DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

पंचायत चुनाव, 2021 के लिए अधिसूचना हुई जारी

August 27, 2021
24.08.2021 (दरभंगा) : बिहार के सभी 38 जिले के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों, जिनमें मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद् सदस्य, सरपंच तथा पंच के चुनाव 11 चरणों (तिथियों) में कराने हेतु अधिसूचना जारी कर दी गयी है। प्रथम चरण 24 सितम्बर 2021, द्वितीय चरण 29 सितम्बर 2021, तृतीय चरण 08 अक्टूबर 2021, चौथा चरण 20 अक्टूबर 2021, पाँचवा चरण 24 अक्टूबर 2021, छठा चरण 03 नवम्बर 2021, सातवा चरण 15 नवम्बर 2021, आठवा चरण 24 नवम्बर 2021, नौवा चरण 29 नवम्बर 2021, दसवाँ चरण 08 दिसम्बर 2021 एवं ग्यारहवाँ चरण 12 दिसम्बर 2021। दरभंगा जिला में कुल 10 चरणों में चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा। जारी अधिसूचना के अनुसार द्वितीय चरण 29 सितम्बर 2021 (बधुवार) को बेनीपुर एवं अलीनगर प्रखंड, तृतीय चरण 08 अक्टूबर (शुक्रवार) को बहेड़ी, चौथे चरण 20 अक्टूबर (बधुवार) को मनीगाछी एवं तारडीह, पाँचवे चरण 24 अक्टूबर (रविवार) को बहादुरपुर, छठे चरण 03 नवम्बर (बधुवार) को दरभंगा एवं हायाघाट, सातवें चरण 15 नवम्बर (सोमवार) को केवटी एवं जाले, आठवें चरण 24 नवम्बर (बधुवार) को बिरौल, नवें चरण 29 नवम्बर (सोमवार) को हनुमाननगर एवं सिंहवाड़ा, दसवें चरण 08 दिसम्बर (बधुवार) को गौड़ाबौराम एवं घनश्यामपुर तथा ग्यारहवें चरण 12 दिसम्बर 2021 (रविवार) को कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं किरतपुर प्रखंड में चुनाव कराया जाएगा।

26 अगस्त को ऑफ लाईन जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा

August 23, 2021
Dbg

23.08.2021 (दरभंगा) : श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में संयुक्त श्रम भवन, रामनगर आई.टी.आई के निकट अवस्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से नव भारत फर्टिलाइजर, मुज़फ़्फ़रपुर द्वारा 26 अगस्त को ऑफ लाईन जॉब कैंप का आयोजन किया गया है। जॉब कैंप में आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष तक के सिर्फ योग्य पुरुष अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम इण्टर होगी। कम्पनी द्वारा सेल्स ट्रेनी के पद हेतु अधिकतम 7000 से 10,000 रुपये + अन्य भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा। नियोजन कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का NCS Portal पर निबंधन होना अनिवार्य हैं।

डीएम ने अदलपुर रेलवे बांध का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

August 23, 2021
Dbg

23.08.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा आज कुशेश्वरस्थान पूर्वी के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के अदलपुर के पास रेलवे बांध, जो चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है, का निरीक्षण उन्होंने उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, सिविल सर्जन दरभंगा अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ मोटरबोट से जाकर किया। वहाँ चल रहे सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया गया तथा भोजन कर रहे व्यक्तियों से फीडबैक लिया गया। उन्होंने वहाँ के रसोइयों को कई निर्देश दिए। बांध पर मवेशियों को देखा तथा पशुचारा वितरण का जायजा लिया। बताया गया कि यहां पशु चारा का वितरण करवाया गया है। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने जिला पशुपालन पदाधिकारी को एक सौ क्विंटल पशु चारा अगले एक सप्ताह के लिए उपलब्ध करा देने का निर्देश दिया। भ्रमण के क्रम में पूछने पर बताया गया कि यहाँ सभी लोगों को जी.आर की राशि प्राप्त हो गई है। डीएम ने कहा कि यदि कोई छूट गया है, तो पुनः कैंप लगाकर सर्वे करवा लिया जाए तथा उसका नाम जोड़कर उसे जी.आर (सहाय्य अनुदान) की राशि 6000 रुपये तुरंत उपलब्ध करा दिया जाए। उन्होंने अदलपुर रेलवे बांध पर बसे व्यक्तियों के लिए बिजली की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा तथा वहाँ विभिन्न स्थलों पर घूमते पाए गए मवेशियों के लिए पशु शेड का निर्माण करवाने का निर्देश दिया ताकि पशु स्थल पर सुरक्षित रह सकें। वहाँ के लोगों के लिए नाश्ता व भोजन की उचित व्यवस्था करने के निर्देश शिक्षा विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को दिए। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के संबंध में बताया गया कि यहां लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। कुछ लोग छूट गए हैं। डीएम ने डी.पी.एम (हेल्थ) को सर्वे करवाकर छूटे हुए व्यक्तियों का शीघ्र टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। तदोपरांत वे कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखण्ड कार्यालय में स्थानीय लोगों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर स्थानीय समस्याओं से अवगत हुए। अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी तथा अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पश्चिमी के साथ दोनों प्रखंड विकास पदाधिकारी, दोनों प्रखंड के प्रभारी वरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल एवं संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कुशेश्वरस्थान पश्चिमी के प्रखंड कार्यालय के जर्जर भवन को देखकर उन्होंने प्रखंड कार्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया भूमि की गहराई अधिक पाए जाने पर उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर की भूमि का प्रस्ताव के साथ नए प्रखण्ड कार्यालय भवन बनवाने का प्रस्ताव अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल को शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

दुसरे डोज के टीका के लिए विशेष सुविधा प्रदान करने हेतु बना विशेष टीकाकरण केंद्र

August 23, 2021
Dbg

23.08.2021 (दरभंगा) : सिंहवाड़ा, बहेड़ी एवं हायाघाट प्रखंड के कोरोना संक्रमण से बचाव व सुरक्षा के लिए प्रथम डोज का टीका ले चुके लाभुकों के लिए दुसरे डोज के टीका के लिए विशेष सुविधा प्रदान करने हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहवाड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी तथा हायाघाट प्रखंड के मध्य विद्यालय बालक एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया को विशेष टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। इन प्रखंडों के प्रथम डोज का टीका ले चुके लाभुके जिनको भी दूसरे डोज का टीका लगवाने का समय आ गया है। वे इन टीकाकरण केंद्रों पर जाकर दूसरे डोज का टीका लगवा सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए सिंहावड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 9470003231, बहेड़ी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 9470003238, हायघाट के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 9304056178 व दूरभाष न0 06272-280030 पर संपर्क कर सकते हैं।

पंचायत चुनाव को लेकर मास्टर प्रशिक्षकों को दिया गया गहन प्रशिक्षण

August 23, 2021
Dbg

23.08.2021 (दरभंगा) : पंचायत चुनाव, 2021 के लिए आज 12:00 बजे अपराह्न से 03:00 बजे अपराह्न तक दरभंगा के एम.एल. एकेडमी में एक सौ मास्टर प्रशिक्षकों को मतदान से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराते हुए गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उन्हें मतदान दल/मतदान कर्मी को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया सहित मतगणना पर्यवेक्षक/मतगणना सहायक से संबंधित मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से बताया गया। साथ ही माइक्रो ऑब्जर्वर के कार्य दायित्व, पी.सी.सी.पी, गश्ती दंडाधिकारी दल, सेक्टर पदाधिकारी के कार्य दायित्व से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।