DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

लहेरियासराय स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया – सांसद

November 12, 2023
Dbg

10.11.2023 (दरभंगा) : रेल संबधी स्थायी समिति एवं रेल मंत्रालय के परमर्शदात्री समिति सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा रेलवे स्टेशन स्थित बैठक कक्ष में पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के नव पदस्थापित महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल और समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर दरभंगा जिला में निर्माणाधीन और प्रस्तावित विभिन्न रेलवे परियोजना की विषयवार समीक्षा कर कई दिशा निर्देश और सुझाव दिए।

सांसद ने कहा कि लगभग 315 करोड़ की लागत से दरभंगा स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने हेतु टेंडर जारी हो चुका है। टेंडर की समयावधि खत्म होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने ग्राफिक्स के जरिए इस परियोजना का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों प्रधानमंत्री द्वारा महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया जा चुका है। सांसद ने दरभंगा रेलवे स्टेशन के सामने अवस्थित हराही तालाब के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी इस परियोजना में जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने 20 करोड़ की लागत से सकरी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य भी जल्द प्रारंभ हो इस दिशा में तेज गति से विभागीय प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिए। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि बीते कई महीना से वह लहेरियासराय स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में सम्मिलित कराने हेतु प्रयासरत थे। जिसके फलस्वरूप रेल मंत्रालय द्वारा लहेरियासराय स्टेशन को इस योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि 17 करोड़ कि लागत से म्यूजियम गुमती पर भी जल्द लाॅ कास्ट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो जाएगा।

बैठक के दौरान सांसद ने कहा कि 23059.89 लाख की लागत से दरभंगा में पांच ओवरब्रिज का निर्माण को स्वीकृति मिल चुका है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय और सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के सेतु बंधन योजना के तहत इस आरओबी निर्माण के लिए राशि दी गई है। इसका निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो इसको लेकर रेलवे संबंधित सभी विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य प्रारंभ करावे। सांसद डॉ ठाकुर ने उपस्थित अधिकारियों से लगभग साढ़े पांच करोड़ की लागत से लहेरियासराय में निर्माणाधीन लॉ कास्ट ओवरब्रिज का निर्माण युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश दिए। इसके अलावा नव स्वीकृत लहेरियासराय- सहरसा (100 किमी) नई रेल लाइन के डीपीआर बनाने कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहे।

सांसद ने दरभंगा- समस्तीपुर रेलखंड के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य को जल्द पूरा करने हेतु विभागीय स्तर पर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि बीते 45 वर्षों से अधिक से समय से लंबित सकरी-हसनपुर रेललाइन, जो पक्षी विहार के कारण रुका था, अब नए एलाइनमेंट के साथ पूर्ण किया जाएगा। सांसद ने 253 करोड़ की लागत से 10 किमी लंबी निर्माणाधीन काकरघाटी-शीशो बायपास लाईन का कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। वहीं दरभंगा -मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन निर्माण में भी तेजी लाने को कहा। उन्होंने सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर यात्री सुविधा में बढ़ोतरी करने, लहेरियासराय एवं सकरी में महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव, रेलवे और ट्रेन के मेन्यू में मिथिला की पहचान दही- चुरा को जल्द शामिल करने का प्रस्ताव अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर, रेल मंडल समस्तीपुर के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहें।

बिहार का पहला मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण का गठन किया गया

November 12, 2023
Dbg

10.11.2023 (दरभंगा) : परिवहन विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में आयुक्त दरभंगा, प्रमंडल दरभंगा मनीष कुमार द्वारा विशेष अभीरुचि लेते हुए दरभंगा प्रमंडल के लिये बिहार मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण का गठन कर दिया गया है। यह बिहार में गठन किये जानेवाले सातों न्यायाधिकरण में सबसे पहला न्यायाधिकरण है। इस संबंध में दरभंगा प्रमंडल के सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार राजेश कुमार ने बताया कि 30 अक्टूबर 1977 को दरभंगा प्रमंडल का गठन किया गया था और वर्तमान वर्ष को 50वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दरभंगा प्रमंडल के सड़क दुर्घटना से प्रभावित लोगों/परिवारों को दुर्घटना से संबंधित मुआवजा दावा का शीघ्र निष्पादन करने हेतु बिहार का पहला मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि आयुक्त मनीष कुमार के आदेश के आलोक में आयुक्त कार्यालय दरभंगा प्रमंडल के मुख्य भवन के भू-तल पर अवस्थित दो कमरों में बिहार मोटर दावा न्यायाधिकरण को सक्रिय कर दिया गया है।न्यायाधिकरण के संचालन हेतु अपेक्षित संख्या में कर्मचारी, डाटा इंट्री ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। न्यायाधिकरण के सचिव के रूप में पदस्थापित अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री निशा राज द्वारा भी दरभंगा प्रमंडल के न्यायाधिकरण में योगदान दिया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि 20 अक्टूबर 2023 को परिवहन विभाग, बिहार सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर मोटर वाहन अधिनियम-1988 की धारा-165 के उपखंड-03 के अंतर्गत दरभंगा प्रमंडल सहित 07 न्यायाधिकरण के गठन हेतु अधिसूचना जारी की गई थी। न्यायाधिकरण में हिट एंड रन के अंतर्गत सड़क हादसों के मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये एवं घायलों के इलाज के लिए 50 हजार रुपये देने हेतु सुनवाई की जाएगी। गौरतलब है कि ठोकर मार कर बिना पहचान के भाग जाने वाले वाहनों से संबंधित मामले को हिट एंड रन के अंतर्गत रखा गया है।

डीएम व एसएसपी द्वारा संयुक्तादेश जारी, त्योहारों को लेकर 216 स्थलों पर हुई दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति

November 12, 2023
Dbg

10.11.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा संयुक्तादेश निर्गत करते हुए कहा कि इस वर्ष काली पूजा एवं दीपावली 12 नवम्बर 2023 एवं गोवर्द्धन पूजा तथा दवात पूजा 13 नवम्बर 2023 को मनाये जाने की सूचना है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के अवसर पर भारी आवाज वाले पटाखा फोड़ने, जगह-जगह जुआ खेलने, दुकान के चारों तरफ दीप जलाने एवं आतिशवाजी किया जाता है। ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ का उपयोग किये जाने से धन-जन की क्षति होने की संभावना बनी रहती है, इसलिए इस अवसर पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। वहीं दवात पूजा के अवसर पर कायस्थ समाज अपने घरों या किसी खास स्थानों पर मूर्ति स्थापना कर पूजा अर्चना करते हैं तथा चित्रगुप्त पूजा विसर्जन के समय शोभा यात्रा निकाली जाती है, इसलिए इस पर भी विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से थानाध्यक्ष, लहेरियासराय, नगर, विश्वविद्यालय, बेंता, सदर, बहादुरपुर, बलभद्रपुर शिविर, बिरौल, बहेड़ा, मनीगाछी, अलीनगर अपने-अपने थाना क्षेत्र में बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों में गुण्डा तत्वों, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखेंगे एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में आवागमन की व्यवस्था सुचारू रूप से अपने स्तर से करना सुनिश्चित करेंगे तथा इस पर विशेष निगरानी एवं सर्तकता बरतेंगे। साथ ही उन्होंने जिला संयुक्तादेश में वर्ष 2006 से विभिन्न प्रखण्डों में घटित संप्रदायिक विवाद का उल्लेख करते हुए, वैसे स्थलों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने का निर्देश सभी संबंधित थाने को दिया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के विभिन्न क्षेत्रों में एवं जिले में पूर्व में घटित घटनाओं तथा साम्प्रदायिक तत्वों के गतिविधियाँ भी उक्त पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर सकती है। इसके अतिरिक्त धार्मिक संस्थानों की गतिविधियों पर भी साम्प्रदायिक सद्भाव को बनाये रखने में बाधक सिद्ध हो सकती है। साथ ही असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के उद्धेश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से साम्प्रदायिक तनाव एवं विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों/संस्थाओं/असामाजिक तत्वों एवं गुण्डा तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है। उन्होंने यातायात प्रभारी, दरभंगा को निर्देश दिया है कि धनतेरस पर्व, दीपावली पर्व, गोवर्द्धन पूजा तथा चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पर्व के समाप्ति तक सभी चौक-चौराहों पर प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे तथा शहरी क्षेत्र के सघन एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में आवागमन सुचारू रूप से चांलन कराना सुनिश्चित करेंगे।

इसके साथ ही स्वंय भ्रमणशील रहकर इसका अनुश्रवण करते हुए यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारित करायेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त पर्व के अवसर पर असामाजिक तत्वों/गुण्डा तत्वों एवं साम्प्रदायिक तत्वों के विरूद्ध पूर्व में ही निरोधात्मक कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। इसलिए सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष ऐसे तत्वों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्रवाई करेंगे, ताकि किसी प्रकार की अशांति अथवा तनाव होने पर ऐसे तत्वों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी स्थानों जहाँ पूर्व में घटना घटित हुई है अथवा इस त्योहार के अवसर पर शांति भंग होने की आशंका है अथवा जहाँ मेला आदि का आयोजन होता है, जुलूस निकालते है, वैसे स्थानों पर दोनों समुदायक के बीच सोहार्द/सद्भावना बनाये रखने की दिशा में उन स्थलों पर मुखिया, सरपंच, दोनों समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के अतिरिक्त उक्त क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों को भी शांति समिति के सदस्य बनाते हुए शांति समिति की बैठक करते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी सदस्यों का नाम एवं मोबाईल नम्बर का संधारण निश्चत रूप से करेंगे। उन्होंने दीपावली, काली पूजा, गोवर्द्धन पूजा एवं दवात पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारित रखने हेतु जिले के सभी संवेदनशील स्थलों सहित 216 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त यदि किसी स्थानों पर बल की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता हो, तो थानाध्यक्ष अपने स्तर से पुलिस बल एवं ग्रामीण पुलिस की प्रतिनियुक्ति करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्त स्थान के पूर्व इतिहास एवं वर्तमान स्थिति के बारे में पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी को अवगत करायेंगे, ताकि विधि-व्यवस्था बनाये रखने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने कहा कि उक्त पर्व के अवसर पर दरभंगा, समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी हैं, जिसका दूरभाष नम्बर - 06272-240600 है। जिला नियंत्रण कक्ष के पदाधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राकेश रंजन बनाया गया है। परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र को निदेशित किया गया कि वे अपने स्तर से जिला नियंत्रण कक्ष में उपरोक्त अवधि के अनुसार पुलिस पदाधिकारी सहित पर्याप्त संख्या में सशस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा पुलिस केन्द्र, दरभंगा में एक बज्रवाहन एवं दो आश्रुगैस दस्ता को तैयारी हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे।

कार्यपालक अभियंता, शहरी विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, दरभंगा को निर्देश दिया गया कि वे एक कनीय अभियंता के साथ विद्युत लाईन मैन की प्रतिनियुक्ति जिला नियंत्रण कक्ष में करना सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन, दरभंगा को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से एक एम्बुलेंस एवं आवश्यक दवा एवं उपकरण के साथ चिकित्सक दल, मेडिकल कर्मी की प्रतिनियुक्ति जिला नियंत्रण कक्ष में करना सुनिश्चित करेंगे। अग्निशाम पदाधिकारी, दरभंगा को निर्देश दिया गया कि अग्निशामन वाहन की प्रतिनियुक्ति सभी सुविधाओं के साथ जिला नियंत्रण कक्ष में करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही पर्यवेक्षक, भी.एच.एफ, दरभंगा को दीपावली के अवसर पर भी.एच.एफ कन्ट्रोल सहित जिला के सभी थाना के वितन्तु सेट खुला रखने का निर्देश दिया गया एवं उक्त पर्व के अवसर पर लगातार खैरियत प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी पुलिस बल एवं दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति एवं 14 नवम्बर के तक की गयी है। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल आज से ही अपना प्रतिनियुक्ति स्थान ग्रहण करेंगे एवं वरीय पदाधिकारियों से आदेश प्राप्त करने के उपरान्त ही प्रतिनियुक्त स्थान को छोड़ेगे। उन्होंने कहा कि कालीपूजा मे प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मूर्ति विसर्जन तक तैनात रहेंगे, यदि किसी कारणवश शांति भंग होने या तनाव होने की संभावना हो, तो प्रतिनियुक्त बल तथा पदाधिकारी वहाँ तब तक बने रहेंगे, जब तक कि उस स्थान विशेष की स्थिति शांत नहीं हो जाय। परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, दरभंगा को सभी प्रतिनियुक्त बल एवं पुलिस पदाधिकारी को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन शिल्ड आदि की आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया तथा सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को पुरी चुश्ती एवं मुश्तैदी के साथ ड्यिटी करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। साथ ही सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस निरीक्षक, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र का खैरियत प्रतिवेदन लिखित रूप से जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के कार्यालय को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही किसी प्रकार की घटना एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी सूचना जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को देते हुए अविलम्ब कार्रवाई करेंगे। सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि अपने आवंटित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष से समन्वय करते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यदि कोई घटना होने की सूचना प्राप्त होती है, तो तुरंत उस स्थल पर पहुँचकर उसे नियंत्रित करते हुए पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न करायेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने-अने अनुमण्डल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण में रहेंगे तथा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक अपने क्षेत्र क्षेत्र के प्रभार में रहकर विधि-व्यवस्था/शांति व्यवस्था संधारित करते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराऐंगे।

इसके साथ ही अपर समाहर्त्ता (राजस्व)-सह- अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ सदर अनुमण्डल के एवं बेनीपुर अनुमण्डल के जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार , बिरौल अनुमंडल के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद एवं बिरौल अनुमंडल के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे। वे संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से अनुश्रवण एवं समन्वय कर उक्त पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

दीपावली के पूर्व संध्या पर जीकेसी जलायेगा दीपक

November 07, 2023
Dbg

07.11.2023 (Jitendra Kumar Sinha, Patna) : जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने सोमवार को नागेश्वर कॉलोनी के रॉयल गार्डेन स्थित केन्द्रीय कार्यालय में बैठक आयोजित कर यह निर्णय लिया है कि दीपावली के पूर्व संध्या पर दीपक जलायेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने कहा कि दीपावली की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार (9 नवम्बर) को केन्द्रीय कार्यालय के प्रांगण में जीकेसी के सभी सदस्य कम से कम पांच-पांच दीपक जलायेंगे। उन्होंने कहा कि यह पांच दीपक में से पहला दीपक देश के नाम, दूसरा दीपक भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के नाम, तीसरा दीपक जीकेसी संगठन के नाम, चौथा दीपक सामाजिक सौहार्द के नाम और पांचवा दीपक भाईचारा और जीवन को धन-धान से परिपूर्ण कर देने वाली माता लक्ष्मी के नाम जलाया जायेगा।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपक जलाने से संबंधित कार्यक्रम की रूप रेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं बिहार प्रदेश प्रदेश महासचिव सह अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा ने पटना स्थित ग्लोबल, राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर प्रकाश डाला। ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए कहा कि सर्वविदित है कि दिपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का घोतक है। दीपावली को कालरात्रि और महानिशा की संज्ञा भी दी गई है। दिपावली पर्व पंचदिवसीय पर्व होता है। इसका आरम्भ धनत्रयोदशी से होकर भाई दूज तक चलता है। धनत्रयोदशी 10 नवम्बर को है, इसलिए दीपक जलाने का कार्यक्रम दीपावली की पूर्व संध्या पर 09 नवम्बर का चयन सही है।

बैठक में शामिल होने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कला संस्कृति प्रकोष्ठ) अनिल कुमार दास, राष्ट्रीय सचिव दिलीप कुमार सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना जिला अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद प्रमुख थे।

दरभंगा में पांच ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा – सांसद

November 07, 2023
Dbg

07.11.2023 (दरभंगा) : रेल संबधी स्थायी समिति एवं रेल मंत्रालय के परमर्शदात्री समिति सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने नई दिल्ली में रेल संबंधी स्थायी समिति की आयोजित बैठक में शामिल हुए। इस दौरान सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा सहित मिथिला से जुड़े विभिन्न रेलवे परियोजना सहित कई विषयों को प्रमुखता से रखा। बैठक के पश्चात सांसद ने रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा से मुलाकात कर दरभंगा में चल रहे विभिन्न रेल परियोजना की समीक्षा कर उसमे तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि 23059.89 लाख की लागत से दरभंगा में पांच ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा, इसको लेकर सभी विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

सांसद ने कहा कि रेल मंत्रालय और सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के सेतु बंधन योजना के तहत इस आरओबी निर्माण के लिए राशि दी गई है। बीते कई माह में बिहार सरकार द्वारा आधा दर्जन से अधिक बार इसके टेंडर को बिना किसी कारण के रद्द किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि लहेरियासराय-सहरसा (100 किमी) नई रेल लाइन के सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है, अब तीव्र गति से डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों लगभग पच्चीस हजार करोड़ की लागत से देशभर 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा रखा जा चुका है।

परियोजना के प्रथम फेज में आरएलडीए द्वारा 340 करोड़ की लागत से दरभंगा रेलवे स्टेशन तथा लगभग 20 करोड़ की लागत से सकरी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य जल्द प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने लगभग साढ़े पांच करोड़ की लागत से लहेरियासराय में निर्माणाधीन लो कॉस्ट ओवरब्रिज का निर्माण एवं दरभंगा- समस्तीपुर रेलखंड के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य को जल्द पूरा करने हेतु विभागीय स्तर पर मॉनिटरिंग करने को कहा।सांसद ने कहा कि बीते 45 वर्षों से अधिक से समय से लंबित सकरी-हसनपुर रेललाइन, जो पक्षी विहार के कारण रुका था, अब नए एलाइनमेंट के साथ पूर्ण किया जाएगा।

253करोड़ की लागत से 10 कि.मी. लंबी निर्माणाधीन काकरघाटी-शीशो बायपास लाईन का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्होंने चेयरमैन से इसका कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण हो इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश देने को कहा। वहीं दरभंगा - मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन निर्माण में तेजी लाने को कहा। उन्होंने इसके अलावा सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर यात्री सुविधा में बढ़ोतरी करने पर चर्चा किया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।