DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

नवनियुक्त शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं भावी पीढ़ी को अच्छी तरह शिक्षित करने की मिली जिम्मेवारी

January 14, 2024
Dbg

13.01.2024 (दरभंगा) : लहेरियासराय प्रेक्षागृह में बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से दरभंगा जिला के चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। द्वितीय चरण के चयनित दरभंगा के शिक्षकों को आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा, मनीष कुमार, डीएम राजीव रौशन एवं उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी संयुक्त निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान प्रेक्षागृह में उपस्थित नवनियुक्त शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, बिहार व उप मुख्यमंत्री के भाषण पर तालियाँ बजाकर अपनी खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर आयुक्त ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए उन्हें अपने पदस्थापन विद्यालय में जाकर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं भावी पीढ़ी को अच्छी तरह शिक्षित करने के निर्देश दिये। वहीं डीएम द्वारा भी नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्त पत्र प्रदान करते हुए अपने पदस्थापन विद्यालय में जाकर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बच्चों को अच्छी तरह से शिक्षित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिले के 3110 शिक्षकों को पटना व दरभंगा में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी गण उपस्थित थे।

तकनीकी विभाग के पदाधिकारीयों की समन्व बैठक हुई आयोजित

January 14, 2024
Dbg

13.01.2024 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में तकनीकी विभाग के पदाधिकारीयों का समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग बिरौल, नाबार्ड, ग्रामीण कार्य विभाग दरभंगा-1,2,ग्रामीण कार्य विभाग बेनीपुर ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं से डीएम को अवगत कराया। डीएम ने इन सबों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर ध्यान रखने का निर्देश दिया। ग्रामीण कार्य विभाग दरभंगा-2 की सबसे ज्यादा अपूर्ण योजना पाई गई।

कार्यपालक अभियंता ने मार्च तक सभी योजनाओं को पूर्ण करवाने की जानकारी दी। बाजार समिति भवन निर्माण हेतु दुकान खाली कराने की आवश्यकता बताई, इसके साथ ही चाहर दिवारी से सटे अवैध अतिक्रमण कार्यों को भी हटाने की आवश्यकता बताई गई। डीएम ने इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी सदर के स्तर पर बैठक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पीएचईडी विभाग को नल जल की सभी योजनाओं का हस्तांतरण करवा लेने का निर्देश दिया गया।

सहायक अभियंता ने बताया कि महीनाम पंचायत के वार्ड नंबर-08 में जलाआपूर्ति योजना भूमि विवाद के कारण रुका हुआ है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बहेड़ी के रमौली- गुजरौली में भूमि समस्या के कारण काम नहीं हो रहा है। बैठक में पश्चिमी कोसी नहर दरभंगा/केवटी जल नि:सरण विभाग, बीएसआरडीसी, लघु सिंचाई, बीएमएसआईसीएल, पथ निर्माण विभाग दरभंगा, पथ निर्माण विभाग बेनीपुर, बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग ने अपनी-अपनी योजनाओं की स्थिति से डीएम को अवगत कराया। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि दरभंगा में 09 पावर सब स्टेशन का निर्माण किया जाना है, इसके लिए 60 मीटर x 40 मीटर जमीन की आवश्यकता एक विद्युत शक्ति उप केंद्र के लिए आवश्यक है।

डीएम ने संबंधित अंचलाधिकारी को भूमि उपलब्ध कराने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि 11 शेड बनाने का लक्ष्य पुनः प्राप्त हुआ है, महादलित टोलों के नजदीक जहाँ 500 की आबादी रहती है एक 50 फीट गुणा 60 फीट का शेड बनवाने का लक्ष्य दिया गया है। डीएम ने संबंधित अंचलाधिकारी को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

बैठक में संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी मो.असलम अली, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा टोनी कुमारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

January 12, 2024
Dbg

12.01.2024 (दरभंगा) : सीएम कॉलेज दरभंगा में राष्ट्रीय महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर युवा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विधाओं पर प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया गया जिसके अंतर्गत निबंध, नारा लेखन, चित्रकारी ,भाषण, वाद- विवाद, जन-जागरूकता रैली, शैक्षणिक अध्यापन, रक्तदान , शिविर आयोजन संबंधी अनेक सामाजिक एवं पर्यावरणिक विधा सम्मिलित है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में भारत सरकार के "विकसित भारत अभियान" पोर्टल पर प्रधानमंत्री के व्याख्यान का लाइव प्रसारण दिखाया गया और हमारे द्वारा आयोजित कार्यक्रम की झलकियां पोर्टल पर अपलोड किया गया जिससे हमारे छात्र छात्राओं की प्रतिभाओं का प्रचार-प्रसार हो , उक्त बातें सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य ने युवा दिवस कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर मुस्ताक अहमद ने कहा कि छात्र-छात्राओं में सीखने की प्रवृत्ति उन्हें श्रेष्ठ बनाती है ।

यदि कोई छात्र स्वामी विवेकानंद की तरह निष्ठा पूर्वक सीखने के लिए जिज्ञासु है और वह अपने मन में इस बात को ठान लिया है कि "मुझे मालूम है कि मुझे कुछ नहीं मालूम है" तब उनमें अहंकार की भावना का स्वत: परिशमन हो जाता है और वे स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क के द्वारा ज्ञानवर्धन में अग्रणी बनते हैं। प्रधानाचार्य ने आगे कहा के संसार में जितने भी महापुरुष को जिस-जिस विश्वविद्यालय में पढ़ाया जाता है, उनमें उनके चिंतन और विचार ही महत्वपूर्ण है। पदाधिकारी के पद तभी तक रहते हैं जब तक वह सेवानिवृत्त नहीं हुए हैं लेकिन जो महापुरुष चिंतक, विचारक, समाज सुधारक एवं समाज सेवक हैं, उनका प्रभाव देशकाल, परिस्थिति के अनुरूप प्रासंगिक होते जाता है महापुरुष अनेक अनेक लोगों के अनुसरण करने योग्य बनते हैं।

इसलिए स्वामी विवेकानंद जी के सारे किताबों में केवल शिकागो के संभाषण को ही यदि पढ़ लिया जाए तो विवेकानंद जी के विश्व बंधुत्व के दर्शन को समझा जा सकता है। प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए भारत सरकार, विश्वविद्यालय प्रशासन और महाविद्यालय के आयोजक इकाई सहित समस्त शिक्षकों एवं समस्त छात्रों को युवा दिवस की शुभकामनाऍं संप्रेषित की। युवा दिवस पर आयोजित विभिन्न विधाओं के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष अखिलेश कुमार राठौर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद महापुरुष हैं, युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। युवाओं के प्रतिभाओं को निखारने, विभिन्न विधाओं में पारंगत होने और स्वावलंबन बनने में विवेकानंद से संबंधित प्रेरक प्रसंग महत्वपूर्ण हैं।

स्वामी विवेकानंद जी को कुशाग्र बुद्धि के प्रणेता मानते हुए वाणिज्य के प्राध्यापक डॉक्टर ललित कुमार शर्मा ने कहा कि मेधावी छात्र के रूप में स्वामी विवेकानंद अपने बचपन से ही विख्यात हो गए थे, उनकी प्रौढ़ भाषा, स्मरण क्षमता और अभिव्यक्ति शैली अपने आप में रोमांचकारी होता था, यदि छात्र-छात्राऍं इन्हें अपना ले तो वह भी जीवन के उच्चतम स्थान को प्राप्त कर सकेंगे। राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉक्टर आलोक रंजन ने कहा कि छात्र-छात्राओं में विभिन्न विधाओं पर कार्यक्रम आयोजित होने के उत्साह देखने को मिला युवाओं में यह उत्स हा यह उमंग सदैव बरकरार रहना चाहिए और उसके लिए रंजन जी ने कहा कि एनएसएस इकाई के माध्यम से युवाओं को हम अवसर दे रहे हैं यह भी महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम के दौरान वरीय स्वयंसेवक जयप्रकाश कुमार साहू ने कहा कि सेवा योजना इकाई के द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिता वाद विवाद एवं भाषण से हम वाक् कौशल सीखने हैं जबकि स्वास्थ्यगत शिविर एवं रक्तदान के माध्यम से परोपकार की भावना जागृत करते हैं जिससे समाज में लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण का कार्य संपन्न होता है। इसी प्रकार अभय कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी को याद करना और उनके मार्ग पर चलना हम लोगों के लिए परम आवश्यक है क्योंकि देश महापुरुषों को यदि भूल जाएं तो हमारे सामने आदर्श उपस्थित नहीं रहेगा, हमें अपने आदर्शों को जीवंत रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समाजशास्त्र के प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी विश्व बंधुत्व की बात करते थे और इसलिए उनके धर्म, दर्शन, इतिहास और समाज में समान महत्व है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ मुस्ताक अहमद, हिंदी के विभागाध्यक्ष अखिलेश कुमार राठौर, हिंदी के प्रोफेसर डॉक्टर रूपेंद्र झा, डॉक्टर आलोक कुमार राय, डॉक्टर अभिमन्यु कुमार, डॉक्टर बिंदु चौहान, डॉक्टर रीता दुबे, डॉक्टर मीनाक्षी राणा , समाजशास्त्र के प्रोफेसर संजीव कुमार, डॉक्टर रजनी , राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष दिव्या झा, डॉक्टर आशीष बरियार, डॉक्टर आलोक रंजन, डॉक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव, अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉक्टर आचार्य विकास कुमार, डॉक्टर यादवेंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार, अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर शांभवी, इब्राहिम, उमे सलमा, अर्चना कुमारी, इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ दिवाकर कुमार सिंह , डॉक्टर अखिलेश कुमार विभु, मैथिली के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर रागिनी रंजन, डॉक्टर सुरेंद्र भारद्वाज , मनोविज्ञान के प्रोफेसर डॉक्टर एकता श्रीवास्तव, डॉक्टर विजय सेन पांडे, डॉक्टर प्रगति , डॉक्टर निशांत सिंह, संस्कृत के विभागाध्यक्ष डॉ संजीत कुमार झा, डॉक्टर शशी भूषण भट्ट, उर्दू के प्रोफेसर डॉ अब्दुल हई, डॉक्टर फैजान हैदर, उर्दू के विभागाध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद खालिद अंजुमन उस्मानी सहित तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में सरफराज, छात्र-छात्राओं में छात्र जयप्रकाश कुमार साहू, अभय, सचिन, दीपक, रीना, महिमा आदि अनेक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही

अयोध्या धाम के लिए भार (उपहार) लेकर सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रस्थान किया

January 12, 2024
Dbg

12.01.2024 (दरभंगा) : सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मिथिला की हृदयस्थली दरभंगा स्थित सिद्धपीठ माँ श्यामा माई मंदिर से अयोध्या धाम के लिए भार (उपहार) लेकर सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ प्रस्थान किया। उन्होंने कहा कि जगत जननी माँ जानकी की भूमि मिथिला, के हृदयस्थली दरभंगा से भार (उपहार) यात्रा प्रभु श्रीराम के कर्मभूमि बक्सर होते हुए 13 जनवरी 2024 को प्रभु के पावन नगरी अयोध्या धाम पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम पहुंचने के उपरांत इस भार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जाएगा। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि विभिन्न प्रकार के आभूषण, मिष्ठान, पकवान, वस्त्र, फल, बर्तन, पाग, दोपट्टा, मखान, पान, श्रृंगार सामग्री इत्यादि 86 प्रकार के सामग्री से तैयार किए गए 501 भार के साथ यह भार(उपहार) यात्रा अयोध्या धाम पहुंचेगी, जिसमें पूजन व हवन सामग्री भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीरामलला 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में निर्मित भव्य व दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, इस पावन व ऐतिहासिक अवसर हेतु मिथिला के लोग अपने पाहुँन (दामाद) प्रभु श्रीराम व माता जानकी के लिए श्रद्धापूर्वक भार लेकर अयोध्या धाम पहुंचेंगे। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मजबूत इच्छाशक्ति के कारण अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला का मंदिर निर्माण हुआ है।

उन्होंने कहा कि लगभग 550 वर्ष के बाद मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सनातनियों के लिए यह सुखद क्षण आया है, आगामी 22 जनवरी को प्रभु श्रीरामलला का भव्य व दिव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर सभी लोग अपने घरों एवं गांव के मदिरों में दीप जलाकर दीपावली के रूप में मनायें व श्रीराम ज्योति जलाएं। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने राजस्थान विप्र मंडल के साथ भार शोभा यात्रा में, सिर पर भार(उपहार) व हाथ में श्रीराम ध्वज लेकर जय सियाराम के नारों के साथ राजकुमारगंज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से माँ श्यामा माई मंदिर तक पैदल यात्रा की।

इस दौरान सांसद के साथ पचाढ़ी महंत श्री श्री 108 राम उदित दास मौनी बाबा जी, ब्रह्मचर्य लगमा आश्रम के महंत बउआ भगवान, विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव बैद्यनाथ चौधरी बैजू, भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, ज्योतिकृष्ण झा लवली, आदित्य नारायण मन्ना, अश्वनी यादव, अभयानंद झा, सुजीत मल्लिक, पिंटू झा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

15 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का किया जा रहा आयोजन

January 12, 2024
Dbg

12.01.2024 (दरभंगा) : जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने खेल प्राधिकरण से आये प्रशिक्षकों की देख-रेख में जमकर पसीना बहाया। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी से 26 जनवरी 2024 तक 15 दिवसीय रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है, इसमें पूरे बिहार राज्य से चयनित खिलाड़ी अण्डर - 17 (बालक/बालिका) में 18-18 खिलाड़ियों तथा अण्डर - 19 (बालक/बालिका) में 18-18 खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिन्हें चार प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के तीसरे दिन खिलाड़ियों के अंदर वह जज्बा दिखाई पड़ने लगा है, जिससे बिहार की टीम पदक जीतने के करीब होगी। उन्होंने बताया कि 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल (अण्डर -17 एवं अण्डर - 19) रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 28 जनवरी से 30 जनवरी 2024 तक पुणे में किया जाना है। उन्होंने बताया कि अण्डर - 17 (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षक गौरव कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, पटना तथा अण्डर - 17 (बालिका) वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षक दीपक कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी, भोजपुर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं अण्डर - 19 (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षक अरमान आलम, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पटना तथा वहीं अण्डर - 19 (बालिका) वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षक वैभव कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी, पटना द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।