DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सिक्सर के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

October 24, 2024
Dbg

24.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सदर अनुमंडल के सिंहवाड़ा थानांतर्गत दिनांक 23/10/2024 को द्वितीय पाली गस्ती में पुलिस द्वारा पेठिया गाछी में वाहन चेकिंग किया जा रहा था। समय करीब 18:30 बजे के आस-पास भरवाड़ा की तरफ में आ रहा एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस वाहन जांच देखकर वापस पीछे मोड़ कर भागने लगा जिसे सशस्त्र बल ने दौड़कर पकड़ने की कोशिश की।

मोटरसाइकिल चालक वापस मुड़ने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिर गए। गश्ती दल द्वारा तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के पास से एक सिक्सर बरामद किया गया। उक्त दोनों अभियुक्त 01.मनोज झा पे० स्व० रामाशीष झा, 02. राहुल कुमार झा पे० लक्ष्मण झा दोनो सा0 भासरगोट परसौनी थाना नगर जिला सीतामढ़ी को गिरफ्तार किया गया एवं दोनों का स्वास जांच कराई गई तो दोनों अभियुक्त का शराब पिने की पुष्टि हुई। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने उक्त घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया की प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है।

खाकी वर्दी फिर हुई शर्मशार

October 24, 2024
24.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दो पुलिसकर्मियों के गलत कार्यशैली की वजह से आज एक बार फिर खाकी वर्दी हुई शर्मशार। विश्वविद्यालय थाना कांड संख्या- 298/24 पु०अ०नि० नीरज कुमार एवं सिपाही निशांत कुमार के विरुद्ध प्रतिवेदित हुआ है, जिसके आलोक में पु०अ०नि० नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। सिपाही निशांत कुमार का पूर्व में स्थानांतरण नगर थाना से जमालपुर थाना में किया गया था। आदेश का अनुपालन नहीं करने के आरोप में पूर्व से निलंबित है।

दरभंगा के तेजतर्रार एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने इस सम्बन्ध में बताया की दि0 22.10.24 को नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० एकराम खॉ को संध्या गश्ती के क्रम में समय करीब 09:00 बजे नगर थाना के प्र०पु०अ०नि० नीरज कुमार के द्वारा फोन कर सूचना दिया गया की एक व्यक्ति अंग्रेजी शराब के साथ सिपाही निशांत रंजन के सहयोग से नाका नं0-02 के पास पकडा गया हैं। उक्त जगह पहुँच कर पकडाये व्यक्ति सोनू कुमार पे०-राजदेव साह, सा०-रूहेलागंज कैदराबाद वार्ड नं0-05, थाना-वि०वि०, जिला-दरभंगा का तलाशी लिया गया।

तलाशी के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से कुल-2.190 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में वि०वि० थाना कांड सं0-297/24, दि०-23.10.24, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनिमय के अन्तर्गत प्राथ०अभि० 1. सोनू कुमार पे०-राजदेव साह, सा०-रूहेलागंज कैदराबाद वार्ड नं0-05, थाना-वि०वि०, जिला-दरभंगा के विरूद्ध दर्ज किया गया हैं।

उपरोक्त कांड में गिरफ्तार अभियुक्त सोनू कुमार के फुफेरा भाई विडीयो कुमार पिता-उत्तम पूर्वे, ग्राम-नाहस, रूपौली, थाना-पतौना, जिला-मधुबनी वर्तमान में दरभंगा में रहने वाले द्वारा दि0-22.10.24 को शाम में सूचना प्राप्त हुआ कि उनके भाई सोनू कुमार को नाका नं0-02 (कादिराबाद) के पास दो आदमी पकड कर रखा है, तथा बोल रहा है तीन लाख रूपया दो तब छोडगें। अंत में दो लाख तक की व्यवस्था कर नाका नं0-05 के पास आने के लिए बोला गया।

मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात कर नाका नं0-05 पर पैसा लेने आये एक व्यक्ति को पकडा गया, तथा पुछताछ की गयी। पुछताछ के क्रम उसने अपना नाम रमण कुमार पिता-विनोद सहनी, मुहल्ला-किलाघाट, थाना-नगर, जिला-दरभंगा बताया गया। पुलिस द्वारा पुछताछ के क्रम में पता चला की गिरफ्तार अभियुक्त सोनू कुमार को सिपाही निशांत कुमार एवं पु०अ०नि० नीरज कुमार के द्वारा पकड़ कर रखा गया था एवं पैसों का मॉग किया जा रहा था।

इस संबंध में वीडियो कुमार के द्वारा विश्वविद्यालय थाना में टंकित आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर आज दि0-24.10.24 को पूर्वा० में 1. सिपाही निशांत कुमार एवं 2.पु०अ०नि० नीरज कुमार, नगर थाना एवं 3. रमण कुमार पिता-विनोद सहनी, मुहल्ला-किलाघाट, थाना-नगर, जिला-दरभंगा के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की गयी। एसएसपी श्री रेड्डी ने बताया की अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा हैं।

UDID कार्ड के निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है

October 24, 2024
Dbg

24.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन के निदेशानुसार जिला के दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ठ पहचान पत्र UDID कार्ड के निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सिंघवाड़ा, जाले एवं केवटी प्रखण्ड में आयोजित शिविर में 1080 दिव्यांगजनों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया। दिव्यंगता प्रमाण पत्र सिविल सर्जन दरभंगा के कार्यालय द्वारा निर्गत किया जा रहा है। 6 दिनों के शिविर में अभी तक 198 दिव्यांगजनों को परीक्षण के उपरांत UDID कार्ड बना कर उपलब्ध कराया गया है।

आज तारडीह प्रखण्ड में इस विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे 160 दिव्यांगजनों ने online पंजीकरण करवाया। कल दिनांक 25.10.2024 को भी तारडीह प्रखण्ड कार्यालय में शिविर का आयोजन होगा, इसके अतिरिक्त दिनांक 26 एवं 27 अक्टूबर को हायाघाट प्रखण्ड में शिविर लगेगा। इन प्रखंडों में छूटे हुए दिव्यांगजनों के लिए समहारणलय परिसर में 29.10.2024 मंगलवार को शिविर लगेगा। इस शिविर में कोई भी दिव्यांगजन अपना पंजीकरण करवाते हुए परीक्षण कर कर UDID कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। अगले चरण में बाकी के प्रखंडों में भी दिव्यांगता प्रमाण पत्र सह UDID कार्ड हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में भाग लेने वाले दिव्यांगजन विशेष सहायक उपकरण के लिए भी अपना आवेदन कर सकते हैं। नेहा कुमारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया की दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने के लिए भविष्य में यू डी आई डी कार्ड बनाना आवश्यक हो जाएगा .जिले में कोई दिव्यांगजन इस पेंशन से वंचित नहीं रह जाएं, इसके जिलाधिकारी ने विशेष शिविर का आयोजन प्रखंडों में उनकी सुविधा के लिए कराया जा रहा है । दरभंगा जिले के दिव्यांग जनों से अनुरोध है कि निर्धारित समय और निर्धारित प्रखंडों में उपस्थित होकर यू डी आई डी कार्ड जरूर बना ले जिनसे उनका पेंशन में रुकावट नहीं हो।

किसके सर पर सजेगा विजेता का सेहरा

October 24, 2024
Dbg

24.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय खो- खो बालक अंडर-14 खेल प्रतियोगिता 2024 के तीसरे दिन अपने-अपने पूल के लीग मैच में विजेता बनकर क्वार्टर फाइनल के लिए टीमों ने प्रवेश किया। प्रथम क्वार्टर फाइनल में पूल-ए से भागलपुर एवं मुंगेर के बीच मुकाबला हुआ, जहाँ मुंगेर ने भागलपुर को पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में बांका ने पूर्णिया को पराजित किया, तीसरे क्वार्टर फाइनल में कैमूर ने सहरसा को पराजित किया तथा चौथे क्वार्टर फाइनल में दरभंगा ने मुजफ्फरपुर को पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल मुंगेर एवं कैमूर के बीच तथा दूसरा सेमीफाइनल दरभंगा एवं बांका के बीच खेला गया दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीम के साथ फाइनल में मुकाबला होगा। मेजबान दरभंगा ने सेमीफाइनल तक का सफर अपने ऊंचे प्रदर्शन एवं कठिन अभ्यास की बदौलत बनाते हुए दरभंगा के खेल प्रेमियों के उत्साह को बढ़ाया है।

क्वार्टर फाइनल का परिणाम इस प्रकार है, मुंगेर ने भागलपुर को 11-06,दूसरे क्वार्टर फाइनल में बांका ने पूर्णिया को 6-3, तीसरे क्वार्टर फाइनल में कैमूर ने सहरसा को 5-3 एवं चौथे क्वार्टर फाइनल में दरभंगा ने मुजफ्फरपुर को 9-6 से पराजित कर सेमीफाइनल मंश अपना स्थान सुरक्षित किया। प्रथम सेमीफाइनल में मुंगेर ने कैमूर को एक पारी और दो अंक से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया साथ ही वही दूसरे सेमीफाइनल में दरभंगा ने बांका को एक पारी और तीन अंक से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। कल प्रातः काल मेजवान दरभंगा का मुंगेर के साथ फाइनल मुकाबला होगा, जहाँ पता चलेगा कि बिहार का ताज किस जिले के पास रहेगा। कौन बनेगा बिहार का विजेता, किसके सर पर सजेगा विजेता का सेहरा।

सीएम ने दरभंगा जिले को दी बड़ी सौगात

October 24, 2024
Dbg

24.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायती राज विभाग अंतर्गत 7,160 करोड़ रुपये की लागत से 2615 पंचायत सरकार भवन एवं राज्य पंचायत संसाधन केंद्र सोनपुर के भवन का शिलान्यास एवं 13 जिला पंचायत संसाधन केन्द्रों, 65 पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। पंचायती राज विभाग अंतर्गत ई-ग्राम कचहरी ऑनलाइन पोर्टल एवं राज्य के सभी जिला परिषदों का पोर्टल का लोकार्पण किया गया।

दरभंगा जिला के 115 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास जिनमें बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत 09 , केवटी प्रखंड अंतर्गत 15, मनीगाछी 11, बिरौल प्रखंड अंतर्गत 13, गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत 06, हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत 08, दरभंगा सदर, हायाघाट, सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत 04-04, बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत 11, तारडीह प्रखंड अंतर्गत एक, अलीनगर प्रखंड अंतर्गत 05, बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत 07, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी किरतपुर प्रखंड अंतर्गत 02-02, जाले प्रखंड अंतर्गत 11 पंचायत सरकार भवन शामिल है। अलीनगर प्रखंड अंतर्गत नरमा नवानगर पंचायत सरकार भवन नरम नवानगर का उद्घाटन किया गया। एक पंचायत सरकार भवन के लिए 50 डिसमिल जमीन एवं तीन करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से निर्माण होता है।

सीएम ने आज दरभंगा जिले को पंचायत विभाग के द्वारा बहुत बड़ी सौगात दी गई है। पंचायत में यह मिनी सचिवालय के रूप में कार्य करेगा जहां सभी विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित होकर आम जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस अवसर पर समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में विधायक जाले जीवेश कुमार मिश्रा, विधायक अलीनगर मिश्री लाल यादव, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार रविंद्र कुमार कार्यपालक अभियंता भवन आदि पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।