DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

संयुक्त निदेशक सह जिला जन संपर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता को भाव-भीनी विदाई दी, उप निदेशक सह जिला सूचना जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने लिया प्रभार

February 13, 2024
Dbg

13.02.2024 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता की विदाई समारोह आयोजित की गई। डीएम ने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि नागेंद्र कुमार गुप्ता जी, अच्छा वक्ता, कलाकार एवं मानवीय संवेदना के रूप में इनमें सारे गुण संपन्न हैं। उन्होंने कहा कि हमने भी क्षेत्र में काम किया, लेकिन इन्होंने बड़ी तत्परता के साथ काम किया, सूचनाओं का संप्रेषण और क्रियान्वयन और जो भी सरकार की योजना चलाई जा रही है, उन सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम एवं शिक्षा संवाद कार्यक्रम में भी इन्होंने लीडरशिप की भूमिका निभाई है। डीएम ने कहां की समाचार पत्र जनता की समस्या, प्रेस कतरन के माध्यम से हम तक पहुंचाने का काम करते रहे है।

उन्होंने कहा कि हम लोगों को कभी इन्होंने कमी नहीं खलने दी।इनके द्वारा एक उपन्यास लिखा गया है, जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छाई है तो उन्हें एक दिशा देने की जरूरत है तभी बेहतर समाज होगा, यह जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। कार्यक्रम का संचालन श्रम अधीक्षक दरभंगा राकेश रंजन द्वारा किया गया। संयुक्त निदेशक जन-संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता ने कार्य में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के लिए दरभंगा के पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की भी प्रशंसा की तथा डीएम के मार्ग निर्देशन की काफी प्रशंसा की। इसके उपरांत डीएम ने पाग, चादर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर संयुक्त निदेशक जन संपर्क और वर्तमान उप निदेशक जन-संपर्क पदाधिकारी को सम्मानित किया।

अपर समाहर्त्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार,अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन, सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डॉ.रश्मि वर्मा आदि ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा की वे कार्यशैली और सरलता के साथ अपने दायित्व का स-समय पालन करने वाले पदाधिकारी हैं।

इस अवसर पर पत्रकारगण ने भी उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की। इस अवसर पर वर्तमान उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद को पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर एवं माला पहना कर संयुक्त निदेशक जन-संपर्क को भाव-भीनी विदाई दी।

Web Media की जीत से प्रमंडलीय मीडिया कप की हुई शुरुआत

February 10, 2024
Dbg

10.02.2024 (दरभंगा) : 17वें प्रमंडलीय मीडिया कप का विधिवत उदघाटन आज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में किया गया।

इस अवसर पर मीडिया कप के उदघाटनकर्ता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी, मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडे, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय कुमार पंडित, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. दीनानाथ साह, मिथिला विश्वविद्यालय के कुलानुशासक सह खेल पदाधिकारी डा. अजय नाथ झा, वित्तीय परामर्शी डा. दिलीप कुमार एवं उप खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा उपस्थित रहे।

उदघाटन समारोह के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में प्रमंडलीय मीडिया कप की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से दरभंगा में पत्रकारों द्वारा लगातार 17वां मीडिया कप का ये आयोजन किया जा रहा है वह बहुत ही क़ाबिले तारीफ़ है। ऐसा कहीं दूसरी जगह शायद ही देखने को मिलता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हम मीडिया कप के आयोजकों को यह कहना चाहते हैं कि इस प्रतियोगिता के बाद पत्रकार और विश्विद्यालय पदाधिकारियों एंवम कर्मियों के बीच भी इसी तरह का एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो तो बहुत ही बेहतर बात होगा।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडे ने अपने सम्बोधन में कहा कि मीडिया कप का आयोजन अपने आप मे बहुत खुशी की बात है। क्योंकि जीवंत रूप में आप लोग को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मी जो दूसरों की खबर बनाते हैं आज खुद ख़बर बनने के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय जो खेल गतिविधियों से थोड़ा दूर हो गया है उस विश्वविद्यालय को भी आप ने यहां आमंत्रित किया वह क़ाबिले तारीफ है।

मिथिला विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ अजय कुमार पंडित ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय मीडिया स्पोर्ट्स क्लब के साथ हमेशा रहा है और आगे भी रहेगा। खेल से नई ऊर्जा का संचार होता है। मिथिला विश्वविद्यालय के वित्तीय परामर्शी डॉ दिलीप कुमार ने कहा कि बहुत जल्द खेल पदाधिकारी एक कार्यक्रम बनाकर दें कि किस तरह विश्वविद्यालय और मीडिया स्पोर्ट्स क्लब की टीम के बीच मैच का आयोजन हो सकता है।

कुलानुशासक सह खेल पदाधिकारी डॉ अजय नाथ झा एंवम उप खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा ने मीडिया स्पोर्ट्स क्लब को बधाई देते हुए कहा कि आपलोगों का यह आयोजन बच्चों में खेल के प्रति दीवानगी को बढ़ाएगा।

इस प्रतियोगिता में आज पहला मुक़ाबला दैनिक भास्कर का लगातर दो वर्षों से चैंपियन रही वेब मीडिया की टीम के साथ खेला गया। जिसमें वेब मीडिया की टीम ने 33 रनों से दैनिक भास्कर को हरा दिया। वेब मीडिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कुल 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 163 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें सर्वाधिक 46 रन वरुण कुमार 26 रन कप्तान अभिषेक कुमार और 16 रनों की पारी बैधनाथ ने खेली। वहीं दैनिक भास्कर की ओर से आशुतोष एंवम शिवजी ने 2-2 तथा संजीत ने 1 विकेट प्राप्त किया। दैनिक भास्कर की टीम ने कुल 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर मात्र 130 रन ही बना सका। जिसमें अलिन्दर ठाकुर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए कुल 57 रनों की पारी खेली। इसके अतिरिक्त संजीत चौपाल ने 12 तथा राहुल राय ने 11 रनों का योगदान दिया।

वहीं वेब मीडिया की ओर से वरुण कुमार ने 4 विकेट प्राप्त किए। आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में सुजीत ठाकुर एंवम आलोक कुमार थे। रविवार 11 फरवरी को प्रतियोगिता का दूसरा मुक़ाबला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया के बीच सुबह 8: 30 बजे से शुरू होगा।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक में सांगठनिक विस्तार व अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

February 10, 2024
Dbg

08.02.2024 (दरभंगा) : भाजपा विधि प्रकोष्ठ दरभंगा की बैठक दरभंगा बार एसोसिएशन के नई लाईब्रेरी भवन में हुई। इसमें भाजपा विधि प्रकोष्ठ दरभंगा से सम्बद्ध अधिवक्ताओ के द्वारा नवमनोनीत जिला संयोजक अधिवक्ता विष्णु कांत चौधरी उर्फ सुमन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। नवमनोनीत संयोजक श्री चौधरी ने सांगठनिक विस्तार के सम्बन्ध में अधिवक्ता बन्धुओं से विस्तृत चर्चा की। अपने अध्यक्षीय भाषण में नवमनोनीत जिला संयोजक श्री चौधरी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के निदान हेतु भरोसा दिलाया। भाजपा विधि प्रकोष्ठ दरभंगा के पूर्व जिला संयोजक अधिवक्ता अमरनाथ झा ने विष्णु कांत चौधरी उर्फ सुमन जी को जिला संयोजक बनाये जाने पर हर्ष प्रकट किया और प्रदेश एवं जिला नेतृत्व को साधुवाद दिया। बैठक में अधिवक्ता संजय झा, संजीव कुमार, प्रदीप शाण्डिल्य, मनीष कुमार सिन्हा, पूर्व उप संयोजक आशुतोष कुमार, रमेश पासवान, भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार मिश्र , राखी कुमारी इत्यादि ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता शिशिर कुमार झा ने किया।

सरस्वती पूजा एवं महाशिवरात्रि के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

February 10, 2024
Dbg

08.02.2024 (पटना) : आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना कुमार रवि एवं पुलिस महानिरीक्षक, केन्द्रीय प्रक्षेत्र, पटना श्रीमती गरिमा मलिक ने कहा है कि आगामी सरस्वती पूजा एवं महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुचारू यातायात तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें।

उन्होंने आज आयुक्त कार्यालय स्थित सभाकक्ष में इस विषय पर वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित एक बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित किया। इसमें पुलिस उप महानिरीक्षक शाहाबाद रेंज, प्रमंडल अन्तर्गत सभी छः जिलों-पटना, नालन्दा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास एवं कैमूर-के जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अन्य जिला-स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

आयुक्त श्री रवि एवं आईजी श्रीमती मलिक ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भीड़-नियंत्रण के मानकों के अनुसार दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाए। सभी जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं भ्रमणशील रहें एवं क्षेत्र का जायजा लें। क्षेत्रीय पदाधिकारीगण सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) से सार्थक संवाद कायम रखें। शांति समिति की ससमय बैठक कर लें। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियों का अनुश्रवण करें। आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रखें। अफवाहों का त्वरित खंडन करें। पूर्व की घटनाओं में शामिल लोगों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें। अनुमंडल स्तर पर क्यूआरटी सक्रिय रखें।

भीड़ की गतिविधियों पर सीसीटीवी से निगरानी करें तथा इस आशय का फ्लेक्स/बैनर जगह-जगह प्रदर्शित करें कि आप सीसीटीवी की नजर में हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष सरस्वती पूजा का त्योहार दिनांक 14 फरवरी (बुधवार) को एवं महाशिवरात्रि का त्योहार दिनांक 08 मार्च (शुक्रवार) होना निर्धारित है। आयुक्त एवं आईजी द्वारा सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों तथा वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों से एक-एक कर उनके-उनके जिले में तैयारियों के बारे में पृच्छा की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक शाहाबाद रेंज ने भी तैयारियों के बारे में बताया। आयुक्त एवं आईजी ने कहा कि सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी तैयारी सुनिश्चित रखें। क्षेत्रीय पदाधिकारीगण सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) से नियमित संवाद कायम रखें।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम(क्यूआरटी) एवं क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम(क्यूएमआरटी)तैनात रखें। मद्य-निषेध अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा एवं महाशिवरात्रि के जुलूस-मार्ग का सत्यापन कर लें। नगर निकायों द्वारा साफ-सफाई एवं प्रकाश की उत्तम व्यवस्था रहनी चाहिए। विद्युत अभियंता निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। आयुक्त श्री रवि ने कहा कि सरस्वती पूजा एवं महाशिवरात्रि के दिन सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी।

15 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा है। पटना में मेट्रो का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अतः यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देना होगा। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनिश्चित करें कि 16 फरवरी तक विसर्जन समाप्त हो जाए। इसके लिए पूजा समितियों के साथ बैठक कर उन्हें अवगत करा दें। आयुक्त एवं आईजी ने कहा कि पर्व-त्योहार के अवसर पर लाउडस्पीकर 06.00 बजे प्रातः से 10.00 बजे रात्रि तक ही निर्धारित डेसिबल के अनुरूप बजाया जा सकता है। सरस्वती पूजा में डीजे पर किसी भी परिस्थिति में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा एवं पूर्णरूपेण वर्जित रहेगा। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इसे सुनिश्चित कराएंगे। आयुक्त एवं आईजी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निदेश देते हुए कहा गया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें।

विभिन्न इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च करें। जबरन चंदा वसूली पर रोक लगाएँ। होटल, लॉज, हॉस्टल की नियमित जाँच करें। संदेहास्पद गतिविधियों पर लगातार नजर रखें। दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष भ्रमणशील रहें। शत-प्रतिशत पूजा समिति को अनुज्ञप्ति निर्गत किया जाए। किसी भी परिस्थिति में बिना अनुज्ञप्ति की प्रतिमा/पंडाल की स्थापना/प्रतिमा जुलूस नहीं निकले यह संबंधित थानाध्यक्ष की व्यक्तिगत जिम्मेवारी होगी। जुलूस अनुज्ञप्ति में निर्धारित शर्तों का पूरी दृढ़ता से अनुपालन कराएँ। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इस बात को ध्यान में रखेंगे कि विसर्जन यात्रा के पूर्व निर्धारित पारंपरिक मार्गों में परिवर्तन नहीं हो।

विसर्जन यात्रा का दंडाधिकारियों के पर्यवेक्षण में वीडियोग्राफी कराएं। सीसीटीवी से निगरानी रखें। कृत्रिम तालाब घाटों पर भी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को तैनात रखें। मूर्ति विसर्जन के अवसर पर जुलूस के साथ गश्ती दलों को क्रियाशील रखें। आयुक्त एवं आई ने सभी स्तरों- थाना/अंचल, अनुमंडल तथा जिला- पर ससमय शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निदेश दिया। प्रभावी कॉम्युनिकेशन प्लान क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया।

अधिकारीद्वय ने निदेश दिया है कि पूजा के दौरान आपत्तिजनक स्लोगन, कार्टून इत्यादि पर रोक है। इसे पदाधिकारीगण सुनिश्चित करें। असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्रवाई करेंगे तथा विधि-व्यवस्था का समुचित संधारण सुनिश्चित करेंगे। आयुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के हित में सरस्वती पूजन के अवसर पर बिहार (पूजा के उपरांत मूर्ति विसर्जन प्रक्रिया) नियमावली, 2021 का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। प्राकृतिक जल निकायों में मूर्ति एवं उसके सजावटी सामग्रियों के विसर्जन से जल प्रदूषण का कारण बनता है। अतः कृत्रिम तालाबों में ही मूर्तियों का विसर्जन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निकायों द्वारा मूर्ति विसर्जन हेतु कृत्रिम घाटों का निर्माण किया जाए। किसी भी आकस्मिकता से निपटने हेतु आपदा प्रबंधन तंत्र पूर्णतः सक्रिय रखें। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को तैनात करें।

आयुक्त एवं आईजी ने कहा कि भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, सुगम यातायात एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु चिन्ह्ति स्थलों पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों को तैनात रखने के साथ गश्ती दल द्वारा पेट्रोलिंग की जाए। नियंत्रण कक्ष से भीड़ पर निगरानी रखी जाए। सीसीटीवी कैमरा एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से अनुश्रवण किया जाए। स्वच्छता एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था रहे। नगर निकायों की डेडिकेटेड टीम 24*7 क्रियाशील रहे। आयुक्त एवं आईजी ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु समुचित संख्या में यातायात पदाधिकारी एवं यातायात पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही ट्रैफिक प्लान का निर्धारण कर मीडिया के माध्यम से जनता में प्रसारित करेंगे।

यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। सभी सिविल सर्जन आवश्यक संसाधनों तथा चिकित्सकों के साथ मेडिकल टीम सक्रिय रखेंगे। सभी जिला अग्निशाम पदाधिकारी फायर ब्रिगेड युनिट की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही किसी भी आकस्मिकता की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्था भी उपलब्ध रखेंगे। आयुक्त एवं आईजी ने सभी जिला पदाधिकारियों एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों को निदेशों का दृढ़ता से अनुपालन कराने को कहा।

जितना अधिक नोटिस पक्षकारों तक पहुंचेगा उतना अधिक मामलों का निष्पादन लोक अदालत में होगा

February 10, 2024
Dbg

08.02.2024 (दरभंगा) : आगामी 09 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने थानाध्यक्षों से कहा कि लोक अदालत में उपस्थिति के लिए न्यायालयों से 09 हजार से अधिक पक्षकारों को नोटिस निर्गत किया गया है। नोटिस के तामिले की गति धीमी है इसलिए तामिले के संदर्भ में सभी थानाध्यक्ष को गंभीर होना होगा।सभी नोटिसों को चौकीदारों के माध्यम से नोटिस तामिला करायें। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि जितना अधिक नोटिस पक्षकारों तक पहुंचेगा उतना अधिक मामलों का निष्पादन लोक अदालत में होगा।

अवर न्यायाधीश-सह-प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा कि न्यायालय के अलावा बैंक आदि विभागों से प्राप्त मुकदमा पूर्व मामले संबंधित नोटिसों का भी तामिला होना चाहिए। बैठक में नगर, मब्बी, बहेड़ा, मोरो, सिमरी, बहेड़ी, हायाघाट सहित सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।