DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

बाढ़ राहत व बाढ़ निरोधक कार्य लगातार जारी

July 26, 2020
Dbg

25.07.2020 (दरभंगा) : आपदा प्रबंधन शाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि दरभंगा जिला के 12 प्रखंडों के कुल 131 पंचायत बाढ़ प्रभावित हैं, जिनमें 88 पंचायत पूर्णतः एवं 43 पंचायत अंशतः प्रभावित हैं, जिनमें 413 गांव के 83173 परिवार प्रभावित हुए हैं। सभी प्रभावित स्थानों पर प्रभावित व्यक्तियों के लिए सामुदायिक रसोई चलाकर भोजन की व्यवस्था कराई गयी है। वर्तमान में बाढ़ प्रभावित 271 गांवों में सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है, जिनमें 71212 व्यक्ति सुबह शाम भोजन कर रहे हैं। आवश्यकतानुसार पॉलीथिन शीट्स का वितरण किया जा रहा है अभी तक 10934 पॉलिथीन शीट वितरण किया जा चुका है इसके अतिरिक्त संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को प्रभावित क्षेत्रों की जरूरत के हिसाब से मांग भेजने का भी निर्देश दिया गया। वैसे बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों जहाँ सूखा एवं ऊंचा स्थान नहीं मिलने के कारण सामुदायिक रसोई का संचालन नहीं हो सकता है वहाँ सूखा खाद्य पैकेट का वितरण करवाया जा रहा है। आज 3000 सूखा फ़ूड पैकेट का वितरण करवाया गया है एवं अन्य प्रखंडों से जिला भंडार गृह से आवश्यकता अनुरूप पैकेट्स मांगने एवं वितरित करने का निर्देश दिया गया है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन एवं राहत कार्यों के लिए 243 निजी नाव एवं 39 सरकारी नाव कुल 272 नाव चलवाये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की तीन टीमें लगायी गयीं हैं, जिनमें 90 व्यक्ति 17 मोटर वोट के साथ तैनात किए गए हैं, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार रेकी कर बचाव एवं राहत कार्य कर रहे हैं। अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी ने एनडीआरएफ टीम के साथ सिंहवाड़ा अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मोटर बोट से भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं हनुमान नगर, केवटी, सिंहवाड़ा सहित सभी बाढ़ प्रभावित अंचलों में मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य जांच की गयी तथा उन्हें निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गयी। बहेड़ी के आथर उतरी पंचायत के केवराकोट के समीप जीवछ नदी में तथा सिरनिया- सिरसिया तटबंध में बाढ़ निरोधक कार्य कर पानी के बहाव को पूर्णतया रोका गया।

वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सूखा राशन का पैकेट वितरण किया गया

July 26, 2020
Dbg

25.07.2020 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की पहल पर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आज दरभंगा हवाई अड्डा पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर का आगमन हुआ। डीएम की निगरानी में आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा द्वारा उन्हें 1050 राशन पैकेट उपलब्ध कराया गया। भारतीय वायुसेना के जवान हेलीकॉप्टर लेकर कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं केवटी अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे, तथा चारों ओर से पानी में घिरे क्षेत्रों में राशन का पैकेट गिराकर बाढ़ प्रभावित लोगों को सुखा राशन उपलब्ध कराया गया। जिसमें कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सुघराईन गांव में 200 पैकेट, तिलकेश्वर गांव में 250 पैकेट एवं केवटी प्रखंड के बगडीहा गांव में 300 पैकेट तथा चक्कर गांव में 300 पैकेट गिराकर ग्रामीणों को सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। इस पूरे राशन पैकेट वितरण के दौरान डीएम स्वयं हेलीकॉप्टर में उपस्थित थे तथा साथ ही साथ उन्होंने वहाँ के प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। डीएम श्री त्यागराजन द्वारा बताया गया कि कल दरभंगा सदर अंचल और सिहवाड़ा अंचल के पानी से घिरे क्षेत्रों में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सूखा राशन का पैकेट बाढ़ प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा।

लायंस क्लब ऑफ दरभंगा ने ऑक्सीजन गैस सिलिंडर सेवा प्रारंभ की

July 26, 2020
Dbg

25.07.2020 (दरभंगा) : लायंस क्लब ऑफ दरभंगा टाऊन ने ऑक्सीजन गैस सिलिंडर सेवा प्रारंभ की है। यह बताते हुए क्लब के अध्यक्ष लायन एस एम माइकल ने बताया कि कॉरोण से पीड़ित ऐसे व्यक्ति जो होम कोरोंटेन है, उन्हें भी ऑक्सीजन गैस की आवश्यकता होती हैं। वैसे लोगो के लिए क्लब ने पांच सेट ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की निःशुल्क सेवा प्रारंभ की है। क्लब के संयुक्त सचिव लायन अभिषेक चौधरी ने बताया कि यह सेवा प्रारंभ कर दी गई है। जिन्हे गैस सिलिंडर की आवश्यकता होगी वे क्लब के किसी भी सदस्य से अनुशंसा करा कर गैस सिलिंडर प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आवेदन करता को अपने आधार कार्ड की प्रतिलिपि के साथ डाक्टर के पुर्जा संलग्न करना होगा। एक रोगी को सात दिनों तक के लिए गैस दी जाएगी। ज्यादा दिन की जरूरत होने पर पुनः डाक्टर से लिखा कर कर देना होगा।

कोविड संक्रमण एवं बिहार पृथ्वी दिवस को लेकर मुख्य सचिव ने की हाई लेवल मीटिंग, दिए कई आवश्यक निर्देश

July 22, 2020
Dbg

22.07.2020 (दरभंगा) : कोविड संक्रमण एवं बिहार पृथ्वी दिवस को लेकर मुख्य सचिव, बिहार दीपक कुमार द्वारा पुलिस महानिदेशक, बिहार, सचिव ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग, उद्योग तथा सभी प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारियों और वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक के साथ ऑनलाइन बैठक की गई।

बैठक में मुख्य सचिव द्वारा जिला प्रशासन की निगरानी में कंटेनमेंट जोन का संचालन, मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान की सराहना की गयी तथा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए इस अभियान में और सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिये गए। कोरोना टेस्टिंग के संबंध में इसे मांग आधारित एवं लक्षणयुक्त व्यक्तियों की जाँच जाँच केंद्रों पर कराने का निर्देश दिया गया। प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग उदय सिंह कुमावत द्वारा बताया गया कि 1.80 लाख रैपिड एंटीजन टेस्ट कीट कल तक पहुंच जाएगा जिसके बाद यह टेस्ट सुगम एवं सुलभ हो जाएगा पॉजिटिव केस को फिर त्रुनेट से जाँच की जाएगी। जिलाधिकारी को अनुमंडल एवं उससे नीचे के स्तर के जाँच केंद्रों पर जाँच की लगातार निगरानी करते रहने का निर्देश दिया गया।

जिलों में अस्पतालों के आंतरिक प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए डॉक्टरों का रोस्टर तैयार कर तथा इसे जनता के बीच प्रचारित प्रसारित कर सतत निगरानी करते रहने का भी निर्देश दिया गया। प्रधान सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर मिशन 2.51 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को 09 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। यह पौधरोपण वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा कृषि विभाग के अंतर्गत एग्रो फोरेस्ट्री के अंतर्गत 09 अगस्त तक लगातार करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना है।

इसमें सभी उप विकास आयुक्त को मनरेगा के तहत किये जानेवाले पौधारोपण कार्य को पूर्ण करने हेतु जिला वन पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारियों को किसान मित्र एवं किसान सलाहकार की सहायता से इसके बारे में जागरुकता फैलाकर कृषकों एवं आम लोगों को इस अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने स्वयं बांटे पॉलिथीन सीट

July 22, 2020
Dbg

22.07.2020 (दरभंगा) : डीएम डॉ त्यागराजन एस.एम. ने आज स्वयं केवटी अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर चल रहे बाढ़ राहत कार्य एवं बाढ़ निरोधक कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ननौरा पंचायत के विस्थापितों को अपने हाथों से पॉलिथीन सीट प्रदान किया। अंचलाधिकारी केवटी अजीत कुमार झा ने बताया कि आज विस्थापित परिवारों के बीच लगभग 100 पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया।

डीएम ने रसलपुर में एसडीआरएफ टीम के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किए जा रहे भ्रमण एवं रेकी का भी निरीक्षण किया तथा उन्हें समस्या ग्रस्त लोगों को शीघ्र गंतव्य स्थान तक लाने ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोयला स्थान में चल रहे सामुदायिक किचन में जाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बन रहे दाल, चावल, आलू-सोयाबीन की सब्जी की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। असराहा में चल रहे सामुदायिक किचन का भी उन्होंने निरीक्षण किया। जलवाड़ा में सड़क पर पानी ओवरफ्लो कर जाने के कारण कई स्थानों पर जलवाड़ा सड़क की जर्जर स्थिति को देखकर डीएम श्री त्यागराजन ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को शीघ्र जलवाड़ा सड़क की मरम्मत करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी-सह- वरीय प्रभारी पदाधिकारी केवटी अंचल रवि कुमार एवं अंचलाधिकारी केवटी अजीत कुमार झा उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।