DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

प्रकृति के साथ विकास के मॉडल पर चलना होगा तभी जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को कम कर सकेंगे

December 07, 2023
Dbg

05.12.2023 (दरभंगा) : पंचायती राज विभाग,बिहार सरकार के तत्वाधान में जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में जल-जीवन-हरियाली अभियान से जुड़े सभी विभाग के पदाधिकारी एवं पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी उपस्थित होकर राज्य स्तर से प्रसारित लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से जल-जीवन-हरियाली दिवस कार्यक्रम को सुना गया। जिला स्तर से डीएम राजीव रौशन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, प्रभारी पदाधिकारी डीआरडीए राहुल कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, जिला मिशन प्रबंधक जल-जीवन-हरियाली उपस्थित रहे, जिसमें पंचायती राज विभाग द्वारा सार्वजनिक जलस्रोतों का संरक्षण, कुँआ जीर्णोद्धार कार्य, सार्वजनिक कुँआ एवं चापाकल के समीप कराए जा रहे सोख्ता निर्माण को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए बिहार सरकार द्वारा बहुअयामी अभियान चलाया गया है। 02 अक्टूबर 2019 राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर इस अभियान को प्रारंभ किया गया। इसकी रूपरेखा तैयार करने को लेकर 13 जुलाई 2019 को बिहार विधान मंडल की सर्वदलीय बैठक की गई। लंबे विचार, मंथन व सुझाव के पश्चात इस अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। यह तय किया गया की जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से कैसे निपटा जाए।

कैसे प्रकृति के साथ विकास का एक मॉडल बनाया जा सके। जल संरक्षण, वायु प्रदूषण नियंत्रण, भूमि उर्वरा शक्ति में वृद्धि, पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता में कमी कैसे किया जा सके, इस विमर्श के जो परिणाम निकल कर आए उसके अंतर्गत जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाने तथा इसके अंतर्गत कार्य करने हेतु 11 अवयव निर्धारित किया गया। जिसके अंतिम अवयव में जन जागरूकता शामिल किया गया, चुकी कोई भी अभियान और कार्यक्रम आम जनता की सहभागिता से ही सफल हो सकता है और इसके लिए स्कूल, कॉलेज,आम जनता में चर्चा करने के साथ-साथ यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया जाए, जिसमें इस अभियान के जानकार लोगों द्वारा अपने अनुभव साझा किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि इसी कड़ी में पंचायती राज विभाग द्वारा आज का जल-जीवन-हरियाली दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अभियान में इस विभाग का बहुत बड़ा योगदान है, क्योंकि 80 प्रतिशत क्षेत्र पंचायतों में ही है, वहाँ जब काम होगा तभी धरातल पर काम दिखेगा। हमें पंचायतों के तालाब,पोखर,आहर,पईन, कुँआ का जीर्णोद्धार करना होगा। नए जल स्रोत का सृजन भी करना होगा। इससे एक तो धरातल पर पानी उपलब्ध रहता है और दूसरी ओर हमारा वाटर लेबल भी रिचार्ज होता रहता है। उन्होंने कहा कि वाटर लेबल मेंटेन रखने पर गर्मियों में जल संकट उत्पन्न नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हमें जल स्रोतों का निर्माण या जीर्णोद्धार इस तरह से करना होगा कि उसे आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सके यथा-मछली पालन, मखान की खेती या अन्य संबंधित कार्य किया जा सके, इस दिशा में हमें काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा की सभ्यता के विकास के साथ-साथ जल प्राप्त करने के साधन में बदलाव होता गया। पूर्व में नदी, तालाब, पोखर से लोग जल ग्रहण करते थे। धीरे-धीरे कुँआ, चापाकल और समरसेबुल का प्रयोग होने लगा। नये साधन के आ जाने पर पुराने साधन को लोग भूल गए, लेकिन उन साधनों का भी महत्व है। उनके रहने से एक तो धरातल पर जल रहता है, दूसरा हमारा वाटर लेबल रिचार्ज होता है, इसलिए उन जल स्रोतों को भी जीवित रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चापाकल और कुँआ के किनारे सोख्ता निर्माण का कार्य पंचायती राज विभाग को दिया गया है, जो वाटर लेबल को रिचार्ज करने के लिए महत्वपूर्ण है, इसके साथ वर्षा छत वर्षा जल संचयन भी वाटर रिचार्ज के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि भूमि की उर्वरा शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती, वायु प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षारोपण, पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम करने के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की योजना इस अभियान के अंतर्गत बनाई गई है, जो वैज्ञानिक विश्लेषण पर आधारित हैं। हमें प्रकृति के साथ विकास के मॉडल पर चलना होगा। तभी हम जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को कम कर सकेंगे।

इस अवसर पर पंचायती राज विभाग द्वारा अपने प्रखण्ड व पंचायत में जल-जीवन-हरियाली अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हनुमान नगर, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जाले, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हायाघाट, हायाघाट के आनंदपुर सोहरा व श्रीरामपुर ग्राम पंचायत, हनुमाननगर के मोरो तथा जाले के मस्सा ग्राम पंचायत के मुखियाजी व 5 तकनीकी सहायकों को जिलाधिकारी महोदय के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम से जुड़कर लाभ उठायें

December 01, 2023
Dbg

01.12.2023 (दरभंगा) : लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के तत्वाधान में विधिक सेवा शिविर 2023 का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव रौशन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा हमारा संविधान स्वीकार किया गया, जिसे 26 जनवरी 1950 को भारत में लागू किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर एक संविधान सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिससे भारत के सभी नागरिकों को उन्हें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की जानकारी प्राप्त हो सके।

इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी उन्हें दी जा सके। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा देखने में आता है की अर्हता प्राप्त वंचित लोगों के उत्थान के लिए योजनाएं तो है, लेकिन जानकारी के अभाव में वे लाभ नहीं ले पाते हैं, वैसे लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में यह कार्यक्रम किया गया है।उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के वृद्धा पेंशन योजना, परवरिश योजना, सम्बल योजना, दिव्यांगजन के लिए चलाई जा रही योजना, श्रम संसाधन विभाग की योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के लिए तथा लोगों जागरूकता लाने हेतु उन विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया है।

उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया को भी जन-जन तक इन योजनाओं की जानकारी हेतु इस कार्यक्रम को प्रचारित प्रसारित करने हेतु अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को जिनके लिए यह योजना बनाई गई है, यदि हम उन योजनाओं का लाभ उन्हें दे पा रहे हैं तो हम सही दिशा में कार्य कर रहे हैं। आज का यह कार्यक्रम उसी दर्शन के आधार पर आधारित है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान स्वीकार किया गया एवं 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया इसके संदर्भ में यह सप्ताह मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संविधान ही हमें हर प्रकार की शक्ति देता है, संविधान के प्रस्तावना की सबसे पहली पंक्ति हम भारत के लोग (We the People of India) है, इसका अर्थ है कि जो भारत का नागरिक है या नहीं भी है लेकिन भारत में रहता है यह संविधान उन सब पर लागू होता है। संविधान में व्यवस्था के तीन अंग बताए गए हैं, विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका तीनों में से कोई एक दूसरे के काम में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। विधायिका कानून बनाती है, कार्यपालिका उसे लागू करती है और न्यायपालिका का काम है कि जो नियम बना है उसे ठीक से लागू किया जा रहा है या नहीं, यह देखना। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकार का वर्णन संविधान के अध्याय-03 में किया गया है यदि मौलिक अधिकार का हनन होता है तो आप अनुच्छेद-32 के अंतर्गत माननीय उच्चतम न्यायालय एवं अनुच्छेद अनुच्छेद-226 एवं 227 के तहत माननीय उच्च न्यायालय में अपील कर सकते हैं कि मेरे मौलिक अधिकार में हनन किया है।

लेकिन वहीं पर अध्याय-04 में नीति निर्देशक तत्व अंकित है, जो सरकार के लिए है कि सरकार समाज के कल्याण के लिए काम करेगी, लेकिन सरकार समाज के कल्याण का काम कर रही है या नहीं कर रही है, इसके लिए आप न्यायालय में चुनौती नहीं दे सकते हैं, तो इसका उपाय क्या है, यह बात संविधान सभा में रखी गई, इसके लिए प्रत्येक पाँच साल पर चुनाव कराया जाता है। जो तय करता है कि सरकार समाज का कल्याण का काम कर रही है या नहीं कर रही है। सरकार समाज के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाती है, लेकिन लोगों में जागरूकता का अभाव है इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, राज्य स्तर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, जिला स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार का गठन किया गया है।

जिला स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार का अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट जज होते हैं एवं उपाध्यक्ष जिलाधिकारी होते हैं ताकि जागरूकता कार्यक्रम में कल्याणकारी योजनाओं की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाया जा सके। इसलिए न्यायपालिका और एक कार्यपालिका को एक साथ कार्य करने हेतु विधिक सेवा प्राधिकार बनाया गया है। उन्होंने लोगों से विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर श्रम संसाधन विभाग, बिहार द्वारा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं से कई लाभुकों को माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कर कमलों से लाभान्वित करवाया गया, जिनमें अमरनाथ कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, शंकर यादव, मो दिलशाद, लाला सदाय, रामदयाल यादव एवं गन्नौर पासवान शामिल हैं।

इस अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुश्री चंद्रिमा अत्री, संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, वरीय उप समाहर्ता अभिषेक रंजन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी के साथ प्रेक्षा गृह में लगाए गए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नीलाम पत्र वाद, स्वास्थ्य विभाग, समेकित बाल विकास योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा के स्टॉल का निरीक्षण किया एवं उनके द्वारा शिविर में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि अब वन नेशन वन राशन कार्यक्रम के अंतर्गत जन वितरण प्रणाली को बायोमेट्रिक सिस्टम से जोड़ दिया गया है। अब उपभोक्ता जिस डीलर से चाहे खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर सम्बल योजना के अंतर्गत अनेक दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल की चाभी एवं प्रमाण पत्र माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कर कमलों से प्रदान किया गया, जिसमें जवाहर सहनी, फुलेश्वर चौपाल, मो. इस्लाम, राजनारायण यादव, जगदीश सदाय, जीवछ यादव, राजकुमार चौपाल, मो. मुस्ताक, मो.इरफान, फूल हसन, शनिदेव कुमार मंडल, लाल बाबू यादव एवं विश्वनाथ यादव शामिल हैं।

समाधान "ऑन द स्पॉट"

December 01, 2023
Dbg

01.12.2023 (दरभंगा) : डीएम के कार्यालय कक्ष में "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक शुक्रवार को अपराह्न 1:00 बजे से जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा आम जनता से साक्षात्कार कर उनकी समस्या का निराकरण संबंधित लोक प्राधिकार की उपस्थिति में की जाती है। इसी कड़ी में आज अनेक आवेदकों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया। बहादुरपुर के खराजपुर निवासी रवि रौशन मिश्रा अपने वाहन चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) में त्रुटि हो जाने से परेशान थे, उनके द्वारा अपनी समस्या का निराकरण हेतु 25 अक्टूबर को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम में शामिल होने हेतु अपना आवेदन किया था, जिसपर 01 दिसम्बर 2023 को जिलाधिकारी के समक्ष लोक प्राधिकार विक्रमजीत प्रताप की उपस्थिति में उनकी आवेदनों की सुनवाई हुई और ऑन द स्पॉट उनकी समस्या का निराकरण किया गया।

निराकरण के उपरान्त वे काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, दरभंगा सहित बिहार सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि *"जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम में आज लभगभ 32 आवेदकों की सुनवाई हुई, जिनमें रवि रौशन मिश्रा भी शामिल थे।

खिलाड़ियों का जीवन अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति निष्ठापूर्ण समर्पण का भाव उन्हें विजय श्री की ओर अग्रसर करता है

December 01, 2023
Dbg

01.12.2023 (दरभंगा) : जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा, परिमल ने बताया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार, खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन, दरभंगा के सौजन्य से कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के क्रीड़ा मैदान में आयोजित चार दिवसीय एथलेटिक्स (बालक) प्रतियोगिता का आज समापन किया गया। उन्होंने कहा कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति शशि नाथ झा, को जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा, परिमल ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को घर-घर पहुँचाने के लिए सुंदर पौधा प्रदान कर सम्मानित किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को अपने गुरु के प्रति आदर, माता-पिता के प्रति भक्ति एवं राष्ट्र के प्रति राष्ट्र प्रेम का भाव हृदय में रखने का आह्वान करते हुए कहा कि यह सभी गुण एक और जहाँ सीमा की सुरक्षा में लगे सैनिकों में देखा जाता है, वही खिलाड़ी इसके मूर्तिमान स्वरूप हैं।

खिलाड़ियों का जीवन अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति निष्ठापूर्ण समर्पण का भाव उन्हें विजय श्री की ओर अग्रसर करता है। जिला खेल पदाधिकारी ने उपस्थित एथलेटिक्स संघ, दरभंगा के अध्यक्ष डॉ. महताब आलम, संरक्षक मनीष कुमार कोहली, जिला सचिव एथलेटिक्स संघ, दरभंगा यशपाल कुमार, हरि मोहन चौधरी एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के साथ वरीय खिलाड़ी पवन कुमार, अविनाश कुमार, आलोक कुमार, मो. इस्माइल के कर्त्तव्य निर्वहन को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया। ओवर ऑल श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए एकलव्य भागलपुर के प्रशिक्षक चंद्रभूषण एवं भागलपुर के प्रशिक्षक के साथ जिला एथलेटिक्स संघ, दरभंगा के सचिव यशपाल कुमार तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षक देवनंदन झा को कुलपति ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की संपन्नता के पश्चात चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का गौरव बढ़ाते हुए अपने प्रदर्शन से प्रदेश का मस्तक ऊँचा करने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने 5,000 मीटर एवं 1,500 मीटर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले गया जिला के खिलाड़ी अभिषेक कुमार की खुले दिल से प्रशंसा की और खिलाड़ी ने विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार के लिए वह मेडल प्राप्त कर सम्मान बढ़ाएगा। चार दिनों तक सम्पूर्ण दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय का परिसर एवं खेल मैदान क्रीड़ा प्रेमियों तथा खिलाड़ियों के तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम का संचालन कुशेश्वरस्थान के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, औराही के शारीरिक शिक्षा शिक्षक रविन्द्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि उपस्थित सभी खिलाड़ियों, दल प्रभारी एवं तकनीकी पदाधिकारी ने यहाँ की व्यवस्था को सर्वोत्तम शालीन एवं सुलभ मानते हुए प्रतियोगिता की व्यवस्था में लगे सभी व्यक्तियों की प्रशंसा की।

मेडल पाने वाले खिलाड़ियों के चेहरे पर जहाँ एक ओर मुस्कान थी, वही उत्तम व्यवस्था खेल के मैदान के परिसर की स्वच्छता एवं तकनीकी पदाधिकारी के मृदुल व्यवहार से खिलाड़ियों का उत्साह सातवें आसमान पर रहा। स्वागत संबोधन में परिमल ने कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, भू-संपदा अधिकारी उमेश झा, छात्र नेता सागर सिंह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खेल संघ पदाधिकारी मनीष कुमार, कल अनुशासक अजय नाथ झा सहित विभिन्न छात्रावास के बच्चों के सहयोग के लिए उनकी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रतिनियुक्त शारीरिक एवं सामान्य शिक्षकों के प्रति परिमल ने उनके कर्तव्य निर्वहन की उत्कृष्टता को देखते हुए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता में विक्रांत कुमार, अरुण कुमार ठाकुर, मिथिलेश कुमार, आशीष कुमार,लक्ष्मी कुमारी, निम्मी कुमारी, संजीव कुमार, बलदेव मेहता, राकेश कुमार सिंह, राजकुमार रमन, राजेश कुमार, राकेश कुमार तथा हरि मोहन चौधरी कार्यक्रम की सफलता की दूरी बने हुए थे। चार दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स (बालक) प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।

अण्डर - 14/80 मीटर हर्डल में एकलव्य सेन्टर के धनराज ने प्रथम स्थान, 100 -मीटर में भागलपुर के राजा कुमार ने प्रथम स्थान, 600 मीटर में पटना के सूरज कुमार ने प्रथम स्थान, 400 मीटर में एकलव्य भागलपुर के इमरान आलम ने प्रथम स्थान तथा 200 मीटर में एकलव्य भागलपुर के इमरान आलम ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर रिले रेस में एकलव्य भागलपुर ने प्रथम स्थान, गोला प्रक्षेपण में मुजफ्फरपुर के आकाश कुमार ने प्रथम स्थान, चका प्रक्षेपण में जमुई के शिवम कुमार सिंह ने प्रथम स्थान, ऊंची कूद में गया के आनंद कुमार ने प्रथम स्थान,लम्बी कूद में एकलव्य भागलपुर के धनराज शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अण्डर - 17/800 मीटर में गया के रोहित कुमार ने प्रथम स्थान,100 मीटर में भागलपुर के सरताज अंसारी भागलपुर,1500 मीटर में समस्तीपुर के विजय कुमार ने प्रथम स्थान, 3000 मीटर में एकलव्य भागलपुर के दीपक कुमार ने प्रथम स्थान, 400 मीटर में मुजफ्फरपुर के उत्कर्ष कुमार ने प्रथम स्थान,100 मीटर हर्डल में पटना के सूरज कुमार, 5000 मीटर वॉक में जमुई के नीरज केसरी, चार गुना 100 रिले में एकलव्य भागलपुर ने प्रथम स्थान, 200 मीटर में औरंगाबाद के सुधांशु कुमार ने प्रथम स्थान, ऊंची कूद में पटना के अमित कुमार ने प्रथम स्थान, ट्रिपल जम्प में पटना के कल्याण कुमार ने प्रथम स्थान, लम्बी कूद में भोजपुर के मनीष कुमार ने प्रथम स्थान, हैमर थ्रो में मुजफ्फरपुर के आदित्य राज ने प्रथम स्थान, चका प्रक्षेपण में गया के देवराज ने प्रथम स्थान, गोला प्रक्षेपण में गया के देवराज ने प्रथम स्थान, भाला प्रक्षेपण में रोहतास के शुभम कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। अण्डर - 19/800 मीटर रेस में सिवान के नजरे आलम खान ने प्रथम स्थान,100 मीटर रेस में सिवान के विक्की चौरसिया ने प्रथम स्थान,1500 मीटर में गया के अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान, 400 मीटर में वैशाली के कार्तिक कुमार ने प्रथम स्थान,110 मीटर हर्डल रेस में वैशाली के ऋषभ राज ने प्रथम स्थान, 5000 मीटर वॉकिंग में मुजफ्फरपुर के अमन राज ने प्रथम स्थान,100 मीटर रिले रेस में पटना ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर रिले रेस में गया ने प्रथम स्थान, 400 मीटर हर्डल रेस में वैशाली के ऋषभ राज ने प्रथम स्थान, 5000 मीटर में गया के अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान, 200 मीटर में पूर्णिया के राहुल कुमार ने प्रथम स्थान, ऊंची कूद में नालंदा के मनजीत कुमार ने प्रथम स्थान, ट्रिपल जम्प में अररिया के रवि शंकर सिंह ने प्रथम स्थान, लंबी कूद में गया के प्रेम कुमार, हैमर थ्रो में सीतामढ़ी के बिट्टू कुमार ने प्रथम स्थान, चका फेक में औरंगाबाद के सुधांशु कुमार ने प्रथम स्थान,भला प्रक्षेपण में पटना के प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान, भला प्रक्षेपण में पूर्वी चंपारण के आलोक अहम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इम्यूनिटी बूस्टर फूड के रूप में मशरूम खनिज एवं मिनरल्स का है उत्तम स्रोत

December 01, 2023
Dbg

01.12.2023 (दरभंगा) : सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरपुर प्रखंड कैंपस, दरभंगा के द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण योजना के तहत वार्ड नंबर 3 के बेलादुल्ला में चल रहे 10 दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण के पांच वें दिन प्रशिक्षिका प्रतिभा झा ने मशरूम उत्पादन के तौर तरीकों को बताते हुए कहा कि ऑस्टर मशरूम 20 से 30 डिग्री तापमान पर फरवरी से अप्रैल तथा जुलाई से दिसंबर माह तक आसानी से उगाया जाता है। इसकी उपज आसान तरीके से होती है। वैसे भारत में सबसे पहले बटन मशरूम का उत्पादन प्रारंभ हुआ था। दूधिया मशरूम विशेष रूप से उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में होता है।

उन्होंने मशरूम के समुचित उत्पादन के लिए उचित तापमान, नमी तथा शुद्ध वायु का प्रवेशद्वार होना आदि को आवश्यक बताते हुए ''मशरूम उगाए, गरीबी भगाएं" का नारा पर बल दिया और कहा कि इस क्षेत्र में रोजी- रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। उत्पादन हेतु 10 बैग तैयार करने के लिए 10 किलो गेहूं का भूसा, 1 किलो मशरूम बीज, 200 मिलीलीटर फ्रमोलीन आदि की जरूरत होती है। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए संयोजक डा आर एन चौरसिया ने कहा कि इम्यूनिटी बूस्टर फूड के रूप में मशरूम खनिज एवं मिनरल्स का उत्तम स्रोत है जो दिल, हड्डी, डायबिटीज, जोड़ दर्द, मोटापा, कैंसर आदि अनेक रोगों में लाभदायक होता है।

मशरूम शाकाहारियों के लिए हाई प्रोटीन फूड है, जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। उन्होंने कहा कि मशरूम मात्र एक उत्पाद नहीं, बल्कि कई उत्पादों का जनक भी है। बाजारवाद के मौजूदा दौर में मशरूम उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, विपणन एवं प्रबंधन के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं। मशरूम व्यक्ति को पूर्णतः आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम है। आज के प्रशिक्षण में प्रतिभा झा द्वारा सभी प्रतिभागियों को भूसा को उपचारित करना, उसे सुखाने तथा उसका थैली बनाना आदि व्यावहारिक रूप में सिखाया गया। प्रतिभागियों ने अनेक तरह के प्रश्न पूछे, जिनका समुचित उत्तर दिया गया। ऐसे प्रतिभागियों में पंकज कुमार, दशरथ ठाकुर, तिरुपति नाथ चौधरी, प्रहलाद कुमार, रवि रंजन, दुर्गानंद यादव, राम सजीवन कुमार, अकरम खान, शगुफ्ता परवीन, कौशल कुमार, मोहम्मद जावेद अख्तर, अमित कुमार, चांदनी कुमारी आदि के नाम शामिल हैं।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।