DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

लूट कांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा। एक गिरफ्तार, अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी तेज

December 13, 2023
Dbg

12.12.2023 (दरभंगा) : दरभंगा जिला अन्तर्गत सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा से सिंहवाड़ा जाने वाली मुख्य सड़क पर ग्राम कटका के पास भारत फाईनेन्स कम्पनी के फिल्ड ऑसिफर, विगनेश कुमार के साथ एक अज्ञात मोटर साईकिल सवार तीन व्यक्ति के द्वारा पिस्टल का भय दिखाते हुए पिस्टल के बट से मारपीट कर गम्भीर रूप से सर फोर देने तथा कम्पनी का वसुली किया गया कुल-17,000/-रूपया एवं कम्पनी का एक टैब को लूट कर भाग जाने की घटना घटित हुई थी।

इस घटना का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की उक्त संबंध में वादी विगनेश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात मोटर साईकिल सवार के विरूद्ध सिंहवाड़ा थाना कांड सं0-227/23, दिनांक-11.12.23, धारा-394, मा०द०वि० अंकित किया गया। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी अनुसंधान एवं सी०सी०टी०वी० फुटेज के अवलोकन एवं लोकल आसूचना संकलन के आधार पर फोटो का पहचान कराते हुए पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष, शैलेश कुमार, प्र०पु०अ०नि० विकात कुमार, पु०अ०नि० सतीश यादव एवं थाना के सशस्त्र बल, सिंहवाड़ा थाना एवं सिपाही/185 रामबाबू राय तथा सिपाही/राहुल कुमार, तकनीकी शाखा के कर्मियों के सहयोग से आनन्द कुमार, सा० ब्रहमपुर थाना कमतौल जिला दरभंगा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया तो इस कांड में उसने अपना संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य दो साथियों के सहयोग से पिस्टल का भय दिखाते हुए मारपीट कर कुल-17,000/-रूपया एवं एक टैब लूट लेने की बात बताया।

गिरफ्तार अपराधी के पास से लूटी गयी राशि में से कुल 13,150/-रूपया तथा सैमसंग कम्पनी का लूटी गयी एक टैब को भी बरामद किया गया है तथा गिरफ्तार अपराधी के विरूद्ध विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है एवं अन्य संलिप्त अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु विधिवत छापामारी की जा रही है। सिटी एसपी ने बताया की गिरफ्तार आनंद कुमार का अपराधिक इतिहास भी है इसके विरुद्ध विभिन्न थानों में केस दर्ज है।

रेल संबंधी स्थायी समिति की बैठक में सांसद ने रेल परियोजनाओं को पूर्ण करने सहित कई अन्य विषयों को बैठक में रखा

December 12, 2023
Dbg

12.12.2023 (दरभंगा) : नई दिल्ली में रेल संबंधी स्थायी समिति सभापति राधामोहन सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित रेल संबंधी स्थायी समिति की बैठक में दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर सम्मिलित हुए। उन्होंने यात्री व रेल सुविधाओं को लेकर दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रस्तावित रेल विकास परियोजनाओं को प्रारंभ करने एवं निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं को पूर्ण करने सहित कई अन्य विषयों को बैठक में रखा। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा की दरभंगा में पांच रेलवे ओवरब्रिज दोनार, पंडासराय, बेला, कंगवा, दिल्ली मोड़ का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा, जिसमें दोनार के अलावा सभी चार आरओबी का टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुका हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय और सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से इन सभी आरओबी निर्माण के लिए राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) से दी गई है। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले के सभी रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण हेतु प्रयासरत हूं। सांसद ने कहा कि 17 करोड़ कि लागत से म्यूजियम गुमती पर जल्द लो कास्ट ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू होगा जो कि टेंडर प्रक्रिया में है, वहीं साढ़े पांच करोड़ की लागत से लहेरियासराय में लो कॉस्ट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड का दोहरीकरण और पंडासराय गुमती से रेलवे माल गोदाम तथा चट्टी गुमती से माल गोदाम तक पीसीसी सड़क निर्माण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 253 करोड़ की लागत से काकरघाटी - शीशो स्टेशन के बीच बन रहे नई बायपास रेल लाईन निर्माण कार्य तीव्र गति से हो रहा है, इसे ससमय पूरा किया जाएगा। सांसद ने दरभंगा से लंबी दूरी यात्रा हेतु वंदे भारत, शताब्दी, दुरंतो की तर्ज पर हाई स्पीड ट्रेन चलाने एवं लहेरियासराय स्टेशन पर सभी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव किए जाने का आग्रह किया।

उन्होंने लहेरियासराय - सहरसा के बीच स्वीकृत लगभग 100 किलोमीटर की नई रेल लाइन को लेकर विभागीय प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण किए जाने का भी आग्रह किया। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी के नेतृत्व में भारतीय रेल का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दरभंगा व मिथिला क्षेत्र के रेल विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

धान अधिप्राप्ति बायोमैट्रिक्स प्रणाली के आधार पर की जाएगी

December 12, 2023
Dbg

12.12.2023 (दरभंगा) : मुख्य सचिव, बिहार, आमिर सुबाहनी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर अपर मुख्य सचिव सहकारिता विभाग दीपक सिंह, राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक एन श्रवण एवं सभी जिलाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक-सह-सचिव सहकारिता विभाग (अ. प्र.) ने बताया कि 01 नवम्बर से कोसी एवं पूर्णिया क्षेत्र तथा 15 नवम्बर से संपूर्ण बिहार में धान अधिप्राप्ति की शुरुआत की गई, जो 15 फरवरी तक चलेगा। कुल 45 लाख मिट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 42.04 लाख मिट्रिक टन धान 4.68 लाख किसानों से अधिप्राप्ति की गई थी, जिनमें 1.88 लाख रैयती किसान थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष के लिए सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, वर्तमान में अधिप्राप्ति की गति में तेजी लाने की आवश्यकता है। अपर मुख्य सचिव सहकारिता ने बताया कि चावल मिलों का सत्यापन एवं टैगिंग जल्द से जल्द सभी जिलों में कर लिया जाए, साथ ही पैक्स को कैश क्रेडिट की सुविधा उपलब्ध करा दी जाए। इसके साथ ही सभी चयनित पैक्स को सक्रिय कर दिया जाए और जिला टास्क फोर्स की बैठक नियमित रूप से किया जाए। बैठक में बताया गया कि धान अधिप्राप्ति बायोमैट्रिक्स प्रणाली के आधार पर की जाएगी, संबद्ध चावल मिल को बिजली कनेक्शन रखना अनिवार्य होगा। धान की ढुलाई करने वाली गाड़ी जीपीएस युक्त होगी तथा किसानों को भुगतान 48 घंटे के अंदर करना है। वर्तमान वर्ष में 80 प्रतिशत अधिप्राप्ति उसना चावल के लिए किया जाना है। दरभंगा एनआईसी से डीएम राजीव रौशन, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन, संयुक्त निदेशक जन-संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम एवं सभी संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

होली क्राॅस स्कूल में आयोजित कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं की कलात्मक एवं वैज्ञानिक सोच की झलक दिखी

December 12, 2023
Dbg

11.12.2023 (दरभंगा) : आज होली क्राॅस स्कूल दोनार, दरभंगा में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी 2023 का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्राओं की कलात्मक एवं वैज्ञानिक सोच की झलक दिखी। छात्राएँ इसके माध्यम से भारत के गौरवशाली संस्कृति, उसके इतिहास को उभारने की पूरी कोशिश की। इस कला के माध्यम से भारत की समृ़द्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और विकास को सुनिश्चित करना था। भारत की संस्कृति विविधता और धार्मिक सहृदयता का प्रतीक है। इस प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि स्क्वाड्रन लीडर अर्पण मुखर्जी, विशिष्ट अतिथि सिस्टर इलसिट अम्पट का स्वागत स्कूल बैंड ने किया। कार्य क्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर जैन्सी मैथ्यू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

वर्ग प्रथम से बारहवीं तक के छात्राओं द्वारा विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में हवील और एक्शन, पेरिस काॅप, वाटर बबल, वाटर प्यूरीफायर, हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी कूलर वैक्यूम क्लीनर, राॅकेट लांचर, मानव हृदय, प्रदूषण नियंत्रण, हाइड्रोलिक चेयर, वायोगैस प्लांट , ग्रीन हाउस इफ़ेक्ट, ग्लोबल वार्मिंग, वायु उर्जा, मानव जीवन में विज्ञान का महत्व, एल पी जी गैस बनाना, विहार की लोक संस्कृति, तिब्बत की लोकसंस्कृति, हिन्दी साहित्य का वर्गीकरण, अनेकता में एकता, नारी सशक्तिकरण, सिक्किम की लोकसंस्कृति, हमर मिथिलांचल आदि मॉडलों (नमूनों) को प्रस्तुत किया गया। इस प्रदर्शनी में साहित्य प्रेमी छात्राओं ने हैरी पोर्टर सीरीज को प्रदर्शित किया। अभिभावकों ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया।Dbg

मुख्य अतिथि स्क्वाड्रन लीडर अर्पण मुखर्जी ने बच्चों के मनोबल को उत्साहित किया और कहा कि इस तरह का कार्यक्रम विद्यालय द्वारा कराने से बच्चों में विज्ञान एवं कला के प्रति जिज्ञासा बढती है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट विधि द्वारा एक अधिगम का आगमन होता है इससे बच्चे अपनी कौशल एवं दक्षता का सृजनात्मक रूप से सही उपयोग कर सकते हैं। विज्ञान के क्षेत्र में नए - नए अविष्कार जरूरी है। बच्चों ने अपनी प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति को दर्शाया जो हमारी पहचान है, अस्मिता है। इस कला के माध्यम से साहित्य को भी पूरी तरह चिह्नित किया। मुख्य अतिथि स्क्वाड्रन लीडर अर्पण मुखर्जी ने बच्चों से बातचीत की और उनके प्रोजेक्टस को सराहा। इस अवसर पर दरभंगा के एसएसपी अवकाश ने भी बचूं द्वारा बनाये गए प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया तथा उनकी सराहना की। एसएसपी श्री कुमार ने कहा की बच्चों ने जो क्रिएटिविटी दिखायी है वो काबिले तारीफ है।

इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में सभी शिक्षक एवं शिक्षकाओं ने भरपूर सहयोग दिया। दुर्गेश चैधरी, फ़ातमा ज़फ़र, चंदन कुमार, रीति सिन्हा, नीता माइकल, विजय सिंह, निरंजन कुमार, कोमल कुमारी, अंजु राॅय, इमरान हस्सन के नेतृत्व में यह प्रदर्शनी का सफल आयोजन हुआ। दिव्या, मनिकर्निका, अनन्या, श्रेया, सौमया, अनुष्का, सबाहत, आराध्या, समायरा, श्रावणी, अलीजा, काव्या, आरूषी ने उत्कृष्ट प्रतिभा दिखायी।

लंबित राशन कार्ड निर्माण हेतु शिविर का होगा आयोजन

December 12, 2023
Dbg

11.12.2023 (दरभंगा) : अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर सुश्री चन्द्रिमा अत्री द्वारा बताया गया कि सरकार के अति महत्वपूर्ण योजना अन्तर्गत लंबित राशन कार्ड के निर्माण हेतु राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों को अनुमण्डल स्तर पर त्वरित निष्पादन हेतु प्रखण्ड वार शिविर के माध्यम से करना अत्यावश्यक है। उक्त के आलोक में उन्होंने सदर अनुमंडल कार्यालय में 12 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक प्रखण्डवार शिविर का आयोजन करते हुए वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ कार्यपालक सहायक की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उक्त शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक किया जाएगा। 12 दिसम्बर को सिंहवाड़ा प्रखण्ड के लिये शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमे वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी कौशल कुमार मंडल रहेंगे। वहीं शहरी क्षेत्र के लिये 13 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया गया है, जिसके वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी नीतीश कुमार को नामित किया गया है।

हनुमाननगर प्रखण्ड के लिये 14 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसके वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी नन्दन कुमार रहेंगे। हायाघाट प्रखण्ड के लिये 15 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसके वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी नीतीश कुमार रहेंगे। बहेड़ी प्रखण्ड के लिये 16 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसके वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी कौशल कुमार मण्डल रहेंगे। सदर, दरभंगा प्रखण्ड के लिये 18 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसके वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी समरूल हसन रहेंगे।

मनीगाछी प्रखण्ड के लिये 19 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसके वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी समरुल हसन रहेंगे। तारडीह प्रखण्ड के लिये 20 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसके वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी कौशल कुमार मण्डल रहेंगे। जाले प्रखण्ड के लिये 21 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसके वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी उमाशंकर दास रहेंगे।केवटी प्रखण्ड के लिये 22 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसके वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी नन्दन कुमार रहेंगे।

अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर द्वारा सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वह निर्धारित तिथि को ससमय अनुमण्डल स्तर पर आयोजित शिविर में उपस्थित रहकर राशन कार्ड से संबंधित कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि उपरोक्त शिविर सिर्फ लंबित आवेदनों के निष्पादन से संबंधित है। उक्त शिविर में नया आवेदन प्राप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि RCMS पोर्टल (https://rconline.bihar.gov.in) पर ऑन लाइन के माध्यम से नया राशन कार्ड/नाम जोड़ने हेतु आवेदन किया जा सकता है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।