DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

देश को आगे बढ़ाना है तो अपने शिक्षण व्यवस्था और शिक्षा को मजबूत करना होगा

January 18, 2024
Dbg

18.01.2024 (दरभंगा) : सरकार के आदेश के आलोक में जिले के सभी उच्च विद्यालयों में आयोजित किये जा रहे ‘‘शिक्षा संवाद’’ की कड़ी में दरभंगा के प्लस 2 एम.एल. एकेडमी, लहेरियासराय में दरभंगा प्रमण्डल के आयुक्त मनीष कुमार एवं डीएम राजीव रौशन ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ छात्र/छात्राओं, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ ‘‘शिक्षा संवाद’’ किया। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में आयुक्त द्वारा कई बच्चों से उनके भावी लक्ष्य के संबंध में उनसे जानना चाहा। मो.आरिफ ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहता है। आयुक्त ने कहा कि बहुत अच्छा संकल्प है, हम चाहेंगे कि एम.एल.एकेडमी का मो.आरिफ विश्व प्रसिद्ध हार्ट स्पेशलिस्ट या ब्रेन सर्जन बने और पूरी दुनिया में एम.एल. एकेडमी का नाम रौशन करें। 11वीं कक्षा की शबा प्रवीण ने बताया कि वह डेंटिस्ट डॉक्टर बनना चाहती है,यह पूछे जाने पर कि आपको डॉक्टर बनने की प्रेरणा कहा से मिली,तो शबा प्रवीण ने बतायी कि बचपन में उसके दाँत में बहुत समस्या रहती थी और बार-बार डेंटिस्ट के पास जाना पड़ता था,इसलिए मैं डेस्टिट बनना चाहती हूँ।आयुक्त ने कहा कि हमारे यहाँ प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, उन्हें तरासने की जरूरत है तथा हम सभी तरासने काम करते हैं, ताकि बच्चें अपना, अपने जिले व देश का नाम रौशन करें। सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित छात्र, शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिकों का स्वागत करते हुए डीएम ने ‘‘शिक्षा संवाद’’ कार्यक्रम का महत्त्व बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि छात्र और शिक्षकों के बीच, छात्र और प्रधानाचार्य के बीच तथा प्रशासनिक तंत्र में जुड़े हुए लोगों के बीच संवाद स्थापित हो सके।

हम आपके अनुभव को जान सके और कार्यक्रम की जानकारी दे सके, ताकि हमारे यहाँ का एक भी बच्चा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा भारतवर्ष में गुरु व शिष्य, शिक्षा एवं शिक्षकों की परम्परा बहुत पूरानी रही है और इस क्षेत्र में मिथिला का एक विशेष इतिहास रहा है। मिथिला अपने ज्ञान-विज्ञान के माध्यम से पूरी दुनिया में शांति का संदेश देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में प्रारंभ से ही ज्ञान फैलाने का काम यहाँ के ऋषि-मुनियों ने किया है,अगर हम नाम लेना चाहेंगे तो मर्हिषी वाल्मीकि से लेकर यागवल्क्य तक, राजा जनक से लेकर मर्हिर्षी वशिष्ठ तक, द्रोणाचार्य से लेकर संदीपनी मुनि तक सैकड़ों ऐसे नाम हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक शिष्य बनाए जिन्होंने इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी और हजारों साल बाद भी आज लोग उन्हें याद करते है। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी राष्ट्र के लिए सम्पूर्ण एवं मूलभूत अवयव है, अगर किसी राष्ट्र में शिक्षा नहीं है, शिक्षा की अच्छी व्यवस्था नहीं है, तो उस राष्ट्र को बिखरते देर नहीं लगता। उन्होंने कहा कि अस्त्र या शस्त्र नहीं बल्कि किसी देश की खराब शिक्षा व्यवस्था उस देश को बर्बाद करने के लिए पर्याप्त है।

अगर हमें देश को आगे बढ़ाना है, तो अपने शिक्षण व्यवस्था को और शिक्षा को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान के साथ विवेक होना भी आवश्यक है। बहुत सारे अविष्कार और बहुत सारे निर्माण का अविवेकपूर्ण प्रयोग मानवता और मानव सभ्यता को नुकसान ही पहुँचाया है। शक्ति और सामर्थ के साथ अगर विवेक नहीं हो तो आप समाज, विश्व और पूरी मानवता को नुकसान ही पहुँचाएगें। उन्होंने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का लोगो (logo) बहुत ही प्रेरणादायी है,जिसमें अंकित है कि हमारे पास धनुष और बाण है, तो उसे चलाने के लिए विवेक भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण के कई सारे प्रयास हुए हैं, जिनमें बाल विवाह को समाप्त करने की बात शामिल है, इसका भी सीधा संबंध शिक्षा से है। राज्य सरकार सामाजिक बदलाव के लिए एक क्रांति के रूप में इसका प्रयास कर रही है।

इस प्रथा की बुराई सीधे-सीधे शिक्षा को नुकसान पहुंचाती है और उसको समाप्त करने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बच्ची व बच्चे के जन्म से लेकर रोजगार प्राप्त करने तक सरकार उन्हें मदद करती है और सरकार की ओर से इसके लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ चलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दो चरणों में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की है।

‘‘शिक्षा संवाद’’ कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास सेवाएँ) डॉ.रश्मि वर्मा,डी.पी.एम. (हेल्थ) शैलेश चन्द्र, जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र के प्रबंधक विकास कुमार, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) ने मुख्यमंत्री बालक एवं बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मेधा-सह-आय छात्रवृत्ति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, मिशन दक्ष, विशेष कक्षा,निपुण बिहार, इंस्पायर्ड अवार्ड सहित स्वास्थ्य विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग द्वारा बच्चों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। ‘‘शिक्षा संवाद’’ कार्यक्रम में बच्चो के अभिभावक ने भी अपना-अपना अनुभव साझा किया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को काफी सराहनीय बताया। ‘‘शिक्षा संवाद’’ कार्यक्रम में एम.एल.एकेडमी के प्रभारी प्रधानाध्यापक नीलम कुमारी ने भी सम्बोधित किया। वहीं  विशिष्ट कला सम्मान,राष्ट्रीय कला उत्सव-2024 के लिए राज्य स्तर पर चयनित एम.एल. एकेडमी के करीना कुमारी को आयुक्त महोदय के कर-कमलों से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

DMCH का शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा, लगभग 50 गोल्ड मेडल प्रतिभावान छात्रों को वितरित किए जाएंगे

January 18, 2024
Dbg

18.01.2024 (दरभंगा) : 23 फरवरी 2024 को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अपने 100वें साल में प्रवेश कर जाएगा। 23 फरवरी 2024 को इसकी शताब्दी धूमधाम से मनाई जाएगी। अकादमिक, साहित्यिक, कला और संस्कृतिक कार्यक्रम 23 फरवरी 2024 से प्रारंभ होकर पूरे साल चलेंगे। इन सारे कार्यक्रम की रंगारंग शुरुआत इस वर्ष के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों से होगी। यह बातें डॉक्टर के एन मिश्रा, प्राचार्य सह अध्यक्ष स्थापना दिवस एवं एल्युमिनी मीट आयोजन समिति ने न्यू लेक्चर थिएटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्राचार्य सह आयोजन अध्यक्ष डॉक्टर के एन मिश्रा, आयोजन सचिव डॉ भरत कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ गौड़ी शंकर झा, दरभंगा मेडिकल कॉलेज एल्युमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर भरत प्रसाद, स्टूडेंट सेक्शन के इंचार्ज सह गोल्ड मेडल कमेटी के संयोजक डॉक्टर हरी दामोदर सिंह, साइंटिफिक कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर पीके लाल, मेडिकल एजुकेशन यूनिट की कोऑर्डिनेटर डॉक्टर पूनम कुमारी के अतिरिक्त वरीय सेवानिवृत्ति चिकित्सक डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, डॉक्टर ओम प्रकाश, मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर यू सी झा, शिशु विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, रेस्पिरेट्री मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ मोहन पासवान इत्यादि अनेक चिकित्सक मौजूद थे।

एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भारत प्रसाद ने बताया कि दरभंगा की सुधी राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों, जनता, प्रेस और मीडिया द्वारा सही और सार्थक प्रयास से एम्स के सही स्थान के चुनाव के साथ इस महाविद्यालय का अस्तित्व बच पाया। इस चिकित्सा महाविद्यालय से पढ़े चिकित्सक पूरी दुनिया में मानव सेवा कर इसका नाम रौशन कर रहे हैं। स्थापना दिवस एवं एल्युमिनी मीट एक ऐसा अवसर होता है जिसमें सभी अपने पूर्ववर्ती छात्र भीअल्मा मैटर के साथ अपना जुड़ाव महसूस करते हैं। आयोजन सचिव डॉ भरत कुमार ने सबको एहसान व्यक्त किया कि इस कार्यक्रम में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लें रहें हैं। इसे सफल बनाने में प्रेस और मीडिया द्वारा इसमें दिए जा रहे सहयोग के लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया।

डॉ पूनम कुमारी एवं डॉक्टर पी के लाल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार भी पोस्टर और पेपर प्रेजेंटेशन में पीजी छात्रों की महत्वपूर्ण सहभागिता रहेगी, साथ ही वरीय चिकित्सकों के भी व्याख्यान होंगे। डॉ हरी दामोदर सिंह ने कहा कि लगभग 50 गोल्ड मेडल प्रतिभावान छात्रों को वितरित किए जाएंगे, वहीं डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा की सेवानिवृत शिक्षकों की सूची बनाई जा रही है, जिन्हें सम्मानित किया जाएगा।

डॉक्टर गौड़ी शंकर झा ने कहा कि देश विदेश के पूर्ववर्ती छात्रों की अच्छी सहभागिता की उम्मीद है और पूरा महाविद्यालय इस आयोजन को बनाने लिए कोष जुटाने में लगा हुआ है। डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक स्मारिका प्रकाशित की जाएगी जिसमें यहां के शिक्षक और छात्रों की रचनाएं सम्मिलित की जाएगी, साथ ही यादगार तस्वीरें भी संकलित की जाएगी। प्रेस वार्ता को डॉक्टर वीरेंद्र कुमार और डॉक्टर यू सी झा ने भी संबोधित किया।

सांसद ने छह रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द प्रारंभ किए जाने की बात कही

January 18, 2024
Dbg

17.01.2024 (दरभंगा) : आज रेल संबंधी स्थायी समिति एवं रेल मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, पूर्व मध्य रेल अंतर्गत समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल समिति वर्ष 2019-24 के सांसदों की बैठक में सम्मलित हुए। उन्होंने यात्री व रेल सुविधाओं को लेकर दरभंगा से जुड़े विभिन्न प्रस्तावित रेल विकास परियोजनाओं को प्रारंभ करने एवं निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं को पूर्ण करने सहित कई अन्य विषयों को बैठक में रखा। सांसद डॉ. ठाकुर ने लहेरियासराय स्टेशन पर 5.23 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन लो कॉस्ट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए शुभारंभ करने, लहेरियासराय स्टेशन से रेलवे गुमती और मालगोदाम से पंडासराय गुमती तक स्वीकृत सड़क निर्माण को पूरा करने, की बात कही। उन्होंने कहा कि 17 करोड़ कि लागत से म्यूजियम गुमती पर होने वाले लो कॉस्ट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को प्रारंभ करने, दरभंगा- समस्तीपुर रेलखंड के दोहरीकरण एवं दरभंगा- मुज्जफरपुर नए रेलखंड निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने 253 करोड़ की लागत से काकरघाटी - शीशो स्टेशन के बीच बन रहे 10 किलोमीटर लंबे बायपास रेल लाईन निर्माण का कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा। सांसद श्री ठाकुर ने कहा की लगभग पांच दशकों से लंबित सकरी हसनपुर रेल लाइन को पूर्ण किए जाने हेतु नया एलाइनमेंट बनाकर मंत्रालय को भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 315 करोड़ की लागत से दरभंगा रेलवे स्टेशन, लगभग 19 करोड़ की लागत से सकरी रेलवे स्टेशन एवं लगभग 15 करोड़ की लागत से लहेरियासराय रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को जल्द प्रारंभ करने की बात कही। उन्होंने कहा की दरभंगा -सकरी और दरभंगा -सीतामढ़ी रेलखंड का दोहरीकरण जल्द प्रारंभ होगा, विभागीय प्रक्रिया प्रगति पर है। उन्होंने दरभंगा के छह रेलवे ओवरब्रिज दोनार, पंडासराय, बेला, कंगवा, दिल्ली मोड़, चट्टी चौक के निर्माण कार्य को जल्द प्रारंभ किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दोनार के अलावा सभी पांचों आरओबी का टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुका हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय और सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से शहर के पांच आरओबी यथा गुमती संख्या 18(पंडासराय), गुमती संख्या 25(दोनार), गुमती संख्या 2(दिल्ली मोड़) गुमती संख्या 1(बेला) एवं गुमती संख्या 28(कंगवा) का निर्माण किया जाएगा, इन पांच आरओबी में बिहार सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) से दी गई है।

उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले के सभी रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण हेतु प्रयासरत हूं, दोनार गुमती पर स्वीकृत आरओबी बिहार सरकार के शिथिल रवैये के कारण निर्माण में देरी हो रही है। सांसद ने कहा कि लहेरियासराय से सहरसा के लिए नई रेल लाइन का डीपीआर रेल मंत्रालय को भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह पूरा क्षेत्र आजादी के बाद से ही रेल सुविधा से वंचित रहा है। उन्होंने समस्तीपुर- दरभंगा, दरभंगा-सकरी, सकरी- झंझारपुर, सकरी-जयनगर, सकरी- हरनगर रेल खंड पर अवस्थित सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करने को कहा।

उन्होंने दरभंगा में चल रहे सभी रेल परियोजना को समय सीमा के भीतर पूर्ण हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देने की बात कही। सांसद ने दरभंगा से लंबी दूरी यात्रा हेतु वंदे भारत, शताब्दी, दुरंतो की तर्ज पर हाई स्पीड ट्रेन चलाने को लेकर विभागीय कार्यवाही किए जाने एवं लहेरियासराय स्टेशन पर सभी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव करने की बात कही। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी के नेतृत्व में भारतीय रेल का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दरभंगा क्षेत्र के रेल विकास हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने दरभंगा से आनंद बिहार (दिल्ली) के बीच अत्याधुनिक नई अमृत भारत ट्रेन के परिचालन किए जाने हेतु आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ए. के. खंडेलवाल ने सांसद को मिथिला पेंटिंग, पुष्प गुच्छ व शॉल देकर स्वागत किया। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव सहित सभी विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहें।

क्लेम केस से संबंधित बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं एवं दावाकर्ताओं के अधिवक्ताओं के साथ बैठक किया गया

January 18, 2024
Dbg

17.01.2024 (दरभंगा) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष श्री विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर क्लेम केस से संबंधित बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं एवं दावाकर्ताओं के अधिवक्ताओं के साथ बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्यारह संजय प्रिया ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए एडीजे श्री प्रिया ने कहा कि अधिक से अधिक क्लेम केश का निष्पादन 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाना है।बीमा कंपनियों के अधिवक्ता संबंधित कंपनी से संपर्क करें और चयनित दावा वादों की सूची उपलब्ध करायें, ताकि लोक अदालत में उपस्थित के लिए दावाकर्ताओं को नोटिस जारी किया जा सके। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों के अधिकारी और दावाकर्ताओं के बीच प्रि-काउंसलिंग भी कराया जाएगा, ताकि मामले को सुलह समझौता के आधार पर निपटाया जा सके। बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने निष्पादन योग्य दावा वादों की सूची जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बैठक में क्लेम के अधिवक्तागण चंद्रधर मल्लिक, हरिवंश कुमार कर्ण, सुरेंद्र कुमार, लाल बहादुर यादव, सुनील कुमार प्रसाद आदि मौजूद थे।

शिक्षा संवाद

January 18, 2024
Dbg

16.01.2024 (दरभंगा) : मुख्य सचिव, बिहार के आदेश के आलोक में तथा डीएम राजीव रौशन के निर्देश पर आज दरभंगा जिले के 80 उच्च विद्यालयों में ‘‘शिक्षा संवाद’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा ‘‘शिक्षा संवाद’’ में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाएँ यथा - मुख्यमंत्री बालक एवं बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मेधा-सह-आय छात्रवृत्ति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, मिशन दक्ष, विशेष कक्षा, निपुण बिहार, इंस्पायर्ड अवार्ड सहित स्वास्थ्य विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग द्वारा बच्चों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।