DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दरभंगा से हाई स्पीड ट्रेन का परिचालन आवश्यक- सांसद

December 13, 2023
Dbg

13.12.2023 (दरभंगा) : सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा में नियम 377 और अतारांकित प्रश्न के माध्यम से मिथिला के केंद्र दरभंगा से यथाशीघ्र वंदे भारत, शताब्दी अथवा दुरंतो एक्सप्रेस जैसी नई हाई स्पीड ट्रेन का देश के प्रमुख महानगरों व शहरों के लिए प्रतिदिन परिचालन प्रारंभ किए जाने का केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से आग्रह किया, जिस पर सकारात्मक संदेश प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 98 जोड़ी रेल सेवाएं उपलब्ध है, जो यात्रियों की आवश्यकताओं को पूरा कर रही है।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत दरभंगा रेलवे स्टेशन, ए-वन क्लास स्टेशन की श्रेणी में आता है जहां से समस्तीपुर रेल मंडल को सर्वाधिक राजस्व प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख महानगरों व शहरों में लाखों की संख्या में दरभंगा व मिथिला के लोग निवास करते है और प्रतिदिन हजारों की संख्या में रोजगार, इलाज, शिक्षा, तीर्थाटन सहित अन्य कार्य को लेकर दरभंगा रेलवे स्टेशन से यात्रा करते है। उन्होंने कहा कि गुजरते समय के साथ यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं यात्रा में हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए मिथिला व उत्तर बिहार के केंद्र दरभंगा से देश के प्रमुख महानगरों व शहरों के लिए वंदे भारत, शताब्दी अथवा दुरंतो एक्सप्रेस जैसी नई हाई स्पीड ट्रेन का प्रतिदिन परिचालन प्रारंभ किया जाना अति आवश्यक प्रतीत होता है।

सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, नव भारत के विश्वकर्मा नरेन्द्र भाई मोदी जी एवं रेल मंत्री आदरणीय श्री अश्वनी वैष्णव जी के नेतृत्व में महत्वाकांक्षी "अमृत भारत स्टेशन योजना" के तहत दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने के साथ-साथ सकरी और लहेरियासराय रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास किया जायेगा ताकि निकट भविष्य में यात्रियों को सभी स्टेशनों पर अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत देश भर में 1309 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना में दीर्घकालिक विधि के साथ सतत आधार पर रेलवे स्टेशनों के विकास की संकल्पना की गई है।

32वां पेडिकाॅन का आयोजन दरभंगा में, तैयारी जोर शोर से

December 13, 2023
Dbg

13.12.2023 (दरभंगा) : इंडियन एकेडमी ऑफ पेडिएट्रिक्स, अमेरिकन एकेडमी ऑफ पेडिएट्रिक्स के बाद शिशु रोग विशेषज्ञों का दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है, जिसके आज की तिथि में 44309 शिशु रोग विशेषज्ञ सदस्य हैं। यह संस्था बच्चों के स्वास्थ्य ओर समुचित विकास (शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास) के लिए हर संभव प्रयत्न करती है। साथ ही इस कार्य के लिए शिशु रोग विशेषज्ञों की ज्ञान की समृद्धि के लिए हर संभव प्रयत्न करती है। यह 5 जोन और 31 राज्यों में अपनी शाखाएं रखती है। इसकी 333 स्थानीय शाखाओं में एक दरभंगा एकेडमी ऑफ पेडिएटिक्स भी है। आईएपी की दरभंगा शाखा का गठन 2000 में डॉ शिव नंदन सिंह, अध्यक्ष और डॉक्टर ओम प्रकाश सचिव के द्वारा किया गया था।

DMCH Auditorium में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए डॉक्टर मोहम्मद सलीम अहमद आयोजन सचिव ने बताया की 19 साल के अंतराल के बाद दरभंगा एकेडमी ऑफ पेडियाट्रिक्स, बिहार राज्य की आईएपी की शाखा का वार्षिक सम्मेलन दरभंगा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में 16 और 17 दिसंबर को आयोजित कर रही है। इस सम्मेलन के पूर्व पाँच बहुत महत्वपूर्ण वर्कशॉप भी आयोजित किए गए हैं, जिनमे वेंटीलेटर, नवजात शिशु के पुनर्जीवन और बेसिक एवं एडवांस लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी। बिहार आईएपी के अध्यक्ष डॉ शिव बच्चन सिंह और मानद सेक्रेटरी डॉक्टर मधु सिन्हा के नेतृत्व में पूरे बिहार के 500 से ज्यादा डेलीगेट्स इस कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे। दरभंगा चिकित्सा महा विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर केएन मिश्रा इस कॉन्फ्रेंस के आयोजन चेयरमैन हैं ,वही डॉक्टर सलीम अहमद आयोजन सचिव ओर अरविन्द झा ट्रेजरर है। रिसेप्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ एनपी गुप्ता और साइंटिफिक कमिटी के चेयरमैन डॉक्टर अशोक कुमार है।

ज्ञातव्य हो की डॉक्टर अशोक कुमार दरभंगा आईएपी के प्रेसिडेंट और डॉ सलीम अहमद सचिव है। डॉ एमके शुक्ला ओर डॉ अमृता मिश्रा ज्वाइंट सेक्रेटरी और डॉक्टर विनोद कुमार सिंह एवं संजय कुमार साहब सह कोषाध्यक्ष की भूमिका में हैं। कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने के लिए विभिन्न टीम का गठन किया गया है। बड़ी संख्या में डेलीगेट्स आने के मद्दे नजर रिसेप्शन कमेटी में पांच सदस्य हैं: डॉक्टर अमित नायक, डॉ कुमार आनंद, डॉ अरविन्द झा डॉ अमरेश कुमार साहू एवं डॉ विनीत कुमार सिंह। डॉ एनपी गुप्ता के नेतृत्व में रिसेप्शन कमेटी में डॉक्टर रिजवान अहमद, डॉ ओ पी झा, डॉ प्रमोद झा, डॉ शहाब आलम और डॉ शाहनवाज हुसैन वारसी कार्य कर रहे हैं । कॉन्फ्रेंस के लिए फाइनेंसर रिसोर्स जमा कराने का जिम्मा डॉ मृदुल कुमार शुक्ला, डॉ मनी शंकर, डॉक्टर इरशाद आल, डॉक्टर आफताब आलम, डॉक्टर संजय कुमार, डॉ मिथलेश सिंह और डॉक्टर सूरज कुमार ने उठाया है। डॉक्टर अशोक कुमार, डॉ ओमप्रकाश और डॉ रिजवान हैदर के नेतृत्व में साइंटिफिक कमिटी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है।

साइंटिफिक कमेटी के सदस्यों में डॉ कामोद झा, डॉ मनी शंकर, डॉ अमृता मिश्रा डॉ उत्सव राज, डॉक्टर पल्लवी और डॉ इशरत है। बड़ी संख्या में विशेषज्ञों के आने के कारण उनके रहने की और यातायात की व्यवस्था भी जटिल हैं। एक्कोमोडेशन कमेटी में डॉ सुभाष चंद्र यादव, डॉ धीरज कुमार डॉ रंधीर कुमार मिश्रा और डॉ अमूल्य रत्न लगे हुए हैं। यातायात को सुगम बनाने के लिए डॉक्टर उर्दू भट्ट मिश्रा, डॉक्टर विवेकॉनंद पाल, डॉक्टर अरविंद कुमार यादव योगदान कर रहे हैं, वहीं अतिथियों के भोजन और पेय की व्यवस्था डॉक्टर कुमार आनंद, डॉ असगर अली, डॉ जफर नवाज एवं डॉक्टर निशांत कुमार के जिम्मे है।

फोटोग्राफी कमेटी में डॉ इशरत परवीन, डॉक्टर प्रमोद कुमार एवं डॉ विमल कुमार है। वर्कशॉप को ठीक से आयोजित करने का जिम्मा डॉ साजिद हुसैन, डॉ रिजवान हैदर, डॉ एमके शुक्ला और डॉ असगर अली ने लिया है। दिनभर के कार्यक्रम के बाद अतिथियों का मनोरंजन हेतु एक भव्य कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया गया है, जिसमे सहयोग कर रहे हैं डॉक्टर इंतियाज अशरफ, डॉक्टर अंजुम इकबाल, डॉ असीम अहमद फैजी, डॉक्टर राकेश कुमार, डॉ निशांत कुमार। डॉक्टर ओम प्रकाश संपादकत्व में साइंटिफिक कार्यक्रम में प्रस्तुत पेपर और पोस्टर की एब्सट्रैक्ट पुस्तिका एवं एक स्मारिका प्रकाशित की जा रही है, जिसके लिए सहयोग कर रहे हैं डॉक्टर कामोद झा, डॉ पल्लवी, डॉ अमृता मिश्रा एवं डॉ उत्सव राज्।

इस अवसर पर आयोजित विभिन्न वर्कशॉप के संयोजक जी जान से लगे हुए हैं। वेंटिलेटर वर्कशॉप के संयोजक डॉ विभाष रंजन, डा अमरेश कुमार साहू, डॉ संजय कुमार और डॉ अमृता मिश्रा है और इसमें फैकल्टी के रूप में डॉ बिहार और बिहार के बाहर से डॉ कुमार अंकुर, डॉ अनूप जालान, डॉ बालमुकुंद और डॉ आशुतोष शामिल हो रहे हैं। वही बेसिक लाइफ सपोर्ट में डॉ अजीत कुमार सिंह एवं एडवांस पीडियाट्रिक लाइफ सपोर्ट के वर्कशॉप में डॉक्टर रंधीर कुमार मिश्रा कोर्स कोआर्डिनेटर है। कोलकाता से डॉक्टर कौस्ताव चौधरी के नेतृत्व में डॉक्टर अमित कुमार, डॉक्टर ओम प्रकाश, डॉ क्षितिज आनंद, डॉ राकेश कुमार, डॉ नीता केवलानी, डॉक्टर सुमन मिश्रा, मेदांता अस्पताल के डॉक्टर अमित कुमार प्रशिक्षण देंगे। एडवांस नियोनेटल रिसेसिटेशन प्रोग्राम में डॉ चंदन पाठक संयोजक हैं। प्रशिक्षक दिल्ली से डॉक्टर लल्लन भारती, एम्स से डॉक्टर भवेश कान्त चौधरी एवं डॉ रामेश्वर प्रसाद एवं पटना के डॉ नीरज मिश्रा, डॉ रूपेश कुमार और डॉ विवेक कुमार पांडेय हैं। बिहार सरकार के स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रेनिंग देने के लिए पाथ के डॉक्टर अजीत कुमार सिंह और बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के एसपीओ चाइल्ड डॉक्टर वी के राय के समर्थन से डॉक्टर कामोद झा, डॉक्टर रूही यासमीन, डॉक्टर पल्लवी, डॉ प्रशांता कृष्णा गुप्ता एवं डॉ प्रियंका भारती सर्राफ बेसिक यूनाइटेड नेशन की न्यू नेटल रिसेस स्टेशन की ट्रेनिंग देंगे।

इस कॉन्फ्रेंस में 42 पेपर ओर 51 पोस्टर प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिनको सूचीबद्ध डॉ डॉक्टर कामोद झा, डॉ अमरेश कुमार साहू, डॉ इशरत परवीन और डॉ पल्लवी ने मिलकर किया है। गुजरात के डॉक्टर सोमशेखर निम्वालकर और कटिहार मेडिकल कॉलेज के डॉ असित कुमार इस पेपर और पोस्टर में विशेष योगदान कर रहे हैं। इन पेपर और पोस्टर को जज करने का काम शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भूपेन्द्र कुमार, डॉक्टर अलका सिंह, डॉ अमिताभ रंजन, डॉ पीपी मिश्रा और डॉ संजय कुमार करेंगे। इस कार्यक्रम में चार तापमान आयोजित किए गए हैं। डॉक्टर गया प्रसाद को ओरेशन में डॉक्टर सोमशेखर निंबालकर बायोमेडिकल रिसर्च पर बात करेंगे। डॉक्टर गोपाल सरन ओरेशन इंडियन एकेडमी ऑफ पेडिएट्रिक्स के पूर्व अध्यक्ष डॉ उदय बोधनकर कॉम्यूनिटी बेस्ट रिहैबिलिटेशन पर चर्चा करेंगे।

डॉक्टर बीएन दास गुप्ता ओरेशन मुजफ्फरपुर के प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण शाह देंगे, वहीं इस कार्यक्रम के आकर्षण में मेदांता अस्पताल की प्रख्यात चिकित्सिका डॉक्टर नीलम मोहन है, जो भविष्य में अपने देश के बच्चों के हित के शिशु रोग विशेषज्ञों को क्या करना है इस पर व्याख्यान देंगी। डॉक्टर नीलम मोहन ने अब तक 500 से ज्यादा लिवर ट्रांसप्लांट किया है। व्याख्यान देने वालों में प्रमुख डॉ ललन भारती (दिल्ली), डॉक्टर आरिफ अहमद (हैदराबाद), डॉक्टर पियाली भट्टाचार्या (लखनऊ), डॉक्टर रुचिरा गुप्ता(दिल्ली), डॉक्टर अमर वर्मा (रांची), डॉ अनूप वर्मा (रायपुर) डॉक्टर माया शंकर प्रसाद (दिल्ली) डॉ भूपेंद्र नारायण (पीएमसीएच) इत्यादि है।

साइंटिफिक प्रोग्राम के दौरान पटना के डॉक्टर अवध अग्रवाल, डॉ अनिल तिवारी, डॉ श्रवण कुमार, डॉ अलका सिंह, डॉ निगम प्रकाश नारायण, डॉ मधु सिन्हा, डॉक्टर ए के जायसवाल, डॉ विनोद कुमार सिंह अपने विद्वता का परिचय देंगे। इस समारोह में अपने क्षेत्र के दो महान विद्वान योगदान देने आ रहे हैं जिसमें एक बच्चों के पोषण में योगदान देने वाले लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर प्रवीण कुमार और जेनेटिक्स पर देश विदेश में नाम कमा चूके डीएमसीएच के ही ऐल्युमिनियम डॉक्टर मयंक है। कार्यक्रम में दरभंगा के दो शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ के एन मिश्रा और डॉ ओम प्रकाश भी अपना व्याख्यान देंगे। डॉक्टर के एन मिश्रा जहाँ नवजात शिशु के डायग्नोसिस का एक नया आयाम प्रस्तुत करेंगे, वही डॉक्टर ओमप्रकाश मृत्यु के उपर व्याख्यान देंगे।

लूट कांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा। एक गिरफ्तार, अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी तेज

December 13, 2023
Dbg

12.12.2023 (दरभंगा) : दरभंगा जिला अन्तर्गत सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा से सिंहवाड़ा जाने वाली मुख्य सड़क पर ग्राम कटका के पास भारत फाईनेन्स कम्पनी के फिल्ड ऑसिफर, विगनेश कुमार के साथ एक अज्ञात मोटर साईकिल सवार तीन व्यक्ति के द्वारा पिस्टल का भय दिखाते हुए पिस्टल के बट से मारपीट कर गम्भीर रूप से सर फोर देने तथा कम्पनी का वसुली किया गया कुल-17,000/-रूपया एवं कम्पनी का एक टैब को लूट कर भाग जाने की घटना घटित हुई थी।

इस घटना का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की उक्त संबंध में वादी विगनेश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात मोटर साईकिल सवार के विरूद्ध सिंहवाड़ा थाना कांड सं0-227/23, दिनांक-11.12.23, धारा-394, मा०द०वि० अंकित किया गया। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी अनुसंधान एवं सी०सी०टी०वी० फुटेज के अवलोकन एवं लोकल आसूचना संकलन के आधार पर फोटो का पहचान कराते हुए पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष, शैलेश कुमार, प्र०पु०अ०नि० विकात कुमार, पु०अ०नि० सतीश यादव एवं थाना के सशस्त्र बल, सिंहवाड़ा थाना एवं सिपाही/185 रामबाबू राय तथा सिपाही/राहुल कुमार, तकनीकी शाखा के कर्मियों के सहयोग से आनन्द कुमार, सा० ब्रहमपुर थाना कमतौल जिला दरभंगा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया तो इस कांड में उसने अपना संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य दो साथियों के सहयोग से पिस्टल का भय दिखाते हुए मारपीट कर कुल-17,000/-रूपया एवं एक टैब लूट लेने की बात बताया।

गिरफ्तार अपराधी के पास से लूटी गयी राशि में से कुल 13,150/-रूपया तथा सैमसंग कम्पनी का लूटी गयी एक टैब को भी बरामद किया गया है तथा गिरफ्तार अपराधी के विरूद्ध विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है एवं अन्य संलिप्त अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु विधिवत छापामारी की जा रही है। सिटी एसपी ने बताया की गिरफ्तार आनंद कुमार का अपराधिक इतिहास भी है इसके विरुद्ध विभिन्न थानों में केस दर्ज है।

रेल संबंधी स्थायी समिति की बैठक में सांसद ने रेल परियोजनाओं को पूर्ण करने सहित कई अन्य विषयों को बैठक में रखा

December 12, 2023
Dbg

12.12.2023 (दरभंगा) : नई दिल्ली में रेल संबंधी स्थायी समिति सभापति राधामोहन सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित रेल संबंधी स्थायी समिति की बैठक में दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर सम्मिलित हुए। उन्होंने यात्री व रेल सुविधाओं को लेकर दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रस्तावित रेल विकास परियोजनाओं को प्रारंभ करने एवं निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं को पूर्ण करने सहित कई अन्य विषयों को बैठक में रखा। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा की दरभंगा में पांच रेलवे ओवरब्रिज दोनार, पंडासराय, बेला, कंगवा, दिल्ली मोड़ का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा, जिसमें दोनार के अलावा सभी चार आरओबी का टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुका हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय और सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से इन सभी आरओबी निर्माण के लिए राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) से दी गई है। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले के सभी रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण हेतु प्रयासरत हूं। सांसद ने कहा कि 17 करोड़ कि लागत से म्यूजियम गुमती पर जल्द लो कास्ट ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू होगा जो कि टेंडर प्रक्रिया में है, वहीं साढ़े पांच करोड़ की लागत से लहेरियासराय में लो कॉस्ट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड का दोहरीकरण और पंडासराय गुमती से रेलवे माल गोदाम तथा चट्टी गुमती से माल गोदाम तक पीसीसी सड़क निर्माण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 253 करोड़ की लागत से काकरघाटी - शीशो स्टेशन के बीच बन रहे नई बायपास रेल लाईन निर्माण कार्य तीव्र गति से हो रहा है, इसे ससमय पूरा किया जाएगा। सांसद ने दरभंगा से लंबी दूरी यात्रा हेतु वंदे भारत, शताब्दी, दुरंतो की तर्ज पर हाई स्पीड ट्रेन चलाने एवं लहेरियासराय स्टेशन पर सभी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव किए जाने का आग्रह किया।

उन्होंने लहेरियासराय - सहरसा के बीच स्वीकृत लगभग 100 किलोमीटर की नई रेल लाइन को लेकर विभागीय प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण किए जाने का भी आग्रह किया। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी के नेतृत्व में भारतीय रेल का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दरभंगा व मिथिला क्षेत्र के रेल विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

धान अधिप्राप्ति बायोमैट्रिक्स प्रणाली के आधार पर की जाएगी

December 12, 2023
Dbg

12.12.2023 (दरभंगा) : मुख्य सचिव, बिहार, आमिर सुबाहनी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर अपर मुख्य सचिव सहकारिता विभाग दीपक सिंह, राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक एन श्रवण एवं सभी जिलाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक-सह-सचिव सहकारिता विभाग (अ. प्र.) ने बताया कि 01 नवम्बर से कोसी एवं पूर्णिया क्षेत्र तथा 15 नवम्बर से संपूर्ण बिहार में धान अधिप्राप्ति की शुरुआत की गई, जो 15 फरवरी तक चलेगा। कुल 45 लाख मिट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 42.04 लाख मिट्रिक टन धान 4.68 लाख किसानों से अधिप्राप्ति की गई थी, जिनमें 1.88 लाख रैयती किसान थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष के लिए सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, वर्तमान में अधिप्राप्ति की गति में तेजी लाने की आवश्यकता है। अपर मुख्य सचिव सहकारिता ने बताया कि चावल मिलों का सत्यापन एवं टैगिंग जल्द से जल्द सभी जिलों में कर लिया जाए, साथ ही पैक्स को कैश क्रेडिट की सुविधा उपलब्ध करा दी जाए। इसके साथ ही सभी चयनित पैक्स को सक्रिय कर दिया जाए और जिला टास्क फोर्स की बैठक नियमित रूप से किया जाए। बैठक में बताया गया कि धान अधिप्राप्ति बायोमैट्रिक्स प्रणाली के आधार पर की जाएगी, संबद्ध चावल मिल को बिजली कनेक्शन रखना अनिवार्य होगा। धान की ढुलाई करने वाली गाड़ी जीपीएस युक्त होगी तथा किसानों को भुगतान 48 घंटे के अंदर करना है। वर्तमान वर्ष में 80 प्रतिशत अधिप्राप्ति उसना चावल के लिए किया जाना है। दरभंगा एनआईसी से डीएम राजीव रौशन, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन, संयुक्त निदेशक जन-संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम एवं सभी संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।