March 06, 2024
06.03.2024 (दरभंगा) : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मार्च 2024 को व्यवहार न्यायालय, दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल में 10ः30 पूर्वाह्न से किया जायेगा, जहाँ पर आपसी सुलहनामे के आधार पर कंपाउडेबल वादों की सुनवाई होगी और वादों का निस्तारण किया जायेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक संचालन हेतु बिहार विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्राधिकार के सचिव-सह-अपर जिला सत्र न्यायाधीश रंजन देव द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर मुकदमों की सुनवाई हेतु 20 बेंच गठित किये गये हैं, इनमें व्यवहार न्यायालय, दरभंगा में कुल 13 बेंच, व्यवहार न्यायालय, बेनीपुर में 03 बेंच एवं व्यवहार न्यायालय, बिरौल में 04 बेंच का गठन शामिल है, जो निम्न प्रकार हैं।
व्यवहार न्यायालय, दरभंगा में गठित बेंच नम्बर - 01 में प्रतिमा परिहार, विशिष्ट विशेष पोस्को न्यायालय, दरभंगा एवं राधा कुमारी, वकील के साथ पीठ लिपिक यदुनन्दन राय, मोबाइल नम्बर - 8877396765 को प्रतिनियुक्त किया गया हैं। बेंच नम्बर - 02 में संजय प्रिया, अपर जिला न्यायाधीश - XI, दरभंगा एवं मंजू झा, वकील के साथ पीठ लिपिक राजन चौधरी, मोबाईल नम्बर - 9113398935 को, बेंच नम्बर - 03 में श्रीराम झा, विशेष न्यायाधीश उत्पाद न्यायालय - I, दरभंगा एवं विष्णु कान्त चौधरी, वकील के साथ पीठ लिपिक दीपक कुमार झा एवं लिपिक कुणाल किशोर, मोबाइल नम्बर - 9973146507 , बेंच नम्बर - 04 में उपेन्द्र कुमार, अपर जिला न्यायाधीश - VII, दरभंगा एवं मनोज कुमार, वकील के साथ लिपिक संजीव रंजन, मोबाइल नम्बर - 7903897963 तथा लिपिक ललन कुमार मिश्रा , बेंच नम्बर - 05 माधवेन्द्र सिंह, सब जज-I-सह-ए.सी.जे.एम-I, दरभंगा एवं मंजू कुमारी, वकील के साथ पीठ लिपिक राम रतन प्रसाद, मोबाईल नम्बर - 9431889460 को, बेंच नम्बर - 06 में मनोज कुमार-V, सब जज-IV-सह-ए.सी.जे.एम-IV, दरभंगा एवं मुन्नी कुमारी, वकील के साथ पीठ लिपिक दीपक कुमार, मोबाईल नम्बर - 9135384210 को, बेंच नम्बर - 07 में नागेश प्रताप सिंह, सब जज - VIII-सह-ए.सी.जे.एम-VIII, दरभंगा एवं भरत कुमार लाल दास, वकील के साथ पीठ लिपिक दिवाकर कुमार, मोबाईल नम्बर - 8210642510 , बेंच नम्बर - 08 में स्मिता राज, सब जज-IX-सह-ए.सी.जे.एम-IX, दरभंगा एवं अमर प्रकाश, वकील के साथ पीठ लिपिक अमरजीत कुमार, मोबाईल नम्बर - 8051960018 , बेंच नम्बर - 09 में करुणानिधि प्रसाद आर्य, एस.डी.जे.एम, दरभंगा एवं रमेश पासवान, वकील के साथ पीठ लिपिक प्रकाश कुमार मिश्रा, मोबाईल नम्बर - 9572359445 , बेंच नम्बर - 10 में संजना गाँधी, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, दरभंगा एवं पूनम कुमारी, वकील के साथ पीठ लिपिक अभय कुमार सिन्हा, मोबाईल नम्बर - 9835071910 , बेंच नम्बर - 11 में अनुराग तिवारी, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, दरभंगा एवं सुनील कुमार पाठक, वकील के साथ पीठ लिपिक राहुल कुमार गुप्ता, मोबाईल नम्बर - 9304305259 को, बेंच नम्बर - 12 में काजल सोनावाला, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, दरभंगा एवं दिलीप कुमार चौधरी, वकील के साथ पीठ लिपिक अजय कुमार देव, मोबाईल नम्बर - 9122123221 को तथा बेंच नम्बर - 13 में चंदन ठाकुर, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, दरभंगा एवं संजीव कुमार, वकील के साथ पीठ लिपिक उमेश कुमार मिश्रा, मोबाईल नम्बर - 8877342048 को प्रतिनियुक्त किया गया हैं।
इसके साथ ही व्यवहार न्यायालय, बेनीपुर में गठित बेंच नम्बर - 01 में संगीता रानी, ए.सी.जे.एम-सह-सब जज - I, बेनीपुर एवं नवीन कुमार ठाकुर, वकील के साथ लिपिक महेश कुमार सहनी, मोबाईल नम्बर - 8076883594 , बेंच नम्बर - 02 में प्रमोद रंजन, एस.डी.जे.एम, बेनीपुर एवं गजनफर अली खान, वकील के साथ पीठ लिपिक शंकर, मोबाईल नम्बर - 9473380355 को एवं बेंच नम्बर - 03 में अभिषेक आनन्द, मुंसिफ-सह-न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, बेनीपुर एवं मो. हैदर अली, वकील के साथ पीठ लिपिक संजय कुमार, मोबाईल नम्बर - 9507809801 को प्रतिनियुक्त किया गया हैं।
व्यवहार न्यायालय, बिरौल में गठित बेंच नम्बर - 01 _पंकज चन्द्र वर्मा, ए.सी.जे.एम.-I, बिरौल एवं रीना कुमारी, वकील के साथ कार्यालय लिपिक प्रेम प्रकाश, मोबाईल नम्बर - 8340512523 , बेंच नम्बर - 02 में नरेश महतो, एस.डी.जे.एम, बिरौल एवं शम्भू कान्त मुखिया, वकील के साथ पीठ लिपिक अजय लाल देव, मोबाईल नम्बर - 7631262654 , बेंच नम्बर - 03 में राजू कुमार साह, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास,बिरौल एवं शंकर जी झा, वकील के साथ पीठ लिपिक नवीन कुमार, मोबाईल नम्बर - 8797803343 को एवं बेंच नम्बर - 04 में पप्पू कुमार पंडित, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, बिरौल एवं गणेश ठाकुर, वकील के साथ पीठ लिपिक विष्णु देव पाण्डेय, मोबाईल नम्बर - 9262730460 को प्रतिनियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा है कि प्रत्येक बेंच में एक पीठासीन पदाधिकारी के साथ एक पीठ लिपिक की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित पक्षकार अपने वाद से संबंधित मामलों का निपटारा हेतु प्रतिनियुक्त पीठ लिपिक के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मुकदमों की सुनवाई किया जायेगा। जिनमें विभिन्न मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद यथा - शमनीय (कम्पाउंडेबल) अपराधिक वाद, एन. आई. एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बी.एस.एन.एल इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा।
March 05, 2024

05.03.2024 (दरभंगा) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने (शनिवार) को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए "जागरूकता रथ" को हरी झंडी दिखाकर न्यायालय परिसर से रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्राधिकार द्वारा हर स्तर पर विधिक सेवा एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में अधिक से अधिक लोगों तक राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश पहुंचाने के लिए जागरूकता रथ निकाला गया है।
उन्होंने क्लेम केस के निष्पादन के संबंध में क्लेम से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बेंचों का गठन किया जा चुका है। लोक अदालत की तैयारी अंतिम चरण में है, सभी लोग इसे अपने स्तर से सफल बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करायें।
बैठक में एडीजे ग्यारह संजय प्रिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव रंजन देव, अधिवक्तागण चंद्रधर मल्लिक, मंजू झा, शिशिर कुमार दास, जवाहर कुमार झा, हरिवंश कुमार कर्ण, सोहन कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार प्रसाद, कौशलेंद्र नारायण श्रीवास्तव, मो.मकसुद, मनोज कुमार, शैलेंद्र कुमार चौधरी व न्यू इंडिया तथा ओरियेन्टल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे।
March 05, 2024

05.03.2024 (दरभंगा) : श्रम अधीक्षक, दरभंगा राकेश रंजन द्वारा बताया गया कि केवटी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में सदर अनुमण्डल क्षेत्र अन्तर्गत केवटी प्रखंड के विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल की टीम द्वारा सघन जाँच अभियान चलाया गया। सघन जाँच अभियान के दौरान धावा दल की टीम द्वारा चाय नगरी, खिरमा चौक, केवटी से 01 बाल श्रमिक एवं प्रिया फास्ट फूड, हाजीपुर चौक, केवटी से 01 बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। विमुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है। बाल एवं किशोर श्रम ( प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि बाल श्रमिकों से किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अंतर्गत गैरकानूनी है तथा बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20 हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना और दो वर्षों तक के कारावास का प्रावधान है।
विदित हो की वित्तीय वर्ष 2023-24 में अभी तक दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों से धावा दल के द्वारा अब तक 47 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराकर उनका पुनर्वासन लगातार कराया जा रहा है। धावा दल की टीम के द्वारा आज केवटी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों एवम सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जांच की गई तथा सभी नियोजको से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने हेतु एक शपथ पत्र भरवाया गया।
उन्होंने कहा कि आज की इस धावा दल टीम के सदस्य के रूप में केवटी, दरभंगा सदर, घनश्यामपुर एवं कुशेश्वरस्थान के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ प्रयास संस्था से नारद मंडल कार्ड्स संस्था से नारायण कुमार मजमुदार, तहसीन आलम, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अजय कुमार एवं अन्य शामिल थे। श्रम अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह संचालित होगा तथा दरभंगा शहर के अलावा सभी अनुमंडल मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालयों में भी धावा दल संचालित किया जाएगा तथा बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
March 05, 2024

05.03.2024 (दरभंगा) : राजीव रौशन जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा के निर्देश के आलोक में जिले में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। समाहरणालय स्थित सभागार के बाहर शेल्फी पॉइंट भी लगाया गया, जहां अधिकारियों ने आगे बढ़-चढ़कर अपना फोटो खींचायें और शत प्रतिशत मतदान करने के लिए अपने स्तर से हर संभव कदम उठाने का संकल्प लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी दरभंगा ने आज की बैठक में सभी अधिकारियों को मतदान करने के लिए शपथ दिलायें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों, सभी प्रखंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में स्विप के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं।
उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में बिहार राज्य में दरभंगा जिले को मतदान प्रतिशत में प्रथम लाना है। इसके तहत साइकिल रैली, मेंहदी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता प्रभात फेरी आदि कराने का निर्देश दिया गया। जीविका दिदीयों को घर-घर से संपर्क कर व्यापक पैमाने पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया।
March 05, 2024

05.03.2024 (दरभंगा) : आगामी लोक सभा आम निर्वाचन-2024 को लेकर दरभंगा जिला में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के अद्यतन निर्देशों के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, राजीव रौशन द्वारा चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए तत्काल प्रभाव से विधानसभा वार सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा दल, विडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल गठन किया गया है, जो निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के अधीन कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोक सभा आम निर्वाचन- 2024 के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी किये जाने के साथ ही सम्पूर्ण जिला क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में अभ्यर्थियों द्वारा किये जा रहे सभा, जुलूसों आदि पर किये जा रहे व्यय पर नजर रखने के लिए विधान सभावार सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा दल, विडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी को निर्देश दिया गया कि वे आगामी लोक सभा आम निर्वाचन के संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के अद्यतन निर्देश का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही समय-समय पर आयोग से प्राप्त अद्यतन निर्देशों का भी अनुपालन तद्नुसार करेंगे। उन्होंने कहा कि 06 मार्च 2024 को अपराह्न 03ः00 बजे स्थानीय प्रेक्षागृह में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिनमें सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी ससमय भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।