DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

महिलाओं को स्वयं आगे आकर अपनी क्षमता का परिचय देना होगा – डीएम

March 08, 2024
Dbg

07.03.2024 (पटना) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 2024 के अवसर पर हिन्दी भवन समाहरणालय में डीएम शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का थीम 'स्पोर्ट्स' रखा गया था जिसका ध्येय किशोरियों तथा महिलाओं को खेल के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम एवं अन्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये डीएम ने खेल के प्रति महिलाओं के रुझान और उनके बीच इसकी जागरूकता को बढ़ाने हेतु हरसंभव प्रयास करने पर ज़ोर दिया।

उन्होंने अपने जीवन की उपलब्धि में अपनी माँ के योगदान को बताते हुये कहा कि हमें अपने आस-पास में महिलाओं के प्रति नजरिए को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि इसमें महिलाओं को स्वयं आगे आकर अपनी क्षमता का परिचय देना होगा। महिला आईपीएल, महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप, फुटबॉल खेल आदि का उदाहरण देते हुए डीएम ने कहा कि हमारे यहाँ से भी लड़कियां खेल में आगे बढ़े और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के रूप में उभर कर सामने आयें यह उनकी इच्छा है।

डीएम ने कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत किशोरियों के समूह को खेल कूद में प्रोत्साहन हेतु बालिकाओं के बीच स्पोर्ट्स किट एवं फर्स्ट एड किट देकर प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि खेलने से शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को अपने लिए कुछ समय निकालकर कोई भी खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। आज के इस कार्यक्रम में डीएम ने महिलाओं की सामाजिक स्थिति में क्रमिक परिवर्तन एवं व्यावहारिक पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। डीएम ने मंचासीन पटना सदर की सहायक पुलिस अधीक्षक का उदाहरण देते हुए कहा कि आज पुलिस एवं आर्म्ड फोर्सेस से लेकर सभी तरह के विभागों में महिलायें प्रमुख रूप से अपना योगदान दे रही हैं और समय के साथ उनके प्रति लोगों की सोच भी बदल रही है। परन्तु आज भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर पुरुषों का एकाधिकार माना जाता है- इसमें से खेल एक है।

उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स हमारे अंदर टीम स्पिरिट का विकास करने में सहायक होता है। टीम-वर्क के बारे में उन्होंने आसन्न लोकसभा निर्वाचन, 2024 की तैयारियों का उदाहरण देकर कहा कि चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और सब आपस में मिलकर कार्य कर रहे हैं। इसमें स्वीप कोषांग के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी सहायिकाएं, सेविकाएं, विकास मित्र एवं जीविका दीदियाँ काफ़ी अच्छा काम रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों को मतदाता जागरूकता हेतु तथा आगामी लोकसभा निर्वाचन में बढ़-चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी निभाने के लिए शपथ भी दिलाई गई।डीएम द्वारा महिला सशक्तिकरण में सराहनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

उन्होंने कहा कि हमारे महिला पदाधिकारी एवं कर्मी महिला सशक्तिकरण, नारी स्वतंत्रता, समानता एवं न्याय के लिए ब्रैंड-एम्बेसडर हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एवं महिला सुरक्षा हेतु शपथ भी दिलाई गई। डीएम ने खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी जोर देते हुए कहा कि इस दिशा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं लाई गई हैं जिससे महिलायें व्यावसायिक गतिविधियों में भी हिस्सा ले रही हैं और आर्थिक रूप से सबल बन रही हैं।

डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार से महिलाओं का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। आज के कार्यक्रम पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। डीएम ने कहा कि लिंग-भेद को समाप्त करने के लिए नियमित तौर पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। आदर्श समाज की स्थापना के लिए हम सबको प्रयत्नशील रहना होगा।

डीएम ने नव-नियुक्त प्रशिक्षु पदाधिकारियों के साथ भेंटवार्ता कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

March 08, 2024
Dbg

07.03.2024 (पटना) : डीएम शीर्षत कपिल अशोक द्वारा आज 67वीं बिहार लोक सेवा आयोग के नव-नियुक्त प्रशिक्षु पदाधिकारियों के साथ भेंटवार्ता की गई। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित इस कार्याक्रम में विभिन्न सेवाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। डीएम ने सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए जीवन में अनुशासन, आत्म-बल एवं निरंतरता को अपनाने तथा अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता को आत्मसात करने की सलाह दी। डीएम द्वारा सभी पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर स्थायी समिति का किया गया गठन

March 08, 2024
Dbg

07.03.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया कि लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्रेस नोट की तिथि से ही आदर्श आचार संहिता पूरे दरभंगा जिला में लागू हो जाएगा तथा चुनाव की प्रकिया की समाप्ति तक प्रभाव रहेगा।

उन्होंने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने, इसके उल्लंघन के विशिष्ट मामलों पर विचार करने एवं उपर्युक्त अवधि में इसके अक्षरसः अनुपालन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निमित्त निर्वाची पदाधिकारी की हस्तपुस्तिका, 2023 के अध्याय - X की कंडिका 10.4 में निहित प्रावधान के आलोक में जिला स्तर पर "स्थायी समिति" का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि उपर्युक्त "स्थायी समिति" के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा - अध्यक्ष होंगे तथा "स्थायी समिति" के एसएसपी, अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था), दरभंगा, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, दरभंगा जिला, नोडल पदाधिकारी, आदर्श आचार संहिता कोषांग, दरभंगा, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल, बेनीपुर एवं दरभंगा सदर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, बेनीपुर एवं दरभंगा सदर, लोक सभा क्षेत्र के सभी अभ्यर्थी (अभ्यर्थिता निर्धारित होने के बाद) तथा सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों के अध्यक्ष/सचिव, दरभंगा जिला - सचिव होंगे। उप निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा "स्थायी समिति" के सदस्य सचिव होंगे।

दिल्ली मोड़ से हवाई अड्डा तक सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाने के लिए डीएम ने दिए निर्देश

March 08, 2024
Dbg

07.03.2024 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में सांसद गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय व अनुश्रवण समिति (दिशा) दुसरे दिन की बैठक विधायक जाले जीवेश कुमार मिश्रा, विधायक अलीनगर मिश्री लाल यादव, विधायक केवटी डॉ. मुरारी मोहन झा, विधायक हायाघाट रामचंद्र शाह, विधायक कुशेश्वरस्थान अमन भूषण हजारी, जिला परिषद् उपाध्यक्ष ललिता झा एवं पूर्व विधायक (मनोनीत सदस्य) अमर नाथ गामी, मानोनित सदस्य कन्हैया पासवान, मुख्य पार्षद बेनीपुर नगर परिषद मो.इकबाल एवं अन्य सदस्य, प्रमुख की उपस्थिति में आयोजित की गयी।

बैठक में दरभंगा एयरपोर्ट, रेलवे, राष्ट्रीय उच्च पथ, बीएसआरसीडी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग दरभंगा प्रमंडल - 01/02, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, दरभंगा/ बेनीपुर/बिरौल, नाबार्ड, भारतीय संचार निगम, आकाशवाणी एवं पेट्रोलियम विभाग के पदाधिकारीयों द्वारा बारी-बारी से अध्यक्ष को अवगत कराया गया। बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान सांसद द्वारा कहा गया कि दरभंगा के लिए तथा दरभंगा सभी रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर मैथिली भाषा में उद्घोषणा करायें। एयरपोर्ट के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि मैथिली में उद्घोषणा किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि दरभंगा हवाई अड्डा को जिला प्रशासन द्वारा जमीन उपलब्ध करायी जा चुकी है, एयरपोर्ट विस्तार का कार्य 2.42 एकड़ भूमि पर जारी है। जाले के विधायक द्वारा एयरपोर्ट के समीप अतिक्रमण हटाने का सुझाव दिया गया। डीएम ने अपर समाहर्त्ता को जल्द से जल्द अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया।

सदस्यों द्वारा दरभंगा हवाई अड्डा से उड़ान भरने वाले जहाजों में अत्यधिक भाड़ा लेने का मामला उठाया गया। बताया गया कि स्पाईस जेट एवं इण्डिगो उड़ान योजना के तहत सेवा प्रदान कर रही है, लेकिन भाड़ा अत्यधिक लेने की शिकायत है। अध्यक्ष द्वारा एयरपोर्ट के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया की दोनों कम्पनी के वरीय अधिकारी से वार्ता कर भाड़ा को न्यूनतम किया जाए। बैठक में बताया गया कि वन डिस्ट्रक्ट वन प्रोडक्ट के तहत मखाना के उत्पाद के लिए काउण्टर उपलब्ध करा दी गई है। छिनतई की घटना न हो सके, इसके लिए दिल्ली मोड़ से हवाई अड्डा तक सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को कहा।

हवाई अड्डा पर जनप्रतिनिधियों के लिए प्रोटोकॉल पदाधिकारी को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। एयरपोर्ट के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि प्रोटोकॉल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। अध्यक्ष ने एयरपोर्ट के प्रतिनिधि को दरभंगा एयरपोर्ट को राँची, पटना एवं सभी तीर्थ स्थल से जोड़ने को कहा, कि इस क्षेत्र के लोग को तीर्थ यात्रा में कोई दिक्कत न हो सके। बैठक में रेलवे के वरीय पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि 10 आर.ओ.बी. में से 02 आर.ओ.बी. यथा - दोनार एवं मोहम्मदपुर का निर्माण करने हेतु बी.आर.डी.सी.एल. को अधिकृत किया गया है, शेष 08 आर.ओ.बी. का निर्माण बिहार राज्य पूल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है।

बैठक में बताया गया कि सीतामढ़ी, बाबू धाम मोतीहारी एवं दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने हेतु चयन किया गया है। इसके साथ ही लहेरियासराय रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाने हेतु अमृत भारत योजना के तहत लिया गया है। सांसद ने कहा कि दरभंगा के सभी रेलवे स्टेशन को सुव्यवस्थित किया जाए, साथ ही मैथिली में उद्घोषणा करायी जाए। पक्षी विहार को लेकर सकरी-हसनपुर रेल लाईन निर्माण कार्य बाधित रहने के संबंध में भी चर्चा की गई। सांसद द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन पर स्क्लेटर एवं लिफ्ट के संबंध में जाँच कराने को कहा। अध्यक्ष द्वारा लहेरियासराय से सहरसा नई रेल लाइन का प्रस्ताव दिया गया।

पदाधिकारी द्वारा बताया गया की डीपीआर तैयार हो गया है। दरभंगा-रक्सौल रेलवे लाइन दोहरीकरण का सर्वे किया जा रहा है। संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पंडासराय-चट्टी चौक सड़क चौड़ीकरण का कार्य 31 तक पूरा कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय राज मार्ग की समीक्षा के दौरान परियोजना प्रबंधक द्वारा बताया गया कि आमस-दरभंगा पथ में जमीन मिल गया है कार्य प्रारम्भ हो गया है। डीएम द्वारा सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग को जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

दरभंगा जयनगर-फोरलेन के संबंध में बताया गया कि निविदा हो गया है कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। जाले के विधायक द्वारा मुरैठा चौक के समीप नल नहीं रहने के कारण जल-जमाव की समस्या रहती है का सुझाव दिया गया। नाबार्ड के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दरभंगा जिले के 18 प्रखंड में से 15 प्रखंडों में एनसीडीसी, एनएएफआईडी एवं एसएएफसी द्वारा सी एस एस- एफपीओ बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पांच एफपीओ के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, एफपीओ में शेयर धारा की संख्या 300 तक बनाने की प्रक्रिया की जा रही है।

पांच एफपीओ में प्रबंधन राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है, सभी एफपीओ के बिजनेस प्लान बनाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि एनएएफईडी द्वारा बनाए गए दो एफपीओ के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। आकाशवाणी के संबंध में बताया कि स्टूडियो नवीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहां की मैथिली प्रसारण दरभंगा से किया जाए। आईटी पार्क के संबंध में बताया गया कि आईटी पार्क बनकर तैयार हो गया है, अध्यक्ष ने कहा इसका यथाशीघ्र लोकार्पण करवाया जाए।

बैठक में आयुर्वेदिक कॉलेज, मोहनपुर, रतनपुरा औषधालय, बिहार खादी ग्राम उद्योग संघ, आई.टी. पार्क, मिथिला शोध संस्थान, बी.एस.एन.एल. के संबंध में कई निर्देश दिये गये। बैठक में डीएम राजीव रौशन, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर राजस्व नीरज कुमार दास, डीआरडीए निदेशक पवन कुमार, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप के माध्यम से चलाए गए कई कार्यक्रम

March 08, 2024
Dbg

07.03.2024 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा के निर्देश के आलोक में जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए आज आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेहंदी प्रतियोगिता , शपथ रैली, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर स्थानीय मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। गौरा बौराम प्रखंड के आशी पंचायत में संकल्प अभियान एवं रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया।

सीएम साइंस कॉलेज नवादा में छात्राओं के द्वारा नारा प्रदर्शित कर स्थानीय मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के आलोक में सभी प्रखंड विकास अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में स्विप के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मतदाताओं से संपर्क कर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर विशेष प्लान बनाने का निर्देश दिया, जिसमें विकास मित्र, टोला सेवक, डीलर, सेविका सहायिका आदि को जोड़कर विशेष अभियान चलाएं जो सभी मतदान केदो पर शत प्रतिशत मतदान कराएँगे।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी इसके लिए बीएलओ के साथ बैठक करें। प्रत्येक बूथ के प्रत्येक परिवार के मुखिया के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं। स्वीप दूत के माध्यम से भी मतदाताओं से संपर्क कर मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वीप दूत को जिला प्रशासन के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

पंचायत रोजगार सेवक, विकास मित्र, टोला सेवक, प्रखंड क्षेत्र के सभी कर्मियों के साथ स्वीप दूत में जोड़ने का निर्देश दिया गया। सभी अधिकारियों को एक-एक मतदान केंद्र को गोद लेना होगा जिसमें शत प्रतिशत मतदान के लिए निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अनुपालन करना होगा। इसके तहत सभी मतदाताओं को घर-घर मतदाता पर्ची भी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए साइकिल रैली, प्रभात फेरी आदि कार्यक्रम लगातार करने का निर्देश दिया गया है। जीविका दीदियों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया गया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।