DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

लोक अदालत शमनीय वादों का निष्पादन कराने का बेहतर प्लेटफार्म है

January 22, 2024
Dbg

22.01.2024 (दरभंगा) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार तिवारी ने आगामी 09 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शमनीय वादों के चयन की गति को बढ़ायी जाए ताकि समय से पक्षकारों तक नोटिस पहुंच सके, जिससे पक्षकारों को न्यायालय से इतर आपस में सुलह समझौता करने का समय मिल सके। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत शमनीय वादों का निष्पादन कराने का बेहतर प्लेटफार्म है, इसमें ऑन द स्पॉट मुकदमों का निष्पादन से पक्षकारों को समय एवं धन की बचत होती है। साथ ही उनके बीच भाईचारगी बनी रहती है, न्यायालयों में ऐसे कई मामले होंगे जिन्हें चिन्हित कर लोक अदालत में भेजना होगा, ताकि न्यायालय से भी मुकदमा कम हो। बैठक में प्रधान न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा, एडीजे सुमन कुमार दिवाकर, रविशंकर कुमार, प्रोतिमा परिहार,शैलेंद्र कुमार, संजय प्रिया, श्रीराम झा एवं उपेंद्र कुमार, सीजेएम आदी देव, एसीजेएम माधवेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, नागेश प्रताप सिंह, समिता राज, करुणानिधि प्रसाद आर्या सहित सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे।

जिला समन्वय समिति की बैठक में कई निर्देश दिए गए

January 22, 2024
Dbg

22.01.2024 (दरभंगा) : उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ.रश्मि वर्मा ने बताया कि विद्यालयों में आँगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में चिन्हित जमीन का एनओसी अभी तक सभी जगह से प्राप्त नहीं हुआ है। चिह्नित जमीन के लिए सीडीपीओ,अंचलाधिकारी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से सूची दिया जाना है,आतिशीघ्र सूची भेजने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरा के लिए जमीन प्राप्त नहीं हुए हैं, अंचलाधिकारी मनीगाछी ने बताया कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनीगाछी में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, वहाँ अस्पताल बनवाया जा सकता है।

दरभंगा हवाई अड्डा की जमीन से बिजली के तार हटवाने के संबंध में कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग ने कहा कि बिजली के तार हटवाने हेतु टेंडर किया जा चुका है एक सप्ताह के अंदर बिजली के पोल एवं तार हटा लिए जाएंगे। ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत बनाए जा रहे डब्ल्यूपीयू (अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई) को लेकर हुई समीक्षा में यह बात उभर कर आई कि कई अंचलाधिकारियों ने कहीं कहीं अनुपयुक्त भूमि उपलब्ध कराई है, जिसके कारण कई डब्ल्यूपीयू का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे कर्मचारीयों एवं अंचलाधिकारी को 48 घंटे के अंदर उपयुक्त जमीन को चिन्हित कर उसका सीमांकन कराते हुए जमीन उपलब्ध कराने के कठोर निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि कई रैयत अपने जमीन के सामने पड़ने वाली सरकारी जमीन पर भी डब्ल्यूपीयू बनवाने में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। बीडीओ, सीओ व पी0ओ0 को स्थल पर जाकर इसका समाधान करने के निदेश दिए गए। बैठक में बताया गया कि एसजीएसवाई के अंतर्गत निर्मित 246 भवन जीविका द्वारा चिन्हित कर लिए गए हैं।

डीपीएम जीविका ने बताया कि संबंधित भवनों की सूची शीघ्र ही सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध करा दी जाएगी। बैठक में बताया गया कि सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत पूर्व में कई पंचायत सचिवों के माध्यम से वितरित पेंशन राशि के लेखा समायोजन अभी भी शेष है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण राशि का लंबित लेखा एवं विपत्र को समायोजित करने के निर्देश दिए गए। उन्हें निर्देशित किया गया कि यदि किसी पंचायत सचिव का स्थानांतरण हो गया है तो स्थानांतरित स्थल से उन्हें बुलाकर विपत्र/लेखा का समायोजन करवाया जाए।

बैठक में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दरभंगा के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि चट्टी चौक के समीप अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के कारण नाला निर्माण कार्य बाधित है। अंचलाधिकारी बहादुरपुर को यथाशीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर,प्रभारी पदाधिकारी डीआरडीए राहुल कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डॉ.रश्मि वर्मा,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुश्री नेहा कुमारी,डीपीएम जीविका डॉ.ऋचा गार्गी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

26 जनवरी के पूर्वाह्न 09.05 बजे किया जाएगा झंडोत्तोलन

January 22, 2024
Dbg

22.01.2024 (दरभंगा) : 26 जनवरी 2024 (गणतंत्र दिवस) के अवसर अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण करने हेतु जिला दण्डाधिकारी राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से आदेश निर्गत करते हुए कहा कि मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय (पोलो मैदान) में 26 जनवरी के 09ः05 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन किया जाएगा। उन्होंने संयुक्तादेश में कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह में बि.वि.स.पु.- 13/डी.ए.पी (पुरूष/महिला)/गृह रक्षा वाहिनी तथा फायर ब्रिगेड परेड में शामिल होंगे। झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रीय गान का आयोजन एवं बि.वि.स.पु.- 13 के एक प्लाटून, डी.ए.पी (पुरूष) के एक प्लाटून, डी.ए.पी (महिला) के एक प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी के एक प्लाटून एवं फायर ब्रिगेड के एक प्लाटून द्वारा राष्ट्रीय सलामी दी जाएगी तथा आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा, मनीष कुमार द्वारा अभिभाषण किया जाएगा। परेड का समादेशन प्रा.अ.नि. (परिचारी) प्रिया राज, प्रभारी उपस्कर शाखा, दरभंगा द्वारा किया जायेगा एवं द्वितीय परेड का समादेशन प्रा.अ.नि. (परिचारी) रूपक कुमार, प्रभारी डाक कोषांग, दरभंगा द्वारा किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही फ्लैग पोस्ट के प्रभारी प्रा.अ.नि. (परिचारी) सुलेखा कुमारी, पुलिस केन्द्र, दरभंगा रहेंगे तथा इनके सहयोग में हवलदार (26) विजय गिरी तथा हवलदार (120) दिनेश कुमार, पुलिस केन्द्र, दरभंगा रहेंगे। उन्होंने कहा कि उग्रवादी व असामाजिक तत्वों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर सादे लिबास में कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुभवी पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य समारोह स्थल के मंच के पास आवश्यकतानुसार व्यू-कटर लगाया जाएगा। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष/अंचल पुलिस निरीक्षण एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को समारोह के तीन दिन पूर्व से ही जिला के प्रवेश द्वार पर वाहनों की गहन जाँच करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष/अंचल पुलिस निरीक्षण एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को 26 जनवरी से पूर्व कम से कम दो समकालीन अभियान निश्चित रूप से चलाने का निर्देश दिया, ताकि असमाजिक तत्वों/वारंटियों की गिरफ्तारी हो सके। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, टेम्पु स्टैण्ड, सिनेमा हॉल, प्रमुख पार्क सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारी को दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को चिकित्सीय सहायता के लिए अस्पताल का चयन कर चिकित्सकों के साथ पारा मेडिकल स्टॉफ एवं पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही समारोह स्थल पर पर्याप्त एम्बुलेंस की व्यवस्था करने को कहा गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी को कार्यक्रम स्थल फायर ब्रिगेड के एक यूनिट को तैयार रखने का निर्देश दिया गया, ताकि आकस्मिकता की स्थिति में उसका उपायोग किया जा सके। परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, दरभंगा को उक्त समारोह के अवसर पर पूर्व से ही क्यू.आर.टी. टीम को बज्र वाहन के साथ तैयार हालत में पुलिस केन्द्र, दरभंगा में रखने का निर्देश दिया गया, ताकि आकस्मिता की स्थिति में इसका त्वरित उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल, नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर चन्द्रिमा अत्री एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर अमित कुमार रहेंगे तथा अपने दिशा निर्देशन में विधि-व्यवस्था एवं झंडोत्तोलन सम्पन्न करायेंगे।

मुख्य समारोह के उपरांत 10:00 बजे पूर्वाह्न आयुक्त कार्यालय दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा। पूर्वाह्न 10ः15 बजे पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा के कार्यालय में, 10ः25 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय, दरभंगा में, 10ः35 बजे पूर्वाह्न वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में, 10ः45 बजे पूर्वाह्न उप विकास आयुक्त, कार्यालय, दरभंगा में,10ः55 बजे पूर्वाह्न अनुमण्डल पदाधिकारी कार्यालय, सदर दरभंगा में, 11ः05 बजे पूर्वाह्न जिला परिषद, दरभंगा में एवं 11ः30 बजे पूर्वाह्न पुलिस लाइन, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

धर्म, राजनीति और पत्रकारिता का मूल उद्देश्य मानव हित की सुरक्षा है

January 19, 2024
Dbg

19.01.2024 (दरभंगा) : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और संस्कृत के विद्वान डॉ० देवनारायण झा ने कहा है कि राजनीति के लिए धर्म जरूरी है। अगर धर्म का अंकुश राजनीति पर से समाप्त हो जाएगा तो राजा और राज्य दोनों नष्ट हो जाएगा। शुक्रवार को ख्यातिलब्ध पत्रकार एवं समाजसेवी स्व.रामगोविंद प्रसाद गुप्ता की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 'धर्म की राजनीति और पत्रकारिता का धर्म' विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रोफेसर झा ने कहा कि धर्म प्राचीन काल से ही राजनीति का हिस्सा रहा है इसके बल पर ही राजा शासन करता था। राम राज्य भी धर्म के बल पर ही स्थापित हुआ।

उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में भी सत्ता धर्म के अनुकूल ही संचालित हो रही हैं और इसका शाश्वत स्वरूप बना रहे हैं और इसकी जिम्मेदारी पत्रकारिता के कंधों पर है। डॉ० झा ने धर्म ग्रंथो की चर्चा एवम धर्म की गहन व्याख्या कर बताया कि जिससे अभ्युदय और नि:श्रेयस की प्राप्ति होती है उसे धर्म कहते हैं। धर्म मनुष्य का हित सुनिश्चित करता है। देखा जाए तो धर्म, राजनीति और पत्रकारिता का मूल उद्देश्य मानव हित की सुरक्षा है। विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार ईश्वर करुण ने कहा कि आज आयातित शब्दों से भारत की संस्कृति को परखने का दौर चल रहा है। जिसके कारण राम जैसे सर्वव्यापी शब्द से भी लोग परहेज करने लगे है। धर्म का राजनीति से गहरा संबंध रहा है। पहले धर्म सिद्धि के लिए राजनीति होती थी पर आज राजनीतिक उद्देश्य पूर्ति के लिए धर्म का इस्तेमाल हो रहा है।

इस परिस्थिति में पत्रकारिता की जबाबदेही बढ़ गई। श्री करुण ने कहा कि महाभारत युद्ध के दौरान जिस सत्यनिष्ठा से संजय ने आंखों देखा हाल धृतराष्ट्र को सुनाया था। वैसी ही निष्ठा वर्तमान समय में भी पत्रकारों को दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि आधुनिक भारत में धर्म की राजनीति का उदय तमिलनाडु से हुआ और आज यह सर्वव्यापी हो चुका है। चौथे स्तंभ के तौर पर जो भूमिका पत्रकारिता को दी गई है उसका सार्थक प्रयोग ही धर्म की इस राजनीति पर विराम लगा सकता है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ० ओमप्रकाश ने कहा कि धर्म जीवन जीने की कला है और इससे प्रत्येक मनुष्य का सीधा जुड़ाव होता है। इसलिए राजनीति धर्म से अलग नहीं हो सकती है। पत्रकारिता का दायित्व बनता है कि इस सत्य से जनता को अवगत करावे। जाने-माने चिकित्सक डॉ० अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि धर्म के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है।

राजा के तौर पर राम ने मर्यादा से जीवन जीने की जो राह दिखाई है वहीं राज्य धर्म है। अगर सत्ता इस धर्म से विमुख होती है तो पत्रकारिता का धर्म है कि वो उसे सचेत करें। संदीप विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० समीर कुमार वर्मा ने कहा कि राजनीति के कारण धर्म दिखावटी वस्तु में तब्दील हो रहा है। इससे बचाने की जबाबदेही पत्रकारिता पर है। जबकि अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार प्रो० कृष्ण कुमार ने कहा कि निष्ठा से किया गया हर कार्य धर्म है और पत्रकारिता इसकी रक्षार्थ पहरेदार की भूमिका में खड़ी है। इससे पूर्व संगोष्ठी का आरंभ अतिथियों ने स्व.रामगोविंद प्रसाद गुप्ता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। संगोष्ठी को राजेश कुमार बोहरा, वंसत कुमार बैरोलिया, डॉ० विष्णु भगत आदि ने भी संबोधित किया।

मंच का संचालन सधे हुए शब्दों में डॉ अनंत देव नारायण ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद कुमार गुप्ता ने एवं अतिथियों का स्वागत प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया।

आकाशवाणी दरभंगा में पांच किलोवाट एफ एम ट्रांसमीटर स्थापित किया जायेगा

January 19, 2024
Dbg

19.01.2024 (दरभंगा) : आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आकाशवाणी दरभंगा में स्थापित होने वाले एफ एम ट्रांसमीटर के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर आकाशवाणी दरभंगा में मौजूद रहें। उन्होंने कहा की शाम 6 बजे, चेन्नई से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी ने 8 राज्यों के 12 आकाशवाणी एफ एम ट्रांसमीटर और जम्मू एवं कश्मीर में 4 दूरदर्शन रिले ट्रांसमीटर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा की 8 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से आकाशवाणी दरभंगा में पांच किलोवाट एफ एम ट्रांसमीटर स्थापित किया जायेगा जिसका आज प्रधानमंत्री मोदी जी ने शिलान्यास किया।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि प्रसारण अवसंरचना और नेटवर्क विकास स्कीम के तहत दरभंगा आकाशवाणी का अत्याधुनिक रूप से समुचित विकास होगा। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी दरभंगा में पांच किलोवाट के एफ एम ट्रांसमीटर स्थापित होने के साथ साथ लगभग 5 करोड़ की लागत से स्टूडियो का नवीनीकरण भी होगा। आकाशवाणी दरभंगा के आधुनिकीकरण व जीर्णोधार को लेकर लंबे से प्रयासरत था, कई बार लोकसभा में प्रश्न किया तथा केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात कर ज्ञापन भी दिया।

उन्होंने कहा की लगातार प्रयास के परिणामस्वरूप आकाशवाणी दरभंगा के विकास कार्य व आधुनिकीकरण को विभागीय मंत्री द्वारा स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि दशकों से इस क्षेत्र के लोगों की एक अलग ट्रांसमीटर की मांग रही है। सांसद ने कहा कि उच्च मानक वाले इस ट्रांसमीटर के स्थापित होने से सभी रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण गुणवत्ता पूर्ण होगा और इसका रेंज भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा की मिथिला के केंद्र दरभंगा में स्थापित होने से मिथिला क्षेत्र को संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और एफएम रेडियो का भी प्रसारण संभव हो सकेगा।

उन्होंने कहा की पांच किलोवाट एफएम ट्रांसमीटर स्थापित हो जाने के पश्चात मैथिली में भी अधिक कार्यक्रमों का प्रसारण सुनिश्चित हो सकेगा, जो मिथिलावासियों को गौरवान्वित करेगा और रोजगार के अवसर को सृजित करेगा। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, नव भारत विश्वकर्मा नरेंद्र मोदी जी दरभंगा व मिथिला में सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की पूर्ण होने के साथ, निकट भविष्य में आकाशवाणी दरभंगा नए स्वरूप में लोगों के सामने होगा। मौके पर दरभंगा नगर विधायक संजय सरवागी ने कहा की मोदी जी के नेतृत्व में आकाशवाणी दरभंगा का कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एक बाद एक ऐतिहासिक निर्णय लेकर दरभंगा व मिथिला वासियों को महत्वपूर्ण सौगात दे रही है।

इस दौरान नोडल अधिकारी आर एन झा, अरुण झा सहायक अभियंता, कार्यक्रम अधिशाषी अमरनाथ प्रसाद, असद दाऊद, जिलाध्यक्ष जीबछ सहनी, अभयानंद झा, सुजीत मल्लिक, प्रेम कुमार मिश्रा रिंकू, विकास विवेक चौधरी, अंकुर गुप्ता,ज्योति कृष्ण झा, बालेंदु झा, मनोज झा, मणिकांत झा, सपना भारती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।