DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी की बैठक में सभी सदस्यों से भाग लेने का आह्वान

February 17, 2024
Dbg

17.02.2024 (दरभंगा) : सिविल कोर्ट दरभंगा बार एसोसिएशन में भाजपा विधि प्रकोष्ठ दरभंगा के संयोजक अधिवक्ता विष्णु कांत चौधरी उर्फ सुमन जी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक अधिवक्ता अमरनाथ झा ने प्रदेश सह संयोजक अधिवक्ता अशोक कुमार एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अधिवक्ता अमित प्रकाश श्रीवास्तव को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

उक्त बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह संयोजक अशोक कुमार ने आगामी 25 फरवरी को पटना के विद्यापति भवन में आयोजन होने वाले भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी की बैठक में सभी सदस्यों से भाग लेने का आह्वान किया है।

इस अवसर पर झंझारपुर के जिला प्रभारी राजीव रंजन एवं अधिवक्ता सत्य प्रकाश सहित भाजपा विधि प्रकोष्ठ दरभंगा के नवमनोनीत सह संयोजक अधिवक्ता संजय झा, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, मीडिया कॉर्डिनेटर अधिवक्ता मनीष कुमार सिन्हा, राखी कुमारी सह संयोजक महिला प्रकोष्ठ सहित अधिवक्ता मनोज कुमार, अधिवक्ता संजीव कुमार चौधरी, गौरीशंकर चौधरी इत्यादि ने भाग लिया।

दावा वाद के संदर्भ में किसी भी तरह का लेट लतीफ नहीं करे

February 17, 2024
Dbg

17.02.2024 (दरभंगा) : जिला परिवहन पदाधिकारी, एमवीआई एवं थानाध्यक्षों के साथ विनोद कुमार तिवारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश दरभंगा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला परिवहन पदाधिकारी, एमवीआई एवं थानाध्यक्षों के साथ बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दावा वाद के संदर्भ में किसी भी तरह का लेट लतीफ नहीं करे। सभी अधिकारी अपने-अपने मामलों में अनुसंधान, आरोप पत्र दाखिल करने जैसे जो भी कार्य हैं, तय समय-सीमा के अन्दर निष्पादित करें।

दावा वादों से जुड़े सभी स्टॉकहोल्डर्स का दायित्व है कि 09 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक मामलों को निपटारे के लिए तैयार रखना है। उन्होंने थानाध्यक्षों से नोटिस तामिला संबंधी जानकारी ली, साथ ही थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि नोटिस तामिले को तीव्र गति से करे। उन्होंने कहा कि सभी नोटिसों का तामिला समय से कराना सुनिश्चित करें, लोक अदालत संबंधी कार्य में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतें। बैठक में अवर न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव, डीटीओ, एमवीआई सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

जिला गंगा योजना में जल की गुणवत्ता, जल की मात्रा, पारिस्थितिक संपूर्णता तथा जल और संबंधित समस्याओं को शामिल किया जाना है

February 17, 2024
Dbg

17.02.2024 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई। डीएम द्वारा गंगा और उसकी सहायक नदियों के पुनरुत्थान,संरक्षण और प्रबंधन के लिए गंगा प्राधिकरण आदेश 2016 के अनुसार दरभंगा जिले में बहने वाली नदियों के पुनरुत्थान, संरक्षण और प्रबंधन हेतु "जिला गंगा योजना" बनाने हेतु निर्देशित किया गया। डी एम श्री रौशन ने कहा कि जिला गंगा योजना का निर्माण सरल, सहक्रियाशील, पर्यावरण की दृष्टि से जिम्मेवार, सामाजिक रूप से समावेशी, आर्थिक रूप से लाभप्रद और सतत, संवेदनशीलता एवं मापनीय सिद्धांत के अनुसार किया जाएगा। जिला गंगा योजना में जल की गुणवत्ता, जल की मात्रा, पारिस्थितिक संपूर्णता तथा जल और संबंधित समस्याओं को शामिल किया जाना है।

उल्लेखनीय है कि योजना निर्माण में जल संसाधन विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, भू-जल विभाग, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निकाय, जल के मुख्य उपयोगकर्ता यथा जल संबंधी कार्य करने वाली संस्था, किसान, औद्योगिक इकाई, वासिंग केंद्र, वर्कशॉप, व्यापारिक केंद्र, वन्य-जीव पार्क, मत्स्यपालन केंद्र, हाउस-होल्ड, नाव परिचालन एवं पर्यटन इत्यादि हितधारक को शामिल किया जाएगा। बैठक में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शक्ति रंजन, नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम, सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

पृथ्वी पर माता-पिता से बढ़कर कुछ नहीं है

February 17, 2024
Dbg

17.02.2024 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार के समीप डीएम राजीव रौशन की उपस्थिति में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग दरभंगा के द्वारा कला कुंज, हाजीपुर द्वारा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण पर आधारित नुक्कर नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण के समस्या को दूर करने के उद्देश्य से आम लोगों को जागरूक करने के लिए कलाजत्था के द्वारा प्रदर्शन किया गया है।

सर्वप्रथम डीएमने कलाजत्था से जुड़े सभी कलाकारों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बहुत ही बेहतरीन तरीके से समाज के इस बुराई को उजागर करने का और इसके समाधान और इसकी समझ लोगों हो इसकी प्रस्तुति की है। साथ ही उन्होंने विभाग के पदाधिकारी को भी धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डीएम ने जिले के सभी लोगों से अपील की की इस पृथ्वी पर माता-पिता से बढ़कर कुछ नहीं है और माता-पिता का सम्मान करें, उनके लिए उम्र के हिसाब से चिकित्सा व्यवस्था करें, भरण-पोषण के लिए पुत्र/पुत्री परिवार के सभी सदस्य का दायित्व है और यह जीवन का चक्र है जो आज युवा है, वे भी माता-पिता, वरिष्ठ होंगे। उन्होंने कहा कि अगर आप अच्छा कर्म करेंगे, अपने माता-पिता वरिष्ठ नागरिक को सम्मान देंगे, ध्यान रखेंगे तो आपके बच्चे भी वही सीखेंगे और आपके लिए हमेशा खड़े रहेंगे, बचपन में माता-पिता ने आपके लिए बहुत कुछ किया है।

सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण पर आधारित था, इसके द्वारा समाज में पुत्र के द्वारा माता-पिता पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध लोगो को जागरूक किया गया। जब माँ बाप वृद्ध हो जाते है तो बेटे का कर्तव्य बनता है की अपने माँ बाप को अच्छे से देख-भाल करे। ऐसा नही करने पर बेटे के विरुद्ध पहले सीडीपीओ कार्यालय में आवेदन देंगे।उन्होंने कहा कि यदि वहाँ सुलह नही होती है तो अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में आवेदन कर सकते है।

बेटा/बेटी/पौत्र/पौत्री रिश्तेदार जो भी संपति के वारिस होंगे वो माता पिता को परित्याग करते है तो उन्हें 10 हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता देना होगा, नहीं देने पर तीन महीने का करावास एवं 05 हजार रूपये का जुर्माना लग सकता है। सरकार के द्वारा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक के भरण-पोषण एवं कल्याण के अधिनियम-2007 और नियमावली-2012 के अंतर्गत विशेष प्रावधान किया गया है, इसके अंतर्गत भरण-पोषण पदाधिकारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अपील अधिकरण-जिला पदाधिकारी-अध्यक्ष के रूप में है।

कार्यक्रम में उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला भु-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।

सभी आरओबी का निर्माण ससमय पूर्ण होगा – सांसद

February 17, 2024
Dbg

16.02.2024 (दरभंगा) : दरभंगा के स्वर्णिम विकास यात्रा में आज एक और नया अध्याय जुड़ गया, उक्त बातें दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा रेलवे स्टेशन के निकट म्यूजियम गुमती (रेलवे समपार फाटक संख्या-26) पर लाइट ओवरब्रिज के शिलान्यास के दौरान कहें। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने नगर विधायक संजय सरावगी एवं रेल मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारियों की मौजूदगी एवं नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारों के बीच 8.98 करोड़ की लागत से बनने वाले इस नए लाइट आरओबी का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि दरभंगा शहर में विभिन्न रेलवे गुमती पर आरओबी निर्माण दशकों पूर्व से लोगों की चिरप्रतीक्षित मांग रही है, जो दशकों से लंबित पड़ा हुआ था।

लेकिन दरभंगा के जनता के आशीर्वाद से जब वह सांसद बने तो प्रथम दिन से दरभंगा के सभी आरओबी निर्माण सहित दरभंगा के समुचित विकास एवं अधिक से अधिक केंद्रीय परियोजना लाने हेतु प्रयासरत रहे है, जिसके परिणामस्वरूप आज दरभंगा में दर्जनों विभिन्न बहुप्रतीक्षित विकासात्मक परियोजना धरातल पर उतर रहा है। उन्होंने कहा कि म्यूजियम गुमती पर आरओबी निर्माण की मांग दशकों पुरानी थी, जो मोदी सरकार में पूरा हो रहा है।सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरगामी सोच एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयास से दरभंगा सहित पूरे मिथिला में रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन पर लगभग साढ़े पांच करोड़ की लागत से लो कास्ट ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है वहीं लगभग 338 करोड़ की लागत से शहर के चट्टी गुमती, दिल्ली मोड़ गुमती, पंडासराय गुमती, बेला गुमती एवं कंगवा गुमती पर आरओबी का शिलान्यास एवं 15.19 करोड़ रूपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल लहेरियासराय स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का आगामी 26 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी जी नई दिल्ली से ऑनलाइन माध्यम से करेंगे।

उन्होंने कहा कि दोनार गुमती पर प्रस्तावित आरओबी निर्माण को भी जल्द स्वीकृति मिल जाएगी। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं होता है, आज दरभंगा में हजारों करोड़ की लागत से रेलवे का कायाकल्प हो रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 340 करोड़ रूपये की लागत दरभंगा रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में परिवर्तित करने एवं सकरी स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला पीएम के द्वारा रखी जा चुकी है। इसके अलावा दरभंगा - समस्तीपुर रेल पथ दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण, दरभंगा से जयनगर, हरनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर रेलपथ का विद्युतीकरण, 253 करोड़ रूपये की लागत से काकरघाटी - शीशों नई बायपास रेललाइन, कोसी रेल महासेतु, लहेरियासराय - सहरसा (100किमी) नई रेललाइन, दरभंगा - मुजफ्फरपुर नई लाइन, अमृत भारत ट्रेन, दशकों से लंबित सकरी - हसनपुर रेल पथ अलाइनमेंट में परिवर्तन, दरभंगा एवं लहेरियासराय में रेल कर्मचारी के आवास हेतु नए भवन का निर्माण, पंडासराय से चट्टी गुमती तक सड़क का निर्माण, दरभंगा में अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का निर्माण, सभी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में बढ़ोतरी सहित दर्जनों परियोजना शामिल है।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि उक्त सभी आरओबी, लो कास्ट ओवरब्रिज एवं लाइट ओवरब्रिज के निर्माण हो जाने से शहर की दिशा और दशा दोनो बदल जाएगी और लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त सभी आरओबी का निर्माण ससमय पूर्ण होगा। सांसद ने दरभंगा में एक के बाद एक दर्जनों महत्वपूर्ण एवं बड़ी परियोजना को स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को समस्त जनता को ओर से धन्यवाद ज्ञापित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मिथिला के केंद्र दरभंगा में ऐतिहासिक कार्य हुआ है। मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि म्यूजियम गुमती पर लाइट आरओबी के बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर में स्वीकृत आरओबी का शिलान्यास पीएम के कर कमलों से होगा। विधायक ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में दरभंगा सीट पिछले वोट मार्जिन के मुकाबले दो लाख अधिक मतों से जीतेंगे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।