DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

बाढ़ राहत कार्य को लेकर डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक

August 06, 2020
Dbg

06.08.2020 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में बाढ़ राहत कार्य, बाढ़ निरोधक कार्य एवं पी.एम.एम.एस. डाटा सर्वे की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में डीएम श्री त्यागराजन ने क्रमशः बहादुरपुर, दरभंगा सदर, हनुमाननगर, हायाघाट, केवटी, सिंहवाड़ा, घनश्यामपुर, गौड़ाबौराम, किरतपुर, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, बिरौल, बेनीपुर के अंचलाधिकारी से पी.एफ.एम.एस. डाटा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एक सप्ताह के अन्दर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशि का भुगतान कर देने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए निर्देश का स्मरण कराते हुए कहा कि 02 से 03 दिनों के अन्दर डाटा मुख्यालय को उपलब्ध करा दिया जाए। जहाँ भी पुनः सर्वेक्षण कराने की जरूरत हो, वहाँ तुरंत सर्वेक्षण करा दिया जाए। खास करके नये प्रभावित पंचायतों का सर्वे अच्छी तरह से कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित अंचलाधिकारियों से उनके क्षेत्र में चलाये जा रहे सामुदायिक किचन एवं वितरित किए जा रहे पॉलिथिन शीट्स व पशु चारा के संबंध में भी बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि यदि आवश्यकता हो तो अभी बता दें। घनश्यामपुर, सिंहवाड़ा, बिरौल एवं हनुमाननगर द्वारा पॉलिथिन शीट्स की माँग की गई।

डीएम ने आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सत्यम सहाय को कल ही पॉलिथिन शीट्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डुबने से यदि किसी की मृत्यु होती है, किसी तरह की उसमें कोई शंका नहीं है और अंचलाधिकारी पूरी तरह से संतुष्ट है तो अनुग्रह अनुदान की राशि 04 लाख रूपये का भुगतान पंचनामा कराने के उपरांत 24 घंटे के अंदर कर दिया जाए। यदि अंचलाधिकारी संतुष्ट न हो तो पोस्टमार्टम प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत भुगतान करें। उन्होंने कहा कि एस.ओ.पी. के अनुसार 24 घंटे के अन्दर अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान हो जाना चाहिए। सही मामले में विलम्ब पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान अंचलाधिकारी, बिरौल ने बताया कि एस.एच-17 से पुराना थाना चौक, बिरौल भाया पी.एच.सी., बिरौल को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति जर्जर हो गया है। डीएम ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दूरभाष पर अतिशीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दरभंगा-समस्तीपुर रोड में फतमा पेट्रोल पंप के पास वाले पुल का पहुँच पथ तथा डीलाही वाला रोड की मरम्मति अतिशीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बेनीपुर के बी.डी.ओ. एवं सी.ओ. को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का नियमित रूप से भ्रमण करने के निर्देश दिए।

अधिक से अधिक कोविड-19 की सैंपल कलेक्शन करवाने एवं जाँच की दर बढ़ाने के निर्देश

August 06, 2020
06.08.2020 (दरभंगा) : मयंक वरवड़े, आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा एवं अजिताभ कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा द्वारा संयुक्त रूप से कोविड-19 कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर दरभंगा प्रमण्डल के सभी जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ ऑनलाइन बैठक की गयी। बैठक में आयुक्त श्री मयंक वरवड़े ने तीनों जिले के जिलाधिकारियों को अधिक से अधिक कोविड-19 की सैंपल कलेक्शन करवाने एवं जाँच की दर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरटी-पीसीआर, ट्रू-नेट एवं रैपिड एन्टीजन टेस्ट की संख्या बढ़ायी जाए।

होम क्वारंटाइन लोगों का प्रतिदिन हाल-चाल लिया जाता रहे। उन्हें वांछित चिकित्सीय सलाह दिया जाता रहे। वलनरेबुल ग्रुप, जिनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध, गर्भवती महिलाएं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चें एवं गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति शामिल हैं, के यहाँ प्रतिदिन स्वास्थ्यकर्मी भ्रमण करें एवं उनका हाल-चाल लेते रहें। जिला मुख्यालय, अनुमण्डल मुख्यालय एवं प्रखण्ड स्तर पर बनाये गए कंटेनमेन्ट जोन के अन्दर के सभी व्यक्तियों का शत्-प्रतिशत् कोविड-19, कोरोना की जाँच करायी जाए, ताकि तेजी से इसके संक्रमण पर काबू पाया जा सके। ऑनलाइन बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार ने सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को निदेशित करते हुए कहा कि अभी भी सड़क पर बिना मास्क के लोग देखे जा रहे हैं।

यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर भ्रमण न करे, इसका शत्-प्रतिशत् अनुपालन कराया जाए। इसके लिए यदि सख्ती बरतनी पड़े, तो भी बरती जाए। क्योंकि मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिग का प्रयोग करके ही कोरोना को हराया जा सकता है और इसमें किसी एक व्यक्ति की लापरवाही से पूरा का पूरा समाज प्रभावित हो सकता है। इसलिए जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय के हर चौक-चौराहे पर लगातार सघन जाँच अभियान चलायी जाए तथा बिना मास्क वाले को फाइन किया जाए। अनुमंडल, प्रखंड एवं थाना स्तर पर प्रतिदिन नियमित रूप में मास्क अभियान चलाया जाए।

सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया

August 06, 2020
Dbg

05.08.2020 (दरभंगा) : बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा आज हवाई सर्वेक्षण कर दरभंगा जिला के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया गया। इसके उपरांत उन्होंने दरभंगा सदर प्रखंड के शिशो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय, मखनाही में आवासित बाढ़ प्रभावित परिवारों के भोजन, आवासन, चिकित्सा व कोरोना से बचाव की व्यवस्था का अवलोकन किया। आवासित स्थल भ्रमण के दौरान डीएम डॉ त्यागराजन एस.एम ने सीएम को बताया कि मध्य विद्यालय मखनाही के कुल 8 कमरों, जिनमें भू-तल के 6 एवं ऊपरी तल के 02 कमरे सम्मिलित हैं, में 14 बाढ़ प्रभावित परिवार के 56 लोग आवासित हैं। इनके लिए दोनों जून का भोजन, पेयजल, शौचालय, बिस्तर, प्रकाश, पंखा, चिकित्सा एवं साफ सफाई की सारी व्यवस्था की गई है।

सीएम श्री नितीश कुमार ने हॉल में प्रवेश कर हाथ धोने की मशीन को देखा जो बाढ़ प्रभावित भोजन करने वाले लोगों के हाथ धोने के लिए बिहार सेवा समिति, दरभंगा व यूनिसेफ के द्वारा लगवाया गया है। मशीन में पैर से पुश कर हैंडवाश करने की व्यवस्था की गयी है। जिसमे बाएं पैर से पुश करने पर हैंडवाश लिक्विड निकलता है तथा दाएं पैर से पुश करने पर पानी निकलता है। इस तरह आराम से हाथ को धोया जाता है। डीएम ने मशीन के संबंध में सीएम को जानकारी दी। इस दौरान मध्य विद्यालय के हॉल में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना खिलाया जा रहा था, जिसका अवलोकन सीएम ने किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों से खाने के बारे में भी पूछा। विद्यालय का भ्रमण कर सभी 8 कमरों में आवासित लोगों के लिए की गयी व्यवस्था का अवलोकन किया तथा आवासित लोगों से हालचाल पूछा। उन्होंने अपने हाथों से आवासित बच्चों को बिस्किट प्रदान किया। भूतल के बरामदा में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में प्रदत्त सुविधाओं के संबंध में भी उपस्थित चिकित्सकों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने प्रधान सचिव,आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिलाधिकारी दरभंगा को कई निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कोरोना को लेकर कि ऑनलाइन बैठक, कोविड-19 जाँच की दर बढ़ाने को दिए निर्देश

August 06, 2020
Dbg

05.08.2020 (दरभंगा) : मुख्य सचिव, बिहार दीपक कुमार ने कोविड-19 कोरोना को लेकर ऑनलाइन बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रधान सचिव, स्वास्थ्य को कहा कि कोरोना की जाँच रिपोर्ट में 24 घंटे से ज्यादा नहीं लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैसे जिले जिनका पॉजिटिवीटी रेट अधिक है, वहाँ आर.टी.पी.सी.आर. जाँच की दर बढ़ायी जाए। अभी जितना लक्ष्य दिया गया है, उसका तीन गुणा जाँच करायी जाए। उसी लक्ष्य के अनुसार तीन गुणा सेंपल भी कलेक्शन किया जाए। उन्होंने कहा की सभी संबंधित जिलाधिकारी प्रखण्डवार लक्ष्य निर्धारित करें। हर दो दिन के बाद एक दिन आर.टी.पी.सी.आर. जाँच के लिए सैंपल कलेक्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि 07 दिनों के अन्दर कंटेनमेंट जोन के अन्दर पड़ने वाले सभी घरों का शत्-प्रतिशत् जांच करा ली जाए। गौरतलब है कि कंटेनमेंट जोन के अन्दर लगभग 25 घर पड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि जो भनरेबुल ग्रुप के लोग हैं, उनके यहाँ स्वास्थ्य कर्मी का प्रतिदिन भ्रमण होना चाहिए। मुख्य सचिव ने प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग को इस आदेश को सभी जिलों में शीघ्र लागू कराने के निर्देश दिए। प्रधान सचिव,स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि वर्तमान में प्रतिदिन 04 हजार आर.टी.पी.सी.आर. एवं 4400 ट्रूनेट जाँच कराई जा रही है। रेपिड एंटीजन टेस्ट के लिए किट्स की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन 15 से 20 हजार कोविड-19 की जाँच कराई जा रही है। बड़े जिलों में आर.टी.पी.सी.आर. की जाँच बढ़ा दी जाएगी।

टेली मेडिसिन सेन्टर एवं 100 बेड वाला डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर की हुई शुरुआत

August 06, 2020
Dbg

05.08.2020 (दरभंगा) : स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा जिला स्कूल के परीक्षा भवन के दूसरे तल पर नवस्थापित टेली मेडिसिन सेन्टर की शुरुआत स्वंय कोविड-19 के तीन मरीजों के साथ वार्ता कर किया गया। कोविड-19 के होम क्वारंटाइन मरीज सत्येन्द्र एवं नीरज ने बताया कि कोरोना की जाँच में वे पॉजिटिव आए हैं तथा होम क्वारंटाइन में है। उनकी तबीयत ठीक है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उन्हें दवा का किट्स दिया गया है तथा स्वास्थ्य कर्मी भी हाल-चाल पुछने आते रहते हैं। प्रधान सचिव ने पूछा कि घर में और भी कोई पॉजिटिव हैं, तो नीरज ने बताया कि उनके पिताजी भी पॉजिटिव हैं, लेकिन उनकी भी तबीयत ठीक है और वे भी होम क्वारंटाइन में हैं। इसके उपरांत परीक्षा भवन के ही तीसरे तल पर नवस्थापित 100 बेड वाला डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर के 02 आइसोलेशन वार्ड का उद्घाटन क्रमशः फीता काटकर प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार एवं आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा के द्वारा किया गया। उद्घाटन के उपरांत प्रधान सचिव ने हेल्थ सेन्टर में लगाये गए बेड, ऑक्सीजन सिलिण्डर का निरीक्षण किया, डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम ने बताया कि दोनों आइसोलेशन वार्ड में कुल 100 बेड लगाये गए हैं, जिनमें प्रत्येक बेड के साथ ऑक्सीजन सिलिण्डर की सुविधा दी गई है। यहाँ कोरोना मरीज को सारी सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., सहायक समाहर्त्ता सुश्री प्रियंका रानी, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा सहित तमाम संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।