DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

प्रदूषण नियंत्रण हेतु अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन उपायों को लागू करना जनहित में आवश्यक है

January 31, 2024
Dbg

30.01.2024 (पटना) : जिला पदाधिकारी, पटना श्रीडीएमकक्ष में वायु प्रदूषण के रोक-थाम एवं नियंत्रण हेतु गठित जिला-स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। पटना शहर के परिवेशीय वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स की सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया। डीएम ने सभी संबद्ध पदाधिकारियों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु वैज्ञानिक तरीके से एवं मिशन मोड में काम करने का निदेश दिया। सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी शैक्षणिक संस्थानों सहित गाँव-गाँव में जागरूकता अभियान एवं संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित कर लोगों को प्रोत्साहित करेंगे।

डीएम द्वारा विभिन्न विभागों यथा परिवहन, यातायात, नगर निकायों, पथ निर्माण, खनन, कृषि, प्रदूषण नियंत्रण आदि के कार्यों की समीक्षा की गई तथा अद्यतन प्रगति का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के प्रति सभी भागीदारों (स्टेकहोल्डर्स) को सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहना पड़ेगा।अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सबको सक्रिय रहना होगा। कार्य योजना के अनुसार वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए ताकि वायु की गुणवता में निरंतर सुधार हो। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अधिकारी द्वारा बताया गया कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार के लिए पटना नगर निगम, परिवहन, वन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों द्वारा इस दिशा में नियमित अभियान चलाया जा रहा है। मिस्ट कैनन मशीन, पानी के छिड़काव, मिस्ट गन इत्यादि माध्यमों से प्रदूषण नियंत्रण हेतु कार्रवाई की जा रही है। डीएम द्वारा सभी विभागों एवं एजेंसियों के पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि कार्य योजना के अनुसार नियमित तौर पर कार्रवाई की जाए।

डीएम ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत साढ़े पाँच लाख से अधिक पौधा लगाया गया है। पूरे जिला में बड़े पैमाने पर सघन जागरूकता अभियान चलाया जाता है। अपर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रदूषण फैलाने वालों वाहनों के विरूद्ध नियमित तौर पर कार्रवाई की जाती है। इस मामले में वर्ष 2023 तथा जनवरी, 2024 में पीयूसी फेल 1,213 वाहनों के विरुद्ध 1 करोड़ 21 लाख 30 हजार रुपया दंड लगाया गया है।

डीएम श्री शीर्षत कपिल अशोक ने जिला परिवहन पदाधिकारी को सघन अभियान चलाकर वाहनों के प्रदूषण अंडरकंट्रोल प्रमाण-पत्र की जाँच करने एवं कार्रवाई करने का निदेश दिया। ट्रैफिक लाईट के नजदीक वाहनों के परिचालन हेतु निर्धारित दिशा-निदेशों के बारे में चालकों को जागरूक करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को ओरिएन्टेशन वर्कशॉप आयोजित करने का निदेश दिया गया। अपर जिला दण्डाधिकारी (आपूर्ति) को पेट्रोल पंप का नियमित तौर पर औचक निरीक्षण कराने का निदेश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया ताकि बच्चों के माध्यम से समाज में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता प्रसारित की जा सके। डीएम ने कहा कि पटना मेट्रो, पुल निर्माण निगम, बीएसआरडीसीएल एवं अन्य संबंधित एजेंसी वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करें।

निर्माण कार्यों के कारण धूल तथा पार्टिकुलेट मैटर में वृद्धि को रोकने के लिए निरोधात्मक तथा उपचारात्मक कार्रवाई करें। ग्रीन कॉवर लगाकर निर्माण कार्य किया जाए। खुले में सामग्रियों का परिवहन न करें। डीएम द्वारा सभी अनुमण्डल पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि निर्माण कार्यों में संलग्न कंपनियों तथा एजेंसियों से पर्यावरण मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निदेश दिया कि जो इसका उल्लंघन करते हैं उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें। डीएम द्वारा पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग तथा अन्य निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों को निदेशित किया गया कि किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री सड़क पर खुला न छोड़ें।

जब कार्य समाप्त हो जाए तो सम्पूर्ण सामग्री संबंधित स्थल से हटा लिया जाए। डीएम ने निदेश दिया कि जो भी निर्माण सामग्री वाहनों द्वारा ढुलाई की जाती है उसे कवर कर ही ढुलाई करें। जिला परिवहन पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे वाहनों का परिचालन निर्धारित मानदंडों के अनुसार हो रहा है। मोटर यान निरीक्षकों से इसका नियमित जाँच कराने तथा उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाने का निदेश दिया गया।

डीएम द्वारा महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र को विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। फ्लाई ऐश मैनेजमेंट तथा प्रदूषण नियंत्रण हेतु एनजीटी द्वारा जारी दिशा-निदेश के अनुरूप कार्य किया जाए। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र को निदेश दिया गया कि किसी भी नए उद्योग को लाईसेंस देने से पूर्व बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से नियमानुसार अनापति प्रमाण पत्र लिया जाना सुनिश्चित की जाए।

डीएम द्वारा 15वीं वित्त आयोग से प्रदूषण मद में आवंटित राशि का नियमानुसार व्यय करने तथा व्यय की गई राशि का शीघ्र उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निदेश दिया गया। डीएम ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण हेतु अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन उपायों को लागू करना जनहित में आवश्यक है। हम सभी को पर्यावरण सुरक्षा हेतु संवेदनशीलता प्रदर्शित करनी पड़ेगी।

नशामुक्ति के प्रति दृढ़ संकल्प लेने की आवश्यकता है

January 29, 2024
Dbg

29.01.2024 (पटना) : डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा है कि नशा-मुक्ति अभियान में सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। वे आज समाहरणालय स्थित सभागार में नशा-मुक्ति अभियान से संबंधित एक-दिवसीय क्षमतावर्द्धन कार्यशाला में पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं सिविल सोसायटी के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला का आयोजन जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पटना के तत्वाधान में किया गया था।

डीएम ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है। जनसांख्यिकीय लाभांश तभी प्रभावी रह सकता है जब हम सभी खासकर हमारे युवा सकारात्मक कार्यों में संलग्न रहें। अन्यथा जनसांख्यिकीय लाभांश का रूपांतरण जनसांख्यिकीय भार में होने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य बिहार मद्य-निषेध अभियान के लिए पूरे देश में रोल मॉडल है। सम्पूर्ण बिहार राज्य में 05 अप्रैल, 2016 से पूर्ण शराबबंदी है। इसका सकारात्मक प्रभाव सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में परिलक्षित हो रहा है। डीएम ने कहा कि हमारे संविधान के भाग IV में राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांतों के तहत अनुच्छेद-47 में स्पष्ट रूप से वर्णित है कि ‘सरकार शराब और दूसरे नशीले पदार्थों, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, पर रोक की दिशा में काम करेगी‘।

कार्यक्रम में डीएम द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं अन्य को नशामुक्ति से संबंधित शपथ दिलाया गया। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार शराब लगभग 200 बीमारियों को बढ़ाता है। इसके सेवन के कारण विश्वभर में एक साल में कई लाख लोगों की मृत्यु होती है। नशा के कारण युवाओं में मृत्यु दर वृद्ध लोेगों की अपेक्षा काफी अधिक है। अतः हम सबको नशामुक्ति के प्रति दृढ़ संकल्प लेने की आवश्यकता है। हमलोग नशामुक्त समाज की स्थापना की ओर अग्रसर हैं। जिला प्रशासन द्वारा नियमित तौर पर जागरूकता अभियान एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जाता है।

डीएम ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एण्ड गाईड के छात्र-छात्रा तथा नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक उपस्थित हैं। हमारे ये सभी युवा नशामुक्ति अभियान के ब्रैंड एम्बेस्डर हैं। ये सभी गाँव-गाँव तक लोगों को जागरूक करेंगे तथा नशामुक्ति अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पटना श्रीमती स्नेहा द्वारा कार्यशाला के उद्देश्य एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि इसका प्रयोजन नशामुक्ति से बचाव, आस-पास की गतिविधियों पर ध्यान देते हुए युवाओं को उचित मार्ग दिखाना एवं जागरूकता फैलाना है।

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य हेतु टॉल फ्री नम्बर 1800110031 एवं 14446 क्रियाशील है। कार्यक्रम में नशामुक्ति पर वृतचित्र दिखाया गया। नशा लोगों को कैसे दिव्यांगता की ओर ले जाती है इसके बारे में लोगों को बताया गया। डीएम ने नशामुक्ति अभियान की सफलता के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं, आईसीडीएस, जीविका, कल्याण विभाग, सिविल सोसाईटी के बीच सार्थक समन्वय एवं सुदृढ़ संवाद स्थापित रहने से अभियान सशक्त रूप से आगे बढ़ेगा।

मिथिला लोक उत्सव-2024

January 29, 2024
Dbg

29.01.2024 (दरभंगा) : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के तत्वावधान में स्थानीय प्रेक्षागृह, दरभंगा में आयोजित दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव-2024 का नगर विधायक संजय सरावगी, डीएम राजीव रौशन व पद्मश्री रामकुमार मल्लिक के साथ उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा "राजा", अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण) अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था) राजेश कुमार रंजन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद एवं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया गया। तत्पश्चात डीएम द्वारा नगर विधायक एवं पद्मश्री पंडित राम कुमार मल्लिक को गुलदस्ता भेंट करते हुए पाग-चादर से सम्मानित किया गया, जबकि उप विकास आयुक्त द्वारा डीएम को गुलदस्ता भेंट करते हुए पाग-चादर से सम्मानित किया गया। वहीं अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी द्वारा पद्मश्री पंडित राम कुमार मल्लिक को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

मिथिला लोक उत्सव को सम्बोधित करते हुए डीएम ने कहा कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आज दरभंगा प्रेक्षागृह में मिथिला लोक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति पर गर्व करने का यह अवसर हमें मिला है, जब बात हम मिथिला की करते है, तो यहाँ की संस्कृति, यहाँ की परम्परा, यहाँ का खान-पान, यहाँ की पहचान, यहाँ की मीठी बोली और यहाँ का ज्ञान-विज्ञान, सबकुछ हमारे नजरों के सामने चोंध जाता है, मिथिला बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की संस्कृतियों मं अपना विशेष स्थान रखता है, इसकी गौरवशाली परम्परा रही है और इसका स्वर्णिम इतिहास रहा है। आप देखेंगे, चाहे मैथिल कोकिल के नाम से विख्यात विद्यापति की बात हो, चाहे यहाँ के राजा जनक की बात हो, विदुषी देवी भारती की बात हो या वल्क जैसे विद्वान की बात हो, ऋषि गौतम की बात हो, देवी अहिल्या की बात हो, यहाँ की मिट्टी, यहाँ की धरती हमेशा परम्पराओं से और स्वर्णिम इतिहास से लबरेज रही है और सभी मिथिलावासी को इस पर गर्व होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस गर्व का अवसर पर और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है, जब राज्य की सरकार ने महसूस किया, अगर हमें विकास की ऊँची नीव रखनी हो, विकास की ऊँची उड़ान की दिशा में आगे बढ़नी हो, तो निश्चित रूप से हमें अपने स्वर्णिम अतीत से जोड़ना होगा, अपनी परम्पराओं से जोड़ना होगा, कोई भी अपना कद ऊँचा तब तक नही कर सकता है, जब तक उसका जमीन से जुड़ाव न हो, संस्कृति से जुड़ाव न हो, वहाँ की विरासत से जुड़ाव न हो। आज मिथिला अपनी परम्पराओं के साथ विकास की गाथा में नीत-प्रतिदिन लिख रहा है, चाहे विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक संस्थान हो, चाहे यहाँ के तारामंडल हो, चाहे यहाँ के फ्लोटिंग सोलर प्लांट हो और कई सारे चीजे है।

आप देखेंगे कि एयरपोर्ट के माध्यम से लाखों लोग यहाँ से उड़ान भरने का काम अबतक किये है, ये सब बताता है दरभंगा अब किसी भी मामले में किसी भी विकसित शहर से पीछे नही है, जरूरत इस बात की है, यहाँ के लोग अतीत पर गर्व करें, वर्तमान में विकास की रुपरेखा को और मजबूत करें और भविष्य के स्वप्न को भविष्य में आने वाली पीढ़ी को शिक्षित बनाकर उन्हें सही दिशा दें, अगर ऐसा करने में हम सफल होंगे, तो निश्चित रूप से मिथिला का भविष्य भी उतना ही गौरवशाली होगा, उतना ही स्वर्णिम होगा, जितना कि इसका इतिहास रहा है। आज का अवसर बहुत विशेष है, विशेष इस अर्थ में भी है, जहाँ हम 75वाँ गणतंत्र इस वर्ष मना रहे है, वहीं पर दरभंगा जिला अपना 150वाँ वर्षगांठ भी मना रहा है। दरभंगा जिला अपने गणतंत्र से दोगुना आयु का यहाँ का जिला स्थापना दिवस हमलोगों ने कुछ दिन पहले मनाया है, ये भी जिलावासियों के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि कोई भी क्षेत्र तब तक आगे नही बढ़ सकता है, जब तक उसे अपने इतिहास और परम्परा पर गर्व न हो। कोई भी इमारत, कोई भी बिल्डिंग, जब बहुत ऊँची बनती है, तब ये जरूर देखा जाता है की नींव कितनी मजबूत है। नींव की मजबूती से तात्पर्य है, वहाँ की सांस्कृतिक विरासत, आप देखिएगा कि मिथिला में सिर्फ मैथली की मीठी बोली ही नही, यहाँ का खान-पान भी अलग है। पान, मखाना यहाँ की विशिष्ट पहचान है और वह भी मखाना को आप देखिएगा भारत के हर कोने में लोग अब उसे अब स्नेक्स के रूप में ले रहे है, इसकी पहचान बढ़ रही है और जब भी लोग इस्तेमाल करते है, तो जनना चाहते है आखिर ये कहाँ इसका उत्पादन होता है, कहाँ इसकी खेती होती है, इसी प्रकार कई सारे चीजे है, ज्योतिष का हो, विज्ञान का हो, तो ये अवसर है गर्व करने का और मैं एक बार फिर से आभार प्रकट करना चाहूँगा दरभंगा के उन सभी महान विभूतियों के प्रति, आज हमलोगों ने पंडित राम कुमार मल्लिक जी को, जिन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से इसी वर्ष सम्मानित किया गया है और ऐसे अनेक विभूतियाँ है, हमें गर्व का अवसर मिलता है, इससे मिथिलावासियों के सीना और चौड़ा हो जाता है, मैं चाहूँगा कि हमारे सांस्कृतिक का ये विरासत उत्सव के रूप में कनकन तक पहुँचे, जन-जन तक पहुँचे और मिथिला से संस्कृति का नाम पूरे देश में सबसे पहले प्रथम अक्षरों में अंकित हो।

नगर विधायक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की उनके प्रयास से वर्ष 2013 में मिथिला लोक उत्सव का प्रारंभ किया गया था उसे समय पर्यटन विभाग के मंत्री पिंटू जी थे। उन्होंने कहा कि मिथिला लोक उत्सव मिथिला के लोगों का उत्सव है और उन्होंने मिथिला के संबंध में कहा "पग पग पोखर माछ मखान, मधुर बोल मुस्कि मुखपान, विद्या वैभव शांति प्रतीक, सरस नगर मिथिला थिंक"। उन्होंने कहा कि जब वह केरल गए थे तो वहां ड्राई फ्रूट्स की दुकान पर मखान देखा,जो 1950 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा था। आज मखान विश्व के 100 से ज्यादा देशों में भेजा जा रहा है। इस प्रकार मिथिला की पहचान पूरे विश्व में हो रही है।

आज प्रथम दिन मिथिला लोक उत्सव के अवसर पर पद्मश्री पंडित रामकुमार मल्लिक द्वारा मीरा व विद्यापति की रचना गया गया, बालेश्वर राम द्वारा शहनाई वादन, बिपिन कुमार द्वारा शंख वादन, अनुपमा मिश्रा, ऋषव भारद्वाज द्वारा गायन, सौरव कुमार, राम सेवक ठाकुर द्वारा हास्य का प्रस्तुति, सृष्टि नृत्य संस्थान द्वारा नृत्य, मल्लिक बंधु द्वारा गजल तथा पार्श्व गायका प्रिया मल्लिक द्वारा मैथली गीत व हिन्दी गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पूर्व डीएम व माननीय नगर विधायक ने प्रेक्षागृह व उसके पीछे लगे विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण व अवलोकन किया।

सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का डीएम एवं नगर विधायक ने भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के स्टॉल अन्य कार्यक्रमों में भी लगाए जाने चाहिए। किलकारी द्वारा लगाए गए स्टॉल में उन्होंने बनाये गए खिलौनों को देखा, वहीं निर्वाचन विभाग द्वारा लगाए गए स्लॉट में एवं ईभीएम की जानकारी ली, सामाजिक सुरक्षा द्वारा लगाए गए स्लॉट में विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली तो तारालाही के बैग निर्माता युवा उद्यमी की बैग का गंभीरता से अवलोकन किया साथ ही हनुमाननगर के निर्माता के गारमेंट्स निर्माता के स्टॉल का अवलोकन किया। मद्यनिषेध, जीविका, बाल संरक्षण, श्रम संसाधन विभाग, आईसीडीएस, महिला हेल्प लाइन के स्टॉल का भी निरीक्षण किया गया। कृषि विभाग द्वारा लगाए गए कृषि यंत्रीकरण स्टॉल का निरीक्षण किया गया वहां उपस्थित मशरूम उत्पादक द्वारा मशरूम की पकौड़ी सबको खिलाई गई और बताया गया कि सूखे मशरूम से कई तरह के व्यंजन बनाए जा रहे हैं।

इस दौरान नगर विधायक एवं डीएम के कर कमल से एक लाभुक किसान को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई। विभिन्न कृषि यंत्रों अवलोकन कर जानकारी लेते हुए डीएम एवं विधायक द्वारा जीविका द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया गया जहां जीविका दीदी द्वारा चाय एवं अन्य खाद्य पदार्थ के स्टाल लगाए गए थे वहां सभी लोगों ने चाय का जायका भी लिया।

जनसंख्या नियंत्रण हमारे बेहतर विकास दर एवं जीवन की भौतिक गुणवत्ता सूचकांक के लिए आवश्यक है – डीएम

January 29, 2024
Dbg

29.01.2024 (पटना) : डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण हमारे बेहतर विकास दर एवं जीवन की भौतिक गुणवत्ता सूचकांक के लिए आवश्यक है। वे आज समाहरणालय स्थित सभागार में मिशन परिवार विकास अभियान अंतर्गत परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के आयोजन के संबंध में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 12 से 24 फरवरी तक पूरे जिला में परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन हो रहा है। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन से संबंधित गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध है।

योग्य दम्पति इसका लाभ उठाएँ। सिविल सर्जन, अनुमंडल अस्पतालों के उपाधीक्षकों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (जीविका), प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं अन्य को संबोधित करते हुए डीएम ने निदेश दिया कि जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति नियमित तौर पर जागरूकता अभियान चलाएँ। लोगों को परिवार नियोजन की आवश्यकता के बारे में बताएँ। उन्हें इस तथ्य के प्रति जागरूक करें कि उच्च जनसंख्या घनत्व के कारण संसाधनों के उपयोग पर किस तरह प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाएँ तथा योग्य दम्पतियों को इच्छित सेवा प्रदान करें। गाँव-गाँव तक लोगों को जागरूक करें।पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी अन्तर्विभागीय समन्वय सुनिश्चित करेंगे। स्वास्थ्य के साथ-साथ त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं, आईसीडीएस, जीविका, कल्याण विभाग, सिविल सोसाईटी के बीच सार्थक समन्वय एवं सुदृढ़ संवाद रखेंगे। उन्होंने कहा कि माननीय जन- प्रतिनिधियों से अनुरोध कर उनकी इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस अभियान में विकास मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। माइक्रोप्लान के अनुसार प्रखण्ड स्तर पर सभी सम्बद्ध विभागों के पदाधिकारियों के बीच को-ओर्डिनेशन बैठक करें। लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि प्राप्त करने के लिए तत्परता से कार्य करें। लोगों के बीच संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन करें। पीएचसी-वार रूट चार्ट का निर्धारण कर जागरूकता रथ से वृहत स्तर पर प्रचार-प्रसार करें। एएनएम को डेडिकेटेड काउंसेलिंग के लिए प्रतिनियुक्त करें। स्वास्थ्य संस्थानों तथा सार्वजनिक जगहों पर सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) समग्रियों का प्रदर्शन करें।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य उप केन्द्रों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वीएचएसएनडी कार्यक्रमों में सास-बहू-बेटी सम्मेलन को निदेशित करें। आवश्यकतानुसार तीन से पाँच पीएचसी को पुरूष बंध्याकरण सेवाओं के लिए फर्स्ट रेफरल यूनिट के साथ सम्बद्ध करें। पीएचसी स्तर तक स्वास्थ्य संस्थावार सूचीबद्ध (इम्पैनल्ड) सर्जन रखें। डीएम ने निदेश दिया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत प्रदत्त निःशुल्क सेवाएँ एवं लाभार्थियों तथा उत्प्रेरकों को प्रदान की जाने वाली राशि का भुगतान तत्परता से करें। डीएम ने कहा कि परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के परिप्रेक्ष्य में 05 फरवरी से 11 फरवरी, 2024 तक दम्पति सम्पर्क सप्ताह मनाया जाएगा। आम जन में जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रखण्ड एवं शहरी क्षेत्रों में में ई-रिक्शा (सारथी) के माध्यम से जागरूकता रथ चलाया जाए।

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य), विवेक कुमार सिंह द्वारा परिवार नियोजन पखवाड़ा के आयोजन के संबंध में एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया गया। पखवाड़ा के दौरान प्रति ब्लॉक 75 महिला बंध्याकरण तथा 5 पुरूष नसबंदी का लक्ष्य है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल तथा शहरी पीएचसी रेफरल द्वारा महिला बंध्याकरण का लक्ष्य 100 तथा पुरूष नसबंदी का लक्ष्य 30 है। इस प्रकार महिला बंध्याकरण का कुल लक्ष्य 1,825 तथा पुरूष नसबंदी का कुल लक्ष्य 145 है। इस तरह पखवाड़ा के दौरान जिले में बंध्याकरण तथा नसबंदी का कुल लक्ष्य 1,970 है।

डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि सुनिश्चित करने का निदेश दिया। डीएम ने पखवाड़ा के दौरान परिवार नियोजन सेवाओं के तहत प्रदान की जाने वाली सेवा यथा कॉपर-टी, गर्भनिरोधक सूई(एमपीए), बंध्याकरण एवं नसबंदी की सेवा प्रदान करने पर विशेष रूप से ध्यान देने का निदेश दिया।

जनसंख्या स्थिरीकरण की आवश्यकता, सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच सही अंतर तथा छोटा परिवार के लाभ के बारे में आमजन के मध्य चर्चा कर, माँ और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने तथा गर्भनिरोधक उपायों को अपनाने हेतु परामर्श दिया जाए। डीएम ने स्वयंसेवी संस्थानों के माध्यम से सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय तथा प्रखंड मुख्यालय में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हेल्थ मेला का आयोजन करें। जागरूकता उत्पन्न करने के लिए साईकिल रैली तथा सेमिनार का आयोजन करें। ओपीडी, प्रतिरक्षण केन्द्रों तथा काउंसिलिंग सेन्टर पर गर्भ निरोधक दवाओं का वितरण करें। इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन की सेवा अवश्य उपलब्ध कराएँ।

21 फरवरी, 2024 को परिवार नियोजन दिवस का आयोजन किया जाएगा। पखवाड़ा के दौरान बंध्याकरण/नसबंदी से संबंधित गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराएँ।

डीएम ने निदेश दिया कि पखवाड़ा के दौरान मानक के अनुसार बंध्याकरण/नसबंदी से संबंधित गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराएँ। परिवार नियोजन सेवाओं के तहत प्रदान की जाने वाली सेवा यथा कॉपर-टी, गर्भनिरोधक सूई (एमपीए), बंध्याकरण एवं नसबंदी की सेवा प्रदान करने पर विशेष रूप से ध्यान दें। प्री-ऑपरेटिव (परामर्श, चिकित्सीय जाँच, पैथोलोजी जाँच इत्यादि) एवं पोस्ट-ऑपरेटिव केयर के लिए गठित मेडिकल टीम द्वारा निःशुल्क सेवा सुनिश्चित करें। शिविरों में मूलभूत सुविधाएँ जैसे बेड, पेयजल, पंखा इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित रहनी चाहिए। डेडिकेटेड टीम द्वारा ऑपरेशन के बाद की सुविधाएँ सुनिश्चित की जानी चाहिए।बंध्याकरण एवं नसबंदी कराए गए व्यक्तियों को उनके घर तक एम्बुलेंस से पहुँचाना सुनिश्चित करें। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ‘‘अंतरा एवं छाया’’ सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। शहरी पीएचसी, अतिरिक्त पीएचसी एवं हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर में आईयूसीडी सुविधाओं की उपलब्धता प्रशिक्षित सेवा प्रदाता द्वारा नियमानुसार सुनिश्चित करें।

कंडोम बॉक्सेज के द्वारा कंडोम का वितरण सुनिश्चित कराएँ।सभी सम्बद्ध स्वास्थ्य संस्थानों में सेल्फ हेल्प किट उपलब्ध रहना चाहिए। जनसंख्या स्थिरीकरण की आवश्यकता, सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच सही अंतर तथा छोटा परिवार के लाभ के बारे में आमजन के मध्य चर्चा कर, माँ और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने तथा गर्भनिरोधक उपायों को अपनाने हेतु परामर्श दिया जाए। डीएम ने सिविल सर्जन, पटना को परिवार नियोजन पखवाड़ा के आयोजन का नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।

नोटिस तामिला कराने वाले अधिकारी का व्यवहार विनम्र और मिलनसार होना चाहिए

January 29, 2024
Dbg

29.01.2024 (दरभंगा) : आगामी 09 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार तिवारी ने जिले के सभी अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने थानाध्यक्षों से कहा कि लोक अदालत में उपस्थिति के लिए दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल स्थित सभी न्यायालयों से पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है। नोटिस के तामिले की जिम्मेवारी थानाध्यक्षों को दिया गया है, सभी नोटिसों को समय से तामिला कराकर प्राधिकार कार्यालय में जमा करायें। उन्होंने कहा कि पक्षकारों को नोटिस प्राप्त कराते समय, उन्हें लोक अदालत के फायदे के संबंध में बताये।

उन्हें अपने मामलों को लोक अदालत में निपटारा कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नोटिस तामिला कराने वाले अधिकारी का व्यवहार विनम्र और मिलनसार होना चाहिए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अनुमंडलीय पुलिस अधिकारियों से कहा कि नोटिस तामिला की मॉनिटरिंग करें। अगली बैठक में तामिल किए गए नोटिसों की संख्या थाना वाइज लिखकर लायें, ताकि मालूम हो सके कि नोटिस तामिले के कार्य की वास्तविक वस्तुस्थिति क्या है।

अवर न्यायाधीश-सह-प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन तभी संभव है जब अधिक से अधिक लोगों तक नोटिस तामिला कराया जाये। बैठक में सदर एवं बिरौल अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी सहित सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।