DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दरभंगा एयरपोर्ट की समीक्षा बैठक

September 22, 2019
Dbg

20.09.2019 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर के द्वारा मोदी सरकार के उड़ान योजना के तहत दरभंगा में बन रहे एयरपोर्ट की समीक्षा बैठक पटना एयर पोर्ट के महाप्रबंधक के.एस.विजियम ओर उप महाप्रबंधक जी.के.चावला के साथ की। एयर पोर्ट पदाधिकारी ने कहा कि खराब मौसम होने के कारण कुछ कठिनाई का सामना करना पर रहा है। लेकिन कार्य की गति को देखते हुए कहा जा सकता है कि कार्य निश्चित रूप से दिसम्बर में समाप्त हो जायेगा और एयरपोर्ट उड़ान के लिए तैयार हो जाएंगे। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा 121 करोड़ रुपये ओर 31 एकड़ जमीन का आवंटन हो चुका है।

केंद्र सरकार ने भी 80 करोड़ आवंटन भेज दिया जिसमें 20 करोड़ खर्च की बात हवाई अड्डा पदाधिकारी ने दी। स्पाइस जेट विमान से परिचालन की जानकारी भी दिया गया है जिसके तहत शुरू में मुम्बई, दिल्ली, ओर बैंगलोर की उड़ान भरी जाएंगी। बैठक में नीलगाय और बस स्टैंड के मुख प्रवेश मार्ग एवं निकास मार्ग को बदलने का आग्रह सांसद से किया गया, जिसका निराकरण करने का आश्वासन सांसद ने दिया।

पीएम नरेंद्र मोदी दीर्घायु हों

September 22, 2019
Dbg

18.09.2019 (दरभंगा) : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दरभंगा स्थित रामेश्वरी श्यामा माई मन्दिर परिसर मे दरभंगा के सासंद गोपाल जी ठाकुर ने 101 वैदिक पंडितों एवं विभिन्न मठ के महंथो के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु हेतू हवन यज्ञ किया। हवन यज्ञ की शुरुआत श्री श्री 108 श्री महंथ रामउदित दास मौनी बाबा, महामंडलेश्वर अवध किशोर दास, श्रीकांत दास, विनोद बाबा सहित 101 वैदिक पंडितों ने यज्ञ मे आहुति देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लम्बी उम्र की कामना की। इस कार्यक्रम में सासंद गोपाल जी ठाकुर सहित सभी संत महात्मा व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिथिला के परिधान पीताम्बरी-कुर्ता, पाग व चादर पहनकर हवन यज्ञ मे भाग लिया।

इस अवसर पर सासंद गोपाल जी ठाकुर ने कहा की दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पूरे मिथिला क्षेत्र की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को और अधिक समृद्ध करने में मोदी जी का अभूतपूर्व योगदान है। मोदी जी ने एक रिफार्मिस्ट के रूप में न सिर्फ राजनीति को नई दिशा प्रदान की बल्कि आर्थिक सुधारों के साथ-साथ दशकों से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान निकालकर सभी को गौरवान्वित किया।

जिला प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

September 10, 2019
Dbg

10.09.2019 (दरभंगा) : मुहर्रम त्यौहार के अवसर पर दसवीं के जुलूस एवं अखाड़ा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया गया है। पूर्व की घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। विवादास्पद वयान देने वाले कतिपय धार्मिक संस्थानों की गतिविधियॉ पर विशेष नजर रखी जा रही है वहीं सांप्रदायिक अफवाह फैलाने वाले उपद्रवी एवं गुंडा तत्वों की कड़ी निगरानी की जा रही है। आसूचना संग्रह तंत्र को पूर्ण सक्रिय कर दिया गया है। जिला के वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाकर विधि व्यवस्था संधारण में पूरी तत्परता से लगे हुए हैं। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं एसएसपी बाबू राम स्वयं पूरे विधि व्यवस्था पर नजर रख रहे है।

मुहर्रम ड्यूटी में प्रतिनियुक्क्त अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है सभी लायसेंसी अखाड़े लाईसेंस पर दर्शाये गये मार्ग से होकर किलाघाट, मिलान चौक होते हुए करबला तक जायेगे और पुनः इसी मार्ग से वापस लौट आयेगे। इसमें किसी भी स्थिति में कोई तब्दीली नहीं होगी।

सभी संबंधित अनुमंडल दंडाधिकारियों को उनके क्षेत्रांतर्गत सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने अथवा सांप्रदायिक विद्वेश पैदा करने वाले तत्वों के विरूद्ध दंड प्रकिया संहिता के सुसंगत घाराओं के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। मुहर्रम त्यौहार के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला पदाधिकारी, दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के संयुक्त हस्ताक्षर से बृहत पैमाने पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

इस अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूर्व के घटनाओं एवं खुफिया सूचनाओं के आधरा पर अतिसंवेदनशील, संवेदनशील एवं सामान्य श्रेणी में चिंहित कर कार्रेवाई की जा रही है। सभी अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील स्थलों पर सशस्त्र बल के साथ वरीय दंडाधिकारी निगरानी कर रहे हैं।

दरभंगा नगर निगम क्षेत्र सहित संपूर्ण जिला क्षेत्र में स्थिति पर नियंत्रण रखने हेतु लगभग 500 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस के जवान तैनात किये गये है। जिला के अतिसंवेदनशील स्थलों पर किसी भी अप्रिय घटना को काबू करने के लिए क्यू. आर. टी. तैनात है। इसके साथ ही समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष एवं कोतवाली ओपी में सहायक नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 240600 है। इस नंबर पर विधि व्यवस्था संबंधी कोई सूचना दी जा सकती है।

सी.एम लॉ कॉलेज परिसर में MAY I HELP YOU काउंटर लगाया गया

September 10, 2019
Dbg

07.09.2019 (दरभंगा) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सी.एम लॉ कॉलेज परिसर में कुणाल कुमार (आर्यन) व विकास झा के नेतृत्व में MAY I HELP YOU काउंटर लगाया गया। इस अवसर पर कॉलेज सह मंत्री उज्जवल कुमार ने कहा कि लगातार पिछले 5 दिनों से छात्रों को कठिनाई से बचाने के लिए ये काउंटर लगाया गया है। उन्होंने कहा की इस माध्यम से दूरदराज से आए हुए छात्रों को फॉर्म भरने में हम लोग मदद कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के अंतर्गत इकलौती विधि महाविद्यालय होने के कारण न केवल विश्वविद्यालय केंद्र के 4 जिले बल्कि अन्य जिलों से भी छात्र नामांकन से पूर्व अप्लाई फॉर्म भरने के लिए पहुंच रहे हैं। वैसे छात्रों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता सहायता कर रहे हैं। वही इस अवसर पर छात्रसंघ कोषाध्यक्ष नवनीत रंजन ने कहा कि हेल्पडेस्क के माध्यम से छात्रों को हम लोग सुविधा मुहैया करा रहे हैं, ताकि उन्हें महाविद्यालय में किसी भी प्रकार के समस्या का सामना ना करना पड़े। नए छात्रों के मदद हेतु हम लोग सदैव तत्पर हैं। महाविद्यालय परिसर में उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से फॉर्म भरने में आने वाली कठिनाई से हम लोग बचाते हैं और उनका मदद करते हैं।

मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने चलाया सदस्यता अभियान

September 10, 2019
Dbg

07.09.2019 (दरभंगा) : मिथिला स्टूडेंट यूनियन विश्वविद्यालय इकाई द्वारा सी.एम. साइंस कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन सक्सेना के अनुसार कॉलेज प्रभारी अंगद कुमार के नेतृत्व में आज सदस्यता अभियान सी.एम.साइंस कॉलेज में चलाया गया जिसमे कल से लेकर अब तक सेकड़ो छात्रों को संगठन से जोड़ा गया हैं। आगामी छात्र-संघर्ष चुनाव के मद्देनजर विभिन्न कॉलेजो में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं जो 21 सितम्बर तक जारी रहेगा। छात्रों को संगठन के विचारधारा से अवगत कराया जा रहा हैं। सदस्यता अभियान सोमवार को भी सी.एम. साइंस कॉलेज में चलाया जायेगा उक्त बात की जानकारी सी.एम.साइंस कॉलेज अध्यक्ष गौरव झा ने दिया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।