DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की हुई समीक्षा

November 07, 2023
Dbg

07.11.2023 (दरभंगा) : बिहार सरकार के मुख्य सचिव, आमिर सुबहानी ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत चल रहे कार्यों के प्रगति कि समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम किया। उक्त बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सह-मिशन निदेशक राहुल कुमार, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के विशेष कार्य पदाधिकारी-सह-राज्य समन्वयक राजेश कुमार, सभी जिले के जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं जिला समन्वयक/सलाहकार ने भाग लिया। दरभंगा जिले समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 154 ग्राम पंचायतो में से 141 ग्राम पंचायतो में उपयोगिता शुल्क का संग्रहण किया जा रहा है, अब तक कुल तेरह लाख छियासठ हजार एक सौ रुपये का संग्रहण ग्राम पंचायतो के द्वारा किया गया है, जो प्रति ग्राम पंचायत 9,689 रुपये के दर से प्राप्त हुआ है।

141 ग्राम पंचायतो के चार लाख पच्चास हजार तीन सौ पचहत्तर परिवारों में से केवल एक लाख नौ हजार नौ सौ दो परिवारों से उपयोगिया शुल्क संग्रह किया गया है। विगत एक माह में 86,247 नये परिवारों ने उपयोगिता शुल्क देना शुरू किया है, केवल 24.4 प्रतिशत परिवार ने उपयोगिता शुल्क देना प्रारम्भ किया है। बैठक में ग्राम पंचायतो में प्रत्येक घर से कचरे का उठाव सुनिश्चित कराते हुए शेष बचे परिवारों से उपयोगिता शुल्क संग्रहण हेतु सघन व्यवहार परिवर्तन अभियान चलाने, उपयोगिता शुल्क संग्रहण कैम्प लगाने एवं जीविका के साथ समन्वय स्थापित कर उपयोगिता शुल्क संग्रहण में अपेक्षित प्रगति लाने का निदेश दिया गया। कचरा प्रसंस्करण इकाई के निर्माण की प्रगति के समीक्षा में पाया गया कि 308 ग्राम पंचायतो में से केवल 122 ग्राम पंचायतो में निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विगत एक माह में 46 कचरा प्रसंस्करण इकाई का निर्माण कराया गया है।

172 ग्राम पंचायतो में कचरा प्रसंस्करण इकाई का निर्माण प्रगति पर है एवं 14 ग्राम पंचायतो में कार्य प्रारम्भ नहीं किया जा सका है। बैठक में नवम्बर माह में अभियान चलाकर 100 कचरा प्रसंस्करण इकाई का निर्माण पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। कचरा से धन प्राप्ति की समीक्षा में पाया गया कि जिले में निर्मित 122 कचरा प्रसंस्करण इकाई में से 63 कचरा प्रसंस्करण इकाई के द्वारा 1550 किलो कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 950 किलो कम्पोस्ट 03 रुपये के दर से बेचा गया है। 7112 किलो प्लास्टिक का संग्रह किया गया, जिसमें से 5255 किलो प्लास्टिक को 12 रुपये के दर से बेचकर बासठ हजार एक सौ इकावन रुपये प्राप्त हुआ।

मुख्य सचिव द्वारा कम्पोष्ट खाद के उत्पादन में अपेक्षित प्रगति लाने एवं प्लास्टिक अपशिष्ट को उच्च मूल्य पर विक्रय करने का निदेश दिया गया। मल युक्त किचर प्रबंधन यूनिट जो राज्य के 10 जिलो में स्थापित कि जानी है जिसमें से दरभंगा जिला में भी एक यूनिट कि स्थापना जल्द से जल्द कराने का निदेश दिया गया।

जल-जीवन-हरियाली अभियान की चर्चा संयुक्त राष्ट्र महासंघ में हुई, बिहार के लिए गौरव की बात

November 07, 2023
Dbg

07.11.2023 (दरभंगा) : सूचना भवन के सभागार में निदेशक, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार अमित कुमार की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि 13 जुलाई 2019 को राज्य सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठक में लिये गये निर्णय के उपरांत बिहार में जल-जीवन-हरियाली अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत 11 अवयवों को शामिल किया गया है, जिनमें सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त करना, सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं को चिन्हित कर जीर्णोद्धार करना, सार्वजनिक कुओं के चिन्हित कर उनका जीर्णोद्धार करना, सार्वजनिक कुओं/ चापाकल के किनारे सोख्ता का निर्माण करना, छोटी-छोटी नदियों/नालों में एवं पहाड़ी क्षेत्रों के जल संग्रहण क्षेत्रों में चेक डैम का निर्माण करना, नए जल स्रोतों का सृजन, नदी जल क्षेत्र से जल की कमी वाले क्षेत्र में जल ले जाना, भवनों में छत वर्षा जल संचयन की संरचनाओं का निर्माण, पौधशाला सृजन एवं सघन वृक्षारोपण, वैकल्पिक फसलों, टपकन सिंचाई, जैविक खेती एवं तकनीकों का उपयोग, सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत एवं गयारहवाँ अवयव है जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान है, जिसे सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग करा रही है।

उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान युग्म के तौर पर आया है तथा अभियान वैसा होना चाहिए की आम जनमानस को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि विशेष अवसर पर पौधारोपण करें, बिजली की बचत करें एवं ऊर्जा का संरक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन आज भी है, जीवन कल भी रहेगा। उन्होंने गंगाजल आपूर्ति योजना पर भी चर्चा की। इस अभियान में 15 विभाग शामिल हैं- जिनमें ग्रामीण विकास विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, कृषि विभाग, भवन निर्माण विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग शामिल है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान का गहन प्रचार-प्रसार कराया जाता रहा है। सभी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार फेसबुक लाइव के माध्यम से कराया जा रहा है।

ग्रामीण विकास विभाग के मिशन उप निदेशक अजीत कुमार ने बताया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान का प्रचार-प्रसार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 हजार जल संचयन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है तथा ब्रेडा के द्वारा सोलर से संबंधित कार्य किया जा रहा है। चौथा नेशनल वाटर अवार्ड में जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर बेस्ट एक्टेड कैटेगरी का थर्ड स्टेट का पुरस्कार बिहार राज्य को मिला है। उन्होंने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। जल स्तर में भी काफी सुधार हुआ है, छत वर्षा जल संचयन से भी काफी लाभप्रद प्राप्त हुआ है। संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार ने मिशन निदेशक को कहा कि जो भी सामग्री मिलेगा उनका प्रचार प्रसार रेडियो जिंगल के माध्यम से कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पटना, दिल्ली एवं मुंबई एयरपोर्ट पर भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उप निदेशक, जन सम्पर्क लाल बाबू सिंह ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान को जन-जन तक पहुंचता है तथा यह अभियान आने वाली पीढ़ी से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी का औसतन ताप लगभग 1.2 प्रतिशत बढ़ा है। पर्यावरण को बचाएं, उस पर ध्यान देने की जरूरत है तथा पौधारोपण किया जाए एवं पौधा वितरण किया जाए। भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद चौधरी ने कहा कि इस मिशन की चर्चा संयुक्त राष्ट्र महासंघ में हुई, यह बिहार के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम का मंच संचालन सुनील कुमार पाठक के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उप निदेशक शिव शंकर श्रीवास्तव, अनिल कुमार शशि शेखर ने जल-जीवन-हरियाली अभियान से संबंधित अपनी बातों को रखा। उक्त कार्यशाला में दरभंगा एन.आई.सी से संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला मिशन प्रबंधक, जल-जीवन-हरियाली ऋतुराज, वन क्षेत्र के पदाधिकारी अर्जुन गुप्ता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन के एस.डी.ओ रोहित मौर्य, सिविल सर्जन के प्रतिनिधि डॉ.रवि प्रकाश, जीविका के प्रतिनिधि संतोष कुमार एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

नदियों का जश्न मनाएं। नदियों, तालाबों, जल स्रोतों से जुड़ाव बढ़ाने को लें संकल्प

November 07, 2023
Dbg

06.11.2023 (दरभंगा) : जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा नदियों का त्योहार गंगा उत्सव का आयोजन दरभंगा शहर के बागमति नदी के तट पर शुभंकरपुर के राजा रामधनी घाट एवं हज़ारीनाथ घाट पर भव्य दीपोत्सव, गंगा आरती, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। भव्य दीपोत्सव में 3000 दीप दोनों घाट पर प्रज्वलित किया गया, दीपों की रौशनी से घाट जगमगा उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने कहा कि हमारी नदियों का जश्न मनाने और भारत में नदी घाटियों में नदी कायाकल्प के महत्व पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य के साथ नदियों का त्योहार गंगा उत्सव का आयोजन देश भर में किया जा रहा है। आम जनमानस का नदियों, तालाबों, जल स्रोतों से जुड़ाव बढ़ाने के संकल्पना के साथ इस तरह का आयोजन लगातार किया जाता रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नमामि गंगे गान, झिझिया, आरंभ है प्रचंड एवं नमामि नमामि गान पर भव्य नृत्य का आयोजन रिया कुमारी, वर्षा कुमारी, साक्षी कुमारी, ब्यूटी राज, सूरज कुमार एवं कुणाल कुमार एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्थानीय समाज सेवी बालेंदु झा ने अपने संबोधन में नदियों के घाटों को स्वच्छ रखने की अपील सभी उपस्थित लोगों से किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन सुधा नंदन झा ने किया। कार्यक्रम में एनसीसी के 30 से अधिक कैडेट्स का नेतृत्व शंकर राय ने किया। नमामि गंगे कार्यक्रम के स्पियर हेड सदस्य मणिकांत ठाकुर, पूजा कुमारी, उपासना कुमारी, परवेज आलम एवं संजीव कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई मृतक मतदाता रहें नहीं एवं कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं

November 07, 2023
Dbg

06.11.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में मतदाता सूची अद्यतीकरण हेतु चल रहे संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कई आवश्यक निर्देश सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर तक मतदाताओं के नाम जोड़ा जाना है, इसके पूर्व की तिथि के एक भी मृतक मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि दरभंगा का लिंगानुपात 911 है, तदनुसार निर्वाचक सूची में भी लिंगानुपात होनी चाहिए, इसलिए जिस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र मंम लिंगानुपात कम है, वहाँ के सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी इस पर ध्यान दे, इसके लिए नवविवाहित युवतियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए।उन्होंने कहा कि 80 वर्ष से ऊपर के 66,104 मतदाता दिख रहे हैं, इसमें भी सुधार की जरूरत है।

पी.डब्लू.डी. मतदाता 19,826 है, जबकि दिव्यांग पेंशन लेने वालों की संख्या कुछ और है, इसलिए इसमें भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नये मतदाताओं के नाम जोड़ते समय यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि पूराने निर्वाचन क्षेत्र या भाग से उनका नाम विलोपित हो जाए। मतदाता सूची में 18-19 वर्ग के मतदाताओं का प्रतिशत बहुत ही कम दिख रहा है, इसलिए नये मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु बी.एल.ओ. सही ढ़ंग से काम करें, इसकी समीक्षा बैठक लगातार सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर से किया जाए। उन्होंने कहा कि वैसे मतदाता पहचान पत्र जिनमें सामान फोटो लगे हुए हैं, की संख्या बहुत ज्यादा है, उन सबों को विलोपित करना होगा। उन्होंने कहा कि कोई मृतक मतदाता रहें नहीं एवं कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के लिए निर्धारित 11 प्रकार के सुनिश्चित बूनियादी सुविधा सभी मतदाता केन्द्रों पर उपलब्ध रहें, यह सुनिश्चित कराने की जिम्मेवारी शिक्षा विभाग एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की है।

उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ये ग्यारह ए.एम.एफ. शत-प्रतिशत सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रैलिंग के साथ पक्का रैंप बनाया जाए। कच्चा रैंप स्वीकार्य नहीं होगा। उसी प्रकार पक्का शौचालय बनाया जाए। यदि मतदान केन्द्र के समीप स्थल उपलब्ध नहीं हो, तो थोड़ी दूर पर ही सही शौचालय का निर्माण अपेक्षित है। वैसे मतदान केन्द्र, जहाँ मतदाताओं की संख्या 1,400-1,500 के बीच है, वहाँ कबीर अत्येष्ठि के लाभुक, श्रम संसाधन विभाग द्वारा प्रदान किया गये मृतक लाभ की सूची से मिलान कर विलोपित करने की कार्रवाई की जाए।

मतदाताओं के जागरूकता हेतु सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को 08 से 12 नवम्बर के बीच एक-एक चुनाव पाठशाला का आयोजन करवाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने पूर्व के चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करनेवाले व अपराधिक प्रवृति के लोगों के विरूद्ध अभी से ही निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। साथ ही सरकारी होर्डिग्स एवं संस्थानों पर निजी पार्टियों के पोस्टर बैनर के लिए सम्पत्ति विरुपण अधिनियम का अभी से अनुपालन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा संपत्ति विरूपण अधिनियम सदैव लागू रहता है,न कि सिर्फ चुनाव के दौरान।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि.) अनिल कुमार, संयुक्त निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित सभी सबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से की मुलाक़ात, कई विषय पर हुई चर्चा

November 02, 2023
Dbg

02.11.2023 (DarbhangaOnline Buero) : बिहार राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी से पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने आज पटना में औपचारिक मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने बिहार राज्य में चल रहे निर्माण परियोजनाओं से जुड़े जमीन अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की तथा आगामी छठ पर्व की तैयारियों के बारे में जानकारी दीं। इसके साथ ही बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी से भी महाप्रबंधक ने पटना में औपचारिक मुलाकात की और रेल सुरक्षा से संबंधित कुछ पारस्परिक बिंदुओं तथा फेस्टिवल के दौरान ट्रेनों एवं स्टेशनों पर क्राउड मैनेजमेंट पर चर्चा की।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।