DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

फैंसी क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन की टीम 40 रनों से हुई विजयी

January 27, 2024
Dbg

26.01.2024 (दरभंगा) : 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दरभंगा के नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में जिला प्रशासन, दरभंगा बनाम नागरिक एकादश के बीच 15-15 ओवर फैंसी क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन की टीम ने 15 ओवर में 04 विकेट नुकसान करते हुए 172 रन बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की टीम से वरीय उप समाहर्त्ता अभिषेक रंजन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने ओपनिंग किया। बल्लेबाजी करते हुए वरीय उप समाहर्त्ता अभिषेक रंजन ने 03 चौके तथा 02 छक्के की मदद से 36 बनाये, जबकि नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने 01 चौके लेते हुए सिर्फ 07 रन ही बना पाए। वहीं डीएम (कप्तान) राजीव रौशन 05 रन बनाये, नगर आयुक्त कुमार गौरव 15वें ओवर तक विकेट पर जमे रहे और ताबड़ तोड़ चौके/छक्के जड़कर 76 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया, दूसरे छोड़ से कुमार सुमित, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेनीपुर ने उनका भरपूर साथ दिया और 34 रन की नाबाद पारी खेली और टीम का स्कोर 172 पर पहुंचा दिया। इस प्रकार जिला प्रशासन की टीम मात्र 04 विकेट के नुकसान पर 172 रन का एक बड़ा स्कोर नागरिक एकादश के सामने खड़ा कर दिया।

जवाब में नागरिक एकादश के द्वारा 15 ओवर में 05 विकेट नुकसान करते हुए मात्र 132 रन ही बना पाया। जिला प्रशासन की ओर से नगर आयुक्त कुमार गौरव ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन कर 03 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद अरशद एवं प्रशांत ने 01-01 विकेट लेकर खेल को यादगार बना दिया। दो खिलाड़ी रन आउट रहे। नागरिक एकादश की ओर से खेल रहे नशिफुल रिंकू को बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए बेस्ट बैट्समैन, नगर आयुक्त को 03 विकेट लेने के लिए बेस्ट बॉलर, मैन ऑफ द सीरीज तथा मैन ऑफ द मैच तथा डीएम को फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बेस्ट फील्डर का खिताब से नवाजा गया।

मैच में भाग लेने वाले दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा मैच का कमेंट्री नवीन कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। जिला प्रशासन की ओर से डीएम राजीव रौशन (कप्तान), नगर आयुक्त कुमार गौरव, नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता अभिषेक रंजन, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेनीपुर कुमार सुमित, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर संजीत कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर अमित कुमार, धनंजय कुमार, कुंदन कुमार, मोहम्मद अरशद शामिल थे।

हमारा प्रयास होगा कि आगे हमारे विश्वविद्यालय को ए प्लस प्लस नैक ग्रेड आए – कुलपति

January 26, 2024
Dbg

26.01.2024 (दरभंगा) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने भारत के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय मुख्यालय, महात्मा गांधी सदन तथा कुलपति आवास पर पूर्वाह्ण काल में झण्डोतोलन किया। प्रशासनिक भवन में आयोजित मुख्य समारोह में उन्होंने एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस स्वयंसेवकों का निरीक्षण किया, जिसमें वित्तीय परामर्शी डा दिलीप कुमार, कुलसचिव डा अजय कुमार पंडित, संकायाध्यक्ष, पीजी विभागाध्यक्ष, स्थानीय प्रधानाचार्य, पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र- छात्राएं काफी संख्या में उपस्थित थे।

विश्वविद्यालय मुख्यालय में झण्डोतोलन के उपरांत अपने संबोधन में कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने कहा कि आज बड़े हर्ष की बात है कि हमलोग 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। जैसा की हम सबको मालूम है कि हमारा देश 15 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ था और 26 जनवरी, 1950 को गणतंत्र घोषित हुआ था। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जिसके अनुसार ही सभी व्यवस्थाओं को चलना होता है। यदि हम पीछे मुड़कर देखें तो आजादी के समय जहां भारत में सूई बनाने का भी कारखाना नहीं था, वहीं तत्कालीन से लेकर आज तक की सरकारों ने पंचवर्षीय योजनाओं आदि को ध्यान में रखते हुए भारत को धीरे- धीरे आगे बढ़ने का काम किया, जिससे आज हम ऐसी स्थिति में हैं कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने वाला है।

ऐसी परिकल्पना हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है और उन्होंने इसे साकार करने हेतु हमलोगों का आह्वान भी किया है। इस दिशा में अनेक तरह के कार्यक्रम विगत दिनों से चल रहे हैं। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के सापेक्ष में आप सभी भाग्यशाली हैं कि मिथिला विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकित है तथा बी प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त किया है, जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। सिर्फ पॉइंट टू से ए ग्रेड छूटा है। किसी भी संस्था में आगे- पीछे होता रहता है। हमारा प्रयास होगा कि आगे हमारे विश्वविद्यालय को ए प्लस प्लस नैक ग्रेड आए। ऐसी कामना के साथ हम आगे बढे और सभी लोग नकारात्मकता को छोड़कर सकारात्मक भाव से कार्य करें। हमारा प्रयास संस्था की अच्छाई एवं विकास के लिए होना चाहिए। ऐसी सोच संस्था के लिए मील का पत्थर होता है। उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ सभी कार्य किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में शीघ्र ही सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की लंबित प्रोन्नति की प्रक्रिया नियमानुसार प्रारंभ की जाएगी।

बकाया पेंशन भुगतान तथा अनुकंपा पर बहाली भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पेंशन सेल में सिंगल विंडो सिस्टम से पेंशनर्स की सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। मैं थोड़े दिनों का समय जरूर लूंगा, पर उसके बाद मुझे नहीं लगता है कि कोई समस्या रहेगी, जिसका निदान न हो पाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी सेवा दी हैं, यदि उन्हें ससमय बकाया नहीं दिया जाए तो वह सबसे बड़ा महापाप होगा। कुलपति ने 'जय हिन्द' तथा 'भारत माता की जय' का घोष कराते हुए कहा कि आज के दिन हम संकल्प लें कि छात्र कक्षाओं में नियमित आएं, उनके सभी लैब एवं सैद्धांतिक वर्ग हों, विद्वान् शिक्षक अपनी योग्यता का परिचय देते हुए छात्रों में ऐसा गुण भरें कि वे स्वत: पुरानी गुरु- शिष्य परंपरा का पालन करें।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नरगौना स्थित स्नातकोत्तर विभाग- परिसर में मानवीकी संकायाध्यक्ष प्रो ए के बच्चन ने, कर्मचारी संघ कार्यालय में कुलसचिव डा अजय कुमार पंडित ने तथा सभी छात्रावासों में उनके अधीक्षकों ने झण्डोतोलन किया।

रिस्टोरिंग द यूथ-2024

January 26, 2024
Dbg

26.01.2024 (दरभंगा) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के निर्देशानुसार नालसा के तहत चलाये गये देशव्यापी अभियान "रिस्टोरिंग द यूथ-2024" के आलोक में उपकारा बेनीपुर में ओरियेन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अवर न्यायाधीश-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा रंजन देव ने कहा कि जुवेनाइल आरोपी को सामान्य जेल में नहीं रखा जा सकता है, इनके मुकदमे के विचारण की प्रक्रिया भी अलग है। जुवेनाइल को चिल्ड्रेन होम में रखा जाता है तथा उनका विचारण जुवेनाइल जस्टिस के तहत होता है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद ऐसा कोई जिन्हें लगता है कि अपराध किए जाने के समय उसका उम्र 18 वर्ष से कम था तो वह अपने को जुवेनाइल घोषित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसा कोई व्यक्ति जिनका जुवेनाइल घोषित कराने संबंधी आवेदन किसी न्यायालय में लंबित है तो वे भी इस अभियान के तहत पुनः आवेदन कर सकते हैं। सचिव श्री देव ने कहा कि यह अभियान 28 जनवरी से 10 फरवरी तक चलेगा। जेल विजीटिंग अधिवक्ता विनय कुमार झा इस दौरान जेल के बंदियों से मिलकर जेल पीएलवी की मदद से आवेदन व जरूरी कागजात इकट्ठा कर प्राधिकार कार्यालय को देंगे। जहाँ से पैनल अधिवक्ता या लिगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से उन्हें उचित विधिक सहायता मुहैया कराया जाएगा। मौके पर काराधीक्षक धीरज कुमार, जेल विजीटिंग अधिवक्ता सुधा रानी, पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र, सहायक कुमार गौरव, पीएलवी नितीश कुमार राम आदि उपस्थित थे।

देश और राज्य को आगे बढ़ाने में हम मिलजुल कर काम करेंगे

January 26, 2024
Dbg

26.01.2024 (दरभंगा) : 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा आयोजित मुख्य झंडोत्तोलन समारोह में आयुक्त दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा मनीष कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर प्रा.अ.नि. (परिचारी) प्रिया राज, प्रभारी उपस्कर शाखा, दरभंगा ने परेड का समादेशन किया। द्वितीय परेड समादेशक प्रा.अ.नि. (परिचारी) रूपक कुमार, प्रभारी डाक कोषांग, दरभंगा द्वारा किया गया। परेड में बि.वि.स.पु.- 13/डी.ए.पी (पुरूष/महिला)/एन.सी.सी (बालक/बालिका), स्कॉट गाइट (बालक/बालिका) तथा फायर ब्रिगेड परेड के एक-एक प्लाटुन जवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर क्रमशः नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, एसएसपी अवकाश कुमार, डीएम राजीव रौशन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र, दरभंगा, बाबू राम तथा आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा, मनीष कुमार को समादेशक एवं जवानों द्वारा उचित सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर दरभंगा जिला को संबोधित करते हुए आयुक्त दरभंगा प्रमण्डल ने कहा की "75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दरभंगा के श्रद्धेय सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, मीडिया बंधु, जिला के सर्वमान्य नागरिकगण, भाइयों, बहनों तथा प्यारे बच्चों। सर्वप्रथम आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ, साथ ही आप सभी को देश के 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ। सर्वविदित है कि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। संविधान के मुख्य शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के साथ उन सभी महानायकों का भी हम नमन करते हैं, जिन्होंने संविधान निर्माण में अपना योगदान दिया है। इस पावन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी अन्य सारे महान स्वतंत्रता सेनानी एवं उन वीर सपूतों का हम शत-शत नमन करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया है और स्वतंत्रता दिलाई। भारत आज विश्व का सबसे बड़ा व मजबूत लोकतंत्र है, यह हमारे संविधान निर्माताओं की ही देन है। संविधान में दिए गए निर्देश के आलोक में हमारी सरकार जन कल्याण के लिए राज्य के विकास के लिए तथा देश को मजबूत करने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।

उनमें कई प्रमुख योजनाएं हैं, जिनका सीधा एवं प्रत्यक्ष प्रभाव राज्य के विकास पर पड़ा है। राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की उपलब्धता के लिए रिकॉर्ड समय में लगभग 02 लाख 16 हजार प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है। इतनी बड़ी नियुक्ति एक साथ में राज्य सरकार द्वारा की गई है, वे अपने-आप में उल्लेखनीय मिशाल है। बालिकाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए उल्लेखनीय कदम उठाये गए हैं, जिनमें छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन राशि, साईकिल-पोशाक एवं अन्य योजनाएँ भी शामिल हैं। दरभंगा जिला में ही लगभग 11 हजार 300 शिक्षकों को 02 नवम्बर एवं 13 जनवरी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, इससे एक ओर जहाँ लाखों शिक्षित नौजवानों को रोजगार मिला, वहीं दूसरी ओर शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है।

जिले के सभी लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रहे, कोई भी पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित न रह सके, इसके लिए विगत महीनों में सभी प्रखंडों में जन संवाद कार्यक्रम चलाए गए, जिसमें आम लोगों की भागीदारी दर्शनीय रहा, इसके साथ ही सभी छात्रों को उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी रहे तथा कोई भी छात्र योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सके इसके लिए जिले के 346 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने स्वयं छात्रों को संबोधित किया। मनरेगा के अंतर्गत लगभग 56 लाख मानव कार्य दिवस सृजित किए गए वहीं आवास योजना के अंतर्गत लगभग 02.15 लाख परिवारों को पक्का मकान मुहैया करवाया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार योजना अंतर्गत डब्ल्यू.पी.यू का निर्माण सभी पंचायत में करवाया जा रहा है। जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत सतही जल क्षेत्र को बढ़ाया जा रहा है तथा भू-गर्भ जल को रिचार्ज करने हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

वहीं पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए लगातार वृक्षारोपण किये जा रहे हैं। दरभंगा जिला में मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट-01 एवं पार्ट-02 के अंतर्गत सभी 14 योजनाओं पर तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल, शौचालय, नाली-गली, प्रकाश की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्वच्छ गाँव, समृद्ध गाँव के तहत जिले के सभी पंचायत के सार्वजनिक स्थलों पर 10 एवं सभी वार्डों में 10-10 सोलर स्ट्रीट लाइट चरणवार लगवाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान की जा रही है, सुरक्षित प्रसव, शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण के साथ ही कुपोषित बच्चों की संख्या शून्य करने का प्रयास युद्ध स्तर पर जारी है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के क्षेत्र में जिले को प्रशंसनीय उपलब्धि प्राप्त हुई है, ओपीडी एवं आईपीडी में लगातार मरीजों की सुविधा में वृद्धि की जा रही है, इसके साथ ही डीएमसीएच, जो अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है, 2500 से ज्यादा बेड का विस्तार किया जा रहा है, जो दरभंगा सहित पूर्वांचल के लिए एक वरदान सिद्ध होगा।

स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में दरभंगा की अपनी पहचान रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं, जिनमें अत्याधुनिक तारामंडल-सह-विज्ञान संग्रहालय, फ्लोटिंग सोलर प्लांट, दरभंगा प्रेक्षागृह, आई.टी.आई पार्क, कुशेश्वरस्थान का पक्षी विहार शामिल हैं। जिले में अनेक बड़े पथ, पुलिया का निर्माण करवाया गया है, जिससे आवागमन की सुविधा में विस्तार हुआ है। जल संसाधन विभाग ने कई तटबंधों को मजबूत करते हुए उन पर सड़क भी बनवाया है। फुहिया में तटबंध बन जाने से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान क्षेत्र को बाढ़ से निजात मिली है। सामाजिक सुरक्षा के अन्तर्गत पूर्ववत सभी पात्र लाभुकों को पेंशन दी जा रही है। संबल योजना ने दिव्यांगों के जीवन में आशा का नवसंचार किया है, जो जन-संवाद के दौरान उनकी जुबानी सुनने को मिली।

जीविका द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 41 हजार स्वंय सहायता समूह का गठन कर लगभग 05 लाख परिवारों के महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। पंचायती राज व्यवस्था में 50 फिसदी एवं सरकारी नौकरी में 35 फिसदी आरक्षण प्रदान कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसका दूरगामी प्रभाव आने वाले दिनों में दिखेगा।आज इस 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को जहाँ दरभंगा जिला अपनी 150वीं वर्षगांठ मना रहा है, वहीं डी. एम. सी.एच भी 100वीं वर्षगांठ तथा दरभंगा प्रमण्डल अपना 50वाँ वर्षगांठ मना रहा है। स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अतिपिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना चलाया जा रहा है।बिहार स्टार्ट अप नीति के तहत युवा उद्यमियों को बिना ब्याज के 10 लाख रूपये का ऋण उपलब्ध कराकर उद्यम के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

आज इस पुनीत अवसर पर हम समाज के सभी लोगों का आहवान करते हैं कि देश और राज्य को आगे बढ़ाने में हम मिलजुल कर काम करेंगे एवं जागरूक रहकर स्वास्थ्य एवं समृद्ध देश का निर्माण करने में अपना योगदान देंगे। जय हिंद-जय भारत, जय बिहार, जय मिथिला"। तत्पश्चात कृषि विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना, जिला बाल संरक्षण ईकाई, दरभंगा, जीविका दरभंगा, मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा, जिला स्वास्थ्य समिति, दरभंगा, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, दरभंगा, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, दरभंगा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, दरभंगा, समेकित बाल विकास सेवाएँ, दरभंगा, उद्योग विभाग, दरभंगा, जिला निर्वाचन कार्यालय, दरभंगा, मिथिला वन प्रमण्डल, दरभंगा तथा दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय, दरभंगा द्वारा झाँकी निकाली गई।

मुख्य समारोह के उपरान्त आयुक्त द्वारा ई-ऑफिस के सफल संचालन हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज एवं पुलिस उपाधीक्षक इमरान अहमद को प्रशस्ति पत्र दिया गया, जबकि प्रधान लिपिक अनिता को ई-ऑफिस के सफल संचालन हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र, दरभंगा द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु डाटा इन्ट्री ऑपरेटर राघव आनन्द को जिलाधिकारी द्वारा तथा लेखा सहायक-सह-डाटा इन्ट्री ऑपरेटर बलराम कुमार साह को आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु शिक्षक डॉ. लक्ष्मी कुमार कर्ण को आयुक्त एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र दिया गया।

गुड सेमेरिटन (सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने) हेतु मनोज कुमार चौधरी को बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। अपराध शाखा में कांडों के त्वरित समय में निष्पादन हेतु सहायक उपनिरीक्षक रंजीत कुमार को आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। तत्पश्चात परेड का बेहतर समादेशन हेतु प्रा.अ.नि. (परिचारी) प्रिया राज तथा प्रा.अ.नि. (परिचारी) रूपक कुमार को आयुक्त महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।

वहीं परेड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले डी.ए.पी (महिला) को, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले डी.ए.पी (पुरुष) को तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बि.वि.स.पु.- 13 को पुलिस उप महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र, दरभंगा द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। झाँकी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा समर बहादुर सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया। झाँकी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले समेकित बाल विकास परियोजनाएँ के डी.पी.ओ (आई.सी.डी.एस) डॉ रश्मि वर्मा को तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले ही मिथिला वन प्रमण्डल, दरभंगा के वन प्रमण्डल पदाधिकारी, दरभंगा रुचि सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया। झाँकी में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जीवका के डी.पी.एम (जीविका) डॉ. ऋचा गार्गी को तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ही डी.आर.डी.ए के उप विकास आयुक्त को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच वितरण किया गया किताब, कॉपी एवं कलम

January 26, 2024
Dbg

26.01.2024 (दरभंगा) : गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा श्री विनोद कुमार तिवारी ने बच्चों के बीच किताब, कॉपी एवं कलम का वितरण किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं, कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। हमें कोशिश करनी चाहिए कि हर बच्चे को उचित शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके, यह उनका संवैधानिक अधिकार है। अवर न्यायाधीश-सह-प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा कि जिले के स्लम एरिया से चयनित निर्धन व शिक्षा से वंचित बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालयों में कराया गया है तथा इनके पठन-पाठन की देख-रेख समय समय पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार स्लम एरिया के वैसे बच्चे जो गरीबी के कारण शिक्षा पाने से वंचित हैं, उनका चयन कर नजदीकी विद्यालयों में नामांकन कराना है एवं उनके पठन-पाठन की जाँच समय समय पर किया जाना है। इसी संदर्भ में आज माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा झंडोत्तोलन पश्चात बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्री का वितरण किया गया है।उन्होंने कहा कि प्राधिकार द्वारा आगे भी ऐसे बच्चों का चयन कर विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा एवं उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक आदि उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।