DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में होगा चुनाव - डीएम : चुनाव अवधि में अपराधी रहेंगे क्षेत्र बदर – एसएसपी

October 10, 2020
Dbg

09.10.2020 (दरभंगा) : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के दूसरे चरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा अधिसूचना जारी होने की तिथि 09/10/2020 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम की अध्यक्षता में संयुक्त प्रेस सम्मेलन का आयोजन कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित किया गया। मीडिया को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा कहा गया कि सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के लिए चुनाव तिथियों की घोषणा की जा चुकी है। प्रथम चरण का चुनाव 28 अक्टूबर 2020 को 16 जिलों के 71 विधान सभा सीटां के लिए होगा। दूसरे चरण में 03 नवम्बर 2020 को 17 जिलों के 94 विधान सभा सीटों के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण में 07 नवम्बर 2020 को 15 जिलों के 78 विधान सभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। मतगणना 10 नवम्बर 2020 को निर्धारित किया गया है। दरभंगा जिले के 05 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र यथा :- 78-कुशेश्वरस्थान (अ0जा0), 79-गौड़ाबौराम, 80-बेनीपुर, 81-अलीनगर एवं 82- दरभंगा ग्रामीण में चुनाव दूसरे चरण तथा 05 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र यथा :- 83-दरभंगा, 84-हायाघाट, 85-बहादुरपुर, 86-केवटी एवं 87-जाले में चुनाव तीसरे चरण में निर्धारित किया गया हैं। जिसका कार्यक्रम निम्नलिखित हैं।

दूसरे चरण अधिसूचना की तिथि- 09/10/2020(नामांकन प्रारंभ) नामांकन की अंतिम तिथि - 16/10/2020 संवीक्षा की तिथि - 17/10/2020 नामांकन वापसी की तिथि - 19/10/2020 मतदान की तिथि - 03 नवम्बर 2020

तीसरा चरण अधिसूचना की तिथि - 13/10/2020(नामांकन प्रारंभ) नामांकन की अंतिम तिथि - 20/10/2020 संवीक्षा की तिथि - 21/10/2020 नामांकन वापसी की तिथि - 23/10/2020 मतदान की तिथि - 07 नवम्बर 2020 समय पूर्वाह्न 07:00 बजे से अपराह्न 06:00 बजे तक, मतगणना की तिथि- 10 नवम्बर 2020

जिला में मतदान केन्द्रों/मतदाताओं से संबंधित आँकड़े ● जिला में मूल मतदान केन्द्रों की संख्या -2755 ●जिला में कुल सहायक मतदान केन्द्रों की संख्या -1261 ● कुल मतदान केन्द्रों की संख्या-4016 ● जिले में कुल पुरूष मतदाताओं की संख्या-1483357 ● जिले में कुल महिला मतदाताओं की संख्या -1321811 ● जिला में कुल अन्य मतदाताओं की संख्या-48 ● जिले में कुल मतदाताओं की संख्या -2805216 ● जिले में कुल PwD मतदाताओं की संख्या-20028 ● जिला में कुल 80 वर्ष से ऊपर मतदाताओं की संख्या-62152 ● जिले में कुल सेवा मतदाताओं की संख्या-2229

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने की तैयारी से संबंधित आँकड़े ● सेक्टर पदाधिकारियों की संख्या-320 ● पी.सी.सी.पी. की संख्या-1130 ● एस.एस.टी. की संख्या-30 (नाका) ● एफ.एस.टी. की संख्या-30

नामांकन के लिए निर्धारित तिथि के बीच अवकाश के दिनों को छोड़कर 11:00 बजे पूर्वाह्न से 03ः00 बजे अपराह्न तक विधान सभावार निम्न रूप से निर्वाची पदाधिकारी द्वारा उम्मीदवारों का नामांकन प्राप्त किया जाएगा।

78-कुशेश्वरस्थान (अ0जा0) - बज्र किशोर लाल, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल - अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल का कार्यालय प्रकोष्ठ 79-गौड़ाबौराम - रवि प्रसाद चौहान, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिरौल -मिट्टी जाँच केन्द्र, प्रखण्ड कार्यालय, बिरौल 80-बेनीपुर - प्रदीप कुमार झा, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर - अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर का कार्यालय प्रकोष्ठ 81-अलीनगर- चन्दन कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेनीपुर- भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेनीपुर का कार्यालय प्रकोष्ठ 82-दरभंगा ग्रामीण- अजय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा- जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा का कार्यालय प्रकोष्ठ 83-दरभंगा- राकेश गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, दरभंगा- अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर का कार्यालय प्रकोष्ठ 84-हायाघाट- विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्त्ता, दरभंगा - अपर समाहर्त्ता, दरभंगा का कार्यालय प्रकोष्ठ 85-बहादुरपुर - अखिलेश कुमार सिंह, अपर समाहर्त्ता, विभागीय जाँच, दरभंगा- द्वितीय अपीलीय प्राधिकार का कार्यालय प्रकोष्ठ 86-केवटी- मो0 सादुल हसन खान, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर दरभंगा - भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सदर, दरभंगा का कार्यालय प्रकोष्ठ 87-जाले - तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त, दरभंगा - उप विकास आयुक्त, दरभंगा का कार्यालय प्रकोष्ठ

● चुनाव की तिथि की घोषणा हो जाने के पश्चात् आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। इसलिए सभी प्रकार के राजनैतिक प्रचार पर प्रतिबंध लागू हो गया है। ● निर्वाचन संचालन हेतु कोषांगों की संख्या - 23 ● बिना अनुमति के अब कोई भी चुनावी सभा/रैली का आयोजन नहीं होगा। ● सभी आयोजनों में कोविड-19 के लिए जारी गाईडलाइन का अनुपालन अनिवार्य होगा। ● सभी प्रकार के धरना/प्रदर्शन पर प्रतिबंध लागू हो गया है। ● जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा द्वारा संपूर्ण जिला क्षेत्र में धारा 144 लगाया गया है। ● अग्नेशास्त्र (ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को छोड़कर) लेकर चलने पर प्रतिबंध लागू हो गया है। ● कोई भी व्यक्ति अपने वाहन में 50 हजार रूपये से अधिक की राशि लेकर यदि चलता है, तो उसे उसका साक्ष्य रखना पड़ेगा। ● बिना अनुमति प्राप्त किये एवं बिना प्रमाणीकरण के किसी भी प्रकार का प्रचार-प्रसार अब आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। ● अधिसूचना की तिथि से विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या - 78, 79, 80, 81 एवं 82 के लिए नामांकन प्रारंभ हो गया है। ● नामांकन के लिए 01 अभ्यर्थी अपने साथ 02 व्यक्ति को निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जा सकते हैं। ● नामांकन के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को 02 वाहन ही मान्य होगें। ● नामांकन के दौरान कोविड-19 के गाईडलाइन एवं आदर्श आचार संहिता का अनुपालन अनिवार्य होगा। उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की गयी।

निरोधात्मक कार्रवाई ◆ 107 की कार्रवाई संख्या - 18094 ◆ बॉड डॉउन की कार्रवाई संख्या - 6722 ◆ वारंट डिस्पोजल की संख्या -571 ◆ आर्मस डिपोजिट की संख्या - 344 ◆ आर्मस वेरीफाईड की संख्या - 1222 ◆ सी0सी0ए0 का प्राप्त प्रस्ताव - 256 ◆ सी0सी0ए0 कार्रवाई प्रारंभ - 204 ◆ सी0सी0ए0 लंबित - 144 ◆ शराब जप्ती - 17197.027 लीटर ◆ जप्त की गई राशि- 11900900 रूपये

विधान परिषद् चुनाव के लिए ईपिक कार्ड नहीं रहने पर निम्नलिखित में से एक दस्तावेज मतदाता पहचान के लिए अनिवार्य:-

*आधार कार्ड, *ड्राईविंग लाईसेंस, *पैन कार्ड, *भारतीय पासपोर्ट, *संबंधित केन्द्र/राज्य सरकार,सर्वाजनिक उपक्रम,स्थानीय निकाय एवं निजी व्यवसायिक संस्थानों द्वारा निर्गत सेवा पहचान पत्र, *सासंद/विधायक/विधान पार्षद को निर्गत आधिकारिक पहचान पत्र, *शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत संबंधित शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता का सेवा पहचान पत्र, *विश्विद्यालय द्वारा निर्गत मूल डिग्री प्रमाण पत्र/डिप्लोमा, सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत मूल दिव्यांगता प्रमाण पत्र। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के लिए फोटो मतदाता पहचान पत्र (ईपिक कार्ड) नहीं रहने पर निम्नलिखित दस्तावेज में से एक फोटोयुक्त दस्तावेज अनिवार्य:-

*आधार कार्ड, *मनरेगा जॉब कार्ड, *फोटोयुक्त बैंक/पोस्ट ऑफिस पास बुक, *श्रम संसाधन मंत्रालय द्वारा निर्गत स्वास्थ्य बिमा र्स्माट कार्ड, *ड्राईविंग लाईसेंस, *पैन कार्ड, *सर्माट कार्ड, *भारतीय पासपोर्ट, *पेंशन से संबंधित फोटोयुक्त दस्तावेज, *केन्द्र सरकार,राज्य सरकार/लिमिटेड कम्पनी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा निर्गत फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, *सासंद, विधायक एवं विधान पार्षद को निर्गत आधिरिक पहचान पत्र।

चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराया गया

October 08, 2020
Dbg

08.10.2020 (दरभंगा) : बिहार विधान परिषद, 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एवं 05 -दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम वापसी के उपरांत स्नातक क्षेत्र के 16 एवं शिक्षक निर्वाचन के 13 अभ्यर्थियों/अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि के साथ श्री मयंक वरवड़े, आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल सह निर्वाची पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस अवसर पर 5-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक दीपक सिंह, भा.प्र.से. एवं 5- दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक संजीव हंस भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी चुनाव प्रक्रिया के लिए कोविड-19 के गाइडलाइन से सभी को अवगत कराते हुए आयुक्त श्री मयंक वरवड़े ने बताया कि मतदान केंद्रों पर उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा जो मतदाता होंगे। अभ्यर्थी के एक ही पोलिंग एजेंट मतदान केंद्र पर रहेंगे। सभी मतदाता को मतदान केंद्र पर मास्क लगाकर जाना होगा। तथा वहां कतार लगने के लिए सामाजिक दूरी का अनुपालन करना होगा। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर पर मतदाता वरीयता क्रम में अंग्रेजी, रोमन या हिंदी में संख्या 1,2,3...... लिखकर मतदान करेंगे। शब्दों में एक,दो, तीन....., मान्य नहीं होगा। मतदान केंद्र पर बैगनी रंग का कलम दिया जाएगा जिससे अभ्यर्थियों के नाम के सामने वरीयता क्रम मंं अपना मत अंकित करना होगा यदि किसी मतदाता द्वारा नोटा के सामने 01 लिख दिया जाएगा, तो वह मत नहीं गिना जाएगा।

प्रवेश द्वार पर सभी मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और जिसका तापमान समान्य पाया जाएगा उन्हें ही मतदान केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। जिनका तापमान सामान्य से अधिक पाया जाएगा, उन्हें कुछ देर तक ठंडे स्थान में बिठाया जाएगा और पुनः तापमान की जांच की जाएगी यदि इस बार भी अधिक तापमान पाया गया, तो उन्हें अंत में मतदान करने आने को कहा जाएगा। मतदान कर्मियों को कोविड-19 से संबंधित सभी प्रकार के सुरक्षा कीट्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

वहां उपस्थित प्रशिक्षक द्वारा मतदान पेटीका के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यदि दो मतदान पेटी का का प्रयोग किया जाएगा तो पहले बार 1/1 और दूसरे बक्सा पर 1/2 लिखा जाएगा। पेपर सील के उजले भाग पर पीठासीन अधिकारी एवं पोलिंग एजेंट का हस्ताक्षर रहेगा। वह भाग अंदर की ओर रहेगा और हरा रंग जिस पर पेपर सील नंबर अंकित रहेगा, वह भाग ऊपर की ओर रहेगा। पोलिंग एजेंट के रूप में सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी तथा राजनैतिक पदधारी व्यक्ति पोलिंग एजेंट के रूप में प्रतिनियुक्त नहीं होंगे। प्रचार के दौरान जातीय, धार्मिक एवं भाषाई मतभेद वाली बात नहीं करनी होगी। अभ्यर्थियों के पूछने पर बताया गया कि इस चुनाव में चुनाव व्यय की सीमा निर्धारित नहीं है, अभ्यर्थियों ने बताया कि 22 अक्टूबर को सभी जिलों में चुनाव कर्मियों का प्रशिक्षण रखा गया है जिसमें भारी संख्या में शिक्षक होते हैं, इससे मतदान प्रभावित होगा। अभ्यर्थियों की मांग पर तथा उपस्थित प्रेक्षक के निर्देश पर 22 अक्टूबर 2020 को चुनाव प्रशिक्षण नहीं रखने का अनुरोध मानते हुए चारों जिला के जिलाधकरियों को निदेशित करने का निर्णय लिया गया।

बताया गया कि मतदाताओं को अपनी पहचान बताने के लिए फोटोयुक्त 11 वैकल्पिक दस्तावेज में से कोई एक मतदान केंद्र पर ले जाना जरूरी होगा। आयुक्त महोदय ने अवगत कराया कि मतगणना 12 नवंबर से सीएम आर्ट्स कॉलेज के कर्पूरी भवन में किया जाएगा। पूर्व विधान पार्षद विनोद चौधरी के नाम वापस ले लेने के उपरांत दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 16 अभ्यर्थी मैदान में रह गए। इसके उपरांत आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पुनः उपरोक्त बातों से संवाददाताओं को अवगत कराया गया।

स्वीप अभियान में तेजी लाने को लेकर हुई बैठक

October 08, 2020
Dbg

08.10.2020 (दरभंगा) : उप विकास आयुक्त-सह-वरीय प्रभारी पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, दरभंगा तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में स्वीप अभियान में तेजी लाने को लेकर स्वीप कोषांग के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कोविड-19 का गाईडलाइन का पालन करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान में तेजी लाने पर विचार-विमर्श किया गया। विचार-विमर्श के दौरान ई.वी.एम. जागरूकता सेन्टर, जिला परिषद् परिसर में संस्थापित करने का निर्णय लिया गया तथा नामांकन के उपरांत समाहरणालय परिसर में 01 ई.वी.एम. जागरूकता केन्द्र संस्थापित कराने पर विचार-विमर्श किया गया। जीविका को प्रत्येक प्रखण्ड में 25-25 जीविका दीदीयों को एकत्रित करने तथा ऑनलाइन जागरूकता बैठक आयोजित करने का निदेश दिया गया। मतदाता पर्ची के साथ कोविड-19 के गाईडलाइन को भी संलग्न कर बी.एल.ओ. के माध्यम से घर-घर वितरित करवाने पर चर्चा की गई। सभी मतदान केन्द्रों पर कोविड-19 के गाईडलाइन का बैनर लगवाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि स्वीप के अन्तर्गत 01 दिन पैदल मार्च करवाने पर विचार किया गया। बैठक में उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, वरीय उप समाहर्त्ता आलोक राज, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई.सी.डी.एस.) श्रीमती अलका अम्रपाली, जीविका के डी.पी.एम. मुकेश तिवारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा नुपूर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शम्भू प्रसाद एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी ने की बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

October 08, 2020
Dbg

06.10.2020 (दरभंगा) : बिहार विधान सभा आम र्निर्वाचन 2020 की तैयारी को लेकर समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम व वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाची पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र के रैली ग्राउंड की मैपिंग अच्छी तरह से करा लेने तथा ग्राउंड में 06 फीट की दूरी पर मार्किंग कराते हुए रैली ग्राउंड के लिए बनाई गई कार्य योजना 02 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्राउंड (मैदान) में निर्धारित क्षमता के अनुसार भीड़ एकत्रित हो, यह सेक्टर दंडाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी सुनिश्चित कराएंगे। रैली मैदानों की सूची नाम निर्देशन के दौरान प्रत्याशियों को हस्तगत कराया जाए जिसमें अंकित रहे कि क्षमता से अधिक भीड़ होने पर प्रत्याशी एवं रैली के आयोजक पूर्णतः जिम्मेवार होंगे तथा कोविड गाईडलाइन के आदेश के उल्लंघन के विरुद्ध आपदा प्रबंधन के अधिनियम की धारा- 51 से 60 एवं भा.द.सं की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वय्य अनुश्रवण कोषांग को कहा कि भी.एस.टी. को इसका प्रशिक्षण अच्छी तरह से प्रदान किया जाए। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी को कोविड नॉर्म्स के अनुपालन के एंगल से वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करवाने के निर्देश दिए। तथा जहाँ भी इसके उल्लंघन के मामले पाए जाए वहाँ तुरंत प्राथमिकी दर्ज करायी जाए। विधि व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि जिले में कहीं से भी शराब का प्रवेश ना हो, न ही इसका सेवन हो, इसके लिए लगातार जांच होनी चाहिए, लिकर के विरूद्ध अभियान चलाया जाए। एफ.एस.टी. एवं एस.एस.टी. इस पर नजर रखें। संदिग्ध वाहनों एवं संदिग्ध आदमियों की जांच प्रत्येक नाका पर लगातार की जाए। 107 एवं बॉन्ड डॉउन की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने सभी एसडीओ को थानावार कोर्ट में लगवाने का निर्देश दिया और उसकी सूची बनाकर सभी जगह सर्कुलेट करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि जितने भी संप्रदायिक एवं जाति विद्वेष पर आधारित जितने भी मामले विगत 01 साल में घटित हुए हैं, उन सबों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने मुख्य टोला एवं भेद्य टोला एवं भेद्य क्षेत्र की मैपिंग अच्छी तरह से करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वैसे भवन जिसमें 06 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वहां प्रवेश एवं निकास द्वार की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सीसीए (क्षेत्र बदर) के कई प्रस्ताव आए हैं, उनकी सुनवाई की जा रही है। उन्होंने सभी एसडीओ को एवं डीएसपी को विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में कुशेश्वरस्थान के सुगरई, बहादुरपुर के कुछ स्थानों पर, केवटी, जाले, भरवारा, बिरौल, घनश्यामपुर, मनीगाछी, हायाघाट के रसलपुर में जातीय एवं संप्रदायिक तनाव हुए हैं। उन गांवों को चिन्हित करके सी.पी .एफ के साथ फ्लैग मार्च करवाएं। उन्होंने कहा की कोविड-19 अनलॉक-05 के गाईडलाइन के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर मूर्ति एवं पंडाल का निर्माण करने पर मनाही है। अभी कोई जुलूस नहीं निकाला जाना है। जिला दंडाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को इससे अपने क्षेत्र के सभी पूजा समिति को अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी को कहा कि नामांकन के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में सख़्ती से कार्रवाई की जाए।

निर्धारित व्यक्तियों से अधिक व्यक्ति के आने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। जिला कृषि पदाधिकारी को सभी किसान सलाहकार को मतदान तिथि से पूर्व बूथ सैनिटाइजेशन करने के लिए प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने सभी आशा एवं ए.एन.एम को भी इंफ्रारेड थर्मोमीटर का प्रशिक्षण दे देने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर तापमान वाले को कोविड संदिग्ध माना जा रहा है इसलिए 100 फॉरेनहाइट तक तापमान वाले मतदान केंद्र में प्रवेश करेंगे। मतदान केंद्र पर प्रयोग किए जाने वाले ग्लब्स एवं पीपीई किट्स पी एच सी द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए एसएसपी बाबू राम ने कहा कि निर्वाचन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा में बार-बार लिकर (शराब) को लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं। सभी डीएसपी इंस्पेक्टर एवं थाना अध्यक्ष को इस पर गंभीरता से कार्रवाई करनी होगी। जो बड़े शराब माफिया हैं उनकी सूची बना लें। कितनी बार उसके विरुद्ध मुकदमा हुआ, कितनी बार शराब की बरामदगी हुई। यह भी उनके नाम के सामने अंकित करें तथा उनके यहां छापेमारी भी की जाए। शराब बनाने वाले पर कड़ी नजर रखें, चाहे चुलाई शराब हो या अन्य प्रकार की शराब हो, यह भी कहीं भी नहीं बनना चाहिए ऐसे लोगों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जाए। शराब विक्रेता को या होम डिलीवरी होने वाले को उन्हें चिन्हित करते हुए उनके यहां लगातार छापेमारी की जाए, जहां भी थाना में जप्त शराब हो उसे तुरंत नष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में पीसीसीपी के साथ सीपीएफ की प्रतिनियुक्ति होगी उनके एक पुलिस पदाधिकारी भी रहेंगे। उन्होंने कहा की धारा 107 एवं क्षेत्र बदर की कार्रवाई गुणवत्ता पूर्ण हो, कोई असामाजिक तत्व निरोधात्मक कार्रवाई से छूटने न पाए, यह सुनिश्चित करें। एफ एस टी, और एस एस टी अपने नाका पर लगातार चेकिंग करते रहें, बॉर्डर सीलिंग का मतलब है शत-प्रतिशत सीलिंग हो, दरभंगा के 30 नाका पर एस एस टी को लगाया गया है। लेकिन अभी तक कहीं से कुछ पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली है। इसी प्रकार शत-प्रतिशत शस्त्र जमा हो होनी चाहिए। अगर मतदान तिथि को कोई घटना घटित होती है, तो प्रश्न उठेगा की शस्त्र कहाँ से आया। जिनके क्षेत्र में शस्त्र का प्रयोग होगा उनके ऊपर ही जिम्मेदारी तय की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव को लेकर की ऑनलाईन समीक्षा बैठक

October 05, 2020
Dbg

05.10.2020 (दरभंगा) : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार श्री एच.आर. श्रीनिवास ने बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2020 की तैयारी को लेकर ऑनलाईन समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी से पोस्टल बैलेट पेपर, पी.सी.सी.पी., सेक्टर पदाधिकारी, हेल्पलाईन, स्वीप गतिविधि, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कार्रवाई तथा कोविड-19 गाईडलाइन के अनुपालन में की गई कार्रवाई, भेद्य क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की समीक्षा की। खासकर जिन क्षेत्रों में प्रथम चरण में चुनाव निर्धारित है, उन जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी से एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कम से कम 10 प्रतिशत् मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की जाए, इसके लिए मतदान केन्द्रों को चिन्ह्ति करवा लिया जाएग। पोस्टल बैलेट का वितरण ससमय करवा दिया जाए। कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुपालन में सभी बूथों पर प्रतिनियुक्त ए.एन.एम., आशा को प्रशिक्षण दिलवा दिया जाए। इन्फ्रा रेट थर्मा मीटर के प्रशिक्षण दिलवा दिया जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं का कतार लगवाने के लिए की गई व्यवस्था की भी जानकारी ली तथा सी.भिजिल एप का प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिए। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के लिए बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था करने तथा सभी मतदाताओं का फोटो लेने के निर्देश दिए, ताकि फर्जी मतदाता पाए जाने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

बैठक में उपस्थित ए.डी.जे. मुख्यालय ने सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित करते हुए कहा कि शराब के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जाए तथा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध 107 एवं बाउण्ड डाउन की कार्रवाई की जाए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिस गाड़ी में ई.वी.एम. रहेगा, वह गाड़ी पुलिस थाने, ढ़ावा एवं अन्य प्रतिबंधित स्थलों पर किसी भी हालत में नहीं रूकेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर पॉलिटिकल पार्टी के होर्डिग्स/बैनर नहीं लगेंगे। निजी जमीन या भवनों पर केवल अभ्यर्थी के होर्डिगस उस सम्पत्ति के मालिक की सहमति के आधार पर ही लगया जा सकता है। महिला मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बल में भी सिर्फ महिलाएँ ही रहेंगी। उन्होंने हेल्पलाईन नम्बर 1950 को 24 घंटे कार्यरत रखने के निर्देश दिए। दरभंगा से जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम एवं अन्य पदाधिकारी ऑनलाइन उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।