DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

प्रमुख छठ घाटों पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम एवं मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी जाएगी

November 14, 2023
Dbg

13.11.2023 (दरभंगा) : अपर जिला न्यायाधीश-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा रंजन देव द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार दरभंगा जिला के प्रमुख छठ घाटों पर नालसा योजनाओं के विभिन्न विषयों पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और मुफ्त कानूनी सहायता के साथ-साथ स्थानीय लोगों को कानूनी सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु 19 तथा 20 नवम्बर 2021 को शहरी क्षेत्र के हराही छठ घाट पोखर, काली मंदिर सैदनगर छठ घाट पोखर, गंगासागर छठ घाट पोखर तथा बहादुरपुर प्रखण्ड के शिव मंदिर छठ घाट पोखर, बसंतपुर, लहेरियासराय के कबिलपुर पूर्वी टोल छठ घाट पोखर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के मध्य विद्यालय, केवटगामा तालाब, हायाघाट के अनार छठ घाट पोखर, सिधौली एवं बेनीपुर के गुरु शांति धाम छठ घाट पर पारा विधिक स्वयं सेवकों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि दरभंगा रेलवे स्टेशन के समीप हराही छठ घाट पोखर पर संतोष कुमार सहनी, मोबाईल नम्बर - 9386154525 तथा मुंद्रिका कुमारी, मोबाईल नम्बर - 9142120489 को प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सैदनगर काली मंदिर छठ घाट पोखर पर गौड़ी शंकर पासवान मोबाईल नम्बर - 6201458156 को, अल्लपट्टी के समीप गंगासागर छठ घाट पोखर पर बीरेन्द्र कुमार आनन्द, मोबाईल नम्बर - 8083303970 तथा चन्द्र शेखर आनन्द, मोबाईल नम्बर - 7903361566 को प्रतिनियुक्त किया गया है।इसके साथ ही बसंतपुर बहादुरपुर के समीप शिव मंदिर छठ घाट पोखर पर रमेश पासवान, मोबाईल नम्बर - 9572516523 को, महादेव मंदिर, लहेरियासराय के समीप कबिलपुर पूर्वी टोल छठ घाट पोखर पर त्रिपुरारी झा, मोबाईल नम्बर - 9386790804 को तथा सरिता कुमारी -1, मोबाईल नम्बर - 9470086093 को प्रतिनियुक्त किया गया है।

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय, केवटगामा तालाब पर वझूल कुमार, मोबाईल नम्बर - 9334278709 तथा रामबली रॉय, मोबाईल नम्बर - 6202262385 को, हायाघाट प्रखण्ड के अनार छठ घाट पोखर, सिधौली पर प्रिंस कुमार दास, मोबाईल नम्बर - 9006732836 को प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि एवं बेनीपुर प्रखण्ड के गुरु शांति धाम छठ घाट पर अनिल कुमार, मोबाईल नम्बर - 8404907676 तथा महफूज़ आलम मोबाईल नम्बर - 7033715348 को, प्रतिनियुक्त किया गया है।

उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पारा विधिक स्वयं सेवकों को निदेशित किया कि वे सभी छठ पूजा घाट के सामने के क्षेत्रों पर बैनर प्रदर्शित करते हुए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके साथ ही कानूनी जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित पत्रक/पंपलेट वितरित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने हेल्प डेस्क के माध्यम से 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे।

छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है – आयुक्त

November 12, 2023
Dbg

11.11.2023 (पटना) : आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना, कुमार रवि द्वारा आज डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, नगर आयुक्त, पटना नगर निगम,अनिमेष कुमार पराशर, पुलिस अधीक्षक, यातायात, पूरन कुमार झा एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ छठ घाटों का पैदल निरीक्षण किया गया तथा छठ महापर्व, 2023 की तैयारियों का जायजा लिया गया। आयुक्त द्वारा काली घाट से गायघाट तक सभी घाटों का निरीक्षण किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर, अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी, घाटों पर संबंधित सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रातः 7.00 बजे काली घाट से प्रारंभ कर गायघाट तक करीब 28 घाटों का लगभग सात किलोमीटर तीन घंटा तक उन्होंने एक-एक कर पैदल भ्रमण किया तथा गंगा का जल-स्तर, घाट निर्माण, एप्रोच रोड, साफ-सफाई, सुरक्षा-व्यवस्था, भीड़-प्रबंधन, यातायात प्रबंधन सहित सभी बिन्दुओं पर उन्होंने तैयारियों एवं योजनाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निदेश दिया। वंशी घाट, काली घाट, पटना कॉलेज घाट, कृष्णा घाट, गांधी घाट, बहरवा घाट, पटना लॉ कॉलेज घाट, रानी घाट, बीएन राय घाट, गुलबी घाट, बालू घाट, घघा घाट, रौशन घाट, चौधरी टोला घाट, पथरी घाट, कदम घाट, घसियारी घाट, नरकट घाट, लौहरबा घाट, हनुमान घाट, गोसाई घाट, राजा घाट, करनालगंज-जुडिशियल एकेडमी घाट, गायघाट सहित सभी घाटों पर पैदल चलकर आयुक्त ने घाटों की वर्तमान स्थिति, तैयारी तथा प्रबंधन का अवलोकन किया, संरचनाओं को देखा एवं आवश्यक निदेश दिया।

डीएम डॉ. सिंह, एसएसपी श्री मिश्रा एवं नगर आयुक्त श्री पराशर ने आयुक्त श्री रवि के संज्ञान में जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों को लाया। अधिकारियों ने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी घाटों पर मुस्तैद हैं। 24x7 तैयारी की जा रही है। इसे ससमय कर ली जाएगी। आयुक्त ने कहा कि अभी तक के निरीक्षण से यह स्पष्ट हो गया है कि घाटों की स्थिति अच्छी है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अनेक अच्छे घाट भी निकले हैं। सभी घाटों पर प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा बेहतरीन तैयारी की जा रही है। बैरिकेडिंग भी प्रारंभ हो गया है जो दो दिन में पूरा हो जाएगा। अन्य जो भी छोटे-छोटे बिंदु हैं उसे डीएम एवं एसएसपी के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पुलिस अधिकारियों द्वारा समाधान किया जा रहा है। आयुक्त द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे स्वयं संयुक्त रूप से घाटों पर आने के रास्ते का निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि रास्ते में किसी भी तरह का कोई व्यवधान यथा गड्ढा, पोल, अतिक्रमण आदि न हो। सायं काल के बाद भी निरीक्षण करें।

स्थानीय व्यक्तियों से बात करें। पूजा समितियों सहित सभी स्टेकहोल्डर्स से सुदृढ़ समन्वय तथा सार्थक संवाद क़ायम रखें। उन्होंने कहा कि घाटों पर आने का सम्पर्क पथ पूरी तरह से अवरोधमुक्त होना चाहिए ताकि छठ महापर्व पूर्णतः सुविधायुक्त एवं दुर्घटनामुक्त ढंग से सफलतापूर्वक आयोजित की जा सके। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष गंगा नदी में पानी का स्तर कम है। विगत वर्ष दीघा घाट में छठ पर्व के दिन 30 अक्टूबर, 2022 को जल-स्तर 47.51 मीटर तथा 31 अक्टूबर, 2022 को 47.37 मीटर था। इस वर्ष छठ के समय तक जल-स्तर लगभग 43 मीटर रहने की संभावना है।

आयुक्त द्वारा स्वयं घाट पर पानी के स्तर को देखा गया तथा तदनुसार बैरिकेडिंग का निदेश दिया गया। आयुक्त ने कहा कि सभी मानकों, आवश्यकताओं एवं अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा सारी तैयारी की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निदेश दिया कि सभी घाट पर सुरक्षात्मक बैरिकेडिंग एवं साइनेज रहना चाहिए। बैरिकेडिंग मानकों के अनुरूप रखना सुनिश्चित करें। खतरनाक घाटों को लाल रंग के कपड़ा से घेर दें ताकि श्रद्धालु उधर न जाएं। सभी घाटों पर बड़े-बड़े अक्षरों में घाटों का नाम एवं वाच टावरों तथा अन्य सुरक्षात्मक संरचनाओं का नम्बरिंग करने का निदेश दिया गया। आयुक्त ने कहा कि इस बार काफ़ी अच्छे-अच्छे घाट हैं। छठव्रती एवं श्रद्धालु अपने-अपने नज़दीकतम छठ घाटों का प्रयोग करें। प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। छठ व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है। नगर निगम एवं प्रशासन द्वारा तालाबों में भी छठ व्रतियों के लिए प्रबंध किया जा रहा है। आयुक्त ने पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं अन्य अधिकारियों को एनआईटी मोड़ से गांधी घाट तक सुचारु ट्रैफ़िक के लिए विशेष डेपुटेशन करने का निर्देश दिया।

आयुक्त ने निरीक्षण में पाया कि पथरी घाट पर अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ऐसा ही मॉडल कार्य नज़दीक के घाटों पर भी करने को कहा। सभी अधिकारियों को विशेष अभिरूचि लेते हुए सारी व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। घाटों पर अवस्थित हाई-मास्ट लाईट एवं स्ट्रीट लाईट को क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि नाली को स्लैब से ढंके। गड्ढों की भराई तथा आवश्यकतानुसार पेड़ों की छंटाई करें।

घाट की सीढ़ियों पर जमी मिट्टी को तेजी से हटाएं, घाटों की रेलिंग को सुदृढ़ रखें। आयुक्त द्वारा घाटों पर बने शौचालयों में पानी आने की स्थिति की जांच की गई। कहीं-कहीं पानी की आपूर्ति बाधित थी। आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि शौचालय के नल में पानी अवश्य आना चाहिए। चेंजिंग रूम भी अच्छी तरह क्रियाशील रहना चाहिए। हनुमान घाट से कीचड़ हटाने का निदेश दिया गया। आयुक्त द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को रानी घाट, घघा घाट एवं रौशन घाट पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया। घाटों को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार करने का निदेश दिया। सीढ़ियों को साफ़ करने, दलदल तथा सिल्ट हटाने का निदेश दिया।

संवेदकों एवं एजेंसियों द्वारा कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया अन्यथा संवेदकों के विरुद्ध कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने एवं भुगतान में कटौती करने का तथा दोषी अभियंताओं एवं अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। आयुक्त द्वारा एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम की तैनाती करने के साथ सम्पूर्ण आपदा प्रबंधन तंत्र को 24x7 क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया।

आयुक्त श्री रवि ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारियों के 21 दल द्वारा 100 से अधिक घाटों पर लगातार कैम्प कर सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। घाटों पर साफ-सफाई की अच्छी स्थिति रहेगी। एप्रोच पथ को सुगम एवं अवरोध मुक्त रखा जाएगा। घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था अच्छी रहेगी। खतरनाक घाटों पर आम जनता का आना प्रतिबंधित रहेगा। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था तथा सुचारू यातायात-प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। घाटों पर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जाएगी। सभी घाटों पर वाच टावर एवं नियत्रंण कक्ष की स्थापना की जा रही है।

मजिस्ट्रेट एवं फोर्स का डेपुटेशन रहेगा। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के साथ-साथ रिवर पेट्रोलिंग भी क्रियाशील रहेगा। मेडिकल टीम भी तैनात रहेगा। आयुक्त ने सेक्टर पदाधिकारियों को कार्यकारी एजेसियों से योजनाबद्ध एवं समयबद्ध ढंग से कार्य कराने का निदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को पूजा समितियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा।छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डेडिकेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट रहेगा। आयुक्त ने कहा कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन मुस्तैद है। फूलप्रूफ (त्रुटिहीन) व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

जिला समन्वय समिति की हुई बैठक, संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए कई निर्देश

November 12, 2023
Dbg

11.11.2023 (दरभंगा) : उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि विद्यालयों में आँगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए चिन्हित जमीन का एनओसी अभी तक सभी जगह से प्राप्त नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त बाल विकास परियोजना पदाधिकारीयों द्वारा 235 आँगनबाड़ी केन्द्रों के लिए भूमि चिन्हित की गई है, जिनकी विवरणी संबंधित अंचलाधिकारी को एन.ओ.सी के लिए प्रेषित है। उप विकास आयुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को भूमि का सत्यापन कर एनओसी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वरीय कार्यपालक अभियंता पुल निर्माण निगम ने बताया कि नरौरा धानी पथ जो पथ निर्माण विभाग की सड़क है, चौथे किलोमीटर में पुल का निर्माण किया जा रहा है, स्थानीय एक रैयत द्वारा आपत्ति किया जा रहा है, साथ ही महराजी पुल निर्माण में शुभंकरपुर के समीप के तीन स्थल अतिक्रमित है, संबंधित अंचलाधिकारी को मामले का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि लहेरियासराय स्टेशन के समीप कोऑपरेटिव कार्यालय में सहकार भवन बनाया जाना है,अब तक कार्यालय खाली नहीं किया गया है।

अंचलाधिकारी बहादुरपुर को उसे खाली करवाने के निर्देश दिए गए। जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि एम.एल. लेड की कई योजनाओं के लिए हनुमाननगर, दरभंगा सदर, मनीगाछी एवं गौड़ाबौराम अंचल से चिह्नित जमीन के लिए अभी भी अंचलों से अनापत्ति प्रमाण पत्र अप्राप्त है। जिला कल्याण पदाधिकारी मो.असलम अली ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए दरभंगा में 500 आबादी वाले 11 महादलित टोला में सामुदायिक भवन बनवाने का लक्ष्य निर्धारित है। चिह्नित महादलित टोला या उसके समीप 50 फीट गुणा 60 फीट जमीन की आवश्यकता है।

उप विकास आयुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को वैसे टोलों में पहुँच पथ वाली ऊंची जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दरभंगा एयरपोर्ट की ओर से बताया गया कि दरभंगा एयरपोर्ट का रनवे विस्तार के लिए निविदा किया जा चुका है, चिह्नित भूमि से होकर बिजली के तार गुजर रहा है, जिन्हें पोल सहित बाहर किया जाना है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को अतिशीघ्र पोल एवं तार चिन्हित जमीन के बाहर से ले जाने हेतु कार्य करने के निर्देश दिए गए। उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि एसजीएसवाई के अंतर्गत दरभंगा में 239 भवन बने थे, जिनका सर्वे जीविका द्वारा किया गया है, इन भवनों का क्या प्रयोग किया जा रहा है इस्का सत्यापन करने के निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद की योजनाओं के लिए चिन्हित जमीन का एनओसी संबंधित अंचलाधिकारी शीघ्र उपलब्ध करा दे, साथ ही जिला परिषद की जमीन का जमाबंदी भी खोला जाना है। जल संसाधन विभाग दरभंगा प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि चट्टी चौक का अतिक्रमण हटाया जा चुका है, लेकिन बनसारा में 70 मीटर में अतिक्रमण बचा हुआ है। अंचलाधिकारी बहादुरपुर को शीघ्र अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा आंचलवार डब्ल्यूपीयू के निर्माण के लिए चिन्हित स्थलों में से शेष स्थल जिन पर अभी भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, की समीक्षा की गई एवं संबंधित अंचलाधिकारी एवं पी.ओ. को समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंद्रिमा अत्री, संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता,जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश कुमार भारती एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

लहेरियासराय स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया – सांसद

November 12, 2023
Dbg

10.11.2023 (दरभंगा) : रेल संबधी स्थायी समिति एवं रेल मंत्रालय के परमर्शदात्री समिति सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा रेलवे स्टेशन स्थित बैठक कक्ष में पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के नव पदस्थापित महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल और समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर दरभंगा जिला में निर्माणाधीन और प्रस्तावित विभिन्न रेलवे परियोजना की विषयवार समीक्षा कर कई दिशा निर्देश और सुझाव दिए।

सांसद ने कहा कि लगभग 315 करोड़ की लागत से दरभंगा स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने हेतु टेंडर जारी हो चुका है। टेंडर की समयावधि खत्म होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने ग्राफिक्स के जरिए इस परियोजना का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों प्रधानमंत्री द्वारा महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया जा चुका है। सांसद ने दरभंगा रेलवे स्टेशन के सामने अवस्थित हराही तालाब के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी इस परियोजना में जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने 20 करोड़ की लागत से सकरी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य भी जल्द प्रारंभ हो इस दिशा में तेज गति से विभागीय प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिए। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि बीते कई महीना से वह लहेरियासराय स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में सम्मिलित कराने हेतु प्रयासरत थे। जिसके फलस्वरूप रेल मंत्रालय द्वारा लहेरियासराय स्टेशन को इस योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि 17 करोड़ कि लागत से म्यूजियम गुमती पर भी जल्द लाॅ कास्ट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो जाएगा।

बैठक के दौरान सांसद ने कहा कि 23059.89 लाख की लागत से दरभंगा में पांच ओवरब्रिज का निर्माण को स्वीकृति मिल चुका है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय और सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के सेतु बंधन योजना के तहत इस आरओबी निर्माण के लिए राशि दी गई है। इसका निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो इसको लेकर रेलवे संबंधित सभी विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य प्रारंभ करावे। सांसद डॉ ठाकुर ने उपस्थित अधिकारियों से लगभग साढ़े पांच करोड़ की लागत से लहेरियासराय में निर्माणाधीन लॉ कास्ट ओवरब्रिज का निर्माण युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश दिए। इसके अलावा नव स्वीकृत लहेरियासराय- सहरसा (100 किमी) नई रेल लाइन के डीपीआर बनाने कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहे।

सांसद ने दरभंगा- समस्तीपुर रेलखंड के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य को जल्द पूरा करने हेतु विभागीय स्तर पर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि बीते 45 वर्षों से अधिक से समय से लंबित सकरी-हसनपुर रेललाइन, जो पक्षी विहार के कारण रुका था, अब नए एलाइनमेंट के साथ पूर्ण किया जाएगा। सांसद ने 253 करोड़ की लागत से 10 किमी लंबी निर्माणाधीन काकरघाटी-शीशो बायपास लाईन का कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। वहीं दरभंगा -मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन निर्माण में भी तेजी लाने को कहा। उन्होंने सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर यात्री सुविधा में बढ़ोतरी करने, लहेरियासराय एवं सकरी में महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव, रेलवे और ट्रेन के मेन्यू में मिथिला की पहचान दही- चुरा को जल्द शामिल करने का प्रस्ताव अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर, रेल मंडल समस्तीपुर के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहें।

बिहार का पहला मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण का गठन किया गया

November 12, 2023
Dbg

10.11.2023 (दरभंगा) : परिवहन विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में आयुक्त दरभंगा, प्रमंडल दरभंगा मनीष कुमार द्वारा विशेष अभीरुचि लेते हुए दरभंगा प्रमंडल के लिये बिहार मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण का गठन कर दिया गया है। यह बिहार में गठन किये जानेवाले सातों न्यायाधिकरण में सबसे पहला न्यायाधिकरण है। इस संबंध में दरभंगा प्रमंडल के सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार राजेश कुमार ने बताया कि 30 अक्टूबर 1977 को दरभंगा प्रमंडल का गठन किया गया था और वर्तमान वर्ष को 50वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दरभंगा प्रमंडल के सड़क दुर्घटना से प्रभावित लोगों/परिवारों को दुर्घटना से संबंधित मुआवजा दावा का शीघ्र निष्पादन करने हेतु बिहार का पहला मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि आयुक्त मनीष कुमार के आदेश के आलोक में आयुक्त कार्यालय दरभंगा प्रमंडल के मुख्य भवन के भू-तल पर अवस्थित दो कमरों में बिहार मोटर दावा न्यायाधिकरण को सक्रिय कर दिया गया है।न्यायाधिकरण के संचालन हेतु अपेक्षित संख्या में कर्मचारी, डाटा इंट्री ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। न्यायाधिकरण के सचिव के रूप में पदस्थापित अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री निशा राज द्वारा भी दरभंगा प्रमंडल के न्यायाधिकरण में योगदान दिया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि 20 अक्टूबर 2023 को परिवहन विभाग, बिहार सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर मोटर वाहन अधिनियम-1988 की धारा-165 के उपखंड-03 के अंतर्गत दरभंगा प्रमंडल सहित 07 न्यायाधिकरण के गठन हेतु अधिसूचना जारी की गई थी। न्यायाधिकरण में हिट एंड रन के अंतर्गत सड़क हादसों के मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये एवं घायलों के इलाज के लिए 50 हजार रुपये देने हेतु सुनवाई की जाएगी। गौरतलब है कि ठोकर मार कर बिना पहचान के भाग जाने वाले वाहनों से संबंधित मामले को हिट एंड रन के अंतर्गत रखा गया है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।