DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

July 07, 2019
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा) : दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। दरभंगा के लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने हेतु दोनार, बेला, लक्ष्मीसागर, चट्टी चौक लहेरियासराय सहित अन्य रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज निर्माण करने, गाड़ी संख्या 12569 तथा 12570 जयनगर से आनंद बिहार गरीब रथ एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने, डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, रक्सौल, गोरखपुर होते हुए नई दिल्ली तक चलाने, सकरी से हसनपुर भाया बिरौल, कुशेश्वरस्थान अर्धनिर्मित रेल लाइन को पूरा करने और दुरंतो या हमसफर रेलगाड़ी को दरभंगा से नई दिल्ली तक चलाने सहित कई विषयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने ज्ञापन सौंपा। सांसद गोपाल जी ठाकुर के साथ मधुबनी के सांसद आशोक यादव, शिवहर सांसद के रमा देवी और अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे। श्री ठाकुर ने कहा कि इन सभी विषयों व कार्यों के पूर्ण होने से दरभंगा सहित मिथिलांचल के लाखों की आबादी लाभान्वित होगी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मिथिला सहित पूरे देश में विकास की गंगा बहेगी।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने की मन की बात

June 26, 2019
Patna

(DarbhangaOnline Desk) : बिहार के डीजीपी श्री गुप्तेश्वर पांडेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से बेहतर विधि व्यवस्था के सम्बन्ध में की मन की बात। उन्होंने सबसे पहले बिहार के लगभग बारह करोड़ जनता को प्रणाम करते हुए कहा की बिहार में बेहतर विधि-व्यवस्था बनी रहे इसलिए मैं दृढ संकल्पित हूँ। उन्होंने कहा की बिहार के कोने-कोने में रात को बिना किसी को बताये हुए जाता हूँ। वहां जो निरिक्षण में सोये हुए सुस्त पुलिसकर्मी मिलते हैं। उनके बारे में वहां के एसपी, आईजी, डीआईजी को बताता हूँ। उनपर कार्रवाई होती है जिससे उनकी बेचैनी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा की 90 प्रतिशत पुलिस के जवान बेहतर कार्य करते हैं। बिहार को शराबमुक्त बनाने में मेहनत करते हैं। उन सभी के बदौलत ही बीते दिनों कई त्यौहार एवं चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं। इसके लिए वो धन्यवाद के पात्र हैं। लेकिन मुट्ठी भर वर्दीधारी के वजह से चाहे वो किसी भी रैंक के हों पुलिस महकमा बदनाम हो रहा है। उन्होंने कहा ऐसे लोगो के खिलाफ मैं जब कार्रवाई करता हूँ तो वो तरह-तरह की अफवाहें फैलाने का कार्य करते हैं। मुझे बदनाम करने की कोशिश करते हैं। मेरा मनोबल निचा करने की कोशिश करते हैं। सकारात्मक सोच रखने वाले डीजीपी श्री पांडेय ने साफ़ लफ्जों में कह दिया की जो लोग ऐसा करने की कोशिश करते हैं, जिससे मेरा मनोबल गिरेगा नहीं बल्कि और ऊँचा उठेगा। उन्होंने कहा की जो लोग गरीब जनता का शोषण करेंगे, अपराधियों से सांठ-गाँठ रखेंगे, शराब माफिया, बालू माफिया, भूमाफिया से सांठ-गाँठ रखेंगे, जुआ, गेसिंग आदि का धंधा करवाएंगे ऐसे मुठी भर पुलिस कर्मी को हम छोड़ेगे नहीं। उन्होंने कहा की पुलिस विभाग के सभी लोगों की मैं बड़ी इज्जत करता हूँ। उन सभी के सहयोग से ही मैं बिहार के अवाम के लिए कुछ करना चाहता हूँ। उन्होंने कहा की पुलिस को अपना पुरुषार्थ साबित करना होगा। चंद मुट्ठी भर अपराधी जो लोगों को तकलीफें देते हैं। उन्होंने सभी सिपाही, इंस्पेक्टर, डीएसपी, एसपी, डीआईजी, आईजी को आह्वान करते हुए कहा की आइए हम सब मिलकर कसम खाएं की अपराधमुक्त बिहार बनाने में अपनी अहम् भूमिका निभाएंगे। इससे कोई समझौता नहीं करेंगे, चाहे कोई हो। उन्होंने कहा की हमें आत्मचिंतन करने की जरूरत है की क्यों लोग हमें शक की निगाहों से देखते हैं। इस बात का ध्यान रहे की कोई भी निर्दोष जेल नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा की मेरे जनता दरबार में कई ऐसे केस आते हैं जिसमे लोगों को झूठे केस में फसाकर जेल भेज देने का मामला आता है।

उन्होंने थानेदार, आइओ, डीएसपी के बारे में कहा की न्याय करें जिससे की पुलिस विभाग का नाक हमेशा ऊंचा रहे। उन्होंने सभी फील्ड में कार्य करने वाले ऑफिसर को कहा की गुंडा पंजी हमेशा अपडेट करें। शहर से लेकर गाँव-गाँव तक के सभी गुंडे, लुच्चे, लफंगे, शराब बेचने वाले, अपराधी आदि सब पर सख्त निगरानी रखें, और देखें की वो जेल में हैं या बाहर। अगर बाहर हैं तो क्या कर रहें हैं। डीजीपी ने कहा की जितने भी वांटेड हैं उनकी कुर्की जब्ती करें। कुर्की जब्ती ऐसा हो की लोगों को देखकर रूह काँप जाएँ। गस्ती परेड को टाइट करें। सुचना तंत्र मजबूत करें। चौकीदार को भी जिम्मेदारी दें। जब भी सीनियर ऑफिसर थाने जाएँ तो चौकीदार की परेड करें। जितने भी रंगदार टाइप हैं उनके संपत्ति की जांच करें। उन्होंने कहा की अपराधी किस्म के लोगो को सामाजिक संरक्षण ना दें। ये न कोई जात के हैं न मजहब के और ना ही किसी दल के। उन्होंने नौजवानों, आमजनों एवं अमन चैन पसंद करने वाले लोगों से अपील किया की किसी भी तरह की कोई अपराधी के बारे में गुप्त सुचना हमारे डीजी सेल के नंबर 0612-2294178 पर दे सकते हैं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ की थोड़ी देर होगी मगर कारवाई दुरुस्त होगी। आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

अगर कोई अपराधियों के बारे में व्हाट्सप्प पर सुचना देना चाहते है तो 9431602301 पर बेहिचक होकर मुझे सुचना दे सकते हैं। इस नंबर पर कोई भी गोपनीय सुचना दे सकते है। ये पूर्ण सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा की अगर व्यक्तिगत भी कोई समस्या हो तो आप मुझे 9431602302 पर सुचना भेज सकते हैं। आपकी गोपनीयता बरकरार रहेगी। डीजीपी ने नौजवानो से अपील करते हुए कहा की आप मेरे आँख और कान बनकर बिहार को अपराधमुक्त बनाने में मदद करें। उन्होंने सभी पुलिस के जवानों से अपील किया की पुलिस पब्लिक फ्रेंडली हो इस बात का पूरा ख्याल रहे।

Patna

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा की वो जनता दरबार में सोमवार से शुक्रवार तक सरकारी अवकाश को छोड़कर शाम चार बजे से आम जनता से मिलते हैं। जहाँ किसी के कोई पैरवी की जरूरत नहीं है। कोई भी आकर मुझसे मिल सकते है। आखिर में एक बार पुनः उन्होंने नौजवानों से अपील करते हुए कहा की संगठित होकर हमारे हाथ को मजबूत करें एवं सभी पुलिस के जवानों से कहा की बिहार का गौरव हमेशा बढे तथा सुशासन की सरकार सुगन्धित हो इसके लिए आवश्यकता है अपराधियों पर कहर बनकर टूट पड़ें। बड़ा सवाल यह है की आखिर क्यों जरूरत पड़ी डीजीपी को एक बेसिक फ़ोन नंबर और दो मोबाइल नंबर जारी करने की ?

डीएम ने क्षतिग्रस्त सर्जिकल वार्ड को शीघ्र स्थानांतरित करने का दिया निर्देश

June 26, 2019
Dbg

26.06.2019 (दरभंगा) : नगर क्षेत्र में अवस्थित डी.एम.सी.एच. के सर्जिकल वार्ड का भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है। इस भवन में कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। लिहाजा ऐहितियाती कदम उठाते हुए डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा डी.एम.सी.एच. के क्षतिग्रस्त सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया गया और इस भवन में संचालित सारे फैकल्टी को पास के अन्य भवनों में तत्काल स्थानांतरित करने का निर्देश अस्पताल अधीक्षक को दिया गया। डीएम द्वारा सर्जिकल वार्ड को स्थानांतरित करने हेतु वैकल्पिक भवनों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने मेडिसीन विभाग, सुपर स्पेशियलिस्ट विभाग, रैन बसेरा आदि में सर्जिकल वार्ड को स्थानांतरित करने को कहा है। इसके साथ ही नये सर्जिकल भवन के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया गया और वहाँ कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया गया।सर्जिकल भवन का निर्माण बिहार चिकित्सा सेवाएँ आधारभूत संरचनाएँ निगम के द्वारा किया जायेगा। डीएम द्वारा डी.एम.सी.एच. परिसर में भारी जल-जमाव को देखकर सख्त नाराजगी व्यक्त किया गया। उन्होंने नगर आयुक्त को पख्ता पोखर की उड़ाही एवं डी.एम.सी.एच के कच्चा नाला की सफाई कराने को कहा है। अस्पताल अधीक्षक को आउटसोर्सिंग करके डी.एम.सी.एच परिसर में पूर्ण साफ-सफाई कराने को कहा गया है। उन्होंने डी.एम.सी.एच. के सप हाउस को नियमित संचालित कराने एवं बाहर निकलने वाले सभी नाला की बेहतर साफ-सफाई कराने को कहा है। डीएम द्वारा निदेशित किया गया कि किसी भी कीमत पर डी.एम.सी.एच. में जल-जमाव नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ डी.एम.सी.एच के प्राचार्य, अधीक्षक सहित नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल आदि उपस्थित थे।

सीएम ने की विधि व्यवस्था एवं मद्य निषेध से संबंधित समीक्षा बैठक

June 26, 2019
Patna

25.06.2019 (पटना) : सीएम नीतीश कुमार ने विधि व्यवस्था एवं मद्य निषेध से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 07 जून 2019 एवं अन्य तिथियों को हुई समीक्षात्मक बैठकों के अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किये गये। पुलिस मुख्यालय, सी0आई0डी0 स्पेशल ब्रांच, मद्य निषेध विभाग ने अपने प्रस्तुतीकरण में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में अपराध नियंत्रण के लिए गश्ती वाहनों में जी0पी0एस0 यंत्र लगाने की व्यवस्था, थानों में वाहन की उपलब्धता, लंबित वारंट एवं कुर्की जब्ती के शीघ्र निष्पादन तथा थाना स्तर पर विधि व्यवस्था एवं अनुसंधान के पृथक्करण पर चर्चा की गयी। जिन थानों के भवन नहीं हैं, उनके लिए भूमि चयन, भूमि विवाद एवं उससे संबंधित विधि व्यवस्था, थानों के लिए रिवाल्विंग फंड आदि की भी बैठक में जानकारी दी गई। बैठक में थानावार अपराध विश्लेषण, अनुसंधान गुणवत्ता एवं संवर्द्धन प्रशिक्षण, स्पेशल ब्रांच के सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्गठन हेतु पदों के सृजन पर भी चर्चा हुयी। इसके साथ ही आर्थिक अपराध, मद्य निषेध, मादक पदार्थों की तस्करी के लिए आसूचना संकलन एवं संग्रहण कर उन पर की जा रही कार्रवाइयों के बारे में भी जानकारी दी गई। समीक्षा के क्रम में सीएम ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती लगातार करते रहने की जरुरत है। गश्ती वाहनों में जी0पी0एस0 तकनीक को उपयोग में लाए जाने की जरुरत है। सभी थानों की स्टेशन डायरी मेंटेन रखी जाए। थानों के स्टेशनरी खर्च के लिए जो राशि तय की गई है, उसके लिए रिवॉल्विंग फंड की व्यवस्था की गई है। सी0सी0टी0एन0एस0 परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक थाने में लगाए जाने वाले कंप्यूटर, डाटा ऑपरेटर, इंटरनेट का कार्य तेजी से करें। प्रत्येक थाने में लैंड लाइन फोन की उपलब्धता हो, कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सिस्टम का इंप्रुवमेंट होते रहना जरुरी है। इसके लिए लगातार ग्राउंड लेबल पर काम करते रहना होगा।

उन्होंने कहा कि विशेष शाखा के सदृढ़ीकरण से पुलिस कार्यों की गुणवत्ता में और सुधार आएगा। सीएम नितीश कुमार ने कहा कि राज्य में मद्य निषेध को और प्रभावी एवं कारगर ढंग से लागू करने के लिए हम सबको सेंटिमेंटल एप्रोच के साथ काम करना होगा। शराब के अवैध व्यापार की जांच में जो गाड़ियां पकड़ी गई हैं, उन गाड़ियों की स्थिति क्या है वो किसकी गाड़ी है ठीक ढंग से पता करने से इस व्यवसाय के विभिन्न एंगल का समझने में सुविधा होगी। थानेदार से लेकर एस0पी0 स्तर के पदाधिकारी इसके लिए विषेष तौर पर सतर्क रहें। देशी एवं विदेशी शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए गंभीरतापूर्वक मंथन करें और उसके लिए मुश्तैद रहें। जिन पुलिस अधिकारियों की शराब के धंधेबाजों के साथ मिलीभगत हो उनके खिलाफ भी विभागीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी से समाज के वातावरण में काफी बदलाव आया है। अगर यहां के अधिकारी और यहां के लोग शराबबंदी को खत्म करने के लिए पूरे भावनात्मक तौर पर इसके पीछे लग जायें तो यह पूर्णतः प्रभावकारी होगा और देश में एक मिसाल बनेगा। इसके लिए सभी को प्रेरित करने की जरुरत है। उन्होंने कहा की वर्ष 2016 की ड्ब्ल्यू0एच0ओ0 की रिपोर्ट, जो वर्ष 2018 में प्रकाशित हुई थी उसमें यह बताया गया था कि जितनी मृत्यु होती है उसमें 5.3 प्रतिशत मृत्यु शराब पीने की वजह से होती है। 20 से 39 आयु वर्ग के लोगों की होने वाली मौत में से 13.5 प्रतिशत शराब के सेवन करने से होती है। यह लोगों को बताने की जरुरत है, जिससे लोग सतर्क रह सकें। शराबबंदी से लोगों का पैसा बचा है, जिसका उपयोग वे अपने अन्य उपयोगी कामों के लिए कर रहे हैं। शराबबंदी के बाद राज्य में नेशनल एवं इंटरनेशनल पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है।

बैठक में मद्य निषेध, उत्पाद सह निबंधन मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय, पुलिस महानिदेशक सह भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पुलिस महानिदेशक (सी0आई0डी0) विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक (हेडक्वार्टर) ए0के0 सिंघल, ए0डी0जी0 मॉडर्नाईजेशन भृगु श्रीनिवासन, ए0डी0जी0 स्पेशल ब्रांच जे0एस0 गंगवार, ए0डी0जी0 मुख्यालय जितेंद्र कुमार, ए0डी0जी0 लॉ एंड ऑर्डर अमित कुमार, आई0जी0 मुख्यालय नैय्यर हसनैन खां, मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित राज्य पुलिस मुख्यालय के अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - 2019

June 23, 2019
Dbg

21.06.2019 (दरभंगा) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के सामने पोर्टिको में आयोजित योग दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोo एस.के. सिंह ने कहा की योग स्वस्थ मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी और मूल्यपरक है। उन्होंने कहा की योग मानव जीवन की सूक्ष्मआत्मा है। योग के द्वारा केवल तन ही स्वस्थ नहीं रहता बल्कि मन भी स्वस्थ और प्रसन्नचित्त रहता है। स्वस्थ तन मन से ही स्वस्थ विचार और चिंतन का विस्तार संभव है। हमें प्रतिदिन योग के लिए कुछ समय अवश्य निकालाना चाहिए। योग प्रशिक्षक श्री राम विनोद ठाकुर ने योग प्रशिक्षण का आरंभ ऊं शब्द के उच्चारण के साथ किया। योग प्रशिक्षण के द्वारा पवन मुक्त आसन, तितली आसन, गोमुखासन, भुजंगासन,सूर्य नमस्कार, स्वास्तिक आसन, योग निद्रा, नाड़ी शोधन, प्राणायाम आसन आदि किया गया।

Dbg

DMCH ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल विश्व योग यात्रा कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ डॉ निर्भय शंकर भारद्वाज ने ध्यान योग एवं योग निद्रा का अभ्यास कराया तथा अतिथियों को गमले में पौधा और गीता की गुटका देने के पीछे के उद्देश्य के संबंध में बताया कि प्रकृति के क्षरण पर वृक्ष ही विराम लगा सकता है तथा कर्तव्य का बोध कराती है। गीता कर्म के प्रति तत्परता लाती है। डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राज रंजन प्रसाद ने कहा कि योग से हम आध्यात्मिकता की और अग्रसर होते हैं। नित्य योग का अभ्यास शारीरिक मानसिक दोनों ही दृष्टिकोण से मनुष्य को सबल बनाता है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोo एस.के. सिंह ने योग के नित्य अभ्यास का आवाहन किया तथा योग के अनुकूल प्रभास के बारे में बताया। उन्होंने कहा की जीवन में योग को आत्मसात करने से हम निरंतर प्रगति को प्राप्त करेंगे तथा सकारात्मक भाव का उदय होगा जिससे समाज में व्यापक बदलाव आएगा।

Dbg

सी.एम. साइंस कॉलेज दरभंगा में योग सत्र का आयोजन प्रभारी प्रधानाचार्य डॉo अशोक कुमार झा की अध्यक्षता में किया गया। योग प्रशिक्षक कुमार अनुराग ने अत्यंत ही रोचक तरीके से योग को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कड़ी धूप के बावजूद छात्र अत्यंत ही उत्साहित होकर योगासन सीख रहे थे। योग सत्र को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य डॉo अशोक कुमार झा ने छात्रों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की। डॉo अजय मिश्र ने योग और प्राणायाम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्तित्व के विकास में योग सर्वाधिक सहायक है। यह मनुष्य के नैतिक, चारित्रिक एवं आध्यात्मिक उत्थान हेतु अनिवार्य है।

Dbg

लहेरियासराय स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित योग दिवस के अवसर पर श्री मयंक वरवड़े, आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में सिखाया जाने वाला राजयोग लोगों को तनाव और चिंताओं से मुक्त करता है। उन्होंने कहा की मेडिटेशन से हम तन मन को स्वस्थ रख सकते हैं। दरभंगा के महापौर श्रीमती बैजंती खेड़िया ने अपने उद्बोधन में ब्रह्माकुमारी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की मेडिटेशन आज लोगों का आवश्यक अंग बन गया है। संस्था के संचालिका बी.के आरती बहन ने योग के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि राजयोग मेडिटेशन शारीरिक एक्सरसाइज नहीं है। यह मानसिक एक्सरसाइज है जिससे हम स्वयं को तनाव मुक्त व खुश रह सकते हैं। उन्होंने कहा की राजयोग में जब हम खुद को परमात्मा से जोड़ते हैं तो हमारे अंदर की आंतरिक शक्तियों का विकास होता है और हम स्वयं को नकारात्मक विचारों से अलग कर सकारात्मक विचारों में संलग्न कर सकते हैं। मंच संचालन करते हुए बी.के सुधाकर भाई ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग 2015 से शुरू हुआ और आज 5वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विश्व के कोने-कोने में फैल गया है। उन्होंने इसके लिए भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया।

Dbg

प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद एवं लॉयन्स क्लब दरभंगा टाउन की और से श्री कृष्ण रेजीडेंसी में आयोजित योग शिविर में चैम्बर के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने सबों का स्वागत किया। डाo अशोक कुमार शर्मा, अपर आयुक्त, राज्य कर ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा की शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है योग। रोग को देश से दूर भगाए, आइए विश्व योग दिवस मनायें। आर्ट ऑफ लिविंग के अनिल शर्मा और श्रृष्टि ने विभिन्न प्रकार के योग और प्राणायाम दो घंटे तक उपस्थित लोगो को करवाया।

Dbg

नृत्य जीवन के लिए योग की महता नितांत आवश्यक है। भारतीय नृत्य में योग तन-मन और आत्मा की शुद्धिकरण का एक मात्र मंत्र है। नृत्य में योग अंत: शरीर व बाह्य शरीर की यात्रा को प्रारंभ करने का माध्यम है। योग से जीव परम शांति की अनुभूति कर सकता है। नृत्य और योग दोनो एक साथ करने से मानसिक आनन्द की अनुभूति होती है। उक्त बातें सृष्टि फाऊंडेशन के द्वारा आयोजित अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या पर दरभंगा पैलेस परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में डॉo लावण्या कृति सिंह काव्या संकायाध्यक्ष संगीत विभाग, विशिष्ट अतिथि के रूप में विशाल गौरव एवं अध्यक्षता माननीया रीता सिंह सहायक प्राध्यापक शिक्षा विभाग कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा ने कही। कार्यक्रम में योगगुरु श्री पवन सिंह एवं उपासना सिंह ने योग की बारीकी एवं योगाभ्यास कराया। आगत अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि नृत्य एवं योग से ही परमानंद की प्राप्ति की जा सकती है। नृत्य और योग दोनों ही तन-मन से ऊपर ऊर्जा शरीर में प्रवेश का मार्ग है। नृत्य या योग करने से मन और तन एक होते है।

Dbg

योग मानव जीवन को उत्कृष्टता प्रदान कर कार्यकुशलता बढ़ाता है। यह हजारों वर्ष पूर्व भारत द्वारा खोजी गई श्रेष्ठ जीवन-पद्धति है, जो विश्व को भारत की महत्त्वपूर्ण देन है। योग हमें 'जियो और जीने दो' की प्रेरणा देता है। उक्त बातें स्थानीय एम. एल. एस. एम. कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो विद्यानाथ झा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर एपेक्स फाउंडेशन, दरभंगा तथा भारत विकास परिषद् , विद्यापति शाखा, दरभंगा के संयुक्त तत्वाधान में विद्याभवन, दिग्घी पश्चिम में आयोजित योग के महत्व पर आयोजित संगोष्ठी का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि योग हमारी संस्कृति की देन है, जो मानव को स्वस्थ तन और मन प्रदान करता है। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बी.बी.एल दास ने कहा कि योग हमारे अंदर चेतना जागृत करता है। आज पूरा विश्व योग के महत्व को स्वीकार रहा है। योग से हमारे शरीर के पांच तत्वों में संतुलन बनता है, जिससे हमारा शरीर संतुलित एवं पुष्ट होता है। मन प्रसन्न होता है तथा हमारी आध्यात्मिक उन्नति होती है। योग को अपने जीवन में अपनाकर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।