DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

March 13, 2024
Dbg

12.03.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में आज डीपीएम जीविका डॉ.ऋचा गार्गी के द्वारा में दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में जहाँ न्यूनतम मतदान वाले केंद्रों पर मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान कार्यक्रम में अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्धेश्य से जीविका दीदियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जीविका दीदियों द्वारा रैली, शपथ कार्यक्रम, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में मंगलवार को डॉ.ऋचा गार्गी की अध्यक्षता में बहादुरपुर प्रखंड के एकता संकुल संघ अंतर्गत हरपट्टीगाँव में जागरूकता रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है, इसलिए अपने सारे कार्य को छोड़कर "पहले चलो करें मतदान" की बात की गयी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को अधिक सशक्त बनाने के लिए शत-प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी होगी, तभी मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा। सत्य और ईमानदारी से-सरकार बने मतदान से स्वस्थ जनतंत्र की है पहचान-सबको शिक्षा और मतदान जैसे नारों को बुलंद करती हुई जीविका दीदियां गाँव के गलियों से गुजरी।

जीविका दीदियों ने संकल्प लिया कि हम आगामी चुनावों में सपरिवार वोट डालने जायेंगे और बिना लालच और भय के साथ मतदान करेंगे। जागरूकता कार्यक्रम में बीपीएम सुकेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यालय से संचार प्रबंधक राजा सागर, ब्रजेश कुमार, बीपीआईयू के विभिन्न कर्मी, कैडर व जीविका दीदियां उपस्थिति थी।

पुलिस की तत्परता से ऑपरेशन मुस्कान के तहत 52 मोबाईल फोन बरामद

March 11, 2024
Dbg

11.03.2024 (दरभंगा) : जन सुनवाई के क्रम में जनता से मोबाईल गुम होने की शिकायत प्राप्त होती थी। इसी क्रम में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देशन में सिटी एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में मोबाईल रिकवरी टीम का गठन किया गया। मोबाईल रिकवरी टीम के सदस्यों के द्वारा तकनीकी अनुसंधान कर संबंधित थाना के सहयोग से गुम हुए कुल 52 मोबाईल फोन बरामद किया गया है। जिसमें से 15 मोबाइल धारक उपस्थित हुए, संबंधित मोबाईल धारकों के बीच उचित सत्यापन के बाद वितरित किया गया। शेष मोबाइल धारको के लिए अगला तिथि का निर्धारण किया जाएगा|

हत्यारोपित 15,000 - 15,000 का 02 ईनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार

March 11, 2024
11.03.2024 (दरभंगा) : आज बहेड़ा थाना के हत्यारोपित 15,000 - 15,000 का 02 ईनामी फरार अभियुक्त मो० सबीर पे० स्व० अली हसन एवं राहत आजमा उर्फ शहना पति मो० सबीर दोनो सा० बदरबन्ना थाना बहेड़ा को गुप्त सूचना के आधार पर बहेड़ा थाना की टीम एवं डी०आई०यु० टीम के संयुक्त छापामारी कर केवटी थाना अंतर्गत ग्राम छतवन से दोनो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गयी। दोनो अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में माननीय न्यायालय से कुर्की प्राप्त कर कुर्की जप्ती की कार्रवाई भी की गई थी।

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सार्वजनिक परिदृश्य में किसी भी प्रकार की सम्पत्ति को पोस्टर, होर्डिंग, बैनर, दीवार लेखन आदि द्वारा निरूपित किया जाना प्रतिबंधित है

March 11, 2024
Dbg

11.03.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा बताया गया कि लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कुछ दिनों में संभावित है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही दरभंगा जिले के सभी 10 (दस) विधान सभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी।

बिहार संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 1985 पूरे राज्य में लागू है, इसके अनुसार सार्वजनिक परिदृश्य में किसी भी प्रकार की सम्पत्ति को पोस्टर, होर्डिंग, बैनर, दीवार लेखन आदि के द्वारा विरूपित किया जाना प्रतिबंधित है।

उक्त के आलोक में उन्होंने सभी संबंधित को सूचित किया कि यदि सार्वजनिक परिदृश्य में सरकारी, अर्द्धसरकारी, सार्वजनिक अथवा निजी सम्पत्ति पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग अथवा दीवार लेखन इत्यादि के माध्यम से विरूपण का कार्य किया गया है, तो उसे अविलंब हटा लें अन्यथा संबंधित पर इस आशय की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। साथ ही उक्त को हटाने की कार्रवाई करते हुए इस पर होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति संबंधित व्यक्तियों /संस्थानों आदि से वसूली कर की जायेगी।

राष्ट्रीय लोक अदालत ने आपसी भाई-चारे को बढ़ाते हुए सुलभ न्याय उपलब्ध कराया

March 11, 2024
Dbg

11.03.2024 (दरभंगा) : राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के उपरांत आगामी 11 मई, 2024 को होने वाले अगले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया।बैठक में सर्वप्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी को लोक अदालत की सफलता को लेकर बधाई दी, साथ ही सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

उन्होंने कहा कि हम लोगों की मेहनत ने रंग लाया और हमने न्यायालयों में लंबित 757 मुकदमे को एक ही दिन में निपटा कर एक ओर जहाँ न्यायालयों से मुकदमा कम किया। वहीं दूसरी ओर लोगों के बीच आपसी भाई-चारे को बढ़ाते हुए सुलभ न्याय उपलब्ध कराया। जबकि 740 मुकदमा पूर्व आवेदनों का निपटारा कर मामलों को न्यायालय की दहलीज तक पहुंचने से पहले ही सुलह समझौता कराकर समाप्त किया।

उन्होंने कहा कि आने वाले 11 मई को वर्ष के दूसरे लोक अदालत के लिए भी इसी तरह की रणनीति बनाई जाए ताकि हम और भी बेहतर कर सकें।

बैठक में जिला पदाधिकारी-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उपाध्यक्ष राजीव रौशन, एसएसपी-सह-सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गुरविंदर सिंह महरोत्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव सहित दरभंगा सदर के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।