November 05, 2025
03.11.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर दरभंगा जिलान्तर्गत सभी 10 (दस) विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तिथि 06.11.2025 निर्धारित है। मतदान की तिथि को निर्वाचकों की व्यक्तिगत पहचान अनिवार्य है। निर्वाचकों की व्यक्तिगत पहचान स्थापित होने के पश्चात् ही मतदान करने की अनुमति दी जायेगी। निर्वाचकों की व्यक्तिगत पहचान के लिए भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्वाचकों को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र निर्गत किये गए हैं। सभी निर्वाचकों जिन्हें निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किये गए हैं, से अपेक्षा की जाती है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत डालने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने हेतु अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा।
(1) आधार कार्ड, (2) मनरेगा जॉब कार्ड, (3) बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किये गए फोटोयुक्त पासबुक, (4) श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड/आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, (5) ड्राइविंग लाइसेन्स, (6) पैन कार्ड, (7) एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गए स्मार्ट कार्ड, (8) भारतीय पासपोर्ट, (9) फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, (10) केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, (11) सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किये गए सरकारी पहचान पत्र, (12) यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार।
November 01, 2025
01.11.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सिटी एसपी के द्वारा आगामी बिहार विधान सभा चुनाव-2025 को मद्देनजर शहरी क्षेत्र के लहेरियासराय एवं कोतवाली थाना अंतर्गत अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया एवं विभिन्न चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक निगरानी टीम (SST) का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/पुलिस कर्मियों को सभी प्रकार का वाहन जाँच हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
November 01, 2025
01.11.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले में निर्वाचन की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन शत-प्रतिशत वेब कास्टिंग कराई जाएगी, ताकि मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके। वेब कास्टिंग के माध्यम से कई स्तरों पर मतदान केंद्रों की निगरानी की जाएगी। सभी मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष, स्वच्छ एवं भय मुक्त वातावरण में मतदान की सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
जिला के सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस बल के सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे। मतदाता निर्भीक होकर मतदान केंद्र पर आए और अपना मत दें। सभी मतदान केंद्रों पर सभी प्रकार के आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 हर बूथ पर पी डब्लू डी मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम, जिससे मतदान होगा आसान। विशेष सुविधा में रैम्म की व्यवस्था, व्हील चेयर की व्यवस्था, हेल्प डेस्क, मोबाइल नंबर रखने की भी व्यवस्था होगी।
सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएँ जैसे पेयजल, रैंप, शौचालय, विद्युत व्यवस्था एवं प्रतीक्षा स्थल की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन की प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। जिले के सभी चेक पोस्टों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या सामग्री का परिवहन पर सख्त निगरानी की जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
November 01, 2025
01.11.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत 06 नवंबर 2025 को दरभंगा के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में मतदान तथा 14 नवंबर को मतगणना होगी। इस दौरान जन शिकायतों के अनुश्रवण के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य, व्यय तथा पुलिस प्रेक्षकों की प्रतिनियुक्त हुई है जो शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन संपन्न कराने के लिए अनवरत माॅनिटरिंग कर रहे हैं। चुनाव से संबंधित जन शिकायतों का अनुश्रवण भी कर रहे हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि शिकायतों के अनुश्रवण के लिए प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर के अलावा दूरभाष नंबर जारी किया गया है। जन शिकायतों के अनुश्रवण के लिए स्थल एवं समय भी तय किया गया है।
इसके अनुसार 80-बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित जन शिकायतों का अनुश्रवण प्रेक्षक मल्लिकार्जुन ए. 11 बजे पूर्वाह्न से 01 बजे तक पीजीआरओ प्रकोष्ठ अनुमंडल कार्यालय, बेनीपुर में करेंगे। प्रेक्षकों का मोबाइल नंबर 9572456605 तथा दूरभाष संख्या 06272-222385 है। 81, अलीनगर विधानसभा क्षेत्र की जन शिकायतों का अनुश्रवण प्रेक्षक राजेश मांझु के द्वारा पूर्वाह्न 11 बजे से 01 बजे तक कमरा बलान जिला अतिथि गृह दरभंगा में किया जाएगा। मोबाइल नंबर - 9572447657 तथा दूरभाष नंबर 06272-222371 है। 84, हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक केशव हिंगोनिया के द्वारा महात्मा गांधी सदन, दरभंगा के रूम नंबर -02 में पूर्वाह्न 11 बजे से 01 बजे तक अनुश्रवण किया जाएगा, जिनका मोबाइल नंबर 9572456675 एवं दूरभाष नंबर 06272-222807 है। जिला अतिथि गृह के नये भवन के सभा कक्ष में 87, जाले विधानसभा क्षेत्र की जन शिकायतों का अनुश्रवण प्रेक्षक रूही खान पूर्वाह्न 08:30 बजे से 09.30 पूर्वाह्न तक करेंगी। मोबाइल नंबर 8292621532 तथा दूरभाष नंबर 06272-222377 है। 78, कुशेश्वरस्थान (एससी) विधानसभा क्षेत्र की जन शिकायतों का अनुश्रवण प्रेक्षक अविनाश कोंडिबा ढाकनेश के द्वारा जिला अतिथि गृह के पुराने भवन के रूम नंबर -06 में 09 बजे पूर्वाह्न से 11 बजे पूर्वाह्न तक किया जाएगा। मोबाइल नंबर 9572456481 एवं दूरभाष नंबर 06272-222379 है।
79, गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र की जन शिकायतों का अनुश्रवण प्रेक्षक सी.एन. लॉन्गफाई करेंगे। इसका स्थान कमरा कमला जिला अतिथि गृह, दरभंगा तथा समय 09 बजे पूर्वाह्न से 10 बजे पूर्वाह्न तक निर्धारित किया गया है। मोबाइल नंबर 9572447507 एवं दूरभाष नंबर 06272-222381 है। 82 ,दरभंगा ग्रामीण विधानसभा की जन शिकायतों का अनुश्रवण प्रेक्षक मोहन राज के.पी. करेंगे जिनका मोबाइल नंबर 9572456352 तथा दूरभाष नंबर 06272-222376 है।
अनुश्रवण का स्थान पुराना भवन रूम नंबर -02 जिला अतिथि गृह दरभंगा एवं समय 10 बजे पूर्वाह्न से 11 बजे पूर्वाह्न तक निर्धारित है। 83,दरभंगा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित जन शिकायतों का अनुश्रवण प्रेक्षक मिलिंद तोरवने कमरा-कोसी जिला अतिथि गृह में 11 बजे पूर्वाह्न से 01 बजे अपराह्न तक करेंगे, जिनका मोबाइल नंबर 9572456623 तथा दूरभाष नंबर 06272-222382 है। 85, बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र की जन शिकायतों का अनुश्रवण प्रेक्षक दिवेगोंकर कौस्तुभ सी. के द्वारा जिला अतिथि गृह के कमरा-जीवछ में 11 बजे पूर्वाह्न से 01 बजे अपराह्न तक किया जाएगा। मोबाइल नंबर 9572447612 एवं दूरभाष नंबर 06272- 222374 है। 86, केवटी विधानसभा क्षेत्र की जन शिकायतों का अनुश्रवण प्रेक्षक मो.तैयब के द्वारा जिला अतिथि गृह के पुराने भवन, रूम नंबर -06 में, 10 बजे पूर्वाह्न से 11 बजे पूर्वाह्न तक किया जाएगा, जिनका मोबाइल नंबर 9572456347 तथा दूरभाष नंबर 06272-222378 है। पुलिस प्रेक्षक महेंद्र कुमार राठोड के द्वारा पुराने भवन रूम नंबर-03 में 11 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे अपराह्न तक तथा 06 बजे अपराह्न से 07 बजे अपराह्न तक अनुश्रवण किया जाएगा, जिनका मोबाइल नंबर 9572456263 एवं दूरभाष नंबर 06272-222375 है।
व्यय प्रेक्षक प्रभात दंडोतिया के द्वारा जिला अतिथि गृह के कमरा बागमती में 11 बजे पूर्वाह्न से 01 बजे अपराह्न तक अनुश्रवण किया जाएगा, जिनका मोबाइल नंबर- 9572447125 एवं दूरभाष नंबर 06272-222372 निर्धारित है। यहां 78 कुशेश्वरस्थान (एससी), 79 गौड़ाबौराम, 80 बेनीपुर, 81 अलीनगर तथा 82 दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से संबंधित अनुश्रवण , जबकि व्यय प्रेक्षक वरुवौरु श्रीधर के द्वारा जिला अतिथि गृह के कमरा - खिरोई में 11 बजे पूर्वाह्न से 01 बजे अपराह्न तक 83 दरभंगा, 84 हायाघाट, 85 बहादुरपुर, 86 केवटी एवं 87 जाले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक से संबंधित अनुश्रवण किया जाएगा। इनका मोबाइल नंबर 9572447130 एवं दूरभाष नंबर 06272-222373 है।
November 01, 2025
01.11.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा C-VIGIL (Citizen Vigilance), जो एक विकसित मोबाईल एप्लिकेशन है, जिसके माध्यम से कोई भी आम नागरिक चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत सीधे चुनाव आयोग तक पहुँचा/दर्ज सकते है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुमार ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन की सूचना तुरंत C-VIGIL मोबाईल एप के माध्यम से दें। एक क्लिक में शिकायत कर आप निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा सकते है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि निर्वाचन आयोग द्वारा शिकायतकर्त्ता की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है। उन्होंने कहा कि C-VIGIL (सिविजिल) मोबाईल एप चुनाव संबंधित शिकायतों को त्वरित रूप से दर्ज करने और उनका निवारण करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह नागरिकों को सशक्त बनाता है, ताकि वे सक्रिय प्रक्रिया की निगरानी कर सकें। उन्होंने कहा कि कि C-VIGIL (सिविजिल) मोबाईल एप के माध्यम से साम्प्रदायिक द्वेषपूर्ण भाषण, शराब/नशीले पदार्थ का वितरण, धन का वितरण, फेक न्यूज, पेड न्यूज, आग्नेयास्त्र का प्रदर्शन, संपत्ति की क्षति (दीवारों पर लिखना, पोस्टर लगाना आदि), मुफ्त वितरण, मतदाता परिवहन, धमकाना/प्रताड़ना आदि शिकायत दर्ज कर सकते है।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता एंड्रॉइड (Android) या आईओएस (iOS) प्लेटफॉर्म से C-VIGIL (सिविजिल) एप डाउनलोड कर सकते है। शिकायतकर्ता शिकायत स्थल से ही अपना शिकायत दर्ज कर सकते है, ताकि उस स्थल का अक्षांश-देशातर ले सके, जिससे चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त जाँच/धावा दल को उस स्थल तक पहुँचने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि जाँच/धावा दल में उड़ान दस्ता दल के साथ पुलिस पदाधिकारी होते है, उनके द्वारा स्थल पर जाकर शिकायतों का जाँच किया जाता है और शिकायत सत्य होने के उपरान्त, ससमय त्वरित निष्पादन किया जाता है। C-VIGIL (सिविजिल) मोबाईल एप से शिकायत करने एवं शिकायत निष्पादन का समय सिर्फ 100 मिनट है। C-VIGIL (सिविजिल) एप के माध्यम से की शिकायते प्राप्त हुई, सभी शिकायतों का निष्पादन किया गया।