DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

अष्टम दीक्षांत समारोह : LNMU

April 04, 2018
darbhanga

01.04.2018 (दरभंगा) : ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय का 08वां दीक्षांत समारोह डॉo नागेंद्र झा स्टेडियम में मनाया गया। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री सत्यपाल मल्लिक के द्वारा कई छात्र-छात्राओं को गोल्ड मैडल तथा डिग्री दिया गया। वैज्ञानिक पद्म श्री डॉo मानस बिहारी वर्मा तथा प्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती शारदा सिन्हा को डॉक्टरेट की डिग्री दी गयी।

दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए राजयपाल श्री सत्यपाल मल्लिक ने कहा की शिक्षा से बड़ी कोई ताकत नहीं, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता की बिहार के लड़के अपनी शिक्षा के बदौलत सबसे ज़्यादा IAS बनते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा की आपके लिए शिक्षा के क्षेत्र में पूरी दुनिया खुली हुई है आगे बढ़ते जाएँ। राज्यपाल श्री सत्यपाल मल्लिक ने बीएड शिक्षा पर दुःख जाहिर करते हुए कहा की बिहार में बीएड शिक्षा का बड़ा कारोबार चल रहा है जिसमे कई नेतागण भी शामिल हैं। अब ऐसा मुश्किल होगा क्योंकि इस शिक्षा के गुणवत्ता के लिए नीट के तरह परीक्षा ली जाएगी जिसमे छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण होंगे तभी वो बीएड में दाखिला ले पाएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालयों में छात्राओं के मूल सुविधाओं पर ध्यान देते हुए कहा की अब जिन कॉलेजों में कॉमन रूम, शौचालय आदि जैसी सुविधा नहीं होगी उस कॉलेज को मान्यता नहीं दिया जायेगा। राज्यपाल श्री सत्यपाल मल्लिक ने छात्राओं के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा की आप अपने साथ होते हुए अत्याचार का हिम्मत के साथ विरोध करें। उन्होंने कहा की किसी भी छात्रा के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो तुरंत राजभवन फ़ोन करें। यहाँ से फ़ौरन संज्ञान लिया जायेगा। उन्होंने कहा की उच्च शिक्षा के लिए कई तरह के प्रयास किये जा चुके हैं तथा कई चुनातियों के लिए प्रयास जारी है। राजयपाल श्री सत्यपाल मल्लिक ने कहा की इस समारोह में उपस्थित होकर काफी ख़ुशी की अनुभूति हो रही है।

ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय के वी. सी. प्रोफेसर सुरेन्द्र कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में हुए उपलब्धियों को बताया। दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा राजयपाल के आगमन को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था।

मंच पर शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्विद्यालय झाँसी के कुलाधिपति प्रोफेसर पंजाब सिंह, राजयपाल के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, कुलसचिव प्रोफेसर मुस्तफा कमाल अंसारी, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्विद्यालय के वी.सी. प्रोफेसर सर्वनारायण झा तथा नगर विधायक संजय सरावगी, मेयर श्रीमती वैजयंती खेड़िया, पूर्व विधान पार्षद प्रोफेसर विनोद कुमार चौधरी, आदि उपस्थित थे।

बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए टीम का हुआ सलेक्शन ट्रायल

March 31, 2018
darbhanga

30.03.2018 (दरभंगा) : लहेरियासराय स्थित रेनबो पैलेस्ट्रा हेल्थ क्लब में दरभंगा जिला बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन द्वारा जिला बॉडी बिल्डिंग टीम के चयन हेतु सलेक्शन ट्रायल लिया गया।

मीडिया से जानकारी शेयर करते हुए कुलदीप राज कर्मकार ने बताया की दरभंगा बॉडी बिल्डिंग की टीम को आगामी 08 अप्रैल 2018 को राजगीर में राजलक्ष्मी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप एवं 15 अप्रैल को मुजफ्फरपुर में सीनियर मिस्टर बिहार बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेना है। IBBF एवं NBBFA की ओर से दरभंगा जिला के सभी पांच सदस्य जिन्होंने सभा को सम्बोधित किया।

गुंजेश कुमार झा (IBBF National judge), कुलदीप राज कर्मकार (IBBF National judge), डॉo सैफुद्दीन (NBBFA Member), सुधीर कुमार आचार्य (NBBFA Member), मोo अकबर (NBBFA Member)
श्री कुलदीप ने बताया की प्रतिभागियों का चयन उनके वजन तथा शारीरिक शौष्ठ, मस्कुलरिटी, प्रोपोरशन को देखते हुए किया गया। इसमें दरभंगा जिला के विभिन्न जिम से जुड़े हुए सदस्यों ने भाग लिया।

एल.एन.एम.यू. के दीक्षांत समारोह का रिहर्सल

March 31, 2018
darbhanga
विद्यार्थी रिहर्सल करते हुए

30.03.2018 (दरभंगा) : आज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के 8वें दीक्षांत समारोह जो एक अप्रैल को प्रस्तावित है, का शानदार रिहर्सल वाईस चांसलर प्रोo एस के सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया।
आज इस रिहर्सल मे लगभग 750 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उनके चेहरों पर अपनी मेहनत का फल पाने की खुशी झलक रही थी। सभी विद्यार्थी भारतीय संस्कृति के परिधान में रिहर्सल में अपनी भूमिका निभाई। सभी बच्चे भारतीय संस्कृति के परिधान में बहुत अच्छे लग रहे थे। वाईस चांसलर प्रोo एस के सिंह ने कहा कि इस खुशी के मौके पर अपने बच्चों के साथ कोई अभिभावक भी भाग लेना चाहें तो अभिभावक अपने फोटो के साथ परीक्षा नियंत्रक के साथ मिलकर गेट पास बनवा ले। उन्हें निमंत्रण पत्र भी दे दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे है।

रोटरी क्लब के द्वारा कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण कैंप

March 26, 2018
darbhanga

25.03.2018 (दरभंगा) : रोटरी क्लब दरभंगा एवं रोटरी क्लब पुणे डाउन टाउन के संयुक्त तत्वाधान में कृत्रिम हाथ का प्रत्यारोपण कैंप किया गया। कैंप का उदघाटन खाध्य आपूर्ति एवं संरक्षण मंत्री मदन सहनी, नगर विधायक संजय सरावगी तथा रोटरी 3250 के नॉमिनी डीजी गोपाल खेमका ने किया।

रोटरी क्लब दरभंगा के अध्यक्ष गौरी शंकर झा ने बताया की इस कैंप से 105 लोगों को कृत्रिम हाथ लगाया गया। 15 लोगों का केहुनी के नीचे 04 इंच से काम जगह होने के कारण कृत्रिम हाथ नहीं लग सका,लेकिन उन्हें आस्वाशन दिया गया है की उनके लिए विशेष जयपुर हाथ की व्यवस्था की जायेगी, जिसके सुचना उन्हें शीघ्र दी जाएगी। इस कैंप में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना व कई जगह से लोगों ने आकर कृत्रिम हाथ का प्रत्यारोपण करवाया। कृत्रिम हाथ लगने के बाद लोगों के चेहरे खिल उठे वही रोटरी द्वारा उनको उस हाथों से काम करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। कुछ लोगों ने पेंटिंग बनाकर, कृत्रिम हाथों से चमच उठाकर, इत्यादि दिखाया । ये प्रत्यारोपण निःशुल्क किया गया। अध्यक्ष गौरी शंकर झा ने कहा की मेरा प्रयास सैंकड़ों लोगों को कृत्रिम हाँथ लगाकर उन्हें आत्म निर्भर बनाना है। आनेवाले समय में रोटरी क्लब दरभंगा ऐसे और भी कैंप का आयोजन करेगा। रोटरी क्लब, पुणे डाउन टाउन के तरफ से प्रदीप मनोत ने कहा की यह उनका 25 और पूर्वी भारत का पहला कैंप है। अभी तक 2500 लोग इससे लाभान्वित हो चुके हैं। रोटरी क्लब पुणे के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने घोषणा किया की अगले महीने 22 तारीख को भागलपुर में यह कैंप लगाया जायेगा।

इस कैंप में रोटरी क्लब पुणे से 10 लोग सहित दरभंगा रोटरी क्लब से सचिव डॉo हरी दामोदर सिंह, डाo राजेश दिवेदी, डॉo नविन, आलोक सिंह, डाo नितेश कमल, रानू सुल्तानिया, डाo अशोक यादव, ई. सतीश सिंह, डाo के.एन. झा, डाo पी.एन.मिश्र, सौरभ, मनीष, शहनवाज, सुजीत आदि उपस्थित थे।

गोरैया संरक्षण शौक नहीं, मेरे जीवन का हिस्सा : श्री संजय

March 26, 2018
patna
गोरैया पानी पीने के लिए तैयार

20.03.2018 (पटना) : 20 मार्च विश्व गोरैया दिवस पर पटना के संजय कुमार के द्वारा गोरैया संरक्षण हेतु उनके द्वारा खींची गयी तस्वीरों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन कर्पूरी ठाकुर सदन, आशियाना-दीघा रोड, पटना में किया गया।

पीआईबी, पटना के सहायक निदेशक (एम एंड सी) श्री संजय ने बताया की एक दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का मुख्य उद्येश्य लोगों को गौरेया संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने बताया की लगभग 10 साल पहले जून का मौसम था। हमारे किचेन के नल से पानी की बूंदों को टपकते देख गोरैया कहीं सा आकर पानी पी रही थी। उस दिन के बाद से आज तक मैं लगातार गोरैया के लिए अपने बालकनी में लगाए हुए गमलों में पौधों के पास मिटटी के बड़े बर्तन में पानी व दाना रखता हूँ। श्री संजय ने बताया की गोरैया के लिए रखे दाना पानी को देखकर अब गोरैया सहित कई तरह के पक्षियां (तोता,बुलबुल,मैना,सनबर्ड,कौआ,पंडुक,कबूतर) आदि भी आकर दाना खाती है एवं पानी पीती है। बड़ा शुकुन मिलता है इनको देखकर। उन्होंने कहा की गोरैया संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोनपुर मेला,कालेज ऑफ कॉमर्स, आर्टस एंड सांइस पटना परिसर और इको पार्क के पास चित्र प्रदर्शनी का आयोजन कर चूका हूँ, जिससे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। श्री संजय ने गोरैया संरक्षण के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्पस दिए, जैसे अपने आँगन, बालकनी या छत पर रोज दाना पानी की व्यवस्था जरूर करें जिससे छोटी सी प्यारी चिड़ियाँ गोरैया के साथ-साथ और भी पक्षियों के फुदकने, चहकने की आवाज गूंजने लगे। श्री संजय कहते हैं लिखने, फोटोग्राफी का शौक के साथ-साथ अब गोरैया संरक्षण मेरे जीवन का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा की सोशल मीडिया के माध्यम भी से भी लोगों को गोरैया संरक्षण के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रहें हैं।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।