संख्या में किया गया है पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

October 18, 2023
Dbg

18.10.2023 (दरभंगा) : 17.10.2023 (दरभंगा) : लहेरियासराय औडिटोरियम में प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी एवं एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ब्रिफिंग की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिले के सभी संवेदनशील स्थलों सहित 408 स्थलों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दुर्गापूजा का त्योहार 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2023 तक मनाया जा रहा है। दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु विशेष चौकसी एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/प्रखण्ड स्तरीय प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी को निर्देश दिया गया वे अपने स्तर से भी प्रखण्ड स्तरीय प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ ब्रिफिंग करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को कहा कि महासप्तमी से विजयादशमी तक काफी सजग रहना होगा। कहा कि कहीं-कहीं विसर्जन के दौरान भी जुलूस निकाला जाता है, इसलिए विसर्जन के दौरान विशेष रूप से सर्तक रहना होगा, साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि कहीं भी जुलूस का ठहराव न हो, जुलूस धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखना होगा। अगर कहीं से भी किसी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है, तो इसकी जानकारी तुरंत संबंधित पदाधिकारी को देते हुए जिला नियंत्रण कक्ष को भी देना सुनिश्चित करेंगे। पूजा पंडालों में सी.सी.टी.वी. कैमरा कार्यरत रहना चाहिए।

ब्रिफिंग को सम्बोधित करते हुए एसएसपी द्वारा सभी अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना/ओ.पी. अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सतर्कता बरतते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अपराधी एवं उग्रवादी तत्वों की गतिविधियाँ भी इस पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर सकती है, इसलिए उग्रवादी/उपद्रवी तत्वों एवं गुण्डा तत्वों एवं साम्प्रदायिक अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए, आवश्यकता पड़ने पर उनके विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा है कि इन अवसरों पर यदि कोई व्यक्ति धर्म, नस्ल, भाषा वगैरह के आधार पर नफरत फैलाने की कोशिश करते हुए पाये जाते है, किसी दूसरे वर्ग या समुदायक के धर्म को अपमानित करने के उद्देश्य से धार्मिक स्थल को नुकसान अथवा अपवित्र करता है या करने की कोशिश करता है, उनके धर्म अथवा धार्मिक मान्यता को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से जानबूझकर दुर्भावना से ग्रसित होकर कोई कार्य करता है तथा कानूनी रूप से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान अथवा पूजा में बाधा पहुँचता है, तो उनके विरूद्ध भा.द.वि. की सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले तत्वों, सांप्रदायिक भावनाओं को प्रोत्साहित करने वाले समाचार प्रकाशित करने वालों के विरुद्ध भा.द.वि. की धारा के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी। अनुमण्डल दण्डाधिकारी सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने तथा साम्प्रदायिक विद्वेश पैदा करने वाले तत्वों के विरूद्ध दं.प्र.सं. के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष/पुलिस निरीक्षक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपर्युक्त निरोधात्मक कार्रवाई का अनुपालन सख्ती से सुनिश्चित करेंगे तथा अपने क्षेत्रान्तर्गत साम्प्रदायिक घटनों की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए पूर्ण सावधानी बरतेंगे। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल भ्रमणशील रहेंगे, जिला में पुलिस बल की कोई कमी नहीं है। सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारी/थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिदिन फ्लैग मार्च निकालने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल/चौकीदार की प्रतिनियुक्ति की जाए।

सभी संबंधित थानाध्यक्ष को गश्ती करते रहने का निर्देश दिया गया। रात्रि 09 बजे के बाद कोई व्यक्ति दिखे तो, उनसे पूछ-ताछ की जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के शहर में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए दरभंगा शहरी क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन हेतु 20 अक्टूबर के प्रातः से 25 अक्टूबर तक दरभंगा शहरी क्षेत्र में रूट चार्ट निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष (यातायात) यह सुनिश्चित करेंगे कि शहर के अन्दर बड़ी वाहन का प्रवेश वर्जित रहें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू ढ़ंग से संचालित करने हेतु स्वंय भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करेंगे। उन्होंने कहा कि डीजे. पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनिविस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) न बजे, इसका सभी थाना एवं प्रतिनियुक्त पदण्डाधिकारी अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि विसर्जन के दिन जुलूस के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी। जुलूस का वीडियोग्राफी करना होगा, ताकि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है, तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जा सके।

ब्रिफिंग को सम्बोधित करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी ने कहा कि 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2023 तक महासप्तमी, महाष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी है। दूर्गा पूजा पर्व के अवसर पर धूम-धाम से विशाल जुलूस निकालने की परम्परा है। कहीं-कहीं संवेदनशील क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस विजयादशमी की तिथि के बाद भी निकाले जाते है, इसलिए उक्त पर्व के अवसर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तथा साम्प्रदायिक तत्वों/असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है। अफवाह फैलाने वाले तत्वों, सांप्रदायिक भावनाओं को प्रोत्साहित करने वाले समाचार प्रकाशित करने वालों के विरुद्ध सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित अनुमण्डल दण्डाधिकारी को समाजिक सद्भाव बिगाड़ने तथा साम्प्रदायिक विद्वेष पैदा करने वाले तत्वों के विरूद्ध दं.प्र.सं. के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक जुलूसों/पंडालों के लिए दिये जाने वाली अनुज्ञप्ति में यह शर्त निश्चित रूप से सुनिश्चित कर ले कि ऐसे कोई झाँकी अथवा दृश्य (व्यंग्य चित्र सहित) जुलूस में नहीं होगा, जिससे किसी साम्प्रदाय, जाति, वर्ग अथवा समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचे अथा किसी प्रकार की वैमनस्यता उत्पन्न होने की संभावना हो।

उन्होंने कहा कि इसका उल्लंघन होने पर उन व्यक्तियों, जिनके नाम से अनुज्ञप्ति जारी किया गया है, के विरूद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले वैसे ग्रामों का निश्चित रूप से भ्रमण कर लेने का निर्देश दिया गया, जहाँ दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जा रही है तथा पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही वे पूजा आयोजकों से विचार विमर्श कर सूचना प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी विसर्जन वाले पोखर/तालाब एवं स्थल का निरीक्षण कर लेने का निर्देश दिया तथा खतरे वाले जगहों पर लाल झण्डा लगवा देने का निर्देश दिया। साथ ही गोता खोरो की सूची आपदा प्रबंधन विभाग से समन्वय स्थापित कर प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकरी एवं पुलिस बल को अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थलों पर ससमय उपस्थित रहने का निर्देश दिया तथा उन्हें अपने मोबाईल फोन को चालू हालत में रखने को कहा गया। उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारी द्वारा भ्रमण के दौरान अगर कोई दण्डाधिकारी अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाते है, तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पुरी चुश्ती एवं मुश्तैदी के साथ ड्यूटी करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर मुख्यालय द्वारा दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है, वहाँ पर संबंधित थानाध्यक्ष आवश्यकतानुसार अपने अधीनस्थ बल, चौकीदार, दफादार आदि की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि भीड़-भाड़ वाले पूजा पंडालों में अवांछनीय तत्वों की निगरानी हेतु पूजा समितियों के आयोजकों से समन्वय स्थापित कर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर दरभंगा, समाहरणालय में 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी हैं, जिसका दूरभाष नम्बर - 06272-240600 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ (मोबाईल नम्बर - 9473191318) रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण हेतु ’अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ (मोबाईल नम्बर - 9473191318) सदर अनुमण्डल के, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार (मोबाईल नम्बर - 9939996212) बेनीपुर अनुमण्डल के तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकार बालेश्वर प्रसाद, (मोबाईल नम्बर - 9431645155) बिरौल अनुमण्डल के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे’। वे संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी से समन्वय एवं क्षेत्र भ्रमण कर उक्त पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि दूर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर दरभंगा शहर अन्तर्गत ट्राफिक व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न प्रवेश मार्गों में बैरिकेटिंग/ड्रॉप गेट की व्यवस्था करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता (भवन) को दिया गया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर शहरी क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था संधारण हेतु 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर/प्रतिमा विसर्जन तक शहरी क्षेत्र में 07 सेक्टर का गठन करते हुए सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

ब्रिफिंग में नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर सुश्री चन्द्रिमा अत्री, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) इमरान अहमद, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल उमेश कुमार भारती, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर शम्भू नाथ झा, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सदर राकेश रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी गौरव शंकर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

सुगम यातायात एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था को लेकर 408 स्थलों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की हुई प्रतिनियुक्ति

October 17, 2023
Dbg

16.10.2023 (दरभंगा) : प्रभारी जिलाधिकारी, दरभंगा, प्रतिभा रानी एवं एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से आदेश जारी करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2023 तक मनाया जायेगा। संयुक्तादेश में बताया गया कि इस वर्ष 15 अक्टूबर को कलश स्थापन, 21 अक्टूबर को महासप्तमी प्रतिमा (स्थापना की तिथि) है। वहीं 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2023 तक महासप्तमी, महाष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी है, इसलिए उक्त पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु विशेष चौकसी एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारित रखने हेतु जिले के सभी संवेदनशील स्थलों सहित 408 स्थलों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। दुर्गा पूजा पर्व के अवसर पर धुम-धाम से विशाल जुलूस निकालने की परम्परा है। विगत वर्ष के अनुभवों के आधार पर विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से संवेदनशील क्षेत्रों में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस कहीं-कहीं विजयादशमी की तिथि के बाद भी निकाले जाते है, इसलिए उक्त पर्व के अवसर पर सभी बिन्दुओं की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तथा साम्प्रदायिक तत्वों/असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है। अपराधी एवं उग्रवादी तत्वों की गतिविधियाँ भी दुर्गा पूजा पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर सकती है। इसके अतिरिक्त धार्मिक संस्थानों की गतिविधियाँ विशेषकर साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। इसलिए उग्रवादी/उपद्रवी तत्वों एवं गुण्डा तत्वों एवं साम्प्रदायिक अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए, आवश्यकता पड़ने पर उनके विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। जिला संयुक्तादेश में वर्ष 2006 से विभिन्न प्रखण्डों में घटित संप्रदायिक विवाद का उल्लेख करते हुए, वैसे स्थलों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने का निर्देश संबंधित थाने को दिया गया।

संयुक्तादेश में बताया गया कि इन अवसरों पर यदि कोई व्यक्ति धर्म, नस्ल, भाषा वगैरह के आधार पर नफरत फैलाने की कोशिश करते हुए पाये जाते है, किसी दूसरे वर्ग या समुदायक के धर्म को अपमानित करने के उद्देश्य से धार्मिक स्थल को नुकसान अथवा अपवित्र करता है या करने की कोशिश करता है, उनके धर्म अथवा धार्मिक मान्यता को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से जान-बूझकर दुर्भावना से ग्रसित होकर कोई कार्य करता है तथा कानूनी रूप से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान अथवा पूजा में बाधा पहुँचता है, तो उनके विरूद्ध भा.द.वि. की धारा 153‘‘ए’’ एवं 295, 295‘‘ए’’ एवं 296 के तहत कार्रवाई की जाएगी।अफवाह फैलाने वाले तत्वों,सांप्रदायिक भावनाओं को प्रोत्साहित करने वाले समाचार प्रकाशित करने वालों के विरुद्ध भा.द.वि. की धारा 505 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी इस संबंध में सभी थानाध्यक्ष का ध्यान भा.द.वि. की धारा 153 की ओर आकृष्ट किया जाता है। संयुक्तादेश में बताया गया कि अनुमण्डल दण्डाधिकारी समाजिक सद्भाव बिगाड़ने तथा साम्प्रदायिक विद्वेश पैदा करने वाले तत्वों के विरूद्ध दं.प्र.सं. के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। धार्मिक जुलूसों/पंडालों के लिए दिये जाने वाली अनुज्ञप्ति में यह शर्त निश्चित रूप से रहे कि ऐसे कोई झाँकी अथवा दृश्य (व्यंग्य चित्र सहित) जुलूस में नहीं होगा, जिससे किसी साम्प्रदाय, जाति, वर्ग अथवा समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचे अथा किसी प्रकार की वैमनस्यता उत्पन्न होने की संभावना हो।

उपरोक्त उल्लंघन की अवस्था में उन व्यक्तियों, जिनके नाम से अनुज्ञप्ति जारी किया गया है, के विरूद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी पूजा आयोजकों को निदेशित किया गया है कि धार्मिक अनुष्ठान, पूजा के स्थान एवं पूजा पंडाल आदि का उपयोग चुनाव प्रसार के लिए न किया जाए, ये सुनिश्चित करेंगे, क्योंकि ऐसा किया जाना धार्मिक संस्थान (दुरूपयोग पर रोक) अधिनियम, 1988 की धारा - 7 के तहत दण्डनीय है, जिसके लिए पाँच वर्ष तक की सजा तथा जुर्माना का प्रावधान है। इसके साथ ही सभी पूजा आयोजकों को कहा गया कि पूजा पंडाल/अन्य स्थल का किसी राजनैतिक प्रचार के लिए प्रयोग न किया जाए, इसके उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध सुसंगत अधिनियम/नियम तथा आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी जिलाधिकारी एवं एसएसपी द्वारा सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष/पुलिस निरीक्षक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपर्युक्त निरोधात्मक कार्रवाई का अनुपालन सख्ती से सुनिश्चित करेंगे तथा अपने क्षेत्रान्तर्गत साम्प्रदायिक घटनाओं की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए पूर्ण सावधानी बरतेंगे। संयुक्तादेश में बताया गया कि उक्त त्योहार के अवसर पर असामाजिक तत्वों/गुण्डा तत्वों एवं साम्प्रदायिक तत्वों के विरूद्ध पूर्व में ही निरोधात्मक कार्रवाई किया जाना आवश्यक है, इसलिए सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष ऐसे तत्वों के विरूद्ध द.प्र.सं. की धारा - 107/116 (3)/113 के अन्तर्गत कार्रवाई करेंगे, ताकि किसी प्रकार की अशांति अथवा तनाव होने पर ऐसे तत्वों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जा सके। ऐसे सभी स्थान जहाँ पूर्व में घटना घटित हुई है, अथवा इस त्योहार के अवसर पर शांति भंग होने की आशंका है अथवा जहाँ मेला आदि लगता है, जूलूस निकालते हैं, वैसे स्थानों पर दोनों समुदायों के बीच सौहार्द/सद्भावना बनाये रखने की दिशा में प्रत्यनशील रहने की आवश्यकता है।

इसलिए उन स्थानों पर मुखिया, सरपंच, दोनों समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के अतिरिक्त क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों को भी शांति समिति के सदस्य बनाया जाए तथा शांति समिति की बैठक करते हुए दुर्गापूजा को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई किया जाए। विधि-व्यवस्था बनाये रखने की सफलता बहुत हद तक पूर्व आसूचना के संकलन पर निर्भर करती है। इसलिए उचित समय पर सही आसूचना एकचित्र करने की ठोस व्यवस्था संबंधित पदाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय पदाधिकारी का भी महत्वपूर्ण दायित्व है।

शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिकोण से सभी संबंधित पदाधिकारी आसूचना संकलन कर ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इस हेतु ग्रामीण क्षेत्र में मुखिया, सरपंच आदि की भी सहायता ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल एवं दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति 20 अक्टूबर 2023 से 24 अक्टूबर 2023/प्रतिमा विसर्जन तक होगी। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को 20 अक्टूबर के अपराह्न में अपना प्रतिनियुक्ति स्थल ग्रहण कर लेने का निर्देश दिया। साथ ही वे अपने वरीय पदाधिकारियों के आदेश प्राप्त करने के उपरान्त ही प्रतिनियुक्त स्थल को छोड़ेगे। यदि किसी कारणवश शांति भंग होने या तनाव होने की संभावना हो तो प्रतिनयुक्त बल तथा पदाधिकारी तब तक प्रतिनियुक्त स्थल पर बने रहेंगे, जब तक उस स्थान विशेष की स्थिति शांत नहीं हो जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में होंगे।

दुर्गा पूजा के अवसर पर दरभंगा, समाहरणालय में 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी हैं, जिसका दूरभाष नम्बर - 06272-240600 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ (मोबाईल नम्बर - 9473191318) रहेंगे। इसके साथ ही पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) को जिला नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया तथा अश्रुगैस दस्ता एवं बज्रवाहन तैयारी हालत में जिला नियंत्रण कक्ष में रखेंगे। इसके साथ ही सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को अपने-अपने अनुमण्डल मुख्यालय में एक-एक नियंत्रण कक्ष खोलकर उसमें दण्डाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।

अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अग्निशाम दस्ता की एक युनिट की प्रतिनियुक्ति जिला नियंत्रण कक्ष में 20 अक्टूबर के अपराह्न से 25 अक्टूबर तक करेंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय स्थित भी.एच.एफ कन्ट्रोल 24 घंटे खुला रहेगा। इसके साथ ही सभी थाना/ओ.पी. अध्यक्ष 24 घंटा वितन्तु सेट को खुला रखेंगे तथा अपने-अपने थाना का खैरियत प्रतिवेदन निश्चित रूप से समर्पित करेंगे। दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के शहर में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए दरभंगा शहरी क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन हेतु 20 अक्टूबर 2023 के प्रातः से 25 अक्टूबर 2023 तक दरभंगा शहरी क्षेत्र में निम्नानुसार यातायात व्यवस्था रहेंगी।

01. शिवधारा मोड़ से कादिराबाद बस स्टैण्ड तक कोई बस, ट्रक, ट्रैक्टर या व्यवसायिक वाहन की आवाजाही नहीं होगी। 02. दरभंगा शहर में बहेड़ा (बेनीपुर) की ओर से आने वाले व्यवसायिक वाहन किसी भी स्थिति में दिलावरपुर दाल मिल से आगे नहीं आयेगी। 03. बहेड़ी की ओर से दरभंगा शहर में आने वाली सभी प्रकार के व्यवसायिक/चार पहिया वाहनों का परिचालन रामनगर आई.टी.आई. तक होगा। आवश्यकतानुसार देकुली मोड़ से बहादुरपुर थाना होते हुए चट्टी चौक तक। 04. समस्तीपुर से दरभंगा आने वाले बड़े व्यवसायिक वाहन लहेरियासराय बस स्टैण्ड से आगे नहीं जायेंगा। 05. दारु भट्टी से किलाघाट की ओर किसी भी प्रकार का व्यवसायिक वाहन नहीं जाएगा। 06. सभी प्रकार के वाहनों (ऑटो सहित) का परिचालन शहर क्षेत्र में 03 बजे अपराह्न से 04 बजे पूर्वाह्न तक बन्द रहेगा। 07. भंडार चौक से कोई भी वाहन कटहलवाड़ी मुहल्ला की ओर नहीं जाएगा, वाहन ऊपर से ब्रीज होकर जाएगी।08. आयकर चौक से कोई भी वाहन हसन चौक की ओर नहीं जाएगा। 09. विद्यापति चौक से भारी वाहन कटहलवाड़ी मुहल्ला की ओर नहीं जाएगा। 10. मधुबनी से मुजफ्फरपुर जाने वाली बसें सीधे फोरलेन से जाएगी तथा मुजफ्फरपुर से दरभंगा आने वाली बसें दिल्ली मोड़ तक ही परिचालित होगी। 11. मधुबनी से दरभंगा होते हुए समस्तीपुर की ओर जाने वाली बसें 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक दिल्ली मोड़ से भाया - शोभन चौक, एकमी रोड, विशनपुर होते हुए समस्तीपुर जायेगी। 12. दरभंगा रेलवे स्टेशन के बाहरी भाग, अल्लपट्टी, दोनार चौक, कादिराबाद बस स्टैण्ड के सामने सड़क पर एवं बेंता चौक पर किसी भी परिस्थिति में ऑटो का ठहराव नहीं होगा। इसके साथ ही थानाध्यक्ष, यातायात यह सुनिश्चित करेंगे कि 20 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक शहर के अन्दर बड़ी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारूढ़ंग से संचालित करने हेतु स्वंय भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करेंगे।

जिला संयुक्तादेश में उक्त त्योहार के अवसर पर सभी प्रकार के अवकाश सभी पदाधिकारी/पुलिस कर्मी के लिए स्थगित किया गया है, विशेष परिस्थिति में जिला दण्डाधिकारी द्वारा अवकाश स्वीकृत किया जायेगा। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले वैसे ग्रामों का निश्चित रूप से भ्रमण कर लेने का निर्देश दिया गया, जहाँ दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जा रही है तथा पूजा अर्चना की जाती है। इसे साथ ही वे पूजा आयोजकों से विचार विमर्श कर सूचना प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सभी प्रतिनियुक्त बल एवं पुलिस पदाधिकारी को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन शिल्ड आदि की आपूर्ति करेंगे। साथ ही सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पुरी चुश्ती एवं मुश्तैदी के साथ ड्यूटी करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर मुख्यालय द्वारा प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है, वहाँ पर संबंधित थानाध्यक्ष आवश्यकतानुसार अपने अधीनस्थ बल, चौकीदार, दफादार आदि की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि भीड़-भाड़ वाले पूजा पंडालों में अवांछनीय तत्वों की निगरानी हेतु पूजा समितियों के आयोजकों से समन्वय स्थापित कर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी दुर्गापूजा त्योहार के अवसर पर अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा अपने दिशा-निर्देशन में प्रतिनियुक्ति करते हुए सुरक्षा व्यवस्था/विधि-व्यवस्था बनाये रखते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपने आवंटित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/थानाध्यक्ष से समन्वय करते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे, यदि कोई घटना होने की सूचना प्राप्त होती है, तो तुरन्त उस स्थल पर पहुँचकर उसे नियंत्रित करते हुए पूर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करायेंगे।

विधि-व्यवस्था संधारण हेतु ’अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ (मोबाईल नम्बर - 9473191318) सदर अनुमण्डल के, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार (मोबाईल नम्बर - 9939996212) बेनीपुर अनुमण्डल के तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकार बालेश्वर प्रसाद, (मोबाईल नम्बर - 9431645155) बिरौल अनुमण्डल के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे’। वे संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी से समन्वय एवं क्षेत्र भ्रमण कर उक्त पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

दूर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर दरभंगा शहर अन्तर्गत ट्राफिक व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न प्रवेश मार्गों में बैरिकेटिंग/ड्रॉप गेट की व्यवस्था करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता (भवन) को दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी बैरिकेटिंग/ड्राप गेट पर 01 पुलिस पदाधिकारी एवं 01-03 गृहरक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जो दिये गये निर्देशों के अनुसार अपराह्न 03ः00 बजे से पूर्वाह्न 04ः00 बजे तक बड़ी वाहनों को शहर में प्रवेश से रोकेंगे एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि रामनगर आई.टी.आई. से पुरब मोड़ पर, चट्टी, लहेरियासराय रेलवे गुमटी के पूरब त्रिमुहानी के पास, एकमी घाट, शिवधारा मोड़, एन.एच - 57 से सटे बाजार समिति वाली रोड, दिल्ली मोड़, बेला मोड़, नाका नम्बर - 08 के पास मोड़ एवं बी.एम.पी. - 13 के आस-पास बैरिकेटिंग/ड्राप गेट की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर शरी क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था संधारण हेतु 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर/प्रतिमा विसर्जन तक शहरी क्षेत्र में 07 सेक्टर का गठन करते हुए सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार, मद्यनिषेध कोषांग को 04 लाठी बल के साथ हाजमा चौक, दारू भट्ठी चौक, गायत्री मंदिर, इमामबाड़ी, उर्दू बाजार, नीम चौक एवं किलाघाट का सेक्टर पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं अनिल प्रसाद, पुलिस केन्द्र, दरभंगा को 04 लाठी बल के साथ पंडासराय, हाजमा चौक, दारू भट्ठी चौक, नाका नम्बर - 06, रहमगंज, मौलागंज, नाका नम्बर - 05 एवं मिलान चौक का सेक्टर पदाधिकारी, संतोष कुमार, साईबर थाना, दरभंगा को 04 लाठी बल के साथ बंगलागढ़, बड़ी बाजार, दरभंगा टावर, इनकम टैक्स, हसनचक, नगर थाना एवं किलाघाट का सेक्टर पदाधिकारी, नुसरत जहाँ, थानाध्यक्ष, महिला थाना, दरभंगा को 04 लाठी बल के साथ दोनार चौक, भठियारी सराय, नाका नम्बर - 05, मिलान चौक एवं किलाघाट का सेक्टर पदाधिकारी, रवि कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष, एस.सी/एस.टी. थाना, दरभंगा को 04 लाठी बल के साथ लहेरियासराय टावर, बेंता चौक, कर्पूरी चौक, अल्लपट्टी, दोनार, रेलवे स्टेशन एवं हराही पोखर का सेक्टर पदाधिकारी, राज कपुर कुशवाहा, अपर थानाध्यक्ष, साईबर थाना, दरभंगा को 04 लाठी बल के साथ बेला गुमटी, कैदराबाद, शिवधारा एवं बाजार समिति का सेक्टर पदाधिकारी तथा रामबाबु झा, एन.डी.पी.एस. गोदाम प्रभारी, दरभंगा को 04 लाठी बल के साथ नाका नम्बर - 05, खनका चौक, मिर्जापुर चौक, इनकम टैक्स गोलम्बर, रेडिया स्टेशन एवं हराही पोखर का सेक्टर पदाधिकारी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि सेक्टर में प्रतिनियुक्त सेक्टर प्रभारी, थानाध्यक्ष, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक का यह दायित्व होगा कि वे जहाँ पूजा पंडाल स्थापित हुआ है, खासकर पूरी रात्रि में जिन पुलिस पदाधिकारी एवं सिपाहियों की ड्यूटी लगायी गयी है, वे पूजा पंडाल में बने हुए है या नहीं से सम्पर्क कर उन्हें पूजा पंडाल में उपस्थित कराएगें तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले के संबंध में वरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

किराना दुकान से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त

October 17, 2023
Dbg

16.10.2023 (दरभंगा) : श्रम अधीक्षक, दरभंगा, राकेश रंजन के निर्देशानुसार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शुभम के नेतृत्व में बहेड़ी प्रखण्ड अन्तर्गत विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल की टीम द्वारा सघन जाँच अभियान चलाया गया। श्रम अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सघन जाँच अभियान के दौरान धावा दल की टीम द्वारा बहेड़ी के झझरी चौक स्थित किराना दुकान से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। उन्होंने कहा कि विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, दरभंगा के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है एवं बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम,1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि धावा दल की टीम द्वारा बहेड़ी स्थित सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जाँच किया गया तथा सभी नियोजकों से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने हेतु एक शपथ पत्र भरवाया गया। उल्लेखनीय है कि धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह में दरभंगा शहर के साथ-साथ सभी अनुमण्डल एवं प्रखण्ड मुख्यालयों में सघन जाँच अभियान संचालित करती है तथा बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जाती है। उन्होंने कहा कि आज की इस धावा दल टीम के सदस्य के रूप में सिंहवाड़ा एवं कुशेश्वरस्थान के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ प्रयास संस्था से नारद मंडल एवं संदीप कुमार झा, कार्ड्स संस्था से नारायण कुमार मजमुदार, तहसीन आलम एवं अन्य शामिल थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।