DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू

March 11, 2019
dbg

11.03.2019 (दरभंगा) : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 10.03.2019 को लोक सभा आम निर्वाचन 2019 की घोषणा किए जाने के साथ ही संपुर्ण लोकसभा/विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। इस अवसर पर विभिन्न राजनितिक दलों/अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार हेतु जनसभा/जुलूस का आयोजन किया जायेगा। इसके चलते विधि व्यवस्था के भंग होने की सम्भावना रहती है। डीएम डॉo त्यागराजन एस.एम. द्वारा जिला में विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेघाज्ञा लागू कर दिया गया है। इस आदेश के तहत पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों के एक जगह जमा होकर, किसी भी प्रकार की सभा, बैठक, धरना प्रदर्शन, जुलूस तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग बिना सक्षम पदाधिकारी के पूर्वानुमति के नहीं किया जायेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग 10 बजे रात्रि से 6 बजे सुबह तक पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। किसी भी राजनीतिक दल अथवा संगठन द्वारा किसी भी प्रकार का पर्चा-पोस्टर, दीवार लेखन आदि कार्य पर रोक रहेगी, जिससे की चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो। चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी दल/अभ्यर्थि द्वारा धार्मिक स्थल का प्रयोग कदापि नही किया जायेगा। चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को डराने/धमकाने अथवा प्रलोभित करने, प्रदूषण फैलाने, साम्प्रदायिकता फैलाने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन शासकीय कार्य में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी द्वारा धारित आग्नेयास्त्र, सिख धर्मावलियों के द्वारा धारित कृपाण, शवयात्रा, धार्मिक अनुष्ठान आदि इस निषेधाज्ञा की परिधि से बाहर होगा।

मिथिला विकास बोर्ड की मांग - MSU

March 08, 2019
darbhanga

07.03.2019 (दरभंगा) : (MSU) मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने मिथिला विकास बोर्ड सम्बन्धी मांग को लेकर डीएम त्यागराजन एस एम को ज्ञापन सौंपा। विस्तृत ज्ञापन के माध्यम से बताया गया की मिथिला डेवलपमेंट बोर्ड (MDB) क्षेत्र के 20+ पिछड़े जिलों की जरूरत और वाज़िब हक़ है। देश के सबसे पिछड़े जिलों की लिस्ट में अररिया, कटिहार, पूर्णिया, बांका, जमुई, बेगुसराय, शिवहर, खगरिया, सुपौल, किशनगंज आदि का नाम सबसे ऊपर आता है। एक आम मैथिल सलाना अन्य जगह के एक औसत भारतीय का एक तिहाई कमाता है। कैपिटा इनकम की दृष्टि से एक मैथिल किसी औसत मराठी का चौथाई, गुजराती का पांचवां, दिल्ली का दशवां, केरला का छठवाँ हिस्सा कमाता है। मिथिला क्षेत्र के जिलों का जीडीपी पर कैपिटा नोर्थईस्ट राज्यों के औसत से भी लगभग आधा है। सेपरेट डेवलपमेंट बोर्ड फ़ॉर मिथिला एक ऐसा विचार है हमारे हिसाब से जो मिथिला के वर्तमान राजनीतिक, आर्थिक, वास्तविक और विकास की हालात एवं जरूरत पर एकदम फिट बैठता है। अभी हाल में ही प्रेसिडेंट ने हैदराबाद-कर्नाटक के 6 पिछड़े जिलों के लिए एक डेवलपमेंट बोर्ड के गठन की मंजूरी दी है। गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन भी कुछ ऐसे ही फंक्शन करता है। मिथिला में डेवलपमेंट बोर्ड क्षेत्र के २०+ जिलों के लिए विशेष विकास प्रोजेक्ट्स तैयार कर सकती है। जिससे की बाढ़ जैसे समस्या के निदान के लिए अपना डेवलपमेंट बोर्ड रहेगा तो जरूर इसपर ठीक से काम किया जा सकता है। मिथिला का लोक-कला, संस्कृति, भाषा-इतिहास और पर्यटन मिलकर एक बड़ा इंडस्ट्री बन सकता है।

प्रतिनिधिमंडल में शिवेंद्र वत्स, बिहार प्रभारी प्रियरंजन पांडेय, गोपाल चौधरी, उपस्थित थे।

शहीद जवानों के सम्मान में श्रद्धांजलि

February 18, 2019
darbhanga

17.02.2019 (दरभंगा) : पुलवामा मे हुए आतंकी हमले मे शहीद जवानों के सम्मान में कई जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बीजेपी की ओर से लोहिया चौक पर पुलवामा मे हुए आतंकी हमले मे शहीद जवानों के सम्मान मे श्रद्धांजलि सह उपवास कार्यक्रम जिलाध्यक्ष हरि सहनी के अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। प्रारंभ मे सभी कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले मे शहीद हुए सभी जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। श्रद्धांजलि सह उपवास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा की इस आतंकी हमले मे शहीद जवानों का बलिदान बेकार नही जायेगा। पाकिस्तान पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। मानवता के खिलाफ हुए इस हमले मे शामिल आतंकी और उसके आकाओं को यह पता नही है कि अपनी इस कायराना हरकत से उन्होंने अपने जीवन की सबसे भयंकर भूल कर दी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे हमारी सेना इस हमले के पीछे जो भी ताकतें एवं गुनहगार है उसको उनके किये की सजा जरूर देगी। जिला प्रभारी सह लोकसभा प्रभारी रामकुमार झा ने कहा की एकता की इस ताकत के बल पर भारत इस कठिन समय की चुनौतियों से निपटने मे अवश्य सफल होगा। आतंकवाद के विरूद्ध संघर्ष मे पूरा देश एकजुट होकर शहीद परिवार के साथ खड़ा है। उक्त मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाँ मुरारी मोहन झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेकानंद पासवान, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, मुकुन्द चौधरी, राजू तिवारी, लक्ष्मण झुणझुणवाला, मणिकांत मिश्र, निर्भय भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

saa

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद और लायन्स क्लब ऑफ दरभंगा टाउन की तरफ से एक केंडल मार्च टाउन हॉल से लेकर दरभंगा टॉवर चौक के महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक निकाला गया। लोगो ने हांथो में तकथी ली हुई थी, जिस पर तरह-तरह के नारे लिखे हुए थे। चैम्बर की तरफ से प्रधान सचिव विजय कुमार बैरॉलिया, उपाध्यक्ष शत्रुखन पंजियार, कोषाध्यक्ष सुनील गामी, सचिव सुशील जैन, अजय कुमार पोद्दार, मुकेश खेतान, विकास पोद्दार ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया। वहीं लायंस क्लब की ओर से सचिव अनिल कुमार सिंह, ओम अग्रवाल, राजेश बोहरा, सतीश सिंह,जागृति केडिया,बंदना बोहरा,इला सिंह, रिंकी सिंह, शिल्पा बोहरा, और अन्य लोगों ने संबोधित किया।

जलसंकट

February 15, 2019
darbhanga

14.02.2019 (दरभंगा) : समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम त्यागराजन एस एम ने नगर निगम दरभंगा के प्रभावित क्षेत्रों में जलसंकट की समस्या के निवारण हेतु नल जल योजना एवं अन्य जल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की। डीएम ने बैठक में कहा कि 2 दिन के अंदर खराब पड़े चापाकल की सूची बनाएं। पीएचईडी एवं नगर निगम समीक्षा कर उसकी मरम्मती का कार्य करें। इसके लिए अधिक से अधिक गैंग (मरम्मती कर्मी) का इस्तेमाल करें। कार्य प्रगति की समीक्षा व्हाट्सएप्प ग्रुप के द्वारा की जाएगी। उन्होंने बुडको के अभियन्ता को निर्देश दिया कि बोरिंग प्लांट की संख्या बढ़ाकर कार्य पूर्ण करने का कार्य करें। वार्ड पार्षद के साथ समन्वय स्थापित कर जलापूर्ति योजनाओं के लिए स्थल चुनें। सभी चिन्हित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करें। पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया कि 20 तारीख तक अधिक से अधिक पाइपलाइन में लीकेज की समस्या को दूर करते हुए पानी की आपूर्ति की जाएगी। डीएम ने बुडको एवं पीएचईडी को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक स्थानों पर बोरिंग कर, स्टैंडपोस्ट के साथ नल लगाकर जल आपूर्ति कराएं। उन्होंने कहा कि जल संकट की समस्या से निबटने को लेकर लापरवाही बरतने पर आपदा अधिनियम 2005 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने मेयर श्रीमती बैजयंति देवी खेड़िया एवं नगर आयुक्त बीरेंद्र प्रसाद से कहा कि मार्च-अप्रैल में यह संकट और बढ़ सकता है। इसलिए अधिक टैंकर की खरीद पर भी विचार करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में नए चापाकल लगाने की अनुमति देने हेतु नगर विकास विभाग को पत्र भी लिखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निदेश दिया कि नल-जल योजना अथवा चापाकल लगाकर, खराब चापाकल की मरम्मती कर, बोरिंग के साथ स्टैंडपोस्ट देकर, टैंकर द्वारा, किसी न किसी व्यवस्था द्वारा जल का प्रबंध करें। उन्होंने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को सभी वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर चापाकल की मरम्मती तथा जलापूर्ति संबंधी अन्य कार्य करने, स्थल चिन्हित करने आदि का निदेश दिया तथा सभी वार्ड पार्षद को बैठक में आने के लिए धन्यवाद भी दिया।

उक्त बैठक में मेयर श्रीमती बैजयंति देवी खेड़िया, नगर आयुक्त बीरेंद्र प्रसाद, ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी रविशंकर तिवारी, सभी वार्ड पार्षद तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

हेलो टीचर

February 13, 2019
darbhanga

13.02.2019 (दरभंगा) : आज समाहरणालय के नियंत्रण कक्ष में डीएम त्यागराजन एस एम द्वारा फीता काटकर ज़िला परामर्श केंद्र तथा "हेलो टीचर" हेल्पलाइन का उद्घाटन किया गया। इस हेल्पलाइन का नंबर 06272- 240024 है। यह हेल्पलाइन वर्तमान में चल रहे इंटरमीडिएट परीक्षा तथा आगामी मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों के last minute preparation (अंतिम तैयारियों) में सहायता हेतु लॉन्च की जा रही है। यह परामर्श केंद्र एक टेलीफोनिक सेवा है। इसमें शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक दिन शिक्षक विषयवार प्रतिनियुक्त किये गए हैं। सोमवार को विज्ञान के लिए 6, मंगलवार को अंग्रेजी के लिए 2, बुधवार को गणित के लिए 2, गुरुवार को हिंदी के लिए 2, शुक्रवार को संस्कृत के लिए 2 एवं शनिवार को सामाजिक विज्ञान के लिए 2 शिक्षक हेल्पलाइन पर मौजूद रहेंगे। हेल्पलाइन सुबह 10:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। ये शिक्षक कॉल करने वाले छात्राओं/छात्रों के प्रश्न का उत्तर देंगे, ताकि छात्राओं/छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी के अंतिम पड़ाव पर उठने वाले संशयों, प्रश्नों का उत्तर मिल सके एवं उन्हें परीक्षा हेतु यथासंभव टिप्स भी मिल सकें। इससे परीक्षार्थी हल्के मन से परीक्षा में भाग ले सकेंगे। यह डीएम श्री त्यागराजन एस एम की अनूठी सोच है जिसे उन्होंने अपने पूर्व पदस्थापन ज़िला नालंदा में भी शुरू किया था। इस हेल्पलाइन की शुरुआत आज हो चुकी है। कल समय के अनुसार हिंदी के लिए परामर्श लिया जा सकता है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।